LATEST NEWS

चैत्र नवरात्रि : लौंग से करें चमत्कारी उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति और माता रानी का बना रहेगा आशीर्वाद

सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है. नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ स्वरूप की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है. वैसे तो साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है जिसमें एक शारदीय दूसरा चैत्र और दो गुप्त नवरात्रि होते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से शुरू हो रही है. हिंदू धर्म में नवरात्रि का अधिक महत्व भी होता है. खासकर चैत्र माह में पड़ने वाली नवरात्रि बहुत ही सौभाग्यशाली मानी जाती है. इस दिन हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ भी होता है. नवरात्रि के दौरान ज्योतिष द्वारा बताए गए कुछ खास उपाय करने से जीवन में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है, तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं…  नवरात्रि के दौरान अगर आप कुछ खास उपाय करते हैं तो उनका फल भी प्राप्त होता है. अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं, कर्ज के मुक्ति से परेशान हैं, मनोकामना पूरी नहीं हो रही है, तो ऐसी स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप नवरात्रि में कुछ खास उपाय भी कर सकते हैं. आर्थिक तंगी को दूर करने के उपाय अगर आप लंबे समय से पैसे की आर्थिक तंगी से परेशान है तो ऐसी स्थिति में चैत्र नवरात्रि के दिन माता जगत जननी जगदंबा को प्रतिदिन एक जोड़ी लौंग अर्पित करें. इसके साथ ही मां दुर्गा के मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलती है. कर्ज से पाएं मुक्ति अगर आप कर्ज से परेशान हैं और कर्ज को नहीं चुका पा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन हाथ में एक लौंग लेकर माता रानी से प्रार्थना करनी चाहिए. ऐसा करने से कार्य से मुक्ति मिलती है. नकारात्मक ऊर्जा से पाना है मुक्ति तो करें ये उपाय अगर आप घर की नकारात्मकता को दूर करना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्रि के दौरान घर के में गेट पर प्रतिदिन दीपक जलाएं और उस दीपक में लौंग तोड़ कर डाल दें. माता रानी का फिर मंत्र करें ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी. अगर आप बुरी नजर से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नवरात्रि के दौरान एक लौंग लेकर काले कपड़े में बांधना चाहिए और उसको अपने पास रखें ऐसा करने से बुरी नजर से छुटकारा मिलेगा.

छात्रा राधिका सैनी ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग में जूडो में स्वर्ण पदक जीता

मुरादाबाद  दिल्ली पब्लिक ग्लोबल स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा राधिका सैनी ने जूडो में शानदार प्रदर्शन कर मुरादाबाद और अपने स्कूल का नाम रोशन किया है. उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत हुई राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राधिका ने जूनियर वर्ग की जुडो की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है. इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने नेशनल प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है। माता-पिता को दिया जीत का श्रेय राधिका ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और स्कूल के शिक्षकों को दिया. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास और मार्गदर्शन का परिणाम है. राधिका का सपना है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय पदक जीतें. राधिका की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और छात्रों ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस सफलता से अन्य छात्रों को भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी. इससे पहले भी जीत चुकी है दर्जनों मेडल राधिका इससे पहले भी एक दर्जन से अधिक मेडल जीत चुकी है. उन्होंने बंडल स्तरीय राज्य स्तरीय सहित कई प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट किया था जहां से गोल्ड सिल्वर आदि मेडल हासिल किए हैं. उनका कहना है कि वह इसी क्षेत्र में आगे बढ़ाकर देश का नाम रोशन करना चाहती हैं और देश के लिए खेलना चाहती हैं।

मेरठ जेल में करवटें बदलती रही मुस्कान, खाना नहीं खाया, बोली- मुझे अपने किए पर पछतावा

मेरठ मेरठ में पति सौरभ का कत्ल कर मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल, मनाली और शिमला में अय्याशी करने के लिए चली गई। वहीं, मासूम बेटी अपने पिता से बात करने के लिए बार-बार सौरभ और मुस्कान के मोबाइल पर कॉल करती रही। वह अपनी मां से हर बार एक ही बात कहती कि मां, जरा पापा से मेरी बात करा दो। लेकिन मुस्कान ने कभी सौरभ के व्यस्त होने और कभी सो जाने की बात कहकर हर बार उसे टाल दिया। मासूम को अब भी नहीं मालूम कि उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। 18 मार्च को सुबह मासूम ने बार-बार अपने पापा से बात कराने की जिद की तो मुस्कान टूट गई। पहले परिजनों को बताया कि सौरभ को उसके ही परिवार ने मार दिया है और ड्रम में बंद कर दिया है। इस दौरान उसे अगवा कर बंधक बनाकर रखा और अब छोड़ा है। हालांकि जब मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने ज्यादा खोजबीन की तो मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या का खुलासा किया। मासूम को नहीं पता, पिता का साया सिर से उठ गया सौरभ और मुस्कान की बेटी अपने नाना प्रमोद रस्तोगी के पास है। मासूम बच्ची को नहीं पता कि मां ने ही पिता की हत्या कर दी और सिर से पिता का साया उठ चुका है। फिलहाल बच्ची को प्रमोद रस्तोगी ने अपने पास रखने की ही बात कही है। सीमेंट तोड़ निकाली लाश,दो घंटे चला पोस्टमार्टम सौरभ की लाश को जिस ड्रम में डालकर सीमेंट का घोल भरा गया था, उसे पुलिस ने मंगलवार रात को मोर्चरी भिजवाया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे मशक्कत करने के बाद इस ड्रम को काटकर और सीमेंट को तोड़कर लाश के टुकड़े बाहर निकाले गए। ड्रम में सौरभ का सिर और दोनों हाथ कटे हुए अलग मिले थे, जबकी बाकी शरीर अलग था। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। बुधवार को करीब 2 घंटे पोस्टमार्टम चला। पोस्टमार्टम के अनुसार सौरभ की मौत दिल में चाकू लगने से हुई है। सीने पर चाकू के कुल मिलाकर पांच वार मिले हैं। पोस्टमार्टम हाउस के चिकित्सक और स्टाफ का कहना है कि उन्होंने अपनी नौकरी में सीमेंट के ड्रम में जमे शव का पहली बार पोस्टमार्टम किया है। खुलासा किया गया है कि किसी धारदार हथियार से सीने पर वार किए गए। इसके बाद उस्तरे से गर्दन काटने का प्रयास किया गया था, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद किसी बड़े चाकू या आरी से गर्दन काटी गई। इतना ही नहीं, दोनों हाथ भी काटकर अलग किए गए थे। पोस्टमार्टम में किसी नशीली दवा के इस्तेमाल की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टर ने जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा है। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कुछ बिंदुओं पर बातचीत करते हुए बताया कि शव पूरी तरह डी- कंपोज्ड हो गई थी। त्वचा पूरी तरह से हट गई थी। शरीर पर पपड़ी जमी थी। पोस्टमार्टम करने में चिकित्सक, पुलिस और स्टाफ को दो घंटे से ज्यादा का समय लगा।

बीकानेर के वल्लभ गार्डन इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिले

बीकानेर राजस्थान के बीकानेर जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। बीकानेर के वल्लभ गार्डन इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिले हैं। परिवार में तीन ही सदस्य रहते थे। पड़ोसियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से घर में कोई आवाजाही नजर नहीं आई थी। बुधवार देर रात को जब कॉलोनी में दुर्गंध फैली तो स्थानीय लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। परिवार के रिश्तेदारों को भी कॉल करके बुलाया गया। रिश्तेदार और पुलिस मौके पर पहुंचे। घर में घुसकर देखा तो पति, पत्नी और जवान बेटी के शव पड़े हुए मिले। घटना की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर एसपी कावेंद्र सागर भी मौके पर पहुंचे। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना बिजली और पानी की फिटिंग का कार्य करने वाले 50 वर्षीय नितिन खत्री के परिवार में यह घटनाक्रम हुआ है। वल्लभ गार्डन में चिराग होटल के सामने वाली गली में नितिन अपनी पत्नी रजनी और 18 वर्षीय बेटी जेसिका के साथ रहते थे। वे बिजली और पानी फिटिंग के काम में आने वाले उपकरणों की दुकान के मालिक भी थे। उनकी पत्नी रजनी भी नितिन के साथ दुकान संभालती थी और बेटी जेसिका फिलहाल पढ़ाई कर रही थी। पिछले करीब 8-10 दिन से घर में कोई आवाजाही नहीं हुई। जब कॉलोनी में दुर्गंध फैली तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद यह पूरा घटनाक्रम सामने आया। एक शव फंदे से लटका हुआ मिला, दो फर्श पर पड़े थे बीकानेर एसपी कावेंद्र सागर ने बताया कि सूचना मिलने पर व्यास कॉलोनी थाना पुलिस की टीम वल्लभ गार्डन स्थित नितिन खत्री के घर पहुंची। पुलिस टीम ने जब घर में प्रवेश किया नितिन खत्री का शव एक कमरे की छत पर लगे हुक में फंदे से लटका हुआ मिला। 45 वर्षीय रजनी और 18 वर्षीय जेसिका के शव फर्श पर पड़े मिले थे। तीनों शवों को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के नजदीकी सदस्यों के सुपुर्द किए जाएंगे। पुलिस का मानना है कि करीब 7-8 दिन पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी। शव सड़ने के कारण आसपास के घरों तक दुर्गंध फैल गई थी। सामूहिक सुसाइड या हत्या के बाद आत्महत्या एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत कैसे हुई। इसकी जांच की जा रही है। एसपी सागर बताते हैं कि तीनों ने सामूहिक सुसाइड किया है या नितिन द्वारा पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद खुद फंदे पर झुला। इसका पता लगाया जा रहा है। एसपी का कहना है कि घर में तलाशी ली गई लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नितिन की दुकान अच्छी चल रही थी। ऐसे में परिवार में कोई आर्थिक तंगी नहीं थी। इसके बावजूद भी ये घटनाक्रम क्यों हुआ, इसे लेकर लोग अचंभित हैं।  

दिशा सालियान के पिता पहुंचे हाईकोर्ट, आदित्य ठाकरे के खिलाफ FIR की मांग, HC जाएंगे

मुंबई सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने बेटी की मौत की जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया है। साथ ही मौत की नई सिरे से जांच की भी मांग की है। उन्होंने इस संबंध में बुधवार, 19 मार्च को बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में दिशा सालियान के पिता ने शिवसेना के आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिशा की गैंगरेप के बाद हत्या की गई है। मालूम हो कि करीब तीन साल पहले बीजेपी नेता नितेश राणे ने आरोप लगाया था कि दिशा सालियान की गैंगरेप के बाद हत्या की गई। हालांकि, तब दिशा की मां और पिता ने नितेश के खिलाफ यह कहते हुए केस दर्ज करवा दिया था कि यह उनकी बेटी को बदनाम करने की साजिश है। पर अब पिता का कुछ और ही कहना है। उन्होंने बेटी की मौत की नए सिरे से जांच का आग्रह किया है, और कहा है कि उन्हें नजरबंद करके पुलिस द्वारा पेश किए गए सबूतों को सच मानने के लिए मजबूर किया गया था। दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड स्थित एक बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। तब पुलिस ने इसे सुसाइड का केस बताया था। दिशा के माता-पिता ने भी जांच पर संतुष्टि दिखाते हुए इसे सुसाइड का केस मान लिया था। पर अब गैंगरेप के बाद हत्या का अंदेशा जताया है। दिशा के पिता ने दायर याचिका में मुंबई पुलिस, तत्कालीन मेयर किशोरी पेडनेकर, एक्टर डिनो मोरिया और सूरज पंचोली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दिशा के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस और किशोरी पेडनेकर ने उन्हें गुमराह किया और दबाव बनाया। बीजेपी नेता नितेश राणे का दावा- CCTV फुटेज डिलीट, पुलिस को सब पता इसके बाद बीजेपी नेता नितेश राणे ने कहा कि आदित्य ठाकरे को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिशा सालियान की हत्या की गई थी। सोसाइटी का जो विजिटर रजिस्टर था, उसके पन्ने फाड़ दिए गए और सीसीटीवी फुटेज तक डिलीट कर दिया गया। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। नितेश राणे ने दो साल पहले कहा था कि दिशा ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर सारी बात बताई थी, और मदद मांगी थी। चूंकि यह कॉल रिकॉर्डेड था, इसलिए पुलिस के पास जरूर जानकारी होगी। नितेश राणे ने यह भी कहा कि वह सीबीआई की मदद करने को भी तैयार हैं। दिशा सालियान की मौत पर क्या बोली थी पुलिस? वहीं, पुलिस ने दावा किया था कि दिशा सालियान करियर को लेकर दबाव में थीं, और इसलिए सुसाइड किया। पर दिशा की मौत के कुछ दिन बाद एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पार्टी करती नजर आईं। इसे उनकी मौत से एक घंटे पहले का बताया गया। वीडियो में दिशा काफी खुश नजर आ रही थीं, और साथ में उनके बॉयफ्रेंड रोहन भी थे। पुलिस ने बताया था कि दिशा ने मौत से पहले लंदन में एक दोस्त को फोन किया था, और कहा था कि उन पर काम का काफी दबाव है। और बाद में फिर वह मृत मिली थीं। दिशा की मौत के 6 दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए

बीजापुर  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम गंगालूर थाना क्षेत्र (बीजापुर) में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ अभी भी जारी है और क्षेत्र में सर्चिंग आपरेशन तेज कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि विस्तृत जानकारी का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं, हालांकि उनकी संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सुरक्षा बलों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। जवानों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, और अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, ताकि छिपे हुए नक्सलियों को पकड़कर इलाके को सुरक्षित किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही मारे गए नक्सलियों की सही संख्या और उनके संगठन से जुड़ी जानकारी सामने आ पाएगी। नक्सलियों के खिलाफ एक्शन इससे पहले बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इसमें 31 नक्सलियों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही मुठभेड़ की जगह से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बीजापुर दंतेवाड़ा बॉर्डर पर गंगालूर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ होने की पुष्टि की है. गंगालूर के एएंड्री जंगलों में जवानों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए निकली थी. इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई. इलाके में जवानों का सर्चिंग अभियान भी चल रहा है. टीसीओसी क्या है ?: TCOC यानी टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन ( Tactical Counter Offensive Campaign) हैं. गर्मी के दिनों में बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादी TCOC कैंपेन चलाते हैं. मार्च से शुरू होकर टीसीओसी जून तक चलता है. इस दौरान माओवादी संगठन सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं. इस दौरान सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही सड़क निर्माण में लगी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश नक्सली करते हैं. नक्सलियों के टीसीओसी के दौरान बस्तर में बीते सालों में कई बड़ी नक्सली घटनाएं हुई. जिनमें जवानों को काफी नुकसान हुआ.     3 अप्रैल 2021 को सुकमा बीजापुर बॉर्डर पर टेकलगुड़ा में नक्सली घटना में 22 जवान शहीद     21 मार्च 2020 में सुकमा के मीनपा में नक्सली घटना में 17 जवान शहीद     अप्रैल 2017 में सुकमा जिले के बुर्कापाल में नक्सली घटना में 25 जवान शहीद लेकिन टीसीओसी के दौरान साल 2023 और साल 2024 में जवानों की कड़ी सुरक्षा के कारण नक्सली किसी भी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे सके, बल्कि इस दौरान नक्सल संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचा है. साल 2024 में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है. 2024 में सुरक्षाबलों ने 217 माओवादियों को मार गिराया. 15 अप्रैल 2024 में जवानों ने कांकेर जिले के छोटे बेठिया में एक एनकाउंटर को अंजाम दिया. इस एनकाउंटर में 29 माओवादी मारे गए. 4 अक्टूबर 2024 को नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के थुलथुली में एनकाउंटर में 38 माओवादियों को जवानों ने मार गिराया. साल 2023 में नक्सलियों को नुकसान: टीसीओसी के दौरान साल 2023 में 22 मुठभेड़ हुए जिसमें जवानों ने चार हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया. इस साल 150 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, 78 नक्सलियों ने सरेंडर किया.

घर की चारदिवारी से निकलकर अब खुद को बना रहीं हैं आत्मनिर्भर

बालोद यह कहानी बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के छोटे से गांव खैरवाही की है। जहाॅ सीमित अवसरों और संसाधनों के बीच गांव की कुछ महिलाओं ने अपने घर की चारदिवारी से निकलकर अपने जीवन की कहानी को एक नया मोड़ दिया है। इन महिलाओं ने सब्जी बाड़ी के कार्य को चुनकर अपने जीवन को आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की राह पर लाया है। ग्राम खैरवाही की कमला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने गाॅव में की जा रही पारम्परिक रूप से धान की खेती से हटकर सब्जी बाड़ी के कार्य को चुना। जिससे उन्हें अब प्रतिमाह बेहतर आय अर्जित हो रहा है, वे अब अपनी जरूरतों के साथ ही घर का खर्च भी वहन करने में सक्षम हुई हैं। कमला स्वसहायता समूह की श्रीमती सीता साहू ने बताया कि उनके समूह में कुल 10 महिलाएं हैं। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर अपने समूह को सशक्त बनाने का कार्य किया है। घरेलु महिलाओं को घर से बाहर ले जाने के साथ ही उन्हें बैंक से ऋण लेना, गाॅव में कृषि भूमि, सिंचाई का साधन, सब्जी की बुआई, उत्पादन सहित विक्रय हेतु सब्जी मण्डी तक परिवहन का कार्य करना, यह सब कार्य उन्होंने बिहान से जुड़कर सीखा है, जिससे आज उनके जीवन की कहानी में सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता एक नया अध्याय जुड़ा है। समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्होंने सब्जी बाड़ी के कार्य की शुरूआत छोटे स्तर से की थी, लेकिन समय के साथ आज वे लगभग 23 एकड़ कृषि भूमि में खेती का कार्य कर रहीं हैं। जिसके लिए उन्होंने गाॅव के अन्य लोगों को भी काम पर रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि मौसम के आधार पर वे सब्जी की फसल का उत्पादन करती हैं, जिससे उन्हें अच्छा उत्पादन और बेहतर मुनाफा होता है। पहले वे आसपास के बाजार में सब्जियों का विक्रय करते थे, लेकिन अब उत्पादन अधिक होने से बालोद सहित धमतरी और चारामा के सब्जी मंडी में भी उत्पादित सब्जियों का विक्रय करते हैं। वर्तमान में उनके द्वारा भिण्डी, कुम्हड़ा, लौकी, गोभी, ककड़ी आदि का उत्पादन किया जा रहा है। समूह की सदस्य श्रीमती सीता साहू ने बताया कि उनके समूह की सभी महिलाओं को प्रतिमाह महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है। जिससे उन्हें अपने कार्य को निरंतर ही बेहतर ढंग से करने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश में महिलाओं के हित में बेहतर कार्य कर रहे हैं। हम महिलाओं को सशक्त बनाकर लखपति दीदी बनाने का कार्य किया जा रहा है। समूह की सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महिलाओं को आगे बढ़ाने व प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज महिलाओं द्वारा किए जा रहे सब्जी बाड़ी उत्पादन के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने महिलाओं द्वारा उत्पादित सब्जी का अवलोकन कर उसकी सराहना की। डाॅ. कन्नौजे ने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुरूप महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत महिलाओं को समय समय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा उन्हें आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़कर सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्य मंच, हेलीपेड, पार्किंग की तैयारियों को नजदीक से देखा, सड़कों की मरम्मत करने और स्वच्छता अभियान चलाने के दिए निर्देश

रायपुर : प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर लोगों में भारी उत्साह : अरुण साव उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए, 25 मार्च तक सभी काम पूर्ण करने को कहा मुख्य मंच, हेलीपेड, पार्किंग की तैयारियों को नजदीक से देखा, सड़कों की मरम्मत करने और स्वच्छता अभियान चलाने के दिए निर्देश रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज मोहभठ्ठा में अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च के प्रवास को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अब तक हुए कार्यों की जानकारी लेकर 25 मार्च तक तमाम कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साव ने कहा कि प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ और विशेषकर बिलासपुर आगमन हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। उनके कार्यक्रम को लेकर लोगों मेें बड़ा उत्साह है। इसे ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए लोग ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री साव ने प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व 25 मार्च से 29 मार्च तक पूरे जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसमें नवनिर्वाचित पार्षदों, पंचों, सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों को सहभागी बनाने को कहा। साव ने सभास्थल एवं इसके आसपास बन रहे पार्किंग स्थल में की जा रही तैयारी का मुआयना किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव एवं बिलासपुर के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह सहित राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि बिलासपुर को प्रधानमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मेजबानी का सौभाग्य मिला है। हमें अपनी योजनाओं को अच्छे स्वरूप में पूरे राज्य के लोगों को दिखाने का अच्छा मौका मिल रहा है। पूरे राज्य के लोग इस समारोह में आएंगे। उन्हें इस कार्यक्रम के जरिए अच्छा संदेश देना है। वे हमारे लिए मेहमान की तरह होेंगे। उन्हें पर्याप्त सम्मान देना है। उन्हें परायापन महसूस नहीं होना चाहिए। साव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से अभियान चलाकर बिल्हा के आसपास सहित पूरे जिले की सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा भी प्रस्तुत की

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सांसद तेजस्वी सूर्या सहित विभिन्न वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास, औद्योगिक नीति, नक्सल उन्मूलन और बस्तर के विकास पर विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट, छत्तीसगढ़ विकास पर विस्तृत चर्चा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय मुलाकात की।  बैठक में छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, बस्तर के विकास का मास्टर प्लान और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचना, उद्योग और पर्यटन केंद्रों के विस्तार पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। इस यात्रा के दौरान राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बस्तर विकास योजना की सराहना करते हुए राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से निर्णायक चर्चा – नक्सलवाद के खात्मे की रणनीति और बस्तर के तेज विकास पर फोकस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात कर नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे, बस्तर के समग्र विकास और राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है और राज्य सरकार निर्णायक कदम उठा रही है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से नक्सली संगठनों की पकड़ कमजोर हो चुकी है और छत्तीसगढ़ अब एक नए युग की ओर अग्रसर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ ऊर्जा एवं शहरी विकास पर चर्चा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र के विस्तार और शहरी विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू भी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ के सांसदों से संवाद – राज्य विकास पर केंद्रित चर्चा संसद भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के सांसदों से भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं, केंद्र-राज्य समन्वय और प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति पर विमर्श किया। सांसद तेजस्वी सूर्या से सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में  सांसद तेजस्वी सूर्या  से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने उन्हें उनके वैवाहिक जीवन में प्रवेश पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। बस्तर विकास का मास्टर प्लान – केंद्र सरकार के साथ समन्वय और सहयोग का विस्तार मुख्यमंत्री साय ने बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास का मास्टर प्लान केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और पर्यटन के नए अवसरों पर विशेष जोर दिया गया। इस मास्टर प्लान का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में लाना और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। केंद्र सरकार ने इस मास्टर प्लान को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ विभिन्न विषयों पर हुआ विचार विमर्श मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ तालमेल बढ़ाने और महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेने के लिए बेहद सफल रहा।मुख्यमंत्री साय ने राज्य की विकास योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से मजबूत सहयोग और समर्थन प्राप्त किया। उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से महत्वपूर्ण मुलाकातों से छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति और दिशा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि असाधारण अभियान सुनीता विलियम्स के धैर्य, साहस और विज्ञान के लिए प्रेरणादायी

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की सफल समाप्ति और पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह असाधारण अभियान सुनीता विलियम्स के धैर्य, साहस और विज्ञान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अद्भुत मिसाल है, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि नभ के पार गई नारी ने धैर्य को अपना हथियार बनाया और साहस, संकल्प एवं स्वाभिमान से नव इतिहास रच दिया। कठिनाइयों के बावजूद डटे रहना ही सफलता की असली पहचान है। सुनीता विलियम्स ने इस मिशन के माध्यम से विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जोड़ी है। उनकी यह यात्रा न केवल भारत, बल्कि समूचे विश्व के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुनीता विलियम्स की सफलता नारी शक्ति के अदम्य साहस और अटूट इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि भारत की बेटियों और युवाओं को उनके सपनों को ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करेगी। यह मिशन अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान में एक नए युग का संकेत देता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। अंतरिक्ष अन्वेषण और विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और यह मिशन इस बात का प्रमाण है कि महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। मुख्यमंत्री साय ने अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय वैज्ञानिक समुदाय और इसरो (ISRO) के योगदान की भी सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम सभी को सुनीता विलियम्स पर गर्व है। उनकी असाधारण उपलब्धि से भारत का नाम एक बार फिर अंतरिक्ष जगत में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हुआ है। उनकी यह यात्रा विज्ञान और अनुसंधान में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के निर्देश जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिए

रायपुर  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के निर्देश जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इससे ग्रामीणों को निस्तारी के साथ ही खड़ी फसलों को बचाने में मदद मिलेगी। लोरमी क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने आज देर शाम बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर खुड़िया जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ने का आग्रह किया।           उप मुख्यमंत्री साव से मिलने पहुंचे लोरमी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम की शुरुआत में ही अनेक गांव में निस्तारी की समस्या उत्पन्न हो गई है। फसलों के साथ ही मवेशियों के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। इसलिए उन्होंने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ने की मांग की है। साव ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए खुड़िया जलाशय से उच्च अधिकारियों को पानी छोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों की मांग और क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल पानी छोड़ने के लिए निर्देशित किया है। उप मुख्यमंत्री से मिलने आए लोरमी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल में सर्वगुरमीत सलूजा, आलोक शिवहरे, अशोक जायसवाल और महावीर राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल थे।

आज उज्जैन जिले के तराना क्षेत्र में कई खेतों को नर्मदा जल से सिंचाई की सौगात प्राप्त होगी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेशवासियों को निरंतर सौगातें मिलती रहेगी। प्रदेश में विकास बयार निरंतर चहुँओर इसी प्रकार बहती रहेगी। उन्होंने कहा कि आज उज्जैन जिले के तराना क्षेत्र में कई खेतों को नर्मदा जल से सिंचाई की सौगात प्राप्त होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में क्रियान्वित हो रहे नदी जोड़ो अभियान से सिंचाई का व्यापक और प्रभावी वातावरण निर्मित हो रहा है। इसके साथ ही पेयजल की उपलब्धता भी बढ़ रही है और उद्योगों के लिए भी पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। प्रदेश में जल ही जीवन है का मंत्र साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन जिले के तराना में नर्मदा शिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह जानकारी दी।  

संसद परिसर में ‘नारी शक्ति’ पर उद्बोधन देंगी भोपाल की भक्ति शर्मा

भोपाल  संविधान एवं संसदीय अध्ययन संस्थान (ICPS) द्वारा 20 मार्च 2025 को संसद भवन परिसर स्थित पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग (PLB) में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम “महिलाएँ, संविधान एवं कानून : प्रतिनिधित्व, अधिकार और सुधार” विषय पर केंद्रित होगा, जिसमें भारतीय समाज में महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर विस्तृत चर्चा होगी। इस प्रतिष्ठित आयोजन में भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं भोपाल की बरखेड़ी अब्दुल्ला पंचायत से पूर्व सरपंच भक्ति शर्मा वक्ता के रूप में शामिल होंगी। भक्ति शर्मा देश की 100 सशक्त महिलाओं में शामिल रह चुकी हैं। उन्होंने सरपंच के रूप में कार्य करते हुए संयुक्त राष्ट्र (UN) की जनरल असेंबली में भारतीय पंचायत प्रणाली का प्रतिनिधित्व किया था। वे रायसीना डायलॉग जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। कार्यक्रम में मंत्रालयों और सरकारी संस्थानों की महिला अधिकारी, वीर नारियाँ, महिला उद्योगपति, महिला सरपंच, शिक्षाविद, पत्रकार एवं नागरिक समाज के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं के संवैधानिक योगदान, शासकीय प्रतिनिधित्व एवं उनके अधिकारों को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सुधारों पर मंथन करना है। इस सेमिनार में महिलाओं की लोकतांत्रिक संस्थाओं में बढ़ती भागीदारी, उनके अधिकारों से जुड़े कानूनी सुधारों और नीति निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे होगा और यह शाम 4:00 बजे तक चलेगा। यह आयोजन महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 24 को आएंगी रायपुर

रायपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाली है. वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत विधानसभा सत्र की समाप्ति पर ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बुधवार को विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सभी व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुसार पूरी की जाए. बैठक में यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के लिए प्रवेश और निकास द्वार तय किए गए, जिससे कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो. प्रदेश के इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि राष्ट्रपति का दौरा सुचारू रूप से संपन्न हो सके. इसके अलावा राष्ट्रपति के साथ आने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए उचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो.

रंग पंचमी पर नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली का अध्ययन दल का खारी के होम स्टे का भ्रमण

रंग पंचमी पर नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली का अध्ययन दल का खारी के होम स्टे का भ्रमण ग्रामीणों द्वारा तिलक गुलाल लगाकर किया गया स्वागत भोपाल  नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली का 16 सदस्यीय अध्ययन दल रंग पंचमी के दिन भोपाल के पास खारी ग्राम में दो होम स्टे की सुविधाओं का भ्रमण करने पहुँचा, ग्रामीणों द्वारा गुलाल लगाकर स्वागत किया गया एवं स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का अनुभव भी दिया गया। अध्ययन दल ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्‍ला ने कहा की “नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के अध्ययन दल ने ग्रामीण होम स्टे का भ्रमण कर प्रदेश के समृद्ध सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर के साथ-साथ सतत पर्यटन को भी सराहा है। टूरिज्म बोर्ड लगातार ग्रामीण पर्यटन के जरिये ग्रामीणों को रोजगार एवं जीवन यापन के अवसर प्रदान कर रहा है, इसके साथ ही पर्यटकों को ग्रामीण अंचल का अनोखा अनुभव भी मिल रहा है।” खारी ग्राम के होम स्टे की सुविधाओं के भ्रमण के दौरान अध्ययन दल के मुकेश अग्रवाल (मेजर जनरल), प्रकाश प्रवीण सिद्धार्थ, (आई आर एस) मनीष देशपांडे (कमोडोर) , गुरप्रीत सिंह मान (ब्रिगेडियर), बिजित राज रेग्मी (कर्नल, नेपाल) , कैलेक्स मिगाबो (कर्नल, रवांडा) आशीष कुमार (एयर कमोडोर), खालिद अल-मुसैदी (कर्नल), प्रमोद मिश्रा (ब्रिगेडियर), मनीष नागपाल (ब्रिगेडियर) , पंकज मित्तल (एयर कमोडोर) माईओ आंग(कर्नल, म्यांमार), सुदीप दास गुप्ता (ब्रिगेडियर), प्रिस्को जूनियर टैबो (कर्नल,फिलीपींस) शैलेंद्र बिष्ट (ब्रिगेडियर) और एमवी ओर्पे (कैप्टेन) मौजूद रहे। अध्ययन दल ने खारी गांव के होमस्टे के भ्रमण के दौरान स्थानीय व्यंजनों का आनंद भी लिया साथ ही ग्रामीण जीवनशैली, संस्कृति और परंपराओं को नज़दीक से जाना। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बातचीत की और उनकी दिनचर्या, खान-पान और रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही दल के मुखिया मेजर जनरल, मुकेश अग्रवाल ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की सराहना करते हुए कहा मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहा है। यह सुखद अनुभव रहा, उन्होंने कहा कि कई देशों को मध्य प्रदेश से ग्रामीण पर्यटन के विकास के बारे में सीखने की जरूरत है। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा मध्य प्रदेश के टूरिज्म डेस्टिनेशन एवं ग्रामीण पर्यटन पर दो प्रेजेंटेशन दिए गए। यह अध्ययन दल 16 से 20 मार्च तक मध्यप्रदेश दौरे पर है। यह होमस्टे का भ्रमण अध्ययन दल के सदस्यों के लिए मध्य प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को समझने का एक अनूठा अवसर था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet