LATEST NEWS

सैनिक स्कूल में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 50000 मिलेगी सैलरी

सैनिक स्कूल में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का मन बना रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए सैनिक स्कूल नालंदा, बिहार ने काउंसलर, नर्सिंग सिस्टर और अन्य पदों के वैकेंसी निकाली है. उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट sainikschoolnalanda.edu.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. सैनिक स्कूल भर्ती 2025 के इन पदों के लिए जो कोई भी आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे 2 अप्रैल तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से कई अलग-अलग पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें. सैनिक स्कूल में भरे जाने वाले पद काउंसलर- 1 पद आर्ट मास्टर- 1 पद नर्सिंग सिस्टर- 1 पद पीईएम/पीटीआई और मैट्रन- 1 पद सैनिक स्कूल में नौकरी पाने की आयु सीमा काउंसलर: 21 वर्ष से 35 वर्ष आर्ट मास्टर: 21 वर्ष से 35 वर्ष नर्सिंग सिस्टर: 18 वर्ष से 50 वर्ष पीईएम/पीटीआई और मैट्रन: 18 वर्ष से 50 वर्ष सैनिक स्कूल में फॉर्म भरने की योग्यता काउंसलर- उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. आर्ट मास्टर: 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, मास्टर डिग्री वाले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. नर्सिंग सिस्टर: डिप्लोमा होल्डर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. पीईएम/पीटीआई और मैट्रन: किसी भी मान्यता बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए. सैनिक स्कूल में अप्लाई करने का शुल्क एससी/एसटी उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: 300 रुपये अन्य सभी उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: 500 रुपये यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक Sainik School Recruitment 2025 नोटिफिकेशन Sainik School Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंक सैनिक स्कूल में चयन होने पर मिलेगी सैलरी काउंसलर- 50,000 रुपये आर्ट मास्टर- 50,000 रुपये नर्सिंग सिस्टर- 25,000 रुपये पीईएम/पीटीआई और मैट्रन- 25,000 रुपये

मध्यप्रदेश की तीन होनहार लड़कियां संसद के सेंट्रल हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने विचार रखेंगी

इंदौर मध्यप्रदेश की तीन मेधावी लड़कियां संसद के सेंट्रल हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने स्पीच देने का अवसर प्राप्त करेंगी। इनका चयन राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में हुआ है, जिसे विधानसभा के मानसरोवर सभागार में आयोजित किया गया था। यह प्रतियोगिता ‘विकसित भारत’ थीम पर आधारित थी, जिसमें प्रदेशभर के युवा शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में इंदौर की सजल जैन, भिंड की यति सिंह सिसोदिया और राशि त्रिपाठी का चयन हुआ है, जिनको संसद में प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार रखने का मौका मिलेगा।   इंदौर, भिण्ड और सतना की होनहार बेटिया इंदौर की सजल जैन, भिण्ड की यति सिंह सिसोदिया और सतना की राशि त्रिपाठी ने मध्यप्रदेश विधान सभा में जीत का परचम लहराया है। अब ये तीनों दिल्ली स्थित संसद भवन में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगी। सजल जैन ने अपने भाषण में कही ये बात बता दें कि इंदौर की सजल जैन ने राष्ट्रीय स्त्तर पर प्रथम स्थान किया है। सजल जैन ने अपने भाषण में अधिकार और कर्तव्य के संतुलन पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘अधिकारों को दौड़ में हम आगे निकल गए है लेकिन कर्तव्य कही पिछे छूट गए है।’ बेटी ने बढ़ाया मान एकेएस यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका राशि त्रिपाठी का चयन राष्ट्र स्तरीय ’विकसित भारत युवा संसद’ दिल्ली के लिए हुआ है। वहां वह विश्वविद्यालय और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगी। दिल्ली युवा संसद में स्वयंसेविका के चयन पर जिला संगठक अधिकारी डॉ. क्रांति मिश्रा, अनंत कुमार सोनी, डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव, महेंद्र तिवारी ने शुभकामनाएं दी हैं। फर्स्ट आई सजल जैन बोलीं  हजारों किलोमीटर तीर्थ करते हैं 500 मीटर वोट डालने नहीं जाते सजल जैन ने कहा- मैंने जो बात अलग कही थी वे दो बातें थीं। पहली- संशोधन की थी। 75 सालों में संविधान वो संविधान नहीं रहा जो उस समय गढ़ा गया था। वर्तमान का संविधान उस समय से बहुत अलग है। लेकिन, जो हमारी भावनाएं, इच्छाएं हैं। जो हमें आवश्यकताएं हैं उसके अनुरुप उस संविधान में संशोधन होते गए। और आज संविधान हमारे अनुकूल है। मैंने दूसरी बात रखी थी वो मुख्यत: कर्तव्य की थी। कि हम हजारों किलोमीटर पैदल चलकर तीर्थ यात्रा तो कर लेते हैं। लेकिन, वर्तमान में 500 मीटर की दूसरी तय करके मतदान केन्द्र जाकर मतदान नहीं करते तब हमारे अधिकार तो आगे बढ़ जाते हैं लेकिन, हमारे कर्तव्य पीछे रह जाते हैं। यति सिसोदिया बोलीं जिस भिंड की पहचान डाकुओं से थी वो प्रोग्रेस कर रहा सेकेंड रैंक पर सिलेक्ट हुई यति सिंह सिसोदिया पुरस्कार लेकर सभागार से दौड़कर बाहर आईं और मां को फोन किया। यति की आंखों से आंसुओं की धारा बह रही थी। भरे हुए गले से मां को बताया – मैं सेकेंड आई हूं। अब मैं जाऊंगी दिल्ली और वहां कॉम्पटीशन में भाग लूंगी। मोदी जी के सामने जाऊंगी मुझे यकीन नहीं हो रहा। ठीक है बाय। यति सिंह सिसोदिया ने बताया- मैं मप्र के चंबल क्षेत्र हूं, जो बहुत ज्यादा ही फेमस है अपने डाकुओं के लिए। आज मैं पूरे देश को ये संदेश देना चाहती हूं कि वो क्षेत्र जो कभी डकैती के लिए जाना जाता था। आज प्रगति के लिए जाना जा रहा है। इतने छोटे से भिंड शहर से मप्र की विधानसभा में दूसरा स्थान पाकर भिंड शहर की छोटी सी लड़की यहां खड़ी है। राशि बोलीं- पहली बार इतने बडे़ मंच पर बोली, भरोसा नहीं हो रहा तीसरे नंबर पर सिलेक्ट हुई सतना की राशि त्रिपाठी ने बताया- मैं बहुत खुश हूं कि मेरी थर्ड रैंक लग गई। मैंने संविधान की 75 साल की यात्रा के बारे में बताया था। हम किस तरह प्रोग्रेस कर पा रहे हैं जब से हमारा संविधान लागू हुआ तो हम और हमारा देश किस तरह तरक्की कर रहा है। मुझे अभी भरोसा नहीं हो रहा है कि मेरी पोजिशन लग गई है। ये मेरा पहला स्टेट चैंपियनशिप था। इतने बडे़ मंच पर इससे पहले कभी नहीं बोला। मैं दिल्ली के लिए सिलेक्ट हो गई मेरे लिए इससे बड़ी खुशी कोई और नहीं हो सकती। मेरे सिलेक्शन के बाद मुझे ये महसूस हुआ कि मैं बहुत आगे जा सकती हूं।

अबूझमाड़ में नक्सलियों ने फिर की कायराना करतूत, IED की चपेट में आने से बस्तर फाइटर का जवान घायल

नारायणपुर अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों ने फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने कुतुल और बेड़माकोटी के बीच प्रेशर IED प्लांट किया हुआ था, जिसकी चपेट में आने से बस्तर फाइटर का 1 जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं सुरक्षा बल के जवानों ने घटना के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दी है. यह घटना कोहकामेटा थाना इलाके में हुई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. बता दें, प्रदेश को नक्सवाद मुक्त बनाने की दिशा में सरकार ने 2026 तक का लक्ष्य रखा है. इसके लिए लगातार सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सर्चिंग ऑपरेशन कर नक्सलियों का खात्मा कर रहे हैं. इसके अलावा बढ़ते दबाव और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर संगठन के कई बड़े नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है. इससे माओवादी (नक्सल) संगठनों में बौखलाहट बढ़ गई है. इसी बौखलाहट में आकर नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए IED प्लांट किया था, जिसकी चपेट में आने से आज एक बस्तर फाइटर का जवान घायल हो गया. फिलहाल घायल जवान का अस्पताल में इलाज जारी है.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टूट सकता है शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली फिर हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2025 का एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना शुरुआती मुकाबला जीत चुकी हैं और ये मुकाबला भी कांटे की टक्कर का होने वाला है। आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। फैंस की नजरें इस मैच में अपने चहेते विराट कोहली और एमएस धोनी पर होंगी, जोकि बतौर बल्लेबाज मैदान पर खेलने उतरेंगे। इस मैच के दौरान विराट कोहली के पास सीएसके के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनके नाम 1053 रन हैं। कोहली ने 32 बार सीएसके के खिलाफ खेला हैं। इस दौरान उनका औसत 37.60 का रहा। उन्होंने नौ अर्धशतक लगाए हैं। वह चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से सिर्फ पांच रन दूर हैं। शिखर धवन इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने सीएसके के खिलाफ 1057 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और आठ अर्धशतक भी जड़े हैं। रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 896 रन बनाए हैं और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। रोहित ने सात अर्धशतक और एक शतक लगाया है। विराट कोहली ने आईपीएल के पहले ही मैच में दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 36 गेंद में 59 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन छक्के और चार चौके लगाए। वहीं पिछले आईपीएल चरण के बाद संन्यास लेने वाले आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने कहा कि कोहली में पहले की तरह ही भूख है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘अभी जब मैं मैदान पर आया तो आज भी वह एक और शॉट पर काम करना चाहते हैं। इस समय एक और शॉट पर काम करना आपको बताता है कि उनके अंदर अभी कितनी भूख है। ’’आरसीबी ने पिछले 16 साल में एक बार भी चेन्नई सुपरकिंग्स को उसके घरेलू मैदान पर नहीं हराया है।

सड़क हादसा : ट्रक ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, महिला की मौत

बलौदाबाजार जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला पलारी थाना क्षेत्र का है, जहां एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में पति और बच्चे बाल-बाल बच गए. वहीं बच्चे का मौके पर रो-रोकर बेहाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम पहंदा के पास हुई है. मृतका रायपुर से बलौदाबाजार आ रही थी और अपने पति व बच्चे के साथ बाइक पर सवार थी. हादसे के बाद मौके पर बलौदाबाजार के नए नर्सिंग होम के शुभारंभ समारोह के निमंत्रण पत्र बिखरे मिले, जिससे पता चला कि महिला बलौदाबाजार के एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत थी और रायपुर से निमंत्रण पत्र लेकर आ रही थी. मृतका की पहचान कुलेश्वर साहू के रूप में हुई है. बता दें कि नए नर्सिंग होम का शुभारंभ 31 मार्च को होना था, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया. घटना की खबर मिलते ही नर्सिंग होम में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.

मिचेल मार्श ने कहा- पूरन के साथ बल्लेबाजी करने में आनंद आता है, आक्रामक बल्लेबाज विरोधी टीम में नहीं है

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने कहा कि उन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स के अपने साथी खिलाड़ी निकोलस पूरन के साथ बल्लेबाजी करने में आनंद आता है और उन्हें खुशी है कि वेस्टइंडीज का यह आक्रामक बल्लेबाज अन्य लीग की तरह विरोधी टीम में नहीं है। पूरन लखनऊ की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आसान जीत के हीरो रहे। उन्होंने केवल 26 गेंद पर 70 रन बनाए। मार्श ने 31 गेंद पर 52 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में भी अर्धशतक जड़े थे। मार्श ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘पूरन की बल्लेबाजी के लिए मेरे पास एक ही शब्द है, आकर्षक। मैं लंबे समय से उसके खिलाफ खेलता रहा हूं और उसकी इस तरह की बल्लेबाजी का मुझे हमेशा खामियाजा भुगतना पड़ा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब हम जबकि एक ही टीम में हैं तो मुझे लगता है कि हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल है और उम्मीद है कि मैं उसके साथ आगे भी काफी बल्लेबाजी करूंगा।’’ पूरन जब लय में होता है तो मार्श उनके साथ बहुत अधिक बातचीत करके उनका ध्यान भंग नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो हमारे बीच बहुत अधिक बातचीत नहीं होती है। जब कोई बल्लेबाज इस तरह की लय में हो तो आप केवल साझेदारी बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। आज के मैच में उसे रोकना बहुत मुश्किल था।’’ मार्श ने युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की भी प्रशंसा की जिन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर ट्रैविस हेड का महत्वपूर्ण विकेट लिया और हेनरिक क्लासेन को रन आउट किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे वास्तव में उस पर गर्व है। उसकी गेंदबाजी में बहुत नियंत्रण था। इस तरह के लंबे टूर्नामेंट में आपकी टीम की गहराई की परीक्षा होती है और उसने सत्र के शुरू में ही जिम्मेदारी बखूबी निभाई।’’ इस बीच सनराइजर्स के धाकड़ बल्लेबाज क्लासेन ने कहा कि उनकी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी जिससे उसे हार का सामना करना पड़ा। क्लासेन ने कहा, ‘‘इस विकेट पर 210 से लेकर 220 रन का स्कोर बराबरी का होता। हमने महत्वपूर्ण मौकों पर लगातार विकेट गंवाए और यह ऐसा क्षेत्र है जिस पर हमें काम करने की जरूरत है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसा नहीं हो।’’

आईपीएल 2025 को शुरू हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि विवादों का सिलसिला शुरू, पिच कॉन्ट्रोवर्सी पर क्यूरेटर का यू-टर्न

नई दिल्ली आईपीएल 2025 को शुरू हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि विवादों का सिलसिला शुरू हो गया है। अभी तक का सबसे बड़ा विवाद कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच का रहा है। बताया जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पिच को स्पिन फ्रेंडली बनाने की इच्छा जताई थी, मगर पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने इसके लिए इनकार कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बयान दिया है, मगर अब वह अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने ताजा इंटरव्यू में कहा है कि किसी अधिकारी या खिलाड़ी ने उन्हें पिच को लेकर कुछ नहीं कहा। सुजान मुखर्जी ने स्पोर्ट्स तक से कहा, ‘पहले मैच के लिए पिच की जरूरत के बारे में किसी भी अधिकारी या खिलाड़ी ने नहीं पूछा। अभ्यास के समय एक कोच ने मुझसे पिच के व्यवहार के बारे में पूछा। मैंने कहा ‘घुमेगा भी और अच्छा चलेगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने केकेआर से कभी कुछ मना नहीं किया। हमारे रिश्ते लंबे समय से अच्छे हैं। मैंने बीसीसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार पिच तैयार की। जो लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, वे कुछ नहीं जानते।’ ईडन गार्डन्स के पिच क्यूरेटर ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था, “आईपीएल के नियमों के अनुसार, फ्रेंचाइजी को पिच पर कोई अधिकार नहीं है। जब से मैंने क्यूरेटर के रूप में पदभार संभाला है, यहां की पिचें ऐसी ही रही हैं। यह पहले भी ऐसी ही थी। चीजें अब नहीं बदली हैं और भविष्य में भी नहीं बदलेंगी। आरसीबी के स्पिनरों ने मिलकर चार विकेट लिए। केकेआर के स्पिनरों ने क्या किया?” उनके इस बयान के बाद हर जगह पिच विवाद को लेकर चर्चा होने लगी थी। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने तो केकेआर को अपना होम ग्राउंड तक बदलने की सलाह दे दी थी।

चेन्नई वर्सेस बेंगलुरु मैच आज, सदर्न डर्बी में टॉस हारना सीएसके और आरसीबी के लिए बना है वरदान

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 28 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके वर्सेस आरसीबी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मैच जीतकर यहां पहुंची है ऐसे में सीएसके और आरसीबी की नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर होगी। हालांकि बेंगलुरु के लिए यह काम आसान नहीं रहने वाला है। दरअसल, CSK vs RCB मैच चेन्नई के गढ़ चेपॉक में खेला जाना है। इस मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले 17 सालों में एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में आज आरसीबी कड़ी मेहनत कर चेन्नई के किलो को भेदने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगे। सीएसके वर्सेस आरसीबी मैच में टॉस अहम भूमिका निभाएगा। दरअसल, शाम के समय यहां ड्यू बहुत पड़ती है जिस वजह से टीमें चेज करना ज्यादा पसंद करती है। पिछले 10 मैचों में से 7 मैच यहां बाद में बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते हैं। हालांकि सीएसके वर्सेस आरसीबी मुकाबले में टॉस हारना दोनों टीमों के लिए वरदान साबित हुआ है। जी हां, यह हम नहीं बल्कि दोनों टीमों के आंकड़े कह रहे हैं। CSK vs RCB के पिछले 5 मैचों पर नजर डालें तो जो टीम टॉस जीती है वो मैच नहीं जीत पाई है, इसमें चाहे टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया हो या बॉलिंग करने का। 2024- आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग- मैच 6 विकेट से हारे 2024- चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग- मैच 27 रन से हारे 2023- आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, मैच 8 रन से हारे 2022- आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, मैच 23 रन से हारे 2022- चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, मैच 13 रन से हारे ऐसे में आज दोनों टीमें चाहेगी कि वह टॉस तो ना जीता, मगर उन्हें पहले गेंदबाजी करने का मौका मिले।

‘हिंदू नववर्ष’ पर दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार फलाहार पार्टी का करेगी आयोजन

नई दिल्ली दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार इफ्तार पार्टी की तर्ज पर फलाहार पार्टी आयोजित करेगी. हिंदू नववर्ष के मौके पर दिल्ली सरकार अगले दो हफ्ते तक उत्सव मनाएगी. 30 मार्च को हिंदू नववर्ष के मौके पर सांस्कृतिक संध्या से इसकी शुरुआत होगी, जो आंबेडकर जयंती पर खत्म होगी. 30 मार्च को दिल्ली विधानसभा में कैलाश खेर और कैलासा बैंड का कार्यक्रम रखा गया है. इस कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री समेत बीजेपी के अन्य नेता शामिल होंगे. कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि पहली बार दिल्ली में हिंदू नववर्ष उत्सव होगा. नवरात्र के दौरान ‘फलाहार पार्टी’ का आयोजन किया जाएगा. कपिल मिश्रा ने कहा कि हनुमान जयंती और रामनवमी के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. हिंदू नववर्ष के अवसर पर होगी शुरुआत 30 मार्च से लगभग दो सप्ताह तक चलने वाले उत्सव की शुरुआत हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में एक विशाल कार्यक्रम से होगी और बैसाखी पर इसका समापन होगा. नवरात्रि के दौरान अपनी तरह की पहली फलाहार पार्टी भी आयोजित की जाएगी. यह पहली बार होगा जब राजधानी में हिंदू नववर्ष इतने बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है. दिल्ली सरकार पहली बार हिंदू नववर्ष मनाने जा रही है. भाजपा सरकार 30 मार्च से 14 अप्रैल तक कई कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने जा रही है. यह हिंदू त्योहार सप्ताह की तरह होगा और हर साल मनाया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग हनुमान जयंती, बैसाखी और नवरात्रि जैसे त्योहारों को मनाने के लिए चार से पांच बड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने जा रहा है. पहली बार दिल्ली में आयोजित होगी फलहार पार्टी सरकार के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली सरकार द्वारा पहले उर्दू अकादमी के साथ मिलकर इफ्तार पार्टियों का आयोजन किया जाता था, लेकिन यह पहली बार होगा जब सरकार ‘फलाहार पार्टी’ आयोजित करने जा रही है. दिल्ली सरकार ने इस साल अब तक इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं किया है. चैत्र नवरात्रि, देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित 9 दिवसीय त्योहार है, जो मार्च और अप्रैल में मनाया जाता है. एक सरकारी अधिकारी ने कहा, “शाम को ‘फलाहार पार्टी’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोग फलों का सेवन करेंगे और अपना उपवास तोड़ेंगे. यह तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा, जो सप्तमी, अष्टमी और नवमी (नवरात्रि के त्योहार का सातवां, आठवां और नौवां दिन) को आयोजित किया जाएगा.” रामनवमी और हनुमान जयंती पर आयोजित होंगे कार्यक्रम इसके बाद, सरकार ‘राम नवमी’ और ‘हनुमान जयंती’ मनाने के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी. अधिकारी ने कहा, “दोनों दिन बड़े पैमाने पर मनाए जाएंगे. एक स्टेडियम, संभवतः त्यागराज स्टेडियम, बुक किया जाएगा, जहां दिल्ली के मंदिरों के पुजारियों को आमंत्रित किया जाएगा और एक बड़ी पूजा भी आयोजित की जाएगी.” इसके अलावा, भाजपा सरकार अष्टमी या नवमी को कन्या पूजन का भी आयोजन करेगी, जब देवी दुर्गा के नौ रूपों का सम्मान करने के लिए छोटी लड़कियों की पूजा की जाती है. अधिकारी ने कहा, “कन्या पूजन के दौरान सरकार गरीब परिवारों की बच्चियों को भोजन कराने की योजना बना रही है.” सरकार 14 अप्रैल को बड़े पैमाने पर डॉ. अंबेडकर जयंती मनाने की भी योजना बना रही है और “कला एवं संस्कृति, समाज कल्याण, कानून और अन्य सभी विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.”  

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के झुंझुनूं दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जयपुर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के झुंझुनूं दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नांगल गौशाला में हुए इस संवाद ने लोगों का ध्यान खींचा, जब आरपीएससी के पूर्व सदस्य शिवपाल सिंह नांगल ने उनसे कहा, “मेरी मनोकामना है कि आप मुख्यमंत्री बनें।” दीया कुमारी ने दिया ये जवाब इस पर दीया कुमारी ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आप ऐसी बात ना करें।” उन्होंने राजनैतिक परिपक्वता का परिचय देते हुए स्पष्ट किया कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वह अपने आप में बहुत बड़ी है और वे इसे पूरी निष्ठा से निभा रही हैं। यह संवाद तब हुआ जब दीया कुमारी, शिवपाल सिंह नांगल द्वारा संचालित नांगल गौशाला के दौरे पर थीं। वहां महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जब वे गौसेवा कर रही थीं, तभी यह बातचीत हुई, जो महज 10-15 सेकंड चली, लेकिन इसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। इस मौके पर नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल और खंडेला विधायक सुभाष मील भी मौजूद थे। दीया कुमारी के इस जवाब को उनकी विनम्रता और कर्तव्यपरायणता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे उन्होंने जनता का दिल जीत लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से विश्व विख्यात बिजनेस कंसलटेंट डॉ. रामचरण ने भेंट की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विश्व विख्यात बिजनेस कंसलटेंट, लेखक तथा वक्ता डॉ. रामचरण ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. रामचरण को प्रदेश में व्यवसाय अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने, प्रदेश को वैश्विक व्यापार मंचों पर आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने और वैश्विक स्तर पर प्रदेश की निवेश क्षमता के प्रदर्शन के लिए जारी गतिविधियों से अवगत कराया। प्रदेश में लॉजिस्टिक हब, स्मार्ट औद्योगिक पार्क, स्टार्ट-अप इको सिस्टम, ए.आई., ऑटोमेशन, हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ। डॉ. रामचरण, कॉरपोरेट गवर्नेंस, व्यावसायिक प्रबंधन और तेजी से बदलते वर्तमान परिवेश में व्यावसायिक समस्याओं के समाधान के विशेषज्ञ हैं। उन्हें फॉर्च्यून पत्रिका ने सबसे प्रभावशाली सलाहकार और इकोनामिक टाइम्स ने वर्ष 2010 के लिए ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर नामित किया है।  

‘अमेरिका हमें तोड़ना चाहता हैं, लेकिन ये कभी नहीं होगा!’ – ऑटो टैरिफ पर कनाडा का पलटवार

ओटावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति से कनाडा में हलचल मच गई है. ट्रंप ने ऑटो आयात पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जिसे व्हाइट हाउस घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के तौर पर देख रहा है. लेकिन कनाडा को यह फैसला नागवार गुजरा है. प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इसे ‘प्रत्यक्ष हमला’ बताते हुए कहा कि इससे न सिर्फ कनाडा बल्कि खुद अमेरिका को भी नुकसान होगा. कार्नी का कड़ा रुख: ‘हम अपने देश की रक्षा करेंगे’ कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्रंप के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए साफ कहा, “हम अपने कर्मचारियों, कंपनियों और देश की रक्षा करेंगे.” उन्होंने आगे कहा कि वे ट्रंप के कार्यकारी आदेश का पूरा विवरण देखने के बाद जवाबी कार्रवाई करने पर विचार करेंगे. कनाडाई ऑटो सेक्टर पर खतरा कार्नी ने ट्रंप के फैसले से प्रभावित होने वाले कनाडाई ऑटो सेक्टर को बचाने के लिए 2 बिलियन कनाडाई डॉलर (1.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का ‘रणनीतिक प्रतिक्रिया कोष’ बनाने की घोषणा की है. यह फंड उन कनाडाई ऑटो कर्मचारियों की मदद करेगा, जिनकी नौकरियों पर इस टैरिफ का असर पड़ सकता है. गौरतलब है कि ऑटोमोबाइल कनाडा का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक सेक्टर है. यहां 1.25 लाख से ज्यादा लोग इस क्षेत्र में सीधे काम करते हैं, जबकि 5 लाख लोग इससे जुड़े अन्य उद्योगों में कार्यरत हैं. कार्नी ने साफ कहा, ‘हम अपने ऑटो कर्मचारियों के लिए हमेशा खड़े रहेंगे.’ ट्रंप का दावा – ‘इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फायदा होगा’ ट्रंप ने अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि यह टैरिफ अमेरिका के ऑटोमोटिव सेक्टर को मजबूत करेगा और घरेलू उत्पादन बढ़ाएगा. उन्होंने कहा, ‘हम प्रभावी रूप से 25% टैरिफ लगाएंगे, यह स्थायी रहेगा.’ हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होगी और वाहन निर्माताओं पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा. अमेरिकी उपभोक्ताओं और कंपनियों को होगा बड़ा नुकसान कार्नी ने ट्रंप के इस फैसले को सिर्फ कनाडा के लिए ही नहीं, बल्कि अमेरिकी उपभोक्ताओं और कंपनियों के लिए भी नुकसानदायक बताया. उन्होंने कहा, “उनका व्यापार युद्ध अमेरिकी श्रमिकों को नुकसान पहुंचा रहा है और इससे और भी नुकसान होगा.” इस बात की पुष्टि एक रिपोर्ट से भी होती है, जिसमें बताया गया है कि मार्च में अमेरिकी उपभोक्ता विश्वास सूचकांक 7.2 अंक गिरकर 92.9 पर पहुंच गया है, जो जनवरी 2021 के बाद सबसे निचला स्तर है. पहले भी टैरिफ लगा चुके हैं ट्रंप यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने कनाडा पर टैरिफ लगाया है. इससे पहले भी उन्होंने कनाडा के स्टील और एल्युमीनियम पर 25% टैरिफ लगाया था. अब 2 अप्रैल से कनाडा सहित सभी व्यापारिक साझेदारों पर भी टैरिफ लगाने की धमकी दी है. कनाडा का करारा जवाब – ‘हम झुकेंगे नहीं!’ कार्नी ने ट्रंप की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘वह हमें कमजोर करना चाहते हैं ताकि अमेरिका हम पर हावी हो सके. लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा, क्योंकि हम सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचते, हम एक-दूसरे के बारे में सोचते हैं.’ अब देखना यह होगा कि क्या कनाडा इस फैसले के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई करता है या बातचीत से हल निकालने की कोशिश करता है. लेकिन एक बात तय है – ट्रंप के इस फैसले से दुनियाभर में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री प्रभावित होगी. किस देश पर कितना पड़ेगा असर? कनाडा और अमेरिका की अर्थव्यवस्थाएं एक दूसरे पर काफी हद तक निर्भर रही हैं. दोनों देश उत्तरी अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते यानी नाफ्टा के तहत व्यापार करते हैं. 2023 के आंकड़ों के मुताबिक, कनाडा एक तरह से अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार देश है. अमेरिका, कनाडा से लगभग 421 अरब डॉलर का सामान आयात करता है, जिसमें कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और ऑटोमोबाइल पार्ट्स शामिल हैं. कनाडा एक तरह से अमेरिका को 60 फीसदी से अधिक कच्चा तेल और 85 फीसदी से अधिक प्राकृतिक गैस की सप्लाई करता है. इसके बंद होने से अमेरिका में ऊर्जा की कीमतें आसमान छू सकती हैं. वहीं, कनाडा की अर्थव्यवस्था भी अमेरिका पर बहुत अधिक निर्भर है. कनाडा अपने कुल निर्यात का लगभग 75 फीसदी अमेरिका को भेजता है. अगर यह बाजार बंद हो जाए, तो कनाडा की जीडीपी में भारी गिरावट आ सकती . कनाडा के लिए नए व्यापारिक साझेदार ढूंढना आसान नहीं होगा. यूरोप और एशिया के साथ दूरी और लागत के कारण तत्काल विकल्प सीमित हैं. इससे बेरोजगारी और आर्थिक संकट बढ़ सकता है. बता दें कि कनाडा और अमेरिका न सिर्फ पड़ोसी हैं, बल्कि नाटो और NORAD (North American Aerospace Defense Command) जैसे सैन्य गठबंधनों से भी जुड़े हुए हैं. ट्रंप के किस फैसले पर भड़का कनाडा? ट्रंप ने अमेरिका में आयात होने वाली कारों पर 25 फीसदी का टैरिफ लगा दिया है. ट्रंप का यह नया टैरिफ दो अप्रैल से लागू होने जा रहा है. माना जा रहा है कि इस टैरिफ से अमेरिका को तकरीबन 100 अरब डॉलर का फायदा होगा. ट्रंप का यह 25 फीसदी टैरिफ इम्पोर्टेड कार और ऑटो पार्ट्स पर लगेगा. ट्रंप को उम्मीद है कि इससे अमेरिकी ऑटो कंपनियों का रेवेन्यू बढ़ेगा लेकिन दूसरी तरफ इससे महंगाई बढ़ने का खतरा भी है क्योंकि टैरिफ का बोझ आखिर में ग्राहकों पर पड़ सकता है. इसके अलावा ट्रंप ने 2 अप्रैल से भारत और कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान भी किया है. ट्रंप ने इसी महीने अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत जैसे कई देश बहुत ज्यादा टैरिफ लेते हैं, अब अमेरिका भी ऐसा ही करेगा. माना जा रहा है कि 2 अप्रैल से एक नया ट्रेड वॉर शुरू हो सकता है.

मार्च खत्म होने से पहले ही मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया,खजुराहो सबसे गर्म

भोपाल/ खजुराहो मध्य प्रदेश में मार्च महीने में ही गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश का तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। छतरपुर के खजुराहो में सीजन में पहली बार गुरुवार को पारा 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर और जबलपुर में 40 डिग्री के आसपास रहा। दमोह, गुना, शिवपुरी, सतना और सागर ऐसे शहर रहे, जहां 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के आखिरी और अप्रैल में लूं चलने के आसार हैं। 3 दिन में तेजी से बढ़ा प्रदेश का तापमान मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं की वजह से पिछले 3 दिन से तापमान में खासी बढ़ोतरी हुई है। निवाड़ी का पृथ्वीपुर और छतरपुर का खजुराहो सबसे गर्म है। शुक्रवार से कुछ शहरों में पारे में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है, पर अप्रैल की शुरुआत में लू चल सकती है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, गर्म हवा चलने की वजह से गर्मी का असर बढ़ा है। ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल संभाग में दिन का तापमान बढ़ा रहा। अभी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। हालांकि, यह प्रदेश से दूर है, लेकिन इससे हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी और आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट रहेगी। इसलिए तेज गर्मी से थोड़ी राहत सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, गर्म हवा चलने की वजह से गर्मी का असर बढ़ा है। ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल संभाग में दिन का तापमान बढ़ा रहा। अभी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। हालांकि, यह प्रदेश से दूर है, लेकिन इससे हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी और आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट रहेगी। प्रदेश में खजुराहो रहा सबसे ज्यादा गर्म मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को कई शहरों में गर्मी का असर देखा गया। खजुराहो (छतरपुर) में 41.4 डिग्री, दमोह में 40.5 डिग्री, गुना, सतना-शिवपुरी में 40.2 डिग्री और सागर में पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह मंडला-टीकमगढ़ में 39.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 39.6 डिग्री, रीवा में 39.4 डिग्री, शाजापुर में 39.3 डिग्री, सिवनी में 38.8 डिग्री, उमरिया में 38.7 डिग्री, मलाजखंड में 38.5 डिग्री, सीधी, धार-खरगोन में 38.4 डिग्री, बैतूल-रतलाम में 38.2 डिग्री, खंडवा में 38.1 डिग्री, नरसिंहपुर-नौगांव में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 38.7 डिग्री, इंदौर में 37.6 डिग्री, ग्वालियर में 39.5 डिग्री, उज्जैन में 38 डिग्री और जबलपुर में पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में हीट वेव की चेतावनी जारी भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर में तापमान 38 डिग्री के आसपास रह सकता है जबकि मालवा इंदौर उज्जैन संभाग के जिले में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिसके साथ इसे सामान्य से चार डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया है ।मौसम विभाग द्वारा इस साल 2025 में अतिरिक्त भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम प्रणाली की बात करें तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभअफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात निर्मित हुआ है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने और चक्रवात के समाप्त होने के साथ ही तापमान में कमी दर्ज की गई है। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि उमस रहने से लोग परेशान रहेंगे। अप्रैल में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का असर देखने को मिलेगा। सोमवार देर रात से आसमान में घिरेंगे बादल कमजोर मौसम प्रणाली के कारण सोमवार देर रात से आसमान में बादल घिरेंगे। मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी। तापमान 35 डिग्री से घटकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते हैं। मध्य प्रदेश के छतरपुर के खजुराहो में तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि दमोह गुना शिवपुरी सतना और सागर में तापमान 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया हैं। शिवपुरी में हीट वेव का प्रभाव देखने को मिल रहा है। भोपाल में 38.7 डिग्री, इंदौर में 37.5 डिग्री और ग्वालियर में 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पचमढ़ी में रात का तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। प्रदेश में सामान्य से ज्यादा पारा पिछले 3 दिन से प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ा है। दिन में तीखी धूप खिल रही है। इस कारण लोग बचने के तरीके ढूंढते हैं। दूसरी ओर, कई शहरों में पारा सामान्य से 1 डिग्री से 4.5 डिग्री तक अधिक है। पहले मार्च के आखिरी में प्रदेश में लू का असर रहने की संभावना थी, लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से अब अप्रैल में ही लू का असर रह सकता है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रहने की संभावना ज्यादा है। जिनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार आदि शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 28 मार्च: दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 29 मार्च: इस दिन भी पारे में गिरावट रहेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में पारा

सीएम योगी ने जाना मानसिक मंदित बीमार बच्चों की सेहत का हाल

लखनऊ राजधानी लखनऊ में खाना खाने के बाद बीमार हुए निर्वाण संस्था के बच्चों का हाल जानने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एक-एक बच्चे के बेड पर जाकर उनके इलाज और उनकी तबीयत में सुधार की जानकारी ली। वह बच्चों से मिलकर भावुक दिखे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और डॉक्टर्स को समुचित इलाज करने के निर्देश दिए। उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद ही डिस्चार्ज करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने बच्चों के खाने-पीने की प्रॉपर व्यवस्था करने को भी निर्देशित किया। इस मौके पर यह लोग रहे मौजूद एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि फूड पॉइजनिंग से प्रभावित 16 बच्चों को गुरुवार को वार्ड नंबर 30 के अंतर्गत जनरल पुरुष वार्ड में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में सभी बच्चों की हालत सामान्य है। सभी बच्चों की रेगुलर मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव लीना जौहरी, लखनऊ मंडलायुक्त डॉ. रौशन जैकब, जिलाधिकारी विशाख जी, अस्पताल के एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी, डॉ. सरोज और डॉ. राजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे। 27 का चल रहा इलाज निर्वाण संस्था में मानसिक मंदित बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हुआ है। 23 मार्च की रात भोजन के बाद बीमार पड़ने वाले बच्चों में जान गंवाने वाले की संख्या चार हो चुकी है। लोकबंधु अस्पताल में 24 मार्च को 12 वर्ष के शिवांक की मौत हो गई थी। संस्था के लोगों ने इस घटना को दबा दिया था। बुधवार को रेनू (15) व दीपा (15) की मौत के बाद पूरा मामला खुला। अब खुलासा हुआ है कि बलरामपुर अस्पताल भर्ती सूरज (12) की 25 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसे मौत को भी छिपाने की कोशिश हुई। अभी भी एक बच्चे की हालत नाजुक है, जो आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत की निगरानी में लगी है। अलग-अलग अस्पतालों में कुल 20 बच्चे भर्ती हैं। जबकि सात बच्चों का इलाज संस्था में चल रहा है। वहीं घटना की जांच शुरू हो गई है। निर्वाण आश्रय केंद्र पारा इलाके के बुद्धेश्वर में बना है। यह पीपीपी मॉडल पर संचालित होता है। मानसिक कमजोर, अनाथ व लावारिस बच्चों को यहां रखा जाता है। यहां 147 बच्चे रहते हैं। इनकी उम्र 10 से 18 साल के बीच है। 23 मार्च को उल्टी-दस्त और पेट दर्द से जब बच्चे अचेत होने लगे तब संस्था ने अलग-अलग अस्पतालों में बच्चों को भर्ती कराना शुरू किया था। मौत की डेथ ऑडिट कराएगा विभाग सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया बच्चों की डेथ ऑडिट की जाएगी। इसके लिए डॉक्टरों की कमेटी बनाई गई है। इसमें डॉ. अरुण तिवारी, डॉ. पीसी तिवारी और डॉ. सबीह मजहर को शामिल किया गया है। कमेटी पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य बिंदुओं की जांच करेगी। कहां कितने बच्चे भर्ती लोकबंधु अस्पताल में 16 तो बलरामपुर में तीन और केजीएमयू गांधी वार्ड में एक बच्चा भर्ती है। इन बच्चों की हो चुकी है मौत शिवांक (15), सूरज (12), दीपा (15), रेनू (15)।

आईपीएल में मीका सिंह बिखेंरेगे जलवा

लखनऊ लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आईपीएल मुकाबलों के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। एक अप्रैल को मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले मशहूर गायक मीका सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। 15 से 20 मिनट के कार्यक्रम के दौरान मीका स्टेडियम में हजारों की संख्या में बैठे दर्शकों का सामने अपनी प्रस्तुति देंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सीईओ अंकित चटर्जी के अनुसार एक अप्रैल को मुकाबले से पूर्व मीका सिंह धमाकेदार शो होगा। इसकी तैयारियां कर ली गई है। करीब 20 मिनट की प्रस्तुति के दौरान वे अपने अपने सुपर-डुपर हिट गाकर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। इसके बाद यहां पर लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला शुरू होगा। आज शाम लखनऊ पहुंचेगी एलएसजी टीम एलएसजी टीम शुक्रवार की शाम लखनऊ पहुंच जाएगी। इकाना स्टेडियम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार एलएसजी के खिलाड़ी शनिवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास को उतरेंगे। एलएसजी अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम पर सात मुकाबले खेलेगी। एलएसजी के सामने एक अप्रैल को पंजाब किंग्स, चार अप्रैल को मुंबई इंडियंस, 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस, 14 अप्रैल को चेन्नईसुपर किंग्स, 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स, नौ मई को हैदराबाद सनराइजर्स और 18 मई को गुजरात टाइटंस की चुनौती होगी। इन मुकाबलों के सजीव प्रसारण के लिए ब्राॅडकास्टिंग टीम शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेगी। मुकाबलों के सजीव प्रसारण के लिए टीम यहां पर अपने कैमरे लगाने के साथ अन्य तैयारियां करेगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet