LATEST NEWS

ट्राविस हेड के बाद स्टीव स्मिथ ने भी गाबा में दमदार शतक जड़ा, ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर बनाया दबदबा

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट टीम में पिछले कुछ समय से दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ समस्या बने हुए थे, क्योंकि उन्होंने करीब दो दर्जन पारियों में एक भी शतक नहीं जड़ा था। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की एक कमजोर कड़ी कहा जा रहा था। यहां तक कि पर्थ और एडिलेड में भी स्टीव स्मिथ के बल्ले से रन नहीं निकले, लेकिन ब्रिसबेन के गाबा में उन्होंने दमदार शतक जड़कर अपनी वापसी की कहानी लिखी। इसी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारत पर दबदबा बना लिया है। ट्रैविस हेड पहले से ही लय में हैं और वे लगातार दूसरा शतक इस सीरीज में जड़ चुके हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 33वां शतक जड़ा है। 32वें शतक से 33वें शतक तक पहुंचने के लिए उनको 26 पारियों और करीब डेढ़ साल का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने आखिरी शतक रेड बॉल क्रिकेट में जून 2023 में जड़ा था। वह शतक उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जड़ा था। उस समय भी भारतीय टीम ही उनके सामने थी। जून 2023 से दिसंबर 2024 तक वे बहुत कम बार शतक के करीब पहुंचे, लेकिन अब वे शतक के पार पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने 185 गेंदों में 12 चौकों की मदद से शतक जड़ा। भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उनका ये 10वां शतक है। भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में स्टीव स्मिथ ने जो रूट की बराबरी कर ली है। दोनों ने 10-10 शतक भारत के खिलाफ जड़े हैं। हालांकि, स्मिथ ने 41 पारियों में ये कमाल किया है, जबकि रूट ने 55 पारियो में ये उपलब्धि हासिल की है। गैरी सोबर्स, विव रिचर्ड्स और रिकी पोंटिंग ने 8-8 टेस्ट शतक भारत के खिलाफ जड़े हैं। भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक 41 पारियों में 10: स्टीव स्मिथ 55 पारियों में 10: जो रूट 30 पारियों में 8: गैरी सोबर्स 41 पारियों में 8: विव रिचर्ड्स 51 पारियों में 8: रिकी पोंटिंग इसके अलावा स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 32 शतक ऑस्ट्रेलिया के लिए रेड बॉल फॉर्मेट में जड़े थे। स्मिथ का ये 33वां शतक है। हालांकि, वे रिकी पोंटिंग से पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने 41 शतक टेस्ट क्रिकेट में जड़े हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक 41 – रिकी पोंटिंग पर्थ टेस्ट मैच की बात करें तो स्टीव स्मिथ पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हुए थे, जबकि दूसरी पारी में महज 17 रन बना पाए थे। पिंक बॉल ने भी उनका साथ नहीं दिया था और वे महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। ऐसे में उन पर बड़़ी पारी खेलने का दबाव था और उन्होंने ब्रिसबेन में अपने ऊपर से ये दबाव हटा दिया। शतक जड़कर उन्होंने अपनी टीम को इस मैच में ही नहीं, बल्कि इस सीरीज में भी मजबूती दी है, क्योंकि इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अगर इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिलती है तो मेजबान टीम 2-1 से आगे निकल जाएगी और फिर सीरीज जीतने के लिए बाकी बचे दो मैचों में से एक मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

बेंगलुरु पुलिस ने अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को किया अरेस्ट, प्रयागराज से सास-साला धर दबोचे

गुरुग्राम बेंगलुरु में कथित तौर पर पत्नी द्वारा उत्पीड़न से तंग आकर खुदकुशी करने वाले एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को बेंगलुरु पुलिस ने रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, निकिता के मां और भाई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु की व्हाइट फील्ड डिवीजन की डीसीपी शिवकुमार ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से और उसकी मां निशा और भाई अनुराग को प्रयागराज से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। निकिता और उसके परिवारवालों पर पर अतुल के खिलाफ मामला वापस लेने के लिए 3 करोड़ रुपये और बेटे का मुंह दिखाने के लिए 30 लाख रुपये रुपये मांगने का आरोप है। वार्ता के अनुसार, अतुल सुभाष खुदखुशी मामले में गिरफ्तारी से बचने को रात के अंधेरे में फरार होने के बाद आरोपियों ने 12 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। बता दें कि, मृतक के भाई विकास ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु के मराठाहल्ली थाने में भाई की पत्नी और ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में वॉन्टेड मृतक की पत्नी निकिता और उसके परिवार के लोगों को समन भेजकर तीन दिन में थाने में हाजिर होने को कहा था। मुकदमे वापस लेने को 3 करोड़, बेटा दिखाने को 30 लाख की थी मांग अतुल सुभाष के भाई विकास ने आरोप लगाया था कि अतुल की पत्नी निकिता और ससुराल वालों ने मुकदमा वापस लेने के लिए 3 करोड़ और इकलौते बेटे से मिलने के लिए 30 लाख रुपये की मांग की थी। यही वजह और मुकदमों से परेशान होकर अतुल सुभाष ने बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी। विकास ने बताया था कि अतुल और निकिता की 2019 में शादी हुई थी। भाई से पैसे ऐंठने को निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग व चाचा ससुर सुशील ने पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाया और अत्यधिक मानसिक और शारीरिक तनाव दिया। निकिता और उसके परिवार ने मेरे भाई अतुल के खिलाफ कई झूठे मामले दर्ज कराए और उन मामलों को बंद करने के लिए आरोपी 3 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। मेरे भाई को अपने बच्चे को देखने और उससे मिलने के लिए भी 30 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। विकास ने कहा कि जौनपुर अदालत की सुनवाई के दौरान भाई अतुल के बयानों का मजाक उड़ाकर उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया और कहा गया या तो अतुल को उन्हें 3 करोड रुपये देने चाहिए या आत्महत्या कर लेनी चाहिए। गौरतलब है कि, 34 वर्षीय अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु में कथित तौर पर अलग रह रही अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुरालवालों के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली थी। निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग के 137 पदों पर भर्ती निकाली, ग्रेजुएट करें आवेदन

नई दिल्ली देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग के 137 पदों पर भर्ती निकाली गई है। वैकेंसी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 11, सीनियर असिस्टेंट के 46 और असिस्टेंट के 80 पद हैं। सीनियर असिस्टेंट के 21 पद अनारक्षित हैं। 06 पद एससी, 03 एसटी, 12 ओबीसी और 4 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। वहीं असिस्टेंट पद पर 35 पद अनारक्षित हैं। 11 पद एससी, 06 पद एसटी, 21 पद ओबीसी और 7 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती के लिए आवदेन की प्रक्रिया www.du.ac.in पर 18 दिसंबर 2024 से शुरू होगी। योग्यता रजिस्ट्रार- कम से कम 55 फीसदी अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री। सीनियर असिस्टेंट – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री। – लेवल 4 में सहायक या समकक्ष के रूप में तीन वर्ष का अनुभव। असिस्टेंट – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री। जूनियर असिस्टेंट/समकक्ष पदों पर दो वर्ष का अनुभव। चयन प्रक्रिया रजिस्ट्रार – प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू। सीनियर असिस्टेंट – प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और स्किल टेस्ट। असिस्टेंट – प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और स्किल टेस्ट। सामान्य/अनारक्षित – 1000/- रुपये ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस, महिला – 800/-रुपये एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी – 600/-रुपये आवेदन में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या आने पर non_teaching_rec@admin.du.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

ट्रैविस हेड टीम इंडिया के खिलाफ रुकने का नाम नहीं ले रहे, फिर जड़ा शानदार शतक

नई दिल्ली ट्रैविस हेड टीम इंडिया के खिलाफ रुकने का नाम नहीं ले रहे। उन्होंने एक और सेंचुरी टीम इंडिया के खिलाफ ठोकी है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ट्रैविस हेड ने दूसरा शतक जड़ा है। पिछले करीब डेढ़ साल में ट्रैविस हेड का भारत के खिलाफ ये चौथा शतक है। एक शतक वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में, एक शतक वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में, एक शतक पिंक बॉल टेस्ट में और अब ब्रिसबेन के गाबा में भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाई है। भारतीय गेंदबाजों के पास उनका तोड़ नहीं है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने 9वां शतक टेस्ट क्रिकेट में जड़ा है। उन्होंने 115 गेंदों में 13 चौकों की मदद से शतक पूरा किया। ये काफी तेज गति से आया है, जिसका फायदा ऑस्ट्रेलिया को मिला है। टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ उनका ये तीसरा शतक है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 220 के पार हो चुका है और अभी सिर्फ 3 ही विकेट खबर लिखे जाने तक गिरे हैं। ऐसे में ब्रिसबेन टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी आगे हैं और एक बार फिर से ये देखने को मिला है कि ट्रैविस हेड वाकई में टीम इंडिया के लिए हेडक बने हुए हैं। बड़े मंच पर अक्सर ट्रैविस हेड भारतीय गेंदबाजों पर अटैक करते हुए नजर आते हैं। आपको बता दें, ट्रैविस हेड ने गाबा में पिछली तीन पारियों में एक भी रन नहीं बनाया था। वे तीन बार पहली-पहली गेंद पर आउट हुए थे, लेकिन यहां वे शतक जड़ने में सफल हुए। पिछली तीन पारियों से पहले उनका बल्ला इस मैदान पर चलता था, क्योंकि वे पहले मैच की पहली पारी में यहां 84, दूसरी पारी में 24, तीसरी पारी में 152 और चौथी पारी में 92 रन बनाने में सफल रहे थे। आपको जानकर ये भी हैरानी होगी कि 20 साल के बाद किसी बल्लेबाज ने पिछले मैच की दोनों पारियों में डक बनाने के बाद शतक जड़ा है।

MP में सभी राष्ट्रीय बैंक का बदल जाएगा समय, अब सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे

भोपाल प्रदेश के राष्ट्रीयकृत बैंकों में अब एक जैसा ग्राहक सेवा समय तय किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को सहूलियत मिलेगी। इस बदलाव से बैंक खुलने और बंद होने का समय तय हो जाएगा, जिससे बैंकिंग सेवाओं में और आसानी होगी। समान समय से ग्राहक और बैंकों को मिलेगी सुविधा प्रदेश के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों का सेवा समय अब सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। कुछ बैंकों को अपवाद के तौर पर समय में थोड़ी छूट दी जा सकती है, लेकिन अधिकांश बैंकों में यह समय 1 जनवरी से लागू हो जाएगा। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था, जिसे मुख्य सचिव अनुराग जैन के समक्ष रखा गया। बैठक की अध्यक्षता एसएलबीसी के संयोजक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने की। मुख्य सचिव के निर्देश पर जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समितियां बैंकों से संपर्क कर रही हैं। समय का असमानता से ग्राहकों को होती थी परेशानी अब तक बैंकों का समय अलग-अलग होता था। कुछ बैंक सुबह 10 बजे, कुछ 10:30 बजे और कुछ 11 बजे तक खुलते थे। इससे ग्राहकों को कई बार असुविधा होती थी, खासकर जब एक ही दिन में दो बैंकों के बीच काम करना होता था। अब एक समान समय होने से ग्राहकों को यह आसानी से पता रहेगा कि बैंक कब खुलेगा और कब बंद होगा। बैंकों के बीच कार्यों में भी होगी आसानी बैंकों का समय एक जैसा होने से बैंकिंग कामकाज में भी सहूलियत होगी। एक ही दिन में अलग-अलग समय में काम करने से बचा जा सकेगा। इससे बैंकों का आपस में काम भी सुचारू रूप से चल सकेगा और ग्राहकों को बिना परेशानी के बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी।

थाना कोतवाली पुलिस ने 2 एक्टिवा स्कूटी बरामद कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

छतरपुर थाना कोतवाली क्षेत्र में दिनांक 14 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास पार्किंग एवं दिनांक 30 नवंबर को सर्किट हाउस तिराहा फिनो पेमेंट्स बैंक के बाहर प्रथक प्रथक स्थान से एक्टिवा स्कूटी चोरी संबंधी फरियादियों की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रथक प्रथक चोरी के अपराध पंजीबद्ध किए गए थे। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थलों में जाकर भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्य एकत्र किए गए, क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई गयी। एकत्रित साक्ष्य के अनुसार दो संदेहियों से पूछताछ की गई। जिनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के पास से चोरी की गई होंडा एक्टिवा की 2 स्कूटी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बरामद की गई। पृथक पृथक स्कूटी चोरी की घटनाओं में सम्मिलित दो आरोपी 1. संजू उर्फ चपटे रैकवार पिता संतोष रैकवार उम्र 23 साल निवासी कड़ा की बरिया के पास थाना कोतवाली छतरपुर, 2. ऋषि बुंदेला पिता प्राण सिंह बुंदेला उम्र 24साल निवासी ग्राम मोरवा थाना ओरछा रोड छतरपुर को गिरफ्तार करने न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर प्रधान आरक्षक राजेश बागरी, उमाशंकर अवधेश एवं अजय गुप्ता की भूमिका रही।

देशज समारोह में हुई बुंदेलखंड जनपद के लोकगीतो की प्रस्तुति

खजुराहो मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय- खजुराहो में प्रत्येक शनिवार एवं  रविवार को नृत्य, नाट्य, गायन एवं वादन पर केन्द्रित समारोह ‘देशज‘ का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम  में शनिवार 14 दिसम्बर , 2024 को सायं 06.00 सुश्री रेखा बाई पटेल साथी, गुनोर द्वारा बुन्देली संस्कार गीतों की प्रस्तुति दी । गतिविधि की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कलाकारों के स्वागत से की गई। इसीक्रम मे अगली प्रस्तुति श्री शरद विश्वकर्मा   एवं साथी चंद्रनगर द्वारा बुन्देली संस्कार गीतों प्रस्तुति दी । अंतिम प्रस्तुती श्री रामावतार मिश्रा एवं साथी, खजुराहो द्वारा बुन्देली संस्कार गीतों की प्रस्तुति दी गई । गतिविधि अन्तर्गत दिनांक 15 दिसम्बर 2024 को श्री परसुराम अवस्थी  एवं साथी छत्तरपुर , द्वारा बुन्देली लोकगीत, श्री राजेश कुमार रैकवार एवं साथी अजयगढ़ , द्वारा दीवारी नृत्य, श्री कैलाश यादव एवं साथी रचपुरा छतरपुर द्वारा बुन्देली लोकगीत की प्रस्तुति दी जायेगी।  

भाजपा नेता से मारपीट करने वाले प्रभारी एवं आरक्षक को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

सिंगरौली चितरंगी बगदरा चौकी प्रभारी खेलन सिंह करिहार सहित आरक्षक विकास मौर्या एवं शिकायत कर्ता शिवनारायण सिंह गोड़ की शिकायत पर सैनिक तेजबली सिंह को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर किया लाइन अटैच, भाजपा के बगदरा बूथ महामंत्री ने मारपीट की शिकायत करवाई थी दर्ज,शोसल मीडिया पर खबर चलने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए की बड़ी कार्रवाई, जांच के लिए चितरंगी एसडीओपी को किया गया नियुक्त, साक्ष्य मिलने पर और बड़ी हो सकती है कार्रवाई

फरियादी के आवेदन के बाद पुलिस की कार्यवाही शुरू

अनूपपुर दिनांक13/12/2024 को फरियादिया कमलेश्वरी (परिवर्तित नाम) निवासी मौहारी थाना राजेन्द्रग्राम की उपस्थित थाना आकर एक किता लिखित एवं स्वयं के हस्ताक्षरित आवेदन पत्र गोलू पनिका पिता दशरथ पनिका निवासी मौहारी एवं अन्य दो लोगों के द्वारा जबरन बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में पेश की । फरियादिया के आवेदन से अपराध धार  87,64,70(1),351(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण अति गंभीर किस्म का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर द्वारा आरोपीगणों की त्वरित गिरफ्तारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया जो प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये फरारसुदा आरोपी की गिरफ्तार हेतु तत्काल पता तलाश कर प्रकरण के आरोपी गोलू उर्फ सुनील कुमार पिता दशरथ पनिका उम्र 25 वर्ष  निवासी मौहारी थाना राजेन्द्रग्राम को आज दिनांक 14/12/2024 को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आरोपी गोलू पीड़िता के ही मोहल्ले का रहने वाला है जिसको पीड़िता पूर्व से जानती पहचानती थी । पीड़िता द्वारा धारा 183 बी एन एस एस के न्यायालयीन कथन में आरोपी गोलू के द्वारा ही दुष्कर्म करना बताया है, सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना की कोई बात नहीं बताई है ।आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा । सम्पूर्ण कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर निर्देशन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकरे , सउनि आनंद प्रकाश बेक, प्र.आर. 142 वीरेन्द्र सिंह , प्र.आर. 26 धीरेन्द्र प्रसाद , प्र.आर. 50 तिलकराज सिंह ,  म.प्र.आर. 143 शिवकुमारी धुर्वे , आर. 245 छोटेलाल साहू , आर. 460 मदगेन्द्र पटेल , आर. 267 दुर्गेश सिन्द्राम , चा.आर. 554 प्रदीप बारेला की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

न्यूज एंकर ने कर दी थी ऐसी गलती, अब चैनल से डोनाल्ड ट्रंप को मिलेंगे 127 करोड़ रुपये

वाशिंगटन अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर की गई एक टिप्पणी न्यूज चैनल को भारी पड़ गई। मानहानि के मामले में अब न्यूज चैनल को डोनाल्ड ट्रंप को 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 127.5 करोड़ डॉलर चुकाने पड़ेंगे। चैनल पर जॉर्ज स्टीफनपोलस नाम के न्यूज एंकर ने दावा किया था कि डोनाल्ड ट्रंप को लेखिका ई जीन कैरोल के रेप मामले में दोषी पाया गया था। न्यूज ने एडिटर्स नोट में लिखा कि शेटलमेंट के तौर पर चैनल डोनाल्ड ट्रंप को यह रकम चुकाएगा। चैनल की तरफ से एँकर की गलती पर खेद जताया गया था। बता दें कि 10 मार्च को ‘द वीक’ कार्यक्रम के दौरान एंकर ने यह टिप्पणी की थी। जानकारी के मुताबिक मीडिया नेटवर्क को 1 मिलियन डॉलर की राशि ट्रंप के अटॉर्नी अलेजांद्रो ब्रिटो के लॉ फर्म को भी चुकानी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक एबीसी न्यूज जो भी राशि चुकाएगा उससे एक लाइब्रेरी बनाई जाएगी जो की गैरलाभकारी होगी। एबीसी न्यूज ने बताया कि इस बात की खुशी है कि दोनों पार्टियों के बीच सुलह हो गई है। इसके बाद यह केस बंद हो जाएगा। शुक्रवार को फ्लोरिडा फेडरल जज के समाने सुलह को लेकर आदेश सुनाया गया था। इस अग्रीमेंट के मुताबिक एबीसी न्यूज 15 मिलियन डॉलर की राशि डोनाल्ड ट्रंप की लाइब्रेरी को देगा। यह राशि 10 दिनों के अंदर ही चुकानी होगी। इसके अलावा चैनल डोनाल्ड ट्रंप की लीगल फीस भी चुकाएगा। बता दें कि 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ले सकते हैं।

मौसम विभाग ने कहा- 17 दिसंबर तक देश के कुछ राज्यों में शीतलहर की स्थिति बिगड़ सकती

नई दिल्ली एक नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य और उच्च ट्रोपोस्फेरिक वेस्टरलिज़ में ट्रफ के रूप में देखा गया है। इस विक्षोभ के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है। इसके कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में 16 और 17 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 17 दिसंबर तक देश के कुछ राज्यों में शीतलहर की स्थिति बिगड़ सकती है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का वृद्धि हो सकती है। वहीं, केंद्रीय भारत में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। पश्चिम और पूर्व भारत में अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। आईएमडी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 15 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर गंभीर शीतलहर की संभावना है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में 15 और 16 दिसंबर को कड़ाके की ठंड की संभावना है। पंजाब में आज की स्थिति कुछ ऐसी ही रहेगी। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा 15 दिसंबर को शीतलहर का एहसास हो सकता है। पश्चिम राजस्थान में 17 से 20 दिसंबर तक और पूर्वी राजस्थान में 15 से 20 दिसंबर तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। सुबह और रात के समय लोगों को गलन का एहसास होगा। घने कोहरे की चेतावनी मौसम विभाग का कहना है कि 16 से 18 दिसंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 दिसंबर की सुबह तक घना कोहरा रहेगा। पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शनिवार को भी शीतलहर जारी रही। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा। आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के पठानकोट में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर में 2.8 डिग्री और बठिंडा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुताबिक, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि हिसार और भिवानी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि नारनौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी तैयार: 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप राइफल इवेंट का आगाज

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में आज से 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल इवेंट) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 7 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें कई ओलंपियन और राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज शामिल हैं। प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल (पुरुष एवं महिला), 50 मीटर थ्री पोजीशन (पुरुष एवं महिला), 50 मीटर प्रोन पोजीशन (पुरुष एवं महिला) और 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट जैसे इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी जैसे ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, आशीष चौक, नूपुर कुमरावत और गोल्डी गुर्जर, सहित अन्य उभरते हुए निशानेबाज अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता वर्ष 2025 में खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण बनेगी। अकादमी के विशेष तैयारियां और नये रिकॉर्ड की उम्मीदें मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग और शूटिंग अकादमी ने प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए विशेष तैयारियां की हैं। उम्मीद है कि इस आयोजन में नये रिकॉर्ड बनेंगे और कई उभरते हुए खिलाड़ी अपने खेल से देश व प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। प्रतिभागियों के लिए सुनहरा मौका आयोजन के जरिये नये निशानेबाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा। साथ ही यह प्रतियोगिता भारतीय निशानेबाजी को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत करने में भी योगदान देगी।  

काकचिंग जिले में दो श्रमिकों की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने एक उग्रवादी को भी मुठभेड़ में मार गिराया

मणिपुर मणिपुर से फिर हिंसा की खबर सामने आ रही है। दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग मारे गए। इनमें से दो बिहार के मजदूर शामिल थे। वहीं, पुलिस ने एक उग्रवादी को भी मुठभेड़ में मार गिराया है। काकचिंग जिले में दो श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 18 साल के सुनेलाल कुमार और 17 साल के दशरथ कुमार के रूप में हुई। वे बिहार के गोपालगंज जिले के राजवाही गांव के रहने वाले थे। दोनों युवक काकचिंग में मैतेई बहुल इलाके में रह रहे थे। काकचिंग-वाबागई रोड पर पंचायत कार्यालय के पास शाम लगभग 5:20 बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मजदूरों पर हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस बात की संभावना है कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच चल रहे जातीय संघर्ष के कारण इनकी हत्या की गई है। आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को मणिपुर पुलिस के कमांडो ने थोउबाल जिले के सालुंगफाम मणिंग लेकाई में संदिग्ध उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में एक उग्रवादी को मार गिराया। छह अन्य को गिरफ्तार भी किया है। मृतक उग्रवादी की पहचान 16 साल के लाइश्राम प्रियाम उर्फ लोकटक के रूप में हुई। वह प्रतिबंधित संगठन PREPAK का सदस्य था। पुलिस को इलाके में हथियारबंद लोगों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सुबह 9:30 बजे के आसपास सालुंगफाम हाई स्कूल के पास तलाशी अभियान चलाया। मुठभेड़ के दौरान प्रियाम को दाहिने पेट में गोली लगी और बाद में इम्फाल के राज मेडिसिटी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हथियारों की बरामदगी की है, जिनमें तीन इंसास राइफल, एक एसएलआईर राइफल, एक .303 राइफल, एक AMOGH राइफल, कई मैगजीन और गोला-बारूद शामिल थे। पुलिस ने एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। प्रियाम की मां लाइश्राम गीटमाला ने बताया कि उसका बेटा तीन महीने पहले घर छोड़कर गया था ताकि वह कुकी उग्रवादियों द्वारा किए जा रहे हमलों से गांवों की रक्षा कर सके। उसने यह भी बताया कि प्रियाम हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उन्होंने कहा, “इस संकट को खत्म किया जाए। अगर हिंसा नहीं रुकी तो कई परिवार वही दर्द महसूस करेंगे जो मैं आज अनुभव कर रही हूं।”

सरकार के विकास कार्यों का मूल्यांकन समाज करेगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विगत एक वर्ष में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का मूल्यांकन समाज द्वारा किया जाना बेहतर होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के बड़े लक्ष्य तय कर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपने काम पर संतोष कर लेने से प्रगति रुक जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित “एजेंडा आजतक” कार्यक्रम में यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में निवेश और व्यापार की सुगमता के लिए निरंतर काम किए जा रहे हैं। सरकार प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और देश के प्रमुख औद्योगिक नगरों में रोड-शो आयोजित कर निवेश आकर्षित कर रही है। उन्होंने बताया कि यूके यात्रा से 60 हजार करोड़ और जर्मनी दौरे से लगभग 20 हजार करोड़ के निवेश प्राप्त हुए हैं। मध्यप्रदेश संसाधन संपन्न राज्य है और व्यापार-अनुकूल एवं श्रम-हितैषी नीतियों के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में कृषि की विकास दर 25% पहुंच चुकी है। आगामी समय में दुग्ध उत्पादन जैसे संबद्ध क्षेत्रों में विकास की संभावना को देखते हुए सहकारिता के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से एनडीडीबी के साथ समझौता किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो परिकल्पना को मध्यप्रदेश पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर यथार्थ में बदल रहा है। केंद्र सरकार की सहायता से केन-बेतवा तथा पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजनाओं का शीघ्र ही शिलान्यास होने जा रहा है। इससे उद्योग और कृषि की पानी की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सरकार प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए कृतसंकल्पित है। प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1250 रुपए की राशि और गैस सिलेंडर क्रय के लिए 450 रुपए की राशि अंतरित की जाती है। राज्य में पीएम आवास योजना के अंतर्गत सर्वाधिक पक्के मकान बनाए गए हैं। स्वच्छता में भी प्रदेश सबसे आगे है। प्रदेश में वंदे मेट्रो के परिचालन पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति को सबसे पहले लागू कर प्रदेश में 12वीं तक की शिक्षा मुफ्त की गई है। अत्याधुनिक अधोसंरचना वाले सीएम राइज स्कूल और पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज के माध्यम से प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। सुशासन के क्षेत्र में भी व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। पुलिस थानों के क्षेत्राधिकार जनता की सुविधा के अनुसार बदले गए हैं। राज्य में परिसीमन आयोग बनाया गया है और जिलों की सीमाओं का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सिंहस्थ 2028 के लिए विकास कार्य अभी से शुरू कर दिये गए है, जिससे लगभग 15 करोड़ श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। राज्य सरकार सांस्कृतिक विरासत और विकास दोनों पहलुओं पर काम कर रही है।  

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज ग्वालियर में अत्याधुनिक जीएसआई भूविज्ञान संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन

भोपाल उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ आज ग्वालियर में जीएसआई भूविज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के महानिदेशक श्री असित साहा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। ग्वालियर का यह अत्याधुनिक संग्रहालय भूविज्ञान शिक्षा और जन सहभागिता का केंद्र बनने के लिए तैयार है। जीएसआई भूविज्ञान संग्रहालय भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा पृथ्वी विज्ञान से जुड़ी अनूठी घटनाओं और गतिविधियों को दर्शाने की विशिष्ट पहल का प्रतिनिधित्व करते हुए लोगों में वैज्ञानिक सोच और ज्ञान-साझाकरण को बढ़ावा देता है। संग्रहालय में दो गैलरी हैं जिन्हें पृथ्वी, वायुमंडलीय और महासागर विज्ञान के साथ-साथ जीवन के विकास के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अत्याधुनिक प्रदर्शनियों, संवादात्मक गतिविधियों, दुर्लभ भूवैज्ञानिक नमूनों और मल्टीमीडिया डिस्प्ले के साथ, संग्रहालय शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, छात्रों और आम जनता को आकर्षित करेगा। ग्वालियर नगर निगम और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) के समन्वय से विकसित यह संग्रहालय भूविज्ञान के क्षेत्र में जानकारी को बढ़ावा देने और पृथ्वी तथा इसके संसाधनों के बारे में जिज्ञासा उत्पन्न करने के लिए जीएसआई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet