LATEST NEWS

गंभीर कड़े फैसले लेने के मूड में, इससे कई सीनियर खिलाड़ियों पर दबाव बन गया, शुभमन गिल की हो सकती है वापसी

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम में काफी उथल-पुथल मची हुई है। मेलबर्न में दूसरा मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर कड़े फैसले लेने के मूड में हैं और इससे कई सीनियर खिलाड़ियों पर दबाव बन गया है। गंभीर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुष्टि करने से इनकार किया कि शुक्रवार की सुबह टॉस के लिये रोहित आयेंगे या नहीं। ऐसे में उनकी जगह चौथे मैच से ड्रॉप किए गए शुभमन गिल को मौका मिल सकता है। गुरुवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान गिल के माता-पिता मौजूद रहे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां मुकाबला शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जायेगा। सीरीज के आखिरी मैच के लिए भारतीय खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। शुभमन के पिता लखविंदर सिंह और मां कीरत गिल ट्रेनिंग ग्राउंड के पास बैठे थे और उनकी बैटिंग प्रैक्टिस को ध्यान से देख रहे थे। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने नेट सत्र के दौरान शुभमन के माता-पिता से मुलाकात की। ट्रेनिंग सेशन के दौरान शुभमन ने मुख्य कोच गौतम गंभीर से लंबी बातचीत की, जो उनकी पीठ थपथपाते नजर आए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह भी गिल से मिले और पंच मारा। गिल को प्रैक्टिस सेशन में सीनियर सदस्यों से इस तरह मिलते हुए देख अटकलें तेज हो गई हैं कि गिल अगले मैच में खेलने उतरेंगे। गंभीर ने अंतिम एकादश का खुलासा नहीं किया लेकिन ऐसे संकेत हैं कि भारतीय टीम तीसरे नंबर पर शुभमन गिल को उतार सकती है। गंभीर ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ”भारतीय क्रिकेट में बदलाव का यह दौर सुरक्षित हाथों में है जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग हैं। ड्रेसिंग रूम में बने रहने का एकमात्र मानदंड प्रदर्शन है।”

विधायक भी रहे मौजूद, राजस्थान-जैसलमेर में भू-जल मंत्री कन्हैयालाल ने किया जलधारा फूटने के स्थान का निरीक्षण

जैसलमेर। जैसलमेर के मोहनगढ़ क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व खुदाई के दौरान जमीन से गैस के साथ पानी की धार फूटने एवं इसमें ट्रक धंसने की घटना के बाद लगाए जा रहे विभिन्न तरह के कयासों के बीच राजस्थान के जलदाय एवं भू-जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी मौका-मुआयना करने पहुंचे। भू-जल मंत्री ने खेत के मालिक एवं आसपास बसे ग्रामीणों से इस घटना की बारीकी से जानकारी ली। चूंकि भू-जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी जैसलमेर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं, ऐसे में इनके मौके पर पहुंचने से प्रशासनिक अमला अलर्ट नजर आया। हालांकि भू-गर्भशास्त्री एवं इतिहासकार जैसलमेर-बाड़मेर के रेगिस्तानी इलाके में बरसों पूर्व विलुप्त हो चुकी सरस्वती नदी के एक जमाने में बहने के दावे करते आए हैं और मोहनगढ़ में जिस स्थान पर गैस एवं पानी की धार फूटी, वहां विशेषज्ञों की टीम दौरा भी कर चुकी है। इसके बावजूद फिलहाल सभी तरह के कयासों को नकारते हुए फाइनल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। भू-जल मंत्री के साथ जैसलमेर विधायक छोटू सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रारंभिक तौर पर पानी खारा एवं गैस अनुपयोगी हालांकि विशेषज्ञ अलग-अलग तरह के दावे करते नजर आ रहे हैं, लेकिन प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा कि ट्यूबवेल खुदाई से फूटी जलधारा का पानी खारा है और इसके साथ तेज दबाव से निकलने वाली गैस भी उपयोगी नहीं मानी जा रही है। आमतौर पर बाड़मेर एवं आसपास भू-गर्भ से अथाह तेल भंडार मिलने बाद कुछे विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि मोहनगढ़ में घटनास्थल पर भी तेल के या कोई उपयोगी गैस के भंडार मिल सकते हैं, लेकिन फिलहाल इस तरह की संभावना को लेकर सारे विशेषज्ञ एकराय नहीं हैं। जमीन से फूटी जलधारा का पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है और जांच रिपोर्ट का आने पर ही किसी तरह के निष्कर्ष तक पहुंचा जा सकेगा।

बजरी माफिया और साइबर ठगों पर एक्शन की तैयारी, राजस्थान-टोंक के एसपी विकास सांगवान ने बनाया नया प्लान

टोंक। टोंक जिले में अब बजरी माफियाओं और साइबर ठगों की खैर नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस लाइन में जिलेभर के सर्किल ऑफिसर और थानाधिकारियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। एसपी विकास सांगवान ने पुलिस अधिकारियों को नए साल में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि नए साल के मौके पर एक बैठक की, जिसमें साल 2024 में हुए अपराध और अपराधियों को लेकर समीक्षा की गई है। साथ ही नए साल 2025 में अपराध पर नियंत्रण लाने को लेकर भी चर्चा की गई है। जिले में अवैध बजरी खनन के सवाल पर एसपी सांगवान ने कहा कि जिला कलेक्टर की ओर से एसआईटी टीम की बैठक भी हुई है, जिसमें विस्तार से चर्चा की गई है। अवैध बजरी खनन और परिवहन को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लगातार बढ़ते साइबर अपराध और अपराधियों को लेकर एसपी विकास ने कहा कि साइबर ठगों और अपराधियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की जा चुकी है।

विवियन डीसेना की एक्स वाइफ वाहबिज दोराबजी ने 7 साल के बाद ‘दीवानियत’ सीरियल से किया कमबैक

मुंबई ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट विवियन डीसेना की एक्स वाइफ वाहबिज दोराबजी ने 7 साल के बाद ‘दीवानियत’ सीरियल से कमबैक किया था। लेकिन एक महीने के बाद ही उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी हेल्थ का हवाला दिया है। ‘दीवानियत’ सीरियल में अब विवियन डीसेना की जगह एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर ने उनकी जगह ली है। अपने शो से बाहर निकलने के बारे में वाहबिज ने कहा कि ये एक मुश्किल फैसला था। मेकर्स और उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है। हेल्थ इश्यूज के कारण छोड़ा सीरियल उन्होंने कहा, ‘मुझे अपनी हेल्थ समस्याओं के कारण शो छोड़ना पड़ा। मुझे डायबिटीज है और मुझे एक संतुलित लाइफस्टाइल की जरूरत है। ये शो मेरी हेल्थ पर भारी पड़ रहा था। इस समय चल रहे ट्रैक के लिए मुझे लंबे समय तक शूटिंग करनी थी। मैं एक्साइटेड थी, क्योंकि मैं इस शो से 7 साल बाद वापसी कर रही थी, लेकिन ठीक है… लाइ आगे बढ़ती रहती है।’ तन्वी ठक्कर ने ली जगह अब इस शो में तन्वी ठक्कर नजर आएंगी, जोकि असल जिंदगी में वाहबिज की दोस्त हैं। इस पर वाहबिज ने कहा, ‘मैं खुश हूं कि तन्वी मेरी जगह ले रही है।’ दिलचस्प बात ये है कि तन्वी को पहले वाहबिज की बहन की भूमिका के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने 18 महीने के बेटे के कारण मना कर दिया था। अब उन्होंने कहा, ‘दोस्त होने के नाते हमने इस पर चर्चा की और उन्होंने मुझे इसे करने के लिए प्रेरित किया।’ॉ बबीता चौधरी के रोल में तन्वी तन्वी को ‘दीवानियत’ सीरियल में बबीता चौधरी के रोल में देखा जाएगा। वहीं वाहबिज अपनी सेहत पर ध्यान दे रही हैं। फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।  

बच्चों को बाहर निकाला, राजस्थान-उत्कर्ष कोचिंग सेंटर के जोधपुर सहित कई शहरों में ठिकानों पर IT का छापा

जोधपुर। राजस्थान में उत्कर्ष कोचिंग के सेंटरों पर गुरुवार को आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की। एक साथ प्रदेश के जोधपुर, कोटा, अजमेर और जयपुर समेत कई जिलों में संस्थान के ठिकानों पर छापा मारा गया। जोधपुर के जालोरी गेट स्थित उत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची। टीम ने दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क को अपने कब्जे में लिया।  आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह जालोरी गेट स्थित उत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर छापा मारा। रेड के दौरान क्लास चल रही थी, जिसे तत्काल रोक दिया गया और छात्रों को बाहर भेज दिया गया। इसके बाद टीम ने संस्थान के दस्तावेजों और कंप्यूटरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान कोचिंग सेंटर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जोधपुर के अलावा कोटा, अजमेर और जयपुर समेत प्रदेश के अन्य शहरों में भी कोचिंग के सेंटरों पर छापे मारे गए। इस दौरान आईटी टीम ने संस्थानों से कई दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क जब्त किए हैं। अनियमितताओं के कारण रेड आयकर विभाग की यह कार्रवाई कोचिंग संस्थान में पाई गई अनियमितताओं के कारण होना सामने आया है। हालांकि, अभी तक रेड में मिले साक्ष्यों के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस छापेमारी से अन्य कोचिंग संस्थानों में भी हड़कंप मच गया है। यह पहला मामला नहीं है जब आयकर विभाग ने कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की हो। इससे पहले भी आयकर विभाग ने कई बड़े कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी की है।

नगद लेन-देन के सबूत और आपत्तिजनक रिकॉर्ड मिले, छत्तीसगढ़-कवासी लखमा के घर मारे छापे पर ED ने किया खुलासा

रायपुर। भूपेश बघेल सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के ठिकानों पर मारे गए छापे के बाद अब जाकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा किया है. ईडी ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में बताया कि लखमा द्वारा किए गए नगदी लेन-देन के सबूत हासिल हुए हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसके साथ सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में बताया कि कवासी लखमा के ठिकानों पर की गई तलाशी अभियान में पीओसी (Proof Of Cash) के उपयोग से संबंधित सबूत जुटाने के साथ कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं, जिनके आपत्तिजनक रिकॉर्ड है. “”प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रायपुर ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 28.12.2024 को छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी और सुकमा जिलों में स्थित सात परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप, ईडी घोटाले की…””     — ED (@dir_ed) January 2, 2025

नए वर्ष पर पाली पुलिस व युवा टीम ने 100 आदिवासी बच्चों को वितरण किए गर्म कपड़े, चेहरे पर आई मुस्कान

 उमरिया उमरिया- नव वर्ष के अवसर पर पाली पुलिस व जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा निरंतर देश, समाज व विद्यार्थियों के लिए कार्य करते आ रही है। इसी क्रम में बढ़ती ठंड को ध्यान देते हुए पाली नगर के विभिन्न वरिष्ठ जन व अधिकारियों के सहयोग से 100 जरूरतमंद परिवारों, बच्चों, महिला वृद्ध जनों को स्वेटर गर्म कपड़े कंबल शॉल का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे,आरक्षक रेवा शंकर,सामाजिक कार्यकर्ता गौरी अग्रवाल के सहयोग व उपस्थिति में  जरूरतमंद लोगों को स्वेटर कंबल वितरण किया गया।    टीम लीडर हिमांशू तिवारी ने कहा कि वस्त्रदान अभियान ठंड आरंभ होते ही शुरू कर दिया गया था। वही जरूरतमंद लोगों को चिन्हित करके 2025 के पहले दिवस पर जरूरतमंद सभी बच्चे वृद्ध महिलाओं को स्वेटर कंबल सॉल्व ठंड से बचाव हेतु उपहार स्वरूप भेंट किया गया। युवाओं की इस पहल के जिले के वासियों ने काफी सराहना भी की। वितरण के दौरान  हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,वर्षा बर्मन,अनुसूइया दहिया,संजना केवट,खुशबू बर्मन,अनीता रौतेल,दीपिका मरकाम,अंजली सिंह, पूजा बैगा,अंजली सिंह,माधवी कोल,रजनी बैगा, साहिल बैगा व सभी उपस्थित रहे। पाली थाना प्रभारी मदन लाल मरावी ने युवा टीम की सराहना करते हुए कहा कि ठंड में यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है जो जरूरतमंद परिवार व बच्चे हैं उन्हें ठंड से बचाव के वस्त्र दान पहल सराहनीय है हम सभी को आगे जाकर युवाओं इस पहल पर भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक गर्म कपड़े पहुंच सके। गर्म कपड़े वितरण करने के उपरांत उपस्थित सभी बच्चों को बिस्कुट व चॉकलेट प्रदान किया गया।

कुछ चीजों में नहीं करनी चाहिए जल्दबाजी, हो जाएगा नुकसान

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हर किसी को सबकुछ फटाफट करना होता है। किसी भी काम और डिसीजन को लेने में जल्दीबाजी दिखाई जाती है। लेकिन काफी सारे काम ऐसे होते हैं। जिन्हें जल्दीबाजी में कभी नहीं करना चाहिए। इस बारे में हमारे शास्त्र भी कहते हैं और कई सारे मोटिवेशनल स्पीकर भी। तो अगर आप लाइफ में सक्सेज की सीढ़ी चढ़ना चाह रहे हैं तो भूलकर भी इन कामों को करने में जल्दीबाजी ना दिखाएं। जल्दीबाजी में ना लें फैसलें आजकल की फास्ट लाइफ में इंसान दिनभर में कई सारे छोटे-छोटे फैसले लेता है। जिससे माइंड थक जाता है और जब बड़े फैसलों का नंबर आता है तो अक्सर वहां पर गलती हो जाती है। इसलिए कभी भी किसी भी फैसले को लेने में जल्दीबाजी नहीं दिखानी चाहिए। फिर वो छोटे हो या फिर बड़े। हर किसी पर जल्दी से ना करें विश्वास विश्वास बनाने में समय लगता है। फिर वो चाहे रिलेशनशिप में हो या फिर बिजनेस में। हमेशा समय लेकर और सोच-समझकर ही विश्वास करना चाहिए। ना करें किसी को जज अक्सर लोग फर्स्ट इंप्रेशन में ही सामने वाले को जज करने लगते हैं। यानी कि उसके प्रति मन में एक धारणा बना लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। हमेशा सामने वाले के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही जज करना चाहिए। जल्दीबाजी में ना बनाएं रिलेशन किसी भी नए रिश्ते या दोस्ती की शुरुआत जल्दी में नहीं करना चाहिए। हमेशा सोच समझकर और अच्छी तरह से परखने के बाद ही रिलेशनशिप आगे बढ़ाना चाहिए। जल्दी में ना खाएं खाना खाना हमेशा धीरे-धीरे और चबाकर खाना चाहिए। साइंस और शास्त्र दोनों में ऐसा कहा गया है। जल्दी-जल्दी खाना खाना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है।

‘कहीं दिखें तो कहना- विधानसभा क्षेत्र में जाएं’, राजस्थान-जोधपुर/सरदारपुरा में गहलोत के लापता के पोस्टर लगे

जोधपुर/सरदारपुरा। पूर्व मुख्यमंत्री और सरदारपुरा विधायक अशोक गहलोत के लापता होने के पोस्टर उनके विधानसभा क्षेत्र में लग गए हैं। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है। लोगों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद गहलोत ने अपने क्षेत्र का दौरा नहीं किया, जिससे विकास कार्य ठप पड़े हैं। इसी आक्रोश के चलते सरदारपुरा विधानसभा के वार्ड नंबर 69, रातानाडा स्थित सांसी कॉलोनी में उनके लापता होने के पोस्टर लगाए गए। सांसी बस्ती के निवासी अजय सांसी ने बताया कि गहलोत ने चुनाव के दौरान वादे किए थे कि वह क्षेत्र की समस्याओं को हल करेंगे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद से उन्होंने क्षेत्र का दौरा नहीं किया। इसलिए हमनें उनके लापता होने के पोस्टर लगाए हैं। जिन पर लिखा गया है कि “विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद से अशोक गहलोत लापता हैं। कहीं दिखें तो बोलिए कि विधानसभा में जाएं और विकास के लिए कुछ करें।” क्षेत्र में आएं और समस्याओं का समाधान करें क्षेत्र के लोगों ने विधायक अशोक गहलात से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आएं और जनता की समस्याओं का समाधान करें। क्षेत्रीय विकास कार्यों की गति रुकने से जनता में आक्रोश का माहौल है। बता दें कि हाल ही में अशोक गहलोत जोधपुर गए थे, लेकिन उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा नहीं किया था। उनके नहीं जाने से जनता में असंतोष फैल गया। समस्याओं की अनदेखी हो रही लोगों का कहना है कि विधायक के सक्रिय न होने से क्षेत्र के विकास कार्य जैसे सड़क, पानी और बिजली की समस्याओं की अनदेखी हो रही हैं। क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट किया है कि वे विधायक की सक्रियता चाहते हैं ताकि उनके क्षेत्र का विकास हो सके।

खुद भी दे दी जान, राजस्थान-सिरोही में मां ने सवा साल के जुड़वां बेटों को खिलाया जहर

सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज शहर में नए साल के पहले दिन बुधवार देर शाम एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। जहां, एक मां ने अपने दो जुड़वां बच्चों के साथ जहर खा लिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला ने बच्चों से परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठाया है। शिवगंज पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार देर शाम की है। सेवाड़ी जिला पाली निवासी रेखा (38), पत्नी योगेश छीपा वर्तमान में शिवगंज में अपने पीहर में मां के पास रह रही थी। उसके सवा साल के जुड़वां बेटे पूर्वांश और पूर्वित भी उसके साथ रहते थे। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे रेखा ने अपनी मां को बच्चों के लिए सामान लेने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने दोनों बच्चों को जहर खिलाया और फिर खुद भी खा लिया। रेखा की मां बाजार से लौटकर घर पहुंची तो बेटी और उसके दोनों बच्चे उन्हें बेहोशी की हालत में मिले। वह चिल्लाते हुए घर के बाहर भागीं, उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी और मोहल्लेवासी भी वहां पहुंचे। बच्चों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत इसके बाद तीनों को सुमेरपुर स्थित भगवान महावीर अस्पताल ले जाया गया। जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रेखा को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। लेकिन, काफी प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। रात करीब साढ़े आठ बजे रेखा की भी मौत हो गई। पुलिस आज तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप देगी। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है मुंबई में रहकर काम करता है पति   जानकारी के अनुसार रेखा की शादी करीब सात साल पहले सेवाड़ी निवासी योगेश कुमार से हुई थी। योगेश मुंबई में रहकर काम करता है। उसकी पत्नी रेखा कुछ महीने से अपनी मां के पास पीहर रह रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि  रेखा ने बच्चों से परेशान होकर उन्हें जहर दिया, इसके बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली।हर पहलू की कर रहे जांच   शिवगंज पुलिस थानाधिकारी बाबूलाल ने बताया कि टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। आसपास के लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई गई है। मृतका के पति और ससुराल पक्ष को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मां के जुड़वां बच्चों से परेशान होने की बात सामने आई है।

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन

भोपाल राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान “जन गण मन” का सामूहिक गायन गुरूवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण उद्यनिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, श्री नवनीत मोहन कोठारी सचिव श्री अनिल सुचारी, एवं मंत्रालय सहित सतपुड़ा, विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती सुमित्रा देवी मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती सुमित्रा देवी मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ पत्रकार, कॉलमिस्ट एवं कथावाचक पं. विजय शंकर मेहता की माताजी श्रीमती सुमित्रा देवी मेहता के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह श्री मेहता के निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. श्रीमती मेहता 90 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सुमित्रा देवी के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्व. सुमित्रा देवी का जीवन सादगी, सेवा और संस्कारों का प्रतीक था। उनके जीवन मूल्य हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत श्रीमती मेहता के परिजन से आत्मीय चर्चा की और सभी को सांत्वना देकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।  

क्या आप जानते है मकर संक्रांति पर क्यों कहते है खिचड़ी

हिंदू धर्म में सभी त्योहारों की तरह मकर संक्रांति का खास महत्व है. इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं. पूरे देश में यह पर्व अलग-अलग नामों से मनाया जाता है. वहीं कुछ राज्यों में इस खिचड़ी के नाम से जाना जाता है. क्योंकि इस दिन खिचड़ी खाना और दान करने की परंपरा है. वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा इस दिन सूर्य देव सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. कैसे शुरू हुई खिचड़ी खाने की परंपरा? मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने की परंपरा से जुड़ी एक कहानी प्रचलित हैं. जिसके अनुसार, जब खिलजी ने देश पर आक्रमण किया तो चारों तरफ लगातार संघर्ष चल रहा था. ऐसे में योगी मुनियों को अपनी जमीनों को बचाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था. कई बार वे भूखे भी रह जाते थे. तब एक दिन बाबा गोरखनाथ ने उनकी समस्या को हल करने के लिए काली उड़द की दाल में चावल, घी और कुछ सब्जियां डालकर पका दिया ताकि उनका पेट भी भर जाए और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगा. बाबा गोरखनाथ ने दिया नाम जब खिचड़ी बनकर तैयार हुई तो सबको बहुत पसंद आयी और इससे योगियों को आसानी से भूख मिटाने का रास्ता भी मिल गया. साथ ही काफी स्वादिष्ट और त्वरित ऊर्जा देने वाला भी होता था. इस व्यंजन को बाबा गोरखनाथ ने खिचड़ी का नाम दिया. जिस दिन इसे पहली बार तैयार किया गया था, उस दिन मकर संक्रांति का दिन था. इसके बाद से तमाम जगहों पर मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने की परंपरा शुरू हो गई. गोरखपुर में खिचड़ी मेला मकर संक्रांति के दिन हर साल गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले का आयोजन किया जाता है. जिसकी शुरुआत बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी का भोग लगाकर की जाती है. इसके बाद पूरे मेले में खिचड़ी को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. इस दिन गोरखनाथ मंदिर खिचड़ी चढ़ाई भी जाती है.

‘पशु पालकों के विकास के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित’, राजस्थान-पशुपालन निदेशक का डॉ. आनंद सेजरा ने संभाला कार्यभार

जयपुर। डॉ. आनंद सेजरा ने बुधवार को पशुपालन विभाग के निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने डॉ सेजरा को बधाई दी। डॉ. सेजरा ने 1992 में आरपीएससी से चयनित होकर पशुपालन विभाग में अपनी सेवा की शुरूआत की। इसके बाद 1996 में सीधी भर्ती से सहायक निदेशक के पद पर चयनित हुए। पशुपालन निदेशालय में लंबे समय से कार्यरत डॉ सेजरा ने कई महत्वपूर्ण अनुभागों का दायित्व बहुत कुशलता से संभाला है। वे आयोजना तथा विधानसभा मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। वर्तमान में कई अनुभागों के दायित्व के साथ साथ आरएलडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार भी डा.ॅ सेजरा के पास है। कार्यभार संभालते हुए डॉ सेजरा ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकां के विकास के लिए कृत संकल्पित होकर काम कर रही है। विकसित और समृद्ध राजस्थान बनाने तथा विभाग को एक नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए पशुपालन विभाग अपना भरपूर प्रयास करेगा। उन्होंने विभाग के सभी कार्मिकों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए नए साल में नई ऊर्जा के साथ काम करने का आग्रह किया। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. सेजरा को निदेशक पद का कार्य भार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामना दी।

मध्यप्रदेश में शिक्षक पद के लिए बंपर भर्ती निकली, आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी, 2025 से शुरू होगी

भोपाल शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। दरअसल, मध्यप्रदेश में इन दिनों शिक्षक पद के लिए बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी, 2025 से शुरू होगी। अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारि वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/e_default.html पर एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के जरिए की जाएगी।  जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग के तहत माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल एवं संगीत गायन वादन) और प्राथमिक शिक्षक (खेल संगीत गायन-वादन व नृत्य) और जनजातीय विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन वादन , नृत्य) की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए 28 जनवरी से 11 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 28 जनवरी से 16 फरवरी तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी। एग्जाम दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। बता दें कि मध्यप्रदेश में शिक्षकों की भर्ती में अतिथि शिक्षकों को अब 50% आरक्षण मिलेगा। इसके लिए वहीं अतिथि शिक्षक पात्र होंगे, जिन्होंने 3 शैक्षणिक सत्रों में 200 दिन सरकारी स्कूलों में पढ़ाया हो। इसका लाभ अतिथि शिक्षकों को हाल ही में होने वाली शिक्षकों की भर्ती में मिलेगा। राज्य कर्मचारी चयन मंडल ने 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का कार्यक्रम घोषित किया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet