LATEST NEWS

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में ट्विन स्ट्रिंग्स बैंड की म्यूजिकल परफॉर्मेंस ने श्रोताओं को झूमने पर किया मजबूर

भोपाल  स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी द्वारा स्किल्स फ्यूजन फेस्ट 2025 वार्षिकोत्सव को गुरुवार को सेलिब्रेट किया गया। इस जश्न को और भी खास और यादगार बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने अपने परिसर में प्रसिद्ध बैंड “ट्विन स्ट्रिंग्स” का लाइव म्यूजिक कंसर्ट आयोजित किया। म्यूजिकल नाइट में विश्वविद्यालय परिवार के साथ-साथ शहर की जनता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सिंगर सागर, साहिल, मानव और मोहित के गानों पर थिरके। उम्दा साउंड अरेंजमेंट्स और बेहतरीन लाइटिंग के साथ-साथ सिंगर्स ने सुरों का कुछ ऐसा समा बांधा की विश्वविद्यालय परिसर दर्शकों के अभिवादन और प्रशस्ति में बजाई गई तालियों से गूंज उठा। म्यूजिक बैंड ने शाम की शुरुआत बेख्याली… गीत से की। उसके बाद उन्होंने केसरिया तेरा…, मस्त मौला मस्त कलंदर…, तू मेरा कोई होके भी कुछ लागे…, जी ले जरा…, आशिकी…, कुछ तो है तुझे राब्ता…, तू पहला प्यार है मेरा … जैसे पॉपुलर सॉन्ग्स पर नाचने को मजबूर कर दिया। बैंड को सुनने बड़ी तादाद में लोग आए। और संगीत से अपनी शामें सजाईं। इस अवसर पर रबीनद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे, डॉ. अदिती चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कुलाधिपति स्कोप स्किल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, कुलगुरू प्रो. विजय सिंह, कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा, एआईसी-आरएनटीयू के निदेशक श्री नितिन वत्स विशेष रूप से मौजद रहे। इससे पहले दिन के सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, नेल आर्ट शामिल रहे। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में सोलो डांस, ग्रुप डांस, स्टैंडअप कॉमेडी, सिंगिंग, ओपन माइक और कविता पाठ में छात्रों ने टैलेंट का प्रदर्शन किया।

जब हम पूरे मनोयोग से शहर की बेहतरी के प्रयास करेंगे, तभी शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकता: मंत्री पटेल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ 30 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए नगर पालिका नरसिंहपुर को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर की विशेष बैठक में अध्यक्षता करते हुए कहा कि जब हम पूरे मनोयोग से शहर की बेहतरी के प्रयास करेंगे, तभी शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकता है। उन्होंने वार्ड सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपील की। मंत्री श्री पटेल ने बैठक के दौरान कहा कि हमारे पूर्वजों ने प्रकृति में मौजूद अमूल्य औषधियों के महत्व को समझकर उन्हें सहेजा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए समेकित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने नागरिकों से अपनी सोच को बदलते हुए घर के साथ समाज की स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन तो कार्य कर ही रहा है, लेकिन इसमें नागरिकों की भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने नगर पालिका को अनावश्यक खर्चों में कटौती करने तथा जल औ सौर ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग पर ध्यान देने का भी आग्रह किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जल के दुरुपयोग को रोकने और बिजली बिल को कम करने के प्रयास होने चाहिए। मंत्री श्री पटेल ने सौर ऊर्जा के उपयोग पर बल देते हुए सोलर पैनल लगाने की संभावनाओं पर विचार करने की आवश्यकता जताई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे नगर पालिका परिषद के सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया। इस प्रस्ताव का उद्देश्य भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है। ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ की अवधारणा लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ आयोजित करने पर केंद्रित है, जिससे समय, संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत होगी और देश के विकास में निरंतरता बनी रहेगी। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, महंत श्री प्रीतमपुरी गोस्वामी, पार्षद गण और जनप्रतिनिधियटों के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नीलम चौहान सहित और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रेस फोटोग्राफर स्व. देवेन्द्र दुबे के परिजन को दी सांत्वना

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रेस फोटोग्राफर स्व. देवेन्द्र दुबे के परिजन को दी सांत्वना म.प्र. संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता योजना के तहत 4 लाख रुपए सहायता राशि का स्वीकृति पत्र भी किया प्रदान भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के प्रेस फोटोग्राफर स्व. देवेन्द्र दुबे के कोलार रोड स्थित निज निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजन को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पुत्र-पुत्री सहित सभी परिजन को ढांढस बंधाया और बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. देवेंद्र दुबे की धर्मपत्नी श्रीमती सरिता दुबे को जनसम्पर्क विभाग की मध्यप्रदेश संचार प्रतिनिधि कल्याण योजना में राज्य शासन की ओर से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का स्वीकृति आशय पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा, समाजसेवी राहुल कोठारी, संचालक जनसम्पर्क अंशुल गुप्ता सहित माता श्रीमती उमा देवी दुबे, स्व. दुबे के पुत्र-पुत्री एवं अन्य सभी परिजन उपस्थित थे।  

अप्रैल में वाहन और प्रॉपर्टी क्रय के लिए शुभ तिथियां

इंदौर अप्रैल माह 2025 में कई महत्वपूर्ण और शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं, जो कई धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हैं। इस माह में विवाह, नामकरण, मुंडन, अन्नप्राशन, वाहन क्रय, प्रॉपर्टी क्रय, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों के लिए विशेष मुहूर्त हैं। इन शुभ तिथियों का ध्यान रखते हुए लोग अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शुभ समय पर संपन्न कर सकते हैं। इस आर्टिकल में विस्तार से उन तिथियों के बारे में आपको बताएंगे।   अप्रैल माह, 2025 में आने वाले शुभ मुहूर्त उक्त तिथि देखते हुए धार्मिक आयोजन कर सकते है: शुभ विवाह के लिए मुहूर्त शुभ विवाह के लिए अप्रैल माह में 16, 18, 19, 20, 21, 29, 30 की तारीख काफी शुभ हैं। नामकरण के लिए शुभ मुहूर्त नामकरण के लिए अप्रैल माह में 02, 03, 06, 10, 13, 14, 16, 20, 21, 23, 24, 25, 30 की तारीख काफी शुभ हैं। इन तारीखों में अपने बच्चों का नामकरण जरूर करें।   मुंडन के लिए मुहूर्त मुंडन के लिए अप्रैल माह में 14, 17, 23, 24 की तारीख काफी शुभ रहेगी। ऐसे में आप अपने बच्चों के मुंडन के लिए ये तारीखें चुन सकते हैं।   अन्नप्राशन के लिए शुभ मुहूर्त अन्नप्राशन के लिए अप्रैल माह में 02, 10, 14, 25, 30 की तारीख काफी शुभ है। कर्णवेध के लिए शुभ मुहूर्त कर्णवेध के लिए अप्रैल माह में 03, 5, 13, 21, 26 की तारीखें काफी शुभ हैं। उपनयन के लिए शुभ मुहूर्त उपनयन के लिए आप अप्रैल माह की 02, 07, 09, 13, 14, 18, 30 ये तारीखें चुन सकते हैं।   गृह प्रवेश के लिए मुहूर्त आप नए घर में गृह प्रवेश करना चाहते हैं, लेकिन किस शुभ तारीख को यह कार्य करें समझ नहीं आ रहा है। ऐसे में गृह प्रवेश के लिए 30 अप्रैल की तारीख शुभ है। वाहन क्रय के लिए शुभ मुहूर्त आप नया वाहन खरीदना चाहते हैं, लेकिन शुभ तारीख के बारे में जानना चाहते हैं। आप चिंता न करें। आप अप्रैल माह की 02, 03, 06, 13, 16, 21, 23, 24, 30 इन तारीखों में वाहन खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी क्रय के लिए शुभ मुहूर्त प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अप्रैल माह की 03, 7, 8, 18, 19 ये तारीखें काफी शुभ रहेंगी। सर्वार्थ सिद्धि के लिए योग सर्वार्थ सिद्धि के लिए अप्रैल माह की 01, 02, 04, 06, 07, 08, 16, 17, 20, 21, 27, 29, 30 ये तारीखें काफी शुभ हैं। अमृत सिद्धि के लिए योग अमृत सिद्धि के लिए आप अप्रैल माह की 16 तारीख को चुन सकते हैं।

Bilaspur HC ने जिला प्रशासन और निगम अफसरों को जमकर लगाई फटकार

बिलासपुर बिलासपुर हाईकोर्ट ने शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर, अतिक्रमण और बिना प्लानिंग निर्माण पर जिला प्रशासन और निगम अफसरों को जमकर फटकारा है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने कहा कि एक पेन से जो काम हो सकता है वह आप नहीं करते, सिर्फ ड्रामा करने जाते हैं। शहर में जगह- जगह हुए अतिक्रमणों को हटाएं, इसके लिए आपके पास पर्याप्त आदेश हैं। निगम और प्रशासन की लापरवाही से आम लोगों का जीवन नर्क बन रहा है। शहर में जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर पर स्व संज्ञान लेकर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि लोगों की परेशानियों पर नजर रखकर उसका निवारण करना हमारा काम नहीं है, मगर जो हो रहा है उसे इग्नोर भी नहीं किया जा सकता। जस्टिस सिन्हा ने कहा कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने जो फुटपाथ बनाया है उस पर कोई दिव्यांग तो क्या, अच्छा खासा आदमी नहीं चल सकता। जगह-जगह अतिक्रमण है। इस दिव्यांग अनुकूल फुटपाथ पर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और निगम कमिश्नर खुद जाकर देखें। निगम आयुक्त को इस तरह की लापरवाही के लिए सस्पेंड किया जाना चाहिए। कछुए मारे जाने पर प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट पर उठाए सवाल महामाया मंदिर परिसर के कुंड में दो दर्जन कछुए मारे जाने पर चीफ जस्टिस ने कहा कि वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट का क्या हाल किया जा रहा है। इस समय मंदिर ट्रस्ट क्या कर रहा था? यहां रोजाना लोगों का आना-जाना होता है। जाल किस तरह लगाया गया कि, इतने सारे कछुए चपेट में आ गए। निगम व प्रशासन से मांगा शपथपत्र जरहाभाटा ओमनगर में लगातार कचरा जमा होने का भी जिक्र किया जिसमें 4 करोड़ साफ- सफाई में यूं ही व्यय किये जाने की बात कही गई है। सिरगिट्टी में कारखानों के अवशेष और कचरा डंप करने पर भी सवाल उठाते हुए सभी मुद्दों पर डिवीजन बेंच ने कलेक्टर बिलासपुर और नगर निगम आयुक्त बिलासपुर से व्यक्तिगत शपथपत्र पर जवाब मांगा है। इसमें बताना होगा कि प्रशासन इन सारी समस्याओं का निराकरण कैसे करेगा। अगली सुनवाई 9 अप्रैल को निर्धारित की गई है।  

केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मुख्यातिथ्य में होंगे विक्रमोत्सव के अंर्तगत चैत्र प्रतिपदा पर आयोजित विशेष कार्यक्रम

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी 30 मार्च को चैत्र प्रतिपदा एवं गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर उज्जैन में विक्रमोत्सव के अंतर्गत आयोजित विशेष कार्यक्रम केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि विक्रमोत्सव के विशेष कार्यक्रम सहित इसी दिन उज्जैन में आयोजित अन्य सभी कार्यक्रमों में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं अन्य आमंत्रित अतिथिगण भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि 30 मार्च को उज्जैन में विक्रमोत्सव के अंतर्गत चैत्र प्रतिपदा पर विशेष कार्यक्रम सहित महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल उज्जैन का उद्घाटन एवं श्रीमहाकाल महालोक में लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों में केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।  

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

हैदराबाद  ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन में जीत का स्वाद चख लिया है. लखनऊ (Lucknow) टीम ने अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार (27 मार्च) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 5 विकेट से जीता. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद टीम ने 191 रनों का टारगेट दिया. जवाब में लखनऊ टीम ने 4 विकेट गंवाकर 16.1 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया. पूरन और मार्श ने जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी इस पारी में निकोलस पूरन ने 18 और मिचेल मार्श ने 29 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. उनके अलावा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी हीरो रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके. लखनऊ के लिए पूरन ने 26 गेंदों पर 70 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान 6 छक्के और इतने ही चौके जमाए. जबकि मिचेल मार्श ने 31 गेंदों पर 52 रन ठोके. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके लगाए. आखिर में कप्तान ऋषभ पंत ने 15 और अब्दुल समद ने नाबाद 22 रन बनाए. हैदराबाद टीम के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा और हर्षल पटेल को 1-1 सफलता मिली. लखनऊ की पारी, पूरन-मार्श के अर्धशतक लखनऊ का पहला विकेट मार्करम के रूप में गिरा जिन्होंने एक रन बनाए जबकि पूरन ने 26 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेली। मिचेल मार्श ने 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर कमिंस की गेंद पर 52 रन बनाकर कैच आउट हो गए। आयुष बदोनी को 6 रन के स्कोर पर जंपा ने कैच आउट करवा दिया। कप्तान ऋषभ पंत ने 15 रन बनाए और आउट हो गए। डेविड मिलर 13 रन जबकि अब्दुल समद 22 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। हैदराबाद की पारी, हेड ने खेली 47 रन की पारी हैदराबाद ने अपने पहले 2 विकेट 15 रन के स्कोर पर गंवा दिया और शार्दुल ठाकुर ने अभिषेक शर्मा को 6 रन जबकि इशान किशन को डक पर आउट कर दिया। हेड ने इस मुकाबले में 28 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 26 रन की पारी खेली और रन आउट हो गए। नितीश रेड्डी 26 जबकि अंकित वर्मा 36 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पैट कमिंस ने 18 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर ने लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। शार्दुल के सामने बेबस नजर आई हैदराबाद टीम मुकाबले में हैदराबाद टीम ने 9 विकेट गंवाकर 190 रन बनाए. ओपनर ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली. जबकि अनिकेत वर्मा ने 36, नीतीश रेड्डी ने 32 और हेनरिक क्लासेन ने 26 रन बनाए. गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने दम दिखाया और सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. आवेश खान, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को 1-1 सफलता मिली. शार्दुल ठाकुर वही बना LSG का तुरुप का इक्का… सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की बल्लेबाजी क्रम सबसे खतरनाक माना जा रहा है, लेकिन इसी बल्लेबाजी क्रम की गर्दन तोड़ने में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अहम भूम‍िका न‍िभाई और बाकी काम बाद में न‍िकोलस पूरन और म‍िचेल मार्श ने कर दिया. इस तरह लखनऊ की टीम ने अपनी पहली जीत इस टूर्नामेंट में हैदराबाद में 28 मार्च को दर्ज की. ‘लॉर्ड’ के नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर ने सबसे SRH की बैट‍िंग लाइनअप के दो खतरनाक बल्लेबाजों अभ‍िषेक शर्मा (6) ओर ईशान किशन (0) को इकाई के अंकों में समेट दिया. उन्होंने 34 रन देकर कुल 4 विकेट अपने नाम किए. जो शार्दुल ठाकुर का आईपीएल में गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वहीं शार्दुल ने इस दौरान आईपीएल में अपना विकेट का शतक (100 विकेट) भी पूरा किया. 33 साल के शार्दुल  अब आईपीएल में फ‍िलहाल पर्पल कैप होल्डर (6 विकेट) भी बन गए हैं. IPL में अनसोल्ड रहे थे शार्दुल शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. शार्दुल ने दिल्ली के ख‍िलाफ इस आईपीएल सीजन के पहले मुकाबले में भी 2 ओवर्स में 19 रन देकर 2 विकेट झटके थे. शार्दुल ठाकुर ने साल 2015 में पंजाब किंग्स के साथ IPL डेब्यू किया था. तब से अब तक उन्होंने 97 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 100 विकेट लेने के अलावा 307 रन बनाए हैं. लखनऊ टीम में आवेश की वापसी मैच से पहले लखनऊ टीम के लिए एक अच्छी बात रही. उसके अनुभवी तेज गेंदबाज आवेश खान की वापसी हुई. कप्तान ऋषभ पंत ने प्लेइंग इलेवन में आवेश को शामिल किया. इसके लिए शाहबाज अहमद को बाहर बैठाया. दूसरी ओर हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया. हैदराबाद पर भारी रही लखनऊ टीम 2022 सीजन से कदम रखने वाली लखनऊ टीम और हैदराबाद के बीच अब तक 5 ही मुकाबले हुए हैं. इसमें लखनऊ टीम का पलड़ा भारी रहा, जिसने 4 बार जीत का परचम लहराया है. सिर्फ एक मैच में हैदराबाद को जीत नसीब हुई. कुल मैच: 5 लखनऊ ने जीते: 4 हैदराबाद ने जीते: 1

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में रेल यात्रियों को बड़ा झटका, देखे कैंसल ट्रेनों की लिस्ट

रायपुर गोरखपुर स्टेशन-गोरखपुर कैंट के बीच नॉन इंटरलोकिंग कार्य के चलते रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर क्षेत्र से बिहार राज्य सफर करने वालो को रेलवे ने बड़ा झटका दिया है। रेलमंडल के आदेश के मुताबिक दुर्ग से नौतनवा के बीच दुर्ग- नौतनवा एक्सप्रेस फिलहाल चार दिनों तक रद्द रहेगी। जानकारी के मुताबिक़ लखनऊ रेलमंडल में नॉन इंटरलॉकिंग का काम जारी है लिहाजा यह ट्रेन कुछ दिनों के लिए प्रभावित रहेगी। 24 अप्रैल और 1 मई को दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस फिलहाल 26 अप्रैल और 3 मई, 25 अप्रैल और 3 मई व 27 अप्रैल और 5 मई को रद्द रहेगी। रद्द होने वाली गाड़ियां 18205 (दुर्ग-नौतनवा एक्स.) 24अप्रैल व 1 मई को दुर्ग से रद्द 18206 (नौतनवा-दुर्ग एक्स.) 26 अप्रैल व 3 मई को नौतनवा से 18201 (दुर्ग-नौतनवा एक्स.) 25 अप्रैल व 3 मई को दुर्ग से रद्द 18202 (नौतनवा-दुर्ग एक्स.) 27 अप्रैल व 5 मई को नौतनवा से रद्द।

प्रधानमंत्री मोदी का बिलासपुर दौरा, एनटीपीसी के 800 मेगावाट यूनिट का करेंगे शिलान्यास

बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक के ग्राम मोहभट्ठा में सभा लेंगे। सभा में दो लाख लोगों के आने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक के ग्राम मोहभट्ठा में सभा लेंगे। इस दौरान वे एनटीपीसी के 800 मेगावाट यूनिट का शिलान्यास, रेलवे की बिलासपुर-रायपुर चौथी लाइन के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास योजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। सभा में दो लाख लोगों के आने की संभावना है। करीब 55 एकड़ मैदान में होगा तो बाकी में पार्किंग रहेगी। सभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 05 हैलीपेड बनाए गए हैं। 09 पार्किंग स्थल हैं। मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए 02 टॉवर लगाए जा रहे हैं। इस सभी का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को सभा स्थल आकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 5 डोम, डेढ़ सौ पक्के टॉयलेट बनाए जा रहे रूट चार्ट के अनुसार अलग-अलग रूट के लिए पार्किंग की कलर कोडिंग कर जिलेवार आरक्षित रखे गए हैं। सभास्थल में पांच डोम खड़े किए जा रहे हैं। सभी डोम मिलाकर 120 सेक्टर मेें लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। प्रत्येक सेक्टर में एक से डेढ़ हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। उनके पानी, नाश्ता, दवा और साफ-सफाई से जुड़े लगभग 7 कर्मचारी सहयोग करेंगे। लोग 4-5 घंटे तक सभास्थल पर ठहरेंगे, इसलिए लगभग डेढ़ सौ पक्का टॉयलेट भी निर्मित किए जा रहे हैं। 25 मार्च के बाद सभास्थल की ब्रांडिंग एवं फिनिशिंग का कार्य किया जाएगा। एसएसपी रजनेश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का ब्यौरा दिया।

800 करोड़ रुपये के बजट से बनेगा भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, दर्शक क्षमता 1.32 लाख होगी

अमरावती अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्‍टेडियम है, जिसकी दर्शक क्षमता करीब एक लाख है। लेकिन अब देश में इससे भी बड़ा स्‍टेडियम बनने जा रहा है। ये स्‍टेडियम आंध्र प्रदेश के अमरावती में बनेगा। इसकी दर्शक क्षमता 1.32 लाख होगी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अमरावती में सबसे बड़ा क्रिकेट स्‍टेडियम बनाने को अपनी मंजूरी दे दी है। बता दें कि आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने लगभग 800 करोड़ रुपये के बजट से स्टेडियम बनाने की अपनी योजना का खुलासा जनवरी में ही कर दिया था। आईसीसी ने अमरावती में स्टेडियम को दी हरी झंडी दरअसल, माईखेल की ए‍क रिपोर्ट के अनुसार, ये क्रिकेट स्टेडियम 200 एकड़ के खेल शहर का केंद्र बिंदु होगा। उम्मीद है कि ये वेन्‍यू 2029 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए समय पर तैयार हो जाएगा। इस स्‍टेडियम को एक टिकाऊ डिजाइन के साथ सौर ऊर्जा का इस्‍तेमाल किया जाएगा। पहले किया गया था ये दावा बता दें कि इससे पहले रिपोर्टों में दावा किया गया था कि आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इस परियोजना के लिए राज्य सरकार से 60 एकड़ ज़मीन का अनुरोध किया है। निर्माण के लिए स्थानीय स्तर पर जुटाए गए धन के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से भी सहायता मांगी जाएगी। सभी बुनियादी सुविधाएं मौजूद बता दें कि करीब 9 लाख की आबादी वाले अमरावती शहर का बुनियादी ढांचा काफी आधुनिक है। अमरावती में सैकड़ों होटल्‍स हैं और सबसे जरूरी बात यहां एयरपोर्ट भी बनकर तैयार हो चुका है, जो जल्‍द ही शुरू होने वाला है। इसी वजह से एसीए ने अमरावती में सबसे बड़ा स्‍टेडियम बनाने का अहम कदम उठाया है।

खंडवा रोड से चोरल के ग्वालू और काटकूट गांव रोड पर मिल रहे रेल लाइन और हाइवे, नीचे टनल से ट्रेन दौड़ेगी

इंदौर  शहर के आसपास विश्वस्तरीय विकास हो रहा है। इंदौर में हाइराइज बिल्डिंग के साथ ही डबल डेकर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। पहाड़ों को काटकर टनल आकार ले रही है। एक ऐसा ही अनोखा विकास इंदौर-खंडवा रोड पर हाइवे पर किया जा रहा है। यहां स्टेट हाइवे (Indore Khandwa State Highway) बनाया जा रहा है और इसके नीचे रेलवे टनल (Railway Tunnel) बनाएगा। ऊपर से वाहन गुजरेंगे और नीचे बनी टनल से ट्रेन दौड़ेगी।  मालूम हो एनएचएआइ (NHAI) इंदौर-खंडवा रोड पर हाइवे का निर्माण कर रहा है, जो सीधे महाराष्ट्र (MP Connect with Maharashtra) को जोड़ेगा। तेजाजीनगर से बलवाड़ा तक का घाट सेक्शन का हिस्सा महत्वपूर्ण है। यहां तीन टनल और पुल-पुलिया बनाई जा रही है। ऐसे ही रेलवे भी महू से सनावद तक नई ब्रॉडगेज लाइन डाल रहा है। रेलवे ने 391 करोड की लागत से पातालपानी से बलवाड़ा तक के काम टेंडर भी जारी कर दिया है। दोनों काम एक साथ चल रहे हैं। चोरल में एक जगह सड़क और रेल लाइन मिल रही है, इसलिए सड़क के नीचे रेल टनल बनाई जा रही है। सवा दो किमी की टनल रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक ग्वालू गांव के यहां सवा 2 किमी से बड़ी टनल प्रस्तावित है। इसका काम अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन सड़क बन चुकी है, नीचे से टनल बनाई जाएगी। दो किमी की टनल जंगल से गुजरेगी। 20 मीटर नीचे टनल अधिकारियों के अनुसार चोरल के ग्वालू और काटकूट गांव रोड पर रेल लाइन और हाइवे मिल रहा है। गांव के लिए पहले एनएचएआई अंडरपास बना रहा था, लेकिन रेलवे की टनल प्रस्तावित थी। इस पर योजना में बदलाव किया गया। इस हिस्से की सड़क निर्माण हो चुका है। सड़क के 20 मीटर नीचे टनल बनेगी।

चारधाम यात्रा अक्षय तृतीया से शुरू होगी, इस बार वीआई दर्शन भी नहीं करवा सकेंगे

देहरादून उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस साल 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस यात्रा पर आते हैं। इस बार चारधाम यात्रा में कुछ नए नियम बनाए गए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाने वालों के लिए खास नियम हैं। मंदिर के अंदर वीडियो और रील बनाने पर रोक लगा दी गई है। ऐसा करने पर दर्शन किए बिना ही वापस भेज दिया जाएगा। इसके अलावा VIP दर्शन भी बंद कर दिए गए हैं। इस बार की चारधाम यात्रा के लिए 9 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। केदारनाथ-बद्रीनाथ पंडा समाज ने यह फैसला लिया है कि इस बार यात्रा में रील बनाने वालों को मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएगा। पिछले साल वीडियो बनाने वाले यात्रियों की वजह से कई जगह पर व्यवस्था बिगड़ गई थी। केदारनाथ धाम में सिर्फ वीडियो बनाने के लिए ढोल-नगाड़े बज रहे थे। इससे प्रकृति और श्रद्धालुओं की शांति भंग हो रही थी। इसलिए इस बार प्रशासन ने कैमरा चालू करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. ‘पैसे लेकर दर्शन करवाना भगवान की मर्यादा के खिलाफ’ इस साल चारधाम यात्रा में VIP दर्शन भी बंद कर दिए गए हैं। बद्रीनाथ धाम के पंडा पंचायत के कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया ने कहा कि पैसे लेकर दर्शन करवाना भगवान की मर्यादा के खिलाफ है। इसलिए इस बार सभी श्रद्धालु सामान्य दर्शन ही कर पाएंगे। इससे सभी को दर्शन करने का समान मौका मिलेगा। मौसम खराब होने पर यात्रियों के लिए बने 10 होल्डिंग स्‍थल चारधाम यात्रा 30 अप्रैल, 2025 (अक्षय तृतीया) से शुरू होगी। सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। सबसे आखिर में 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा मार्ग को 10-10 किलोमीटर के हिस्सों में बांटा गया है। हर हिस्से में 6 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अगर मौसम खराब होता है, तो यात्रियों को राहत देने के लिए 10 जगहों पर होल्डिंग स्थल बनाए गए हैं। यहां पर खाने-पीने और दूसरी जरूरी चीजें मिलेंगी।

NDA के सरताज होगा Bihar, मांझी-चिराग और उपेंद्र की रणनीति तैयार

पटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के चार प्रमुख सहयोगी दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और चुनावी रणनीतियों पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक का आयोजन बीजेपी नेता संजय जासवाल के आवास पर किया गया, जिसमें जेडीयू नेता संजय झा भी शामिल हुए। 225 सीटों पर जीत का दावा बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में NDA की बड़ी जीत तय है। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन को 225 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा, बिहार चुनाव की तैयारियों पर आगे पटना में विस्तृत चर्चा की जाएगी। NDA की मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमें जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा। सीट शेयरिंग और रणनीति पर चर्चा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बैठक का कोई खास उद्देश्य नहीं था, लेकिन यह चुनावी वर्ष होने के कारण रणनीतियां तय करने का समय है। उन्होंने कहा, हम चुनाव में किस सोच के साथ जाएंगे, सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच कैसे रखी जाएंगी, और सीट शेयरिंग समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। NDA इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा और 225 से अधिक सीटों पर जीत सुनिश्चित होगी। एनडीए के सामने कोई गठबंधन नहीं टिकेगा आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बैठक को NDA की मजबूती का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, यह एक आपसी विचार-विमर्श का कार्यक्रम था। चुनावी वर्ष में जब राजनीतिक दलों के नेता मिलते हैं, तो चुनाव को लेकर चर्चा होना स्वाभाविक है। हम सभी चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह जुटे हुए हैं। बिहार में NDA की स्थिति बेहद मजबूत है और हमारे सामने कोई अन्य गठबंधन टिकने वाला नहीं है। सभी चीजें तय हैं और इसी आधार पर हम चुनाव जीतेंगे। आगे की रणनीति पर मंथन जारी बैठक में शामिल नेताओं ने यह भी संकेत दिया कि बिहार चुनाव को लेकर आगे पटना में विस्तृत बैठक होगी, जहां सीटों के बंटवारे और चुनाव प्रचार की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। बिहार में NDA सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी जोर दिया जाएगा। बिहार में सत्तारूढ़ NDA के नेताओं का यह आत्मविश्वास बताता है कि वे आगामी चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। अब देखना यह होगा कि विपक्षी दल महागठबंधन इस चुनौती का किस तरह सामना करते हैं।

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में तापमान में हो सकती है वृद्धि

रायपुर  प्रदेशवासियों को कुछ दिनों की राहत के बाद अब फिर से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा. बिलासपुर में सबसे अधिक तापमान 39.0°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.4°C रहा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं राजधानी रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है.

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणी गणना के लिए सेकेंड फेस अंतर्गत जंगलों में कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया

नर्मदापुरम सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में टाइगर एवं वन्य प्राणी गणना के लिए सेकेंड फेस अंतर्गत जंगलों में कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है. पहले फेस में फरवरी से मार्च तक इन्हें पचमढ़ी पिपरिया में लगाकर वन्य प्राणियों की डिटेल कैमरे में कैद की जा चुकी है. वहीं अब सेकेंड फेस में इटारसी, तवानगर एवं बोरी में लगाने का काम शुरू हो गया है. 22 अप्रैल तक इसकी मदद से रिजर्व एरिया में जानवरों की गिनती होगी. पिछली बार की गणना के अनुसार वर्तमान में रिजर्व क्षेत्र में 62 टाइगर्स एसटीआर एवं पेंच टाइगर रिजर्व के करीब 800 कैमरों की मदद से वन्य प्राणियों की गिनती एवं पहचान कर डाटा भेजा जाएगा. जिससे रिजर्व क्षेत्र में जानवरों की संख्या पता चल सकेगी. पिछली बार की गणना के अनुसार वर्तमान में रिजर्व क्षेत्र में 62 टाइगर हैं. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने बताया “हमारे यहां सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में हर वर्ष कैमरा ट्रैपिंग का कार्य होता है. इसे फेस फोर की गणना कहते हैं. इसमें हमारा आकलन होता है. चूंकि एसटीआर का एरिया बड़ा है इसलिए इसे दो चरणों में करते हैं. पहले पचमढ़ी और पिपरिया वाला हिस्सा फरवरी से मार्च तक 25 दिन में पूरा कर लिया गया है. मार्च में पुनः वहां से कैमरा निकालकर उन्हें सोहागपुर और इटारसी, बोरी सब डिवीजन में लगाया जाएगा. यह गणना 25 दिन चलेगी.” उन्होंने बताया “हमारे पास लगभग 650 कैमरे हैं. पेंच टाइगर रिजर्व से भी कैमरे आए हुए हैं. इस बार 750 से 800 कैमरे लगाएंगे. इसमें एक कैमरे के सामने एक कैमरा लगाया जाता है, दो दिशाओं में कैमरे लगते हैं ताकि एनिमल का दोनों तरफ के भागों की धारियां कैप्चर हो सकें.” सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 20 अप्रैल तक खत्म हो जाएगा ट्रांजैक्ट लाइन सर्वे उन्होंने बताया “ट्रांजैक्ट लाइन सर्वे में हमें कई बार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष एविडेंस भी मिलते हैं. कैमरा ट्रैप में हमें श्योर हो जाता है कि किस क्षेत्र में कौन सा टाइगर का मूवमेंट है. हर एक टाइगर धारियां दूसरे टाइगर से पृथक होती हैं. हमारे पास यह रिकॉर्ड होता है कि हमारे यहां कितने टाइगर फोटोग्राफ्ड हैं. सर्वे अगले 20 अप्रैल तक 22 दिन तक यह खत्म हो जाएगा.” “ऑल इंडिया टाइगर ऐस्टीमेशन होता है और यह हम हर वर्ष करते हैं. इसके अनुसार 62 टाइगर की संख्या थी इनमें साथ में बच्चों को भी इंक्लूड किया जाता है. इसके माध्यम से टाइगर की स्टडी को ही देखा जाता है. बाकी ट्रांजैक्शन सर्वे में शाकाहारी जानवरों को देखते हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet