LATEST NEWS

एक युवक की मौत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर

जगदलपुर. जगदलपुर नगरनार थाना क्षेत्र के मारकेल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और अन्य घायल बताया जा रहा है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से ओड़िसा की ओर जा रहे एक बाइक सवार को ओड़िसा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए ले गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मंगनार के बताए जा रहे हैं।

साली ने जीजा से संबंध बनाने से किया इनकार तो जीजा ने कर दी हत्या, कूड़े के ढेर में मिला कटा हुआ सिर

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुई है। दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में कूड़े के ढेर में एक महिला का कटा हुआ सिर मिला था। 24 घंटे के भीतर ही महिला के जीजा को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। जीजा की पहचान अतीउर रहमान लस्कर के रूप में हुई है। उसने इसलिए महिला की हत्या कर दी क्योंकि उसने उससे संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। कोलकाता पुलिस ने उसे दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में उसके पैतृक गांव बसुलडांगा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लस्कर नामक एक मजदूर ने कथित तौर पर उस महिला की हत्या करने की बात कबूल की है जो पिछले दो साल से अपने पति से अलग रह रही थी। डीसीपी (दक्षिण उपनगरीय) बिदिशा कलिता ने कहा कि महिला का कटा हुआ सिर शुक्रवार को ग्राहम रोड के पास कूड़े के ढेर में मिला था और उसके धड़ और शरीर का निचला हिस्सा शनिवार को रीजेंट पार्क इलाके में एक तालाब के पास मिला था। महिला रीजेंट पार्क में एक घर में काम करती थी। वह टॉलीगंज में काम करने वाले लस्कर के साथ हर दिन काम पर जाती थी। डीसीपी ने बताया कि उसका जीजा उसके साथ संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस उपेक्षा से लस्कर नाराज हो गया। एक सप्ताह पहले उसने ने जीजा से दूरी बनानी शुरू कर दी, जिससे वह और भी नाराज हो गया। उसने उसका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम को जब वह फ्री हुई तो उसने उसे अपने साथ एक निर्माणाधीन इमारत में चलने के लिए मजबूर किया। उसने वहां उसका गला घोंट दिया और फिर उसका सिर काट दिया। उसने शव को तीन टुकड़ों में काटा और उन्हें फेंक दिया। पुलिस इस संबंध में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। उस इलाके में कटा हुआ सिर बरामद होने से निवासियों की रूह कांप उठी और उनके अंदर डर पैदा हो गया। पुलिस को कटा हुआ सिर कैसे मिला? शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ग्राहम रोड पर एक टैंक में कटा हुआ सिर भरा एक प्लास्टिक बैग देखा था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शरीर का हिस्सा मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने इसे आगे की जांच के लिए एमआर बांगुर अस्पताल भेज दिया था। कोलकाता पुलिस ने इलाके के सभी उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की ताकि यह पता लगाया जा सके कि कटा हुआ सिर वहां किसने फेंका। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से संबंधित नमूने बरामद किए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कटे हुए सिर पर चोट के निशान और खून के धब्बे भी थे, जिससे पता चलता है कि हत्या उसके बरामद होने के 12 घंटे के भीतर हुई थी। पुलिस ने शरीर के हिस्से के का पता लगाने के लिए एक खोजी कुत्ते को भी तैनात किया। कुत्ता पुलिस को ग्राहम रोड टैंक से लगभग एक किलोमीटर दूर एक अपार्टमेंट तक ले गया। इसे बाद से इमारत में आने-जाने वालों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए अपार्टमेंट के प्रवेश द्वार पर दो कांस्टेबल तैनात किए गए थे।

संतरे का छिलका बर्न करता है फैट

विटामिन सी और कई दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर संतरा तो वजन कम करने में मददगार है ही, उसका छिलका भी अपने कई गुणों के कारण फैट को बर्न करता है. संतरे के छिलके में विटामिन बी6, कैल्शियम, फॉलेट के अलावा पॉलिफेनॉल्स भी पाया जाता है जो डायबिटीज के साथ अल्जाइमर और मोटापा जैसी दिक्कतों को भी दूर करने में मदद करता है. संतरे के फल की तुलना में उसके छिलके में 4 गुना अधिक फाइबर होता है. इसलिए इसके सेवन के बाद देर तक भूख नहीं लगती. छिलके में मौजूद विटामिन सी फैट को बर्न करने में मदद करता है. संतरे में कैलरीज की मात्रा बेहद कम होती है. साथ ही संतरे में पानी की मात्रा अधिक होती है. एक संतरे में आमतौर पर करीब 87 प्रतिशत पानी होता है जिससे यह सर्दी के मौसम में आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. संतरे में मौजूद फाइबर के कारण इसे खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता है. पाचन तंत्र भी सही बना रहता है और कब्ज की दिक्कत भी नहीं होती. एक स्टडी के मुताबिक, संतरे में पाया जाने वाला वाटर-साल्यूबल यानि पानी में घुलनशील विटामिन मोटापे से लड़ने और वेट को मैनेज करने में मदद करता है. यह शरीर के फैट बर्निंग प्रोसेस को भी तेज करता है.  

कांग्रेस नेत्री संजू जाटव के पति पर हुआ हमला, गोली मारने के बाद स्कार्पियो और बैग लूटा, पुलिस ने दर्ज की एफआइआर

ग्वालियर भिंड की कांग्रेस नेत्री और जिला पंचायत सदस्य संजू जाटव के पति गजराज जाटव पर बीती रात ग्वालियर के बिजौली इलाके में हमला हो गया। गजराज का कहना है- वह अपने जिस दोस्त को घर छोड़ने के लिए जा रहा था, उसी ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। गोली मारने के बाद स्कार्पियो और बैग लूट लिया। बैग में डेढ़ लाख रुपए व रिवाल्वर थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज की है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है- मामला संदिग्ध है। इसकी तस्दीक की जा रही है। शताब्दीपुरम इलाके रहते हैं, स्कॉर्पियो में अन्य लोग भी थे संजू जाटव के पति गजराज जाटव का ग्वालियर के शताब्दीपुरम इलाके में भी एक घर है। वह यहां रहते हैं। रात को अपनी स्कॉर्पियो से दोस्त पुष्पेंद्र को छोड़ने के लिए जा रहे थे। गाड़ी में ही वंश प्रताप उर्फ नगद धनोलिया, भानू पर्वया भी सवार थे। पुष्पेंद्र बिजौली के सुपावली गांव में रहता है। जैसे ही गाड़ी सुपावली के पास पहुंची तो गाड़ी रुकवाकर हमला कर दिया। गजराज जाटव ने बताया कि आरोपियों ने पीछे से गोली मारी, जो उसकी पीठ में लगी। वह अस्पताल पहुंचा। आरोपित स्कार्पियो और बैग भी लूट ले गए। बिजौली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। गाड़ी सिरोल रोड पर लावारिस हाल में मिली गजराज ने गाड़ी और बैग लूटे जाने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही घेराबंदी की। सिरोल रोड पर गाड़ी लावारिस हालत में खड़ी मिल गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। डॉक्टर ने कराया एक्स-रे, गोली नहीं मिली एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि यह मामला संदिग्ध है। जब डाक्टर ने एक्स-रे कराया तो गोली नहीं मिली। गोली जैसा जख्म भी नहीं है। फिर जिन लोगों पर आरोप है, वह परिचित हैं। एसडीओपी पटेल का कहना है- मामली की जांच की जा रही है।

6 आदतों को अपनाकर आप भी लाइफ में बन सकते हैं रिच पर्सन

पैसा कमाने की चाह तो हर किसी के अंदर होती है और हर इंसान रिच बनना चाहता है। लेकिन पैसा कमाने के लिए कुछ खास तरह के गुणों का होना जरूरी है। अगर आप पैसेवाले लोगों को देखेंगे तो सब में कुछ आदतें एक जैसी मिलेंगी। जिससे पता चलता है कि ये आदते पैसा कमाने और रिच बनने में मदद कर सकती है। तो अपने व्यवहार में जल्द से जल्द इन 6 आदतों को शामिल कर लें। गोल्स सेट करें और प्लानिंग करें रिच लोग हमेशा गोल्स सेट करते हैं और उसके मुताबिक प्लान करते हैं। छोटे प्लान को अचीव करने के लिए वो हफ्ते, महीने और साल का समय लेते हैं। फिर खुद को 20 साल बाद कहां देखेंगे इस बारे में सोचते हैं। वहीं कई सारे एक्सपर्ट्स का कहना है कि गरीब लोगों के पास अपनी लाइफ का कोई प्लान नहीं होता। इसलिए लाइफ में प्लान बनाने और उसे पूरा करने के लिए गोल्स सेट करें। पैसे बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि पैसे को बचाकर सही जगह इन्वेस्ट किया जाए। रोजाना के खर्चों को कम कर इन्वेस्टमेंट की तरफ ध्यान देना जरूरी है। जिससे कि गरीबी से बाहर निकला जा सके। आय के होने चाहिए कई स्त्रोत अगर आप सोचते हैं कि केवल एक नौकरी से आप पैसे वाले बन जाएंगे तो ये सोच पूरी तरह से गलत है। 2019 की यू एस सेनसस ब्यूरो स्टडी ने पाया कि अमेरिका में केवल 8.8 प्रतिशत महिलाओं के पास और 8 प्रतिशत पुरुषों के पास दो से ज्यादा जॉब है। जबकि पैसे कमाने के लिए कम से कम दो से तीन आय के स्त्रोत होने चाहिए। खुद को हमेशा अपग्रेड करना जरूरी है खुद को स्किलफुल बनाना जरूरी है। नई टेक्नोलॉजी, अपने फील्ड के नए वर्क और कुछ ना कुछ नया स्किल सीखने पर फोकस करना चाहिए। जब आपके अंदर स्किल होगी तो पैसा कमाना आसान होगा। टॉक्सिक रिलेशनशिप से दूर रहें हेल्थ का वेल्थ पर गहरा असर होता है। खासतौर पर मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। मेंटल हेल्थ को स्ट्रांग रखने के लिए टॉक्सिक लोगों से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग जो आपके मनोबल गिराने की कोशिश करें, उनसे दूर रहें। टॉक्सिक रिलेशनशिप से दूर रहें हेल्थ का वेल्थ पर गहरा असर होता है। खासतौर पर मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। मेंटल हेल्थ को स्ट्रांग रखने के लिए टॉक्सिक लोगों से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग जो आपके मनोबल गिराने की कोशिश करें, उनसे दूर रहें।

आज संभल में 46 साल से बंद मिले मंदिर में हुई पूजा, इस दौरान स्थानीय लोग और अधिकारी मौजूद रहे

संभल उत्तर प्रदेश के संभल में 46 साल से बंद मिले मंदिर में रविवार को विधिवत पूजा और आरती की गई। इस दौरान स्थानीय लोग और अधिकारी मौजूद रहे। बता दें, एक दिन पहले पुलिस को 46 साल पुराना मंदिर मिला था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्लिम बहुल दीपा सराय मोहल्ले में बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे थे, तभी इसका खुलासा हुआ था। शनिवार को अधिकारियों ने देखा कि मंदिर पर ताला लगा और उसके आसपास दूसरे धर्म वालों ने कब्जा कर लिया है। तत्काल पूछताछ की गई और मंदिर के पंडितजी को बुलाया गया। ताला खोलने पर वर्षों से बंद मंदिर मिला। यह इलाका जामा मस्जिद से सटा है, जहां सर्वे के दौरान पिछले दिनों में हिंसा भड़की थी। यह मंदिर 1978 से बंद था। तब साम्प्रदायिक हिंसा के बाद हिंदुओं ने पलायन कर लिया था। दूसरे धर्म के लोग यहां बहुतायत में रहने लगे। मंदिर में एक कुआं भी मिला है। खुद अधिकारियों ने मंदिर में स्थित शिवलिंग की सफाई की। यहां हनुमानजी की मूर्ति भी मिली है।   पुजारी को रोज पूजा करने के निर्देश नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी का दावा है कि 1978 के बाद यह मंदिर पहली बार खोला गया है। अधिकारियों ने मंदिर की सफाई करने के बाद पुजारी को रोज पूजा करने के निर्देश दिए थे। मंदिर में स्थित कुएं में मिट्टी भर दी गई है, जिसे अब दोबारा खोला जाएगा। साथ ही यहां स्थित एक पुराने पेड़ को भी काट दिया गया है। मंदिर के आसपास का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि हम प्राचीन भगवान शिव मंदिर की सफाई कर रहे हैं। प्राचीन कुएं पर एक रैंप का निर्माण किया गया था…जब हमने रैंप को तोड़ा, तो कुआं मिला। मंदिर पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कहा, इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। जिन लोगों का मंदिर है, उन्हें सौंप दिया जाएगा। एएसआई को कार्बन डेटिंग के माध्यम से पता लगाना चाहिए कि मंदिर कितना प्राचीन है।

स्कूली शिक्षा के पश्चात लगभग 34 साल बाद मिलन समारोह, एक यादगार पल

रायपुर पुराने दोस्त यारो का मिलन समारोह का कार्यक्रम राजधानी रायपुर में 15 दिसंबर को  शहर के होटल में आयोजन किया गया। आज से लगभग 33 साल पहले अविभाजित मध्यप्रदेश के दुर्ग जिले के अंतर्गत बेरला ब्लॉक में स्थित ग्राम  भींभौरी के स्कूल “जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय” में सभी अपनी शिक्षा प्राप्त करने के बाद इस बैच के उम्र के सभी लोग 49_50 साल के करीब होने में अलग अलग क्षेत्रों में अपने पैरों में खड़े होकर अपने परिवार एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे से कर रहे है। आज सभी पुराने दोस्तों द्वारा बीते हुए लम्हों को यादकर काफी प्रफुल्लित ,एवं गौरवान्वित महसूस कर इस पल का आनंद लेते हुए एक दूसरे को सम्मान एवं आदर देते हुऐ  इस “मिलन सम्मान समारोह” को यादगार बनाया। इस बीच अपने गुरुजनों को भी याद कर अपने अच्छे पलो को याद कर उनके प्रति आदर एवं सम्मान प्रकट किए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी एकत्रित हुए उनमें ..हरिशंकर वर्मा, भावना साहू ,संतोषी वर्मा, भूपेन्द्र तिवारी, मनोज वर्मा, साकेत वर्मा, सुमति बघेल,मीरा शर्मा, मधुलिका टिकरिहा, प्रेमलता, कमलेश्वर,गोपाल वर्मा, प्रदीप परगनिहा, डुमेश्वर साहू, भारत पाटिल, ओमप्रकाश, सूर्यकांत परगनिहा,शीतल साहू, खूबिराम साहू,चोवा राम ,शैलेश तिवारी, ये सभी मिलकर कार्यक्रम को यादगार बनाने में अपनी सराहनीय योगदान दिए।

मौसम विभाग ने बताया- अभी शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा, पहाड़ों में बर्फबारी में इजाफा होगा जिससे पारा और लुढ़क सकता है

लखनऊ पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में शीतलहर अपने तेवर दिखा रही है। बड़े इलाके में अभी कोहरे की मार ना पड़ने के बावजूद ठंड में कोई कमी नहीं है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों मे न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान भी शनिवार को 4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी में इजाफा होगा जिससे पारा और लुढ़क सकता है। इसके अलावा दक्षिण के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में रविवार को भी शीतलहर जारी रहेगी। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा। आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के पठानकोट में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर में 2.8 डिग्री और बठिंडा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुताबिक, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण के ज्यादातर हिस्से में मौसम साफ रहेगा। लक्षद्वीप में ही हल्की बारिश हो कती है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी बूंदाबांदी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। दक्षिण के राज्यो में दोदो चक्रवाती तूफान दस्तक देने वाले हैं। ऐसे में बारिश की प्रबल संभावना है। वहीं पश्चिम-उत्तर भारत में 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आसपास मध्यम बारिश औऱ बर्फबारी हो सकती है। पंजाब और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर बेहद तेज हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान में शीतलहर का कहर जारी रहेगी। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इस सप्ताह घने कोहरे की मार पड़ सकती है।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने पांच वर्षों से गुम 23 वर्षीय युवती को परिजनों से मिलाया

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशानुसार जिले में गुमशुदा महिलाओं और पुरुषों की तलाश कर उन्हें उनके परिजनों से मिलवाने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पांच वर्षों से गुम 23 वर्षीय युवती को दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। दिनांक 6 सितंबर 2019 को धोचीमूड़ा बिजुरी निवासी नेहरू सिंह गोड़ ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री कमला सिंह गोड़ के गुम होने की सूचना कोतवाली अनूपपुर में दर्ज कराई थी। इस संबंध में गुमशुदगी रिपोर्ट क्रमांक 47/19 के तहत मामला पंजीबद्ध कर तलाश जारी थी। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल और आरक्षक पूर्णानंद मिश्रा ने अथक प्रयास करते हुए गुमशुदा युवती को थाना कोतमा अंतर्गत डिबरीटोला रेऊला से दस्तयाब किया। युवती को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पांच वर्षों से बिछड़ी पुत्री को वापस पाने की खुशी में परिवार ने पुलिस की सराहना की और उनकी तत्परता एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया। अनूपपुर पुलिस का यह प्रयास समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करेगा।

भाजपा कार्यालय में हुई मोहन सरकार के सफल 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न

टीकमगढ़ भारतीय जनता पार्टी के नवीन भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि मध्य प्रदेश में 13 दिसंबर 2023 को डॉक्टर मोहन यादव जी के नेतृत्व में गठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सफल एवं सार्थक 1 वर्ष पूर्ण कर लिया है, 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के प्रचंड एवं ऐतिहासिक जन आशीर्वाद से भाजपा पार्टी की सरकार बनी,एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी का नारा चरित्रतार्थ हुआ था, आज मोहन सरकार की सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार , भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना व वरिष्ठ भाजपाई नेता विवेक चतुर्वेदी शामिल हुए। सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा संगठन पर्व पर बूथ समितियों का कार्य शत प्रतिशत पूरा हुआ, पौने 2 लाख जिले में सदस्यता हुई, सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया गया और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की, अब जिले में तीन नए मंडल बनाए गए हैं, जो देरी ,सावरकर व बम्होरी कलां है,जिसमें मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त हुए हैं, संगठन पर्व में संगठन विस्तार हो रहा है जो एक उत्सव सामान है। पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार मोहन सरकार का यह प्रथम वर्ष मध्य प्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है,हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ गौरवशाली संपन्न एवं विकसित मध्य प्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया है। सब मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपनी 1 वर्ष की कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिए किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिए सफलता के द्वार खोल दिए हैं,इससे अन्य वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शुरू किया गया है, जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा और जल समस्याओं का मौके पर सिविल लगाकर निराकरण किया जाएगा इसमें केंद्र और राज्य सरकार की शत प्रतिशत सैचुरेशन वाली चिन्हित 34 हितग्राही मूलक योजनाओ में और 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं के साथविभिन्न विभागों से संबंधित 63 सेवाओं का शिविर लगाकर आमजन को लाभ दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि मोहन सरकार भाजपा सरकार में इंदौर की हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800  श्रमिक परिवारों की लंबित राशि 224 करोड रुपए का भुगतान किया गया, संभल 2.0 के अंतर्गत एक करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन हुआ, 40 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 895 करोड रुपए से अधिक की अनुग्रह राशि का अंतरण हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 36 लाख से अधिक परिवारों और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 8 लाख से अधिक परिवारों का साकार हुआ है घर का सपना। किसान कल्याण के लिएप्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना होगी, रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना में किसानों को 1 हजार रुपए प्रति कितंल की दर से अधिकतम 3900 रुपए प्रति हेक्टेयर की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी, किसानों को समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं पर प्रति क्विंटल 125 रुपए बोनस का भुगतान होगा। प्रदेश के विश्वविद्यालयों की कुलपति अब कुलगुरु कहलाएंगे, राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के अवसर पर रिकॉर्ड 7 लाख युवाओं को 5 हजार का स्वरोजगार ऋण वितरण हुआ, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शासकीय सेवाओं में महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा, प्रदेश की लगभग 26 लाख लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर की रीफिलिंग के लिए वर्ष 2024 में 715 करोड रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया गया। 1 लाख से अधिक दीदीयां लखपति बनी है। वर्ष 2025 को औद्योगिक वर्ष के रूप में घोषित किया गया है, अब तक संपन्न हुई 6 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव उज्जैन ,जबलपुर ,ग्वालियर, सागर ,रीवा और नर्मदा पुरम से रुपए 2.07 लाख करोड ,मुंबई, बेंगलुरु ,कोयंबटूर ,कोलकाता में किए गए रोड शो कार्यक्रमों में रुपए 1 लाख करोड़ से अधिक की निवेश ,भोपाल में आयोजित खनन कॉन्क्लेव में रुपए 20 हजार करोड़ के निवेश और मुख्यमंत्री के यूके और जर्मनी यात्रा में 78 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।  विक्रमोत्सव के अवसर पर विश्व की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का शुभारंभ कर भारतीय काल गणना परंपरा का  साक्षात्कार पूरी दुनिया से कराया गया, 1450 किलोमीटर लंबी श्रीराम वन गमन पथ निर्माण का निर्णय लिया गया, सुशासन बनाए रखने के लिए साइबर तहसील से नामांतरण और बटवारा जैसे राजस्व प्रकरणों का ऑनलाइन निराकरण प्रारंभ किया गया, चिकित्सा शिक्षा विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का विलय सुशासन और कार्यदक्षता का उदाहरण बना। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बीच एमओयू हुआ है, मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश और राजस्थान को मिलाकर बनेगा देश का सबसे बड़ा चीता कॉरिडोर, पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा निर्धारित प्रतिवर्ष 10 सब इंस्पेक्टर एवं 50 कांस्टेबल की नियुक्ति होगी। 4 हजार 197 करोड़ की लागत से जावद- नीमच दाब युक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी गई है। सिंहस्थ 2028 की तैयारी प्रारंभ, टास्क फोर्स का गठन हुआ,संकल्प पत्र 2023 उज्जैन को ग्लोबल स्पिरिचुअल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा- अल्लाह ने चाहा तो जल्द ही मुसलमान बहुमत में होंगे

कोलकाता पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम के उस बयान को लेकर सियासी बखेरा खड़ा हो गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अल्लाह ने चाहा तो जल्द ही मुसलमान बहुमत में होंगे। उन्होंने शुक्रवार को एक अल्पसंख्यक छात्रों के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही थी। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय को इस स्थिति में लाने की आवश्यकता पर जोर दिया जहां उनकी आवाज स्वतः सुनी जाए और उनके विकास और न्याय की मांगें पूरी की जाएं। हकीम ने कार्यक्रम में कहा, “पश्चिम बंगाल में हम 33 प्रतिशत हैं और राष्ट्रीय स्तर पर हम 17 प्रतिशत हैं। हम संख्यात्मक रूप से अल्पसंख्यक हो सकते हैं, लेकिन अल्लाह ने चाहा तो हम इतने सशक्त हो सकते हैं कि हमें न्याय के लिए मोमबत्ती मार्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम उस स्थिति में होंगे जहां हमारी आवाज स्वतः सुनी जाएगी और न्याय की मांगें पूरी होंगी।” हकीम ने न्यायपालिका में मुस्लिमों के कम प्रतिनिधित्व पर चिंता जताई। कोलकाता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम जजों की संख्या का उन्होंने जिक्र किया। उनका कहना था कि सशक्तिकरण और मेहनत के माध्यम से इस खाई को पाटा जा सकता है। हकीम के इस बयान का एक वीडियो वायरल हो गया है। हकीम पर भड़की बीजेपी, कहा- शरिया कानून लाना चाहते हैं बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने हकीम के बयान की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि हकीम पश्चिम बंगाल और भारत में भविष्य में मुस्लिम बहुलता का इशारा कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि हकीम के बयान से यही लगता है कि मुस्लिम कानून को अपने हाथ में लेंगे जो कि शरिया कानून का समर्थन हो सकता है। मित मालवीय ने लिखा, “कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पहले गैर मुस्लिमों को दुर्भाग्यशाली बताया था। उन्होंने दावत-ए-इस्लाम के द्वारा हिंदुओं को इस्लाम में परिवर्तित करने के प्रयासों का समर्थन किया था। अब उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल और पूरे भारत में जल्द ही मुस्लिम बहुलता होगी। हकीम का बयान यह संकेत देता है कि भविष्य में मुस्लिम न्याय को अपने हाथों में लेंगे जो शरिया कानून की ओर इशारा करता है।” टीएमसी ने किया बचाव तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता कुणाल घोष ने हकीम के बयान का बचाव करते हुए कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हकीम का मतलब था कि अल्पसंख्यक समुदाय के बड़े हिस्से का उत्थान करना ताकि वे मुख्यधारा में शामिल हो सकें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।” कुणाल घोष ने कहा, “मैंने फिरहाद हकीम का पूरा बयान नहीं सुना, इसलिए केवल एक बयान पर टिप्पणी करना सही नहीं है। बंगाल में हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और एकता में रहते हैं। बंगाल के लोग धर्म के आधार पर विवाद नहीं चाहते। जैसा कि मुझे जानकारी मिली है, हकीम ने शिक्षा पर जोर दिया था क्योंकि यह एक निगम कार्यक्रम था।”

चौकी देरी (थाना खरगापुर) पुलिस द्वारा ₹10000 के ईनामी आरोपी को पकड़ा

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़  मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में  अति.पु.अधी. सीताराम ,एसडीओपी टीकमगढ़  राहुल  कटरे के मार्गदर्शन  में फ़रार इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में  चौकी देरी थाना खरगापुर पुलिस द्वारा दिनांक 13.12.24 को मुखबिर सूचना पर  दबिश देकर न्यायलय टीकमगढ़ के प्र.क्र. 80/21 धारा  392 ता.हि. में फरार स्थाई वारंटी एवं प्र. क्र. 96/18 धारा 363,366 ता हि 5/6 पॉस्को एक्ट में फरार 10,000/- के ईनामी स्थाई वारंटी संजय उर्फ संजू पिता लालाराम अहिरवार उम्र 26 साल निवासी ग्राम कुड़ीला  थाना कुड़ीला  को गिरफ्तार कर  माननीय न्यायालय  पेश किया गया। ईनाम उद्घोषणा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा ₹10000/- की ईनाम उद्घोषणा की गई थी । सराहनीय भूमिका  उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चन्दन शाक्य , प्र आर.192 घनश्याम खटीक, आरक्षक 621 अवनीस यादव, आर.574 दीपक अहिरवार , आर 138 ललित कुशवाहा , आर 398 रामकेश पटेल , आर 779 धर्मेंद्र साहू  की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सिद्धार्थ शुक्ला मां ने बेटे के जन्मदिन के सम्मान में केक काटते हुए हुई भावुक

मुंबई दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला आज भी अपने परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए हैं। 12 दिसंबर को उनके बर्थडे पर, सिद्धार्थ की मां रीता मां ने अपने प्यारे बेटे की याद को प्यार और पुराने संजोए हुए पलों के साथ मनाया, जो सभी के साथ जुड़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें रीता मां अपने बेटे के जन्मदिन के सम्मान में केक काटते हुए एक भावुक हो रही हैं। फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें परिवार के करीबी दोस्तों ने शेयर कीं, जिससे सिद्धार्थ के फैंस में पुरानी यादें जुड़ीं। उन्हें बिग बॉस 13 की ट्रॉफी और उनकी तस्वीरें पकड़े हुए देखा जा सकता है। रीता मां की फोटोज और उनके चेहरे के भाव ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। ये पहली बार नहीं है जब सिद्धार्थ को लेकर उनके फैंस भावुक हुए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का बर्थडे सिद्धार्थ शुक्ला अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। ‘बालिका वधू’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे हिट टेलीविजन शोज के जरिए वो फेमस हुए। बिग बॉस 13 जीतने के बाद उनका करियर ऊंचाइयों पर पहुंच गया, जिससे उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग बन गई। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन से छा गया मातम साल 2021 में एक्टर के अचानक निधन से मनोरंजन जगत में एक खालीपन आ गया, लेकिन उनकी विरासत उनके यादगार काम और परफॉर्मेंस के जरिए आज भी जिंदी है और दर्शकों के बीच कायम है। उनके फैंस अक्सर फोटोज, वीडियो और मैसेजेस के जरिए दिखाते रहते हैं कि वे आज भी उन्हें कितना याद करते हैं। गायब रहीं शहनाज गिल जैसे ही रीता मां ने सिद्धार्थ का बर्थडे मनाया, वैसे ही ये फोटोज और वीडियोज हर तरफ वायरल हो गए और फैंस की यादें एक बार और ताजा हो गईं। सोचने वाली बात ये है कि इन फोटोज और सेलिब्रेशन से शहनाज गिल गायब रहीं। उनके बारे में भी कमेंट्स में फैंस ने पूछा।

बिली एलिश पर लाइव शो में किसी ने मुंह पर फेंककर मारा नेकलेस

यूएस स्टेज पर कलाकारों पर चीजें फेंकना जैसे कोई आम बात हो गई है। हाल ही में ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर बिली एलिश को इससे दो-चार होना पड़ा। वो स्टेज पर दर्शकों के लिए लाइव परफॉर्म कर रही थीं, तभी किसी ने उन्हें नेकलेस फेंककर मारा, जोकि उनके चेहरे पर जाकर लगा। गनीमत रही कि सिंगर को चोट नहीं आई और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस जारी रखा। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिली एलिश एरिजोना (यूएस) में परफॉर्म कर रही थीं। वो स्टेज पर बैठ गईं और गाने लगीं। लेकिन तभी दर्शकों की भीड़ में से किसी ने नेकलेस (गले का हार) उनकी तरफ फेंका। ये हार सीधे सिंगर के चेहरे पर जाकर लगा। उनके रिएक्शन से साफ पता चलता है कि उन्हें चोट लगी, लेकिन उन्होंने बिना किसी शिकायत के अपना गाना जारी रखा। पर फैंस साफ देख सकते हैं कि वो चोट लगने के कारण दर्द में थीं। फैंस उनके सब्र और संयम की तारीफ भी कर रहे हैं। इसलिए लिया था ढीले-ढाले कपड़े पहनने का फैसला बिली एलिश अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने पहले खुलासा किया था कि जब वो सिर्फ 10 साल की थीं, तब अपनी बॉडी इमेज को लेकर परेशान रहती थीं। वो अक्सर ढीले-ढाले कपड़े पहनती नजर आती हैं। इसको लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने ये फैसला इसलिए किया, ताकि वो कंफर्टेबल महसूस करें। वो उस समय अपने बॉडी शेप (मोटापे के कारण) से खुश नहीं थीं। साइज के कारण अपने फेवरेड ब्रांड के कपड़े तक नहीं पहन पाती थीं।  

योगी सरकार के दो मंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे तथा लेटर हेड पर भगवान महाकाल को निमंत्रण लिखकर पीले चावल के साथ भेंट किया

उज्जैन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ में आने के लिए योगी सरकार ने भगवान महाकाल को न्योता भेजा है। योगी सरकार के दो मंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे तथा लेटर हेड पर भगवान महाकाल को निमंत्रण लिखकर पीले चावल के साथ भेंट किया। दोनों मंत्रियों ने लिखा- ‘महाराजाधिराज महाकाल महाराज हम आपको महाकुंभ में आमंत्रित करने के लिए उपस्थित हुए हैं। दिव्य कुंभ में आप विराजमान हो तथा महाकुंभ निर्विघ्न संपन्न हो ऐसी कृपा करना।’ माता हरसिद्धि, काल भैरव, मंगलनाथ को भी निमंत्रण उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी मंडपम में बैठकर लेटर हेड पर भगवान महाकाल को निमंत्रण भेंट किया। दोनों ने भगवान महाकाल को प्रयागराज महाकुंभ में पधारने के लिए निमंत्रण लिखा तथा पीले चावल भी रखे। साथ ही दोनों ने माता हरसिद्धि, काल भैरव, मंगलनाथ को भी निमंत्रण भेंट किया। दोनों मंत्रियों ने भगवान नंदी जी के कान में भी महाकुंभ को सफलता प्रदान करने की प्रार्थना की। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में देश विदेश से करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। भगवान महाकाल को ढाई लाख रुपये का छत्र भेंट इस बीच,ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शनिवार को मुंबई से आए भक्त ने भगवान महाकाल को 3 किलो 250 ग्राम चांदी का छत्र भेंट किया है। इसका बाजार मूल्य ढाई लाख रुपये से अधिक बताया जाता है। मंदिर प्रशासन की ओर से दानदाता का सम्मान किया गया।   मीडिया समन्वयक राजेंद्रसिंह सिसोदिया ने बताया मुंबई निवासी अक्षय शर्मा ने पुजारी राघव ओम पुजारी की प्रेरणा से भगवान महाकाल को सवा तीन किलो चांदी से निर्मित खूबसूरत छत्र भेंट किया है। छत्र पर सुंदर अक्षरों में भगवान महाकाल की स्तुति का अंकन है। दानदाता ने सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल को छत्र भेंट किया। सहायक प्रशासक ने दानदाता को दान की विधिवत रसीद प्रदान कर भगवान महाकाल की प्रसादी भेंट कर सम्मानित किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet