LATEST NEWS

‘द गुरू शिष्य जुगल्स’ सांगीतिक प्रस्तुति शनिवार 29 मार्च को

‘द गुरू शिष्य जुगल्स’ सांगीतिक प्रस्तुति शनिवार 29 मार्च को रविन्द्र भवन में श्री सुप्रियो मैत्रो और आकाश तिवारी की सांगीतिक प्रस्तुति भोपाल भारतीय शास्त्रीय संगीत हमारे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का एक अनमोल हिस्सा है। इसकी सुरमयी ध्वनियां मन और आत्मा दोनों को शांति प्रदान करती हैं तथा भावनाओं को गहराई से व्यक्त करने का सशक्त माध्यम बनती हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से देवांश फाउंडेशन प्रस्तुत कर रहा है ‘गुरु शिष्य जुगल’, जहां विख्यात भारतीय शास्त्रीय गायक श्री सुप्रियो मैत्रो अपने शिष्य आकाश तिवारी के साथ एक अनूठी सांगीतिक प्रस्तुति देंगे। यह संगीतमय आयोजन 29 मार्च की शाम 7 बजे से रविंद्र भवन में होगा, जहां संगीत प्रेमी भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्राचीन सुरों और रागों की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। श्री सुप्रियो मैत्रो, जिनकी संगीत यात्रा दशकों पुरानी है, न केवल अपने उत्कृष्ट गायन के लिए प्रशंसित हैं, बल्कि उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय संगीत की पहचान भी स्थापित की है। उनके संगीत में गहराई, भावनात्मक तीव्रता और तकनीकी कौशल का अद्वितीय मिश्रण देखने को मिलता है। उनके शिष्य आकाश तिवारी ने भी गुरुओं से प्राप्त पारंपरिक प्रशिक्षण और नवीन विचारों का संगम कर अपनी कला में निखार लाया है, जिससे आने वाली पीढ़ी में भारतीय शास्त्रीय संगीत का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होता है। इस संगीतमय संध्या का संचालन जाने-माने एंकर श्री विनय उपाध्याय करेंगे, जो अपनी ओजस्वी वाणी और सधी हुई प्रस्तुति शैली के लिए जाने जाते हैं। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है।

उत्तर प्रदेश की सरकारी एंबुलेंस मरीजों के बजाय हरी-हरी सब्जियां ढोने के लिए इस्तेमाल की गई

अशोकनगर गुना में मरीजों की जगह खरबूजे लेकर पहुंची एम्बुलेंस… ये सुनकर आप भी हैरान होंगे कि आखिर ऐसा कैसे संभव है। ये मध्य प्रदेश के गुना जो एक बार फिर से सुर्खियों में है, लेकिन इस बार सरकारी संसाधनों के बेतहाशा दुरुपयोग और प्रशासनिक लापरवाही देखने को मिल रही है। बता दें कि गुना में उत्तर प्रदेश की सरकारी एंबुलेंस को मरीजों के इलाज के लिए नहीं, बल्कि खरबूजे ढोने के लिए इस्तेमाल किया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस एंबुलेंस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी, उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट सॉफ तौर पर एंबुलेंस पर लिखा हुआ है। यानी कि यह उत्तर प्रदेश से चलकर गुना पहुंची है। इसे पहचान छिपाने के लिए पीले रंग के तिरपाल से भी इस दौरान ढंकने की कोशिश यहां की गई। जब स्थानीय लोगों ने इस नजारे को देखा तो वे भी हैरान रह गए। दांतों तले उंगलियां दबा ली। गुना पुलिस ने भी शायद एंबुलेंस समझकर कोई कार्रवाई नहीं की। यहां पुलिस की कार्रवाई पर वही सवाल खड़े हो जाते हैं कि बिना नंबर प्लेट के एम्बुलेंस आखिर गुना की सड़कों पर क्यों दौड़ रही है। सड़कों पर दौड़ती इस एंबुलेंस को देखकर पहले तो लोगों को लगा कि कोई गंभीर मरीज अस्पताल ले जाया जा रहा होगा, लेकिन जब यह एंबुलेंस सीधे सब्जी मंडी आढ़त पहुंची, तो लोग चौंक गए। वहां पहले से मौजूद व्यापारी और ग्राहक भी उस वक्त अवाक रह गए, जब उन्होंने देखा कि मरीजों की जगह एंबुलेंस से खरबूजे उतारे जा रहे हैं और मंडी में मोल भाव कर बेचे जा रहे हैं। इस दौरान कई लोगों ने इस पूरे मामले का वीडियो भी बना लिया और वीडियो वायरल होते ही मामला गरमाने लगा और मामले की पोल खुल गई। अब जरा इस पूरे घटनाक्रम को देखिए जिसने एक नहीं कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कि क्या सरकारी संसाधनों का इतना बड़ा दुरुपयोग बिना किसी प्रशासनिक मिलीभगत के संभव हो सकता है? आपको बता दें गुना में यह पहली बार नहीं हुआ है जब सरकारी सेवाओं का गलत इस्तेमाल किया गया हो। कुछ दिन पहले ही एक मासूम की मौत इसलिए हो गई थी क्योंकि उसे समय पर एंबुलेंस नहीं मिली थी। तब भी प्रशासन चुप्पी साधे रहा था। दूसरी बार जब एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो जाने के बाद मासूम नाबालिक ने दम तोड़ दिया था। मामला गरमाया था। परिजनों ने शिकायत की थी। एंबुलेंस से जुड़ा अब यह तीसरा मामला सामने आया है। जब एंबुलेंस को व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल किया गया है, कई नियम तोड़े लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। गुना में पुलिस और प्रशासन ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। सवाल कई हैं जिनके जवाब किसी के पास नहीं है। अगर यह एंबुलेंस यूपी से आई थी, तो उसे मध्य प्रदेश में प्रवेश कैसे मिल गया? क्या किसी चेकपोस्ट पर इसकी जांच नहीं हुई? बिना नंबर प्लेट वाली एंबुलेंस को शहर में घूमने की इजाजत किसने दी? इन सवालों के जवाब प्रशासन जबाब देने के लिए तैयार नहीं है।  

अब लेफ्टिनेंट कर्नल की हवस का शिकार बनी महिला आरक्षक, शादी का झांसा देकर 13 साल तक किया दुष्कर्म

भोपाल मध्यप्रदेश के पुलिस मुख्यालय के अधीन आने वाली एक इन्वेस्टिगेशन विंग में पदस्थ एक महिला आरक्षक के साथ सेना में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी वर्ष 2012-2013 में महिला आरक्षक के संपर्क में आया था। इसके बाद ही उसने नजदीकी बनाई और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। महिला आरक्षक जब नशे से बाहर आई तब उसे पता चला कि उसकी आबरू लूटी जा चुकी है तो उसने विरोध शुरू कर दिया। सेना के अधिकारी ने पीड़िता को शांत कराते हुए जल्दी ही शादी करने का झांसा दिया तो पीड़िता उसके झांसे में आ गई। आरोपी शादीशुदा होने के बाद खुद को कुंवारा बताकर शादी का झांसा दिया था। बाद में उसके शादीशुदा होने का पता चला तो आरोपी ने अपनी पत्नी का चरित्र खराब बताकर उससे जल्दी तलाक लेकर शादी का वादा कर महिला आरक्षक का शारीरिक शोषण करता रहा। भोपाल आता शारीरिक शोषण करता और चला जाता महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे ने 45 वर्षीय महिला आरक्षक ने शिकायत में बताया है कि वर्ष 2012-2013 में वह आरोपी वरुण प्रताप सिंह के संपर्क में आई थी। आरोपी सिंह ने खुद को अविवाहित बताते हुए पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाईं। इसी दौरान उसने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला आरक्षक के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में उसने शादी का झांसा देते हुए पीड़िता का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। शादी की डेट बढ़ाकर करता रहा शोषण आरोपी जब भी भोपाल आता पीड़िता को जल्दी ही शादी करने की बात कहकर शारीरिक शोषण करता और चला जाता। इतना ही नहीं आरोपी ने शादी की कई बार खुद ही तारीख तय करके पीड़िता को बताता और उसके पहले तैयारी करने के बहाने भोपाल आता और शारीरिक शोषण करने के बाद चला जाता। इसके बाद वह कहता कि सैन्य अभियान और मौजूदा हालातों के चलते उसे लंबा अवकाश नहीं मिल पा रहा, इसलिए शादी कुछ माह बाद करेंंगे। ऐसा उसने एक नहीं कई बार किया। कुछ सालों से धमकी देेकर कर रहा था दुष्कर्म पीडि़ता ने पुलिस को बताय कि आरोपी कुछ सालों पहले तक तो शादी की बात करता था, बाद में वह धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा। इस बीच पीड़िता उसके संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह कई साल पहले शादी कर चुका है। इसके बाद पीड़िता ने जब उस पर दबाव बनाने का प्रयास किया तो उसने कहा कि पत्नी का चरित्र अच्छा नहीं है और मैं उससे तलाक लेने का प्रयास कर रहा हूं। तलाक लेकर जल्दी ही तुमसे शादी कर लूंगा। इस बीच पीड़िता ने जब शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करती तो आरोपी वह डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता। पुलिस ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

मुजफ्फरनगर में पत्‍नी पिंकी ने पति अनुज को कॉफी में जहर दिया, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी पिंकी

मुजफ्फरनगर  मेरठ, उन्‍नाव के बाद अब यूपी के मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पत्नी ने अपने पति को कॉफी में जहर मिलाकर दे दिया। इससे पति की हालत गंभीर हो गई। उसे मेरठ के एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पत्नी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस बहन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। यह घटना खतौली के गांव भंगेला की है। युवक अनुज की बहन मीनाक्षी ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की शादी दो साल पहले गाजियाबाद की लोनी निवासी सन्नो उर्फ पिंकी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पिंकी, अनुज और परिवार को परेशान करने लगी। वह अनुज को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। अनुज की हालत में सुधार मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि पिंकी ने मंगलवार रात करीब नौ बजे अनुज को जान से मारने की नीयत से कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया। कुछ देर बाद अनुज की हालत बिगड़ने लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि अनुज की हालत में सुधार है। पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश कर रही है। आरोपी पिंकी को ढूंढ रही पुलिस: इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि युवक के बयान दर्ज किए गए हैं। युवक की बहन मीनाक्षी ने गुरुवार को पिंकी के खिलाफ जान से मारने की नीयत से कॉफी में जहर देने का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पिंकी की तलाश की जा रही है।

अनुज शर्मा की मोहक प्रस्तुति के साथ 29वें भोरमदेव महोत्सव का समापन

कवर्धा भजन गायक राकेश शर्मा और छत्तीसगढ़ी गायक कलाकार अभिनेता अनुज शर्मा की मोहक प्रस्तुति के साथ 29वें भोरमदेव महोत्सव का कल देर शाम समापन हुआ. इस अवसर पर मौजूद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आयोजन की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की बात कही. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि पहली बार भोरमदेव क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार से 146 करोड रुपए की स्वीकृति हुई है, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भोरमदेव क्षेत्र का विकास किस तरह से होगा. विजय शर्मा ने महोत्सव के पहले दिन उपद्रवियों द्वारा कुर्सी तोड़ने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह संपत्ति नुकसान करने वाली बात मुझे बहुत बेकार लगी है. कुर्सी तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी. इसके साथ ही उन्होंने गुजारिश की कोई नेता ऐसा कृत्य करने वालों के साथ ना दे.

संस्कृति बचाओ मंच ने नवरात्रि के दौरान शासकीय हिंदू कर्मचारियों को कार्यालय से जल्दी छुट्टी देने की मांग उठाई

भोपाल मध्य प्रदेश में हिंदूवादी संगठन संस्कृति बचाओ मंच ने नवरात्रि के दौरान शासकीय हिंदू कर्मचारियों को कार्यालय से जल्दी छुट्टी देने की मांग उठाई है. संगठन ने इसे रमजान के दौरान तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मुस्लिम कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधा से जोड़ा है, जहां नमाज और इफ्तार के लिए जल्दी छुट्टी का प्रावधान किया गया था. अब इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश में नवरात्रि के 9 दिनों के लिए हिंदू कर्मचारियों को राहत देने की अपील की गई है. संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा, “जिस तरह रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को नमाज और इफ्तार के लिए जल्दी छुट्टी दी जाती है, वैसे ही सनातनी शासकीय कर्मचारियों को भी नवरात्रि में सुविधा मिलनी चाहिए.” संगठन ने मांग की है कि नवरात्रि के दौरान हिंदू कर्मचारियों को सुबह 12 बजे तक दफ्तर आने और शाम 4 बजे छुट्टी मिले, ताकि वे बिना जल्दबाजी के पूजा-पाठ और कर्मकांड कर सकें. चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि इस मांग को लेकर वे मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखने जा रहे हैं. उनका कहना है कि यह कदम हिंदू कर्मचारियों को उनके धार्मिक कर्तव्यों के लिए समय देगा और सांस्कृतिक समानता को बढ़ावा देगा. यह मांग चैत्र नवरात्रि से पहले उठी है, जो 30 मार्च से शुरू होने वाली है. अब सबकी नजर सरकार के जवाब पर टिकी है कि क्या इस अपील पर कोई फैसला लिया जाएगा.  

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह : पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे 192 जोड़े

मुंगेली मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में 192 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे. वर-वधू एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखा गया. विवाह से पूर्व बाजे-गाजे के साथ बारात निकाली गई और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सभी दूल्हों का भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी मीना साव के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और योजना के तहत 35-35 हजार रुपये के चेक एवं उपहार भेंट किए. कार्यक्रम में आशीर्वाद देने ये रहे शामिल कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, मेनका प्रधान, जी. एल. यादव, एसडीएम मुंगेली पार्वती पटेल सहित प्रशासनिक अमला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं. गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी योजना : उप मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम साव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. हमारी सरकार गरीब परिवारों की आर्थिक परेशानियों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है. विवाह और इलाज दो ऐसे बड़े खर्च होते हैं, जिनका बोझ अब सरकार उठा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना के तहत 05 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने गरीब परिवारों के लिए कन्या विवाह योजना को सशक्त बनाया है. उन्होंने 192 जोड़ों के विवाह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि सरकार आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी. विधायक मोहले ने की ये अपील विधायक पुन्नूलाल मोहले ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35-35 हजार रुपये का चेक और 15 हजार रुपये के उपहार दिए जा रहे हैं. उन्होंने आम जनता से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और कहा कि सरकार आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली एवं अन्य बुनियादी जरूरतों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है. कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है. जिला प्रशासन सरकार की सभी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की विस्तृत जानकारी दी और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया. नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन ने कही यह बात विवाह उपरांत नवविवाहित दूल्हा एवं दुल्हन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार की यह योजना जरूरतमंदों के लिए अत्यंत लाभकारी है. इस आयोजन में भेदभाव से परे सभी वर्गों के लोगों का एक ही मंच के नीचे विवाह संपन्न हुआ. अलग-अलग विवाह करने में जो खर्चे आते, उसकी भी बचत हुई है और बड़े ही धूमधाम से विवाह का पूरा कार्यक्रम रस्मों-रिवाज के साथ संपन्न हुआ. इसके लिए जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को बधाई.

महाकाल के शिखर पर अब लहराएगा ब्रह्मध्वज, मप्र के प्रमुख मंदिरों-संस्थानों पर भी लगाएंगे ध्वज, नीम जल से होगा बाबा का अभिषेक

उज्जैन  हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक विशेष धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस साल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर मंदिर के मुख्य शिखर पर सूर्य चिन्ह वाला केसरिया ब्रह्म ध्वज फहराया जाएगा। यह ध्वज प्रदेशभर के प्रमुख मंदिरों और संस्थाओं में भी लगाया जाएगा। साथ ही मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना, भोग आरती और पंचांग पूजन की प्रक्रिया भी होगी।  मंदिर के शिखर पर फहराया जाएगा ब्रह्म ध्वज हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर ध्वज बदलने की परंपरा का पालन किया जाता है। इस बार मंदिर के शिखर पर ब्रह्म ध्वज को फहराया जाएगा, जो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से प्रदान किया गया है। पिछले दिनों भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व मंत्रिपरिषद ने ब्रह्म ध्वज व विक्रम संवत पुस्तिका का लोकार्पण किया है। इसके बाद से यह ध्वज श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर स्थापित करने की योजना बनाई गई थी। साथ ही सम्राट विक्रमादित्य शोधपीठ ने इस ध्वज को प्रदेश के प्रमुख मंदिरों और शासकीय व अशासकीय संस्थानों में भी लगाने की पहल की है। श्री महाकालेश्वर मंदिर के साथ-साथ इस ध्वज को प्रदेशभर के प्रमुख स्थानों पर फहराया जाएगा। 65 वर्षों तक ध्वज को पूजा स्थान पर रखा था सम्राट विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्री राम तिवारी ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विक्रम संवत ज्ञान, संस्कृति, विज्ञान और अनुसंधान का महापर्व है। इस दिन ब्रह्म ध्वज का फहराया जाना एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कड़ी को जोड़ता है। उन्होंने बताया कि इस ध्वज को पं. सूर्यनारायण व्यास परिवार से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया, जिन्होंने 65 वर्षों तक इस ध्वज को सुरक्षित पूजा स्थान पर रखा था। गुड़ी पड़वा पर विशेष पूजा और अभिषेक 30 मार्च को गुड़ी पड़वा के दिन श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। महाराष्ट्रीयन पंचांग के अनुसार, भगवान महाकाल का नीम मिश्रित जल से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद, मंदिर में नई ध्वज का फहराया जाएगा। इस अवसर पर विशेष भोग आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्री खंड और पूरणपोली का भोग भगवान को अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही, मंदिर के नैवेद्य कक्ष में गुड़ी आरोहण की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। गुड़ी पड़वा पर इस बार मंदिर में पंचांग पूजन भी किया जाएगा, जिससे यह दिन और भी विशेष हो जाएगा।

Telegram का बड़ा कदम, आया Grok AI, बस ये यूजर्स कर सकेंगे यूज

कुछ दिनों पहले ही Elon Musk के Grok AI ने अपने बेबाक जवाबों से इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। अब यह AI चैटबॉट एक और बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है। Grok AI अब Telegram पर भी उपलब्ध होगा। इससे पहले उपयोगकर्ता केवल X (पहले Twitter) या Grok एप के जरिए ही इस चैटबॉट से बातचीत कर सकते थे, लेकिन अब Telegram यूजर्स भी इससे चैट कर सकेंगे। यह कदम Grok AI की पहुंच को बढ़ाने और Telegram को AI मार्केट में  बनाए रखने की रणनीति हो सकती है। सिर्फ Premium यूजर्स को मिलेगा एक्सेस एलन मस्क का ग्रोक AI सिर्फ Telegram Premium और X Premium यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, हालांकि यह WhatsApp के MetaAI की तरह आसानी से दिखाई नहीं देगा। उपयोगकर्ता इसे एक्सेस करने के लिए Telegram पर “GrokAI” सर्च कर सकते हैं और उससे बातचीत शुरू कर सकते हैं। अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि फ्री यूजर्स को यह सुविधा मिलेगी या नहीं। Telegram ने यह भी पुष्टि की है कि इस एप में Grok 3, जो इसका सबसे नया वर्जन और सबसे एडवांस मॉडल है, को इंटीग्रेट किया गया है। व्हाट्सएप पर चैटजीपीटी आपको बता दें कि आज भले ही ग्रोक एआई को टेलीग्राम पर उपलब्ध कराया गया है लेकिन इसका प्रतिद्वंदी चैटजीपीटी पहले से ही व्हाट्सएप पर उपलब्ध है। कोई भी चैटजीपीटी के आधिकारिक नंबर पर मैसेज करके इस टूल का इस्तेमाल कर सकता है। यह भी संभावना है कि आने वाले समय में ग्रोक को व्हाट्सए पर भी उपलब्ध कराया जाए।  

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि किसी भी मुसलमान का मस्जिद, दरगाह कब्रिस्तान नहीं छीना जाएगा

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर सियासत शुरू हो गई है। इस पर भारतीय जनता पार्टी का बयान सामने आया है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूछा कि पता नहीं काली पट्टी बांधकर दुआएं कबूल होगी की नहीं ? वहीं उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर खुश रहना चाहिए, मिठी ईद है मीठा खाओ मीठा बोलो… भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज पढ़ने वाली अपील पर प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ की जमीन पर मुस्लिम समाज के कुछ लोगों का कब्जा है। इससे मुस्लिम समाज के गरीब वर्ग को कोई फायदा नहीं होता। वक्फ की जमीन से सरकार उन गरीबों का भला करेगी। भारत में मुसलमान पर किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। मुस्लिम लोग नमाज, मस्जिद, रोजा हमेशा हिंदुस्तान में रखेंगे। भारत हिंदुओं की जमीन है, लेकिन यहां पर मुसलमानों को मस्जिद बनाने की इजाजत दी। रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि पता नहीं काली पट्टी बांधकर दुआएं कबूल होगी की नहीं ? ईद के मौके पर खुश रहना चाहिए, मिठी ईद है मीठा खाओ मीठा बोलो…दो चार परिवार तथाकथित बड़े मुस्लिम लीडर है, जो मुसलमान के नाम पर नेतागिरी कर पेट भरते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मुसलमान का मस्जिद, दरगाह कब्रिस्तान नहीं छीना जाएगा। जब मुसलमान भारत आए थे तब शुद्ध भारत हिंदू राष्ट्र था, तब मुसलमान को रहने की जगह, मस्जिद बनाने की जगह दी। खतरा उन्हें होगा जो हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश रचेंगे। गौरतलब है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रमजान महीने के आखिरी जुमे पर मुस्लिम समाज से काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने की अपील की है। बोर्ड ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ शांतिपूर्ण और मौन प्रदर्शन करने को कहा है। इस पर अब जुबानी जंग तेज हो गई है।

MP Board 5th, 8th Result : एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर जारी, 5वीं में 92.70%, 8वीं में 90.02% छात्र हुए पास,यहां देखें लिंक

भोपाल  मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार दोपहर 1 बजे घोषित कर दिए गए। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने परीक्षा पोर्टल पर रिजल्ट बटन दबाकर परिणामों की घोषणा की। इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं दोनों ही कक्षाओं के परिणामों में सुधार देखा गया, जो पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहे। कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 92.70% रहा, जो पिछले साल के 90.97% से अधिक है। वहीं, कक्षा 8वीं का परिणाम 90.02% रहा, जो पिछले साल के 87.71% से बेहतर है। इन परिणामों में खास बात यह है कि बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर कक्षा 5वीं में बालिकाओं का पास होने का प्रतिशत 94.12% रहा, जबकि बालकों का 91.38% रहा। इसी तरह, कक्षा 8वीं में बालिकाओं का पास होने का प्रतिशत 91.72% था, जबकि बालकों का 88.41% रहा। यह दिखाता है कि बालिकाओं ने इस बार अधिक संख्या में सफलता प्राप्त की है। रिजल्ट के हिसाब से टॉप 10 जिले कक्षा 5वीं के परिणामों में शीर्ष 10 जिले:     शहडोल     चंबल     नर्मदापुरम     इंदौर     जबलपुर     उज्जैन     ग्वालियर     रीवा     सागर     भोपाल कक्षा 8वीं के परिणामों में शीर्ष 10 जिले:     नरसिंहपुर     अलीराजपुर     रीवा     झाबुआ     बालाघाट     अनूपपुर     सीहोर     डिंडोरी     बड़वानी     मंदला यहां देखें ऑनलाइन परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन परिणाम देखने की सुविधा प्रदान की है। छात्र अपने परीक्षा परिणाम को राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx पर अपने रोल नंबर/समग्र आईडी के माध्यम से देख सकते हैं। इसके अलावा, शाला-स्तरीय परिणाम भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध होंगे, जिन्हें शिक्षक और संस्था प्रमुख देख सकते हैं। इतने विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इस बार 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया। इनमें सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ पंजीकृत मदरसों के विद्यार्थी भी शामिल थे। विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 322 केंद्रों का निर्माण किया गया था। इस मूल्यांकन प्रक्रिया में 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि की है। MP Board 5th 8th Result 2025 : कैसे चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट MP Board 5th 8th Result 2025 : सबसे पहले rskmp.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर Result वाले लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। स्कोर कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें। पिछले साल जहां सरकारी स्कूलों में एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा में 91.53 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं, वहीं पाइवेट में 90.18 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं एमपी बोर्ड 8वीं कक्षा की बात करें तो प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी से बेहतर रहा है। प्राइवेट स्कूलों में 90.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए जबकि सरकारी में 82.22 प्रतिशत बच्चे पास हुए।

पुलिस पर फिर हमला…सागर में वारंटियों को पकड़ने गई Police पर खुद आरोपियों ने फेंके पत्थर, दो कर्मी घायल

सागर मध्य प्रदेश के सागर से एक बड़ी खबर है. यहां वारंटियों को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है. खुद वारंटियों और उनके परिजनों ने मिलकर पुलिस टीम पर पथराव किया है. इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं. मामला जिले के सुरखी का है. इस घटना के बाद मध्य प्रदेश में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है. लगातार मामले आ रहे सामने प्रदेश में पुलिस पर हमले की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक के बाद एक सामने रही घटनाओं ने खुद पुलिस विभाग का सिर दर्द बढ़ा दिया है. मऊगंज के बाद अब सागर से पुलिस टीम पर हमले का एक मामला सामने आया है. गुरुवार की शाम को वारंटियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर पथराव हो गया, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा खुद सुरखी पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. सुरखी थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव निवासी एक ही परिवार के कुछ लोगों के खिलाफ वारंट जारी हुए थे. थाना के प्रधान आरक्षक प्यारेलाल व आरक्षक वीरेंद्र आरोपियों को पकड़ने के लिए महुआखेड़ा गांव गए थे, जहां आरोपियों और उनके परिजनों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. एक हिरासत में पथराव में प्रधान आरक्षक प्यारेलाल को सिर पर चोट आई है. तो वहीं आरक्षक ब्रजेंद्र को सिर व हाथ में चोट आई है. रात करीब 10 बजे घायल जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उनकी एमएलसी की. अनुविभागीय अधिकारी रहली सहित सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे. जहां आरोपियों की तलाश की तो वह भाग निकले. वहीं एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दी इफ्तार पार्टी, गेस्ट के तौर इन्हें बुलाया और हो गया कांड, Not Trump Iftar के लगे नारे

वाशिंगटन डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर व्हाइट हाउस में पहली इफ्तार (Iftar) पार्टी की मेजबानी की. लेकिन ट्रंप की यह इफ्तार पार्टी विवादों में घिर गई है. अमेरिकी मुस्लिम इस इफ्तार डिनर पर भड़के हुए हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इफ्तार डिनर की मेजबानी करते हुए कहा कि मैं आप सभी का व्हाइट हाउस के इफ्तार डिनर में स्वागत करता हूं. हम इस्लाम के पवित्र महीने रमजान का जश्न मना रहे हैं. यह बहुत बेहतरीन महीना है. दुनियाभर के मुस्लिमों को रमजान मुबारक. हम दुनिया के बेहतरीन धर्मों में से एक धर्म का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि इस पवित्र महीने के दौरान मुस्लिम सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं. खुदा की इबादत करते हैं. इसके बाद पूरी दुनिया के मुसलमान हर रात परिवारों और दोस्तों के साथ एकजुट होकर ईश्वर का धन्यवाद करते हैं और इफ्तार करते हैं. हम सभी पूरी दुनिया में शांति चाहते हैं. ट्रंप ने कहा कि 2024 राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए मुस्लिम अमेरिकी समुदाय का आभार भी जताया. बता दें कि व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी आयोजित करने की दो दशक पुरानी परंपरा है. लेकिन आरोप हैं कि इस बार अमेरिकी मुस्लिम सांसदों और समुदाय से जुड़े नेताओं को इसमें शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया. इसके बजाए मुस्लिम देशों के विदेशी राजदूतों को इफ्तार डिनर में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था. व्हाइट हाउस के बाहर कई मुस्लिम सिविल राइट्स ग्रुप ने Not Trump’s Iftar प्रोटेस्ट किया. इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह डोनाल्ड ट्रंप का एक तरह का पाखंड है. वह एक तरफ देश में मुस्लिमों के प्रवेश पर बैन लगाते हैं तो दूसरी तरफ इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं. बता दें कि इससे पहले 2017 में ट्रंप ने राष्ट्रपति के तौर पर अपने पहले कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस की इफ्तार पार्टी को रद्द कर दिया था. दरअसल 1996 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी की शुरुआत की गई थी, जिसे बाद के राष्ट्रपतियों जॉर्ज बुश और बराक ओबामा ने भी जारी रखा. इस इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों के साथ ही मुस्लिम देशों के राजनयिक और सीनेटर शामिल होते रहे हैं.  

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा को विकसित बनाने के साथ जल समृद्ध बनाना

रीवा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा को विकसित बनाने के साथ जल समृद्ध बनाना है। वर्षा के जल को संरक्षित करने तथा प्राचीन जल स्त्रोतों में सुधार कार्य कर जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य प्राथमिकता से किये जा रहे हैं ताकि आने वाले समय में पानी की कमी न हो। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ग्राम पंचायत सगरा में केन्द्रीय जल शक्ति विभाग के सहयोग से बोर के माध्यम से संग्रहित होने वाले भूजल को जमीन के भीतर संचयित किये जाने के कार्य का शुभारंभ किया। ग्राम पंचायत सगरा में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार के जल शक्ति विभाग के सहयोग से रीवा जिले में 100 बोरवेल के माध्यम से संग्रहित होने वाले जल को जमीन के अंदर संचित किये जाने का कार्य प्रारंभ हो रहा है। इसके अतिरिक्त जल गंगा अभियान में जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य आगामी 3 माह तक नियमित रूप से संचालित होंगे। यह प्रयास है कि वर्षा का जल बर्बाद न हो। जमीन के अंदर इसका संचयन हो तथा जल स्त्रोत भी पानीदार रहे ताकि जिले का भूजल स्तर कम न हो। उन्होंने जल संरक्षण कार्य में आमजनों की सहभागिता की भी अपेक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल द्वारा जहां एक ओर हर घर को शुद्ध पानी पहुंचाने का कार्य हो रहा है वहीं दूसरी ओर जल संचयन, संवर्धन का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमीन के अंदर के पानी का दोहन न होकर इसका पोषण हो यह इस योजना का लक्ष्य है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि जल गंगा अभियान अन्तर्गत जिले के तालाब निर्माण के साथ ही मनरेगा से पानी बचाने की संरचनाओं को पूर्ण किये जाने के कार्य कराये जायेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने जल संचयन कार्य में गुजरात के दल को प्रशासन के पूर्ण सहयोग की बात कही। इससे पूर्व गुजरात के जल संचयन दल प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि रीवा जिले में 100 बोर कर संग्रहित पानी को चेम्बर बनाकर भूमि के अंदर संचयित किया जायेगा। इस कार्य का शुभारंभ सगरा से किया गया है। सरपंच श्रीमती सावित्री राजेश पाल, सीईओ जनपद संजय सिंह, समाजसेवी राजेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।  

चित्रकूट में स्काई वॉक ब्रिज को तेंदुओं के झुंड के बाद बंद किया, वन विभाग ने सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान तेज

चित्रकूट  रानीपुर टाइगर रिजर्व और आसपास के जंगलों में तेंदुओं की बढ़ती चहलकदमी से ग्रामीण डरे हुए हैं। चित्रकूट वन विभाग ने सुरक्षा के लिए लोगों के जंगल में आने-जाने और घूमने पर रोक लगा दी है। पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे स्काई वॉक ब्रिज को भी बंद कर दिया गया है। बताते चलें कि दो दिन पहले ब्रिज के पास पांच तेंदुओं का झुंड देखा गया था। रानीपुर टाइगर रिजर्व में तेंदुआ, बाघ, भालू और हिरण जैसे वन्य जीव पाए जाते हैं, लेकिन अब तेंदुओं की सक्रियता से ग्रामीण इलाकों में दहशत है। मानिकपुर के टिकरिया में स्काई वॉक ब्रिज के पास पांच तेंदुओं को देखे जाने के बाद यह कदम उठाया गया। बभिया गांव के ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 15-20 दिनों से दो तेंदुए दिख रहे हैं, जिन्होंने गोशाला और पशु बाड़े से कई जानवरों को मार डाला है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने खतरे को देखते हुए जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। ग्रामीणों से जंगल के पास न जाने की अपील की गई है, क्योंकि गर्मी में पानी की तलाश में जंगली जानवर रिहायशी इलाकों की ओर आ सकते हैं। डीएफओ प्रत्यूष कटियार ने बताया कि नदीम रेंजर से तेंदुओं की सूचना मिलने के बाद एहतियातन कुछ क्षेत्रों को पर्यटकों के लिए बंद किया गया है। वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और लोगों को सतर्क कर रही हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए यह कदम जरूरी बताया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet