LATEST NEWS

अंग्रेजी ओलंपियाड का आयोजन आज से भोपाल में शुरू, प्रदेश में 14 लाख 60 हजार विद्यार्थियों ने की सहभागिता

भोपाल भोपाल में 20 मार्च से राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में प्रारंभ हुआ। पहले दिन कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों का शिक्षकों द्वारा मौखिक टेस्ट लिया गया। इसके साथ ही कक्षा 4 से 8 के विद्यार्थियों का लिखित टेस्ट लिया गया। स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा अंग्रेजी पर केन्द्रित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। इन प्रतियोगिताओं में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर सहभागिता की। उल्‍ले‍खनीय है कि राज्‍य स्‍तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थी शाला स्‍तर, संकुल स्‍तर, विकासखण्ड स्‍तर और जिला स्तर तक प्रतियोगिताओं के विजेता बनने के बाद यहॉ तक पहुँचे हैं। राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में कक्षा 2 से 8 तक के लगभग 14 लाख 60 हजार विद्यार्थी ने भाग लिया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। पुरस्कार वितरण राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड (वर्ल्ड पॉवर चेम्पियनशिप) का समापन 21 मार्च को दोपहर 3:30 बजे भोपाल के इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन एजुकेशन पीजीबीटी परिसर में होगा। पुरस्कार वितरण संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री हरजिंदर सिंह करेंगे। अंग्रेजी भाषा शिक्षण संस्थान प्रदेश में अंग्रेजी भाषा शिक्षण के उन्नयन, शिक्षकों के प्रशिक्षण एवं पाठ्य सामग्री निर्माण में गुणवत्ता विकास के उद्देश्य से भोपाल में अंग्रेजी भाषा शिक्षण संस्थान की स्थापना 1964 में की गई है। यह संस्थान मध्यप्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के अंतर्गत एक संस्थान है। यह संस्थान प्रदेश के सभी स्तरों के शिक्षकों के लिये नियमित रूप से अंग्रेजी भाषा में सेवाकालीन शिक्षण प्रशिक्षण की व्यवस्था करता है। यह संस्थान अंग्रेजी भाषा के प्रशिक्षण में उन्नयन के लिये अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय (ईएफएल-यू) हैदराबाद से सहयोग एवं मार्गदर्शन भी ले रहा है।

एक शख्स अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस के पास पहुंचा, सेक्स के लिए 5 हजार रुपये मांगती है पत्नी, निजी अंगों पर चोट

बेंगलुरु पति और पत्नी के बीच झगड़े की यह खबर आपको हैरान कर देगी। यहां पति ने पत्नी पर मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा किया जा रहा है कि पत्नी सोने के बदले रुपयों की मांग करती है। इसके अलावा उसे शारीरिक कष्ट भी देती है। इतना ही नहीं ऑफिस की मीटिंग के दौरान कैमरे पर पत्नी की अभद्र हरकतों के चलते युवक को अपनी नौकरी भी गंवानी पड़ गई। निजी अंगों पर चोट पहुंचाई मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक शख्स पत्नी के खिलाफ पुलिस के पास पहुंचा है। उसके आरोप हैं कि पत्नी ने कई बार उसके निजी अंग पर चोट पहुंचाई है। पत्नी के अलावा उसके सास-ससुर पर भी रुपयों की लगातार मांग करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्स के बदले मांगती है रुपये रिपोर्ट्स के अनुसार, पति के आरोप हैं कि पत्नी साथ सोने के लिए भी हर रोज 5 हजार रुपये मांगती है। फिलहाल, इस संबंध में महिला की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पति के आरोप हैं कि साल 2022 में शादी के बाद से ही पत्नी ने उसके साथ संबंध बनाने से मना कर दिया था और इसकी वजह वह बच्चे बताती है। आरोप हैं कि जब पति ने निरोध के साथ सेक्स की बात कही, तो पत्नी ने रुपयों की मांग कर दी थी। तलाक चाहिए तो रुपये दो खबर है जब शख्स ने पत्नी से तलाक चाहा, तो उसने 45 लाख रुपये की डिमांड रख दी। इसके अलावा आरोप ये भी हैं कि महिला पति को सुसाइड की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही है। नौकरी भी गंवाई शख्स ने नौकरी जाने की वजह भी पत्नी को बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी पर आरोप हैं कि पति के वर्क फ्रॉम होम के दौरान वह मीटिंग के बीच आकर नाचती थी और झगड़ा भी करती थी। पति की मीटिंग के बीच ही जोर से चिल्लाती थी। इन घटनाओं के चलते पीड़ित को नौकरी गंवानी पड़ गई थी।

दूध बेचने वाले की बेटी ने लड़कों के बीच किया अभ्यास, अब भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन

वाराणसी काशी की बेटी ने संघर्षों के बीच बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दूध बेचने वाले की बेटी पूजा यादव का भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ। गांव में लड़कियों की टीम नहीं बनी तो पूजा ने लड़कों की टीम में अभ्यास किया। ऐसे में इस उपलब्धि से पूरा परिवार खुश है। गंगापुर एकेडमी से हॉकी का ककहरा सीखने वाली पूजा यादव का कर देश के सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए लगने वाले प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ है। भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र बंगलूरू में 23 से 30 मार्च तक शिविर लगेगा। गंगापुर की रहने वाली पूजा के पिता महेंद्र यादव दूध का व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। माता कलावती देवी गृहणी हैं। पूजा छह बहनों में पांचवें नंबर पर है। शिविर में चयनित होने के लिए कम संसाधनों में लड़कों के साथ हॉकी का अभ्यास किया। प्रारंभिक शिक्षा गंगापुर इंटर कॉलेज से पूरी की। पूजा, जूनियर नेशनल और खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा, सीनियर नेशनल में कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य रही हैं। वह सीनियर नेशनल में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अकादमी के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन अंसारी ने बताया कि पूजा का भारतीय हॉकी टीम के शिविर में चयन होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे खिलाड़ियों में काफी उत्साह है।

सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में दिल्ली बनाम मुंबई चाट पर सेलेब्स के बीच नोकझोंक

मुंबई, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सेलेब्रिटी मास्टरशेफ पर दिल्ली बनाम मुंबई चाट पर सेलेब्स के बीच नोकझोंक होने वाला है। सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में धमाकेदार हफ्ते के लिए मंच सज चुका है, जहां मशहूर शेफ कुनाल कपूर के साथ शेफ रणवीर बरार और एंटरटेनमेंट क्वीन फराह खान भी शामिल होंगी। दिल्ली और मुंबई की चाट को लेकर हमेशा से बहस होती रही है, और अब यह दोस्ताना लड़ाई सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के किचन तक पहुंच चुकी है। सेट पर चाट को लेकर जमकर बहस हो रही है, जहां हर कोई अपने पसंदीदा शहर की चाट के पक्ष में खड़ा है। शेफ कुनाल कपूर का दावा है कि दिल्ली की चाट बेस्ट है! इस पर उषा ताई तुरंत चुनौती देती हैं और कहती हैं, मुंबई की चाट जैसी कहीं नहीं मिलती।गौरव खन्ना भी शेफ कुनाल का समर्थन करते हुए मुस्कुराते हुए कहते हैं, दिल्ली की चाट ही सबसे स्वादिष्ट है! और उषा ताई की टांग खींचते हुए यह भी कहते हैं, उषा ताई को असली चाट का स्वाद ही नहीं पता!” फैसल शेख भी अपनी हाजिरजवाबी दिखाते हुए कहते हैं, मुंबई की चाट ने सबकी वाट लगा दी! जैसे-जैसे दिल्ली स्पाइस चैलेंज आगे बढ़ता है, सेलेब्स के वन-लाइनर्स और मज़ेदार तकरार से किचन का माहौल और भी चटपटा हो जाता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि प्रतियोगी दिल्ली स्पाइस चैलेंज में अपनी खास चाट बनाकर कैसे स्वाद का जादू बिखेरते हैं। क्या उनका स्वाद भी उतना ही दमदार होगा जितनी उनकी बातें1 सेलेब्रिटी मास्टरशेफ , सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होता है।  

सोशल ऑडिट के उद्देश्य से दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उमावि का किया निरीक्षण

ग्वालियर सोशल ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने के उद्देश्य से हुरावली में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण उच्च न्यायालय द्वारा गठित किशोर न्याय समिति की बैठक में दिये गये निर्देशों के पालन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पी सी गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री प्रियंक भारद्वाज और जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दीपक शर्मा द्वारा किया गया। दिव्यांग बच्चों के सहायतार्थ संचालित शासकीय व अशासकीय विद्यालयों व छात्रावासों से समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों व संस्थाओं को जोड़कर इन संस्थाओं की स्थिति में सुधार व सहयोग करने के उद्देश्य से सोशल ऑडिट रिपोर्ट तैयार की जा रही है।  निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रियंक भारद्वाज ने अपनी ओर से एक हारमोनियम इस विद्यालय को देने की सहमति दी। साथ ही समाज के अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों और संस्थाओं से भी विद्यालय को सहयोग दिलाने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगण व बच्चे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

‘महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित हुये कार्तिक आर्यन

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में मुरलीकांत पेटकर के दमदार किरदार के लिए ‘महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2025’ अवॉर्ड से नवाजा गया है। मुरलीकांत पेटकर के रोल के जरिए कार्तिक ने महाराष्ट्र के इस अनदेखे हीरो की प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा, जिन्होंने भारत के लिए पहला पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीता था। कार्तिक की इस भूमिका के प्रति समर्पण, ट्रांसफॉर्मेशन और मेहनत ने न सिर्फ पेटकर की मजबूती और जज्बे को शानदार तरीके से पेश किया, बल्कि उनकी शानदार कहानी को एक बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाया। इस अवॉर्ड के साथ कार्तिक ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, बल्कि महाराष्ट्र के गौरव को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अवॉर्ड मिलने के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड पाना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। ये मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व का पल है। मैं भले ही ग्वालियर से हूं, लेकिन मुंबई मेरी कर्मभूमि है।इस शहर ने मुझे मेरा नाम, शोहरत, घर और आज जो कुछ भी है, सबकुछ दिया है। बचपन से मेरा सपना था कि मैं एक्टर बनूं और मुंबई आऊं, और यही फैसला मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया। जैसे भगवद गीता में कहा गया है कि इंसान को सिर्फ अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। ‘लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर’ जैसे अवॉर्ड्स इस विश्वास की पुष्टि करते हैं, और मैं आगे भी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने काम में जुटा रहूंगा।  

मंदिरों पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने का इनकार, याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट जाने को कहा

नई दिल्ली मयूर विहार फेज 2 में स्थित तीन मंदिरों पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। देश की सर्वोच्च अदालत ने रोक लगाने वाली अर्जी को खारिज करते हुए याचिकाकर्ताओं को दिल्ली हाईकोर्ट जाने को कहा है। मयूर विहार फेज-2 में स्थित तीन मंदिरों पर डीडीए कार्रवाई करने पहुंचा था। दिल्ली प्रशासन का पंजा(बुलडोजर) देख वहां रहने वाले स्थानीय लोगों ने हंगामा और विरोध करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद कार्रवाई को रोकना पड़ा था। मयूर विहार फेज 2 में तीन मंदिर हैं। पूर्वी दिल्ली काली बाड़ी समिति,श्री अमरनाथ मंदिर संस्था और श्री बद्रीनाथ मंदिर। इन तीनों मंदिरों की समितियों ने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के 19 मार्च 2025 को जारी विध्वंस नोटिस को चुनौती दी है। वकील विष्णु शंकर जैन के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि अधिकारियों ने बुधवार रात 9 बजे सार्वजनिक नोटिस लगाया और बताया कि मंदिरों को 20 मार्च 2025 को सुबह 4 बजे ध्वस्त कर दिया जाएगा। वकील विष्णु शंकर जैन ने याचिका में कहा कि डीडीए या किसी धार्मिक समिति के किसी भी प्राधिकरण द्वारा मंदिरों को सुनवाई का कोई अवसर नहीं दिया गया। याचिका में बताया गया है कि मंदिर 35 साल पुराने हैं और डीडीए ने खुद काली बाड़ी समिति मंदिर को मंदिर के सामने मैदान में दुर्गा पूजा करने की अनुमति दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने मंदिरों की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय जाने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में आगे कहा गया कि डीडीए ने अपनी मनमानी से, सुप्रीम कोर्ट के फैसले और भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 और 25 के प्रावधानों का पूरी तरह उल्लंघन करते हुए,मंदिर को गिराने का फैसला किया है। डीडीए या किसी धार्मिक समिति के किसी भी अधिकारी ने याचिकाकर्ताओं को सुनवाई का कोई मौका नहीं दिया। मयूर विहार फेज-2 पहुंची डीडीए की टीम को स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा। पटपड़गंज विधायक रविंदर सिंह नेगी ने लोगों को आश्वासन दिया कि सीएम रेखा गुप्ता ने अनिश्चतकाल के लिए कार्रवाई पर रोक लगा दी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण की टीम भी बाद में लौट गई। इसके बाद मामला देश की सर्वोच्च अदालत पहुंचा।

औरंगजेब और गाजी विवाद के बीच बहराइच में खूब बरसे CM योगी, आक्रांता का महिमामंडन मतलब देशद्रोह

बहराइच औरंगजेब और सलार गाजी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के बहराइच में खूब बरसे। उन्होंने कहा कि आक्रांता का महिमामंडन मतलब देशद्रोह है। बहराइच ऋषि परम्परा से जुड़ा जनपद है। बहराइच की पहचान व नाम बालार्क ऋषि के नाम पर आगे चला था। यहां उनका आश्रम भी था। यह ऐसी ऐतिहासिक जगह है जहां पर एक विदेशी आकांता को धूल धूससरित करते हुए महाराज सुहलदेव ने भारत की विजय पताका को फहराया। महाराज सुहलदेव का शौर्य परामक्रम का इस स्तर का था उन्होंने विदेशी आकाताआं के साथ शौर्य का जो परिचय दिया था उसी की परिणित हुई कि 150 वर्ष तक कोई विदेशी आक्रांता भारत पर हमला करने का दुस्साहस नहीं कर पाया। योगी आदित्यनाथ मिहींपुरवा तहसील के नए भवन का शुभारम्भ करने आए थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। भारत की संस्कृति का गुणगान दुनिया कर रही है। पूरा देश एकजुट होकर कार्य कर रहा है। मैं सभी उत्तर प्रदेश वासियों से कहना चाहूंगा कि जब पूरी दुनिया में भारत की सनातन संस्क़ति व परम्परा का गुणगान हो रहा है। तो भारत के महापुरुषों के सम्मान का भाव हर नागरिक का दायित्व होना चाहिए। उन स्थितियों में किसी आक्रांता को महिमामंडन नहीं करना चाहिए। आक्रांता का महिमामंडन करना देशद्रोह की नींव को पुख्ता करना है। और स्वतंत्र भारत ऐसे किसी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता है। जो भारत के महापुरुषों को अपमानित करता हो। उन आक्रांताओं को महिमामंडन करता हो जिन आक्रांताओं ने भारत की सनातन संस्कृति को रौंदने का काम किया था, बहन बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने का काम कया था। आस्था पर प्रहार किया था। उसे आज का नया भारत कतई स्वीकार नहीं कर सकता है। और इसीलिए कहने आया हूं विकास की गाथा तभी आगे बढ़ सकती है जब हम विरासत को पूरे गौरव के साथ बढ़ाने का काम करते हैं। हमारी गौरव गाथा विरासत के साथ जुड़ी है। विरासत विकास से जुड़ा है। प्रधानमंत्री ने की महाकुंभ की भूरि भूरि प्रशंसा महाकुम्भ के बाद पूरी दुनिया भारत की संस्कृति व परम्परा को लेकर उत्तर प्रदेश की ओर देख रही है। प्रधानमंत्री ने महाकुंभ की भूरि भूरि प्रशंसा की है। मानवता का इतना बड़ा आयोजन सिर्फ उत्तर प्रदेश में संभव है। मां गंगा, यमुना, सरस्वती के त्रिवेणी पर 66 करोड़ लोगों ने स्नान किया है।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 30 नक्सली ढेर

 बीजापुर/कांकेर छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर थाना गंगालूर क्षेत्र में गुरुवार सुबह मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। उधर कांकेर क्षेत्र में भी मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया गया है। बीजापुर मुठभेड़ में एक जवान बलिदान भी हुए हैं। इलाके में सर्चिंग जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। संयुक्त टीम ने इलाके में ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान गुरुवार सुबह करीब सात बजे से दोनों ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने 18 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इस अभियान में बीजापुर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान बलिदान हो गया। फिलहाल क्षेत्र में मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षाबल पूरे इलाके में निगरानी रखे हुए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा- 31 मार्च 2026 से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए। मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ स्थल पर सर्चिंग अभियान जारी है। बीजापुर से संयुक्त पुलिस जवानों का दल नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर अंडरी के पहाड़ में घुसा था। जहां जवानों को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों द्वारा फायरिंग की गई। गंगालूर थाना क्षेत्र का यह इलाका दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला पहाड़ी से लगा हुआ है। यह नक्सलियों का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। कैंप खुलने से सिमटा नक्सलियों का क्षेत्र पीडिया में कैंप खुलने के बाद से नक्सलियों का यह इलाका भी अब सिमट गया है। पीडिया कैंप के आसपास मिरगान घोटुल, डोडी तुमनार, इडेनार, गमपुर, तामोडी, अंडरी, कुएम जैसे गांव हैं, जो वर्षों से नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित जगह माने जाते रहे हैं। कांकेर जिले में मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर कांकेर-नारायणपुर सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने परर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी रवाना हुई थी। डीआरजी और बीएसएफ की टीम पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में 4 नक्सली ढेर हो गए। इनके पास से आटोमैटिक हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। यहां रुक-रुककर फायरिंग जारी है।

सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाता है मे‍कअप

सोशल लाइफ हो या फिर सोशल मीडिया, खुद को ठीक ढंग से प्रेजेंट करने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। आज कल लड़क‍ियों के साथ-साथ लड़के भी मेकअप कराने लगे हैं। मेकअप न केवल खूबसूरती को निखारने का काम करता है बल्कि यह आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। ये अब अपनी पहचान को संवारने का भी माध्यम बन चुका है। हालांक‍ि कई लोग मेकअप को केवल दिखावे से जोड़कर देखते हैं लेकिन वास्तव में मेकअप के कई फायदे होते हैं। यह न केवल अच्छा लुक देता है, बल्कि कई तरह से मानसिक और सामाजिक प्रभाव भी डालता है। आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं क‍ि मेकअप क्‍यों जरूरी होता है। इसके क्या फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से- मेकअप करने से लुक काफी अच्‍छा आ जाता है। जब आप अच्‍छी द‍िखती हैं तो हर कोई आपकी तारीफ करता है। ऐसे में खुद-ब-खुद आपमें सेल्फ कॉन्फिडेंस आ जाता है। खासकर जब किसी पार्टी, इंटरव्यू या खास मौके पर जाना हो तो मेकअप आत्मविश्वास को दोगुना कर सकता है। स्‍क‍िन को करता है प्रोटेक्‍ट आपको बता दें क‍ि मेकअप सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने का ही जर‍िया नहीं है। ये हमारी स्‍क‍िन की सुरक्षा भी करता है। फाउंडेशन और प्राइमर चेहरे को धूल, धूप और प्रदूषण से बचाने का काम करते हैं। सनस्क्रीन भी त्वचा को हानिकारक UV Rays से बचाते हैं। खामियों को छुपाता है मेक‍अप कई बार चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे या डार्क सर्कल्स हुए रहते हैं। मेकअप करने से इन्‍हें छ‍िपाने में मदद म‍िलती है। एक क्लीन और फ्रेश लुक मेकअप से पाया जा सकता है। खुद को एक्सप्रेस करने का बेस्‍ट तरीका मेकअप एक आर्ट की तरह होता है। कोई हल्का और नेचुरल लुक पसंद करता है, तो कोई बोल्ड और ग्लैमरस लुक अपनाना चाहता है। अलग-अलग रंग और स्टाइल आजमाकर अपने लुक में नयापन लाया जा सकता है। मूड को करता है बेहतर मेकअप करने से आप अपने आपको खुशी दे सकती हैं। दरअसल ये मूड को भी बेहतर बनाने का काम करता है। जब आप अपने लुक से खुश होती हैं तो पूरे दिन एनर्जी और पॉजिटिविटी बनी रहती है। पड़ता है अच्छा इम्प्रेशन कई बार हमें ऑफ‍िस की मीट‍िंग्‍स अटेंड करने बाहर जाना होता है। ऐसे में आपका लुक एकदम परफेक्‍ट होना चाह‍िए। मेकअप ही वह जर‍िया है जो आपकी पर्सनालिटी को निखारने में मदद करता है और Positive Impression डालता है।

छत्तीसगढ़ में लुढ़केगा दिन का पारा, बारिश के आसार

रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी दो दिनों में प्रदेश एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच दिन का पारा चार डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है। वहीं 20 से 22 मार्च तक प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा, ओलावृष्टि और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज गुरुवार को मध्य भागों में बारिश की संभावना बनी हुई है।   मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने का संभावना है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मध्य भागों में 20 और 21 मार्च को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी इलाकों में 22 मार्च को बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवा के साथ गरज चमक होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज गुरुवार को प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है वही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात, अंधड़ और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम की यह प्रक्रिया आगामी दो दिनों तक चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, एक द्रोणिका ओड़ीसा के मध्य भागों से दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिणी विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण पूर्व ईरान और उसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवर्ती परिसंचरण के रूप में अफगानिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किलोमीटर ऊपर स्थित है। बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर और बिलासपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14 डिग्री दर्ज किया गया है।  

30 द‍िनों तक खाएं मखाने जबरदस्‍त होंगे फायदे

मखाने को फॉक्स नट्स और लोटस सीड्स के नाम से भी जाना जाता है। ये खाने में ज‍ितने स्‍वाद‍िष्‍ट होते हैं उतने ही पौष्टिक भी हैं। मखाने में विटामिन मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। मखाने की तासीर ठंडी होती है इसील‍िए लाेग गर्मियों में इसे खाना पसंद करते हैं। लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दि‍ल्‍ली। मार्च से ही गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। इस बार मौसम व‍िभाग ने भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। इस मौसम में शरीर को ठंडा और ऊर्जावान बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में लोग जूस का सहारा लेते हैं। उन फलों को डाइट में शाम‍िल करते हैं जि‍नमें पानी की मात्रा अध‍िक हो। हालांक‍ि फलों के अलावा कुछ नट्स भी ऐसे होते हैं जो हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। उन्‍हीं में से मखाना एक है। मखाना आपके शरीर को ठंडक प्रदान करने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह खाने में बेहद हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला होता है। ये गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। इसके अलावा ये तुरंत एनर्जी देने में भी मदद करता है। मखाने में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाते हैं बल्कि स्किन और हार्ट के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसे स्नैक के रूप में खाने से वजन नियंत्रित रहता है और शरीर में ठंडक बनी रहती है। आज हम आपको गर्मी में मखाना खाने के जबरदस्‍त फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से- कैसी होती है मखाने की तासीर? मखाने की तासीर ठंडी होती है। यही कारण है क‍ि लोग गर्मियों में मखाने को प्राथम‍ि‍कता देते हैं। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। इसकी ठंडी तासीर होने के कारण इसका सेवन कुछ स्थितियों में सावधानी पूर्वक करना चाहिए। हालांकि यह वजन घटाने में सहायक है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल जिनका ब्‍लड प्रेशर हाई रहता है वे रोजाना मखाने को खा सकते हैं। इसमें सोडियम कम और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। ये दोनों चीजें ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। अगर आपका बीपी हाई रहता है तो आप रोजाना मखाने का सेवन करें। शुगर रहता है नॉर्मल हाई ब्‍लड शुगर की समस्‍या से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट में मखाना जरूर शाम‍िल करना चाहि‍ए। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। आप इसे स्‍नैक्‍स के रूप में ले सकते हैं। कब्ज से द‍िलाए राहत मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं। जो पेट को गैस, अपच की समस्या से बचाने का काम करते हैं। ये पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने में मददगार है। मोटापे में सहायक मखाने में एथेनोल नाम का तत्व पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है। मखाना खाने से मोटापे को कंट्रोल क‍िया जा सकता है। दिल की सेहत को सुधारे मखाना खाने से द‍िल की सेहत दुरुस्‍त रहती है। मखाने में एल्केलाइड जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हार्ट संबंधी खतरे से बचाने में मदद कर सकते हैं। इन बातों का रखें ध्यान     अगर पहले से एलर्जी है तो मखाना खाने से बचना चाह‍िए।     मखाने खाने के बाद आपको त्वचा में खुजली, चकत्ते या कोई एलर्जी हो रही तो इसका सेवन बंद कर देना चाहिए।     अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है।  

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बुलाई आवश्यक बैठक, प्रदेश के दिग्गज नेता होंगे मौजूद

रायपुर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी कल शुक्रवार को आवश्यक बैठक आयोजित की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी की एक आवश्यक बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश के प्रभारी नितिन नबीन समेत प्रदेश के बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में 21 मार्च को दोपहर दो बजे बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सम्भाग प्रभारी-सह प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी-सहप्रभारी, जिला अध्यक्ष, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक-सह संयोजक, सभी महापौर, नपा-नपं अध्यक्ष, निगम सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे।

नया भारत आक्रांताओं को स्वीकार नहीं करेगा, आक्रांता के महिमामंडन का मतलब देशद्रोह : CM योगी

बहराइच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच की तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के मुख्य भवन के उद्घाटन कार्यक्रम शिरकत की. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में बहराइच की पहचान को महाराजा सुहेलदेव के शौर्य के साथ जोड़ा. योगी आदित्यनाथ ने सैयद सालार मसूद गाजी का बिना नाम लिए कहा कि विदेशी आक्रांता को महाराजा सुहेलदेव ने इस बहराइच में धूल धूसरित करने का काम किया था. बहराइच ऋषि बालार्क के नाम पर था. सीएम योगी ने महाराजा सुहेलदेव और ऋषि बालार्क को बहराइच की पहचान बताते हुए कहा कि अधिकारी कर्मचारियों को अब अपने पोस्टिंग स्थल पर रात्रि निवास करना होगा. योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भारत की सनातन संस्कृति का गुणगान दुनिया कर रही है. हर नागरिक का दायित्व है कि वो भी ऐसा करे. किसी आक्रांता का महिमामंडन नहीं करना चाहिए. नया भारत आक्रांताओं को स्वीकार नहीं करेगा. आक्रांता के महिमामंडन का मतलब देशद्रोह है. बहराइच में किसके नाम पर विवाद? संभल के बाद सैयद सालार मसूद गाजी को लेकर बहराइच में भी हलचल बढ़ गई है. दरअसल, 1034 ईस्वी में बहराइच जिला मुख्यालय के समीप बहने वाली चित्तौरा झील के किनारे महराजा सुहेलदेव ने अपने 21 अन्य छोटे-छोटे राजाओं के साथ मिलकर सालार मसूद गाजी से युद्ध किया था और उसे युद्ध में पराजित कर मार डाला था. उसके शव को बहराइच में ही दफना दिया गया था, जहां सालाना जलसा होता है. जानिए गजनवी के सेना के मुखिया के बारे में जानकारों के मुताबिक, सैयद सालार मसूद गाजी का जन्म 1014 ईस्वी में अजमेर में हुआ था. वह विदेशी आक्रांता महमूद गजनवी का भांजा होने के साथ उसका सेनापति भी था. तलवार की धार पर अपनी विस्तारवादी सोच के साथ सालार मसूद गाजी 1030-31 के करीब अवध के इलाकों में सतरिख (बाराबंकी ) होते हुए बहराइच, श्रावस्ती पहुंचा था.  

सरकार ने स्थानीय रूप से निर्मित 307 तोपों के साथ-साथ टोइंग व्हीकल्स के लिए 7,000 करोड़ के सौदे पर लगाई मुहर

नई दिल्ली भारतीय सेना जल्द ही स्वदेशी आर्टिलरी गन से लैस होगी। देश के रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भता को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 7000 करोड़ रुपए के सौदे को मंजूरी दे दी है। मामले से अवगत अधिकारियों ने गुरुवार को बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने स्थानीय रूप से निर्मित 307 तोपों के साथ-साथ टोइंग व्हीकल्स के लिए 7,000 करोड़ रुपये के सौदे पर मुहर लगा दी है। अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया है कि इस ATAGS ( एडवांस्ड टॉड आर्टिलरी गन सिस्टम) सौदे में 327 टोइंग ट्रक भी शामिल हैं, जिससे मार्च के अंत तक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने का रास्ता साफ हो गया है। 155 मिमी/52-कैलिबर की इस तोप की रेंज लगभग 48 किमी है। नई तोपों की खरीद से भारत में आधुनिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा और इससे भारतीय सेना की तैयारी भी बढ़ेगी। सेना ने 2017 से अब तक 720 मिलियन डॉलर के अनुबंध के तहत 100 ऐसी तोपों को अपने बेड़े में शामिल किया है और उनमें से कई को पहाड़ों में संचालन को सक्षम करने के लिए अपग्रेड करने के बाद लद्दाख सेक्टर में तैनात किया गया है। तोपों को मूल रूप से रेगिस्तानी इलाकों के लिए खरीदा गया था। ATAGS प्रोजेक्ट क्या है? बता दें कि DRDO ने 2013 में ATAGS प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य सेना की पुरानी तोपों को आधुनिक 155mm आर्टिलरी गन सिस्टम से बदलना था। DRDO ने तोप के निर्माण के लिए दो निजी फर्मों, भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के साथ समझौता किया है। यह ऑर्डर दोनों कंपनियों के बीच विभाजित किया जाएगा। भारत फोर्ज, जो ATAGS टेंडर के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है, 60% तोपों का निर्माण और आपूर्ति करेगी। वहीं बचे हुए 40 फीसदी तोपों का उत्पादन TASL द्वारा किया जाएगा। रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा इससे पहले 1 फरवरी को भारत ने केंद्रीय बजट में रक्षा बजट के लिए 6.81 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि निर्धारित की थी। इसमें सेना के आधुनिकीकरण के लिए 1.8 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। सेना की खरीदारी सूची में फिलहाल कई लड़ाकू जेट, हेलीकॉप्टर, युद्धपोत, पनडुब्बी, टैंक, तोपें, ड्रोन, रॉकेट और मिसाइल शामिल हैं। आधुनिकीकरण के बजट का 75% रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए घरेलू स्रोतों से हथियार और उपकरण खरीदने पर खर्च किया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट से पता चला है कि 2015-19 और 2020-24 के बीच भारत का हथियार आयात 9.3 फीसदी तक कम हो गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet