LATEST NEWS

स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरे देश का संकल्प : मंत्री परमार

भोपाल स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरे देश का संकल्प है। भारत को विश्वमंच पर पुनः सिरमौर बनाने के लिए, “विचार क्रान्ति” को “कर्म क्रान्ति” में परिवर्तित करने की आवश्यकता है! इसके लिए हम सभी अपने परिश्रम और पुरुषार्थ का योगदान देना होगा। भारत की गौरवशाली सभ्यता, विरासत, ज्ञान परम्परा एवं भाषाओं से प्रेरणा लेकर हम सभी को राष्ट्र के पुनर्निर्माण में सहभागिता करनी होगी। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने गुरुवार को विधानसभा भवन स्थित मानसरोवर सभागृह में, राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र संगठन के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय “राज्यस्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2025” के समापन समारोह में सहभागिता कर कही। मंत्री परमार ने “राष्ट्रीय विकसित भारत युवा संसद-2025” के लिए चयनित ओजस्वी वक्ता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर, उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। परमार ने चयनित तीनों वक्ता बेटियों को राष्ट्रीय स्तर पर ओजस्वी वक्तव्य देने के लिए प्रेरित भी किया। मंत्री परमार ने समस्त प्रतिभागी विद्यार्थियों का मनोबलवर्धन भी किया। मंत्री परमार ने कहा कि भारत अपनी ज्ञान परम्परा के आधार पर विश्वमंच पर सिरमौर था। भारत के पुरातन ज्ञान को पुनः विश्वमंच पर युगानुकुल परिप्रेक्ष्य में भारतीय दृष्टिकोण के साथ, प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए हमें हमारे पूर्वजों की गौरवशाली ज्ञान परम्परा पर गर्व का भाव जागृत कर, उनके बनाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। परमार ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने प्रकृति, जल स्त्रोतों एवं सूर्य सहित समस्त ऊर्जा स्रोतों के संरक्षण के भाव से, शोध एवं अनुसंधान के आधार पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समाज में परम्परा के रूप में स्थापित की। कृतज्ञता ज्ञापित करना हमारी संस्कृति और सभ्यता है। हमारे पूर्वज सूर्य उपासक थे, प्राकृतिक ऊर्जा स्रोतों की उपयोगिता और महत्व को जानते थे। परमार ने कहा कि स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत, सौर ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जा के क्षेत्र में आत्म निर्भर होकर, अन्य देशों की पूर्ति करने में समर्थ देश बनेगा। वर्ष 2047 तक खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्म निर्भर होकर, अन्य देशों का भरण पोषण करने में भी सामर्थ्यवान देश बनेगा। हम सभी की सहभागिता से, अपने पूर्वजों के ज्ञान के आधार पर पुनः विश्वमंच पर सिरमौर राष्ट्र का पुनर्निर्माण होगा। इसके लिए हमें स्वाभिमान के साथ हर क्षेत्र में अपने परिश्रम और तप से आगे बढ़कर, विश्वमंच पर अपनी मातृभूमि का परचम लहराना होगा। अपनी गौरवशाली सभ्यता, भाषा, इतिहास और ज्ञान के आधार पर, हम सभी की सहभागिता से भारत पुनः “विश्वगुरु” बनेगा। मंत्री परमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने हमें हीन भावना से मुक्त होकर स्वाभिमान को जागृत करने का अवसर दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के भावानुरूप अब भाषाएं देश के सभी प्रांतों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करेगी। परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश ने भारत की सभी भाषाओं को सम्मान देने के लिए, नए प्रकल्प का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर विश्वविद्यालय में, अन्य राज्यों की भाषाओं को सिखाने के लिए कार्ययोजना बना रहे हैं जिससे यहां के विद्यार्थी, अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के साथ उनकी भाषा में संवाद कर सकें। विद्यार्थियों को मूल्यांकन में भी इसके अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। परमार ने कहा कि इस प्रकल्प से, देश के हृदयप्रदेश से भाषाओं के माध्यम से देश को जोड़ने का संदेश जाएगा। हमारा प्रदेश, भारतीय भाषाओं के संगम का केंद्र बनेगा। परमार ने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों की संस्थानों में उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी और विद्यार्थियों के मूल्यांकन में क्रेडिट के रूप में उनकी उपस्थिति के अंक दिए जाएंगे। परमार ने कहा कि हर विद्या-हर क्षेत्र में भारतीय ज्ञान विद्यमान है। यह भारतीय विचार और दर्शन न केवल पाठ्यक्रमों तक सीमित रहेगा, बल्कि भारत को पुनः विश्वगुरु, शक्तिशाली, सामर्थ्यवान और सर्वश्रेष्ठ बनाने में महती उपयोगिता सुनिश्चित करेगा। निर्णायक मंडल में शामिल सीधी विधानसभा की विधायक श्रीमति रीति पाठक ने “राज्यस्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2025” में विशिष्ट प्रदर्शन कर “राष्ट्रीय विकसित भारत युवा संसद-2025” में अपना स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की। युवा संसद के राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम के लिए, प्रतिभागियों में से तीन छात्राओं का चयन किया गया है, इसमें प्रथम स्थान पर इंदौर जिले की सुसजल जैन, द्वितीय स्थान पर भिंड जिले की सुयति सिसौदिया एवं तृतीय स्थान पर सतना जिले की सुराशि त्रिपाठी रहीं। ये तीनों बेटियां “विकसित भारत युवा संसद-2025” के राष्ट्रीय कार्यकम में, प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके साथ ही अपने वक्तव्य के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तीन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया, इनमें सुमंजरी शर्मा, सुभूमिका शर्मा एवं ओम त्यागी शामिल हैं। समापन समारोह में खातेगांव विधानसभा के विधायक आशीष गोविंद शर्मा, प्रमुख सचिव विधानसभा ए पी सिंह, सचिव विधानसभा अरविन्द शर्मा, राज्य एनएसएस अधिकारी मनोज अग्निहोत्री एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन के क्षेत्रीय निदेशक राकेश सिंह तोमर सहित प्रदेश भर से सहभागिता करने पधारे युवा प्रतिभागी विद्यार्थी, राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न पदाधिकारीगण, नेहरू युवा केंद्र संगठन के विभिन्न पदाधिकारीगण एवं विधानसभा के अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2019 से सतत् आयोजित “राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव” के अनुक्रम में यह वर्ष “विकसित भारत युवा संसद/VBYP2025” के रूप में आयोजित किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में यह राज्य स्तरीय दो दिवसीय युवा संसद “भारतीय संविधान के 75 वर्षः अधिकारों, कर्तव्यों और प्रगति की यात्राः संविधान दिवस के 11 संकल्पः भारत के संवैधानिक मूल्यों को सशक्त बनाने की प्रतिज्ञा” विषय पर आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के 20 नोडल जिलों के माध्यम से, जिलों से चयनित 200 युवा प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।  

मंत्री परमार ने कहा कि नैक द्वारा प्रदेश के समस्त उच्च शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के मानकों पर खरा उतरने के लिए प्रयास करें

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने प्रदेश के उज्जैन स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा “A” ग्रेड प्रत्ययित होने की महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि मिलने पर उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। मंत्री परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के यशस्वी नेतृत्व में राज्य सरकार, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारमूलक उच्च शिक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सतत् नवीन आयाम स्थापित हो रहे हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं प्रगति के साथ, शैक्षणिक एवं अकादमिक स्तर पर उत्तरोत्तर गुणवत्ता वृद्धि हो रही है। मंत्री परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय का, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा निर्धारित मानकों पर खरा उतरकर, सर्वोत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित करना प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। परमार ने कहा कि नैक द्वारा प्रत्ययन से वंचित प्रदेश के समस्त उच्च शिक्षण संस्थान, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय भी राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के मानकों पर खरा उतरने के लिए प्रयास करें। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम ने उज्जैन स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम गुणवत्ता, शिक्षण-प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन, शोध, नवाचार, आधारभूत ढांचा एवं संसाधन, विद्यार्थी सहयोग एवं प्रगति, गवर्नेंस एवं लीडरशिप मैनेजमेंट सहित विविध मानकों के आधार पर परखा था। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय को निर्धारित मानकों पर “A” ग्रेड से प्रत्ययित किया गया है।  

BSEB Inter Compartment Exam 2025: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए के लिए तारीखों का ऐलान, ऐसे करें आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 25 मार्च 2025 को कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष का कुल पास प्रतिशत 86.56% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है। साथ ही, बोर्ड ने टॉपर्स की सूची, लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत, स्ट्रीम-वाइज परिणाम और पुनर्मूल्यांकन तथा कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी साझा की है। स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत की बात करें तो आर्ट्स में 82.75%, कॉमर्स में 94.77% और साइंस में 89.66% छात्र सफल हुए हैं। BSEB Inter Compartment Exam: पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया और कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के बीच पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत, छात्र एक या सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करा सकते हैं। साथ ही जो छात्र एक या दो विषयों में असफल हुए हैं, उनके लिए बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा उन्हें अपने अंक सुधारने का अवसर देगी। बिहार बोर्ड पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 31 मई 2025 को जारी किया जाएगा। कंपार्टमेंट परीक्षा अप्रैल महीने के अंत में लिया जा सकता है। BSEB Inter Compartment Exam 2025: ऐसे कर सकते हैं आवेदन सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर ‘BSEB स्क्रूटनी 2025’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नए पेज पर जाकर परीक्षा का प्रकार और अपना जिला चुनें। इसके बाद लॉगिन कर आवश्यक जानकारी भरें। आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें। Bihar Board 12th Result: इतने प्रतिशत छात्रों ने किया पास इस बार के बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में तीनों स्ट्रीम की बात करें तो साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल ने 484 मार्क्स (96.8 फीसदी) बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर अंकिता कुमारी ने 473 मार्क्स (94.6 फीसदी) हासिल किए हैं और बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर रौशनी कुमारी ने 475 मार्क्स (95 फीसदी) हासिल किया है।

रमजान के आखरी जुमे की नमाज पर UP में Alert, संवेदनशील इलाकों में तैनात पुलिस बल…

लखनऊ/ संभल उत्तर प्रदेश में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर Alert जारी किया गया है। राज्य के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। खासकर राजधानी Lucknow में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। राजधानी में कड़ी मॉनिटरिंग Lucknow में नमाज के दौरान कड़ी निगरानी रखी जा रही है। डीजीपी ने अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरों से इलाके की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। लखनऊ और प्रयागराज में भी अलर्ट राजधानी लखनऊ में भी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है. कई जगह आज डायवर्जन भी किया गया है. धर्मगुरुओं ने भी मस्जिदों में ही नमाज अदा करने की अपील की है. प्रयागराज में जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाएगी, लेकिन इस बार सरकार की सख्ती के चलते सड़कों पर नमाज अदा नहीं होगी. जुमे की नमाज को लेकर पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील स्थानों पर जहां पुलिस फोर्स की तनाती की गई है. कई स्थानों पर क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात कर दी गई है. पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के शहरी क्षेत्र में सेक्टर और जोनल स्कीम लागू कर दी गई है. सिटी जोन में विभिन्न इलाकों में पीएसी और आरएएफ तैनात की गई हैं. धर्मगुरुओं से भी थाना स्तर पर और सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई और सभी को बताया गया है कि सड़क पर कहीं पर भी नमाज नहीं पढ़ी जाएगी, ताकि आने जाने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो. संभल में जुमा अलविदा और ईद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं. इस बीच, धर्मगुरु भी आगे आए हैं. शाही जामा मस्जिद के शहर इमाम ने जुमा अलविदा पर सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील की है. उन्होंने लोगों से अपने आसपास की मस्जिद में नमाज पढ़ने और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है. शहर इमाम आफताव हुसैन वारसी ने जुमा अलविदा की नमाज से पहले बयान जारी कर कहा कि नमाज सड़कों और आम रास्तों पर न पढ़ें. उन्होंने लोगों से अपने घर के आसपास की मस्जिद में नमाज पढ़ने की अपील की. साथ ही, शहर की अमन-शांति के लिए अफवाहों पर ध्यान न देने की भी सलाह दी है. संभल में टाइट सिक्योरिटी     3 ड्रोन कैमरों से निगरानी     CCTV कैमरों से निगरानी     2 एएसपी तैनात रहेंगे     4 डिप्टी एसपी तैनात रहेंगे     7 कंपनी RRF (रैपिड रिएक्शन फोर्स)     3 कंपनी PAC     1 कंपनी RAF (रैपिड एक्शन फोर्स)     16 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी अलग-अलग पॉइंट्स पर लगाई गई है.     राजस्व निरीक्षक क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे. नमाज सड़क पर नहीं, मस्जिदों के पास अतिरिक्त फोर्स तैनात इस बार सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। मस्जिदों के पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी की स्थिति से बचा जा सके। सोशल मीडिया पर पैनी नजर, अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी सोशल मीडिया पर भी पैनी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने अराजक तत्वों की पहचान कर उन पर कड़ी निगरानी रखने की व्यवस्था की है। अलीगढ़ में ईद के नमाज की तैयारी अलविदा की नमाज को लेकर सतर्कता जारी है. शहर मुफ्ती ने ईद उल फितर की नमाज को लेकर अलग-अलग मस्जिदों में होने वाली नमाज की टाइमिंग जारी की है. ईदगाह में दो अलग-अलग वक्त पर नमाज अदा की जाएगी. शहर मुफ्ती ने शहर के मुसलमानों से सड़कों पर नमाज न अदा करने की अपील की है. अलीगढ़ में शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने शहरवासियों से की अपील की है कि हर साल की तरह प्यार-मोहब्बत के साथ ईद उल फितर की नमाज अदा की जाए. खालिद हमीद ने बताया कि सबसे पहले जमा मस्जिद में 6:45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी. उसके बाद नई ईदगाह में 7:00 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी. दूसरी नमाज ईदगाह में 7:45 बजे अदा की जाएगी.  उन्होंने कहा कि जो लोग नमाज पढ़ने आएंगे उनसे अपील है कि किसी भी तरह की छेड़खान न करें. सुकून के साथ नमाज अदा की जाए. 

गढ़ उमरिया और सोड़ेकला में बनेगी हाईस्कूल की नयी बिल्डिंग: मंत्री ओ.पी.चौधरी

रायपुर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पुसौर विकासखंड में 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हाई स्कूल भवनों का भूमिपूजन किया। ये स्कूल ग्राम गढ़उमरिया और सोड़ेकेला में बनाए जाएंगे।    इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि अब यहां हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह स्कूल भवन क्षेत्र के बच्चों के अनगिनत सपनों की बुनियाद बनेगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ठेकेदारों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह निर्माण बच्चों से जुड़ा है। इसमें गुणवत्ता बहुत अच्छी होनी चाहिए। इस दौरान चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकासमूलक कार्यों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 31 सौ रूपये की दर से किया गया। अंतर की राशि भी एक मुश्त जारी की गई। पिछले सवा साल में 1 लाख करोड़ रुपए किसान भाईयों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिया गया है। दो साल के बकाए बोनस का भुगतान 3 हजार सात सौ करोड़ रुपए किया गया। महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को 1 हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। पहली कैबिनेट में प्रदेश में 18 लाख आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। आवास निर्माण के लिए राशि जारी होने के बाद अब लोग अपने मकान के निर्माण पूरा कर रहे हैं, उनके पक्के घर का सपना पूरा हो रहा है। साथ ही भूमिहीन मजदूरों की चिंता करते हुए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ भी किया है। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश विकास कार्यों को नयी ऊंचाई देने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करने के लिए हम संकल्पित हैं। *75-75 लाख रुपए से बनेंगे गढ़ उमरिया और सोड़ेकला में स्कूल भवन* गढ़उमरिया और सोडेकला में 75-75 लाख रुपए की लागत से भवन तैयार किए जाएंगे। इसमें यहां भूतल में प्राचार्य कक्ष, कार्यालय कक्ष, तीन क्लास रूम और प्रथम तल में कार्यालय कक्ष, दो प्रयोगशाला कक्ष बनाए जाएंगे। दोनों तलों में दो छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण होगा। *मेरिट में स्थान बनाने वाली छात्रा को 25 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की* वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने गढ़ उमरिया की छात्रा ज्योति मेहर, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की 10 वीं की मेरिट सूची में नौंवा स्थान हासिल किया था, उसे उच्च शिक्षा के लिए 25 हजार रूपए स्वेच्छानुदान से सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से परीक्षा की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि आगामी परीक्षा परिणामों में मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्रों को भी सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में संजीवनी क्लीनिक बन जाने से दो हजार परिवारों को प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल जाएगी

रीवा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में संजीवनी क्लीनिक बन जाने से लगभग दो हजार परिवारों को प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने गुरूवार को रीवा के वार्ड क्रमांक 38 में चोपड़ा स्कूल परिसर में संजीवनी क्लीनिक भवन का भूमिपूजन किया। इसका निर्माण 25 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। यह रीवा शहर का दसवां संजीवनी क्लीनिक है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है। विकसित भारत का सपना स्वस्थ भारत से ही पूरा होगा। सरकारी अस्पतालों में एक हजार तरह की दवाएं तथा तीन सौ से अधिक जाँचों की नि:शुल्क सुविधा है। निरोगी काया अभियान के तहत मधुमेह, ब्लडप्रेशर, फैटीलिवर तथा कैंसर जैसे रोगों की नि:शुल्क जाँच की जा रही है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि आमजन इनका लाभ उठाकर अपने आप को स्वस्थ रखे। कैंसर का भी समय पर पता लग जाता है तो रोगी पूरी तरह से ठीक हो जाता है। उन्होंने कहा कि रीवा तेजी से विकास कर रहा है। यहाँ की स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। सुपर-स्पेशलिटी हास्पिटल जबसे खुला है तब से नागपुर जाने वालों की संख्या आधी हो गई है। इस अस्पताल में कल ही दो किडनी ट्रांसप्लांट के सफल आपरेशन हुए हैं। एंजियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी और ओपनहार्ट सर्जरी के आपरेशन भी हो रहे हैं। लगभग दो माह में कैंसर यूनिट भवन का निर्माण पूरा करके दो सौ बिस्तर का कैंसर अस्पताल शुरू हो रहा है। इसमें 60 लाख रुपए की लागत से लीनियर मशीन लगाई जाएगी, जिसमें सभी तरह के कैंसर की जाँच हो सकेगी। संजय गांधी हास्पिटल में नए वार्ड के निर्माण तथा आधुनिक सुविधाओं के लिए 322 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। सुपर- स्पेशलिटी हास्पिटल में 15 करोड़ रुपए की लागत से नई एमआरआई मशीन तथा कैथलैब लगाई जा रही है। रीवा में उपचार की जो सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं उनसे आगामी 50 सालों की जरूरतें पूरी हो जाएंगी। नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय ने कहा कि उप मुख्यमंत्री शुक्ल के कार्यों से रीवा की नई पहचान बनी है। आज वार्ड 38 के निवासियों को संजीवनी क्लीनिक के रूप में सौगात मिल रही है। कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि विभागीय अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।  

ऑपरेशन खुशी-9: अब गुमशुदा बच्चों की तलाश होगी पूरी, पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर राजस्थान पुलिस द्वारा राज्य स्तर पर 18 वर्ष से कम उम्र के गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान ‘ऑपरेशन खुशी-9’ चलाया जाएगा। अभियान में जहां पूर्ण लगन व मेहनत से काम करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, उदासीनता व लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राइट्स एवं एएचटी मालिनी अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के लिए राज्य में थानावार टीमों का गठन किया जा रहा है। पहले भी राजस्थान पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों को ढूंढने के लिए कई अभियान चलाए हैं। इस अभियान के माध्यम से भी जल्द से जल्द बच्चों को ढूंढ कर उनके परिवारों को सौंपने के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे। राजस्थान में गुमशुदा बच्चों के लम्बित प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए गुमशुदा बच्चों के पैण्डिंग प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय स्तर पर राज्य के समस्त जिलों में दिनांक 1 अप्रेल 2025 से 30 अप्रेल 2025 तक विशेष अभियान ‘खुशी-9’ चलाया जाने का निर्णय लिया गया। एडीजी मालिनी अग्रवाल ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए तथा अधिक से अधिक गुमशुदा बच्चों को दस्तयाब करने के लिए मेहनत व लगन से काम करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जावेगा तथा उदासीनता व लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। अभियान में तकनीकी सहायता के लिए जिला स्तरीय साईबर सैल को जोड़ते हुए प्रत्येक जिले द्वारा इस अभियान की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय में सिविल राईट्स एवं एएचटी शाखा की मिसिंग पर्सन सैल पर संकलित की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने 11 जोड़ो को प्रतीकात्मक रूप से कन्यादान राशि के चेक किये भेंट

झाबुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि झाबुआ में एक साथ लगभग दो हजार जोड़ों के सामूहिक विवाह में शामिल होने का आनंद अदभुत और अविस्मरणीय है। उन्होंने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सभी के मंगलमय और सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मनुष्य जीवन के 16 संस्कारों में से पाणिग्रहण संस्कार गृहस्थ जीवन में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण संस्कार है। इसमें 7 फेरों से 7 वचनों को पूरा कर सात जन्मों तक बंधन में बंधते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन में शामिल जोड़ों को विवाह और निकाह की बधाई देते हुए सभी के जीवन में खुशियों की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव झाबुआ में सामुहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में 11 जोड़ों को प्रतीकात्मक रूप से 49-49 हजार की राशि के चेक भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ जिले के निवासियों को सौगात देते हुए कहा कि राणापुर क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या के निराकरण के लिए भांडाखेड़ा बैराज, नागन खेड़ी, गलती, छायण, झालरवा, बुदाशाला और कल्लीपुरा में बैराज बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबद्ध झाबुआ में मेडिकल कॉलेज भी बनाया जायेगा। झाबुआ के विकास के लिये सभी कार्य किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में सभी वर्गों का विकास समाहित है। किसी भी वर्ग को विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहने दिया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप सबका साथ लेकर सबका विकास किया जायेगा, जिसमें सबके प्रयास और सबका विश्वास शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के सशक्तिकरण के लिये राशि प्रदान की जा रही है। किसानों का गेहूँ 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से उपार्जित किया जा रहा है। धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जा रहे हैं। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी और लेपटॉप प्रदाय किये जा रहे हैं। लाड़ली बहनों को प्रतिमाह मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि प्रदान की जा रही है। प्रदेश में बेटियों को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा कि झाबुआ में आयोजित लगभग 2000 जोड़ों के सामूहिक विवाह में सम्मिलित होकर मन आनंदित हो गया हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया ने कहा कि जिले के लिए सौभाग्य है कि इतना विशाल विवाह समारोह आयोजित हुआ और जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आकर बहनों को आशीर्वाद प्रदान किया। पारंपरिक रूप से स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंत्री सुभूरिया ने जनजातीय परम्परा के अनुरूप जनजातीय जैकेट “झूलड़ी” पहनाकर, साफा बांधकर एवं तीर कमान भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्यापूजन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग कुपोषण मुक्त झाबुआ के तहत मोटी आई कैम्पैन, मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन गलसन माला, गुड्डा गुड्डी, तीर कमान, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग के अंतर्गत जिले में उत्पादित टमाटर एवं टमाटर से बने उत्पाद जैसे टमाटर पाउडर, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग अन्न फसल एवं जैविक उत्पाद, नगर पालिका परिषद झाबुआ द्वारा वेस्ट टु वेल्थ प्रोजेक्ट अंतर्गत तैयार किये गये डस्टबिन एवं गमले प्रदर्शित किये गये। सम्मेलन में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद श्रीमती अनिता चौहान, संभागायुक्त इंदौर दीपक सिंह, आईजी अनुराग, झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के श्रमिकों को संबल प्रदान करने मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना संचालित की जा रही

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के श्रमिकों को संबल प्रदान करने मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना संचालित की जा रही है। शुक्रवार 28 मार्च को संबल योजना में 23 हजार 162 श्रमिक परिवारों को 505 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि उनके खातों में अंतरित की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय से हितग्राहियों के खातों में यह राशि अंतरित करेंगे। श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मंत्री एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। योजना में अनुग्रह सहायता योजना अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रूपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं, साथ ही श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना में उच्च शिक्षा के लिये सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। नीति आयोग की पहल पर प्रदेश के गिग एवं प्लेटफार्म वर्कर्स को भी संबल योजना के अंतर्गत सम्मिलित किया जाकर इनका पंजीयन प्रारम्भ किया गया है। इन्हें भी संबल योजना के अंतर्गत समस्त लाभ प्रदान किये जा रहे हैं। संबल हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची भी प्राप्त होती है। इससे वे केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा रियायती दरों पर राशन प्राप्त कर रहे हैं। संबल योजना में श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है वास्तविक अर्थों में यह श्रमिकों का संबल है। प्रदेश की यह योजना देश के सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय है। सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामयम योजना में पात्र श्रेणी में चिन्हित किया गया है, अब उन्हें भी 5 लाख रूपये वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार ने योजना प्रारंभ 1 अप्रैल 2018 से अब तक 1 करोड़ 74 लाख श्रमिकों का संबल योजना के अंतर्गत पंजीयन किया है। श्रमिकों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। श्रम विभाग योजनांतर्गत वर्तमान तक 06 लाख 58 हजार से अधिक प्रकरणों में राशि रूपये 5 हजार 927 करोड़ से अधिक के हितलाभ दिये जा चुके है।  

एक पौधा जरूर लगाएं, धरती को हरियाली दें: राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर धरती का श्रृंगार हरियाली से है, इसलिए हर व्यक्ति को पौधरोपण का संकल्प लेना चाहिएश् यह संदेश राज्यपाल रमेन डेका ने गत दिवस कोरिया जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को दिया। अपने एक दिवसीय कोरिया प्रवास के दौरान उन्होंने जिला अधिकारियों की बैठक में वन संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए पौधे लगाने की अपील की। राज्यपाल डेका ने कहा कि श्एक पेड़ माँ के नामश् योजना के तहत सभी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, छात्रावास, कलेक्ट्रेट और अन्य सरकारी-अशासकीय कार्यालयों में पौधरोपण किया जाना चाहिए। उन्होंने वन विभाग को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि पौधे केवल लगाए ही न जाएं, बल्कि उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की जाए। वन संरक्षण पर विशेष जोर राज्यपाल ने वन विभाग और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि वनों की कटाई को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों और शहरी नागरिकों को हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाए। राज्यपाल ने कहा पौधे न सिर्फ हमें ऑक्सीजन देते हैं बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं। हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली बचानी होगी। इस पहल से कोरिया जिले में हरित क्रांति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है और प्रशासन की सहभागिता से जिले को अधिक हराभरा बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

RCB को CSK के खिलाफ चेन्नई में कैसे मिल सकती है जीत? शेन वॉटसन ने बताई तरकीब

चेन्नई ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को उनके दूसरे मैच से पहले एक बड़ी सलाह दी है। वे चाहते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में आरसीबी को बदलाव करना चाहिए। लंबे समय तक आईपीएल खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी ने कहा है कि चेन्नई की पिच की जरूरत के अनुसार आरसीबी को टीम संयोजन में बदलाव करना होगा। आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन वॉटसन का मानना ​​है कि चेन्नई के खिलाफ उन्हें बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। वॉटसन ने ‘जियोहॉटस्टार’ पर कहा, ‘‘आरसीबी के लिए चेपॉक में खेलना एक बड़ी चुनौती होगी, विशेषकर सुपर किंग्स के पास मौजूद बेहतरीन गेंदबाजों को देखते हुए। सुपर किंग्स की ताकत का मुकाबला करने के लिए आरसीबी को अपने टीम संयोजन में बदलाव करने की जरूरत होगी, लेकिन कोई गलती नहीं करें – चेपॉक (CSK का) एक किला है।’’ अपने आईपीएल करियर में सुपर किंग्स और आरसीबी दोनों के लिए खेलने वाले वॉटसन ने चेन्नई के पास बेहतरीन स्पिनरों की मौजूदगी को घरेलू मैदान पर उनके दबदबे का मुख्य कारण बताया। वॉटसन ने कहा, ‘‘सुपर किंग्स का पूरा स्ट्रक्चर चेन्नई में बेहतरीन प्रदर्शन करने के इर्द-गिर्द बना है। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले तीनों स्पिनरों- अश्विन, जडेजा और नूर अहमद, को ही देखें। वे उस सतह पर वाकई बहुत उपयोगी साबित होंगे।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘नूर अहमद के सुपर किंग्स के लिए पहले ही मैच में इतने प्रभावशाली प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास ही बढ़ेगा, क्योंकि उन्हें पता है कि उनके पास विकेट लेने का एक और विकल्प है।’’ राजस्थान रॉयल्स के 2008 के खिताबी अभियान का हिस्सा रहे शेन वॉटसन ने कहा कि उनकी पूर्व टीम के पास अच्छे स्पिन विकल्पों की कमी है और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में यह बात सामने आई।

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधायक गुरु खुशवंत साहेब को दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सौजन्य मुलाकात की।  मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरु खुशवंत को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने गुरु खुशवंत साहेब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गुरु बालदास साहेब भी उपस्थित रहे।

स्कूल चलें हम अभियान के तहत प्रदेश में एक से 4 अप्रैल, 2025 तक प्रतिदिन शालाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे

भोपाल प्रदेश में नवीन शिक्षण सत्र वर्ष 2025-26 की शुरूआत एक अप्रैल से स्कूल चलें हम अभियान के रूप में की जायेगी। अभियान के दौरान प्रदेश में एक से 4 अप्रैल, 2025 तक प्रतिदिन शालाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं। अभियान के दौरान सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। प्रदेश में करीब 92 हजार सरकारी स्कूल हैं। इनमें प्रायमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकण्डरी स्कूल हैं। इन स्कूलों में लगभग 85 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। राज्य स्तरीय आयोजन स्कूल चलें हम अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की जा रही है। जिला-शाला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम प्रदेश में जिले के प्रभारी मंत्री जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम चयनित शाला में होगा। कार्यक्रम में सांसद, विधायक एवं अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। उपस्थित छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित की जायेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने ऐसी व्यवस्था की है कि नये शैक्षणिक सत्र की शुरूआत में विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकें मिल जायें। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी और मैदानी अमले को विभाग द्वारा निर्देश जारी कर दिये गये हैं। ग्राम और बसाहट के शाला से बाहर रहे चिन्हित बच्चों का शाला में नामांकन कराया जायेगा। बच्चों के अभिभावकों का शाला स्तर पर स्वागत किया जायेगा। कक्षा-1 से 8 तक सभी शालाओं में एक अप्रैल को बालसभा का आयोजन किया जायेगा। इस दिन शालाओं में विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गयी है। भविष्य से भेंट कार्यक्रम स्कूल चलें हम अभियान के दूसरे दिन शालाओं में “भविष्य से भेंट’’ कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध, प्रबुद्ध और सम्मानित व्यक्तियों को एक प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंट के लिये आमंत्रित किया जायेगा। इसी दिन स्थानीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धियाँ हासिल करने वाले खिलाड़ी, साहित्यकार, कलाकार, मीडिया, संचार मित्रों, पुलिस अधिकारी, राज्य शासन के अधिकारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया जायेगा। आमंत्रित अतिथि उपस्थित बच्चों को पढ़ाई के महत्व और प्रेरणादायी कहानियाँ सुनायेंगे। इस दौरान सामाजिक संस्था एवं आमंत्रित व्यक्ति स्वैच्छा से विद्यार्थियों को शाला उपयोगी वस्तुएँ भेंट कर सकेंगे। जिला कलेक्टर को जिले के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को किसी एक शाला में जाकर एक कालखण्ड में बच्चों के साथ संवाद करने के लिये संवाद करने के भी निर्देश दिये गये हैं। सांस्कृतिक एवं खेल-कूद गतिविधियाँ “स्कूल चलें हम अभियान” के अंतर्गत 3 अप्रैल को शाला स्तर पर पालकों के साथ सांस्कृतिक एवं खेल-कूद की गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी। इसका उद्देश्य पालकों का विद्यालय से जुड़ाव करना है। इसी दिन शाला में उपस्थित पालकों को शैक्षणिक स्टॉफ द्वारा राज्य सरकार की स्कूल शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। पिछले शैक्षणिक सत्र में जिन विद्यार्थियों की 85 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति रही है, उनके पालकों को सभा में सम्मानित किया जायेगा। हार के आगे जीत “स्कूल चलें हम अभियान” के अंतर्गत 4 अप्रैल को ऐसे छात्रों को चिन्हित किया जायेगा, जो किन्हीं वजहों से कक्षोन्नति प्राप्त करने में असफल हो गये हैं। पालकों को इन बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिये समझाइश दी जायेगी। उन्हें बताया जायेगा कि असफल होने के बाद भी लगातार प्रयास से अच्छा भविष्य तैयार किया जा सकता है। इसी दिन शाला प्रबंधन और विकास समिति की बैठक भी होगी। बैठक में नये शैक्षणिक सत्र में ऐसे बच्चों पर विशेष रूप से चर्चा की जायेगी, जिनका शालाओं में नामांकन नहीं हो पाया है। समिति के सदस्य अपने विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन की कोशिश करेंगे और वार्षिक कार्य-योजना बनाकर उसके क्रियान्वयन पर चर्चा करेंगे।  

बिजनेसमैन की बेटी को दुल्हन बनाएंगे प्रभास, बाहुबली की शादी के पीछे ये बड़ा झोल, जानिए पूरी बात

‘बाहुबली’ सीरीज में अपने शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर प्रभास अपनी निजी जिंदगी को लेकर अटकलों में बने रहते हैं। 45 साल की उम्र में भी प्रभास इंडस्ट्री के सबसे योग्य बैचलर्स में से एक हैं, जिससे उनकी लव लाइफ के बारे में लोगों में एक्साइटमेंट बनी हुई है। एक्टर अपनी को-स्टार अनुष्का शेट्टी के साथ डेटिंग की अटकलों के कारण मीडिया की नज़रों में हैं। हालांकि दोनों ने लगातार इन दावों का खंडन किया है लेकिन अफ़वाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तो तीसरी बार उनकी शादी की खबर फिर से उड़ी है। अब कहानी में एक नया मोड़ आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास जल्द ही शादी करने वाले हैं और उनके फैंस के लिए यह चौंकाने वाली बात है कि उनकी दुल्हन अनुष्का शेट्टी नहीं हैं!! तेलुगू न्यूज़18 की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर के परिवार ने हैदराबाद के एक बिजनेसमैन की बेटी से उनकी शादी तय कर दी है। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि प्रभास के दिवंगत चाचा कृष्णम राजू की पत्नी श्यामला देवी उनकी शादी की तैयारियों की देखरेख कर रही हैं। क्या सच में शादी कर रहे प्रभास? अटकलों के बीच, एक्टर के कई करीबी सूत्रों से पता चला है कि यह खबर झूठी है! जी हां, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास की टीम ने हैदराबाद के एक बिजनेसमैन की बेटी से एक्टर की शादी की खबर का खंडन किया। उन्होंने जवाब दिया, ‘यह झूठी खबर है। कृपया अनदेखा करें।’ मुंबई में एक्टर के प्रवक्ता ने भी इस खबर का खंडन किया और इसे फर्जी खबर बताया। कृति सेनन से भी जुड़ा नाम ‘आदिपुरुष’ में काम करने के दौरान कृति सेनन के साथ उनके रोमांटिक रिश्ते की अफ़वाहें भी सुर्खियों में रहीं। हालांकि एक्टर ने यह कहकर मना कर दिया कि वह किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। प्रभास की आने वाली फिल्में इस बीच, प्रभास अपने फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने ‘कल्कि’ पर काम पूरा कर लिया है और ‘द राजा साब’ और ‘फौजी’ पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, वह संदीप रेड्डी की ‘स्पिरिट’ की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्रीमनकामेश्वर महादेव मंदिर के पुनरूद्धार कार्य का किया निरीक्षण

रीवा उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कोठी कम्पाउण्ड रीवा स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर के पुनरूद्धार कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के लिये कहा। लक्ष्मणबाग परिक्रमापथ का किया भ्रमण उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में लक्ष्मणबाग परिक्रमापथ का भ्रमण किया। उन्होंने लक्ष्मणबाग गौशाला में गौमाताओं को गुड़ खिलाकर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी तथा गणमान्य जन उपस्थित रहे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet