LATEST NEWS

बड़े पिता ने 4 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

सरगुजा रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 साल की मासूम के साथ बड़े पिता ने हैवानियत की सारी हदे पार कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. यह घटना अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, काम की तलाश में शहर से बाहर गए पिता ने अपनी 4 साल की मासूम बच्ची को रिश्ते में लगने वाले बड़े भाई के घर छोड़ कर गए थे. इधर बड़े भाई ने रिश्ते को शर्मसार कर रिश्ते में बेटी लगने वाली 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. दो दिन के बाद जब मासूम के पिता अपनी बेटी को लेने बड़े भाई के घर पहुंचे तो मासूम ने रोते बिलखते अपने पिता को अपने साथ हुई आप बीती बताई. इसके बाद परिजनों ने गांधीनगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है.

बिग बॉस 18 में टाइम गॉड चुनने का हुआ टास्क

मुंबई ‘बिग बॉस सीजन 18’ में नॉमिनेशन टास्क के बाद अगले टाइम गॉड के चुनाव के लिए टास्क होने जा रहा है। 17 दिसंबर के एपिसोड में काफी कुछ इंट्रस्टिंग देखे को मिलेगा। दरअसल, घरवालों को बिग बॉस ने दो ग्रुप्स में बांटा और उन्हें एक पेंटिंग बनाने के लिए कहा। साथ ही अविनाश को संचालक बनाया, जिनको किसी एक ग्रुप की पेटिंग अच्छी लगने पर उसे टाइम गॉड का दावेदार घोषित करना था। मगर उसके पहले ही एक कांड हो गया। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के प्रोमो में घरवाले दो ग्रुप में बंटे। उनके सामने एक-एक कैनवास रखा गया। और रंग वगैरह दिया गया। अब इस दौरान सब पेंटिंग बनाने लगे लेकिन करण ने सारा रंग दूसरी टीम पर फेंका और पेंटिंग खराब कर दी। इसके बाद दूसरी टीम ने भी बदला लिया और बाल्टी भरे रंग एक-दूसरे पर उड़ेलने लगे। चौंकाने वाली बात ये है कि करण और विवियन एक ही टीम में थे। ‘बिग बॉस 18’ में अगले टाइम गॉड के दावेदार कौन? पेंटिंग तो कुछ बनी नहीं, लेकिन करण ने अंत में रजत दलाल को पूल में धक्का भी दे दिया। जिसके बाद जब वह बाहर आए तो और गुस्सैल हो गए। ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक, रजत दलाल की हरकत देखने के बाद बिग बॉस ने पूरा टास्क ही कैंसिल कर दिया। और फिर अविनाश से कहा कि वह किसी एक ग्रुप का नाम बताएं, जो टाइम गॉड टास्क के दावेदार बनेंगे। इस पर अविनाश ने टीम एक का नाम लिया, जिसमें करणवीर, विवियन, ईशा, चुम, श्रुतिका, दिग्विजय और शिल्पा शामिल थे। सारा अरफीन खान ने छिपा दिया गैस का बर्नर वहीं, रजत दलाल का चुम के साथ भी भयंकर झगड़ा देखने को मिला है। सारा ने भी अपनी खुन्नस निकाली क्योंकि वह टाइम गॉड की दावेदार नहीं बन पाईं। उन्होंने गैर बर्नर ही गायब कर दिया। जिससे कोई खाना न बना सके। हालांकि सभी ने उनको कन्वेंस किया कि वह बर्नर वापस दे दें लेकिन सारा ने ऐसा कुछ नहीं किया। खैर। अब तो जनता को यही देखना है कि करणवीर, ईशा, विवियन, दिग्विजय, चुम, श्रुतिका और शिल्पा में से कौन अगला टाइमगॉड बनता है।

यूईएफए महिला यूरो 2025 ड्रा: ग्रुप चरण में इटली, बेल्जियम, पुर्तगाल से खेलेगा विश्व चैंपियन स्पेन

नई दिल्ली विश्व कप विजेता स्पेन महिला यूरो 2025 टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में इटली, बेल्जियम और पुर्तगाल से खेलेगा, जिसका ड्रॉ सोमवार को लुसाने में निकाला गया। मौजूदा यूरोपीय चैंपियन और 2023 विश्व कप उपविजेता इंग्लैंड को फ्रांस, नीदरलैंड और वेल्स के साथ रखा गया है।। 2022 के संस्करण में, इंग्लैंड ने फाइनल में जर्मनी को 2-1 से हराया। एला टून और क्लो केली ने थ्री लॉयनेसेस के लिए गोल करके टीम को अपनी पहली बड़ी ट्रॉफी जीतने में मदद की थी। 2025 का संस्करण 2 से 27 जुलाई के बीच स्विट्जरलैंड में खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब देश टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। मेजबान को नॉर्वे, आइसलैंड और फिनलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। इसके अलावा, महिला यूरो 2025 में भाग लेने वाली खिलाड़ियों को पहली बार पुरस्कार राशि का एक प्रतिशत मिलेगा। यूईएफए महिला यूरो 2025 समूह- समूह ए: स्विटजरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड, फिनलैंड समूह बी: स्पेन, पुर्तगाल, बेल्जियम, इटली समूह सी: जर्मनी, पोलैंड, डेनमार्क, स्वीडन समूह डी: फ्रांस, इंग्लैंड, वेल्स, नीदरलैंड  

किसानों के नाम पर बड़ी बड़ी बातें करने वाले न तो खुद किसानों के लिए कुछ करते हैं न ही दूसरों को कुछ करने देते हैं: मोदी

जयपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि किसानों के नाम पर बड़ी बड़ी बातें करने वाले न तो खुद किसानों के लिए कुछ करते हैं न ही दूसरों को कुछ करने देते हैं। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि भाजपा की नीति विवाद की नहीं संवाद की है और वह व्यवधान में नहीं समाधान में विश्वास रखती है। मोदी राजस्थान सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर यहां दादिया में आयोजित ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने ऊर्जा, सड़क व रेलवे से जुड़ी 46,300 करोड़ रुपये से अधिक की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के कार्यान्वयन में गत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विलंब की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा,‘‘ईआरसीपी को कांग्रेस ने कितना लटकाया, ये भी कांग्रेस की नीयत का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ये किसानों के नाम पर बातें बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन किसानों के लिए न खुद कुछ करते हैं और न ही दूसरों को करने देते हैं।’’ मोदी ने कहा,‘‘भाजपा की नीति विवाद की नहीं, संवाद की है। हम विरोध में नहीं, सहयोग में विश्वास करते हैं। हम व्यवधान में नहीं, समाधान पर यकीन करते है। इसलिए हमारी सरकार ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को स्वीकृत भी किया और इसका विस्तार भी किया है।’’ उन्होंने कहा कि जैसे ही मध्य प्रदेश व राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी तो पार्वती कालीसिंध चम्बल परियोजना एमपीकेसी लिंक परियोजना पर समझौता हो गया। मोदी ने कहा कि बीते एक वर्ष में राजस्थान के विकास को नई गति, नई दिशा देने में मुख्यमंत्री भजनलाल जी और उनकी पूरी टीम ने बहुत परिश्रम किया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की डबल इंजन की सरकारें सुशासन का प्रतीक बन रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा जो भी संकल्प लेती हैं वो पूरा करने का ईमानदारी से प्रयास करती हैं। उन्होंने कहा,‘‘आज देश के लोग कह रहे हैं कि भाजपा सुशासन की गारंटी है। तभी तो एक के बाद एक राज्यों में आज भाजपा को इतना भारी जनसमर्थन मिल रहा है।’’ उन्होंने कहा,‘‘21वीं सदी के भारत के लिए नारी का सशक्त होना बहुत जरूरी है। नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए हम अनेक नई योजनाएं बना रहे हैं।’’ मोदी खुली छत वाले वाहन में सवार होकर सभा स्थल पर पहुंचे। उनके साथ वाहन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे। तीनों नेताओं ने उपस्थित जनसमूह का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे।  

जीवनयापन की लागत कम करना है प्राथमिकता, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने डोमिनिक को बनाया नया वित्त मंत्री

ओटावा। कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक रहे लेब्लांक ने सोमवार को ओटावा के रिड्यू हॉल में वित्त मंत्री पद की शपथ ली। नए वित्त मंत्री ने समारोह के बाद कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता कनाडाई लोगों के लिए जीवनयापन की लागत कम करना और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संबंधों को मजबूत करना होगा। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खास सहयोगी लेब्लांक हाल ही में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्रूडो संग रात्रिभोज में शामिल हुए थे। 57 वर्षीय न्यू ब्रंसविक पहली बार 2000 में चुने सांसद गए, वह पूर्व गवर्नर-जनरल रोमियो लेब्लांक के बेटे हैं। लेब्लांक ने कहा कि वह अंतर-सरकारी मामलों के मंत्री का पद अपने पास रखेंगे। इससे पहले क्रिस्टिया फ़्रीलैंड ने ट्रूडो को लिखे एक पत्र में सोमवार सुबह अचानक वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वे देश के लिए सर्वोत्तम रास्ते को लेकर असमंजस में हैं। लिबरल सरकार का आर्थिक अपडेट सोमवार दोपहर जारी किया गया, जिससे पता चला कि घाटा 31 मार्च को समाप्त वित्तीय वर्ष के लक्ष्य से बहुत बड़ा था। अपने त्याग पत्र में फ्रीलैंड ने खुलासा किया कि ट्रूडो ने उन्हें पिछले सप्ताह सूचित किया था कि वह अब उन्हें इस भूमिका में नहीं देखना चाहते हैं और इसके बजाय उन्हें एक और कैबिनेट पद की पेशकश की थी। ट्रूडो ने इस्तीफे पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ट्रूडो सरकार कथित तौर पर प्रतिक्रिया में बढ़ी हुई सीमा सुरक्षा और निगरानी में निवेश करने की योजना विकसित कर रही है, लेकिन ट्रंप के सख्त रुख का दबाव भी महसूस कर रही है। फ्रीलैंड द्वारा दिए जाने वाले आर्थिक अपडेट में सरकार सोमवार को कनाडा की संसद में सीमा योजना का विवरण पेश करने वाली थी। फ्रीलैंड का भी सरकारी खर्च को लेकर ट्रूडो के साथ मतभेद था और उनके इस्तीफा देने के बाद अपडेट का विवरण सामने आया। ये अपडेट तब आए हैं, जब ट्रूडो की लिबरल पार्टी चुनाव की तैयारी कर रही है जो अगले साल अक्टूबर के अंत से पहले होना चाहिए। ट्रूडो ने कहा है कि उनकी योजना पार्टी के शीर्ष पर बने रहने की है। उदारवादियों के पास पूर्ण बहुमत नहीं है, यदि सहयोगी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी अपना समर्थन खींच लेती है तो इससे किसी भी समय एक नया चुनाव हो सकता है। इस बीच ट्रंप की जीत ने घरेलू चिंताओं को जन्म दिया है कि कनाडा वैश्विक सत्ता-विरोधी रुझानों के अधीन हो सकता है, जो लोकलुभावन पियरे पोइलिव्रे के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी को 2015 के बाद पहली बार सत्ता में देख सकता है। लगभग एक दशक तक सत्ता में रहने के बाद सितंबर में ट्रूडो की अनुमोदन रेटिंग घटकर केवल 33 प्रतिशत रह गई।

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में तापमान में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट के कारण ठिठुरन भी बढ़ी

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। तापमान में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट के कारण ठिठुरन भी बढ़ी है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक जा सकती है। दिल्ली एनसीआर में तो एक्यूआई लेवल भी बढ़ गया है जिसके कारण ग्रैप 4 पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा, यूपी और बिहार में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके कारण तापमान में गिरावट आएगी। दोनों प्रदेश के कई जिलों में कोहरे और शीतलहर की आशंका है। बता दें कि पहाड़ी इलाके में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाके में भी दिखने लगा है। आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। श्रीनगर और हिमाचल प्रदेश की अगर हम बात करें तो यहां इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। इसके अलावा, तमिलनाडु के तटीय जिलों में मंगलवार से भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम को देखते हुए मछुआरों को भी समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले दो दिनों में और अधिक स्पष्ट हो सकता है और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ सकता है, जिसके चलते मंगलवार से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में कम दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। तमिलनाडु के तटीय इलाकों और पुडुचेरी में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जानकारी के अनुसार, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम और तिरुवरुर जिलों के साथ-साथ कराईकल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, अरियालुर, पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर और पुदुक्कोट्टई जिलों के साथ-साथ पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, बुधवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। आरएमसी ने तिरुवल्लुवर, चेन्नई, चैंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम और तिरुवरूर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की आशंका जताई है।  

टीवी की नागिन ने नीले समंदर में बढ़ाया कहर , सुरभि ज्योति शादी के बाद हनीमून के लिए गईं मालदीव

मुंबई सुरभि ज्योति का सोशल मीडिया उनके फैंस के लिए एक सौगात है। जब भी वह सोशल मीडिया पर अपनी कोई तस्वीर शेयर करती हैं तो हर किसी की सांसें थम जाती हैं। सोमवार को भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मालदीव की अपनी हालिया ट्रिप से बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। वो शादी के बाद हनीमून पर गई हैं और वहां से ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। क्लिक्स में सुरभि ज्योति ब्लैक स्विमसूट में सबसे हॉट लग रही थीं। जहां एक तस्वीर में सुरभि एक पूल के किनारे खड़ी थीं, वहीं दूसरी सेल्फी में वो अपनी मिलियन-डॉलर वाली स्माइल दिखाती नजर आईं। उन्होंने एक्सेसरीज़ नहीं पहना और अपने बालों को खुला रखा। कहने की जरूरत नहीं कि सुरभि हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने पोस्ट के कैप्शन में सुरभि ने लिखा, ‘बहुत सारा टैन और खुश।’ फैंस ने की तारीफ तस्वीरें शेयर होने के तुरंत बाद, सुरभि के फैंस और दोस्त कमेंट सेक्शन में पहुंच गए और एक्ट्रेस की तारीफ की। लोगों के अलावा, एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने भी उन्हें ‘सेक्सी’ कहा। सुरभि के हॉट लुक की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा- हॉटनेस ओवरलोडेड, ब्लैक में किलिंग लुक। सुरभि ज्योति के शोज सुरभि ज्योति को कुबूल है, नागिन, इश्कबाज, तन्हाइयां और कोई लौट के आया है सहित कई टेलीविजन शो में उनके रोल्स के लिए जाना जाता है। सुरभि ज्योति की शादी हाल ही में सुरभि अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों ने 27 अक्टूबर को जिम कॉर्बेट में एक खूबसूरत शादी की। आशा नेगी, ऋत्विक धनजानी, किश्वर मर्चेंट, सुयश राय, चिराग पासवान और विशाल सिंह सहित इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी मौजूद थे। इससे पहले, सुरभि ने अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया था और बुरी नजर वाले इमोजी के साथ लिखा था- लव सील्ड फॉरएवर।

सीएएफ अफ्रीकी पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुने गए नाइजीरिया के फॉरवर्ड एडेमोला लुकमैन

माराकेच, (मोरक्को) नाइजीरिया के फॉरवर्ड एडेमोला लुकमैन को माराकेच में अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) पुरस्कारों में 2024 का अफ्रीकी फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया है। लुकमैन को पिछले 12 महीनों में इतालवी टीम अटलांटा एफसी और अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद यह पुरस्कार दिया गया। 27 वर्षीय फॉरवर्ड विक्टर ओसिमेन के 2023 में यह उपलब्धि हासिल करने के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले दूसरे नाइजीरियाई खिलाड़ी बन गए। लुकमैन ने मोरक्को के फुल-बैक अचरफ हकीमी, दक्षिण अफ्रीका के गोलकीपर रोनवेन विलियम्स, बोरुसिया डॉर्टमुंड के फॉरवर्ड सेरहौ गुइरासी और ब्राइटन के इवोरियन विंगर साइमन एडिंगरा को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता है। ईएसपीएन के अनुसार ट्रॉफी उठाते समय लुकमैन ने कहा, यह पुरस्कार एक वरदान है, अफ्रीका में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में पहचाना जाना अविश्वसनीय बात है। चार साल पहले, मेरा करियर खत्म हो गया था, लेकिन अब मैं अफ्रीका में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में यहां हूं। अपनी असफलताओं को अपने सपनों को रोकने न दें। लुकमैन ने यूरोपा लीग के फाइनल में अटलांटा के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने हैट्रिक लगाकर अटलांटा को अपना पहला यूरोपीय सिल्वरवेयर और क्लब के 117 साल के इतिहास में दूसरी बड़ी ट्रॉफी दिलाई। वैश्विक मंच पर, लुकमैन ने तीन गोल करके नाइजीरिया को 2024 अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के फाइनल में पहुंचाया। सेबेस्टियन हॉलर के आखिरी समय में किए गए गोल के बाद उनकी टीम ट्रॉफी से चूक गई, जिसने आइवरी कोस्ट को खिताब दिलाया। इस बीच, जाम्बिया की स्ट्राइकर बारबरा बांडा को महिला वर्ग में 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्राइड स्ट्राइकर बांडा ने पूरे साल शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पेरिस 2024 ओलंपिक में जाम्बिया के लिए हैट्रिक लगाई, जो ओलंपिक खेलों की फुटबॉल में उनकी तीसरी है, जो प्रतियोगिता में एक सर्वकालिक रिकॉर्ड है। वह 2024 में एफआईएफपीआरओ महिला विश्व 11 में शामिल होने वाली अफ्रीका की पहली खिलाड़ी भी बनीं।  

छत्तीसगढ़ में फिर लुढ़का रात का पारा, राजधानी रायपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों में ठंड में हुई वृद्धि

रायपुर छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर चुका है, जिसके चलते लोग ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों और अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं. राजधानी रायपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों में ठंड में और वृद्धि देखने को मिली है. मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है. राजधानी समेत कई शहरों में बढ़ी ठंड  मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में ठंड में और वृद्धि दर्ज की गई. राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रायपुर के नजदीकी माना क्षेत्र में तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम है. इसके अतिरिक्त, बिलासपुर में पारा 10.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 6.6 डिग्री, अंबिकापुर में 4.0 डिग्री, जगदलपुर में 8.5 डिग्री, दुर्ग में 7.2 डिग्री और राजनांदगांव में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना  मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, हालांकि इस दौरान कोई विशेष बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है. राज्य में अब तक सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है. बदलेगा मौसम का मिजाज  मौसम विभाग ने यह भी बताया कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. अगले दो दिनों के दौरान इसका असर और अधिक बढ़ सकता है और यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम की दिशा में तमिलनाडु के तट की ओर बढ़ने की संभावना है. रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम  रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है. ऐसे में, प्रदेशवासियों को ठंड से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.

‘भूगोल विषय हमें प्राकृतिक बनाता हैः डॉ सीमा मिश्रा’, छत्तीसगढ़-सूरजपुर के नवीन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान

सूरजपुर. “सीखना एक निरंतर प्रक्रिया है, सीखा हुआ ज्ञान अनुभव जन्य होता है और अनुभवातीत तथ्य ही जीवन पर्यंत स्थायी स्मृति का भाग हो जाता है ׀ प्रकृति की ओर लौटने पर ही मनुष्य को तोष प्राप्त होता है और हम वास्तविक आदर्श नागरिक का दर्जा प्राप्त करते हैं। सीखना और सिखाना ही जीवन है, जीवन का सौन्दर्य है। भूगोल विषय हमें प्राकृतिक बनाता है, अनुशासित करता है” होली क्रॉस विमेंस कॉलेज अंबिकापुर की भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सीमा मिश्रा ने शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर की छात्राओं के समक्ष उक्ताशय के विचार व्यक्त किये। कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के प्राचार्य बृजलाल साहू ने भूगोल विषय को अन्तः अनुशासनिक विषय निरुपित करते हुए अपने जीवनानुभव को सभा में साझा किया । विभागाध्यक्ष-भूगोल संदीप कुमार सोनी ने अतिथि वक्ता का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया  ׀ व्याख्यान का सफल संचालन वनस्पति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ धनंजय पाण्डेय ने किया ׀ उल्लेखनीय है कि पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भूगोल विषय में अधिगम की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया ׀ इस अवसर पर कन्या महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं

अल पचीनो और एक्स गर्लफ्रेंड नूर ने साथ में देखी फिल्म

कैलिफोर्निया 84 साल के हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अल पचीनो अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि उन्होंने अपनी 31 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह संग ब्रेकअप कर लिया है, लेकिन उन्हें हाल ही में मूवी नाइट के लिए बाहर निकलते देखा गया। अल पचीनो  और नूर अल्फल्लाह को शनिवार रात को कैलिफोर्निया में एक्टर की 1973 की मूवी ‘सर्पिको’ की स्क्रीनिंग में देखा गया। नूर और अल पचीनो साथ आए नजर पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नूर अल्फल्लाह ने पफर जैकेट औऱ पैंट पहनी हुई थी। अल पचीनो उनके पीछे चल रहे थे, जब उन्हें सिक्योरिटी थिएटर में ले जा रहे थे। ‘गॉडफादर’ स्टार को ब्लैक कलर की टोपी और जैकेट पहने देखा गया। अप्रैल 2022 में रिश्ते का हुआ था खुलासा नूर अल्फल्लाह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्राइम ड्रामा मूवी की एक फोटो शेयर की, जिसे वो बड़े पर्दे पर देख रही थीं और इसमें यंग अल पचीनो नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘रोमन के डैड’। मालूम हो कि दोनों ने अप्रैल 2022 में अपने रिश्ते का खुलासा किया था। दोनों ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान सीक्रेट डेटिंग शुरू की थी। पिछले साल नूर ने अल पचीनो के बेटे रोमन को जन्म दिया। मिलकर कर रहे हैं बेटे की परवरिश अल पचीनो और नूर के ब्रेकअप की खबरें तब सामने आईं, जब नूर को बिल माहेर के साथ लॉस एंजिल्स में देखा गया। कुछ समय बाद अल पचीनो के करीबियों ने बताया कि एक्टर अब सिंगल हैं। हालांकि, वो अभी भी नूर के साथ समय बिताते हैं। वे बहुत अच्छे दोस्त हैं और बेटे रोमन की मिलकर परवरिश कर रहे हैं।

एनटीए अगले साल से भर्ती परीक्षाएं आयोजित नहीं कराएगा, अगले साल एनटीए का पुनर्गठन होगा: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली नीट, जेईई मेन, सीयूईटी और यूजीसी नेट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के कामकाज के तौर तरीके में सुधार को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को ऐलान किया कि वर्ष 2025 से उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एनटीए सिर्फ प्रवेश परीक्षाएं कराएगा। एनटीए अगले साल से भर्ती परीक्षाएं आयोजित नहीं कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल एनटीए का पुनर्गठन होगा। परीक्षा एजेंसी में 10 नए पद सृजित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘सरकार निकट भविष्य में कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा और टेक्नोलॉजी बेस्ड प्रवेश परीक्षा की ओर कदम बढ़ाना चाहती है।’ मेडिकल प्रवेश परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ इस संबंध में बातचीत जारी है कि नीट यूजी परीक्षा पेन पेपर मोड से आयोजित की जाए या ऑनलाइन। केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी का आयोजन साल में एक बार ही किया जाएगा। आपको बता दें की सीयूईटी यूजी से ही डीयू, बीएचयू, जामिया, इलाहाबाद विश्वविद्यालय देश के 260 से ज्यादा विश्वविद्यालयों के स्नातक कोर्सेज में दाखिला मिलता है। उन्होंने कहा, ‘एजेंसी का 2025 में पुनर्गठन किया जाएगा, कम से कम दस नए पद सृजित किए जा रहे हैं । काम में कोई गलती न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एनटीए के कामकाज में कई बदलाव किए जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में कंप्यूटर अडैप्टिव टेस्ट, तकनीक आधारित प्रवेश परीक्षाओं की ओर बढ़ने पर विचार कर रही है। ये बड़े एंट्रेंस एग्जाम कराता है एनटीए नीट: गौरतलब है कि नीट यूजी 2024 और यूजीसी नेट में अनियमितताएं उजागर होने के बाद केंद्र सरकार ने एनटीए की कार्यशैली में सुधार और इसके द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए समिति का गठन किया था। इस समिति ने कई सुधारों की सिफारिश की थी। कमिटी की ओर से दिए गए थे ये सुझाव 1- जेईई मेन की तरह नीट भी एक से अधिक चरणों में कराया जाए। 2- ऑफलाइन परीक्षाओं को कम किया जाए, जहां ऑनलाइन मोड पर संभव नहीं, वहां हाइब्रिड (ऑनलाइन व ऑफलाइन पेन पेपर मोड दोनों) परीक्षाओं का विकल्प हो। जहां ऑनलाइन एग्जाम संभव न हो वहां प्रश्न पत्रों को डिजिटल मोड में भेजा जाए और आंसर ओएमआर शीट पर लिखे जाएं। 3- मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट सहित प्रमुख परीक्षाओं में प्रयासों की संख्या सीमित की जाए। 4- सीयूईटी की परीक्षा में विषयों की संख्या कम की जाए। 5- आउटसोर्सिंग कर्मियों की भूमिका को कम किया जाए। आउटसोर्सिंग कर लिए जाने वाले प्राइवेट सेंटरों की संख्या कम की जाए। 6- एनटीए में परमानेंट कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। जेईई और नीट आयोजन प्रक्रिया में बदलाव के संकेत इससे पहले दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक्सएलआरआई, जमशेदपुर में उन्होंने कहा था कि जेईई और नीट समेत अन्य केंद्रीय प्रतियोगिता परीक्षाओं में अगले साल से कई बदलाव किए जाएंगे। इसके आयोजन के लिए राज्य सरकारों की भी मदद ली जाएगी। चूंकि ये परीक्षाएं अलग-अलग राज्यों में आयोजित की जाती हैं, इसलिए अब इनका आयोजन राज्य सरकारों के साथ किया जाएगा। इसके लिए एनटीए और राज्य सरकारों में समन्वय स्थापित किया जाएगा। अब तक यह परीक्षाएं केंद्रीय एजेंसी की ओर से ही आयोजित की जाती थी, लेकिन पिछले दिनों पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने इन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर यह बदलाव किए हैं। प्रधान ने कहा कि पिछले दिनों हुई पेपर लीक की घटना के बाद इसकी जांच कमेटी गठित कर कराई गई थी। पारदर्शिता लाने को लेकर इसकी जांच रिपोर्ट के मिल जाने के बाद अब पेपर लीक की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए रोड मैप तैयार किया गया है।

छह छात्र अभी भी घायल, अमेरिका के स्कॉन्सिन स्कूल में गोलीबारी से मरने वालों की संख्या दो हुई

न्यूयॉर्क। विस्कॉन्सिन के मैडिसन स्थित एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में एक शिक्षक और एक किशोर छात्र की मौत हो गई, जबकि छह छात्र घायल हो गए। पुलिस ने पहले मृतकों की संख्या अधिक बताई थी, लेकिन बाद में इसे सही करार दिया। पुलिस ने बताया कि स्कूल का संदिग्ध किशोर छात्र अब मर चुका है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, संदिग्ध ने हैंडगन का इस्तेमाल किया था। मैडिसन के पुलिस प्रमुख शॉन बार्न्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमले का मकसद अभी तक साफ नहीं है। उन्होंने बताया कि छह घायल छात्रों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें गंभीर चोट आई है, जबकि बाकी चार छात्रों को हल्की चोट आई हैं। अधिकारी छात्रों को उनके माता-पिता से मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। एबीसी न्यूज के अनुसार, इस स्कूल में किंडरगार्टन से 12वीं कक्षा तक लगभग 390 छात्र पढ़ाई करते हैं। विस्कॉन्सिन के सार्वजनिक निर्देश अधीक्षक जिल अंडरली ने एक बयान में कहा, “यह घटना हमें याद दिलाती है कि हमें अपने बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए और मेहनत करनी चाहिए, ताकि ऐसी दुखद घटनाएं फिर से न हों। हम तब तक आराम नहीं करेंगे जब तक हम ऐसे उपाय नहीं ढूंढ लेते, जो हमारे स्कूलों को सुरक्षित बना सकें।” विस्कॉन्सिन के गवर्नर टोनी एवर्स ने लिखा, “मैं मैडिसन के एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई घटना पर नजर बनाए हुए हूं। हम बच्चों, शिक्षकों और पूरे स्कूल के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं और पहले उत्तरदाताओं के लिए आभारी हैं, जिन्होंने त्वरित प्रतिक्रिया दी।” मैडिसन पुलिस विभाग ने कहा कि वे पीड़ितों के परिवारों से संपर्क करने के बाद ही जानकारी देंगे, इसलिये सोमवार सुबह एक ईसाई स्कूल में गोलीबारी में मारे गए दो लोगों के बारे में जानकारी नहीं दी। संघीय जांच ब्यूरो और शराब, तंबाकू, फायर आर्म्स और विस्फोटक ब्यूरो के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति की जांच कर रहे हैं। सीनेटर रॉन जॉनसन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई इस दुखद घटना के सभी पीड़ितों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। मैं स्थिति पर नजर रखे हुए हूं।” विस्कॉन्सिन के गवर्नर टोनी एवर्स ने लिखा, “मैं मैडिसन के एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई घटना पर नजर बनाए हुए हूं। हम बच्चों, शिक्षकों और पूरे स्कूल के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं और पहले उत्तरदाताओं के लिए आभारी हैं, जिन्होंने जल्दी से प्रतिक्रिया दी।” अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को मैडिसन के स्कूल में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। वरिष्ठ उप प्रेस सचिव एमिली सिमंस ने कहा, “राष्ट्रपति को विस्कॉन्सिन के मैडिसन स्कूल में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस के अधिकारी जरूरत के अनुसार मदद करने के लिए मैडिसन में स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।” के-12 स्कूल शूटिंग डेटाबेस के अनुसार, इस साल अमेरिका में 322 स्कूलों में गोलीबारी हुई हैं, जो 1966 के बाद से किसी भी साल में दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। यह संख्या पिछले साल की 349 गोलीबारी से कम है।

किसानों को हो रही गुणवत्तायुक्त कृषि आदान की उपलब्धता, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सहकारी समितियों का निरीक्षण

बिलासपुर. किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने जिले में पदस्थ निरीक्षकों द्वारा सहकारी संस्थानों का सतत निरीक्षण एवं भंडारित आदानों का विधिवत नमूना लिया जाकर विश्लेषण हेतु शासन द्वारा अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जाता है। इसी कड़ी में सहकारी समिति घुरू से 20.00 क्विंटल गेंहू बीज, सहकारी समिति टिकारी से 13.40 क्विंटल गेंहू बीज, सहकारी समिति रानीगांव में 5.60 क्विंटल गेंहू बीज एवं सहकारी समिति कोटा में 73.20 क्विंटल चना अमानक पाए गए। इन बीजों का नमूना लेकर छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था कृषक संस्थान रायपुर में प्रशिक्षण किया गया, जिसमें ये बीज अमानक पाए गए। विश्लेषण परिणाम प्राप्त होने के बाद अमानक मिले कुल 112.2 क्विंटल गेंहू एवं चना बीज बैच/लॉट के विक्रय पर उप संचालक कृषि श्री पी.डी. हथेश्वर ने बीज गुण नियंत्रण 1983 के प्रावधान अनुसार खण्ड (11) में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए गेंहू बीज भण्डारण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया।

दिल्ली की दबंगई, बंगाल वारियर्स को बड़े अंतर से हराकर प्लेआफ के लिए किया क्वालीफाई

पुणे दबंग दिल्ली केसी ने बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में सोमवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के सीजन के 115वें मैच में बंगाल वारियर्स को एकतरफा अंदाज में 47-25 के अंतर से हराकर प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दूसरी ओर, बंगाल का प्लेआफ में जाने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। बंगाल की टीम आशू मलिक (17) के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और 19 मैचों में 11वीं हार को मजबूर हुईं। दूसरी ओर, बीते 13 मैचों से अजेय दिल्ली ने 20 मैचों में 11वीं जीत दर्ज की। इस मैच में दिल्ली ने रेड में 12 के मुकाबले 22 जबकि डिफेंस में 13 के मुकाबले 19 अंक लिए। बंगाल के लिए विश्वास (8) औऱ नितेश (5) ही प्रभावित कर सके। प्लेआफ का टिकट कटाने के लिए बेताब दिल्ली ने तीन मिनट के भीतर ही 5-2 की लीड बना ली। इसके बाद हालांकि मयूर ने आशीष को लपक बंगाल को बड़ी सफलता दिलाई लेकिन दिल्ली ने जल्द ही 7-4 की लीड ले ली। इस बीच नवीन ने मयूर को बाहर कर हिसाब बराबर किया और फिर आशू ने सिद्धेश का शिकार कर लिया। मनिंदर के बगैर खेल रही बंगाल को विश्वास लगातार मुकाबले में बनाए हुए थे। और अब फजल ने भी हाथ खोल दिए थे। नवीन को लपक फजल ने 10 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 7-9 कर दिया। लेकिन ब्रेक के बाद आशू की सुपर डुपर रेड ने मैच का पासा पलट दिया। दिल्ली ने बंगाल को पहली बार आलआउट कर 17-8 की लीड ले ली। आलइन के बाद भी दिल्ली ने लगातार तीन अंक हासिल किए और फासला 12 का कर दिया। इसी बीच आशू ने सुपर-10 पूरा किया। दिल्ली के डिफेंडरों ने विश्वास का शिकार कर स्कोर 23-9 किया और फिर आशीष ने सिद्धेश को आउट कर सुपर टैकल आन किया और फिर हाफटाइम तक 26-9 की लीड ले ली। बंगाल आलआउट की कगार पर थे। हाफटाइम के तुरंत बाद दिल्ली ने दूसरा आलआउट लेकर 29-10 की लीड बना ली। आलइन के बाद दिल्ली की टीम और आक्रामक हो गई। उसने जल्द ही अपनी लीड 35-10 करते हुए बंगाल के लिए फिर से सुपर टैकल आन कर दिया। नितेश ने इस बार हालांकि आशू को सुपर टैकल कर लिया और इसके बाद भी बंगाल ने एक अंक लेकर स्कोर 13-35 कर दिया। इसके बाद हालांकि बंगाल ने अच्छा खेल दिखाया और 30 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 18-38 कर दिया और साथ ही दिल्ली को सुपर टैकल सिचुएशन में ला दिया। दिल्ली ने हालांकि इस स्थिति से खुद को निकाला और 42-19 की लीड ले ली। यहां से दिल्ली की जीत लगभग तय नजर आ रही थी। इस बीच योगेश ने हाई-5 पूरा किया। बंगाल के लिए नितेश भी हाई-5 पूरा कर चुके थे। अंतिम मिनट में बंगाल ने दिल्ली को सुपर टैकल सिचिएशन में धकेला लेकिन वे आलआउट नहीं ले सके और एक बड़ी हार के साथ प्लेआफ की दौड़ से बाहर हुए। दूसरी ओर, दिल्ली की टीम 6 सीजन से लगातार प्लेआफ के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet