LATEST NEWS

50 बरस में बिजली के खम्बे पहुंची और 77 बरस में पहुंची कोरिया के सुदूर गांवों में बिजली की रोशनी

कोरिया  छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सुदूर गांवों में बिजली पहुंचने की यह कहानी केवल तकनीकी विकास की नहीं है, बल्कि धैर्य, संघर्ष और आशा की जीत का प्रतीक है। यह एक ऐसा अवसर है जो इन गांवों के लोगों की जिंदगी में एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आया है। अंधकार से उजाले तक का सफर 1947 में देश को आजादी मिलने के बाद विकास की गंगा देश के हर कोने में बहने लगी। लेकिन कोरिया जिले के तर्रा, बसेर और मेन्द्रा जैसे गांवों को इस गंगा का इंतजार करते-करते 77 वर्ष लग गए। 1997-98 में जब इन गांवों में बिजली के खंभे लगाए गए, तब ग्रामीणों ने सोचा कि अब उनका जीवन भी रोशन होगा। लेकिन वर्षों तक तारों में करंट नहीं दौड़ा। इस दौरान गांव के लोग सौर ऊर्जा या फिर मिट्टी के तेल के दीयों के सहारे जिंदगी गुजारते रहे। मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना: एक नई शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के तहत इन गांवों को रोशन करने का बीड़ा उठाया। ग्राम तर्रा में 55 लाख रुपए की लागत से 12 किमी 11 केवी और 9 किमी एलटी लाइन बिछाई गई। 3 ट्रांसफार्मर लगाए गए और 88 घरों को बिजली कनेक्शन मिला। ग्राम बसेर में 1.08 करोड़ रुपए की लागत से 8 किमी 11 केवी और 6 किमी एलटी लाइन का विस्तार हुआ। 7 ट्रांसफार्मर लगाए गए और 230 घरों में बिजली पहुंची। ग्राम मेन्द्रा में 54 लाख रुपए की लागत से 9 किमी 11 केवी और 6 किमी एलटी लाइन बिछाई गई। 2 ट्रांसफार्मर लगाए गए और 64 घरों में बिजली की सप्लाई शुरू हुई। ग्रामीणों के लिए बदलाव की नई किरण गांवों में बिजली पहुंचने के बाद न केवल रातें रोशन हुईं, बल्कि जीवन की दिशा भी बदली। ग्राम बसेर की छात्रा सुखमतिया ने कहा, “अब मैं देर रात तक पढ़ाई कर सकती हूं। बिजली ने मेरी पढ़ाई को आसान बना दिया है।” सुखमतिया की मां शांति बाई ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “गर्मी में अब पंखा खरीदेंगे। जीवन पहले से आसान और आरामदायक हो जाएगा।”  बिजली से गांवों में छोटे व्यवसाय शुरू करने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। बिजली आने से घरों में रोशनी ही नहीं, रोजगार और आय के साधन भी आएंगे। अब अगला लक्ष्य 4जी टॉवर जिले के कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बताया, “सही योजनाओं के कारण ही इन गांवों में बिजली पहुंच पाई है।” उन्होंने कहा कि, “हमने मार्गों का गहन सर्वेक्षण कराया, सड़कें बनाई गईं और वन विभाग से मदद मांगकर बिजली के खंभे लगाए गए और गांवों में बिजली पहुंचाई गई। शुरुआत में चीजें कठिन थीं क्योंकि यह घने जंगल और सुदूर क्षेत्र था।” एप्रोच रोड भी नहीं था, लेकिन लोगों की इच्छाशक्ति और  समाज के विभिन्न तबकों के सहयोग की वजह से सम्भव हुआ है। श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि अगला लक्ष्य उन्हें 4जी बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क दिलाना है।” उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के तहत इन गांवों को रोशन करने का काम अपने हाथ में लिया है। कलेक्टर ने कहा जिन गांवों, पारा-मोहल्ले में बिजली नहीं पहुंची है, वहां भी शीघ्र पहुंचाने कार्य चल रही है। निश्चित ही इन ग्रामीणों के घरों में बिजली कनेक्शन होने से अंधेरे से मुक्ति मिली है। संघर्ष और आशा की कहानी ग्राम पंचायत बसेर के सरपंच नाहर सिंह ने बताया कि 1997-98 में जब खंभे लगाए गए थे, तब ग्रामीणों ने कई सपने देखे थे। लेकिन बिजली न होने के कारण उन सपनों पर अंधकार छा गया। हालांकि इन गांवों में सोलर पैनल के माध्यम से  बिजली पहुंचने से कुछ हद तक राहत मिली थी। सरपंच ने बताया कि लगातार प्रशासन से मांग और प्रयास के बाद आखिरकार 2024 में इन गांवों में बिजली पहुंची। बिजली का गांवों में पहुंचना केवल रोशनी का आगमन नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक उन्नति के नए द्वार खोलने का संकेत है। आजादी के 77 वर्षों बाद बिजली का पहुंचना विकास की एक नई लहर है। यह गांवों के लिए एक नई शुरुआत है, जो उनकी जिंदगी में उजाले के साथ-साथ नई संभावनाओं को भी लेकर आई है।

लोक देवताओं, वीर- वीरांगनाओं और महापुरुषों की प्रमुखता से दी है जानकारी, राजस्थान-विधानसभा कैलेण्डर का विमोचन

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को विधानसभा में राजस्थान विधानसभा वार्षिक कैलेण्डर 2025 का विमोचन किया। श्री देवनानी ने कहा कि वर्ष 2025 के कैलेण्डर में लोक देवताओं, वीर-वीरागंनाओ और महापुरुषों का प्रमुखता से उल्लेख किया गया है। उन्होंने बताया कि महापुरुषों के आदर्श आम जन के प्रेरणा स्त्रोत होते हैं। जिस माह में जिन लोकदेवताओं, वीर-वीरागंनाओ और महापुरुषों के पर्व, जयंती आते हैं, उसी माह में उनका उल्लेख किया गया है। इससे आम जन को स्थानीय लोक देवताओं के साथ वीर-वीरागंनाओं के ‌द्वारा किये गये राष्ट्र के लिये बलिदान और त्याग की जानकारी मिल सकेगी। इस मौके पर विधान सभा के विशिष्ट सचिव श्री भारत भूषण शर्मा और विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन का किया अवलोकन – राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को राजस्थान विधान सभा के सदन को हाईटेक बनाने के लिये किये जा रहे कार्य का अवलोकन किया। श्री देवनानी ने सदन में विधान सभा के प्रत्येक सदस्य की सीट पर लगाये जा रहे टैब, उसके स्टैण्ड और उसको उचित दिशा में लगाये जाने के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिये। श्री देवनानी ने सदन में किये जा रहे अपग्रेडेशन कार्य की विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर विधान सभा के अधिकारीगण मौजूद थे।

थाने में गाड़ी की जमानत कराने पहुंची महिला, किया ऐसा किया काम, थाना प्रभारी ने जारी किया नोटिस

शिवपुरी  लोगों को ऑनलाइन दुनिया में फेमस होने का ऐसा चस्का लगा है कि वे किसी भी हद जाने को तैयार हैं। इसमें कुछ महिलाएं तो एक नया ही उदाहरण बनकर सामने आ रही हैं। उन्हे इस चीज का ध्यान ही नहीं है कि कहां खड़े हैं और क्या कर रहे हैं, एक पल का मौका मिला नहीं कि बस फोन चालू करके रील बनाने शुरू! ऐसा ही एक मामला शिवपुरी जिले के पिछोर से सामने आया है। यहां एक तेजस्वी महिला थाने में रील बनाने लगी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने हाथों से उसे इंटरनेट पर वायरल भी किया। गजब की बात यो यह है कि वह यहां किसी जरूरी काम से आई थी। उसे छोड़ कर महिला ने रील बनाना ज्यादा महत्वपूर्ण समझा। महिला की इस हरकत पर पुलिस ने भी एक्शन लिया है। गाड़ी की जमानत कराने पहुंची थी महिला महिला रील बनाने की आदी है। इससे पूर्व भी वह जेल व थानों पर रील बना चुकी है। दरअसल, नई बस्ती पिछोर निवासी रूचि लोधी की गाड़ी से कोई सड़क हादसा घटित हो गया था। बीते रोज महिला अपनी गाड़ी की जमानत कराने के लिए पिछोर थाने पर पहुंची। इसी दौरान उसने थाने से निकलते समय अमने सहयोगी की मदद से रील बना डाली। उसने रील को इंटरनेट मीडिया पर इसे वायरल कर दिया । पुलिस ने लिया ये एक्शन इस मामले में पुलिस ने उक्त महिला से जवाब मांगा है। यह मामला थाना प्रभारी जितेंद्र मावई के संज्ञान में आते ही उन्होंने महिला को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। उन्होंने महिला से पूछा है कि थाने में रील क्यों बनाई। इस पर उसके खिलाफ क्यों न कानूनी कार्रवाई की जाए। घटनाक्रम के बाद से मामला सुर्खियों में है।

पीथमपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच आज से यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाया जाएगा

 पीथमपुर  भोपाल से यूनियन कार्बाइड का 337 जहरीला कचरा लेकर 12 कंटेनर गुरुवार अल सुबह पीथमपुर की रामकी कंपनी पहुंचे। आज से ही कचरे को जलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। स्थानीय आमजन के विरोध के चलते यहां कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बीच यह प्रक्रिया वैज्ञानिक तरीके से अंजाम देने की तैयारी की गई है। परीक्षण के तौर पर पहले 90 किलोग्राम, 180 किलोग्राम और फिर 270 किलोग्राम कचरे को भस्मक में जलाकर देखा जाएगा। इस दौरान विज्ञानियों द्वारा जो मात्रा उचित निष्पादन के लिए मान्य होगी, उसी के आधार पर इसे जलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में करीब तीन दिन का समय लगेगा। 2015 में भी यहां जलाया गया था कचरा बता दें कि पीथमपुर स्थित भस्मक में 13 अगस्त 2015 को भी यूनियन कार्बाइड से 10 टन जहरीले कचरा निस्पादन के लिए भेजा गया था। तब परीक्षण के तौर पर तीन दिन जलाया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रायल रन के दौरान भस्मक में हर घंटे 90 किलो कचरा जलाया गया था। इसी ट्रायल रन रिपोर्ट के आधार पर उच्च न्यायालय ने जहरीले कचरे का निपटान पीथमपुर में करने के निर्देश दिए हैं। ग्रीन कॉरीडोर बनाकर लाया गया भोपाल से यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा 250 किमी का ग्रीन कॉरीडोर बनाकर लाया गया। पूरे रास्ते में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। जहरीले कचरे से भरे 12 कंटनरों के साथ फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित पुलिस के वाहन भी चल रहे थे। इस तरह टोटल 18 गाड़‍ियां चल रही थीं। पीथमपुर में जारी है विरोध पीथमपुर के रामकी कंपनी में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने का लगातार विरोध चल रहा है। आज शहर में इसके विरोध में रैली भी निकाली जाएगी। शुक्रवार को शहर बंद रखने की अपील की गई है। विरोध करने वालों का कहना है कि जहरीला कचरा जलाए जाने से शहर के लोगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। रखने के लिए बनाया 25 फीट से ऊंचा प्लेटफार्म पीथमपुर रामकी कंपनी में कचरे का वजन किया जाएगा। इसके बाद यहां जमीन से 25 फीट ऊंचे बनाए गए लकड़ी के प्लेटफार्म पर रखा जाएगा, जिससे यह कचरा पानी, हवा किसी के भी संपर्क में न आ सके। परीक्षण के बाद विज्ञानियों की टीम तय करेगी कि कचरे को कितने तापमान पर और कितनी मात्रा में जलाया जाए। यदि 90 किलोग्राम वाला परीक्षण सफल होता है तो करीब पांच महीने का समय लगेगा और यदि 270 किलोग्राम सफल हुआ तो इसे खत्म करने में 51 दिन का समय लगेगा। ऐसे पैक किया गया जहरीला कचरा जहरीला कचरा भरते हुए विशेष सावधानी बरती गई। फैक्ट्री में तीन जगह एयर क्वालिटी की निगरानी के लिए उपकरण लगाए गए। इनसे पीएम 10 और पीएम 2.5 के साथ नाइट्रोजन आक्साइड, सल्फर डाई ऑक्साइड की जांच की गई। कचरा जिस स्थान पर रखा था, उस इलाके की धूल भी कचरे के साथ कंटेनरों के जरिये भेजी गई है। जिन जंबो बैग में पैक किया गया, वह एचडीपीई नान रिएक्टिव लाइनर के बने हैं। इसके मटेरियल में कोई रिएक्शन नहीं हो सकता है। ऊंचाई पर रखा जाएगा कचरा     पीथमपुर रामकी कंपनी में अतिसुरक्षित साइट पर कचरे को जमीन व पानी से दूर ऊंचाई पर रखा जाएगा। यहां विज्ञानियों द्वारा इसका अलग-अलग भार में परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही इसके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। – स्वतंत्र कुमार सिंह, संचालक, गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग, भोपाल  

सहकारिता के त्वरित एवं स्वतः प्रसार के लिये किये जायेंगे प्रावधान: राज्यमंत्री, राजस्थान-नया कोऑपरेटिव कोड तैयार करने की ब्रेन स्टॉर्मिग बैठक

जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने बताया कि प्रदेश में सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता स्थापित करने एवं त्वरित कार्य निष्पादन के लिये नये सहकारी कोड में प्रावधान किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश में सहकारिता को सर्वसुलभ बनाते हुये इसके सहज एवं स्वतः विस्तार को सुनिश्चित करना है। प्रदेश का कोई भी नागरिक सहकारिता के माध्यम से मिलने वाले लाभ से वंचित नही रहना चाहिये इसके लिये सहकारी कानून में समयबद्ध सीमा में सदस्यता प्रदान करने का प्रावधान किया जावे। सहकारिता विभाग के अधिकारियों सहित अभिभाषकों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ अपेक्स बैंक में आयोजित ब्रेन स्टॉर्मिंग बैठक में सहकारिता मंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, गुजरात सहित मध्यप्रदेश राज्यों के सहकारी कानूनों का अध्ययन कर सहकारिता प्रसार के लिये युक्तियुक्त प्रावधानों का राजस्थान के परिपेक्ष्य में उनका मसौदा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गृह निर्माण सहकारी समितियों और क्रेडिट सहकारी सोसाइटियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता स्थापित करने के लिये प्रावधानों पर विचार किया गया। इसके लिये संबंधित विभागों के प्रावधानों और सहकारिता की भूमिका के मध्य सामंजस्य स्थापित करते हुये कोऑपरेटिव कोड में अध्याय जोड़े जायेंगे। दक ने बताया कि नये कोऑपरेटिव कोड में सहकारिता के मूल सिद्धान्तों को आधार बनाते हुये खुली एवं स्वैच्छिक सदस्यता, सदस्यों की आर्थिक सहभागिता, सदस्यों का लोकतांत्रिक नियंत्रण, सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सहकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण तथा सहकारी संस्थाओं के मध्य सहकारिता को सुनिश्चित करने के लिये प्रावधानों को संशोधित एवं परिवर्धित करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार श्रीमती मंजू राजपाल ने कहा कि नये कोऑपरेटिव कोड में हमारा फोकस कार्य निष्पादन सीमा को न्यूनतम स्तर तक लाते हुये सदस्यों को त्वरित एवं न्याय संगत कार्यवाही को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आमजन को सहकारी सुविधाओं और योजनाओं तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिये सभी जिला इकाइयों एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों में हेल्प डेस्क बनाई जायेंगी। मंजू राजपाल ने कहा कि नये कोऑपरेटिव कोड को इस प्रकार बनाया जा रहा है जिसमें सहकारी संस्थाओं की स्वायत्तता को अक्षुण्ण बनी रहे और निर्वाचित पदाधिकारी संस्था की निर्णय प्रक्रिया में अधिकाधिक भाग लेकर एक सबके लिये, सब एक के लिये के मूलमंत्र के आधार पर कार्य कर सकें।

हॉर्निया और हाइड्रोसील के हैं मरीज, छत्तीसगढ़-रायपुर के अस्पताल में भर्ती विधायक देवेंद्र यादव का आज होगा ऑपरेशन

रायपुर. भिलाई विधायक देवेंद्र यादव बीते 5 दिनों से राजधानी के DKS अस्पताल में भर्ती हैं. बलौदाबाजार हिंसा मामले में वे जेल में बंद थे, इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक उपचार होने के बाद आज उनके ऑपरेशन किये जाने की तैयारी चल रही है. विधायक यादव को हर्निया और हाइड्रोसील बीमारी के इलाज के लिए सेंट्रल जेल से दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. ऑपरेशन से पहले उनके मेडिकल फिटनेस को लिए उन्हें दो दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था. जहां सारे जांच किए जा रहे हैं. मेडिसिन विभाग से आज मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर्स उनका ऑपरेशन करेंगे. बता दें, 2024 में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सबसे बड़ी आगजनी और हिंसा की घटना हुई थी. इस घटना में कलेक्ट्रेट और SP कार्यालयजलाकर खाक कर दिए गए थे और शहर में भी काफी हिंसा हुई थी. विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने के आरोप में जेल में बंद किया गया है. इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए उन्हें DKS अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

3 युवकों की मौके पर मौत, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को रौंदा

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई. यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के कलमीडीह गांव में हुआ, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया. हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट हुई है. जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक की पहचान महराजी अर्जुन गांव निवासी के रूप में हुई है. मृतकों के नाम मृत युवकों में राजु कर्ष (23 वर्ष), पिता समारू कर्ष, परमेश्वर पैकरा (22 वर्ष) और दुर्गेश कर्ष ग्राम महराजी है. वे नए साल के मौके पर तुरतुरिया गए हुए थे, वहां से एक ही बाइक पर सवार होकर वे गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रात लगभग 12 बजे यह भीषण हादसा हो गया, जिसमें तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता के रूप में 25-25 हजार रूपए की राशि मृत युवकों के परिजनों को दी गई है.

शीतलहर के साथ आधे प्रदेश में कोहरे की चेतावनी, राजस्थान-सीकर सबसे ठंडा

सीकर। उत्तर भारत में बर्फबारी के चलते राजस्थान बर्फ सा जम गया है। सीकर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा है। प्रदेश में जबरदस्त शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर के साथ कोहरे की चेतावनी भी जारी की है। कोहरे का प्रभाव आज उत्तरी-दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में ही बताया जा रहा है। जिन जिलों में कोहरे की चेतावनी दी गई है उनमें गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चुरू, झुंझुनू, बीकानेर, जयपुर, अलवर, अजमेर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, नागौर, उदयपुर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर और दौसा शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में शीत दिन तथा पश्चिमी क्षेत्र में शीत दिन से अति शीत दिन दर्ज किया गया है। अगले 24 में तापमान में 2 से 3 डिग्री इजाफा हो सकता है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो सीकर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा। माउंट आबू में न्यूनतम पारा 5 डिग्री, गंगानगर में 5.1 डिग्री, पिलानी में 5 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर में सबसे सर्द दिन राजधानी जयपुर में इस सीजन का सबसे सर्द दिन और सर्द रात रहे। बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 19.4 व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहे। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बीते 48 घंटों में 2 से 3 डिग्री का अंतर आया है।

पेंशन होल्ड की धमकी सहित 20 दिनों में 50 लाख की ठगी, छत्तीसगढ़-फर्जी ट्रेजरी अधिकारी गिरफ्तार

सक्ति/रायपुर। मध्यप्रदेश में ठगी और बैंक खाता बेचने वाले आरोपियों को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के सक्ति के रहने वाले है। आरोपियों ने पेंशन होल्ड होने की धमकी देकर रिटायर्ड कर्मचारियों से ठगी करते थे। आरोपी खुद को ट्रेजरी विभाग का अधिकारी बताता था। रिटायर्ड कर्मचारियों को फोन कर बोलते थे कि पेंशन होल्ड की जा रही है। एक फरियादी से आरोपियों ने बैंक में लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने का झांसा देकर करीब 7 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। 20 साल से फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी, आरोपी पर जिम्मेदार मेहरबान छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शिक्षा विभाग में एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है. लगभग 20 वर्षों से फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी कर रहे व्यक्ति पर जिला शिक्षा अधिकारी मेहरबान हैं. शिकायत के बावजूद उक्त शिक्षक को प्रमोशन और स्थानांतरण का लाभ वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. डीएन मिश्रा ने दिया है. वहीं, शिकायतकर्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. सालभर पहले तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने उक्त शिक्षक पर विभागीय जांच की मांग की थी, लेकिन वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी ने इन आदेशों को दबा दिया और उक्त व्यक्ति से सांठगांठ कर हाईकोर्ट से स्टे लाने तक का मौका दिया. दरअसल, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में कमलेश्वर पटेल नामक शिक्षक बीते कई वर्षों से फर्जी अंकसूची के आधार पर नौकरी कर रहा है. इसकी शिकायत भी विभाग में की गई थी. कमलेश्वर पटेल ने अपने सर्विस बुक में 1997 में 12वीं पास होने का उल्लेख किया है, जबकि जिस सर्टिफिकेट का उन्होंने उल्लेख किया है, उसमें “सप्लीमेंट्री” लिखा हुआ है. मामले में तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने उक्त शिक्षक पर विभागीय जांच की मांग की थी. लेकिन वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. डीएन मिश्रा ने पूरे मामले पर्दा डालते हुए शिक्षक कमलेश्वर पटेल को निलंबन से बहाल कर रामचंद्रपुर विकासखंड में पदस्थ किया. वहीं चोरी चुपके स्वयं के आदेश का संशोधन कर वाड्रफनगर विकासखंड में भेजा है जबकि उक्त शिक्षक पर विभागीय जांच करना चाहिए था लेकिन मोटी रकम की उगाही और लेनदेन के बाद इतने बड़े प्रकरण को जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा दबाया गया है. पूरे प्रकरण में आवेदक गणों ने जिला शिक्षा अधिकारी पर लेनदेन करके मामले को दबाने का आरोप भी लगाया है. जब इस पूरे मामले में लल्लूराम डॉट कॉम की टीम जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा से बात की, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि जब जिला शिक्षा अधिकारी को उनके अधीनस्थ अधिकारी ने उक्त शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के लिए पत्र लिखा, तो ऐसे पत्रों को क्यों दबाया गया? जाहिर है कि इतने बड़े प्रकरण को दबाने के लिए कुछ न कुछ लाभ जरूर मिला होगा. मामले में प्रार्थी निर्मल पटेल ने बताया कि कमलेश्वर पटेल फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे हैं. इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों और पुलिस में की गई थी. मामला पंजीबद्ध हुआ, आरोपी जेल भी गया और निलंबित भी हुआ. लेकिन वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा की मिलीभगत और बड़ी लेन-देन के चलते मामले को दबा दिया गया. उन्होंने गुप्त आदेश निकालकर आरोपी को पुनः नौकरी में भेजा. निर्मल पटेल ने कहा कि वे जहां तक लड़ाई करनी पड़ेगी, करेंगे और आरोपी को सजा दिलाकर रहेंगे. वर्तमान में प्रकरण सेशन कोर्ट रामानुजगंज में चल रहा है. मामले में अपर कलेक्टर इंद्रजीत वर्मन ने बताया कि हाईकोर्ट से स्टे मिला हुआ है. प्रकरण को मंगाकर उचित कार्रवाई की जाएगी.

कुशल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में नए साल का पहला शतक जड़ा

ओवल श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 7 रन से हरा दिया. साल 2025 का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच बेहद रोमांचक रहा. इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में मैच के परिणाम के लिए आखिरी ओवर तक इंतजार करना पड़ा. न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन चाहिए थे. लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो ने न्यूजीलैंड के अरमानों पर पानी फेर दिया. बिनुरा ने मैच के आखिरी 6 गेंदों पर 14 रन खर्च किए. इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 429 रन बनाए जिसमें 25 छक्के शामिल थे. आखिरी टी20 मुकाबला जीतने के बावजूद श्रीलंका की टीम 3 मैचों की सीरीज 1-2 से हार गई. श्रीलंका की इस जीत में बिनुरा ने जहां आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की वहीं बल्लेबाजी में कुसल परेरा ने शतक जड़कर धमाल मचा दिया.परेरा साल 2025 में पहला इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने.  कुशल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में नए साल का पहला शतक जड़ते हुए धमाकेदार पारी खेली. 44 गेंदों में 101 रन की इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के जड़े. परेरा की इस आतिशी पारी ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा. बता दें कि टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है. चौहान ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए 144 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 18 छक्के और 6 चौके शामिल थे. नेल्सन के सेक्सॉटन ओवल में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. श्रीलंका ने कुसल परेरा (Kusal Perera) के टी20 इंटरनेशनल करियर के पहले शतक के दम पर 5 विकेट पर 218 रन बनाए. कप्तान चरित असलंका ने 24 गेंदों पर 46 रन बनाए वहीं विकेटकीपर कुसल मेंडिस 22 रन बनाकर आउट हुए. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, जैकब डफी, फॉल्कस, सैंटनर और डेरिल मिचेल ने एक एक विकेट लिया. परेरा ने 46 गेंदों पर 13 चौके और 4 छक्के जड़े. न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट पर 211 रन ही बना सकी 219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट पर 211 रन ही बना सकी.उसकी ओर से रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 69 रन की पारी खेली. ओपनर टिम रॉबिन्सन 37 रन बनाकर आउट हुए. डेरिल मिचेल 35 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 14 रन की पारी खेली वहीं जेकरी फॉक्स ने 13 गेंदों पर नाबाद 21 रन की पारी खेली. टिम रॉबिन्सन और रचिन रवींद्र की ओपनिंग जोड़ी ने 81 रन की साझेदारी की. 6 गेंद पर 22 रन नहीं बना सके मेजबान टीम के बल्लेबाज न्यूजीलैंड को जीत के लिए 6 गेंद पर 22 रन की जरूरत थी. मिचेल सैंटनर और जेकरी फॉक्स की जोड़ी क्रीज पर थी. बिनुरा फर्नांडो मैच का आखिरी ओवर लेकर आए. फर्नांडो के ओवर की पहली गेंद पर सैंटनर ने 2 रन लिए.दूसरी गेंद पर एक रन बने जबकि अगली गेंद वाइड रही. इसके बाद तीसरी लीगल गेंद पर 2 रन बने. चौथी गेंद पर फॉक्स ने छक्का जड़ दिया. इसके बाद कीवी टीम को 2 गेंद पर 10 रन की जरूरत थी. लेकिन आखिरी दो गेंदों पर दो रन ही बन सके. परेरा का पहला T20I शतक कुशल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की. महज 44 गेंदों पर शतक पूरा करते हुए उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 219.56 रहा. यह टी20 इंटरनेशनल में उनका पहला शतक है, जो श्रीलंका के लिए अब तक का सबसे तेज शतक भी है. तोड़ा दिलशान का रिकॉर्ड परेरा ने इस पारी के साथ 14 साल पुराना तिलकरत्ने दिलशान का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दिलशान ने साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 55 गेंदों में शतक लगाया था. परेरा अब श्रीलंका की ओर से टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. T20I में सबसे तेज शतक एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ केवल 27 गेंदों में शतक जड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक  लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. चौहान ने 41 गेंदों पर नाबाद 144 रनों की विस्फोटक पारी में 18 छक्के और 6 चौके लगाए थे. इससे पहले यह रिकॉर्ड नामीबिया के जान निकोल लॉफ्टी-ईटन के नाम था, जिन्होंने 33 गेंदों में शतक लगाया था. T20 में कैसा है परेरा का प्रदर्शन इस पारी के बाद परेरा का बेस्ट स्कोर 101 रन हो गया है. परेरा ने अभी तक कुल 77 मैच खेले है, और 134.12 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 2056 रन बनाये है-

सरकार ने निशानेबाज मनु भाकर को खेल रत्न से नवाजा, शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश को भी खेल रत्न पुरस्कार मिला

नई दिल्ली भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर को भारी बवाल के बाद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पहले जब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नामों की घोषणा की गई थ तो मनु भाकर का नाम उसमें शामिल नहीं था। इसे लेकर मनु भाकर के पिता ने निराशा भी जाहिर किया था। इसके बाद मनु भाकर को खेल रत्न देने की घोषणा की गई है। खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का एलान गुरुवार को कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगी। मनु और गुकेश के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने बयान में कहा, समिति की सिफारिशों और सरकार की जांच के आधार पर खिलाड़ियों, कोच, विश्वविद्यालयों को पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद, सरकार ने निम्न खिलाड़ियों, कोच, विश्वविद्यालय और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है.  इन ख‍िलाड़‍ियों को म‍िला ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024  1. गुकेश डी (शतरंज) 2. हरमनप्रीत सिंह (हॉकी) 3. प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स) 4. मनु भाकर (शूटिंग) मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में पोडियम पर जगह बनाई और फिर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर मिश्रित टीम में दूसरा कांस्य पदक जीता. इस तरह वह खेलों के इस महाकुंभ के एक ही सत्र में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गईं. डी गुकेश शतरंज के इतिहास में सबसे युवा विश्व चैम्पियन बने. 2024 में चेन्नई के 18 वर्ष के गुकेश के रूप में एक नया रोलमॉडल सामने आ गया है.सिंगापुर में विश्व शतरंज चैम्पियनशिप मुकाबले में चीन के डिंग लिरेन को हराकर वह विश्व चैम्पियन बने. 14 दौर के खिताबी मुकाबले से पहले ही गुकेश को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, जिससे दबाव बनना लाजमी था. तीसरे, 11वें और 14वें दौर में जीत दर्ज करके ने विश्व चैम्पियन का खिताब जीता.  पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने साबित कर दिया कि टोक्यो खेलों में मिला कांसा कोई तुक्का नहीं था.हरमनप्रीत ने पेरिस ओलंपिक में 10 गोल दागे जिसके दम पर उन्हें तीसरी बार एफआईएच वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार भी मिला. देखें क‍िन्हें म‍िले अर्जुन पुरस्कार 1. ज्योति याराजी (एथलेटिक्स) 2. अन्नू रानी (एथलेटिक्स) 3. नीतू (मुक्केबाजी) 4. स्वीटी (मुक्केबाजी) 5. वंतिका अग्रवाल (शतरंज) 6. सलीमा टेटे (हॉकी) 7. अभिषेक (हॉकी) 8. संजय (हॉकी) 9. जरमनप्रीत सिंह (हॉकी) 10. सुखजीत सिंह (हॉकी) 11. राकेश कुमार (पैरा तीरंदाजी) 12. प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स) 13. जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स) 14. अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स) 15. सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स) 16. धरमबीर (पैरा एथलेटिक्स) 17. प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स) 18. एच होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स) 19. सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स) 20. नवदीप (पैरा एथलेटिक्स) 21. नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन) 22. तुलसीमथी मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन) 23. नित्या श्री सुमति सिवान (पैरा बैडमिंटन) 24. मनीषा रामदास (पैरा बैडमिंटन) 25. कपिल परमार (पैरा जूडो) 26. मोना अग्रवाल (पैरा शूटिंग) 27. रुबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग) 28. स्वप्निल सुरेश कुसाले (शूटिंग) 29. सरबजोत सिंह (शूटिंग) 30. अभय सिंह (स्क्वैश) 31. साजन प्रकाश (तैराकी) 32. अमन (कुश्ती) खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार (आजीवन) 1. सुच्चा सिंह (एथलेटिक्स) 2. मुरलीकांत राजाराम पेटकर (पैरा-तैराकी)  द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी) 1. सुभाष राणा (पैरा-शूटिंग) 2. दीपाली देशपांडे (शूटिंग) 3. संदीप सांगवान (हॉकी) द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन श्रेणी) 1. एस. मुरलीधरन (बैडमिंटन) 2. अर्मांडो एग्नेलो कोलाको (फुटबॉल) राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 1. फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी 2024 1 चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (ओवरऑल विनर यूनिवर्सिटी) 2. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, (1st रनर-अप यूनिवर्सिटी) 3. गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (सेकेंड रनर अप यूनिवर्सिटी)

ड्रेसिंग रूम की बातचीत पर गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जो कुछ कहा वह केवल ईमानदारी भरे कुछ शब्द थे

सिडनी भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में माहौल को लेकर आ रही रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में अनबन की खबरों ने काफी विवाद खड़ा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, बॉर्डर गावस्कर सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में 184 रनों की बड़ी हार के बाद गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त किया था और कहा था कि ‘बहुत हो गया है’, यह बात उन्होंने अपनी ड्रेसिंग रूम स्पीच में कही थी। इस तरह के माहौल को अच्छा नहीं बताया गया था। सिडनी टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने प्रेस कांफ्रेंस में बात करते हुए इस तरह की रिपोर्ट को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “ये केवल रिपोर्ट है। यह सच नहीं है। मुझे नहीं लगता कि रिपोर्ट पर कोई जवाब देने की जरूरत है। जो कुछ कहा वह केवल ईमानदारी भरे कुछ शब्द थे, मैं आपको यही कह सकता हूं। ईमानदारी बहुत जरूरी है। अगर आप बड़ी चीजों को हासिल करना चाहते हैं तो ईमानदारी बहुत महत्वपूर्ण है।” उन्होंने आगे कहा, “पहले टीम आती है। क्योंकि यह टीम गेम है और हर कोई यह समझता है। एक खिलाड़ी और कोच के बीच में बातचीत को उनके बीच तक ही सीमित रहना चाहिए। ऐसे ही ड्रेसिंग रूम में कोई बातचीत होती है तो उसको ड्रेसिंग रूम में ही रहने देना चाहिए।” बता दें कि बुधवार को द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार गंभीर ने कहा था कि कुछ खिलाड़ियों ने अपने स्वाभाविक खेल के नाम मनमाफिक शॉट्स खेले और हालातों पर कोई ध्यान नहीं दिया। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि गंभीर ने खिलाड़ियों से कहा कि मैंने आपको पिछले छह महीनों में आपके हिसाब से खेलने की पूरी छूट दी, लेकिन अब यह उनको तय करना होगा कि खेल के लंबे फॉर्मेट में कैसे खेलना है। रिपोर्ट में यह तक दावा किया गया कि अगर कोई खिलाड़ी खेल से पहले गंभीर की रणनीति के अनुसार काम नहीं करना चाहता है तो उसको ‘धन्यवाद’ कह दिया जाएगा। इसके अलावा गंभीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को फिर से टीम में शामिल करने की भी इच्छा जताई थी।  

मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, कोहरे की चादर में लिपटे कई शहर, जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश में ठंड ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। सुबह और शाम ही नहीं बल्कि दोपहर में भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में फिलहाल बर्फबारी हो रही है और वहां से बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं। इनकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मध्य प्रदेश के तापमान में आ रही है गिरावट का यह दौर फिलहाल जारी रहने वाला है। बर्फीली हवाओं ने प्रदेश का अधिकांश हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। अब बचे हुए जिले भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में जैसे ही बारिश का दौर खत्म हुआ है, वैसे ही कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। सबसे कम तापमान शहडोल के कल्याणपुर में 6.1 डिग्री सेल्सियस देखा गया। इसके अलावा राजधानी भोपाल, रीवा, जबलपुर, नर्मदापुरम, सतना, उज्जैन, उमरिया, शिवपुरी, बालाघाट, रायसेन, रीवा, नौगांव, गुना जैसे शहरों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। आने वाले तीन दिनों तक कोहरे और शीतलहर का दौर देखने को मिलेगा। लगातार गिर रहा तापमान फिलहाल हिमाचल प्रदेश लद्दाख उत्तराखंड और जम्मू जैसे इलाकों में बर्फबारी हो रही है। यहां से आ रही बर्फीली हवाएं प्रदेश के तापमान में गिरावट का कारण बन रही हैं। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हवा की रफ्तार तेज होगी जिससे ठंड का असर ज्यादा बढ़ जाएगा। जनवरी के 20 से 22 दिन शीतलहर और कोल्ड डे में गुजरने वाले हैं। यहां शीतलहर का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर सहित 19 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। मुरैना, दतिया, सागर, भिंड, राजगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, उमरिया, दमोह और कटनी में भी शीतलहर चलेगी। आज सुबह से कई जिले घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं।

मारुति ने 2024 में 17,90,977 लाख गाड़ियां बेचने के साथ अब तक की सर्वाधिक सालाना थोक बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ा

मुंबई स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की निरंतर मांग और ग्रामीण बाजारों में कारों की बिक्री बढ़ने से साल 2024 में रिकॉर्ड 43 लाख वाहन बिके। इसके साथ ही, वाहन उद्योग ने 2023 में बिके 41.1 लाख गाड़ियों की बिक्री के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। बीते साल मारुति सुजुकी, ह्यूंडई, टाटा मोटर्स, टोयोटा किर्लोस्कर और किआ जैसी प्रमुख कंपनियों ने अपनी अब तक की सबसे ऊंची सालाना बिक्री दर्ज की। मारुति सुजुकी इंडिया लि. के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी पार्थो बनर्जी ने कहा, 2023 में 41,09,000 लाख वाहन बिके थे। इस आधार पर 2024 में 4.5 से 4.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। मारुति ने छह साल बाद तोड़ा रिकॉर्ड मारुति ने 2024 में 17,90,977 लाख गाड़ियां बेचने के साथ अब तक की सर्वाधिक सालाना थोक बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कंपनी ने इससे पहले 2018 में रिकॉर्ड 17,51,919 वाहन बेचे थे।  ह्यूंडई मोटर इंडिया ने भी 2024 में रिकॉर्ड 6,05,433 वाहन बेचे। टाटा मोटर्स के लिए बिक्री के लिहाज से यह लगातार चौथा सबसे बेहतर साल रहा। इस दौरान कंपनी ने 5.65 लाख गाड़ियां बेचीं।  टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने 3,26,329 इकाई के साथ अपनी अबतक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री दर्ज की। किआ इंडिया ने भी छह बिक्री वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 2,55,038 वाहन बेचे। मारुति सुजुकी की टॉप सेलिंग कार 2024 नं मॉडल यूनिट 1 वैगनआर 1.98 लाख 2 अर्टिगा 1.90 लाख 3 ब्रेजा 1.88 लाख 4 स्विफ्ट 1.73 लाख 5 बलेनो 1.72 लाख 6 डिजायर 1.68 लाख 7 फ्रोंक्स 1.56 लाख   लग्जरी वाहनों में गिरावट लग्जरी सेगमेंट में जर्मन कंपनी ऑडी की कारों की खुदरा बिक्री 2024 में पूरे साल के दौरान एक साल पहले की तुलना में 26.6 फीसदी घटकर 5,816 इकाई रह गई। कंपनी ने 2023 में कुल 7,931 वाहन बेचे थे। दोपहिया-वाणिज्यिक वाहनों में भी उछाल दिसंबर, 2024 में दोपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी तेजी दर्ज की गई। सुजुकी मोटरसाइकिल के दोपहिया वाहनों की बिक्री 22 फीसदी बढ़कर 96,804 इकाई पहुंच गई। बजाज ऑटो ने दोपहिया व वाणिज्यिक समेत 3,23,125 वाहन बेचे। वीई कमर्शियल व्हीकल लि. ने 8,324 वाणिज्यिक वाहन बेचे। दिसंबर, 2023 में यह आंकड़ा 8,026 था।

मध्यप्रदेश बीजेपी जिलाध्यक्षों को लेकर खींचतान, इंदौर,सहित डेढ़ दर्जन जिलों में नहीं बनी सहमति

Madhya Pradesh BJP tussle over district heads, no consensus reached in one and a half dozen districts including Indore भोपाल ! मध्यप्रदेश में बीजेपी जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर सियासी माहौल गर्माया हुआ है। फीडबैक और रायशुमारी के बाद अब जिलाध्यक्षों के चयन के लिए भोपाल में बीजेपी दफ्तर में मंथन चल रहा है। बीजेपी निर्वाचन पदाधिकारी नए जिलाध्यक्षों के नामों पर मंथन कर रहे हैं। खबरें हैं कि इंदौर ग्रामीण और सागर सहित करीब डेढ़ दर्जन जिलों में जिलाध्यक्षों को लेकर जमकर खींचतान मची हुई है और कोई सहमति नहीं बन पाई है। मध्यप्रदेश में भाजपा जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर प्रदेश कार्यालय में से वन टू बन चर्चा शुरू हो गई। कई जिलों में सहमति नहीं बन पाने की खबरों के बीच प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह पार्टी दफ्तर में इन जिलों का मसला सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। सबसे ज्यादा विवाद इंदौर ग्रामीण, सागर में हैं। इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा हैं, कुछ नेता प्रयास कर रहे हैं कि वे एक बार फिर अध्यक्ष बनें, जबकि कुछ नेता प्रयास कर रहे हैं कि उनकी जगह दूसरे नेता को इंदौर ग्रामीण की कमान दी जाए। चिंटू वर्मा का कार्यकाल सिर्फ एक साल का ही हुआ है। इंदौर ग्रामीण के लिए भाजपा के एक विधायक दिल्‍ली तक सक्रिय हो गए हैं, वे अपनी पसंद का जिला अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। सागर जिले के अध्यक्ष को लेकर भी गहमा गहमी बनी हुईं है। यहां पर मंत्री गोंविद राजपूत अपनी पसंद से अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं, जबकि पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह अपनी पसंद का अध्यक्ष चाहते हैं। इसके चलते यहां पर जमकर पेंच फंस गया है। इसके अलावा सतना में भी पेंच फंसता हुआ दिखाई दे रहा है। इन जिलों के अलावा करीब डेढ़ दर्जन और ऐसे जिले हैं, जहां पर रायशुमारी में नाम निकल कर सामने नहीं आए। यदि इन जिलों पर सहमति नहीं बनी तो यहां पर जिला अध्यक्ष के चयन को होल्ड किया जा सकता है और बाकी बचे जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान 5 जनवरी को किया जा सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet