LATEST NEWS

सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी की परिक्रमा करने से मिलेगी सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है. इस दिन मां तुलसी की परिक्रमा करने से लोगों की सभी प्रकार की परेशानियां खत्म हो जाती हैं. जीवन में सुख-समृद्धि कायम बनाए रहने के लिए महिलाएं सोमवती अमावस्या के दिन व्रत रखती हैं और सभी दुखों के निवारण के लिए मां तुलसी की परिक्रमा करती हैं. इस दिन मां तुलसी की पूजा करने और उनकी परिक्रमा करने से महिलाओं के कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं. मान्यता है कि इस दिन की गई तुलसी की परिक्रमा से लोगों के सभी दुख दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. मान्यता है कि तुलसी में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की शक्ति होती है. इसलिए, तुलसी की परिक्रमा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है. शिव और पार्वती की पूजा के साथ तुलसी की पूजा करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है. तुलसी की परिक्रमा करने की परंपरा की शुरुआत कैसे हुई.आइए जानते हैं… पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 30 दिसंबर को तड़के सुबह 4 बजकर 02 मिनट पर शुरू होगी और 31 दिसंबर को तड़के सुबह 3 बजकर 57 मिनट तक रहेगी. मूल नक्षत्र 29 दिसंबर की रात 11 बजकर 22 मिनट से 30 दिसंबर की रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. वृद्धि योग 29 की रात 9 बजकर 41 मिनट से 30 दिसंबर की रात 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. वृद्धियोग में समस्त कार्यों में वृद्धि का योग बनता है. तुलसी की परिक्रमा करने की विधि     सोमवती अमावस्या के दिन सबसे पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें.     तुलसी के पौधे को गंगाजल से धोकर साफ करें और उनका श्रृंगार करें.     तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं और धूप दें.     तुलसी के पौधे को फूल, चंदन आदि से सजाएं.     तुलसी के पौधे की दक्षिणावर्त दिशा में 108 बार बार परिक्रमा करें.     परिक्रमा करते समय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय या ॐ तुलसी माता नमः मंत्र का जाप करें.     मां तुलसी से अपनी मनोकामनाएं मांगें. तुलसी की परिक्रमा कैसे करें.     सोमवती अमावस्या के दिन स्नान करके साफ कपड़े पहनें.     तुलसी के पौधे को गंगाजल से स्नान कराएं.     तुलसी के पौधे के चारों ओर दीपक जलाएं.     तुलसी के पौधे को फूल और चंदन लगाएं.     तुलसी के पौधे की परिक्रमा करते हुए ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें.     तुलसी के पौधे को भोग लगाएं और जल चढ़ाएं. सोमवती अमावस्या का महत्व सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी की परिक्रमा करने की परंपरा बहुत पुरानी और महत्वपूर्ण है. यह परंपरा धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है. तुलसी की परिक्रमा करने से व्यक्ति को कई लाभ प्राप्त होते हैं. तुलसी को हिंदू धर्म में एक पवित्र पौधा माना जाता है. इसे लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है. तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है. इसलिए, तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. तुलसी की परिक्रमा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और रोगों से मुक्ति मिलती है. विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए तुलसी की पूजा करती हैं. तुलसी की पूजा करने से मन शांत होता है.  

मप्र में 2 लाख 4 हजार किसानों ने एमएसपी पर सोयाबीन बेचा, अब तक कुल 5.89 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन ही खरीदा

भोपाल मप्र में पहली बार एमएसपी पर हो रही सोयाबीन की सरकारी खरीदी में किसानों ने वैसा उत्साह नहीं दिखाया , जैसा सरकार को अनुमान था। केंद्र सरकार ने मप्र के लिए एमएसपी पर सोयाबीन खरीदी के लिए 13 लाख मीट्रिक टन का कोटा तय किया था। 25 अक्टूबर से प्रदेश में सोयाबीन खरीदी की जा रही है, जो 31 दिसंबर तक चलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सीएम हाउस स्थित समत्व कार्यालय में प्रदेश में सोयाबीन खरीदी की समीक्षा की, जिसमें सामने आया कि 25 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक की स्थिति में 2 लाख 4 हजार किसानों ने एमएसपी पर सरकार को सोयाबीन बेचा है। एमपी में सोयाबीन की खरीदी 31 दिसंबर तक चलेगी एमपी में एमएसपी पर सोयाबीन की खरीदी 31 दिसंबर तक चलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सीएम हाउस स्थित समत्व कार्यालय में प्रदेश में सोयाबीन खरीदी की समीक्षा की, जिसमें सामने आया कि 25 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक की स्थिति में 2 लाख 4 हजार किसानों ने एमएसपी पर सरकार को सोयाबीन बेचा है। इन किसानों से सरकार ने अब तक कुल 5.89 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन ही खरीदा गया है। कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि 31 दिसम्बर तक प्रदेश में खरीदी 6 लाख मीट्रिक टन से ऊपर नहीं पहुंचेगी। इन किसानों से सरकार ने अब तक कुल 5.89 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन ही खरीदा गया है। कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि 31 दिसम्बर तक प्रदेश में खरीदी 6 लाख मीट्रिक टन से ऊपर नहीं पहुंचेगी। किसान लगातार पर सोयाबीन खरीदने की मांग कर रहे थे, इसके बाद सरकार ने घोषणा की थी कि लक्ष्य से ज्यादा सोयाबीन आता है तो सरकार अपने संसाधनों से खरीदी करेगी। सबसे ज्यादा भोपाल और उज्जैन संभाग में खरीदी समीक्षा बैठक में कृषि सचिव ने बताया कि प्रदेश में सोयाबीन की सर्वाधिक खरीदी भोपाल संभाग में हुई है। यहां कुल 1 लाख 80 हजार 198 मीट्रिक टन सोयाबीन खरीदा जा चुका है। इसके बाद उज्जैन संभाग में 1 लाख 49 हजार 974.54 मीट्रिक टन सोयाबीन खरीदा गया है। सागर संभाग में 93 हजार 495 मीट्रिक टन, नर्मदापुरम संभाग में 93 हजार 287 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन खरीदी हुई है। अब तक किसानों को 1957.1 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है। सोयाबीन की समर्थन मूल्य 4892 रुपए प्रति क्विंटल है। तिलहन- दलहन की फसलों पर भी प्रोत्साहन देने के निर्देश सीएम डॉ. यादव ने बैठक में कहा कि मप्र में सोयाबीन उत्पादन में पिछले सालों में बढ़ोतरी हुई है। इसलिए राज्य सरकार आगे भी सोयाबीन की एमएसपी पर खरीदी जारी रखेगी। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को सोयाबीन के अलावा दलहन और तिलहन फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहन देने पर काम करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई योजना बनाई जाए। उद्यानिकी फसलों में किसानों को ज्यादा आय होती है, किसानों को इसकी जानकारी दी जाए। केंद्रों पर रखा धान भीगा तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें बेमौसम बारिश की आशंका को देखते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को धान खरीदी की समीक्षा करते हुए खरीदी केंद्र पर खुले में रखे सभी धान का जल्द से जल्द परिवहन कराकर जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों और गोदामों में रखवाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के धान खरीदी केंद्रों पर करीब 19.5 लाखा मीट्रिक टन धान रखा हुआ है, जिसका बड़ा हिस्सा खुले में हैं। सीएम ने चेतावनी दी है कि यदि लापरवाही के कारण प्रदेश में कभी भी धान भीगता है तो संबंधित अधिकारी सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहे।  

उबला अंडा और ऑमलेट दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं

अंडा पोषण से भरपूर सुपरफूड है, जिसमें प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। उबला अंडा और ऑमलेट दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, अंडा दुनियाभर में सबसे पॉपुलर ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इसे लोग विभिन्न तरीकों से खाना पसंद करते हैं, जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतरीन है। सबसे ज्‍यादा लोग उबले अंडे या फ‍िर ऑमलेट खाना पसंद करते हैं। क्या उबला अंडा ज्यादा फायदेमंद है या ऑमलेट? दोनों के अपने फायदे हैं, आइए जानते हैं वेटलॉस से लेकर ज्‍यादा प्रोटीन इनटेक के ल‍िए दोनों में से कौनसा विकल्‍प खाना ज्‍यादा फायदेमंद हैं। उबले अंडे खाने के फायदे उबले अंडे सेहत के लिए बेहतरीन विकल्प हैं, क्योंकि इन्हें बिना तेल या मसालों के पकाया जाता है, जिससे अतिरिक्त कैलोरी नहीं बढ़ती। एक उबले अंडे में लगभग 70-80 कैलोरी होती है, जो ऊर्जा प्रदान करती है। यह खासतौर पर वजन घटाने वालों और हल्का आहार पसंद करने वालों के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने और स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऑमलेट खाने के फायदे ऑमलेट एक स्वादिष्ट और पोषणयुक्त विकल्प है, जिसमें अंडे के साथ सब्जियां, पनीर या हल्के मसाले मिलाकर इसे और भी हेल्दी बनाया जा सकता है। हालांकि, इसे पकाने के लिए तेल या मक्खन का उपयोग होता है, जिससे कैलोरी बढ़ सकती है। सही मात्रा में तेल और कम मसालों के साथ बनाया गया ऑमलेट सेहतमंद विकल्प बन सकता है। सब्जियां और पनीर मिलाकर यह एक संपूर्ण आहार बन जाता है। दोनों में से क्‍या खाना ज्‍यादा फायदेमंद? उबले अंडे और ऑमलेट दोनों ही सेहतमंद हैं। कम कैलोरी के लिए उबले अंडे बेहतर हैं, जबकि स्वाद और पोषण का संतुलन चाहिए तो ऑमलेट चुनें। यह ऑमलेट की तैयारी पर निर्भर करता है-कम तेल और स्वस्थ सामग्री इसे हेल्दी बनाती है। अंडा सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन संतुलित मात्रा में खाना जरूरी है। रोजाना 2-3 अंडे खाना उचित है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर केवल अंडे का सफेद हिस्सा खाने की सलाह दी जाती है। वेटलॉस वालों को क्‍या खाना चाह‍िए? एक्टिव लोगों के लिए ऑमलेट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें एनर्जी देने वाले फैट्स होते हैं, जो दिनभर ऊर्जा प्रदान करते हैं। वहीं, उबला अंडा कम कैलोरी और हाई प्रोटीन होने के कारण वजन घटाने में मददगार है।

सेलेना गोमेज ने मंगेतर की गोद में ऐसे गुजारी दिसंबर की ठंड, 2 करोड़ की अंगूठी पर टिकी लोगों की नजर

न्यूयॉर्क सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज और उनके मंगेतर बेनी ब्लैंको हर दिन कपल गोल्स देकर सिंगल्स की नींदे हराम कर रहे हैं। सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको कोजी फोटोज शेयर करके सर्दी में बाकी लोगों का दिल जला रहे हैं। उन्होंने फिर से कुछ ऐसा ही किया है। हाल ही में 36 वर्षीय बेनी ब्लैंको ने ठंड में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। ब्लैंको और सेलेना को देखकर लोग खूब सारे फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस बीच सेलेना भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने भी बॉयफ्रेंड के साथ कोजी फोटोज शेयर की हैं। मंगेतर की बांहों में सेलेना गोमेज तस्वीर में सेलेना गोमेज को ब्लैंको की बाहों में बैठे हुए देखा गया और दोनों एक-दूसरे को किस करने में डूबे हुए हैं। ठंड में सेलेना ने टोपी पहनी हुई है और ऊनी कपड़े पहनकर वो मंगेतर की गोद में बैठी हुई हैं। दोनों को ऐसे देखकर फैंस की नजरें उनसे हट नहीं रही हैं और खासकर हर कोई सेलेना की हीरे की रिंग की ही बात कर रहा है। सेलेना की अंगूठी की कीमत रिपोर्ट के मुताबिक, अंगूठी की कीमत करीब 225,000 डॉलर यानी लगभग 2 करोड़ आंकी गई है। जब सेलेना ने पहली बार अपनी रिंग फ्लॉन्ट की थी, तभी से इसे लेकर चर्चा हो रही थी कि ये बेहद शानदार है। सेलेना और ब्लैंको के फैंस अब जल्द से जल्द उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। सेलेना ने मंगेतर के लिए पकाया मनपसंद खाना सेलेना ने एक वीडियो भी शेयर किया था और इसके साथ लिखा, ‘भले ही आप खाना पकाने में बहुत खराब हों, आपके साथी को यह पसंद आएगा क्योंकि आपने इसे बनाया है। अपने साथी से पूछें कि वे क्या खाना चाहते हैं। उन्हें वही खिलाने की कोशिश करें जो वो खाना चाहते हैं। यदि आप इसे पकाना नहीं जानते हैं, तो इसे सीखें।’ ब्लैंको ने भी एक पोस्ट शेयर किया और सेलेना के लिए भर-भरके प्यार बरसाया।

ड्राइवर सहित दो हिरासत में, छत्तीसगढ़-दुर्ग में गाय की खाल से भरा ट्रक पकड़ाया

दुर्ग। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास गाय और अन्य जानवरों के खाल भरे ट्रक को पकड़ा गया है. कुम्हारी पुलिस और यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान पॉयलेटिंग कर रहे दो आरोपी फरार हो गए, वहीं महाराष्ट्र पासिंग (MH 49) ट्रक के चालक के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि ट्रक महाराष्ट्र की ओर से आ रही थी, जिसकी जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता राजनांदगांव से ट्रक का पीछा करते आ रहे थे. आखिरकार कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस की मदद को ट्रक को पकड़ने में कामयाबी पाई. ट्रक को रोकने की कार्रवाई से पहले ही ट्रक की पायलेटिंग कर रहे दो लोग फरार हो गए, वहीं ट्रक चालक अपने सहयोगी के साथ पकड़ा गया है.

मौनी रॉय भी निकल पड़ी हैं न्यू ईयर मनाने

मुंबई न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए फिल्मी और टीवी सितारे लगातार मुंबई से अपने-अपने डेस्टिनेशंस के लिए रवाना होते दिख रहे हैं। जहां बीती रात एयरपोर्ट पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ दिखे, वहीं शनिवार सुबह मौनी रॉय भी हसबैंड और अपने पेट डॉग के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। आलिया-रणबीर और राहा के बाद अब एयरपोर्य से मौनी रॉय और उनके हसबैंड सूरज नांबियार की कई सारी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें दोनों की गोद में उनका Pet डॉग दिख रहा है।     मौनी रॉय की गोद में उनका चहेता थियो दिख रहा है। मौनी अक्सर ही थियो के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया करती हैं।  वहीं शादी के तुरंत बाद वाली तस्वीरों में भी थियो मौनी की गोद में दिखा था। इन तस्वीरों में साफ दिख रहा कि थियो मौनी के लिए किसी जिगर के टुकड़े से कम नहीं।     वहीं इन तस्वीरों में कभी थियो मौनी के कंधे तक चढ़ा दिख रहा तो कभी इधर-उधर पलट रहा।  कुछ तस्वीरों में ऐसा लग रहा जैसे थियो भी मौनी के साथ कैमरे के सामने पोज़ दे रहा हो। मौनी ने भी उसे ठीक वैसे ही गोद से चिपका रखा है जैसे कोई मां अपने छोटे बच्चे को लेकर ट्रैवल करती है। बताते चलें कि मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को पणजी, गोवा में दुबई-बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार से शादी रचाई थी। दोनों बंगाली और मलयाली रीति-रिवाज से एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।  मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो चर्चा है कि साल 2025 में ‘सालाकार’ में नजर आ सकती हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी अनाउंसमेंट का इंतजार है। वहीं ‘द वारदात ट्री’ नाम की फिल्म को लेकर भी चर्चा हो रही है।  

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति – प्रधानमंत्री की उपस्थिति में दी गई मुखाग्नि

नई दिल्ली पूरे राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और रक्षा मंत्री सहित तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति में निगम बोध घाट पर मुखग्नि दी गई। इससे पहले निवास से उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद निगम बोधी घाट के लिए अंतिम यात्रा रवाना हुई। कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा सहित पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी यहां डॉ. सिंह के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। गांधी परिवार भी अंतिम यात्रा में शामिल हुआ। निगम बोध घाट पर पहले राष्ट्रपति के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। यहां कई गणमान्य नागरिक पहुंचे। इस दौरान रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग), निशाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और नेताजी सुभाष मार्ग सहित सड़कों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रतिबंध है। मनमोहन सिंह के स्मारक पर राजनीति इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री के स्मारक पर राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर भी राजनीति कर रही है, जबकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी तरफ से डॉ. सिंह के लिए स्मारक बनाने का फैसला किया और इसकी जानकारी कांग्रेस नेतृत्व के साथ ही डॉ. सिंह के परिजन को भी दी। इस मुद्दे पर अखिलेश यादव ने भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और नवजोत सिंह सिद्धू ने सरकार को घेरा। सिद्धू ने कहा कि यदि अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ऐसा होता तो भाजपा को कैसा लगता। गहलोत ने कहा कि स्मारक बनाने के बारे में सरकार को खुद ही सोचना था। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे थे। साल 1991 में मनमोहन सिंह की राजनीति में एंट्री हुई जब 21 जून को पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार में उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया। उस समय देश एक गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। पी.वी. नरसिंह राव के साथ मिलकर उन्होंने विदेशी निवेश का रास्ता साफ किया था। वित्त मंत्री रहते उन्होंने देश में आर्थिक उदारीकरण की नीतियों को लागू किया, जिससे विदेशी निवेश को बढ़ावा मिला और भारत को विश्व बाजार से जोड़ा जा सका। वह 1991 में पहली बार असम से राज्यसभा के सांसद चुने गए। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कई सुधार किए, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर हुई। वह 1998 से 2004 तक विपक्ष के नेता भी रहे। हालांकि, साल 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत के बाद उन्होंने 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने यूपीए-1 और 2 में प्रधानमंत्री का पद संभाला। मनमोहन सिंह ने पहली बार 22 मई 2004 और दूसरी बार 22 मई, 2009 को प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली थी।  

कलेक्टर ने एक वर्ष के लिए लगाया प्रतिबंध, छत्तीसगढ़-दुर्ग में दो गुंडा बदमाश जिला बदर

दुर्ग। दुर्ग जिला कलेक्टर ने दो गुंडा बदमाश को जिलाबदर का  आदेश जारी की है। जिसमे एक दुर्ग और एक भिलाई का रहने वाला है। जिसके खिलाफ कई थाना क्षेत्र में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाश दुर्ग – रायपुर के अलावा 5 अन्य जिलों सीमावर्ती में एक वर्ष के लिए प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। दो बदमाशों को जिलाबदर किया है। मोहम्मद इमरान और तेजिंदर उर्फ टोनी सरदार अदातन अपराधी हैं। जिनके कई अपराधिक रिकॉर्ड हैं। मो. इमरान इमामबाड़ा कैम्प दो शीतला मंदिर के पास थाना छावनी का रहने वाला है। वहीं, दूसरा अपराधी तेजिंदर उर्फ टोनी सरदार पचरीपारा गुरूद्वारा के पास संतराबाड़ी मोहन नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों ही बदमाशों को एक वर्ष तक न केवल दुर्ग जिला ही नही बल्कि आसपास के सीमावर्ती 7 जिलों कि सीमाओं से भी बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं। दोनों बदमाश दुर्ग के अलावा रायपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव, बालोद, खैरागढ़ छुई खदान गंडई, धमतरी जिले के सीमावर्ती में बिना आदेश का प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। आपको बता दें कि नगरी निकाय चुनाव के पहले तक ऐसे और भी अपराधियों को जिला बदर किया जा सकता है। इमरान के खिलाफ 18 अपराधिक मामले हैं। वहीं, तेजिंदर उर्फ टोनी सरदार के खिलाफ 9 अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, गुंडागर्दी, मारपीट, सट्टा खिलाने और वाहन चोरी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, छत्तीसगढ़-कांकेर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

कांकेर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाने के तहत एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। कार ने बाइक सवार पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ मार्ग पर खंडी नदी के पास ये हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मरने वालों की शिनाख्त करने में जुटी है। छत्तीसगढ़ में दुर्घटनाओं का ग्राफ साल दर साल बढ़ता जा रहा है। लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया जा रहा है,बावजूद इसके सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं हो रही है। कांकेर जिले में सड़क दुर्घटनाओं में छह साल में 1100 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। वहीं 2084 लोग घायल हुए हैं। छह साल में 2012 सड़क दुर्घटनाओं के प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

IND vs AUS 4th Test तीसरे दिन का खेल समाप्त, नीतीश रेड्डी ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, वॉश‍िंगटन की भी ‘सुंदर’ पारी

मेलबर्न इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल बारिश के चलते समाप्त हो गया है। नीतीश रेड्डी के शतक के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 474 रनों के आगे 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं। रेड्डी 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 105 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनका साथ मोहम्मद सिराज दे रहे हैं। भारत अभी भी मेजबानों से 116 रन पीछे है। नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर के बीच 8वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई जिस वजह से टीम इंडिया फॉलो ऑन भी टालने में कामयाब रही। सुंदर ने 162 गेंदों पर 50 रन बनाए। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2025-25 के तहत भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में जारी है. ऑस्ट्रेल‍िया के 474 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने भी  मैच के तीसरे दिन स्टम्प तक 358/9 (116 ओवर) का स्कोर बना लिया है. मोहम्मद स‍िराज (2 नॉट आउट) और नीतीश कुमार रेड्डी (105 नॉट आउट) क्रीज पर जमे हुए हैं. रेड्डी ने इस पारी के माध्यम से अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा. भारत ऑस्ट्रेल‍िया के स्कोर से फ‍िलहाल 116 रन पीछे है. इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेल‍िया की टीम ने पहली पारी में 474 रनों बनाए थे. स्टीव स्म‍िथ ने 140 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट ल‍िए. टीम इड‍िया की पारी की हाइलाइट्स भारत की ओर से पहली पारी में ओपन‍िंंग करने के ल‍िए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल उतरे. लेकिन रोहित शर्मा द‍िन के दूसरे ही ओवर में कंगारू कप्तान पैट कम‍िंंस की गेंद पर चलते बने. वहीं केएल राहुल सही लय में लग रहे थे लेकिन वह भी पैट कम‍िंंस की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद कोहली और यशस्वी ने म‍िलकर 102 रनों की पार्टनरश‍िप की. लेकिन फ‍िर एक रन  चुराने के चक्कर में यशस्वी जायसवाल 82 रन पर आउट हो गए. इसके बाद स्कोरबोर्ड में एक रन और जुड़ा था क‍ि स्कॉट बोलैंड ने प‍िच पर जम चुके व‍िराट कोहली को व‍िकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट करवा द‍िया. फ‍िर नाइटवॉचमैन आकाश दीप (0) भी बोलैंड की गेंद पर आउट हो गए. इस तरह यशस्वी, कोहली और आकाश दीप का व‍िकेट 6 रनों के अंदर ग‍िर गया‍. जब दूसरे द‍िन का खेल खत्म हुआ तो भारत का स्कोर पांच विकेट पर 164 रन था. तीसरे दिन के खेल में रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने अच्छी शुरुआत की और कुछ अच्छे शॉट्स लगाए. जब ऐसा लग रहा था कि ये पार्टनरशिप जम गई है, तभी ऋषभ पंत (28) अपना धैर्य खो बैठे और रैम्प शॉट मारने के चक्कर में स्कॉट बोलैंड की गेंद पर थर्ड मैन पर नाथन लायन के हाथों लपके गए. फिर कुछ देर बाद जडेजा भी 17 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. जडेजा को लायन ने एलबीडब्ल्यू किया. इसके बाद नीतीश रेड्डी और वॉश‍िंंगटन सुंदर ने आपस में 127 रनों की शानदार पार्टनरश‍िप की, लेक‍िन सुंदर (50) जड़ते ही आउट हो गए. इसके बाद बुमराह डक पर आउट हो गए. भारत का स्कोरकार्ड : 358/9 (116 ओवर) बल्लेबाज व‍िकेट रन  रोह‍ित शर्मा  कैच बोलैंड, बोल्ड कम‍िंंस  03 केएल राहुल  बोल्ड कम‍िंंस 24  यशस्वी रन आउट  82 कोहली कैच कैरी, बोल्ड बोलैंड  36 आकाश दीप कैच लायन, बोल्ड बोलैंड  00 ऋषभ पंत कैच लायन, बोल्ड बोलैंड 28 रवींद्र जडेजा LBW लायन 17 सुंदर  कैच स्म‍िथ, बोल्ड लायन  50 बुमराह  कैच ख्वाजा, बोल्ड कम‍िंंस  00 विकेट पतन: 1-8 (रोहित शर्मा, 2 ओवर), 2-51 (केएल राहुल, 15 ओवर), 153-3 (यशस्वी जायसवाल, 41), 154-4 (विराट कोहली, 42.1), 159-5 (आकाश दीप, 44.3), 191-6 (ऋषभ पंत, 55.4 ओवर), 221-7 (रवींद्र जडेजा, 64.5 ओवर), 348-8 (वॉशिंगटन सुंदर, 112 ओवर), 350-9 (जसप्रीत बुमराह, 113.3)    

मौत की जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में अज्ञात बाइक चालक ने अधेड़ ग्रामीण को मारी टक्कर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में छठी कार्यक्रम से पैदल घर लौट रहे अधेड़ ग्रामीण को अज्ञात बाइक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस दुर्घटना में घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर लैलूंगा ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खार गांव निवासी हिमांशु भगत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कल उसके पिता बालक राम भगत, छोटी बहन कुसूम भगत एवं भतीजा संजू भगत के साथ छठी निमंत्रण पर बगईझराई पारा गए हुए थे। वहां से शाम करीब 6 बजे के आसपास जब तीनों पैदल घर आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम खुसरमुडा कांक्रेटिंग मार्ग के पास अज्ञात बाइक चालक ने बालक राम भगत को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में  बालक राम भगत के चेहरे, माथा, सिर में चोंट लगी। ग्रामीणों ने परिजनों को इस घटना से अवगत कराया। हिमांशु भगत ने बताया की वह अपने पिता को घायल अवस्था में पड़ोसियों की मदद से लैलूंगा अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां मौजूद डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल मृतक के पुत्र की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस ने आरोपी फरार अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा प्रारंभ

रायपुर.   छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट सर्जरी विभाग के कुशल डॉक्टरों की टीम ने 50 वर्षीय महिला की सफल ओपन हार्ट सर्जरी कर मरीज को नया जीवन दिया है। हार्ट सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में यह सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद महिला की हालत ठीक है तथा वह अभी डॉक्टरों की देखरेख में है। मरीज का वाल्व रिप्लेसमेंट हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य के निवासियों को नए वर्ष के आगमन पर ओपन हार्ट सर्जरी सुविधा की शुरुआत के लिए अस्पताल प्रबंधन को अपनी तरफ से शुभकामनाएं दी हैं। श्री जायसवाल ने कहा है कि बहुत जल्द ही यहां बाईपास सर्जरी की शुरुआत भी होगी। महासमुंद निवासी 50 वर्षीय महिला मरीज को लगभग तीन साल से सांस फूलने की शिकायत थी। थोड़ा भी काम करने से हृदय की धड़कन बढ़ जाती थी जिसे हार्ट पल्पिटेशन कहा जाता है। अपनी इन्हीं समस्याओं के साथ महिला अम्बेडकर अस्पताल के एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट के हार्ट सर्जरी विभाग में डॉ. कृष्णकांत साहू के पास पहुंची। उन्होंने मरीज की पूरी जांच की। जाँच में पता चला कि हार्ट के वाल्व में सिकुड़न है और एक वाल्व में लीकेज है। हार्ट का वाल्व इतना सिकुड़ गया था कि इनको डॉक्टर ने 3 साल पहले ही ऑपरेशन की सलाह दी थी मगर ओपन हार्ट सर्जरी का नाम सुनकर मरीज तथा उसके परिवार के लोग घबरा गए और उस वक्त उन्होंने ओपन हार्ट सर्जरी करवाने से मना कर दिया फिर उसके बाद समस्या बढ़ती गई और मरीज पुन: एक बार फिर डॉ. कृष्णकांत साहू के पास पहुंची, जहां पर उन्होंने ने महिला को ओपन हार्ट सर्जरी से संबंधित सभी जानकारी दी। उनकी काउंसलिंग की। सर्जरी के पश्चात स्वास्थ्य में होने वाले सुधार के बारे में विस्तार से बताया।  डॉ. कृष्णकांत साहू ने मरीज की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर को केस की गंभीरता तथा ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता के बारे में बताया। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल के निर्देश  पर तत्काल कार्डियक एनेस्थेटिस्ट, परफ्यूजनिस्ट तथा अन्य मानव संसाधन की व्यवस्था की गई । अंततः 26 दिसंबर को मरीज की ओपन हार्ट सर्जरी की गई तथा मरीज के हृदय में कृत्रिम वाल्व का प्रत्यारोपण किया और एक वाल्व को रिपेयर किया। इस ऑपरेशन को मेडिकल भाषा में माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट बाय यूजिंग बाईलीफलेट मैटेलिक प्रोस्थेटिक वाल्व प्लस ट्राईकस्पिड वाल्व रिपेयर अंडर हार्टलंग मशीन कहा जाता है। डॉ. कृष्णकांत साहू ने मरीज की वर्तमान हालत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की मरीज ने आज सुबह का नास्ता, दोपहर का लंच तथा रात का खाना अपने हाथों से खाया। मरीज की हालत में लगातार सुधार है। मरीज का ऑपरेशन करने वाली टीम में हार्ट सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. वरुण, परफ्यूजनिस्ट राहुल और डिगेश्वर तथा नर्सिंग स्टाफ में राजेंद्र, नरेंद्र एवं चोवा राम शामिल रहे।

बेटे के निवास पर भी पड़ा छापा, छत्तीसगढ़-रायपुर में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर पर ईडी की दबिश

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के धरमपुरा, रायपुर स्थित निवास पर छापा मारा है. ईडी की कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ के जवान घर को घेरे हुए हैं. ईडी की टीम सुबह से ही कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी में जुटी है. इसके पहले सुकमा में कवासी लखमा के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घरों पर ईडी की टीम ने दबिश दी थी. सूचना रायपुर पहुंचने से पहले ही कवासी लखमा के भी घर में ईडी की टीम ने दस्तक दे दी थी. बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि शराब घोटाले में ईडी ने कुछ दिन पहले केस दर्ज किया था। शायद उसी मामले में कार्रवाई हो रही है। यह छापेमारी सुकमा और रायपुर में हो रही है। इस छापेमारी को डीएमएफ फंड स्कैम से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि ईडी इस मामले में लंबे समय से कार्रवाई कर रही है। आबकारी घोटाले में कई लोगों जेल में भी हैं। साथ ही बीतते समय के साथ जांच का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। ईडी की छापेमारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ सकता है। कवासी लखमा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता हैं। वह हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। ED ने शराब घोटाले में दो पूर्व मंत्री पर भी कराई थी FIR छत्तीसगढ़ में शराब और कोयला घोटाले मामले में ED ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 100 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई थी। इनमें कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक यूडी मिंज, गुलाब कमरो, शिशुपाल का नाम शामिल हैं। वहीं 2161 करोड़ के शराब घोटाले के मामले में ED ने ट्रिपल A यानी IAS अफसर, अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी को घोटाले का मास्टरमाइंड बताया था। जिसके बाद ACB इस मामले में अलग से कार्रवाई कर रही है। FIR में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम भी FIR में शामिल है, जिन्हें हर महीने 50 लाख दिया जाता था। FIR में शामिल तथ्यों के आधार पर आपको बताते हैं कि किस तरह नया सिंडिकेट तैयार कर इस घोटाले को अंजाम दिया गया। तत्कालीन आबकारी मंत्री और आयुक्त को मिलते थे 50-50 लाख ये पूरा सिंडिकेट सरकार के इशारों पर ही चलता रहा। तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी इसकी जानकारी थी और कथित तौर पर कमीशन का बड़ा हिस्सा आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पास भी जाता था। चार्जशीट के मुताबिक मंत्री रहे कवासी लखमा और तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास को 50-50 लाख हर महीने दिए जाते थे। शराब घोटाला मामले में FIR में दर्ज नाम     01. IAS, तत्कालीन संयुक्त सचिव (वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन)     02. अनवर ढेबर     03. अरुणपति त्रिपाठी (प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमीटेड)     04. मेसर्स रतनप्रिया मिडिया प्राईवेट लिमीटेड     05. कवासी लखमा (तत्कालीन आबकारी मंत्री)     06. निरंजनदास (आई.ए.एस. तत्कालीन आबकारी आयुक्त)     07. जनार्दन कौरव (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)     08. अनिमेष नेताम (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)     09. विजय सेन शर्मा (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)     10. अरविंद कुमार पटले (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     11. प्रमोद कुमार नेताम (तत्कालीन सहायक कमिशनर आबकारी)     12. रामकृष्ण मिश्रा (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     13. विकास कुमार गोस्वामी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     14. इकबाल खान (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)     15. नीतिन खंडुजा (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)     16. नवीन प्रताप सिंग तोमर (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     17. मंजु कसेर (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)     18. सौरभ बख्शी (तत्कालीन सहायक आयुक्त)     19. दिनकर वासनिक (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     20. आशीष वास्तव (तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त आबकारी)     21. अशोक कुमार सिंह (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)     22. मोहित कुमार जायसवाल (जिला आबकारी अधिकारी)     23. नीतू नोतानी (उपायुक्त)     24. रविश तिवारी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     25. गरीबपाल दर्दी (आबकारी अधिकारी)     26. नोहर सिंह ठाकुर (आबकारी अधिकारी)     27. सोनल नेताम (सहायक आयुक्त आबकारी विभाग)     28. अरविंद सिंह     29. अनुराग द्विवेदी (मेसर्स अनुराग ट्रेडर्स)     30. अमित सिंह (मेसर्स अदीप एग्रोटेक प्राईवेट लिमिटेड)     31. नवनीत गुप्ता     32. पिंकी सिंह (प्रोप्राईटर अदिप एम्पायर्स)     33 विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू     34. त्रिलोक सिंह, ढिल्लन (मेसर्स ढिल्लन सिटी मॉल प्राईवेट लिमीटेड)     35. यश टुटेजा (निवासी कटोरा तालाब रायपुर)     36. नितेश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर     37. यश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर     38. अभिषेक सिंह, डायरेक्टर मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड     39. मनीष मिश्रा, मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड     40. संजय कुमार मिश्रा, सी.ए. मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड     41. अतुल कुमार सिंह श्री ओम साईं, बेवरेजेस प्राईवेट लिमीटेड     42. मुकेश मनचंदा, श्री ओम साई बेवरेजेस प्राईवेट लिमीटेड     43. विजय भाटिया, भिलाई     44. अशीष सौरभ केडिया, मेसर्स दिशिता वेंचर्स प्राईवेट लिमीटेड     45. मेसर्स छ.ग. डिस्टलरीस प्राईवेट लिमीटेड     46. मेसर्स भाटिया वाईन एवं मर्चेंटस प्राईवेट लिमीटेड     47. मेसर्स वेलकम डिस्टलरीस     48. सिद्धार्थ सिंघानिया, मेसर्स सुमीत फैसलिटीस लिमीटेड एवं टॉप सिक्योरिटीस फैसलिटीस मैनेजमेंट     49. बच्चा राज लोहिया मेसर्स इगल हंटर सॉल्युशन लिमीटेड एवं पार्टनर     50. मेसर्स अलर्ट कमाण्डों प्राईवेट लिमीटेड एवं पार्टनर     51. अमित मित्तल, मेसर्स ए टू जेड प्राईवेट लिमिटेड     52. उदयराव मेसर्स ए टू जेड प्राईवेट लिमीटेड का मैनेजर     53 मेसर्स प्राईम वन वर्क फोर्स     54. लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल निवासी भिलाई     55. विधु गुप्ता, प्रीज्म होलोग्राफी एवं सिक्योरिटीस प्राई लिमी.     56. दीपक दुआरी     57. दिपेन चावडा     58. मेसर्स प्राईम डेव्हलपर्स     59. मेसर्स ए ढेबर बिल्डकॉन     60. मेसर्स ए. जे. एस. एग्रोट्रेड प्राईवेट लिमीटेड     61. सफायर इस्पात के मालिक श्री उमेर ढेबर एवं श्री जुनैद ढेबर     62. अख्तर ढेबर     64. अशोक सिंह     65. सुमीत मलो     66. रवि बजाज     67. विवेक ढांढ, निवासी जी. ई. रोड रायपुर     68. अज्ञात कांग्रेस के पदाधिकारीगण     69. अन्य आबकारी … Read more

पहली टेस्ट फिफ्टी ठोकने के बाद नीतीश रेड्डी, पुष्पा के स्टाइल में किया सेलिब्रेट

मेलबर्न  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से बीजीटी का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 21 साल के युवा भारतीय ऑलराउंंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने इस सीरीज में अपना टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में ही अपना डेब्यू कर लिया था। उसके बाद से नीतीश ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी सीरीज में सबको काफी प्रभावित किया। नीतीश ने मेलबर्न टेस्ट से पहले तीन 40 प्लस स्कोर बनाए थे। लेकिन वह अपना पहला अर्धशतक नहीं जड़ पा रहे थे। हालांकि उन्होंने अब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक ठोका। नीतीश रेड्डी ने पहली पारी में 81 गेंद खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इतना ही नहीं बल्कि वह अभी भी नाबाद हैं और खबर लिखने तक 56 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रेड्डी ने अब तक अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया है। वहीं फिफ्टी पूरी करने के बाद नीतीश ने भारत के स्टार एक्टर अल्लू अर्जुन के स्टाइल में सेलिब्रेट किया। फिफ्टी जड़ने के बाद पुष्पा बने नीतीश रेड्डी दरअसल, अल्लू अर्जुन की लोकप्रिय फिल्म ‘पुष्पा’ का सीक्वल थीयटर पर लगा हुआ है। इस वक्त हर जगह अल्लू अर्जुन की इस मूवी के चर्चे हैं। इस फिल्म में अल्लू बतौर ‘पुष्पा’ एक डायलोग बोलते हैं ‘झुकेगा नहीं साला’। इसके साथ ही वह अपने हाथ से भी एक जेस्चर करते हैं। ठीक उसी अंदाज से नीतीश रेड्डी ने भी सेलिब्रेट किया। भारत फॉलोऑन से बचा भारतीय टीम के लिए नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर पिच पर टिके हुए हैं। दोनों ने मिलकर फॉलोऑन से भारत को बचाया। खबर लिखने तक दोनों के बीच 73 रन की साझेदारी हो गई है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 474 रन बनाए थे। वहीं इस वक्त सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। वॉशिंगटन सुंदर का अर्धशतक  146 गेंदों पर वॉशिंगटन सुंदर ने एक चौके की मदद से शानदार अर्धशतक पूरा कर लिया है। एमसीजी में ये इस युवा बल्लेबाज द्वारा शानदार लड़ाई है। भारत को इसी तरह की पारी की जरूरत थी।  पिछले 10 ओवर में आए 13 रन  पिछले 10 ओवर में भारत सिर्फ 13 रन ही जोड़ पाया है। बारिश ने पिच और बल्लेबाज दोनों पर असर डाला है।  तीसरे सेशन में भारत की धीमी शुरुआत  नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर तीसरे सेशन में धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। अब लगता है इन दोनों की नजरें इस सेशन को काटने पर है। अच्छी खबर यह है कि मेलबर्न में धूप खिल चुकी है।  

मध्यप्रदेश बीजेपी में जबर्दस्त खींचतान, मोहन-शर्मा-सिंधिया सबके पावर खत्म, हाईकमान का सीधा हस्तक्षेप

Tremendous tussle in Madhya Pradesh BJP, Sharma-Scindia lose power, direct intervention of high command भोपाल ! मध्यप्रदेश में संगठन चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में भारी उथल-पुथल देखने को मिली। पार्टी के भीतर मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर खींचतान साफ झलकी। पार्टी ने पहले पारदर्शिता का दावा करते हुए कहा था कि नियुक्तियां किसी मंत्री, सांसद, विधायक, या जिलाध्यक्ष की पसंद से नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर होंगी। लेकिन व्यवहार में यह वादा अधूरा ही रहा। हाईकमान का नया निर्देश बीजेपी हाईकमान ने इस स्थिति से निपटने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेताओं का जिला अध्यक्षों के चयन में सीधा हस्तक्षेप समाप्त कर दिया गया है। हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि जैसे सांसद और विधायक के टिकट का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करता है, वैसे ही अब जिलाध्यक्षों का चयन भी दिल्ली से होगा। जिला अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया में बदलाव मध्यप्रदेश में बीजेपी जिलाध्यक्षों की चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिला स्तर पर चुनाव अधिकारियों ने तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश संगठन को सौंप दिया है। अब इन नामों पर अंतिम निर्णय हाईकमान करेगा। यह पहली बार है जब मध्यप्रदेश बीजेपी में जिलाध्यक्षों का निर्धारण सीधे दिल्ली से किया जाएगा। पारदर्शिता और योग्यता पर जोर इस बदलाव का उद्देश्य संगठन को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। अब तक जिलाध्यक्षों का चयन स्थानीय नेताओं द्वारा किया जाता रहा, जिसमें कई बार सांसद और विधायकों ने अपनी पसंद के लोगों को ही प्राथमिकता दी। इससे योग्यता को दरकिनार किया गया। नई व्यवस्था के तहत काबिल और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मंडल अध्यक्षों के चुनाव में विवाद हाल ही में हुए मंडल अध्यक्षों के चुनावों में कई गड़बड़ियां सामने आईं। पार्टी द्वारा तय किए गए क्राइटेरिया, जैसे 45 साल की आयु सीमा, आपराधिक रिकार्ड न होना, और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल न होना, का पालन कई जगहों पर नहीं हुआ। कई मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों पर विवाद हुआ, और कुछ को चयन के तुरंत बाद हटा भी दिया गया। नई व्यवस्था से उम्मीदें मंडल अध्यक्षों के चुनाव में सामने आए विवादों और शिकायतों के बाद हाईकमान ने जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर सख्ती दिखाई है। अब दिल्ली से चयन होने से पारदर्शिता और निष्पक्षता की उम्मीद बढ़ गई है। इससे कार्यकर्ताओं का विश्वास भी मजबूत होगा और पार्टी संगठन को नई दिशा मिलेगी। यह कदम मध्यप्रदेश बीजेपी के संगठन को न केवल मजबूती देगा, बल्कि योग्यता और पारदर्शिता के नए मानदंड भी स्थापित करेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet