LATEST NEWS

धमतरी जिले में एक महिला ने एक साथ चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन लड़की और 1 लड़का

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के गांव कौहाबाहरा में रहने वाली एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। यह जिले में ऐसा पहला केस है, जहां एक साथ चार बच्चों का जन्म हुआ है। धमतरी जिले के निजी अस्पताल उपाध्याय नर्सिंग होम में 15 मार्च को नगरी ब्लॉक के 30 वर्षीय एक महिला प्रसूता ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। चार बच्चों में एक लड़का तो वही तीन लड़कियों को महिला ने जन्म दिया है। जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ बताये जा रहे हैं। वही निजी अस्पताल की गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर रश्मि उपाध्याय का कहना है कि जब महिला अस्पताल में आई थी। तभी उसके सोनोग्राफी रिपोर्ट को देखकर चार बच्चों का उन्हें पता चल गया था। वही प्रसूता महिला की निर्धारित समय से पहले 7 महीने में ही डिलीवरी हो गई। वहीं जब महिला अस्पताल आई तब उसकी स्थिति सही नहीं थी जिसे अस्पताल में एडमिट किया गया और चारों बच्चों का जन्म ऑपरेशन के जरिए हुआ। चारों बच्चों में से एक बच्चे का वजन 1 किलो 500 ग्राम, दूसरे बच्चे का वजन 1 किलो 300 ग्राम, इसके साथ ही तीसरे बच्चे का वजन 1 किलो 100 ग्राम तो वहीं चौथे बच्चे के वजन की बात की जाए तो 900 ग्राम बताया जा रहा है। फिलहाल डॉक्टर ने अभी चारों शिशुओं के इलाज के लिए अस्पताल के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में सी मैप पर रखा है। वही बच्चों के डॉक्टर और वहां मौजूद नर्स के द्वारा अच्छे से उनकी देखभाल की जा रही है। वही प्रसूता महिला की बात की जाए तो वह अभी भी ऑब्जर्वेशन में है। क्योंकि समय से पहले महिला का डिलीवरी हुई जिससे महिला काफी कमजोर थी और थोड़ी-थोड़ी देर में महिला का बीपी डाउन हो रहा है। शरीर में सूजन की स्थिति भी बनी हुई है जिसे सामान्य करने के लिए अभी इलाज जारी है। डॉक्टर ने बताया कि मां और बच्चे दोनों ही स्वस्थ हैं। उन्हें कुछ दिन अस्पताल में ही रखा जाएगा और स्थिति सामान्य होने के बाद डिस्चार्ज किया जाएगा। वही इस मामले में चार बच्चों के पिता और बुआ नानी, दादी ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए। बताया कि 5 साल से बच्चे को लेकर प्रयास किया जा रहा था। लेकिन बच्चे नहीं हो रहे थे। वही एक साथ उन्हें इतनी बड़ी खुशी मिल गई कि उनके पास बोलने के लिए शब्द ही नहीं बचे। वही यह भी कहा कि परिवार में ऐसा पहली बार हुआ है। सभी आश्चर्य में है और बच्चों को और उनकी माता को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। वही बच्चों के पिता ने कहा कि वह मजदूरी का कार्य करते हैं और इसके अलावा घर में आय का कोई साधन नहीं है। वही शासन प्रशासन से आर्थिक मदद को लेकर भी गुहार परिजन लगा रहे हैं। बच्चों के पिता का कहना है कि अगर एक बच्चा होता तो जैसे तैसे उसका पालन पोषण हो जाता लेकिन यहां चार बच्चे एक साथ हो गए हैं तो उन्हें पालन पोषण में तकलीफ होगी जिसे लेकर शासन प्रशासन से मदद की उम्मीद परिजन कर रहे हैं और वही डॉक्टर और नर्स का भी परिजनों ने धन्यवाद दिया कि उनके वजह से आज मां और बच्चे सभी स्वस्थ हैं। 4 साल पहले हुई थी शादी बच्चों के पिता नंदेश्वर नेताम (30) ने बताया कि वह कौहाबाहरा गांव के रहने वाले हैं। 4 साल पहले यानी 2020 में उनकी शादी लक्ष्मी नेताम (30) से हुई थी। दोनों की पढ़ाई भी साथ में हुई है। वह मजदूरी और कृषि कार्य करते हैं। उनकी पत्नी लक्ष्मी नेताम घर में सिलाई कार्य करती है। 4 बच्चे की डिलीवरी होना रेयर मामला डॉक्टर रोशन उपाध्याय ने बताया कि निजी नर्सिंग होम अस्पताल में महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चों को आईसीयू में रखा गया है। मामला ज्यादा गंभीर होने के कारण परिवार की सहमति से बच्चों को ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया। 4 से 5 बच्चे एक साथ पैदा होना दुर्लभ – डॉक्टर डॉक्टर रोशन उपाध्याय ने कहा कि, आईवीएफ इलाज के बाद 2 से 3 बच्चे एक साथ होते हैं, लेकिन बिना IVF के इस तरह का मामला रेयर होता है। महिला सरकारी अस्पताल से इलाज करवा रही थी। डॉक्टर ने कहा कि 2 से 3 बच्चे तो सामान्य देखे जाते हैं, लेकिन 4 से 5 बच्चे एक साथ पैदा होने का मामला दुर्लभ है। अब जानिए कहां-कहां कितने सबसे ज्यादा बच्चे पैदा हुए ? इंडियाना में महिला ने 11 बच्चों को दिया जन्म 2018 में संयुक्त राज्य अमेरिका के इंडियाना की एक महिला ने एक साथ 11 बच्चों को जन्म दिया था। 42 साल की उम्र में 11 बच्चों को एक साथ जन्म हुआ था। महिला का नाम मारिया हर्नानडेस है। जब मारिया को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल लाया गया। इस दौरान सभी लोग इनको देख कर हैरान थे। सभी की हैरानी उस समय और बढ़ गई जब मारिया ने महज 17 मिनट में 11 बच्चियों को जन्म दिया। दक्षिण अफ्रीका में महिला ने 10 बच्चों को दिया जन्म 2021 में दक्षिण अफ्रीका के गोटेंग प्रांत की महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया था। महिला का नाम गोसेम थमारा सिथोले है। गोसेम ने 7 जून को 7 लड़कों और 3 लड़कियों को जन्म दिया था। गोसेम के पहले ही 6 साल के जुड़वा बच्चे थे। प्रेग्नेंसी की शुरुआत में डॉक्टर्स ने 6 बच्चों की पुष्टि की थी। कुछ समय बाद हुईं जांचों में सामने आया कि गर्भ में 8 बच्चे हैं, लेकिन डिलीवरी के दौरान 10 बच्चों का जन्म हुआ। गोसेम कहती हैं, 2 बच्चे ट्यूब के गलत हिस्से में थे, इसलिए शुरुआती जांच के दौरान दिखाई नहीं दिए थे। पश्चिम अफ्रीका में 26 साल की महिला ने 9 बच्चों को दिया जन्म 2021 में पश्चिमी अफ्रीकी देश माली की रहने वाली 26 साल की हेलीमा सिसे ने 9 बच्चों को दिया था। डॉक्टर्स ने 50 फीसदी बच्चों के ही जिंदा रह पाने की आशंका जाहिर की थी, लेकिन सभी बच्चे स्वस्थ थे। इनमें 5 लड़कियां और 4 लड़के हैं। हेलीमा और उनके 35 वर्षीय पति कादेर आर्बे 9 बच्चों को पाकर काफी खुश … Read more

28 या 29 मार्च, जानिए कब है शनि अमावस्या

हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि बड़ी पावन और विशेष मानी गई है. अमावस्या का दिन पितरों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. साल में 12 अमावस्या पड़ती है. जो अमावस्या शनिवार को पड़ती है, उसको शनि या शनिश्चरी अमावस्या कहते हैं. इस दिन शनि देव की पूजा का विधान हिंदू धर्म शास्त्रों में है. शनि अमावस्या का दिन शनि देव के पूजन के लिए सबसे अच्छा और शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि अमावस्या के दिन सच्चे भक्ति भाव से शनि देव का पूजन करने पर जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है. जीवन की बाधाएं दूर होती है. पृत और ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिल जाती है. हिंदू धर्म शास्त्रों में शनि अमावस्या के दिन शनि देव के पूजन के साथ ही कुछ नियमों का पालन करने के लिए भी कहा गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए. कब है शनि अमावस्या? इस साल शनि अमावस्या 29 मार्च को मनाई जाएगी. ये चैत्र माह की अमावस्या होगी. इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा. इसी दिन शनि देव कुंभ से मीन राशि में जाएंगे. चैत्र माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 मार्च को रात को 7 बजकर 55 मिनट पर होगी. वहीं इस तिथि का समापन 29 मार्च को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर हो जाएगा. इसलिए उदया तिथि के अनुसार, शनि अमावस्या 29 मार्च रहेगी. ये इस साल की पहली शनि अमावस्या होगी. शनि अमावस्या पर क्या करें इस दिन शनि देव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं. उसमें काली उड़द की साबुत दाल, काले तिल और एक लोहे की कील डालें. इस दिन काले तिल, काले रंग का कंबल और काले रंग कपड़े गरीबों में दान करें. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर सात बार उसकी परिक्रमा करें. शमि के पेड़ की पूजा करें. काले कुत्ते को सरसों का तेल लगी रोटी खिलाएं. गंगा स्नान करें. क्या न करें शनि अमावस्या के दिन मांसाहार और शराब का सेवन करने से बचें. बड़ों और पूर्वजों का अनादर न करें. इस दिन गाय, कुत्ते और कौवे को कष्ट न दें. ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता. बाल, दाढ़ी, और नाखून न काटें. इससे ग्रह दोष लग सकता है. किसी तरह का विवाद न करें. लोहे का सामान और शनि से जुड़ी वस्तुएं न खरीदें.

विश्व जल दिवस पर मर्सी फॉर एनिमल्स ने मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब पर किया प्रदर्शन

रायपुर विश्व जल दिवस पर मर्सी फॉर एनिमल्स ने मरीन ड्राइव, तेलीबांधा तालाब पर मांस उत्पादन में जल की खपत के बारे में जागरूकता बढ़ाने प्रदर्शन किया. प्रतीकात्मक वेशभूषा पहने दो स्वयं सेवक ने पानी की टंकियों में डूबकर मांस उत्पादन के लिए खपत किए गए पानी की विशाल मात्रा के साथ पौधे-आधारित खाद्य पदार्थों के कम जल खपत को उजागर किया. स्वयं सेवक तख्तियां लिए खड़े थे, जिस पर लिखा था “1 किलो मांस के उत्पादन में लगभग 8,000 लीटर पानी की आवश्यकता होती है, जबकि 1 किलो सब्जियों में केवल 322 लीटर पानी की आवश्यकता होती है”. यह असमानता हमारे आहार विकल्पों के पर्यावरणीय प्रभाव और अधिक टिकाऊ खाद्य प्रणालियों की ओर बदलाव की तत्काल आवश्यकता को दर्शाती है. मर्सी फॉर एनिमल्स इंडिया के आयोजन समन्वयक कुशल समद्दार ने कहा, “जल संकट एक वैश्विक समस्या है, और भोजन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.” समद्दार आगे कहते हैं, “हम लोगों से पौधे-आधारित आहार पर स्विच करने और सभी के लिए एक टिकाऊ भविष्य बनाने पर विचार करने का आग्रह करते हैं.” भोजन के लिए जानवरों को पालने, खिलाने और मारने के लिए बड़ी मात्रा में ताजे पानी का उपभोग करते हैं, जिससे पशु कृषि वैश्विक ताजे पानी के उपयोग के लगभग 20% के लिए जिम्मेदार है. पौधे-आधारित आहार को अपनाने से एक व्यक्ति के भोजन संबंधी पानी के उपयोग में 50% तक की कमी आ सकती है. मर्सी फॉर एनिमल्स जनता से उनके आहार विकल्पों के पर्यावरणीय परिणामों पर विचार करने और उनके जल पदचिह्न को कम करने और अधिक टिकाऊ भविष्य में योगदान करने के लिए पौधे-आधारित विकल्पों को अपनाने का आग्रह करता है. मर्सी फॉर एनिमल्स के बारे में Mercy For Animals (MFA) इंडिया एक प्रमुख गैर-लाभकारी संगठन है, जो भोजन के लिए पाले जाने वाले जानवरों की पीड़ा और क्रूरता को कम करने और पौध-आधारित भोजन को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है. फिल्मी सितारे जॉन अब्राहम, सोनाक्षी सिन्हा, दक्षा नागरकर और ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक जैसे ब्रांड एंबेसडर के साथ Mercy For Animals कानूनी पैरवी, कॉर्पोरेट अभियानों और जनसंपर्क के माध्यम से एक ऐसा भविष्य बनाने का प्रयास करता है जिसमें जानवरों का सम्मान किया जाए, उनकी रक्षा हो और वे स्वतंत्र रहें. 800 से अधिक स्वयंसेवकों के देशव्यापी नेटवर्क के साथ, Mercy For Animals भारत में जानवरों के लिए सार्थक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है. अधिक जानकारी के लिए कृपया विजिट करें.

सफलता कायम रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

एक सफल जीवन का सपना हर व्यक्ति देखता है। कुछ लोग अपने इस सपने को काफी हद तक पूरा भी कर लेते हैं। लेकिन सफलता के साथ लंबे समय तक दोस्ती कायम रखने का गुण बहुत कम लोग ही जानते हैं। सफलता पाने से ज्यादा सफलता को मेंटेन रखना बेहद कठिन काम है। जो लोग इस गुण को जान लेते हैं, वो लंबे समय तक इसका स्वाद चखते रहते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में सफलता हासिल करने के साथ उसे कायम रखने का सीक्रेट जानना चाहते हैं तो फॉलो करें ये आसान सक्सेस टिप्स। निरंतरता है जरूरी- सफलता को कायम रखने के लिए सबसे पहले निरंतरता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए अपने लक्ष्य के प्रति लगातार प्रयास करते रहने की जरूरत होती है। अपने लक्ष्य से जुड़े महान और सेलेब्रिटीज के जीवन और करियर पर नजर दौड़ाते हुए उनसे अच्छी चीजें सीखनी होंगी। विनम्रता- जीवन में सफलता हासिल करने के बाद कभी भी अपने मन में अंहकार ना लाएं। हमेशा विनम्रता के साथ अपनी सफलता को कायम रखने के लिए मेहनत करते रहें। विनम्रता का गुण विषम परिस्थिति में भी आपकी सफलता की इमारत को कायम रखेगा। सफलता के लिए भूख जगाए रखें- सफल व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल करने के बाद एक जगह कभी नहीं रूकते हैं। उनके भीतर लगातार आगे बढ़ने की इच्छा और लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित करने का गुण, एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करने में मदद करता है। स्पष्ट सोच और विचार रखें- कई बार व्यक्ति का लक्ष्य स्पष्ट ना होने की वजह से भी उसे सफलता हासिल नहीं हो पाती है। सफलता हासिल करने के साथ उसे कायम रखने के लिए भी इस बात का स्पष्ट होना जरूरी है कि आप क्या करना चाहते हैं और आपने अपने अगले लक्ष्य के लिए क्या सोचा हुआ है। ऐसा करने से आप अपनी सफलता को लंबे समय तक बरकरार रखेंगे।

अब 25 सितारों के खिलाफ ऑनलाइन बेटिंग ऐप का प्रचार करने के मामले में केस दर्ज

हैदराबाद पुष्पा मूवी के स्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ पिछले दिनों आंध्र प्रदेश सरकार ने केस दर्ज किया था। पुष्पा फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने के बाद यह मामला दर्ज हुआ था। अब कांग्रेस की रेवंत रेड्डी सरकार और साउथ सिनेमा के स्टार्स फिर से आमने-सामने हैं। इस बार कुल 25 सितारों के खिलाफ ऑनलाइन बेटिंग ऐप का प्रचार करने के मामले में केस दर्ज हुआ है। इन सितारों में राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और मंचु लक्ष्मी शामिल हैं। यह केस कारोबारी फणीन्द्र शर्मा की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है। पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें निधि अग्रवाल, परणीता, अनन्या नागल्ला, हनुमंत, श्रीमुखि, सनी यादव, हर्षा साई और विष्णु प्रिया आदि शामिल हैं। एफआईआर में कहा गया है कि ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले ऐप का प्रमोशन सोशल मीडिया ऐड के माध्यम से किया गया है। इसके लिए सिलेब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स की मदद ली गई है। एफआईआर में लिखा गया है, ‘करोड़ों रुपये का खेल इन अवैध प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से हुआ है। इसके कई परिवार आर्थिक संकट में फंस गए हैं। इनमें लोअर मिडल क्लास के लोग शामिल हैं।’ शिकायतकर्ता का कहना है कि इस सट्टाबाजी वाले ऐप का बड़े पैमाने पर लोगों ने इस्तेमाल किया है और अपनी मेहनत से की गई कमाई को गंवा दिया। शर्मा का कहना है कि वह भी सट्टा खेलने के आदि हो गए थखे, लेकिन परिवार की ओर से चेतावनी देने के बाद पीछे हटे। ‘सिलेब्रिटीज ने मोटा पैकेज लेकर सट्टा ऐप का प्रचार किया’ शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसे ऐप का प्रचार सिलेब्रिटी मोटी पेमेंट लेकर कर रही हैं। इससे लोग प्रभावित होते हैं और वे सट्टा की लत में फंस जाते हैं। खासतौर पर ऐसे लोग इन मुसीबतों में फंसते हैं, जिन्हें पैसों की जरूरत होती है। लेकिन इन ऐप्स के जरिए सट्टा खेलने के चक्कर में उनके पास पहले से जमा रकम भी डूब गई। एफआईआर में कहा गया है कि इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को सट्टा खेलने के लिए प्रेरित किया गया। ये लोग धीरे-धीरे आदि हो जाते हैं और अकसर अपना पैसा डुबाते रहते हैं। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में और आईटी ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले से तेलुगु सिनेमा में एक बार फिर से हलचल मच सकती है। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी भी मुद्दा बनी थी और देश भर में उसकी चर्चा हुई थी। अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस में घिरे थे रेवंत रेड्डी कांग्रेस के विपक्षियों का कहना था कि सरकार सिने हस्तियों को प्रताड़ित कर रही है। इससे राज्य में सिनेमा इंडस्ट्री पर बुरा असर होगा। यही नहीं दबाव में आकर सीएम रेवंत रेड्डी को फिल्मी सितारों और मूवी मेकर्स से मिलना पड़ा था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार फिल्म इंडस्ट्री के साथ खड़ी है। लेकिन हम कानून-व्यवस्था के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे।

टैरिफ में बड़ी कटौती करने जा रहा भारत, लेकिन 2 अप्रैल से, हम उन पर वही टैरिफ लगाएंगे जो वे हम पर लगाते हैं

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत जल्द ही अमेरिकी वस्तुओं पर लगाए गए टैरिफ में बड़ी कटौती करेगा। इसके साथ ही ट्रंप ने फिर दोहराया कि अमेरिका 2 अप्रैल से भारत के खिलाफ जवाबी कदम उठाएगा। ट्रंप ने भारत पर अमेरिकी वस्तुओं पर भारी टैरिफ लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे अमेरिकी कंपनियों के लिए भारतीय बाजार में प्रवेश करना लगभग असंभव हो गया। ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि भारत संभवतः इन टैरिफों को काफी हद तक कम करने जा रहा है। लेकिन 2 अप्रैल से, हम उन पर वही टैरिफ लगाएंगे जो वे हम पर लगाते हैं।” ट्रंप ने पहले घोषणा की थी कि 2 अप्रैल से उन देशों के खिलाफ जवाबी टैरिफ लागू होंगे, जो अमेरिकी उत्पादों पर ऊंचे शुल्क लगा रहे हैं। इससे कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने दावा किया था कि भारत टैरिफ कम करने को तैयार हो गया है। उन्होंने कहा, “किसी ने आखिरकार उन्हें बेनकाब कर दिया है कि वे क्या कर रहे थे।” “किसी ने आखिरकार उन्हें बेनकाब कर दिया” ट्रंप ने कहा, “भारत हम पर बड़े पैमाने पर टैरिफ लगाता है। बहुत बड़े पैमाने पर। आप वहां कुछ भी नहीं बेच सकते… लेकिन अब वे सहमत हो गए हैं; वे अब अपने टैरिफ को बहुत नीचे लाना चाहते हैं क्योंकि किसी ने आखिरकार उन्हें बेनकाब कर दिया है।” ट्रंप ने पहले भी भारत को “टैरिफ किंग” और “बड़ा दुरुपयोगकर्ता” कहकर संबोधित किया था। पिछले दिनों व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने भारत के साथ व्यापारिक बाधाओं पर चर्चा की और अमेरिकी उत्पादों के लिए भारतीय बाजार में आ रही कठिनाइयों का जिक्र किया था। ट्रंप ने भारत के साथ करीब 100 अरब डॉलर के व्यापार घाटे की ओर भी इशारा किया और कहा कि इस असंतुलन को दूर करने के लिए बातचीत जारी है। भारत में अमेरिकी शराब पर 150 प्रतिशत टैरिफ व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने भी भारत की व्यापार नीति की आलोचना करते हुए कहा कि भारत अमेरिकी शराब पर 150 प्रतिशत और कृषि उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाता है। उन्होंने कहा, “मेरे पास एक चार्ट है, जिसमें दिखाया गया है कि न केवल कनाडा, बल्कि अन्य देशों में भी अमेरिकी उत्पादों पर भारी शुल्क लगता है। अगर आप कनाडा को देखें, तो अमेरिकी चीज और मक्खन पर लगभग 300 प्रतिशत टैरिफ है। भारत में अमेरिकी शराब पर 150 प्रतिशत टैरिफ है। क्या आपको लगता है कि इससे केंटकी बॉर्बन को भारत में निर्यात करने में मदद मिलेगी? मुझे नहीं लगता। भारत के कृषि उत्पादों पर भी 100 प्रतिशत टैरिफ है।” ट्रंप प्रशासन की इस घोषणा से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में नए मोड़ आने की संभावना है। अब देखना होगा कि भारत अपने टैरिफ में कितनी कटौती करता है और इस पर भारत सरकार की क्या प्रतिक्रिया होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह कटौती होती है, तो इससे दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिल सकता है, लेकिन भारतीय घरेलू उद्योगों पर इसका असर भी देखने को मिलेगा।

अंबिकापुर- कटघोरा मुख्य मार्ग हादसा , ट्रक और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी भीषण आग

कोरबा कोरबा जिले के सीमावर्ती ग्राम मोरगा पुलिस चौकी के अंतर्गत केंद्ई आश्रम के पास एन एच 130 अंबिकापुर- कटघोरा मुख्य मार्ग पर भीड़क सड़क हादसा हुआ। ट्रक और बाइक के बीच दो वाहनों की टक्कर हो गई। बुधवार देर रात करीब भीषण सड़क हादसा सामने आई। जहां ट्रक और बाइक में टक्कर के बाद आगजनी की घटना सामने आई। वहीं दोनों वाहन धू-धू कर जलता रहा। प्रत्यक्षदर्शी इरफान खान ने बताया कि मोरगा सप्ताहिक आम बाजार करके वह अपने घर की ओर लौट रहा था कि एक यू पी पासिंग वाहन ट्रक क्रमांक यू पी 67 टी 9908, के अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोरगा की ओर से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बाइक सवार सड़क किनारे खेत में गिर गए। बाइक ट्रक के नीचे आ गई। जिसके बाद बाइक नीचे फंस गई। बाइक में शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लग गई। ट्रक भी चपेट में आ गया। इस घटना की सूचना 112 और पुलिस को दी जहा जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई और घायल बाइक सवार को अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां दोनों का उपचार जारी है। बाइक पर दो लोग सवार थे, जो ग्राम लेपरा के रहने वाले हैं, जो रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। चौकी प्रभारी मगतु राम ने बताया कि केंद्ई के पास एक सड़क घटना हुई है। जिसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें अस्पताल दाखिल किया गया है।

8 हजार से कम कीमत में मिलेगा Vivo Y19e

नई दिल्ली Vivo ने भारत में अपनी Y सीरीज में नया बजट 4G स्मार्टफोन Y19e लॉन्च कर दिया है। ये फोन पिछले साल के Y18e का सक्सेसर है। यह फोन SGS और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कंपनी ने फोन की ड्यूरेबिलिटी पर काफी काम किया है। कंपनी दावा करती है कि ये गिरने, ठोकर लगने में भी मजबूती प्रदान करता है। यानी ये ऐसे यूजर्स के लिए स्पेशल बनाया गया है जो थोड़ा मजबूत फोन सर्च करते हैं। फोन में IP64 रेटिंग दी गई है। Vivo Y19e के स्पेसिफिकेशन Vivo के फोन में 6.74-इंच HD+ LCD स्क्रीन मिलती है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में ऑक्टा-कोर UniSoC T7225 (12nm) प्रोसेसर मिलता है। GPU की बात करें तो इसमें 650MHz ARM Mali-G572 दिया गया है। ये फोन 4GB LPDDR4X रैम सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 64GB स्टोरेज मिलती है। Android 14 पर आधारित Funtouch OS 14 सॉफ्टवेयर इसमें दिया जाता है। कैमरा का भी इसमें पूरा ध्यान रखा गया है। ये फोन 13MP (f/2.2) + 0.08MP (f/3.0) सेकेंडरी रियर कैमरा के साथ आता है। Vivo Y19e में 5MP (f/2.2) फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी भी इसमें दमदार दी जाती है। फोन में 5500mAh बैटरी मिलती है जो 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। डिजाइन पर भी कंपनी ने काफी काम किया है। इस फोन में मिलिट्री-ग्रेड मजबूती (MIL-STD-810H), डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस (IP64) दी जाती है। इस फोन का वजन महज 199 ग्राम है। बजट स्मार्टफोन के लिहाज से ये फोन काफी हल्का है। कीमत और उपलब्धता vivo Y19e Titanium Silver और Majestic Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 7,999 रुपए (4GB + 64GB वेरिएंट) रखी गई है। यह Amazon, Flipkart, vivo India e-store और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर आज से, 20 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स: Vivo Y19e खरीदने वाले ग्राहक Jio के ₹449 प्रीपेड प्लान का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें शामिल हैं: 84GB डेटा (3GB प्रतिदिन) अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग 100 SMS प्रतिदिन JioTV, JioCinema, और JioCloud का फ्री एक्सेस अतिरिक्त बेनेफिट्स (5000 रुपए तक): पहले 40 रिचार्ज पर 50 रुपए का कैशबैक EaseMyTrip वाउचर 1500 रुपए Ajio डिस्काउंट वाउचर 1000 रुपए Netmeds पर 20% की छूट (500 रुपए तक) vivo Y19e बजट सेगमेंट में एक शानदार विकल्प है, जिसमें दमदार बैटरी, टिकाऊ डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है। अगर कोई कम कीमत में फोन खरीदने का प्लान बना रहे है तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकता है।

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में गौरव खन्ना ने बेटे की तरह संभाल उषा ताई को

मुंबई ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ भारतीय दर्शकों के बीच सबसे फेमस रियलिटी शो में से एक है। फैंस इस बात की सराहना करते हैं कि कैसे कंटेस्टेंट्स शो में हमेशा चमक बनाए रखते हैं। अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना कुकिंग शो के सबसे फेमस लोगों में से एक हैं। वह लगभग हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं और उनके फॉलोअर्स उनके बारे में केवल पॉजिटिव बातें ही कहते हैं। उन्होंने लगातार सुधार दिखाया है और जजों से तारीफ बटोरी है। हाल ही के एक एपिसोड में, उषा नाडकर्णी के प्रति उनकी दया ने दर्शकों का दिल पिघला दिया। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के सबसे हालिया एपिसोड में, कंटेस्टेंट्स को वन-पॉट चैलेंज दिया गया था। उन्हें केवल एक कुकिंग के बर्तन से एक डिश तैयार करनी थी। एक और चुनौती सामने आई जब सबको अपनी जगह बदलने को कहा गया। उषा नाडकर्णी और गौरव खन्ना को सीट बदलते देखा गया। हालांकि, उषा नाडकर्णी परेशान हो गईं और रोने लगीं। उन्हें नहीं पता था कि क्या करना है और जब उन्होंने गौरव खन्ना को देखा तो और परेशान हो गईं। हंगामे के बावजूद गौरव शांत रहे। निराश होने के बजाय, उन्होंने उषा नाडकर्णी को सांत्वना दी। उन्होंने उन्हें शांत किया। सुशांत से हुई तुलना सोशल मीडिया पर फैंस गौरव खन्ना के शांत व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं। कुछ को तो उन्हें देखकर सुशांत सिंह की भी याद आ गई है। एक कमेंट में कहा गया- केवल एक ही व्यक्ति जो इस अदला-बदली टास्क के बारे में शिकायत नहीं कर रहा था। वह समझता है कि यह शो का हिस्सा है। मुझे पसंद है कि वह हर टास्क को कितनी सहजता से करता है और कैसे वह उषा ताई को सांत्वना देता है। एक ने कहा- सुशांत और उषा ताई की याद आ गई। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के कंटेस्टेंट्स रेस में ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ ग्रैंड फिनाले में जगह बनाने के लिए रेस जारी है। दीपिका कक्कड़ ने चोट लगने की वजह से शो छोड़ने की घोषणा की है। गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, फैजल शेख, अर्चना गौतम और उषा नाडकर्णी अब विनर बनने के लिए होड़ में हैं।

पुलिस ने बताया- कुरान पर एक अफवाह और 140 पोस्ट, नागपुर में देखते ही देखते बिगड़ा माहौल, हुआ उपद्रव

नागपुर सोमवार की शाम को नागपुर में जो बवाल मचा, वह अब थम गया है। लेकिन अब भी महल समेत शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लागू है। अब तक इस मामले में पुलिस ने 84 लोगों को अरेस्ट किया है, जिसमें ने से एक मास्टरमाइंड फहीम खान भी शामिल है। इस बीच पुलिस का कहना है कि यह पूरा बवाल एक अफवाह पर हुआ कि हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन के दौरान एक कपड़े को जलाया गया है। इस कपड़े में कुरान की आयतें लिखी थीं। इसी अफवाह पर उस जगह भीड़ जुटी, जहां हिंदू संगठनों का प्रदर्शन हो रहा था। देखते ही देखते माहौल खराब हो गया। महल इलाके में हिंदू समाज की दुकानों, घरों और प्रतिष्ठानों को टारगेट करते हुए उपद्रवी भीड़ ने जमकर पत्थरबाजी की। यह बलवा ऐसा था कि करीब एक दर्जन पुलिस वाले घायल हो गए और इतने ही नागरिकों को चोटें आईं। पुलिस का कहना है कि कुरान की आयतें लिखे कपड़े को जलाने की अफवाह और कुल 150 के करीब उकसाने वाली पोस्ट ने माहौल बिगाड़ दिया। इन अफवाहों ने ऐसा काम किया कि देखते ही देखते मुस्लिम वर्ग के लोग बड़ी संख्या में जुटने लगे। हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के दौरान ही ये लोग जुटे तो माहौल खराब हो गया। इस पूरी साजिश में एक फेसबुक अकाउंट ऐसा भी पाया गया है, जिसका संचालन बांग्लादेश से हो रहा था। साफ है कि इस हिंसा के पीछे एक गहरी साजिश भी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान एक चादर को जलाया गया। इस चादर में कुरान की आयतें लिखी थीं। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को अरेस्ट किया था, जिन्हें गुरुवार को बेल पर ही रिहा कर दिया गया। नागपुर पुलिस के साथ मिलकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने जो जांच की है, उससे पता चला है कि करीब 140 पोस्ट और वीडियो ऐसे थे, जिनसे लोगों को उकसाने की कोशिश हुई। इन अकाउंट्स को नोटिस भेजा गया है। फेसबुक से इन अकाउंट्स को चलाने वालों की पहचान पूछी गई है। इसके अलावा ऐसी आपत्तिजनक सामग्री हटाने को भी कहा गया है। महाराष्ट्र साइबर सेल का कहना है कि इन पोस्ट को इस तरह से लिखा गया था कि एक वर्ग की भावनाएं आहत हों। इसी के नतीजे में जो उपद्रव हुआ, उसने माहौल बिगाड़ दिया। सीएम फडणवीस ने कहा था- हिंसा के पीछे कोई साजिश है फिलहाल प्रशासन ने नागरिकों को अलर्ट किया है कि वे सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट सोच-समझकर ही शेयर करें। बांग्लादेश से संचालित होने वाले एक फेसबुक अकाउंट पर तो यह भी लिखा गया कि अभी यह एक छोटी घटना है। भविष्य में ऐसे कई वाकये होंगे। साइबर सेल ने फेसबुक से ऐसी सभी सामग्रियों को ब्लॉक करने को कहा है। अब तक पुलिस ने इस केस में 10 एफआईआर दर्ज की हैं और कुल 84 लोग अरेस्ट किए जा चुके हैं। बता दें कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा था कि नागपुर हिंसा के पीछे कोई साजिश है। इस केस में अरेस्ट फहीम खान के बारे में भी पता चला है कि वह लोगों को उकसाता था। यहां तक कि वह पुलिस को भी हिंदुओं की फोर्स कहता था।

अबूझमाड़ के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अबूझमाड़ के 120 बच्चों ने आज विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा वनमंत्री केदार कश्यप से मुलाकात की। ये बच्चे ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार अबूझमाड़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ वर्षों तक विकास की धारा से वंचित रहा, लेकिन हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि यहां के हर गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और संचार जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचे।  उन्होंने भ्रमण पर आए बच्चों से कहा कि आपका उज्ज्वल भविष्य ही हमारी प्राथमिकता है। अबूझमाड़ में तेजी से हो रहे विकास कार्य मुख्यमंत्री साय ने बताया कि अबूझमाड़ के गांवों में सड़क निर्माण, मोबाइल टावर लगाने, स्कूलों के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के तहत वहां तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में अबूझमाड़ सहित पूरे बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए ठोस कार्ययोजनाओं पर काम कर रही हैं। आपकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य हमारी जिम्मेदारी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि अबूझमाड़ के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, ताकि वे अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार आपके साथ है और हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आश्वस्त किया कि अबूझमाड़ में बेहतर स्कूल, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

सालभर में सोने में 25 हजार और चांदी में 26 हजार की लगाई छलांग

मुंबई कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। पहली बार चांदी का भाव 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पार चला गया है, जबकि सोना 91 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और अमेरिकी बाजार की स्थिति के कारण सोना-चांदी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। सोने में 25 हजार और चांदी में 26 हजार की महंगाई मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच सोना और चांदी के भावों में भारी उछाल देखा गया है। एक साल पहले मार्च 2024 में फाइन सोना 66 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 91 हजार रुपए पर पहुंच गया है। इसी तरह फाइन चांदी की कीमत 75 हजार रुपए से बढ़कर 1 लाख 1 हजार रुपए हो गई है। सोना जेवर की कीमत – मार्च 2024 में 59 हजार रुपए थी, जो अब 84 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी जेवर की कीमत – पिछले साल 700 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अब 950 रुपए हो गई है। 60 दिनों में सोना 12 हजार और चांदी 9 हजार महंगी 2025 की शुरुआत से ही सराफा बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। 15 जनवरी से 15 मार्च के बीच मात्र 60 दिनों में सोना 12 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 9 हजार रुपए प्रति किलो महंगी हुई है।     15 जनवरी 2025 – सोना 79 हजार रुपए, चांदी 92 हजार रुपए     फरवरी 2025 – सोना 87 हजार रुपए, चांदी 98 हजार रुपए     15 मार्च 2025 – सोना 91 हजार रुपए, चांदी 1 लाख 1 हजार रुपए बाजार में हलचल, विशेषज्ञों की राय बढ़ती कीमतों के चलते सराफा बाजार में हलचल मच गई है। व्यापारियों के अनुसार, जब सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, तो इसका असर खरीदारी पर भी पड़ता है। रतलाम स्थित महावीर ज्वेलर्स के अभिषेक जैन ने बताया कि अमेरिका की आर्थिक नीतियों के कारण कीमतों में उछाल आया है और निकट भविष्य में गिरावट के आसार नहीं हैं। बंटू ज्वेलर्स के चिराग बंटू गौरी के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक सोना 12 हजार और चांदी 9 हजार रुपए महंगी हो चुकी है, जिससे ग्राहकों की खरीदारी प्रभावित हो सकती है। ज्यादातर जानकार सोने को लेकर फिलहाल बेहद बुलिश हैं। उनका मानना है कि ग्लोबल लेवल पर ट्रेड वॉर छिड़ने की आशंका के मद्देनजर जो अनिश्चतिता की स्थिति बनी है उसमें बतौर सुरक्षित विकल्प (safe-haven) सोने की मांग बरकरार रह सकती है। अमेरिकी डॉलर में नरमी भी गोल्ड की कीमतों मे तेजी भर रही है। फिलहाल अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (US dollar Index) 4 महीने के अपने लो पर है। इस साल अभी तक अमेरिकी डॉलर इंडेक्स तकरीबन 5 फीसदी कमजोर हुआ है। इस दौरान 10 वर्षीय अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी तकरीबन 26 बेसिस प्वाइंट की गिरावट आई। जब अमेरिकी डॉलर कमजोर होता है तो सोना उन खरीदारों के लिए सस्ता हो जाता है जो इसे किसी अन्य करेंसी में खरीदना चाहते हैं। इससे सोने की मांग बढ़ सकती है और कीमतों में इजाफा हो सकता है। वहीं यूएस बॉन्ड यील्ड में गिरावट निवेशकों के लिए सोने के अपॉर्चुनिटी कॉस्ट (opportunity cost) को घटा देती है। इजरायल की तरफ से गाजा में हमास के ठिकानों पर किए गए ताजा मिलिटरी स्ट्राइक के बाद मिडिल ईस्ट में जियो पॉलिटिकल टेंशन एक बार फिर बढ़ गया है जिस वजह से भी बतौर सुरक्षित विकल्प सोने की मांग में तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा इन्वेस्टमेंट डिमांड और सेंट्रल बैंकों की खरीदारी भी कीमतों के लिए सपोर्टिव हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक फरवरी के दौरान लगातार तीसरे महीने इन्वेस्टमेंट डिमांड में तेजी देखने को मिली। ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ में निवेश फरवरी के दौरान 9.4 बिलियन डॉलर बढ़ा। मार्च 2022 के बाद इन्वेस्टमेंट डिमांड में यह सबसे बड़ी मासिक बढ़ोतरी है। वॉल्यूम /होल्डिंग के लिहाज से इस दौरान निवेश में 99.9 टन की वृद्धि हुई। सोने की कीमतों में तेजी और लगातार तीसरे महीने आए इनफ्लो के दम पर फरवरी 2025 के अंत तक गोल्ड ईटीएफ का एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM बढ़कर रिकॉर्ड 306 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। टोटल होल्डिंग भी पिछले महीने के अंत तक 3,353 टन पर दर्ज किया गया जो जुलाई 2023 के बाद सबसे ज्यादा है। जनवरी की तुलना में एसेट अंडर मैनेजमेंट और टोटल होल्डिंग दोनों में कमश: 4.1 फीसदी और 3.1 फीसदी की वृद्धि हुई। उधर चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC) के मुताबिक उसकी तरफ से फरवरी  में 5 टन सोने की खरीद की गई। छह महीने के ब्रेक के बाद पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने लगातार चौथे महीने गोल्ड खरीदा है। फरवरी  के अंत तक चीन का गोल्ड रिजर्व बढ़कर 2,290 टन पर पहुंच गया जो उसके कुल फॉरेक्स रिजर्व का 5.9 फीसदी है। यदि ट्रंप की नीतियों की वजह से चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर टकराहट और बढ़ती है तो शायद चीन का केंद्रीय बैंक सोने की खरीद में और तेजी लाए। इस बात की गुंजाइश इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि चीन के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड की हिस्सेदारी अभी भी 6 फीसदी के नीचे है। जबकि भारत के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी बढ़कर 11 फीसदी के ऊपर पहुंच गई है। जानकार मानते हैं के बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य (geo-political scenario) के मद्देनजर चीन गोल्ड की हिस्सेदारी को कम से कम 10 फीसदी तक बढ़ाना चाहेगा। फिलहाल बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की आज से शुरू हो रही दो दिवसीय मीटिंग पर है। हालांकि रेट में कटौती की गुंजाइश नहीं है फिर भी पोस्ट मीटिंग कमेंट्री का सबको बेसब्री से इंतजार है। यूएस फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल 19 मार्च (भारतीय समयानुसार 20 मार्च रात 12.30 बजे) को मीटिंग के बाद ब्याज दरों को लेकर ऐलान करेंगे। घरेलू फ्यूचर्स मार्केट घरेलू फ्यूचर्स मार्केट एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट फिलहाल (1:30 PM IST) 408 रुपये यानी 0.46 फीसदी की मजबूती के साथ 88,431 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। इससे पहले यह आज … Read more

WhatsApp ने 9967000 भारतीय अकाउंट्स को किया चलता! बैन की बताई ये वजह

नई दिल्ली व्हाट्सऐप ने अपनी लेटेस्ट इंडिया मंथली रिपोर्ट में खुलासा किया है कि जनवरी 2025 में 99 लाख भारतीय अकाउंट्स को बैन किया गया. यह कार्रवाई प्लेटफॉर्म पर बढ़ते स्कैम, स्पैम और फ्रॉड को रोकने के लिए की गई है ताकि इसकी सुरक्षा और विश्वसनीयता बनी रहे. इस प्लेटफॉर्म ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि यूजर्स नियमों का उल्लंघन करना जारी रखते हैं, तो और अधिक अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. आईटी नियमों के तहत कार्रवाई व्हाट्सऐप की यह रिपोर्ट सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 4(1)(डी) और नियम 3ए(7) के अनुपालन में पब्लिश की गई है. इस रिपोर्ट में व्हाट्सऐप द्वारा अपने यूजर्स के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बनाए रखने के प्रयासों पर जोर दिया गया है. कितने अकाउंट हुए बैन? व्हाट्सऐप ने जनवरी 2025 में 9,967,000 भारतीय अकाउंट्स बैन किए. इनमें से 1,327,000 अकाउंट्स को प्लेटफॉर्म ने प्रोएक्टिव रूप से बैन कर दिया, यानी यूजर्स की शिकायतों से पहले ही इन पर कार्रवाई कर दी गई. यह बैन व्हाट्सऐप के इंटिग्रेटेड डिटेक्शन सिस्टम के आधार पर किया गया, जो संदिग्ध व्यवहार की पहचान करता है. Meta की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा Meta की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट बताती है कि WhatsApp ने भारत में 8.45 मिलियन (84 लाख से ज्यादा) अकाउंट्स पर बैन लगाया। यह कार्रवाई Information Technology Act की धारा 4(1)(d) और धारा 3A(7) के प्रावधानों का पालन करने के लिए की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बैन 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच लागू किया गया। WhatsApp ने किन अकाउंट्स को किया बैन? 1.66 मिलियन अकाउंट्स को गंभीर उल्लंघनों के कारण तुरंत ब्लॉक कर दिया गया। बाकी के अकाउंट्स की जांच के बाद उन्हें संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर बैन किया गया। 1.6 मिलियन से अधिक अकाउंट्स को WhatsApp की निगरानी के दौरान प्रोएक्टिव रूप से बैन कर दिया गया, जिनमें यूजर शिकायतों की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि वे पहले भी प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग में लिप्त पाए गए थे। WhatsApp ने बड़े पैमाने पर बैन क्यों किया? सर्विस की कंडीशन का उल्लंघन (Violation of Terms of Service):     बल्क मैसेज भेजना     स्पैमिंग और फ्रॉड एक्टिविटीज     गुमराह करने या हानिकारक जानकारी साझा करना     गैरकानूनी गतिविधियां (Illegal Activities):     लोकल कानूनों के उल्लंघन में पाए गए अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया गया। यूजर शिकायतें (User Complaints): 10,707 यूजर्स की शिकायतें मिलीं, जिनमें से 93% शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की गई। उत्पीड़न, दुर्व्यवहार, या अनुचित व्यवहार की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई। यूजर्स की सुरक्षा के लिए WhatsApp की बड़ी पहल WhatsApp के ये प्रोएक्टिव कदम यूजर्स के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल बनाने के लिए उठाए गए हैं। Meta के द्वारा लाखों अकाउंट्स को बैन करने का निर्णय यह दर्शाता है कि कंपनी WhatsApp को एक सुरक्षित और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बनाए रखने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। कितनी शिकायतें आईं और कितनी पर कार्रवाई हुई? जनवरी 2025 के दौरान व्हाट्सऐप को 9,474 शिकायतें मिलीं. इनमें से 239 मामलों में अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया गया या अन्य सुधारात्मक कार्रवाई की गई. इन शिकायतों में यूजर्स द्वारा भेजे गए ईमेल और डाक पत्र भी शामिल थे, जो व्हाट्सऐप के भारत स्थित शिकायत अधिकारी को भेजे गए थे. व्हाट्सऐप कैसे करता है अकाउंट्स को डिटेक्ट और बैन? व्हाट्सऐप ने बताया कि वह मल्टी-लेयर्ड सिक्योरिटी सिस्टम का इस्तेमाल करता है, जिससे हानिकारक गतिविधियों में शामिल अकाउंट्स की पहचान की जाती है. यह सिस्टम तीन स्तरों पर काम करता है – 1. रजिस्ट्रेशन के दौरान: जब कोई नया अकाउंट बनता है, तो संदिग्ध गतिविधियों वाले अकाउंट्स को फ्लैग कर दिया जाता है. 2. मैसेजिंग के दौरान: व्हाट्सऐप के ऑटोमेटेड सिस्टम्स ऐसे अकाउंट्स की पहचान करते हैं जो बल्क मैसेजिंग या स्पैमिंग कर रहे होते हैं. 3. यूजर रिपोर्ट्स के आधार पर: यदि कोई यूजर किसी अकाउंट की शिकायत करता है, तो व्हाट्सऐप उस अकाउंट की जांच करता है और जरूरी कार्रवाई करता है. व्हाट्सऐप अकाउंट्स क्यों किए जाते हैं बैन? अगर आप भी व्हाट्सऐप का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपका अकाउंट भी बैन हो सकता है. व्हाट्सऐप अकाउंट्स को बैन करने के पीछे तीन प्रमुख कारण होते हैं – 1. नियमों का उल्लंघन: बल्क मैसेजिंग, स्पैम, फ्रॉड और फेक न्यूज फैलाने वाले अकाउंट्स को व्हाट्सऐप के नियमों के तहत बैन किया जाता है. 2. अवैध गतिविधियां: जो अकाउंट्स भारतीय कानूनों के खिलाफ गतिविधियों में संलिप्त होते हैं, उन्हें प्लेटफॉर्म हटा देता है. 3. यूजर की शिकायतें: यदि किसी अकाउंट से परेशान करने वाले, अपमानजनक या अनुचित संदेश भेजे जा रहे हैं तो यूजर्स इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं, जिससे उस अकाउंट पर कार्रवाई हो सकती है. व्हाट्सऐप से बैन होने से कैसे बचें? अगर आप व्हाट्सऐप का उपयोग सही तरीके से नहीं कर रहे हैं, तो आपका अकाउंट भी बैन हो सकता है. इससे बचने के लिए – • व्हाट्सऐप के नियमों और शर्तों का पालन करें. • बल्क मैसेजिंग, स्पैम या किसी भी संदिग्ध गतिविधि में शामिल न हों. • यदि आपको किसी अकाउंट से स्पैम मैसेज या स्कैम कॉल्स मिलते हैं, तो तुरंत उसकी रिपोर्ट करें. इससे व्हाट्सऐप को उन अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई करने में मदद मिलेगी और आप तथा अन्य यूजर्स सुरक्षित रहेंगे.  

सनातन को समझने के लिये साधु-संतों के जीवन और उनके अनुभवों को समझना आवश्यक : मुख्यमंत्री यादव

तराना के तिल भांडेश्वर महादेव मन्दिर को प्रदान करेंगे भव्यता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विश्व में सनातन ही एकमात्र धर्म है, जो प्रकृति को समाहित करता सनातन को समझने के लिये साधु-संतों के जीवन और उनके अनुभवों को समझना आवश्यक : मुख्यमंत्री यादव मुख्यमंत्री हुए समारोह में शामिल मोहन भारती बने दशनाम जूना अखाड़ा के महंत उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विश्व में सनातन ही एकमात्र धर्म है, जो प्रकृति को समाहित करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तराना स्थित तिलभांडेश्वर महादेव मन्दिर में दशनाम जूना अखाड़ा के मोहन भारती महाराज के महंत बनने पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सनातन को समझने के लिये साधु-संतों के जीवन और उनके अनुभवों को समझना आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि तिल भांडेश्वर मंदिर को धार्मिक लोक के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उज्जैन को धार्मिक-सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार गौ-शालाओं के लिए विशेष प्रावधान कर रही है। सभी गौ-शालाओं में एक गौ-वंश के लिए प्रतिदिन 40 रूपये की अनुदान राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साधु-संत सनातन की धुरी हैं। सनातन धर्म साधु-संतों के मार्गदर्शन में काम करता रहा है। उन्होंने उज्जैन में आयोजित होने जा रहे सिंहस्थ-2028 के लिये साधु-संतों को आमंत्रित करते हुए कहा कि सिंहस्थ के लिये उज्जैन में साधु-संतों को स्थाई प्रकृति के निर्माण की भी स्वीकृति मिलेगी। इससे साधु-संतों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आयेगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सुपलक पटवर्धन के निर्देशन में बालिकाओं ने नर्मदा क्षिप्रा स्तुति पर आधारित नृत्य नाटिका की आकर्षक प्रस्तुति दी। आयोजन में अखाड़े के मुख्य संरक्षक महंत हरि गिरि महाराज एवं अन्य संतों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को चांदी की गौ-माता स्मृति-चिन्ह के रूप में भेंट की। समारोह में सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, स्थानीय पार्षद महेश जोशी, साधु संत उपस्थित रहे।  

दिल्ली में हत्याकांड का खुलासा- आसिफ ने कोमल को मारकर उसे पत्थर से बांधा गया और फिर लाश नहर में फेंक दी

नई दिल्ली दिल्ली में एक लड़की की हत्या के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सीमापुरी के सुंदरी नगर में रहने वाली कोमल नाम की एक लड़की को मारकर उसे पत्थर से बांधा गया और फिर लाश नहर में फेंक दी गई। पुलिस आसिफ नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो उसे लंबे समय से उसे जानता था। हत्याकांड को 12 मार्च को अंजाम दिया गया था, जबकि लाश 17 मार्च को बरामद की गई थी। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में टैक्सी चलाने वाले आसिफ की कोमल से लंबे समय से जान पहचान थी। 12 मार्च को आसिफ ने कोमल को सीमापुरी इलाके से अपनी कार में बिठाया। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान आसिफ ने गला दबाकर कोमल की हत्या कर दी। कोमल की हत्या के बाद आसिफ ने लाश को ठिकाने के लिए हैरान करने वाली तरकीब निकाली। उसने शव को एक भारी पत्थर से बांध छावला इलाके में मौजूद नहर में फेंक दिया। कई दिनों तक पानी में रहने के बाद जब शव काफी फूल गया तो यह पानी की सतह पर आ गया। लोगों ने नहर में लाश देखकर पुलिस को खबर दी। इससे पहले कोमल के परिवारवालों ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। लाश मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा छावला पुलिस स्टेशन में दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने जल्द ही कड़ियों को जोड़ते हुए आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आसिफ के साथ और भी कोई इस अपराध में शामिल थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet