LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री ने बताया ने बताया-इस साल 2.68 करोड़ घर बनकर तैयार हो चुके, जिनमें से 73 प्रतिशत महिलाओं के नाम

नई दिल्ली प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत इस साल 13 दिसंबर तक 2.68 करोड़ घर बनकर तैयार हो चुके हैं, जिनमें से 72.66 लाख घर पूरी तरह महिलाओं के नाम पर हैं और 1.22 करोड़ घर पत्नी और पति के नाम पर हैं। लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, पीएमएवाई-जी के तहत महिलाओं के स्वामित्व वाले घरों की कुल संख्या 1.95 करोड़ हो गई है, जो कि पूरे हो चुके घरों का 73 प्रतिशत है। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने निचले सदन में एक लिखित जवाब में कहा कि पीएमएवाई-जी दिशा-निर्देश महिलाओं के नाम पर या उनके पति के साथ मिलकर घर को मंजूरी देने का प्रावधान करते हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण को सुनिश्चित करने के लिए, एक परामर्श जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि पीएमएवाई-जी के तहत सभी घरों में स्वामित्व के लिए स्वीकृत की गई डिटेल्स (अकेले या संयुक्त स्वामित्व में) में परिवार की महिला सदस्यों के नाम शामिल होने चाहिए। इसी के साथ महिला सदस्य को स्वीकृति पत्रों में सेकंडरी ओनर के रूप में जोड़ा जा सकता है, जहां प्रारंभिक स्वीकृति पहले से ही पुरुष सदस्य के नाम पर दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में “सभी के लिए आवास” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, ग्रामीण विकास मंत्रालय 1 अप्रैल 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लागू की है। इस योजना का उद्देश्य पात्र ग्रामीण परिवारों को सहायता प्रदान करना है, जिसका लक्ष्य मार्च 2029 तक बुनियादी सुविधाओं के साथ 4.95 करोड़ पक्के घरों का निर्माण करना है। केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कुल 3.33 करोड़ घरों का आवंटन किया गया है, जिनमें से 3.22 करोड़ घरों को मंजूरी दी गई है और 2.68 करोड़ से अधिक घरों का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके अलावा, पीएमएवाई-जी की महिला लाभार्थी आजीविका और रोजगार के अवसरों के लिए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि डीएवाई-एनआरएलएम योजना स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को बैंकों से ऋण प्राप्त करने में सहायता करती है। इन एसएचजी के सदस्य अपने व्यवसायों को बढ़ावा देने सहित विभिन्न उद्देश्यों के लिए ऐसे ऋणों का उपयोग करते हैं। इस मिशन की शुरुआत से लेकर अब तक महिलाओं के नेतृत्व वाले एसएचजी को कुल 9.74 लाख करोड़ रुपये के बैंक ऋण वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा, डीएवाई-एनआरएलएम ने देश भर में 10.05 करोड़ ग्रामीण परिवारों को 90.87 लाख एसएचजी में संगठित किया है।  

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बुज़ुर्गों के लिए एक स्पेशन स्कीम का ऐलान किया, बुज़ुर्गों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना का ऐलान किया है। इस योजना में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुज़ुर्गों का इलाज फ्री में होगा। ये केजरीवाल की गारंटी है।  केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने दिल्ली के बुज़ुर्गों के लिए एक स्पेशन स्कीम का ऐलान किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों का इलाज मुफ्त होगा। ये केजरीवाल की गारंटी है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे 100 बीमारियों आकर घेर लेती हैं। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता इलाज की होती है। मैं ऐसे कई लोगों को जानता हूं, जो काफी अच्छे परिवार से आते हैं, लेकिन फिर भी उनके बच्चे उनका ख्याल नहीं रखते। उन्होंने कहा कि रामायण में एक प्रसंग है जब लक्ष्मण मूर्च्छित हो गए थे और हनुमान ने उनके लिए संजीवनी बूटी लाकर उन्हें जीवनदान दिया। आज, मैं दिल्ली सरकार के लिए बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना का ऐलान कर रहा हूं। इस योजना के तहत 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों का इलाज पूरी तरह से निशुल्क होगा। चुनाव के बाद हम इस योजना को पारित करेंगे और इसमें किसी भी तरह की आय सीमा नहीं होगी। आपको एक कार्ड दिया जाएगा, जिसे संभालकर रखना होगा। जैसे ही आम आदमी पार्टी चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी, यह योजना पारित कर लागू की जाएगी। जानते हैं क्या है संजीवनी स्कीम- संजीवनी स्कीम 60 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए लाई गई है। इस योजना के तहत बुजुर्गों का इलाज निशुल्क होगा। वे सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा सकते हैं। इस स्कीम के तहत आप पार्टी के कार्यकर्ता अगले दो से तीन दिनों में घर-घर जाकर बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। इस स्कीम इलाज करवाने वाले बुज़ुर्गों का पूरा खर्चा दिल्ली सरकार करेगी। महिलाओं के लिए भी लाई गई थी स्कीम- जानकारी के लिए बता दें कि बीते सप्ताह केजरीवाल ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना भी पेश की थी। इस स्कीम में दिल्ली की 18 साल से ज़्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये जबकि चुनाव जीतने के बाद 2100 रुपये मिलना शुरू हो जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश: राष्ट्रीय प्रसारण नैटवर्क से जुड़ी हिमाचल विधानसभा, NEVA एप लॉन्च

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राष्ट्रीय ई-विधानसभा एप्लिकेशन (NEVA) को लॉन्च किया। जैसे ही पोर्टल तैयार होगा तो इस एप के जरिए देशभर के लोग घर बैठे विधानसभा की कार्यवाही ऑनलाइन देख सकेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 4 अगस्त 2014 को देश में सबसे पहले ई-विधान प्रणाली को अपनाया था और अब राज्य ने राष्ट्रीय ई-विधानसभा एप्लिकेशन को भी लॉन्च करके डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह डिजिटल इंडिया प्रोजैक्ट फिलहाल तपोवन धर्मशाला विधानसभा के लिए स्वीकृत किया गया है और शिमला विधानसभा के लिए डीपीआर भारतीय संसदीय कार्य मंत्रालय को भेजी गई है। इस एप से लोगों को केवल विधानसभा की कार्यवाही तक ही सीमित नहीं रहना होगा, बल्कि वे टिकट लेकर विधानसभा भवन की विशेषताओं के बारे में भी जान सकेंगे। इसके अलावा तपोवन विधानसभा परिसर में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और आम लोगों को भी आसानी से प्रवेश मिलेगा। विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्य प्रक्रिया और विधायकों की कार्यशैली का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा। विधानसभा परिसर के अधिकतम उपयोग के लिए सालभर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। युवा संसद, पंचायती राज संस्थाएं और शहरी निकाय भी इस परिसर का उपयोग अपने सम्मेलनों के लिए कर सकेंगे। इस डिजिटल पहल में 8 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा और इसका उद्देश्य सदन के कामकाज को कागज रहित बनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान करना है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि तपोवन परिसर में एक हॉस्टल कम होटल का निर्माण किया जाएगा, जिससे विधानसभा सदस्यों, स्टाफ और अधिकारियों के रहने का खर्च बचाया जा सकेगा। यह होटल सत्र के दौरान विधानसभा द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा और बाकी समय में कॉमर्शियल होटल के रूप में चलेगा।

केजरीवाल ने भाजपा मुख्यालय के पास धरना देते हुए कहा कि वह दिल्ली चुनाव में आंबेडकर मामले को घर-घर लेकर जाएंगे

नई दिल्ली गृहमंत्री अमित शाह की ओर से संसद में भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान को बाबा साहब का अपमान बताते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली चुनाव में इसे मुद्दा बनाने की बात कही है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा मुख्यालय के पास धरना देते हुए कहा कि वह दिल्ली चुनाव में इस बात को घर-घर लेकर जाएंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा के समर्थकों को भाजपा और बाबा साहब में से किसी एक को चुनना होगा। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नारा देते हुए लिखा- जो बाबा साहेब से करे प्यार, वो बीजेपी को करे इनकार। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं संग भाजपा मुख्यालय के पास सड़क पर धरना दिया। वह भाजपा मुख्यालय तक जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग करके प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। केजरीवाल ने सड़क पर बैठकर मीडिया से बात की और भाजपा पर आरोप लगाया कि जानबूझकर बाबा साहब का अपमान किया गया। केजरीवाल ने कहा, ‘मैं अमित शाह जी से कहना चाहता हूं कि देश के करोड़ों दलितों, गरीबों, पिछड़ों, वंचितों के लिए बाबा साहब भगवान से कम नहीं। मरने के बाद पता नहीं स्वर्ग मिलता है या नहीं, लेकिन पृथ्वी पर करोड़ों लोग जिंदा हैं क्योंकि उन्हें संविधान ने जीने और रहने का हक दिया। जिस तरह अमित शाह ने आंबेडकर का अपमान किया करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुईं।’ केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री जी अमित शाह जी के समर्थन में उतर आए उससे लगता है कि कल जो अमित शाह ने कहा था वह भाजपा की सोची हुई रणनीति थी, जिसके तहत संसद में बाबा साहब का अपमान किया गया। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। इससे साफ हो गया कि भाजपा बाबा साहब और संविधान के खिलाफ है। अब भाजपा के समर्थकों को चुनना पड़ेगा कि या तो भाजपा के साथ हैं या बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के साथ। आप दोनों के साथ नहीं हो सकते हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि वो बाबा साहब के खिलाफ हैं। दिल्ली में चुनाव, हम घर-घर ले जाएंगे यह बात: केजरीवाल पूर्व सीएम ने कहा, ‘हम मांग करते हैं कि अमित शाह जी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि जो लोगों में रोष है वह खत्म तो नहीं हो सकता है, लेकिन गुस्सा कम हो सकता है। हम देशभर में इस बात को लेकर जाएंगे कि किस तरह भाजपा और शीर्ष नेतृत्व बाबा साहब का अपमान कर रहा है। दिल्ली में चुनाव है, हम घर-घर में इस बात को लेकर जाएंगे कि किस तरह उनका अपमान हो रहा है।’

मायावती ने सरकार से गरीबी से राहत की योजनाएं चलाने की अपील की

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने विधानसभा सत्र में सरकार से गरीबी से राहत की योजनाएं चलाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर ऐसा होता है तो ये प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ का बड़ा उपहार होगा। बसपा मुखिया मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से लिखा कि यूपी में भी गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई आदि से त्रस्त लोगों के हितों में यहां चल रहे विधानसभा सत्र में सरकार को कुछ ऐसी योजनाओं को भी शुरू करना चाहिए जिससे इनको थोड़ी राहत मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा किए जाने पर फिर सरकार का यहां प्रयागराज के महाकुंभ का इनके लिए बहुत बड़ा उपहार होगा। इससे फिर इनको कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी। इनकी ओर से पार्टी की यह खास अपील। ज्ञात हो कि प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। इस बार महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हो रही है। वहीं, इसका समापन 26 फरवरी को होगा। प्रयागराज में शुरू होने जा रहा महाकुंभ का विशेष महत्व है, क्योंकि प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन होता है। यह संगम विश्वभर में प्रसिद्ध है। हर 12 वर्ष पर विशेष रूप से चार स्थानों प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में आयोजित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस आयोजन में पवित्र नदियों में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।  

खालिस्तानी आतंकी संगठन अब रूस पर भड़के, कहा-भारत के साथ मिलकर निज्जर को मरवा डाला

ओटावा प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) ने कनाडा में रूसी राजदूत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस खालिस्तानी आतंकी संगठन का कहना है कि रूस ने भारत के साथ मिलकर निज्जर को मरवा डाला। इसने कनाडा में रूसी राजदूत व्लादिमीर स्टेपानोव और अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा की सार्वजनिक गतिविधियों का पता लगाने के लिए 25,000 डॉलर (21 लाख रुपये) का इनाम घोषित किया है। SFJ ने आरोप लगाया है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में रूस ने भारत का साथ दिया। SFJ के संस्थापक, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया है कि “रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के प्रति समर्थन, खालिस्तान समर्थक सिखों के लिए खतरा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि स्टेपानोव और क्वात्रा ने अमेरिका और कनाडा में खालिस्तान समर्थक सिखों के खिलाफ जासूसी नेटवर्क चलाया। रूस पर “सिग्नल इंटेलिजेंस” शेयर करने का आरोप SFJ ने दावा किया कि कनाडा में रूसी दूतावास ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के टेलीग्राम अकाउंट को हैक कर भारतीय खुफिया एजेंसियों को जानकारी दी। इस जानकारी के आधार पर 18 जून 2023 को निज्जर की हत्या हुई। SFJ ने यह भी कहा कि रूसी एजेंसियों ने पन्नू के टेलीग्राम अकाउंट को भी हैक किया और उसकी गतिविधियों की जानकारी भारत के रॉ अधिकारियों को दी, जिससे उनके खिलाफ हत्या की साजिश रची गई। कनाडा-अमेरिका में राजनयिक संकट से जुड़े आरोप पन्नू ने यह आरोप ऐसे समय पर लगाया है जब भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंधों में तनाव है। SFJ के इन आरोपों को भारत ने खारिज किया है और इसे पन्नू की भड़काऊ साजिश बताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि SFJ की गतिविधियां खालिस्तानी एजेंडे को बढ़ावा देने और भारत के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने की रणनीति का हिस्सा हैं।

खालिस्तानी आतंकी के दो सहयोगियों के खिलाफ एनआईए ने विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया

नई दिल्ली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब आतंकवादी साजिश मामले में प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी संगठन के आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लांडा के दो प्रमुख सहयोगियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। पंजाब के फिरोजपुर जिला के जसप्रीत सिंह उर्फ जस और मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला के बलजीत सिंह उर्फ राणा भाई के खिलाफ मोहाली स्थित एनआईए विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया। एनआईए ने दोनों की पहचान विदेश स्थित खालिस्तानी आतंकवादी लांडा द्वारा गठित एक आतंकी गिरोह के सदस्यों के रूप में की थी। एनआईए की जांच में जस को लांडा और उसके सहयोगी को पट्टू खैरा के सहयोगी के रूप में चिन्हित किया है। जबकि राणा भाई लांडा गिरोह के सदस्यों और अन्य गैंगस्टरों को हथियारों की आपूर्ति में शामिल था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी लांडा के ड्रग तस्करी और जबरन वसूली नेटवर्क में शामिल थे, जिसका उद्देश्य बीकेआई के लिए धन जुटाना था। वहीं बलजीत स्थानीय स्तर पर हथियार बना रहा था और लांडा गिरोह के गुर्गों को आपूर्ति करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर रहा था। बलजीत उन विभिन्न हथियार आपूर्तिकर्ताओं में से एक था, जिनके साथ आतंकवादियों ने देश भर में हथियारों और गोला-बारूद आदि की आपूर्ति के लिए समझौता किया था। जांच के दौरान एनआईए ने आरोपियों से विभिन्न हथियार, गोला-बारूद, नशीले पदार्थ और ड्रग मनी, डिजिटल उपकरण और अन्य आपत्तिजनक लेख जब्त किए। इस मामले में जांच जारी है।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- पानी का स्पर्श सदैव ऊर्जादायक रहा है

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पानी का स्पर्श सदैव ऊर्जादायक रहा है। नदियों का संगम भूमि को पावन बनाने के साथ ही सभ्यताओं को नवजीवन भी देता रहा है। पार्वती-कालीसिंध- चंबल (पीकेसी) परियोजना के लिए एमओए और आधारशिला रखे जाने के अवसर को उन्होंने ऐतिहासिक और अदभूत बताया। डॉ. यादव ने दोनों प्रदेशों की 20 साल की प्रतीक्षा समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए उन्हें आधुनिक युग के भगीरथ की संज्ञा दी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भी समारोह में संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को “लाड़ला” कहा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना से मध्यप्रदेश और राजस्थान को सिंचाई का पानी भी मिलेगा और पेयजल भी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि पीकेसी परियोजना दोनों राज्यों की नदियों को सदानीरा बनाए रखेगी, इससे इन नदियों से संबद्ध भूमि शस्य-श्यामला बनेगी। पीकेसी परियोजना से मध्यप्रदेश को 3,000 और राजस्थान को 4,103 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल की मौजूदगी में केन्द्र सरकार और दोनों राज्य सरकारों के अधिकारियों द्वारा परियोजना के लिए 17 दिसंबर 2024 को एमओए के साथ योजना के प्रथम चरण की आधारशिला रखी गई। परियोजना का क्रियान्वयन आगमी 8 वर्षों में किये जाने का लक्ष्य है। मध्यप्रदेश के इन जिलों को मिलेगा लाभ पीकेसी परियोजना से प्रदेश के गुना, मुरैना, शिवपुरी, भिंड, श्योपुर, उज्जैन, सीहोर, मंदसौर, इंदौर, देवास, आगर मालवा, शाजापुर और राजगढ़ जिलों में 22 परियोजनाओं से 3217 गांवों को लाभ मिलेगा। परियोजना के अंतर्गत 17 बांध एवं 4 बैराज समेत 21 जल संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। मालवा और चंबल क्षेत्र की 6.13 लाख हेक्टेयर भूमि हरीभरी हो जाएगी। साथ ही 40 लाख से अधिक आबादी को पेयजल उपलब्ध होगा। पुरानी चंबल दायीं मुख्य नहर एवं वितरण तंत्र प्रणाली का होगा नवीनीकरण पीकेसी परियोजना में लगभग 60 वर्ष पुरानी चंबल दायीं मुख्य नहर एवं वितरण तंत्र प्रणाली का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण भी किया जाएगा। इससे मध्यप्रदेश भिंड, मुरैना एवं श्योपुर के 3 लाख 62 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जायेगा। 25 दिसम्बर को मिलेगी केन-बेतवा परियोजना की सौगात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 25 दिसम्बर 2024 को मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री श्री मोदी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी खजुराहों (छतरपुर) में योजना के प्रथम चरण का शिलान्यास करेंगे। इससे मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखण्ड अंचल के लोगों को सिंचाई और पेयजल प्राप्त होगा।  

भारतीय सेना ने शुरू किया 40 दिवसीय ड्राइविंग कोर्स, पुंछ में महिलाएं होंगी सशक्त

पुंछ भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने 25 सीमावर्ती गांवों की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 40 दिवसीय ड्राइविंग कोर्स शुरू किया है। भारत-पाकिस्तान एलओसी के पास पुंछ के मेंढर में कोर्स शुरू कराया गया है। यह 40 दिवसीय ड्राइविंग कोर्स क्षेत्र के 25 सीमावर्ती गांवों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं दोपहिया और चार पहिया वाहन चलाने में सक्षम होंगी। सीमावर्ती इलाकों में महिलाओं के लिए वाहन चलाने का प्रशिक्षण न केवल उनकी आजीविका के लिए बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी उपयोगी साबित होगा। सेना द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में महिलाओं को इस कोर्स की जानकारी दी गई, ताकि वे इसका पूरा लाभ उठा सकें। इस पहल का महिलाओं ने खुले दिल से स्वागत किया और भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेना की इस सकारात्मक मुहिम से वे न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी बल्कि अपने परिवारों और समाज के लिए भी योगदान दे पाएंगी। एक प्रतिभागी मीनाक्षी बक्शी का कहना है कि मैं भारतीय सेना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को देखकर बहुत खुश हूं, एलओसी के किनारे रहने वाली महिलाओं के लिए यह एक अच्छी पहल है। इससे उन्हें अपने सशक्तिकरण को समझने में मदद मिलेगी और हर क्षेत्र में वो आगे बढ़ेगी। सेना ने जो ड्राइविंग कोर्स लागू किया है, वह महिलाओं को भाग लेने और अपने कौशल को बढ़ाने में सक्षम बनाएगा। मेरा मानना है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होना चाहिए। एलओसी के किनारे रहने वाली महिलाओं के लिए हमारी सेना जो यह पहल शुरू की है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। वहीं जेबा अंजुम ने कहा कि मैं सेना का धन्यवाद करना चाहूंगी कि उन्होंने ऑपरेशन सद्भाव के तहत जो ये मिशन शुरू किया है। एलओसी के पास रहने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ड्राइविंग कोर्स शुरू किया है। यहां हम लोग बिना पैसे से ड्राइविंग कोर्स करेंगे। भारत की सेना की यह अच्छी पहल है। मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। भारतीय सेना का यह कदम सीमावर्ती क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सामाजिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है।  

नमी से निखरेगी खूबसूरती

सुन्दर व आकर्षक त्वचा पाने के लिए कई तरह के उपाय आजमाए जाते हैं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता। सिर्फ कॉस्मेटिक्स के बल पर मनचाही खूबसूरती हासिल नहीं की जा सकती। खूबसूरत दिखना है तो त्वचा को भीतर से चाहिए नमी। पानी क्यों जरूरी है आपकी खूबसूरती के लिए…. हम खूबसूरत त्वचा पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते! टीवी पर आने वाले विज्ञापनों को देखकर कभी कोई क्रीम लगाते हैं तो कभी किसी खास फेसवॉश पर जोर देते हैं। इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों द्वारा बताए गए नुस्खे भी बड़े महत्वपूर्ण लगते हैं। पर नतीजा जीरो ही आता है। पता है ऐसा क्यों? क्योंकि खूबसूरती सिर्फ बाहरी लेप लगाने से नहीं आती। इसके लिए हमारा खानपान भी बेहद मायने रखता है। बात अगर सुंदर त्वचा की हो रही है तो यहां यह बात भी मायने रखती है कि आप दिन भर में कितना पानी पीती हैं। डॉक्टरों की रिपोर्ट भी यही कहती है। लेडी हार्डिंग कॉलेज की डॉक्टर मोनिका पुरी के अनुसार त्वचा में निखार सिर्फ ब्यूटी प्रोडक्ट से नहीं आता, बल्कि इसके लिए पानी सबसे महत्वपूर्ण है। त्वचा जब तक हाईड्रेटेड नहीं होगी, उसमें चमक आना नामुमकिन है। हालांकि डॉ. मोनिका यह भी कहती हैं कि त्वचा को हाईड्रेटेड रखना सिर्फ त्वचा की सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे शरीर की सेहत के लिए भी जरूरी है। हमारा शरीर 70 फीसदी पानी से बना हुआ है। इसलिए यह और भी जरूरी हो जाता है कि हम दिन में खूब सारा पानी पिएं, ताकि शरीर के भीतर पानी का स्तर बना रहे। त्वचा का महत्व इसलिए बढ़ जाता है, क्योंकि त्वचा पसीने के रूप में हमारे शरीर से विषाक्त बाहर निकालता है और यह तभी संभव है, जब त्वचा में भरपूर नमी होगी। खाने में करें बदलाव… चमकदार त्वचा चाहिए तो खाने-पीने के मामले में भी आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अंदाजा लगाएं तो शरीर में जाने वाले 20 फीसदी पानी का स्रोत हमारा खाना ही होता है, जिसमें फल और सब्जियां शामिल हैं। इसलिए अगर आप खूब सारा पानी नहीं पी सकतीं तो ऐसे फल या सब्जी खाएं, जिनमें 90 फीसदी पानी होता है, जैसे खीरा। खीरे में 96.6 फीसदी पानी होता है। टमाटर में 95 प्रतिशत पानी होता है। ऐसे ही शिमला मिर्च, गोभी, तरबूज, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली, गाजर आदि को ज्यादा-से-ज्यादा मात्रा में अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इन सब में 90 फीसदी से ज्यादा पानी होता है। इनसे बनाएं दूरी… -सिगरेट, शराब, बीड़ी, गुटखा आदि से त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। जिस चीज में निकोटीन होगी, उससे आपकी त्वचा के हाईड्रेशन को खतरा है। कई बार आपने सुना होगा कि चाय ज्यादा पीने से रंग काला हो जाता है। यह मिथक है, पर इस बात में थोड़ी सच्चाई भी है। चाय में भी निकोटीन होती है। इसलिए आप चाय और कॉफी पर ज्यादा जोर न दें। -बाहर का तला-भुना, फास्ट फूड आदि पर अपनी निर्भरता कम करें। इससे हमारा पूरा सिस्टम प्रभावित होता है, त्वचा भी इससे अछूती नहीं है। -त्वचा काली हो, गोरी हो या सांवली, अगर सेहतमंद नहीं है तो कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट लगाकर वह खूबसूरत व आकर्षक नहीं बन सकती। इसलिए खूब पानी पिएं। सेहतमंद खाना खाएं और अपनी हाइजीन का ध्यान रखें। हाईड्रेशन की खातिर देखभाल जरूरी…. कभी-कभी चीजें बहुत सरल होती हैं, लेकिन हम उनसे इतने डरे होते हैं कि उन समस्याओं में खुद को बेहद उलझा हुआ महसूस करते हैं। त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी कुछ ऐसी ही होती हैं। त्वचा को हाईड्रेटेड रखने के लिए सबसे पहले यह जरूरी है कि आप त्वचा को साफ पानी से धोती रहें और धोने के तुरंत बाद चेहरा पोछें नहीं। त्वचा को कुछ देर पानी के साथ छोड़ दें और कुछ देर के बाद पोछ लें। इसके अलावा रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धोना न भूलें। घर में अगर मलाई और बेसन है तो दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद उसके सूखने से पहले हल्के हाथ से रगड़ते हुए उसे हटाएं। यह पूरे दिन की गंदगी निकाल बाहर करेगा। बाजार में आने वाले फेसवॉश को इस्तेमाल करने से अच्छा है कि आप घर में ही एक लेप बनाकर रख लें। 100 एमएल रोज वाटर, 90 एमएल वेजिटेबल ग्लिसरीन, 90 एमएल एलोवेरा, किसी एसेंशियल ऑयल की 8 बूंदें और रोज एसेंशियल ऑयल को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को एक कांच की बोतल में रख लें और जब भी इस्तेमाल करें, पहले बोतल को अच्छी तरह हिला लें। इस लेप से चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर साफ पानी से धो लें। ना नहाएं ज्यादा देर… अगर आपको गुनगुने पानी से नहाने की आदत है तो दस मिनट से ज्यादा न नहाएं। गर्म पानी त्वचा की नमी चुरा लेता है। यही नहीं, त्वचा से निकलने वाले प्राकृतिक तेल, जो त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर का काम करते हैं, उन्हें भी खत्म कर देता है। ठंडे पानी से ही नहाएं। ठंड के मौसम में भी ज्याद गर्म पानी से न नहाएं। 10 नियम हर दिन त्वचा को ताजा रखने के… -रोजाना दिन में दो से ढाई लीटर पानी जरूर पिएं। ज्यादा काम करने से भी पानी की कमी हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि आप शरीर की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। -पूरा दिन पानी पीती रहें, फिर चाहे आपको प्यास लगी हो या नहीं। अगर प्यास नहीं लग रही है तो इसका मतलब यह हुआ कि डीहाइड्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। -जो भी ड्रिंक पसंद है, उसे साथ लेकर चलें। इससे ये होगा कि आप थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ लिक्विड लेती रहेंगी। -आप हाईड्रेटेड रहने के लिए पानी के अलावा हर्बल टी, सॉफ्ट ड्रिंक्स, जूस, दूध आदि भी पी सकती हैं। -फल और सब्जियां भी आपकी सहायता कर सकती हैं। इनमें काफी मात्रा में पानी होता है। -शराब से दूर रहें। शराब पीने के बाद बार-बार पेशाब लगती है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। -अगर आप कोई खेल खेलती हैं तो खेल शुरू करने से पहले पानी पी लें, क्योंकि खेल के दौरान और उसके बाद पसीने के रूप में शरीर से ज्यादा … Read more

समान नागरिक संहिता कानून: भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

भोपाल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में भाजपा शासित राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने के ऐलान के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है। भाजपा विधायक और मंत्री जहां कानून लागू करने का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर मुद्दों से भटकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर आए बयान का समर्थन करते हुए राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि इसे लागू करना जरूरी है क्योंकि हिंदू नाम से आधार कार्ड बनाए हैं। इसलिए जरूरी है कि यूसीसी लागू हो और इस तरह के घुसपैठिए जो मध्य प्रदेश में या कहीं पर हैं, उनको बाहर करना बहुत जरूरी है। राज्य के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही समान नागरिक संहिता लागू करने के पक्ष में रही है। यह सिर्फ भाजपा का ही विचार नहीं है, संविधान में अनुच्छेद 44 में भी समान नागरिक संहिता की बात कही गई है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का प्रयत्न है कि एक सेकुलर यूनिफॉर्म सिविल कोड भारत में लागू हों। वहीं कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री सचिन यादव ने भाजपा पर मुद्दों को भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपनी सोची समझी रणनीति के तहत मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के मुद्दों को उठती है। वर्तमान में देश के जो मूल मुद्दे हैं, चाहे किसान, नौजवान या माता-बहनों की सुरक्षा की बात हो, इन सब मुद्दों पर सरकार बात नहीं करना चाहती। उनके समाधान की तरफ कोई कदम उठाना नहीं चाहती । समान नागरिक संहिता जैसे विषय लाकर लोगों का ध्यान भटकाने का काम यह सरकार करती है। वहीं संसद में चर्चा के दौरान डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से माफी की मांग की।  

योगी का बुलडोजर चला भाजपा नेता के ऑफिस पर, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

बलिया यूपी के बलिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के ही दफ्तर पर योगी का बुलडोजर चल गया है। नगर पालिका प्रशासन ने दफ्तर को अवैध कब्जा और अतिक्रमण बताते हुए बुलडोजर से ढहा दिया है। इससे नाराज भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। मंगलवार को बलिया नगर पालिका परिषद जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम जिला मुख्यालय के चित्तू पांडेय क्षेत्र स्थित इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण कर बनाए गए भाजपा जिला उपाध्यक्ष के शिविर कार्यालय पर पहुंची और बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। इसके विरोध में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। सिंह ने धरना स्थल पर बैनर लगाया है, जिस पर लिखा है, ‘जिला प्रशासन की अन्यायपूर्ण और तुगलकी कार्रवाई के विरोध में विशाल धरना।’ उन्होंने धरना स्थल पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पिछले 40 वर्ष से वह शिविर कार्यालय पर बैठकर कार्य करते थे, जिसे मंगलवार को तोड़ दिया गया। सिंह ने कहा कि कार्रवाई करने से पहले मुझसे बात की जानी चाहिए थी। अगर अधिकारी सरकारी मुलाजिम हैं, तो मैं भी सत्ताधारी पार्टी का पदाधिकारी हूं। सरकार मेरी है। मेरे साथ बैठकर बात कर ली होती।’ उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ‘सपा के निर्देश’ पर काम कर रहा है और प्रशासनिक अधिकारी विपक्षी पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। सिंह ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय को पत्र भेजकर अपने अनिश्चितकालीन धरने की जानकारी दी है।

प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा: मंत्री जनक राम

औरंगाबाद बिहार के अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने कहा है कि अनुसूचित जाति-जनजाति की बालिकाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। श्री राम ने औरंगाबाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि 100 सीटों वाले इन छात्रावासों का निर्माण अगले वित्त वर्ष में शुरू करने की योजना है और इसे शीघ्र पूरा करा लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि सभी सुविधाओं से युक्त इस बालिका छात्रावास में इंटर से लेकर स्नात्तकोत्तर तक पढ़ने वाली छात्राओं के लिए आवासन भोजन स्वास्थ्य से लेकर सभी तरह की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध होंगी। मंत्री ने बताया कि फिलहाल अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग 116 छात्रावासो का संचालन कर रहा है जिससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में 243 अनुसूचित जाति जनजाति आवासीय विद्यालय बनाए जाने की योजना है। इस पर शीघ्र ही बिहार सरकार निर्णय लेने वाली है। पहले से बिहार में 91 ऐसे विद्यालय संचालित हो रहे हैं। श्री राम ने बताया कि 29.66 लख रुपए की लागत से अनुसूचित जाति जनजाति टोलों में वर्क शेड बनाने का काम चल रहा है। औरंगाबाद जिले में भी 12 ऐसे वर्क शेड स्वीकृत है जिनमें से छह बन गए हैं तथा 6 का निर्माण चल रहा है। मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों के लिए प्रदेश के चुने हुए जिलों में अंबेडकर कल्याण विद्यालय का भी निर्माण कराया जा रहा है जिनमें प्रत्येक में 720 छात्रों के नामांकन और उनके आवासन की व्यवस्था होगी। औरंगाबाद में करीब 50 करोड़ की लागत से अंबेडकर कल्याण विद्यालय अगले 1 महीने के भीतर बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।  

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े प्रतिभावान दिव्यांगजन सम्मान समारोह में हुईं शामिल

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में राज्य में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, पुनर्वास और उनके हित के संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज राजधानी रायपुर के शासकीय दृष्टि और श्रवण बाधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरैना में सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रतिभावान दिव्यांगजन सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कहीं। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण और हित में बेहतर कार्य कर रही है। हम आगे भी आपके हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। हमारी सरकार लगातार आप सभी के लिए विकास कार्यों के माध्यम से सेवा कर रही है। हमारी सरकार को एक वर्ष पूर्ण हुआ है और हमने सभी लंबित कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर आगे बढ़ाया है। दिव्यांग बच्चों के प्रस्तुत गीत सुनकर उन्होंने कहा कि मैं गीत सुनकर अभिभूत हूं। दिव्यांग जनों को समाज के लोगों का भरपूर प्यार और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। दिव्यांगजन आज देश-प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं मूकबधिर विद्यार्थियों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को अपनी ओर से पेंटिंग भेंट की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर ख्याति प्राप्त दिव्यांगजन को सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम ने देवपुरी निवासी दिव्यांग चंदन गिलहरे और ग्राम भैंसा निवासी दिव्यांग बाल दास मानिकपुरी को ई-रिक्शा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उप संचालक आर.एन बोस, उप संचालक भूपेंद्र पांडेय, उप संचालक (वित्त) किरन खरे, प्राचार्य अमित त्रिवेदी, अधीक्षिका सीता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहें।

सेना ने दी जानकारी- कुपवाड़ा में एलओसी के पास हथियार और मादक पदार्थ बरामद

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने हथियार, गोला-बारूद और मादक पदार्थ बरामद किए हैं। सेना ने आज यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि मंगलवार को तंगधार के अमरोही में पुलिस के साथ मिलकर यह बरामदगी की गई। श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 17 दिसंबर को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सामान्य क्षेत्र अमरोही, तंगधार, कुपवाड़ा में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान चार पिस्तौल, पिस्तौल की छह मैगजीन, लगभग चार किलोग्राम मादक पदार्थ और अन्य युद्धक सामग्री बरामद की गई है। पोस्ट में कहा गया, “चिनार कॉर्प्स कश्मीर को आतंक-मुक्त रखने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।”  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet