LATEST NEWS

इंदौर: पुलिस ने भावना हत्याकांड में ग्वालियर से 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, शराब पार्टी के हुए विवाद में की गई थी हत्या

इंदौर  इंदौर (Indore) में भावना सिंह हत्याकांड (Bhavana Singh Case) में पुलिस (Police) को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने हत्या के आरोपी आशु यादव, मुकुल यादव और उनकी महिला मित्र स्वस्ति राय को गिरफ्तार (Arrest) किया है। आरोपी हिमाचल प्रदेश के कसोल में घटना के बाद छिपे हुए थे। हालांकि, जैसे ही पुलिस टीम कसोल पहुंची, आरोपियों ने ग्वालियर (Gwalior) की तरफ भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें ग्वालियर बायपास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए भारत में ऑनलाइन सट्टा संचालित करते थे। शराब पार्टी के दौरान एक विवाद के कारण मुकुल ने भावना पर गोली चला दी थी, जिसके बाद आरोपियों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल छोड़ दिया और भाग गए। अस्पताल में इलाज के दौरान भावना की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक ये तीनों भावना को अस्पताल में छोड़कर भोपाल चले गए थे। वहां से निजी वाहन कर हिमाचल के कसोल चले गए। ये नेपाल भागने की फिराक में थे। आरोपित की आखिरी लोकेशन पुलिस को भोपाल मिली थी। इसके बाद अब उनके ग्वालियर और दतिया में रहने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर लगातार दबिश देकर इन्हें पकड़ लिया। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को जिस कमरे में यह घटना हुई थी, उसे किराए पर लेने वाले पीयूष और विख्यात को पकड़ लिया था। लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था पुलिस को आरोपितों के देश छोड़कर भागने की आशंका थी, इस पर लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका था। ग्वालियर निवासी भावना पर पार्टी के दौरान गोली चली थी जो उसकी आंख में लगी थी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी लोगों की पहचान हो गई है। डीसीपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। इधर… महाराष्ट्र का आरोपित ढाई किलो गांजे सहित गिरफ्तार द्वारकापुरी पुलिस ने ढाई किलो गांजे के साथ महाराष्ट्र निवासी तुकाराम निवासी ग्राम पलासमेर थाना सांगवी जिला धुले को गिरफ्तार किया है। वह बस से गांजा लेकर आता था और शहर में सप्लाय करता था। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को लोकेशन के आधार पर श्रीजी वाटिका के सामने से आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित ने बताया कि खेतों में मजदूरी करता है। वह इंदौर में अंकित नाम के व्यक्ति को गांजा देने आया था। पुलिस अंकित की भी तलाश कर रही है। वह इंदौर सहित अन्य शहरों में भी गांजा सप्लाय करता है। केबल लगाने के दौरान लगा करंट, मौत लसूड़िया थाना क्षेत्र में केबल लगाने के दौरान करंट लगने से विद्युत कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक हरिनारायण पुत्र शिवराम अग्रवाल निवासी अरंडिया की मौत हुई है। वह कंपनी के महालक्ष्मी जोन में आउटसोर्स कर्मचारी था। देवास नाका पर पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। 20 मार्च को वह बिजली के पोल पर केबल डालने के लिए चढ़ा था, अचानक कंटर लगा और वह नीचे गिर गया था। मृतक मूल रूप से शाजापुर का रहने वाला था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। खुद के अपहरण की साजिश, तीन गिरफ्तार भंवरकुआं थाना क्षेत्र में अपहरण की झूठी कहानी रचने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को फरियादी श्रीराम गुप्ता ने शिकायत की थी कि बेटे सतीश को किसी ने बंधक बनाकर रखा है। एक लाख रुपये फिरौती मांगी जा रही है। इस पर टीम पैसे देने के बहाने आरोपितों के बताए पते पर टीम पहुंची तो सतीश दोस्त आरुष अरोरा व तेजवीर सिंह के साथ था। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि अपने शौक पूरे करने के लिए लोगों से कर्ज लिया, जिसे चुका नहीं पाने के कारण अपहरण की झूठी साजिश की थी।

बुज़ुर्गों की आंखों में वर्षों से पल रही तीर्थ यात्रा की अभिलाषा हुई पूरी: पहली विशेष ट्रेन से 780 श्रद्धालु तिरुपति, मदुरै, रामेश्वरम रवाना

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से पहली विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन को तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहली तीर्थ यात्रा ट्रेन में रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों के 780 श्रद्धालु बुजुर्ग सम्मिलित हुए, जिनके लिए यह यात्रा केवल धार्मिक अनुभव नहीं, बल्कि सम्मान और स्नेह का प्रतीक बन गई। प्रदेश के बुजुर्गों की वर्षों पुरानी अभिलाषा आज पूरी हो गई जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने तीर्थयात्रा पर जा रहे बुजुर्गों से आत्मीय  चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी के चेहरे पर जो खुशी है, वही मेरा संतोष है। उन्होंने कहा कि रामेश्वरम में आप लोग पवित्र रामसेतु देख सकेंगे, ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे। आप लोग मदुरै तीर्थ का भी दर्शन करेंगे जहां मीनाक्षी मंदिर है। तिरुपति में बालाजी का दर्शन करेंगे। दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों को देखने का यह सुंदर अवसर है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री रामलला (अयोध्या दर्शन) योजना अंतर्गत अब तक 22 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रयागराज में 144 वर्षों उपरांत महाकुंभ का आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों ने भी बड़ी संख्या में कुंभ में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए और उनकी सुविधा का ध्यान रखने के लिए हमने प्रयागराज मेला क्षेत्र में छत्तीसगढ़ पवैलियन तैयार किया था। यहां लगभग साढ़े चार एकड़ में तीर्थयात्रियों के रूकने के इंतजाम थे। यह हमारा सौभाग्य है कि हम गंगा जी में स्नान करने पहुंचे प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं की सेवा कर सके। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि  अब श्रद्धालुओं की यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत निरन्तर होती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए हमने 15 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। इस योजना में उज्जैन, पुरी, द्वारिका, वैष्णो देवी, मथुरा, वृंदावन जैसे अनेक तीर्थ स्थलों को जोड़ा गया है, जिनकी निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारे बुज़ुर्गों की तीर्थ यात्रा की इच्छा अक्सर आर्थिक कठिनाइयों के चलते अधूरी रह जाती थी। उन्होंने कहा कि हमें संतोष है कि हम उनकी इस इच्छा को साकार कर पा रहे हैं।  उन्होंने बताया कि योजना में विधवा और परित्यक्त महिलाओं को भी शामिल किया गया है, जिससे उन्हें भी धार्मिक स्थलों के दर्शन का गौरव प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं और आदिवासी समुदाय सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए पूरी तरह समर्पित है और इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। यह केवल यात्रा नहीं, संस्कृति और श्रद्धा का संगम है – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना केवल तीर्थ यात्रा नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उन श्रद्धालुओं को यह अवसर प्राप्त होगा, जो अब तक आर्थिक सीमाओं के कारण तीर्थ यात्रा से वंचित रहे हैं। सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण सुविधायुक्त पैकेज तैयार किया है जिसमें ट्रेन यात्रा, यात्रियों के ठहरने, भोजन, मंदिर दर्शन, सुरक्षा और चिकित्सा जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ शामिल हैं। स्पेशल ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, पुलिस बल और चिकित्सकों की टीम भी उनके साथ यात्रा कर रही है ताकि श्रद्धालुओं को हर क्षण सुरक्षा और सुविधा का अहसास हो। योजना के तहत देशभर के 19 प्रमुख तीर्थ क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिनमें उज्जैन, ओंकारेश्वर, पुरी, हरिद्वार, काशी, शिरडी, वैष्णोदेवी, अमृतसर, द्वारका, बोधगया, कामाख्या मंदिर, सबरीमाला जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल सम्मिलित हैं। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में 4 दिसंबर 2012 को की गई थी। 15 जनवरी 2013 से 10 जून 2019 के मध्य इस योजना के अंतर्गत कुल 272 तीर्थ यात्राओं के माध्यम से 2,46,983 श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया गया था। पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान यह योजना 5 साल तक संचालन में नहीं थी। डॉ. रमन सिंह की सरकार के दौरान संचालित इस योजना को, जिसे उसके बाद आने वाली सरकार ने बंद कर दिया था, अब पुनः प्रारंभ कर वर्तमान सरकार ने छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों की श्रद्धा, आस्था और वर्षों से संजोए गए तीर्थ यात्रा के सपने को पूर्ण करने के लिए एक बार फिर पहल की है। इस अवसर पर विधायकगण पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, समाज कल्याण आयुक्त भुवनेश यादव, संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, रायपुर डीआरएम दयानंद, समाज कल्याण और रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

कैंसर, डायबिटीज, हार्ट संबंधी रोगों की दवाओं सहित एंटीबायोटिक्स की कीमतों में वृद्धि की संभावना

नई दिल्ली भारत में जल्द ही कैंसर, डायबिटीज, हार्ट संबंधी रोगों की दवाओं और एंटीबायोटिक्स की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। सरकारी नियंत्रण में आने वाली इन दवाओं की कीमतों में 1.7% तक की वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। यह असर अगले दो से तीन महीनों में दिखाई दे सकता है, क्योंकि मौजूदा समय में इन दवाओं का स्टॉक 90 दिनों का पहले से ही उपलब्ध है। दवाओं के दाम बढ़ने की वजह रिपोर्ट के अनुसार, ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के महासचिव राजीव ने बताया कि कच्चे माल और अन्य खर्चों में निरंतर हो रही बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। इससे फार्मा इंडस्ट्री को कुछ राहत मिल सकती है। फार्मा कंपनियों पर आरोप रसायन और उर्वरक से संबंधित संसद की स्थायी समिति के अनुसार, फार्मा कंपनियों पर दवाओं की कीमतें बढ़ाने और नियामक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लग चुके हैं। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) की रिपोर्ट में कहा गया है कि फार्मा कंपनियों ने 307 मामलों में नियमों का उल्लंघन किया है। NPPA के अनुसार, ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (DPCO) 2013 के तहत दवाओं की अधिकतम कीमत तय की जाती है, और सभी निर्माता और विक्रेता इन कीमतों के भीतर ही दवाएं बेचने के लिए बाध्य होते हैं। सरकार की राहत की कोशिश इस साल के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 36 जीवन रक्षक दवाओं से कस्टम ड्यूटी को हटा देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और अन्य गंभीर क्रोनिक रोगों से पीड़ित मरीजों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया है। फार्मा कंपनियों पर लगे नियमों के उल्लंघन का आरोप  NPPA ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (DPCO), 2013 के तहत दवाओं की अधिकतम कीमत निर्धारित करता है. सभी दवा निर्माताओं और विक्रेताओं को इस तय कीमत (जीएसटी सहित) के भीतर ही दवा बेचने का निर्देश दिया गया है. इस साल के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स से कस्टम ड्यूटी हटाने का ऐलान किया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि कैंसर, रेयर डिजीज और अन्य गंभीर क्रोनिक डिजीज से पीड़ित मरीजों को राहत देने के लिए सरकार ने 36 लाइफ सेविंग दवाओं से बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) पूरी तरह हटाने का फैसला किया है.  

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे

रायपुर मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत आज मुंगेली जिला मुख्यालय में आयोजित सामूहिक विवाह में 192 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों से दाम्पत्य बंधन में बंधे। मुंगेली के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बाजे-गाजे के साथ बारात निकाली गई और कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर सभी दूल्हों का भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव के साथ सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की। सभी नवविवाहित जोड़ों को राज्य शासन की ओर से 35-35 हजार रुपए के चेक एवं उपहार भेंट किए गए। विधायक पुन्नूलाल मोहले भी आयोजन में शामिल हुए।     उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गरीब परिवारों की आर्थिक परेशानियों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। विवाह और इलाज दो ऐसे बड़े खर्च हैं जिन्हें अब सरकार उठा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने गरीब परिवारों के लिए कन्या विवाह योजना को सशक्त बनाया है। उन्होंने 192 जोड़ों के विवाह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि सरकार आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35-35 हजार रुपए का चेक और 15 हजार रुपए के उपहार दिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और कहा कि सरकार आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली एवं अन्य बुनियादी जरूरतों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ चला रही हैं। कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय और उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर सहित जनप्रतिनिधि, वर-वधू के परिजन और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

श्रम मंत्री श्री देवांगन ने दीदी-ई रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 42 हितग्राहियों को 42 लाख रूपए अंतरित किए

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योेजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के बेहतर बनाने के लिए लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। इसी सिलसिलें में श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल कार्यालय में एक लाख 14 हजार 902 श्रमिकों के बैंक खाते में 53 करोड़ 43 लाख 74 हजार 915 रूपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। श्रम विभाग के तीनों मंडल-छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल एवं श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का परिणाम है कि बीते सवा साल में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 500 करोड़ रूपए अंतरित किये जा चुके हैं। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने दीदी-ई रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 42 हितग्राहियों को 42 लाख रूपए, निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु गणवेश एवं पुस्तक कॉपी सहायता योजना के अंतर्गत 41 हजार 170 श्रमिकों को 5 करोड़ 52 लाख 12 हजार रूपए मिनीमाता महातारी जतन योजना के अंतर्गत 5222 श्रमिकों को 10 करोड़ 44 लाख 40 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत् 9462 श्रमिकों को 1 करोड़ 41 लाख 93 हजार रूपए। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना 378 हितग्राहियों को 3 करोड़ 82 लाख रूपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत् 706 श्रमिकों के बच्चों को 1 करोड़ 26 लाख 30 हजार 24 रूपए, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत 7029 श्रमिकों को 14 करोड़ 5 लाख 80 हजार रूपए, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत् 33506 श्रमिकों के बच्चे को 7 करोड़ 13 लाख 10 हजार 500 रूपए, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के अंतर्गत 9224 श्रमिकों को 3 करोड़ 20 लाख 89 हजार 668 रूपए, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत् 1546 हितग्राहियों को 3 करोड़ 9 लाख 20 हजार रूपए, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के अंतर्गत 5495 श्रमिकों को 2 करोड़ 38 लाख 74 हजार 523 रूपए, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 4 हितग्राहियों को 1 लाख 55 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना 58 हितग्राहियों को 58 लाख रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना 4 श्रमिकों को 80 हजार रूपए, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना 83 श्रमिकों को 6 लाख 55 हजार 7 सौ रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना 23 हितग्राहियों को 34 हजार 5 सौ रूपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए गए। इस अवसर पर सचिव सह श्रमायुक्त श्रीमती अलरमेल मंगई डी छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल के सचिव गिरिश कुमार रामटेके अपर आयुक्त श्रम द्वय श्री एस. एल. जांगड़े एवं श्रीमति सविता मिश्रा सहित श्रमिक उपस्थित थे।   कार्यक्रम के दौरान श्रम मंत्री श्री देवांगन ने  मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत कुशालपुर रायपुर निवासी मनीष मरकाम एवं खमतरई निवासी श्रीमती मंग्लीन साहू  को एक-एक लाख रूपए की सहायता राशि का चेक, मुख्यमंत्री नोनी सक्तिकरण सहायता योजना के तहत रायपुर निवासी श्रीमती अनीता नाग एवं रायपुर निवासी श्रीमती संगीता ढीमर  को 20-20 हजार रूपए का चेक, की चेक प्रदाय किया गया।   मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत चंगोरा भाठा निवासी बिहारी लाल  देवांगन एवं भवानी नगर कोटा रायपुर निवासी श्रीमती राही साहू को 20-20 हजार रूपए का चेक, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना तहत कुशालपुर निवासी लक्ष्मी सोनकर को 8  हजार रूपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत शैल सार्वे को 5 हजार का चेक प्रदान किया।

बिलासपुर के मोहभठ्ठा में 30 मार्च को आयोजित होगी ऐतिहासिक जनसभा

रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील स्थित ग्राम मोहभठ्ठा में प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों का आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं—मुख्य मंच, हेलीपैड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों एवं विशिष्ट अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री साय ने मौके पर अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि 55 एकड़ क्षेत्र में आयोजित इस ऐतिहासिक सभा के लिए सभी तैयारियाँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित और जनहित केंद्रित हों। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से लगभग 2 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके मद्देनज़र सभी विभागों को अलर्ट मोड पर कार्य करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अब तक का सबसे बड़ा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। उनका आगमन नवरात्रि के शुभ अवसर पर हो रहा है, जो प्रदेश के विकास के लिए अत्यंत मंगलकारी संकेत है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने स्वयं दिल्ली जाकर उन्हें आमंत्रित किया था, और आज पूरा प्रदेश उनके स्वागत के लिए आतुर है। मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग ₹33,000 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें पीएम जनमन योजना के तहत विशेष रूप से बिरहोर, बैगा और पहाड़ी कोरवा जैसी जनजातियों के लिए संचालित योजनाएँ शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों के विकास को नई दिशा देंगी। मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन  को निर्देशित किया कि हितग्राहियों को घर से सभा स्थल तक लाना और वापस सुरक्षित पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक ज़िम्मेदारी है। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जल, छाया, चिकित्सा आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन पूरी तन्मयता से तैयारियों में जुटा है और यह कार्यक्रम प्रदेश के जनजीवन में एक ऐतिहासिक स्मृति के रूप में दर्ज होगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आमसभा के सफल आयोजन के लिए सभास्थल में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धरमजीत सिंह, पुन्नूलाल मोहले, सुशांत शुक्ला, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

ED अब निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश और उनके सहयोगियों की जांच में जुटी

बरेली उत्तर प्रदेश में निलंबित IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में हैं. बरेली के पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश पर बेनामी संपत्तियों और सरकारी जमीनों के हड़पने के आरोप लगे हैं. बीजेपी नेता महेश पांडेय ने इस मामले को उजागर किया और बताया कि उन्होंने बरेली में इंटरनेशनल सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर बड़ा घोटाला किया. 8000 करोड़ रुपए की इस टाउनशिप में 600 एकड़ सरकारी जमीन शामिल है, जिसे उनके करीबी बिल्डर राजू खंडेलवाल के जरिए कब्जे में लिया गया. महेश पांडेय ने आरोप लगाया कि अभिषेक ने आंवला, सदर और फरीदपुर तहसीलों में बेनामी संपत्तियां खरीदीं. उनके पैसे को बिल्डरों के जरिए निवेश किया गया. इंटरनेशनल सिटी में 113 तालाबों को भरकर निर्माण का आरोप भी उन पर है, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है. महेश पांडेय ने दावा किया कि अभिषेक ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अवैध तरीके से सरकारी जमीनों पर कब्जा करवाया. इस मामले को हाईकोर्ट तक ले जाने वाले महेश पांडेय ने अब प्रवर्तन निदेशालय ED में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर ली है. योगी सरकार में अभिषेक के खिलाफ कार्रवाई हुई और उन्हें निलंबित किया गया. अब ईडी उनकी संपत्तियों की जांच में जुट गई है. बीजेपी नेता महेश पांडेय ने कहा कि वे इस मामले को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. अभिषेक प्रकाश के खिलाफ ईडी में शिकायत ईडी अब अभिषेक प्रकाश और उनके सहयोगियों की जांच में जुटी है. महेश पांडेय ने कहा कि वे भी जल्द ही ईडी में अभिषेक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे. उनका दावा है कि बरेली के भू-माफिया राजू खंडेलवाल, विपिन अग्रवाल और अन्य अभिषेक के संरक्षण में काम कर रहे थे. महेश पांडेय ने बीडीए पर भी निशाना साधा, जो कागजी कार्रवाई तक सीमित है. अभिषेक प्रकाश 31 जुलाई 2012 से 8 जून 2014 तक बरेली के डीएम रहे थे. बरेली के जिलाधिकारी रहे अभिषेक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. बीजेपी नेता महेश पांडेय ने इस मामले की पूरी जानकारी दी और बताया कि बरेली में अभिषेक प्रकाश ने बेनामी संपत्तियों का जाल बिछाया. अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच शुरू होने से उनके काले कारनामों का पर्दाफाश होने की उम्मीद है. इंटरनेशनल सिटी घोटाला, महेश पांडेय ने हाईकोर्ट में उठाई थी आवाज अभिषेक प्रकाश के बरेली कार्यकाल का सबसे बड़ा घोटाला इंटरनेशनल सिटी प्रोजेक्ट से जुड़ा है. नारियावल में बन रही इस टाउनशिप में 600 एकड़ सरकारी जमीन शामिल है, जिसकी कीमत 8000 करोड़ रुपए है. ये प्रोजेक्ट आईएएस अभिषेक प्रकाश के करीबी बिल्डर राजू खंडेलवाल का है. बीजेपी नेता महेश पांडेय ने इस घोटाले को उजागर किया. उन्होंने बताया कि अभिषेक ने अपने प्रशासनिक दबाव से सरकारी जमीनों को हड़पवाया. महेश पांडेय ने इस मामले को हाईकोर्ट तक पहुंचाया था, जहां उन्होंने इंटरनेशनल सिटी के गैरकानूनी निर्माण पर सवाल उठाए.

दुकानों से राशन के साथ पोषण संबंधी मोटा अनाज, दाले, सब्जियां, दूध, पनीर, मसाले भी मिलेगें

दुकानों से राशन के साथ पोषण संबंधी मोटा अनाज, दाले, सब्जियां, दूध, पनीर, मसाले भी मिलेगें केन्द्रीय संयुक्त सचिव खाद्य विभाग ने किया वर्चुअली शुभारंभ प्रदेश में पहली बार इंदौर में शुरू हुए इस अभिनव प्रोजेक्ट की हुई सराहना इंदौर इंदौर जिले में उपभोक्ताओं के हित में और उचित मूल्य दुकानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा नवाचार किया जा रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों की सूरत और सीरत बदलने लगी है। अब शासकीय उचित मूल्य दुकानों से उपभोक्ताओं को राशन के साथ ही गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद और अन्य पोषण सामग्रियाँ भी उचित मूल्य पर देने की व्यवस्था शुरू की गई हैं। इन दुकानों से जैविक उत्पाद भी उपलब्ध कराये जाने के लिए आज उचित मूल्य दुकान आदर्श महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार बाणगंगा इंदौर पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित कर जनपोषण केन्द्र का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस से केन्द्रीय संयुक्त सचिव खाद्य विभाग रविशंकर, ज्वाईंट डायरेक्टर एनएफएसए भारत सरकार जय पाटील, आयुक्त खाद्य कर्मवीर शर्मा वर्चुअली सम्मिलित हुए। कंसल्टेंट अभिषेक कुमार,चंद्रपाल यादव , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन, जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारु, पायलट प्रोजेक्ट के 30 दुकानों के डीलर, स्थानीय पार्षद श्रीमती संध्या जायसवाल, हितग्राही उपभोक्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। केन्द्रीय संयुक्त सचिव रविशंकर ने जनपोषण केन्द्र के पायलट प्रोजेक्ट के बारे में डीलर को आवश्यक मार्गदर्शन दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं को पोषण संबंधी गुणवत्तायुक्त सामग्री उपलब्ध कराने तथा उचित मूल्य दुकान को आर्थिक रूप से सुदृढ एवं बहुउददेशीय बनाने के महत्व को विस्तार से बताया। आयुक्त खाद्य द्वारा भारत सरकार के पायलट प्रोजेक्ट को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करने तथा उपभोक्ताओं को पोषण संबंधित जरूरते इन केन्द्रों के माध्यम से पूरी हो सके, इसके लिए डीलर और खाद्य विभाग की टीम को मार्गदर्शन दिया गया। बताया गया कि सरकारी राशन की दुकानों को पोषण केंद्रों में बदलने की यह एक अभिनव पहल है। इसका उद्देश्य लोगों को पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थ मुहैया कराना है। उपभोक्ताओं ने भी की सराहना जन पोषण केन्द्र के शुभारंभ उपरांत लगभग 50 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने मोटा अनाज,दाले,दूध ,दही, घी, मसाले आदि क्रय किए। स्थानीय उपभोक्ताओं ने उचित मूल्य दुकान पर उक्त सामग्री की उपलब्धता पर प्रसन्नता जाहिर की । उन्होंने कहा कि राशन के साथ अब अन्य सामग्री भी क्रय करने अन्यत्र नहीं जाना पडेगा। उचित मूल्य की दुकानों पर जन पोषण केन्द्र शुरू हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को तो लाभ होगा ही, इसके साथ ही राशन डीलरों की आय में भी वृद्धि होगी और लोगों को पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थ मिलेंगे। जन पोषण केंद्रों में पोषण से जुड़े उत्पादों का भंडारण होगा। इन केंद्रों में राशन डीलरों को आय का एक और जरिया मिल सकेगा। इन केंद्रों के लिए राशन डीलरों को आसान लोन की सुविधा भी मिलेगी। इन केंद्रों में डिजिटल टूल्स और सहायता प्रणालियों का इस्तेमाल किया जाएगा। कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए केन्द्रीय संयुक्त संचालक खाद्य रविशंकर ने राज्य के प्रथम जन पोषण केन्द्र प्रारंभ करने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। आयुक्त खाद्य मध्यप्रदेश द्वारा जन पोषण केन्द्र के प्रारंभ होने पर उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं को बधाई एवं शुभकामनाए दी।  

सरकारी अस्पताल में 2 घंटे फ्री सेवा देंगे डॉ. ईश्वर पैगिया

महानाद मेयर दीपक बाली द्वारा प्रात्साहित करने पर नगर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. ईश्वर पैगिया अब प्रतिदिन 2 घंटे सरकारी अस्पताल में अपनी फ्री सेवायें देंगे। मेयर दीपक बाली ने अपने ‘स्वस्थ काशीपुर’ संकल्प के तहत उक्त निजी चिकित्सक की अवैतनिक नियुक्ति कराई है। आपको बता दें कि मेयर दीपक वाली ने चुनाव के दौरान एक संकल्प काशीपुर को स्वस्थ रखने का भी लिया था। इसी संकल्प के तहत बाली ने राजकीय चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को हो रहीं परेशानी को देखते होते हुए योजना के तहत सरकारी अस्पताल में फिजिशियन डॉ. ईश्वर पैगिया को राजकीय चिकित्सालय में अपनी निःशुल्क सेवायें देने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. पैगिया के स्वीकार करने के पश्चात मेयर बाली ने राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर डॉ. ईश्वर पैगिया को चिकित्सालय के अधीक्षक की तरफ से नियुक्ति पत्र देकर अस्पताल में उनकी सेवाओं का आरंभ कराया। यह पहल शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रयास में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजीव कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बेसिक्स आफ क्रिटिकल केयर इन ऑब्स्टेट्रिक्स विषय पर कार्यशाला का किया शुभारंभ

मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिये समन्वित प्रयास आवश्यक- उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिये समन्वित प्रयास आवश्यक उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बेसिक्स आफ क्रिटिकल केयर इन ऑब्स्टेट्रिक्स विषय पर कार्यशाला का किया शुभारंभ भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिये समन्वित प्रयास आवश्यक है। गभर्वती महिला की समय-समय पर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श देकर एवं उनके परिजनों को जागरूक कर मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा में गायनी विभाग के तत्वाधान में “बेसिक्स ऑफ क्रिटिकल केयर इन ऑब्स्टेट्रिक्स” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला का पंजीयन हो। उसकी समय-समय पर जांच की जाकर चिकित्सकीय परामर्श दिया जाय और यह प्रयास हों कि वह क्रिटिकल अवस्था में पहुंचे ही नहीं। चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएँ देकर एवं ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य कार्यकर्ता व स्टाफ अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए गर्भवती महिला का ध्यान रखें और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने का समन्वित प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि हुई है। चिकित्सकों के पदों की पूर्ति की गई है। मेडिकल कालेज खोले गये हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केन्द्रों को सुविधायुक्त बनाया जा रहा है इससे वहां जिला अस्पताल जैसी सभी सुविधाएँ मुहैया रहें। उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्य विभाग के अमले को इस चुनौती का सामना करते हुए संकल्प के साथ कार्य करने की अपेक्षा की जिससे प्रदेश मातृ मृत्यु व शिशु मृत्यु दर कम कर पाने में सफल हो सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि कार्यशाला में विचार विमर्श व प्राप्त सुझावों का नीचे स्तर तक लाभ मिलेगा और यह कार्यशाला सार्थक सिद्ध होगी। उन्होंने कार्यशाला में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ व बीएमओ की उपस्थिति की बात कही। कार्यशाला में मिशन डायरेक्टर एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना ने भोपाल से वीडियो कांफ्रेंसिग से सम्मिलित हुई। डायरेक्टर एनएचएम एमसीएच (रेगुलेशन एण्ड पॉलिशी) डॉ. अरूणा कुमार ने मातृ मृत्यु दर का संभागवार प्रस्तुतीकरण देते हुए उसे कम करने के विषय में जानकारी दी। संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अरूण श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यशाला से चिकित्सक सीख लेकर समर्पित भाव से कार्य करें तो हम प्रदेश में मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर को कम कर सकेंगे। उन्होंने शोध व अकादमिक स्तर को सशक्त बनाने की भी बात कही। संचालक श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को उप मुख्यमंत्री शुक्ल के प्रयासों से पर्याप्त बजट प्राप्त हुआ है। स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। रीवा भी उक्त स्वास्थ्य सुविधाओं में प्रदेश में पीछे नहीं है। डॉ. बीनू कुशवाहा, डीन मेडिकल कालेज डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा सहित प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालय के गायनी विभाग के चिकित्सक, मेडिकल कालेज के चिकित्सक तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।  

न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाएगी T20 Tri Series 2025, टाईमटेबल जारी

नई दिल्ली जिम्बाब्वे की टीम जुलाई में एक ट्राई सीरीज के मेजबानी करने जा रही है, जिसमें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका हिस्सा लेंगी। इस सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी और फाइनल मुकाबला 26 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। आईपीएल के बाद इस सीरीज का आयोजित करने का ऐला हुआ है। इस दौरान जिम्बाब्वे की टीम न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ 2-2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी। ट्राई सीरीज से पहले जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगा और ट्राई सीरीज के बाद जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। 14 जुलाई से ट्राई सीरीज की शुरुआत टी20 ट्राई सीरीज के सभी मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे, जबकि क्वींस स्पोर्ट्स क्लब टेस्ट सीरीज की मेजबानी करेगा। 28 जून से 2 जुलाई के बीच साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच पहले टेस्ट मैच खेला जाएगा, तो 6 से 10 जुलाई के बीच दोनों टीमें दूसरा और आखिरी टेस्ट खेलेगी। इसके बाद 14 जुलाई से ट्राई सीरीज की शुरुआत होगी। 30 जुलाई से 3 अगस्त के बीच जिम्बाब्वे की टीम न्यूजीलैंड के साथ पहले टेस्ट खेलेगी और 7 से 11 अगस्त के बीच दूसरा और आखिरी मैच खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब प्रोटियाज टीम 2014 के बाद से जिम्बाब्वे में टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद ट्राई सीरीज खेली जाएगी, जिसमें प्रत्येक टीम एक दूसरे के साथ दो-दो बार खेलेगी। 2018 के बाद से यह जिम्बाब्वे में पहली टी20 ट्राई सीरीज खेली जाएगी। जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध निदेशक गिवमोर माकोनी ने उम्मीद जताई कि यह संभावित ऐतिहासिक घरेलू सीज़न देश में खेल को बढ़ावा देने में भूमिका निभाएगा।  

मुख्यमंत्री विवाह, निकाह योजना के अंतर्गत 16 अप्रैल को कार्यक्रम

मंडला जिले के ग्राम पंचायत टिकरवारा में 16 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचयत मंडला ने बताया कि आयोजित मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना में जनपद पंचायत मंडला, नैनपुर, नगरपालिका मंडला, नैनपुर और नगर परिषद बम्हनी बंजर सम्मिलित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले जोड़े में से कन्या को 49000 रूपए की राशि का एकाउंट पेयी चैक सहायता राशि के रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान है। साथ ही विवाह कार्यक्रम आयोजन हेतु आयोजक निकाय को 6000 रूपए प्रति जोड़े के मान से राशि प्रदाय की जाती है। इस प्रकार कुल 55000 रूपए प्रतिजोड़े की राशि का प्रावधान है। उपरोक्त निकायों के इक्छुक वर-वधु मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनांतर्गत संबंधित निकाय में आवेदन निर्धारित दस्तावेजों सहित जमा कर इस योजनांतर्गत सहायता राशि प्राप्त कर सकता है। आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेज मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के लिए वर/वधु के अभिभावक को मध्यप्रदेश के मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र। वधु व उसके वर की 9 अंकों की समग्र आईडी। वधु व वर के आधार कार्ड की छाया प्रति। वधु व वर का आयु प्रमाण पत्र। आयु की पुष्टि हेतु वधु और वर द्वारा निम्नांकित दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत किया जावे- स्कूल का प्रमाण पत्र (टी.सी.) अथवा अंक सूची जिसमें जन्म तिथी अंकित हो अथवा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया, जन्म प्रमाण पत्र अथवा मतदाता सूची/मतदान परिचय पत्र जिसमें आयु अथवा जन्म तिथी अंकित हो। शासकीय चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा आयु हेतु जारी प्रमाण पत्र अथवा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम का जाब कार्ड, अन्य दस्तावेज जो आयु सिद्ध करने हेतु कानूनी रूप से स्वीकार हो, वधु व उसके वर के पासपोर्ट साईज के दो-दो फोटोग्राफ। वधु व वर का मोबाईल नम्बर (यदि हो तो), अभिभावक का मोबाईल नम्बर (यदि हो तो), कल्याणी (विधवा) होने की स्थिति में पूर्व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (कल्याणी पेंशन न प्राप्त कर रही हो)। परित्यक्त महिला होने की स्थिति में कोर्ट का कानूनी रूप से तलाक होने का न्यायालयीन आदेश। (परित्यक्ता पेंशन न प्राप्त कर रही हो)। यदि हितग्राही मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक है तो श्रमिक पंजीयन कार्ड की छायाप्रति (यह इसलिए आवश्यक है क्योकि ऐसे पंजीकृत श्रमिक की आधिकतम 2 पुत्रियों पर व्यय की गई राशि मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल से प्राप्त की जावेगी)। वधु व वर की 9 अंकों की समग्र आईडी में आधार ई-केवाईसी होना अनिवार्य है ताकि विवाह पोर्टल पर पंजीयन सरलतापूर्वक हो सके। वधु व वर की बैंक पासबुक की छायाप्रति अवश्य संलग्न करें। वधु व वर की वांछित जानकारी स्पष्टतः पूर्ण रूप से भरी जावे, ताकि विवाह पोर्टल पर पंजीयन करने में कोई परेशानी न होl

टैक्स वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी जुटे

जबलपुर वित्तीय वर्ष के समापन से पहले जबलपुर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी टैक्स वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जुटे हुए हैं। इस दौरान, राजस्व विभाग का अमला घर-घर जाकर संपत्तिकर, जलकर और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की बकाया कर राशि जमा करने की अपील कर रहा है। महापौर की बैठक में दिए गए निर्देश महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक में राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाए और नागरिकों की सुविधा के लिए सभी कैश काउंटर सुबह 9 बजे से खोले जाएं। इस बैठक में अपर आयुक्त व्हीएन बाजपेयी, बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, सहायक यंत्री मनीष तड़से, और उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 2880 करदाताओं ने लिया छूट का लाभ नगर निगम द्वारा करदाताओं को बकाया राशि जमा करने पर छूट का लाभ भी दिया जा रहा है। निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि बुधवार को 2880 करदाताओं ने बकाया कर राशि नगर निगम के खजाने में जमा की। इनमें से 160 करदाताओं ने आॅनलाइन भुगतान कर अधिभार में विशेष छूट का लाभ लिया। इसके अलावा, पूर्व एमआईसी सदस्य संजय बघेल ने संपत्तिकर के रूप में 14,400 रुपए का चेक नगर निगम को सौंपा। 31 मार्च से पहले लाइसेंस नवीनीकरण जरूरी नगर निगम द्वारा व्यापारियों के लिए लाइसेंस बनाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया भी चल रही है। व्यापारियों को 31 मार्च 2025 से पहले अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराना होगा, अन्यथा 1 अप्रैल 2025 से 100 प्रतिशत अधिभार लगाया जाएगा।

नवोदय विद्यालय में चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष

मोहगांव विगत माह पूर्व नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा आयोजित की गई थी जिसका रिजल्ट अभी अभी आया है जिसमें विकास खंड मोहगांव के समीपस्त ग्राम रामपुरी की तरूणी यादव पिता राजू यादव एवं उरी निवासी सौम्या झरिया पिता रामेश्वर झरिया ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विकास खंड का नाम रोशन किया है। इनकी उपलब्धि पर इनके माता पिता पूरा विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।  

प्यासे खेत को जब पानी मिलेगा तो सोने के समान होगी खेती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अलीराजपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पाणिग्रहण संस्कार, 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण है।  अलीराजपुर में 1369 नव दम्पतियों को मुख्मयंत्री कन्या विवाह योजना में 7 करोड़ 52 लाख रूपये की राशि कन्यादान के रूप में दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी वर (दूल्हों) से कहा कि हम बेटियों के रूप में अपने घर की रौनक आपको सौंप रहे हैं, इनका ख्याल रखना अब आपका दायित्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को अलीराजपुर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अलीराजपुर के कलेक्टर को निर्देशित किया कि 220 केवी ग्रिड, ककराना घाट एवं कन्या खेल परिसर का प्रपोजल भेजे, जिससे अविलंब स्वीकृत किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प वर्षा कर सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल नव-दंपत्तियों के परिजन का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अलीराजपुर की प्राकृतिक छटा देखते ही बनती है। उन्होंने कहा कि नर्मदा मैया के किनारे बांध बनाने से अलीराजपुर क्षेत्र में सिंचित भूमि का रकबा बढ़ा है और आर्थिक समृद्धि आई है। आर्थिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिसम्बर 2024 में अलीराजपुर जिले को मिली लगभग 2000 करोड़ रुपए की सोंडवा उद्वहन परियोजना से 169 गाँवों को सिंचाई के लिए जल प्राप्त होगा। प्यासे खेत को जब पानी मिलेगा तो सोने के समान फसल प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है। सरकार सभी कृषकों का गेहूं खरीदेगी। उन्होंने कहा कि गेहूं के लिए 175 रुपए प्रति क्विंटल बोनस के रूप में दिया जा रहा है। साथ ही दूध की खरीदी पर भी 5 रुपए प्रति लीटर बोनस दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य प्रदेश का दुग्ध उत्पादन 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करना है, जिससे कृषकों को आय का नया साधन मिले। विकास को समावेशी बनाने के लिए जिला विकास समिति का होगा गठन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल्द ही जिला विकास समिति का गठन किया जाएगा। इससे जिले के गणमान्य नागरिक, व्यवसायियों के सुझावों को प्राप्त कर जिले की समावेशी विकास की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाएगा। हीरा परिष्कृत करने में जिले के हुनरमंद नागरिकों को रोजगार के अवसर मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अलीराजपुर जिला उद्योग विभाग के माध्यम गुजरात की जगह अलीराजपुर में हीरा परिष्कृत करने का कार्य किया जाएगा। इससे अलीराजपुर के हुनरमंद नागरिक जिले में ही रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ही एकमात्र राज्य है जहां खदान से हीरा प्राप्त होता है। प्रयास किए जा रहे है अलीराजपुर में ही हीरा परिष्कृत करने का कार्य हो। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित उद्योग के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पक्के घर बनाने, फलिया-फलिया (मजरे-टोले) तक पानी एवं बिजली पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक बहनों को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से 1250 रुपए प्रतिमाह खातों में अंतरित किए जा रहे हैं। किसान सम्मान निधि के माध्यम से कृषकों की सहायता की जा रही है। नए उद्योग स्थापित किया जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कार्यक्रम स्थल पर ढोल मांदल की थाप पर उत्साह पूर्ण ढंग से जनजातीय नृत्य के द्वारा नृतक दलों ने पुष्प वर्षा के बीच भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्प-गुच्छ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव की हस्त निर्मित तस्वीर एवं जनजातीय संस्कृति को परिलक्षित करती हुई पेंटिंग, तीर कमान एवं जैकेट भेंट कर स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनिता इंदर सिंह चौहान, संतोष मकू परवाल सहित 1369 नव दंपत्तियों के साथ पधारे परिजन एवं बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet