LATEST NEWS

PM मोदी और अमित शाह ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए सदैव अटल स्मारक पहुंचे

नई दिल्ली देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती है. पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के मौके पर उन्हें याद किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत एनडीए के शीर्ष नेता पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए सदैव अटल स्मारक पहुंचे हैं. पूर्व पीएम वाजपेयी की 100वीं जयंती के मौके पर केंद्र सरकार विभिन्न स्तरों पर समारोहों का आयोजन कर रही है. इस बीच पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी सदैव अटल स्मारक पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने पोस्ट कर कहा कि आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के साथ जिस प्रकार देश को एक नई दिशा और गति दी, उसका प्रभाव हमेशा अटल रहेगा. यह मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे उनका भरपूर सान्निध्य और आशीर्वाद मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जन्म जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जन्म जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी पूर्व पीएम को याद करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अटल जी ने विचारधारा के प्रति समर्पण और मूल्य आधारित राजनीति से देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को कार्य संस्कृति बनाने वाले वाजपेयी जी ने देश की सुरक्षा और जनकल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा. राजनीतिक जीवन में शुचिता और आत्मसंयम से उन्होंने भाजपा को जनप्रिय बनाया. अटल जी ध्रुवतारे के समान अनंत काल तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा के पथ पर दिशा दिखाते रहेंगे. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी इस मौके पर मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे. यहां खजुराहो में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. केन बेतवा परियोजना के शिलान्यास होने के साथ अटल बिहारी वाजपेजी का सपना साकार होगा.  

मंत्री तोमर ने लोगों को डस्टबिन वितरित किए और सभी से अपने माता-पिता के नाम पर पेड़ लगाने का आह्वान किया

ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अगुआई में उप नगर ग्वालियर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दूसरे दिन कम्यूनिटी हॉल से लेकर आनंद नगर तक सफाई अभियान चलाया। लोगों को डस्टबिन वितरित किए और सभी से अपने माता-पिता के नाम पर पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में क्षेत्र में ग्रीन कोरीडोर बनाने का संकल्प लिया। स्वच्छता अभियान के दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर ने सभी से विनम्र आग्रह किया कि हम अपने शहर को प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा बनाने के लिए एक कदम और बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सीमेंट के ड्रम में गमले तैयार कर पौधे लगाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने घरों, मोहल्लों और शहर को हरियाली से सजा कर स्वच्छ आक्सीजन का वातावरण बनाएं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हम सभी पेड़ लगाकर हरित वातावरण तैयार करेंगे। सभी से आग्रह है कि अपने माता-पिता के नाम, घर के सामने, या दुकान के सामने पौधे लगाएँ।  

चित्तौड़ा गौशाला की भूमि होगी श्रीमद्भागवत गौशाला के नाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कथा श्रवण से मिलती है जीवन दर्शन की राह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सत्कर्म से मनुष्य अपने जीवन को बना सकते हैं सार्थक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्तौड़ा गौशाला की भूमि होगी श्रीमद्भागवत गौशाला के नाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्तौडा में श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति का अपना विशेष महत्व है। मनुष्य जीवन सत्कर्म के लिए प्राप्त हुआ है। कथा श्रवण के माध्यम से हमें जीवन दर्शन की राह मिलती है, जो हमें सदमार्ग की ओर चलने के लिए सदैव प्रेरित करती है। गौमाता की सेवा भगवान की सेवा के समान है। संत कमल किशोर नागर महाराज गौसेवा के एक बड़े संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे है। संत के प्रयासों से मालवा, निमाड़, जनजाति अंचल सहित प्रदेश भर में गौमाताओं के पालन का दायित्व निस्वार्थ भाव से किया जा रहा है, जो प्रशंसनीय और वंदनीय है। भगवत गीता से हमें कर्म के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति ऐसे सदकर्म करें, जिससे उनकी भावी पीढ़ी पुण्य के मार्ग पर चले और मनुष्य जीवन को सार्थक बनाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को इंदौर जिले के सांवेर स्थित चित्तौडा में श्रीमद्भागवत गौशाला में आयोजित भागवत कथा में उपस्थित श्रृद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमद्भागवत गौशाला चित्तौडा की भूमि को गौशाला के नाम करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गीता जयंती के आयोजन से पूरे प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के कर्म के संदेश को पहुंचाने का कार्य किया गया है। संत कमल किशोर जी नागर के द्वारा निस्वार्थ भाव से गौशाला संचालन के लिए जो पुनीत कार्य की अलख जगाई गई है, वह वंदनीय है। संत ने गौशाला संचालन के साथ कई आदर्श निर्मित किए हैं, जो समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे है। उन्होंने प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नदी जोड़ो अभियान विकास को एक नई दिशा देने का काम करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसम्बर को केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान  के माध्यम से विकास को एक नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा प्रदेश में दो नदी जोड़ो अभियान से लगभग 25 जिलों के बडे़ क्षेत्रों में सिंचाई का रकबा बढे़गा, जिससे मालवा और बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। नदी जोड़ो अभियान से प्रदेश का बड़ा क्षेत्र लाभान्वित होगा।   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोवंश पालन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। घर-घर गोपाल और गांव-गांव वृंदावन बने, इसके लिए प्रदेश के 313 ब्लॉक के एक-एक गांव में जहां 500 से अधिक गोवंश होगा, उनको वृंदावन गांव बनाकर आदर्श रूप में विकसित करेंगे। वहीं 10 से अधिक गौमाता पालने वाले पशुपालकों को अनुदान देकर प्रोत्साहित करेंगे ताकि घर-घर गोपाल बने। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दूध खरीदी पर बोनस भी दिया जाएगा। हमारा लक्ष्य कि जिससे घर-घर दूध उत्पादन बढ़े और प्रदेश दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गोपालन के प्रति लोगों में रुचि बढे़, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने संत कमल किशोर जी नागर द्वारा गोवंश संरक्षण एवं गौशाला के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यास पीठ का पूजन कर संत नागर का शाल भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का साफा बांधकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला, चिंदू वर्मा सहित श्रीमद्भागवत गौ-शाला चित्तौडा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित थे।  

राजू सिंह ने जीती बेस्ट राइडर्स चैम्पियनशिप ट्रॉफी, मध्यप्रदेश अकादमी ने

राजू सिंह ने जीती बेस्ट राइडर्स चैम्पियनशिप ट्रॉफी, मध्यप्रदेश अकादमी ने राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप में 5 पदक किए अपने नाम भोपाल नई दिल्ली स्थित आर्मी पोलो राइडिंग क्लब में 20 से 24 दिसंबर 2024 तक आयोजित नेशनल ईक्वेस्ट्रियन चैम्पियनशिप 2024 में मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक हासिल किए। अकादमी के राजू सिंह ने सब जूनियर ग्रुप 1 और युथ क्लास श्रेणी में शानदार प्रदर्शन कर बेस्ट राइडर्स चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के पदक विजेता     युथ क्लास ड्रेसाज टीम – सिल्वर मेडल     राजू सिंह, मोक्ष पटेल     युथ क्लास ड्रेसाज व्यक्तिगत – ब्रॉन्ज मेडल     राजू सिंह     सब जूनियर ग्रुप 1 ड्रेसाज टीम – सिल्वर मेडल     जयवंत नवल, दिव्यराज सिंह, आराध्या सिंह     सब जूनियर ग्रुप 1 जंपिंग टीम – ब्रॉन्ज मेडल     दिव्यराज सिंह, जयवंत नवल, आराध्या सिंह, देव चौधरी     सब जूनियर ग्रुप 1 जंपिंग व्यक्तिगत – सिल्वर मेडल मे दिव्यराज सिंह खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा – “मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रदेश का मान बढ़ाया है। इनकी मेहनत और प्रशिक्षक कैप्टन भगीरथ के मार्गदर्शन ने सफलता की नई इबारत लिखी है।” इस शानदार प्रदर्शन से मध्यप्रदेश अकादमी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता एक बार फिर साबित की है।  

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा प्रदेश में नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन से स्कूल शिक्षा में लगातार बदलाव आ रहा

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन से स्कूल शिक्षा में लगातार बदलाव आ रहा है। इन बदलाव की जानकारी जमीनी स्तर तक पहुँचाने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षकों के माध्यम से जानकारी को बच्चों और उनके अभिभावकों तक पहुँचाने पर जोर दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह मंगलवार को मंत्रालय में टॉस्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में अशासकीय सदस्य के रूप में रविन्द्र कन्हरे, अशोक कडेल, अखिलेश श्रीवास्तव, श्रीमती मेघा मुक्तिबोध और सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल और आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता मौजूद थीं। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने स्कूलों में पढ़ाई के साथ व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा पर जिन ट्रेडों पर शिक्षा दी जा रही है, उनका लगातार अपडेट किया जाना भी जरूरी है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगले शैक्षणिक-सत्र में शासकीय स्तर पर अधिक संख्या में पूर्व प्राथमिक शाला खोलने की आवश्यकता है। प्रदेश में अभी कक्षा-1 से नीचे की 4473 प्री-एजुकेशन क्लॉस में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इन शालाओं में करीब एक लाख बच्चे दर्ज हैं। इन्हें पीएम पोषण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने शासकीय स्कूलों को उत्सव केन्द्र के रूप में विकसित करने की बात भी कही। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल ने बताया कि प्रदेश में बच्चों को शिक्षा के दिलचस्प कंटेंट मिलें, इसके लिये शैक्षणिक क्षेत्र की निजी संस्थाओं से एमओयू किया जायेगा। आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिये 13 समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों के सुझाव के आधार पर शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिये बेहतर से बेहतर प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिये विशेष अभियान चलाते हुए कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के 17 हजार अतिशेष शिक्षकों का युक्ति-युक्तकरण और 20 हजार शिक्षकों की उच्च पद प्रभार से पदपूर्ति की गयी है। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में एनईपी लागू होने के बाद अब तक 50 हजार शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है। एनसीईआरटी के डिजिटल टीचर्स ट्रेनिंग प्लेटफार्म पर 3 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रदेश में कक्षा-1 से 8 तक के 2050 सरकारी स्कूलों की 4100 कक्षाओं को स्मार्ट क्लॉस के रूप में बदला जा रहा है। प्रदेश में करीब 2 लाख शिक्षकों की क्षमता वृद्धि के लिये टेबलेट की राशि उपलब्ध करायी गयी है।  

एकीकृत शासकीय हाई स्कूल बिंझिया में खेल उत्सव संपन्न

मंडला  शासन के निर्देशानुसार, शिक्षा के साथ-साथ खेल के कार्यक्रमों को अनिवार्य किया गया है। इसके तहत एकीकृत शासकीय हाई स्कूल बिंझिया में कक्षा 1 से 10 तक के बच्चों द्वारा दो दिवसीय खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्राचार्य  मुकेश पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों ने मार्च पास्ट किया और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। प्राचार्य मुकेश पांडे ने अपने उद्घाटन भाषण में शिक्षा और खेल के बीच के संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबों से ज्ञान प्राप्त करना नहीं होता, बल्कि इसका उद्देश्य मानसिक और शारीरिक विकास भी है। खेलों से शरीर का विकास होता है, जबकि शिक्षा से बुद्धि का। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, दृढ़ता, जागरूकता, और इच्छा शक्ति का विकास होता है। खेल उत्सव के पहले दिन प्राइमरी, माध्यमिक, और हाई स्कूल स्तर पर बालक-बालिकाओं की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक स्तर पर शौकत अली, शिवांशु ठाकुर, और पारस बरकड़े ने क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक स्तर पर राम ठाकुर, सुल्तान अंसारी, और दिव्यांश बघेल ने क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा किया, जबकि हाई स्कूल स्तर पर प्रशांत ठाकुर, जय साहू, और सावन ने पुरस्कार जीते। 200 मीटर दौड़ में भी समान रूप से प्रतिस्पर्धा हुई। बालक वर्ग में राम ठाकुर, प्रांजल रजक और शेख इजहान क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में भी प्रतिस्पर्धा उत्तेजक थी, जिसमें मनीषा उइके, संजीदा अनुजम, और भूमि यादव ने क्रमशः पहले स्थान पर कब्जा किया। कुर्सी दौड़, खो-खो और अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिक्षक कुर्सी दौड़ में शीतल नशीने, अलका दुबे, और छाया धुर्वे ने क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया। कार्यक्रम के सफल संचालन में क्रीड़ा प्रभारी श्रीमती अंजू दुबे का अहम योगदान रहा। प्रतियोगिताओं के आयोजन और ट्रैक की तैयारी में श्री योगेंद्र पटेल और श्री दिलेन्द्र सिंगौर का भी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के मंच संचालन और आयोजन में श्रीमती गायत्री शुक्ला का सहयोग सराहनीय था। सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षकों और स्टाफ का योगदान रहा। आगामी वार्षिक उत्सव 27 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा।

एक माह पूर्व महिला की हुयी अंधी हत्या का सिंगरौली पुलिस ने किया पर्दाफाश

एक माह पूर्व महिला की हुयी अंधी हत्या का सिंगरौली पुलिस ने किया पर्दाफाश मोरवा थाना क्षेत्र के परेवा नाला के पास एक माह पूर्व मिला था महिला का शव, महिला के प्रेमी ने की महिला की थी हत्या,आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली  मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी अंतर्गत एक माह पूर्व परेवा नाला के पास  झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था। उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, जिला सिंगरौली के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, जिला सिंगरौली के पर्यवेक्षण में व एस.डी.ओ.पी. मोरवा कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा कपूर त्रिपाठी एवं पुलिस टीम ने महिला की हत्या का पर्दाफास कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले के संबंध में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बतााय कि दिनांक 24-11-2024 को गोरबी पुलिस को सूचना मिली कि परेवा नाला के पास रेलवे ट्रेक से करीबन 30-40 मीटर दूर झाडियों में एक महिला की लाश मिली है। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर अज्ञात मृतिका के शव की पहचान कराई गई। जो महिला ग्राम महदईया की रहने वाली रीता विश्वकर्मा के रूप में पहचान हुई जो दिनांक 20-11-2024 को अपने घर से दोपहर के समय निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। इस संबंध में उसके पति बृजेन्द्र विश्वकर्मा के द्वारा गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया एवं पीएम रिपोर्ट व जांच में आये साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस द्वारा अपनी विवेचना में महिला के घर से गुम होने के दिन से लगातार पतासाजी की जा रही थी व सायबर सेल की मदद से महिला के संपर्क में रहे व्यक्तियों की जानकारी ली गई जिसमें पाया गया कि रीता विश्वकर्मा का संपर्क शक्तिनगर निवासी प्रदीप कुमार साकेत से लगातार विगत एक वर्ष से बातचीत होती थी। प्रदीप से पूछताछ पर महिला एवं प्रदीप का प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। महिला प्रदीप कुमार के साथ एक साल से जुडी हुई थी। महिला अपने प्रेमी पर अपने साथ रहने के लिए लगातार दबाब बना रही थी। घटना दिनांक को भी महिला अपने घर से अपने प्रेमी से मिलने के लिये दोपहर को निकली जो बस स्टेंड मोरवा प्रदीप साकेत से मिली जो प्रदीप साकेत उसे ओड़ी मंदिर अनपरा घुमाकर रेल्वे स्टेशन मोरवा के पास आया बाद घटना स्थल के पास ले जाकर दोनो के बीच हुई बातचीत में महिला नें अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गई। इसी पर से प्रदीप ने उक्त महिला को गर्दन पकड़कर निचे गिरा दिया और पास ही पड़े पत्थर से सिर व चेहरे में गंभीर चोट पहुचां कर उसकी हत्या कर दी।  पुलिस ने सभी पहलुओं को दृष्टिगत रखते इस मामले में एक-एक कड़ी को जोडकर इस अंधी हत्या का खुलासा करने में सफलता पाई है। मामले के आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही में शामिल टीम को दस हजार रूपये के इनाम की घोषणा की है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोरवा कपूर त्रिपाठी, चौकी प्रभारी गोरबी उप निरीक्षक भिपेन्द्र पाठक, सहा उप निरी. सतीश दीक्षित, सउनि गुलराज सिंह, प्रआर राजकुमार, नरेन्द्र यादव, उमाकांत शुक्ला, आर0 विश्वजीत यादव के साथ सायबर सेल के सोबाल वर्मा एवं नंदकिशोर बागरी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

मंत्री परमार ने क्रिस्प के कौशल विकास प्रयासों पर विस्तृत चर्चा कर दिशा निर्देश दिए

भोपाल अपनी मातृभूमि के साथ परिवार एवं स्वजनों के प्रति कृतज्ञता का भाव हमेशा बनाए रखें। यह प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। विद्यार्थी, राष्ट्र की धरोहर है। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने क्रिस्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु विद्यार्थियों से कही। मंत्री श्री परमार ने मंगलवार को भोपाल स्थित क्रिस्प का भ्रमण कर, संस्थान के विभिन्न विभागों एवं प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। श्री परमार ने मल्टीमीडिया लैब, वी.एल.एस.आई, सिस्को लैब, पी.एल.सी लैब, हैंडीक्रॉफ्ट एवं बिहेवियर साइंस सहित विभिन्न तकनीकी लैब्स का अवलोकन कर, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। मंत्री श्री परमार ने क्रिस्प के प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया, उनके अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। श्री परमार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु विद्यार्थियों से संस्थागत प्रबंधन एवं भोजन आदि की जानकारी ली। श्री परमार ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि रोजगार के अवसर प्राप्त करने के बाद भी, नैतिक दायित्व निर्वाहन को अपनी जीवनशैली में आत्मसात् करें। श्री परमार ने कहा कि मनुष्य वही हैं, जिसके भीतर संस्कार समाहित हों। तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री परमार ने बिल्डिंग ऑटोमेशन स्पेशलिस्ट के प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी भी प्राप्त की, जिसमें भारतीय जलसेना, थलसेना और वायुसेना के जवानों को 3 महीने का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने इस प्रशिक्षण को कौशल विकास और रोजगार के लिए एक अहम कदम बताया और क्रिस्प द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि क्रिस्प संस्थान सैनिकों और युवा वर्ग को तकनीकी कौशल और प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही, उन्होंने क्रिस्प के कौशल विकास कार्यक्रमों को राज्य शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। क्रिस्प के प्रशिक्षण मॉडल को विश्वविद्यालय की कार्य योजना में शामिल करने और विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करने की बात कही। श्री परमार ने संस्थान की लाइब्रेरी को, भारतीय ज्ञान परम्परा से जुड़े साहित्य से समृद्ध करने को भी कहा। विद्यार्थियों को विषय में निपुण बनाने के साथ साथ, संवेदनशील नागरिक बनाना ध्येय होना चाहिए। मंत्री श्री परमार ने क्रिस्प के कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के बारे में विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कौशल विकास प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की। जिलेवार सर्वे (अध्ययन) करके दो और चार पहिया वाहन मैकेनिक के प्रशिक्षण के लिए भी क्रिस्प के प्रयासों को बढ़ाने को कहा। पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग की फैकल्टी के लिए व्यापक कार्ययोजना के साथ, टीचर्स ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग के फैकल्टी के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा, जिससे शिक्षकों को भी नवीनतम तकनीकी और प्रैक्टिकल प्रशिक्षण मिल सके। पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए, ग्रीष्मकालीन रोजगार मार्गदर्शन शिविर आयोजित करने को कहा। मंत्री श्री परमार पूर्व प्रशिक्षणार्थियों का सम्मेलन (एलुमनाई मीट) आयोजित करने के निर्देश भी दिए जिससे पिछले प्रशिक्षणार्थियों के अनुभवों से और सीखने को मिले। श्री परमार ने पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर में, क्रिस्प में प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिलाने एवं उनके मूल्यांकन के लिए क्रेडिट ट्रांसफर सिस्टम के साथ व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए। क्रिस्प के प्रबंध संचालक डॉ. श्रीकांत पाटिल ने क्रिस्प के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की और पिछले 27 वर्षों में क्रिस्प द्वारा शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राजीव त्रिपाठी, क्रिस्प के संचालक श्री अमोल वैद्य और मुख्य विपणन अधिकारी श्री राजेश माहेश्वरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एसडीएम शहपुरा ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य क्रेन्द्र शहपुरा का निरीक्षण वार्ड व अन्य व्यवस्थाओ का लिया जायजा

डिंडोरी शहपुरा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा आईएएस ऐश्वर्य वर्मा ने मंगलवार के दिन सामुदायिक स्वास्थ्य क्र्रेन्द्र शहपुरा का निरीक्षण किया इस दौरान  वर्मा ने भर्ती वार्ड देखा जहां भर्ती मरीजो से सुविधाओ के बारे में चर्चा इसके बाद प्रसूति वार्ड ,एनसी वार्ड ,पीएनसी वार्ड ,पैथालाजी भी देखा साथ ही सी टी स्कैन स्थापित करने के लिए कमरा भी देखा ,सीबीएमओ सतेन्द्र परस्ते ने परिसर में स्थित जर्जर भवनो को डिस्मेंटल करने के लिए भी दिखाया आखिर में पूरे परिसर को बाहर से घूमकर देखा इस दौरान नायब तहसीलदार शैलेश गौर ,सोहन श्याम,डां राजीव साहू व अन्य मौजूद रहे ।

ग्वालियर गौरव सम्मान से शहर की 8 विभूतियाँ सम्मानित होंगी, तबला दिवस के तहत तबला वादन भी होगा

भोपाल ग्वालियर के लाड़ले सपूत एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर को इस साल भी “ग्वालियर गौरव दिवस” के रूप में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर जिले की 8 विभूतियों को ग्वालियर गौरव सम्मान प्रदान करेंगे। ग्वालियर गौरव दिवस के आयोजन में सुप्रसिद्ध सिने व भजन गायक सुरेश वाडकर एवं उनके बैंड की प्रस्तुतियाँ दी जाएगी। समारोह में श्रद्धेय अटल जी के जीवन चरित्र पर केन्द्रित लघु फिल्म भी दिखाई जायेगी। साथ ही प्रदर्शनी भी लगेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पिछले साल ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित ताल दरबार कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा के अनुपालन में ग्वालियर गौरव दिवस के अवसर पर तबला दिवस भी मनाया जायेगा। इस अवसर पर शहर के कलाकार तबला वादन प्रस्तुत करेंगे। ग्वालियर के कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में गौरव दिवस का अवलोकन होगा। इन विभूतियों का होगा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर गौरव दिवस के पावन अवसर पर शिक्षा, खेल, योग, चिकित्सा, समाज सेवा, पर्यावरण एवं संस्कृति का संरक्षण, बालिका सशक्तिकरण इत्यादि विधाओं में उल्लेखनीय काम कर रहीं ग्वालियर की 8 विभूतियों को ग्वालियर गौरव सम्मान से विभूषित करेंगे। इन विभूतियों में साहित्यकार एवं शिक्षाविद् जगदीश तोमर, अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुकरिश्मा यादव, योग गुरू अखिलेश पचौरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एन. अयंगर, पर्यावरण संरक्षक पद्मबाबा सेवा सिंह, निराश्रित एवं असहाय लोगों की सेवा में जुटीं स्वर्ग आश्रम संस्था, अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन का काम कर रही उद्भव स्पोर्ट्स एण्ड कल्चर एसोसिएशन और बालिका सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर ग्वालियर की प्रतिभावान बालिका सुआद्या दीक्षित शामिल हैं। ग्वालियर में लगेगा तीन दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर से ग्वालियर में तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिविर का उदघाटन करेंगे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के सहयोग से एलएनआईपीई (लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजीकल एज्यूकेशन) में यह शिविर आयोजित हो रहा है।  

आज केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास एक ऐतिहासिक घटना बन रही है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से बुधवार को केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के भूमिपूजन का ऐतिहासिक कार्यक्रम होने वाला है। यह सच्चे अर्थों में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती को सार्थक करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में केन-बेतवा नदी जोड़ों परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. वाजपेयी ने जब नदी जोड़ो से संबंधित विषय रखा था उस समय उन्हें एनजीटी संस्था पर्यावरण से जुड़ी अन्य संस्थाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन अब सारे समाधान हो गए हैं। अब नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास एक ऐतिहासिक घटना बन रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनका सभी मित्रों से भी आग्रह है कि यह एक प्रकार से देश के विकास के उत्सव का माहौल है, इसमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सबका स्वागत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान की शुरूआत से सिंचाई, पेयजल और उद्योग को पर्याप्त पानी देने की महत्वपूर्ण पहल हुई है। यह एक तरह से ऐतिहासिक घटना है। इससे बुंदेलखंड के 10 जिले लाभान्वित होंगे। इन जिलों में पानी की कमी की वजह से रोजगार की तलाश में पलायन होता था। दूसरी नदी जोड़ो परियोजना पार्वती-कालीसिंध और चंबल (पीकेसी) है, जो चंबल और मालवा क्षेत्र को लाभान्वित करेगी। चंबल क्षेत्र कष्ट में इसलिए था क्योंकि वहां पर खेती के अवसर कम थे। परियोजना से मुरैना, ग्वालियर, भिण्ड, गुना,शिवपुरी, राजगढ़ और उसके आगे पश्चिमी मालवा तक रतलाम, नीमच और मंदसौर तक कुल 11 जिलों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता हो सकेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर और उज्जैन को पीकेसी के माध्यम से लाभ मिलेगा। इस परियोजना की शुरूआत के साथ न केवल हमारे लिए पीने का पानी, उद्योग और 8 लाख हैक्टेयर से अधिक का रकबा इससे सिंचित होगा। यह प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ ही ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर परियोजना से सौर ऊर्जा प्राप्त करने के लिए नवकरणीय ऊर्जा का संयंत्र स्थापित हुआ है। भविष्य में बनने वाले बड़े-बड़े जलाशय और डेम प्रदेश की उन्नति में सहायक होंगे। ऊर्जा उत्पादन की संभावनाएं बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होने वाला है, जो यह सच्चे अर्थों में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति सच्ची आदरांजलि होगी।  

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीएम राइज स्कूल गोविंदपुरा के 55 छात्र-छात्राओं ने नेचर कैम्प में भाग लिया

भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में मध्यप्रदेश ईको-पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से छात्र-छात्राओं में वन्य-प्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के लिये भोपाल शहर एवं उसके आसपास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के लिये नेचर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीएम राइज स्कूल गोविंदपुरा भोपाल के 55 छात्र-छात्राओं और 3 शिक्षकों ने पक्षी अवलोकन नेचर कैम्प में भाग लिया। नेचर कैम्प में विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, तितली, वन्य-प्राणी दर्शन और स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी के साथ वन, वन्य-प्राणी और पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ करायी गयीं। कैम्प में बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर और नीलगाय आदि वन्य-प्राणियों का अवलोकन भी किया। किंगफिशर, ओपन बिल स्टॉर्क, पुलीनेक स्टॉर्क, कार्मारेंट, जकाना कूट पक्षी दर्शन और नीडम क्षेत्र में कृत्रिम घोंसले तथा पक्षियों के पुतलों का अवलोकन भी कराया। कैम्प में शोध व्यक्ति के रूप में मोहम्मद खालिक बर्ड्स एवं विजय नंदवंशी उपस्थित रहे। नेचर कैम्प के दौरान सहायक संचालक वन विहार एस.के. सिन्हा और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. वाजपेयी ने नदी जोड़ो परियोजना का स्वप्न देखा था, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार करने का कार्य किया है। स्व. वाजपेयी की 100वीं जयंती पर महत्वाकांक्षी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी के कर-कमलों से हो रहा है। मध्यप्रदेश का बुंदेलखंड अंचल इस परियोजना के क्रियान्वयन का लाभ प्राप्त कर संपूर्ण अंचल ही नहीं, प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. वाजपेयी की जयंती के एक दिन पहले भोपाल में मंत्रालय के पास सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में सुशासन दिवस मनाया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने इस अवसर पर प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने, शासन की व्यवस्थाएं पारदर्शी, जनकल्याण के हित में और जवाबदेही से ओत-प्रोत करने की शपथ ली है। निश्चित ही प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए स्व. वाजपेयी के संकल्प को मध्प्रदेश ज्यादा से ज्यादा कार्य कर योगदान देगा। यही स्व. वाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों की प्रशंसा की। उन्होंने पं. दीनदयाल परिसर में स्व. वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित प्रदर्शनी का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।  

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जिलों में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम हुआ

भोपाल उपभोक्ता दिवस’ पर जिलों में जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में खाद्य विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की जागरूकता के लिये विभिन्न आयोजन किये गये। इस अवसर पर संगोष्ठी में जिला उपभोक्ता प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष/सदस्यों, उपभोक्ता संगठन के प्रतिनिधियों तथा उपभोक्ताओं से जुड़े विभागों-नापतौल, विद्य़ुत, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, ऑयल कंपनीज, बैंक और बीमा के विषय-विशेषज्ञों के द्वारा कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को उपभोक्ताओं के अधिकार उपभोक्ता के बाद दायर करने की प्रक्रिया, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 में उपभोक्ता के लिये किये गये प्रावधानों, ठगी एवं भ्रामक विज्ञापनों से बचने के तरीके आदि विभिन्न उपभोक्ता संबंधी विषयों पर व्याख्यान, परिचर्चा एवं संवाद हुआ। उपभोक्ता जागरूकता के लिये कुछ जिलों में ‘उपभोक्ता जागरूकता रथ’ भी भ्रमणार्थ निकाला गया। उपभोक्ता मार्गदर्शन के लिये विभिन्न उपभोक्ता से जुड़े विभागों द्वारा जिला स्तरीय ‘उपभोक्ता प्रदर्शनी’ आयोजित कर उपभोक्ताओं में जागरूकता प्रसारित की गई। आयोजन में उपभोक्ताओं की सफल कहानी, प्रश्नमंच आदि का भी समावेश किया गया।  

67वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप, मध्यप्रदेश ने राइफल इवेंट में जीते 2 कांस्य पदक

भोपाल भोपल में 15 से 31 दिसंबर 2024 तक आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में 24 दिसंबर को हुए राइफल इवेंट्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। मध्यप्रदेश के पदक विजेता में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम (सीनियर) मे कांस्य पदक ऐश्वर्य प्रताप सिंह, गौतमी भनोट ने जीता। इसी प्रकार 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम (यूथ) में कांस्य पदक सत्यार्थ पटेल, गौतमी भनोट ने हासिल किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विवेक पोरवाल प्रमुख सचिव राजस्व और राजीव भाटिया सचिव भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ रहे, जिन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा, “ऐश्वर्य प्रताप सिंह, गौतमी भनोट और सत्यार्थ पटेल जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। यह सफलता प्रशिक्षकों की मेहनत और खिलाड़ियों की लगन का नतीजा है।” उन्होंने अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक जॉयदीप कर्माकर और सहयोगी प्रशिक्षक वैभव सुनीता की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी ने इन उपलब्धियों के साथ अपनी श्रेष्ठता और प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet