LATEST NEWS

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की सहायता देने के निर्देश

सावधानी और सतर्कता रखें वाहन चालक, नींद और आराम का ध्यान रखना भी जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने  मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की सहायता देने के निर्देश गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता दी जाएगी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी जिले के उपनी गांव के समीप देर रात सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 2-2 लाख रुपए, गंभीर घायलों को एक-एक लाख एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि देर रात पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों के इलाज का प्रबंध किया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रीवा रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रभावित परिवार के साथ शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए भगवान महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस अथाह दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य लाभ की कामना भी की। उल्लेखनीय है कि मैहर माता के दर्शन करने जा रहे यात्री वाहन और ट्रक की रविवार को देर रात हुई भयानक टक्कर में आठ यात्रियों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया में जारी संदेश के माध्यम से वाहन चालकों से वाहन सावधानी से चलाने, सड़कों पर आवश्यक सावधानी व सतर्कता रखने और अपने आराम व नींद का ध्यान रखते हुए वाहनों के संचालन की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं से कई परिवारों को अपूरणीय क्षति उठानी पड़ती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाहन दुर्घटनाओं से बचने के लिए हर संभव उपाय करने के निर्देश दिए हैं।  

होली पर भगदड़ रोकने को रेलवे की जबरदस्‍त तैयारी, 1450 स्‍पेशल ट्रेनें, स्‍टेशनों पर अस्‍थाई होल्डिंग एरिया…

नईदिल्ली महाकुंभ के बाद होली के मद्देनजर यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए रेलवे कमर कस ली है। इस बीच  रेलवे बोर्ड में सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने होली के त्योहार के मद्देनजर भीड़ प्रबंधन और अतिरिक्त ट्रेनों के बारे में जानकारी दी।   होली के अवसर पर 1450 ट्रेनें चलाने की अधिसूचना दिलीप कुमार ने कहा कि देश में होली का त्योहार बहुत खास है। इस त्योहार पर लोग भारी संख्या में अपने-अपने घर जाते हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए हमने तैयारी की है। इस साल होली के अवसर पर हमने 1450 ट्रेनें चलाने की अधिसूचना जारी कर दी है। ये ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों से चलेंगी। नई दिल्ली, आनंद विहार, अहमदाबाद जैसी जगहों से भी ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। पिछले साल हमने देखा कि होली के मौके पर पश्चिम भारत और नई दिल्ली के आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाते हैं। इसी पैटर्न के आधार पर हमने ट्रेनों की योजना बनाई है। दिल्ली, आनंद विहार और पंजाब के विभिन्न स्थानों से बिहार व उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की जरूरतों के अनुसार ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। 60 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया भीड़ प्रबंधन की तैयारी पर उन्होंने कहा कि 60 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया तैयार करेंगे। होली के अवसर पर अस्थायी होल्डिंग एरिया तैयार किए गए हैं। सभी स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल के जवान और वाणिज्यिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसी तरह टिकट खिड़कियों की संख्या आम दिनों से अधिक रखी गई है। 139 हेल्पलाइन नंबर पर पूरी व्यवस्था होली को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त हेल्प डेस्क बनाए जाने के सवाल पर दिलीप कुमार ने कहा कि लोगों की मदद के लिए हमारे 139 हेल्पलाइन नंबर पर पूरी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हमने स्टेशनों पर पूछताछ काउंटर भी बनाए हैं, जहां से विभिन्न ट्रेनों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा हम अपने सोशल मीडिया साइट्स पर भी रोजाना विभिन्न ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने आगे का कि होली के दौरान हमने सभी महत्वपूर्ण स्थानों से विशेष ट्रेनें चलाने का पूरा प्रयास किया है और अनरिजर्व क्लास में प्रवेश की व्यवस्था की निगरानी के लिए आरपीएफ के अतिरिक्त सदस्यों को तैनात किया गया है। पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से चले, इसमें हम जनता के सहयोग की भी अपेक्षा करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। रेलवे प्रशासन चुस्त-दुरुस्त है और पूरी सजगता के साथ आपकी सेवा में लगा हुआ है। पिछले पैटर्न के आधार पर रूट किए निर्धारित पिछले साल होली के मौके पर पश्चिम भारत और नई दिल्ली के आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश गए थे. इसी पैटर्न के आधार पर ट्रेनों की योजना बनाई है. दिल्ली, आनंद विहार और पंजाब के विभिन्न स्थानों से बिहार व उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की जरूरतों के अनुसार ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं. भीड़ प्रबंधन की तैयारी पर उन्होंने कहा कि 60 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया तैयार करेंगे. होली के अवसर पर अस्थायी होल्डिंग एरिया तैयार किए गए हैं. सभी स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल के जवान और वाणिज्यिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं. इसी तरह टिकट खिड़कियों की संख्या आम दिनों से अधिक रखी गई है. अतिरिक्त हेल्प डेस्क बनाए जाने के सवाल पर दिलीप कुमार ने कहा कि लोगों की मदद के लिए हमारे 139 हेल्पलाइन नंबर पर पूरी व्यवस्था की गई है. इसके अलावा हमने स्टेशनों पर पूछताछ काउंटर भी बनाए हैं, जहां से विभिन्न ट्रेनों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है. होली के दौरान सभी महत्वपूर्ण स्थानों से विशेष ट्रेनें चलाने का पूरा प्रयास किया है और अनरिजर्व क्लास में प्रवेश की व्यवस्था की निगरानी के लिए आरपीएफ के अतिरिक्त सदस्यों को तैनात किया गया है. दिलीप कुमार ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. रेलवे प्रशासन चुस्त-दुरुस्त है और पूरी सजगता के साथ आपकी सेवा में लगा हुआ है.

‘लाफ्टर शेफ्स’: अभिषेक को नहीं मिली रुबीना तो शो से बाहर!

मुंबई ‘लाफ्टर शेफ्स’ का दूसरा सीजन दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस शो में हंसाने का सिलसिला जारी है। कृष्णा अभिषेक से लेकर अब्दु रोजिक, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, सुदेश लहरी, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, कश्मीरा शाह, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और एल्विश यादव, सभी को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अब इसका एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अभिषेक शो छोड़कर जा रहे हैं। और भारती उन्हें बाहर का दरवाजा दिखा रही हैं। ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के नए प्रोमो में भारती सिंह शो में एक नए ट्विस्ट की बात कर रही हैं। वह सभी कंटेस्टेंट्स को बता रही हैं कि सभी की जोड़ियों को तोड़ा जा रहा है। सबको अलग किया जा रहा है। ये सुनकर सभी चिल्लाने लगते हैं कि वह ऐसा न करें। साथ ही अभिषेक ऐसी डिमांड रखते हैं, जो पूरी नहीं होती और उसके बाद वह शो से जाने लगते हैं। प्रोमो में अभिषेक, भारती से कहते हैं कि उनकी जोड़ी रुबीना के साथ बना दी जाए। जिस पर भारती कहती हैं कि रुबीना को एल्विश मिलते हैं, जिस पर अभिषेक रूठते हुए शो छोड़कर जाने लगते हैं। वह दरवाजा खोलते हैं तो भारती कहती हैं, ‘वो दरवाजा है बाहर जाने का।’ कृष्णा भी कहते हैं, ‘अभिषेक जा रहा है, बिलकुल याद नहीं आएगा।’ अब्दू रोजिक ले रहे हैं ‘लाफ्टर शेफ्स’ से ब्रेक बीच में खबर आई थी, अब्दू रोजिक शो छोड़कर जाने वाले हैं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनकी कुछ वर्क कमिटमेंट्स हैं। लेकिन ‘पिंकविला’ के मुताबिक, अब्दु ने कुछ समय के लिए शो से ब्रेक लिया है। क्योंकि वह परिवार के साथ रमजान महीने में रहना चाहते हैं। और ईद के बाद 1 अप्रैल से शो की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।

अरिजीत सिंह और DJ मार्टिन गैरिक्स को साथ देख जनता गदगद, फैंस बोले- कोई दिखावा नहीं

मुंबई बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके गाने रिलीज होते ही फैंस के बीच वायरल हो जाते हैं और उनकी सादगी के तो सभी वैसे ही कायल हैं। अरिजीत एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी वर्ल्ड फेमस डीजे मार्टिन गैरिक्स के साथ एक फोटो वायरल हुई है। ये तस्वीर देखकर फैंस का दिल जोरों से धड़क उठा है, क्योंकि सभी अनुमान लगा रहे हैं कि वे साथ में काम करने वाले हैं। रिपोर्ट्स भी यही कह रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने एंजल्स फॉर ईच अदर’ नाम के एक गाने के लिए टीम बनाई है। इसका BTS वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो गाने के लिए रिकॉर्डिंग और रिहर्सल कर रहे हैं। पर सभी का ध्यान अरिजीत के घर पर गया है। अरिजीत सिंह और DJ Martin Garrix ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ज्वॉइंट पोस्ट शेयर किया। उन्होंने गाने की झलक दिखाते हुए एक BTS वीडियो पोस्ट किया। रील में उन्हें एक साथ गाने के लिए रिहर्सल करते हुए देखा जा सकता है। इसमें ‘एंजल्स फॉर ईच अदर’ गाने की कुछ लाइन्स भी सुनने को मिलती हैं। ये गाना इंग्लिश और हिंदी मिक्स लग रहा है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘एंजल्स फॉर ईच अदर’ अरिजीत सिंह के साथ जल्द ही आपके होंगे..।’ अरिजीत सिंह के घर डीजे मार्टिन ने की रिहर्सल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मार्टिन सिंगर के पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में स्थित घर पहुंचे हैं। इसमें अरिजीत के घर की अंदर से झलक देखने को मिल रही है। फैंस का कहना है कि घर में कोई तामझाम नहीं है। फैंसी आइटम नहीं है। लग्जरी नहीं है। इतना फेमस और अमीर होने के बाद भी अरिजीत बेहद सिंपल लाइफ जीते हैं। इस वीडियो में दोनों घर के अलग-अलग हिस्से में रिहर्सल करते दिख रहे हैं। सादगी देख फैंस हुए मुरीद एक फैन ने लिखा, ‘अरिजीत सिंह के घर को देखिए! कितने अच्छे और सरल व्यक्ति हैं। आप अपने हीरो को ऐसे ही देखना चाहते हैं, सरल, व्यावहारिक और फिर भी बेहद सफल। कोई ड्रामा नहीं, कोई दिखावा नहीं, बस 1000% पॉजिटिव वाइब्स।’ एक और फैन ने लिखा, ‘उनकी सादगी की प्रशंसा करता हूं। इस गाने का इंतजार नहीं कर सकता!’ एक और ने लिखा, ‘इस घर की सादगी और सामने आ रही प्रतिभा एक पूर्ण प्रेरणा है।’ साल 2011 में मिली थी सक्सेस अरिजीत 37 साल के हैं। वो प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने 2005 में ‘फेम गुरुकुल’ शो में हिस्सा लिया था। इसके बाद 2011 में ‘मर्डर 2’ के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से उन्हें पहचान मिली। उन्हें दो बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। भारत सरकार ने उन्हें 2025 में पद्मश्री से नवाजा है। हिंदी के अलावा बंगाली, तेलुगू, तमिल, मराठी, कन्नड़, गुजराती और असमिया भाषाओं में भी गाने गाए हैं। अरिजीत सिंह की नेट वर्थ caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक, अरिजीत की नेटवर्थ 65 करोड़ रुपये बताई जाती है। वो हर महीने 50 लाख से ज्यादा कमाई करते हैं। वो फिल्मों में गाने के लिए 20 से 30 लाख रुपये फीस लेते हैं। एक घंटे की लाइव परफॉर्मेंस के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

भूपेश बघेल के घर ED छापे को लेकर कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट बोले- यह बीजेपी का राजनीतिक प्रतिशोध

रायपुर भूपेश बघेल के घर ED छापे को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel के यहां ED का छापा स्पष्ट रूप से केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की मंशा को उजागर करता है. भाजपा ED, CBI जैसी एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं को डराने और दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है और एजेंसियों का दुरुपयोग अब एक सुनियोजित ढर्रा बन चुका है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को कुचलने और धमकाने वाली राजनीति अब एक पैटर्न बन गई है, जो लोकतंत्र के लिए भी खतरा साबित हो रही है. कांग्रेसजन इससे डरने वाले नहीं हैं और न्याय की लड़ाई के लिए हर संघर्ष स्वीकार है.     छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी के यहाँ ED का छापा स्पष्ट रूप से केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की मंशा को उजागर करता है।     भाजपा ED, CBI जैसी एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं को डराने और दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है और एजेंसियों का दुरुपयोग अब एक सुनियोजित…     — Sachin Pilot (@SachinPilot) March 10, 2025 बता दें,  छत्तीसगढ़ में विधानसभा बजट सत्र के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर छापेमारी की है. इसके अलावा जांच एजेंसी ने कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी, जहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ईडी के रडार पर थे.

Xiaomi 16 को लेकर चर्चा शुरू , 3D-प्रिंटेड होगा फ्रेम

नई दिल्ली Xiaomi की 15 सीरीज फाइनली लॉन्च हो चुकी है। 11 मार्च से फोन की सेल का आगाज होने वाला है। इस बीच Xiaomi 16 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि अभी ये जल्दबाजी होगा कि Xiaomi 16 पर चर्चा हो रही है। लेकिन अफवाहों का बाजार तेज हो चुका है। फोन के डिजाइन को लेकर नया दावा किया गया है। साथ ही इस बार फोन का डिजाइन काफी अलग हो सकता है। क्योंकि इसमें काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Ming-Chi Kuo ने X पर इसको लेकर नया दावा कर दिया है। Xiaomi 16 Pro में होगा 3D-प्रिंटेड फ्रेम? एक नई लीक के मुताबिक, Xiaomi 16 Pro में 3D प्रिंटेड फ्रेम दिया जा सकता है। यह जानकारी TF Securities International के विश्लेषक Ming-Chi Kuo ने X पर शेयर की है। Kuo के अनुसार, Xiaomi 16 Pro में मेटल मिड-फ्रेम होगा, जिसे चाइनीज सप्लायर Bright Laser Technologies की 3D प्रिंटिंग तकनीक से तैयार किया जाएगा। 3D प्रिंटिंग से फोन को क्या फायदा होगा? Kuo का कहना है कि 3D-प्रिंटेड फ्रेम का हल्का और खोखला डिजाइन फोन के वजन को कम करने में मदद करेगा। साथ ही, इससे थर्मल परफॉर्मेंस भी बेहतर होगी, यानी फोन अधिक हीटिंग के बिना लंबे समय तक अच्छी परफॉर्मेंस देगा। खास बात यह है कि इससे फोन की मजबूती पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 3D प्रिटिंग के सामने कुछ चुनौतियां भी देखने को मिल सकती हैं- हालांकि, 3D प्रिंटिंग तकनीक इतनी आसान नहीं है। इसे लेयर वाइज बनाया जाता है, जिससे प्रोडक्शन के मेकिंग में ज्यादा टाइम लगता है। साथ ही ये टेक्नोलॉजी थोड़ी महंगी भी साबित होती है। क्योंकि इसकी मैनुफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी की कीमत भी ज्यादा होती है। पहले भी हुआ था 3D टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल 3D-प्रिंटेड स्मार्टफोन फ्रेम्स पहली बार नहीं आ रहे हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में, Sharp ने mova SH251iS नामक पहला ग्लास-फ्री 3D डिस्प्ले वाला फोन लॉन्च किया था। हालांकि, यह टेक्नोलॉजी कुछ समय के लिए थी और सिर्फ कुछ स्पेशल एंगल्स पर ही वर्क करती थी। अभी टेक्नोलॉजी काफी आगे जा चुकी है। उदाहरण के लिए, ZTE Nubia Pad 3D जैसे डिवाइसेस में बिना चश्मे के 3D डिस्प्ले दिए जा रहे हैं। 3D प्रिंटेड स्मार्टफोन फ्रेम कब तक आ सकते हैं? हालांकि, 3D-प्रिंटेड फ्रेम्स को अपनाने में समय लग सकता है। यह टेक्नोलॉजी उतनी जटिल नहीं है जितनी ग्लास-फ्री 3D डिस्प्ले बनाना, लेकिन इसे बड़े पैमाने पर उत्पादन में लाने के लिए कुछ चुनौतियां बनी हुई हैं।

ईडी की छापेमारी पर राजनीतिक हलचल तेज, डिप्टी सीएम बोले – भूपेश बघेल के कार्यकाल में कई बड़े घोटाले हुए

रायपुर छत्तीसगढ़ में विधानसभा बजट सत्र के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर छापेमारी की है. इसके अलावा जांच एजेंसी ने कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी, जहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. ED की छापेमारी पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में कई बड़े-बड़े घोटाले हुए। जांच चल रही है, भूपेश बघेल के करीबी लोगों की घोटाले में प्रत्यक्ष भूमिका दिखी है. वो गिरफ्तार भी हैं उनके खिलाफ मामला भी चल रहा है, ये ED की जांच के कारवाई का हिस्सा है. अगर भूपेश बघेल ने कुछ नहीं किया है, उनकी कोई भूमिका नहीं हैं, तो उन्हें डरने या घबराने की जरूरत नहीं है. भूपेश बघेल ने इसे ‘षड्यंत्र’ बताया सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है. किन मामलों में हो रही जांच? सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ईडी के रडार पर थे.

Google Pixel 9a को लेकर तैयारियां शुरू, Pixel 8a हुआ सस्ता

मुंबई Google Pixel 9a को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। Google Pixel 9 सीरीज का ही ये पार्ट होने वाला है। इसमें चार नए मॉडल आएंगे, इसमें फोल्डेबल ऑप्शन को भी शामिल किया गया है। खास बात है कि इस फोन में कई खास फीचर्स भी दिए जा रहे हैं। Google ने इसके बाद Pixel 8a की कीमत कम कर दी है। आज हम आपको फोन पर चल रहे डिस्काउंट के बारे में जानकारी देने वाले हैं, तो चलिये आपको भी बताते हैं- Google Pixel 8a ने यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया था। अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart अपने ग्राहकों के लिए इस स्मार्टफोन पर शानदार डील लेकर आया है, जिससे आप इसे अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं। Pixel 8a पर भारी छूट! फिलहाल, Google Pixel 8a को Flipkart पर 52 हजार 999 रुपए की लिस्टेड कीमत पर बेचा जा रहा है। लेकिन कंपनी इस पर 28% का भारी डिस्काउंट दे रही है। इस छूट के बाद आप यह स्मार्टफोन सिर्फ 37 हजार 999 रुपए में खरीद सकते हैं। Google के इस फोन पर HDFC Bank Credit Card से EMI ट्रांजैक्शन करने पर 3 हजार रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर 36 हजार 950 रुपए तक की छूट पा सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी। अगर आपको 13 हजार रुपए की भी एक्सचेंज छूट मिलती है, तो Pixel 8a सिर्फ 24 हजार 999 रुपए में मिल सकता है। Google Pixel 8a के फीचर्स स्मार्टफोन में मजबूत प्लास्टिक बैक और एल्यूमीनियम फ्रेम दिया गया है। यह IP67 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से बचाव प्रदान करता है। इसमें 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 3 दिया गया है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 14 पर काम करता है। यह फोन 4nm Google Tensor G3 चिपसेट पर चलता है, जो 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। कैमरा सेटअप फोटोग्राफी के लिए 64MP + 13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। अगर आप एक प्रीमियम एंड्रॉयड फोन लेना चाहते हैं, तो Flipkart का यह ऑफर बेहतरीन डील साबित हो सकता है।

POCO M7 5G का एयरटेल एडिशन लॉन्‍च

मुंबई  POCO M7 5G स्‍मार्टफोन को पिछले सप्‍ताह भारत में लॉन्‍च किया गया था। अब कंपनी ने इसका एयरटेल एक्‍सक्‍लूसिव एडिशन लॉन्‍च कर दिया है। एक्‍सक्‍लूसिव एडिशन का मतलब है कि फोन में सिर्फ एयरटेल की सिम काम करेगी। जो यूजर्स एयरटेल का प्रीपेड या पोस्‍टपेड कनेक्‍शन यूज कर रहे हैं, उनके लिए यह फोन एक अच्‍छी डील साबित हो सकता है, क्‍योंकि इसके प्राइस POCO M7 5G के नॉर्मल मॉडल से कम रखे गए हैं। याद रहे कि किसी और नेटवर्क जैसे- वीआई या जियो के साथ यह फोन काम नहीं करेगा। स्‍मार्टफोन की कीमत POCO M7 5G एयरटेल ए‍क्‍सक्‍लूसिव एडिशन के दाम 9249 रुपये रखे गए हैं। हालांकि यह कीमत सभी ऑफर्स को मिलाकर है और POCO M7 के स्‍टैंडर्ड मॉडल से कम है। उस फोन को 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है। इस फोन को होली से ठीक पहले 13 मार्च से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा। दोपहर 12 बजे से फोन की सेल स्‍टार्ट हाेगी। इस फोन को भी तीन कलर्स- मिंट ग्रीन, स्‍टैन ब्‍लैक और ओशियन ब्‍लू में लाया गया है। फोन में ऐसी कई खूबियां होने का दावा है, जो आमतौर पर इस प्राइस कैटिगरी में नहीं मिलतीं।  स्‍पेसिफ‍िकेशंस, फीचर्स एयरटेल एडिशन वाले POCO M7 5G में 6.88 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है। कंपनी क्‍लेम कर रही है कि इस सेगमेंट में इतने बड़े डिस्‍प्‍ले वाला फोन नहीं मिलता। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की ब्राइटनैस मिलती है। फोन में क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट की ताकत दी गई है, जो इसे 5जी नेटवर्क का सपोर्ट ऑफर करती है। यह चिपसेट एंंट्री लेवल और शुरुआती मिड-रेंज फोन्‍स के लिए बनाया गया है। फोन के ज्‍यादातर स्‍पेसिफ‍िकेशंस POCO M7 5G के नॉर्मल मॉडल वाले ही हैं। इसमें 50 मेगापिक्‍सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा मिलता है। फोन में 5,160mAh की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर रन करती है। रेडमी और पोको के ज्‍यादातर फोन्‍स में अभी तक एंड्रॉयड 15 की एंट्री नहीं हो पाई है, जबकि गूगल ने एंड्रॉयड 16 की तैयारी कर ली है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो एयरटेल एक्‍सक्‍लूसिव पोको एम7 5जी में 5G, 4G LTE और डुअल बैंड वाई-फाई का सपोर्ट है। इसमें ब्‍लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी मिलती है। यह यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कहा था आने वाले पाँच साल में बजट को दुगना करेंगे और हम इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे

 भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ प्रारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के माध्यम से सरकार के द्वारा किए गए काम और भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की है। अभिभाषण के माध्यम से उन्होंने सरकार की नीति और नीयत का रोडमैप दिया है, उसके लिए वो सदन के नेता होने के नाते धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला बजट सबकी भावनाओं के अनुरूप होगा। उन्होंने कहा कि आज ही शिवपुरी में मध्यप्रदेश के 9वें माधव टाइगर रिजर्व का शुभारंभ हो रहा है और इससे पर्यटन की नई संभावनाओं का उदय होगा। सीएम ने कहा कि हम ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के बाद हम सपनों का मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ बजट सत्र मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि “मार्च 2024 में उज्जैन से शुरू रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से लेकर फरवरी 2025 में भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन तक मध्यप्रदेश को ₹30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिन्हें धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी प्रदान की है। प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए उनके खाते में ₹224 करोड़ की राशि अंतरित की गई है। अगले 5 वर्ष में प्रदेश में 1 लाख किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क से 8631 गांव जुड़े हैं, जिनकी लंबाई 19,472 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) अंतर्गत प्रदेश के 24 जिलों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के जनजाति वर्ग के लोग लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 30 लाख आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 13 लाख का निर्माण प्रगतिरत है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार से 11 लाख 89 हजार आवास निर्माण के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा ‘सबकी भावनाओं के अनुरूप होगा बजट’ सीएम डॉ. मोहन यादव ने सदन के नेता होने के नाते राज्यपाल के अभिभाषण के लिए आभार व्यक्त किया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कल अभिभाषण पर विस्तार से चर्चा होगी और बारह मार्च को सरकार का जवाब आएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि  आने वाला बजट सबकी भावनाओं और आशाओं के अनुरूप होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर हमारी सरकार अभी तक के बजट के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पर्याप्त धनराशि के साथ बजट लाएगी, जिसमें वो संकल्प भी दिखाई देगा जिसमें हमने कहा था कि पाँच साल में हम अपने बजट को डबल करेंगे।” बता दें कि 12 मार्च को सरकार बजट पेश करेगी। विधानसभा सत्र 24 मार्च तक चलेगा और इसमें कुल 9 बैठकें होंगी।

स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ सकती हैं मल्लिका शेरावत

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को साल 2004 में रिलीज हुई ‘मर्डर’ फिल्म से रातोंरात शोहरत मिली थी। इसमें वो इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम किया तो ब्रेक भी लिया। उन्होंने 2024 में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से कमबैक किया। अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वो स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ सकती हैं, जिसे रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्लिका शेरावत को पहले भी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ऑफर दिया गया था, लेकिन पहले के कुछ कमिटमेंट के कारण वो इसमें हिस्सा नहीं ले पाई थीं। हालांकि, इस साल उनकी तरफ से चीजें पॉजिटिव दिख रही हैं। हालांकि, अभी तक ऑफिशियली ऐलान नहीं हुआ है। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में ये आएंगे नजर? मल्लिका के अलावा एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, ओरी, दिग्विजय सिंह राठी, ईशा सिंह, चुम दरांग, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, गुल्की जोशी और भाविका शर्मा सहित कई अन्य हस्तियां शामिल हो सकती हैं। मोहसिन खान से शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है। कब शुरू होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’? रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग मई 2025 में शुरू होने वाली है और इस साल जून या जुलाई के आसपास इसका प्रीमियर होने की उम्मीद है। आप इस शो को कलर्स चैनल और जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। बीते सीजन की बात करें तो इसे करण वीर मेहरा ने जीता था।  

अबतक 10 लाख के आसपास किसानों ने पंजीयन कराया , गेहूँ की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में 15 मार्च से 5 मई तक होगी

भोपाल  मध्य प्रदेश के किसानों के लिए काम की खबर है। जिन किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन नहीं करवाया है तो वे फटाफट करवा लें। पंजीयन की लास्ट डेट 31 मार्च 2025 है।अबतक 10 लाख के आसपास किसानों ने पंजीयन कराया है।गेहूँ की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में 15 मार्च से 5 मई तक होगी। इस बार गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जायेगी। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और 175 रूपये प्रति क्विंटल राज्य सरकार द्वारा बोनस दिया जाएगा। इस उपार्जन पर समर्थन मूल्य की राशि 19,400 करोड़ रूपये तथा बोनस की राशि 1400 करोड़ रूपये का किसानों को भुगतान किया जाना संभावित है। इस बार 80 लाख टन गेहूं उपार्जन का  अनुमान इस साल प्रदेश में लगभग 80 लाख मे. टन गेहूं उपार्जन अनुमानित है।मालवा निमाड़ में इंदौर, उज्जैन संभाग के कई किसान गेहूं का उत्पादन करते हैं, लेकिन देशभर में सबसे ज्यादा सीहोर का शरबती गेहूं मशहूर है। मार्च के पहले हफ्ते तक जिलों में हुए पंजीयन की स्थिति     न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की बिक्री के लिए जिला बुरहानपुर में 31, खरगौन में 1616, बड़वानी में 99, अलीराजपुर में 46, खंडवा में 6079, धार में 15,940, झाबुआ में 2850, इंदौर में 27,075, मंदसौर 11,275, नीमच 3768, आगर-मालवा में 14,469, देवास में 26,904, रतलाम में 12,908।     शाजापुर में 35,346, उज्जैन में 56,805, अशोकनगर में 1276, शिवपुरी में 1670, ग्वालियर में 1612, दतिया में 2288, गुना में 2199, भिंड में 2266, श्योपुर में 3260, मुरैना में 1025, जबलपुर 1471, बालाघाट 112।     कटनी में 2093, पांढुर्णा 19, डिंडौरी में 658, छिंदवाड़ा में 3054, सिवनी में 8530, नरसिंहपुर में 6286, मंडला में 4598, हरदा में 1610, बैतूल में 3413, नर्मदापुरम में 27,222, विदिशा में 30,556, रायसेन में 31,197, राजगढ़ में 31,171, भोपाल में 17,182, सीहोर में 59,141, सतना में 2811।     रीवा में 1894, सिंगरौली में 369, मऊगंज 94, मैहर में 924, सीधी में 1382, अनूपपुर में 103, उमरिया में 1447, शहडोल में 2246, पन्ना में 2416, निवाड़ी में 431, दमोह में 7636, टीकमगढ़ में 2705, छतरपुर में 3676 और सागर में 20,378 किसानों ने पंजीयन कराया है।

महू में देर रात को उपद्रव के बादआज शांति कायम, बाजार में अधिकतर दुकानें बंद

 महू दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बड़ा बवाल हो गया। महू में निकाले जा रहे विजयी जुलूस पर रविवार देर रात पथराव और आगजनी की गई। स्थिति को संभालने के बाद पुलिस ने जीत के जश्न में नफरत घोलने वालों पर ऐक्शन तेज कर दिया है। पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महू में देर रात को उपद्रव के बाद सोमवार को शांति कायम है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार स्थित पर नजर बनाए हुए है। हिंदू संगठनों के लोग बाजार भी बंद कराने निकले। हालांकि, सोमवार को महू में बाजार में अधिकतर दुकानें बंद रहती हैं। लेकिन कुछ दुकानें जो खुली थीं उन्हें हिंदूवादी कार्यकर्ता बंद कराते दिखे। घटना वाले इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है। डीएम आशीष सिंह ने अब तक की स्थिति पर मीडिया से बाचती की और स्थिति को नियंत्रण में बताया। डीएम ने कहा, ‘कल की जो घटना हुई थी जैसी ही इसकी सूचना मिली पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। पहले चरण में हमारा प्रयास था कि शांति पूरी तरह से स्थापित हो उसमें हम लोग सफल रहे। हम लोगों ने तुरंत पुलिस को मूव कराके यह सुनिश्चत किया कि जो घटनाएं हो रही थीं, आगजनी पथराव की, उनको तत्काल रोक लिया जाए। इसके बाद जांच शुरू की कि कौन लोग इसमें शामिल थे, किस तरह से घटना की शुरुआत हुई। एफआईआर के आधार पर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। कुछ और एफआईआर दर्ज किया जा सकता है। अभी पूरी तरह से शांति स्थापित है। कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हो। एक भी जिम्मेदार व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। जहां तक बंद आदि की बात है, इसकी आवश्यकता नहीं है। शांति स्थापित हो चुका है।’ चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद देशभर की तरह महू में भी लोग सड़कों पर निकलकर जश्न मनाने लगे। लोग नारेबाजी करते हुए जश्न मना रहे थे। महू की जामा मस्जिद के पास जश्न के बीच अचानक एक पक्ष ने पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में टकराव हो गया। पथराव के बीच कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। उपद्रवियों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया। देर रात स्थिति को काबू कर लिया गया। घटना में घायल हुए कुछ लोगों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जज बागची बने सुप्रीम कोर्ट में नए जज, सबसे लंबा होगा कार्यकाल, 2031 में बनेंगे CJI

नई दिल्ली: कलकत्ता हाईकोर्ट के जज जस्टिस जॉयमाल्या बागची अब सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनेंगे. केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत के जज के तौर पर उनकी नियुक्ति को अधिसूचित कर दिया है. कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद जस्टिस जॉयमाल्या बागची को सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में नियुक्त किया है. 6 मार्च को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस बागची को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी. जस्टिस बागची 2031 में जस्टिस केवी विश्वनाथन की जगह भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने की कतार में होंगे. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए गए कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया कि कॉलेजियम ने 6 मार्च, 2025 को हुई बैठक में सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिए पात्र उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ न्यायाधीशों के नामों पर विचार-विमर्श किया. योग्यता, निष्ठा और क्षमता का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने और कई विचारों को समायोजित करने के बाद जस्टिस जॉयमाल्या बागची (जो वर्तमान में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं) को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की. 2011 में कलकत्ता हाईकोर्ट के जज बने जस्टिस बागची को 27 जून 2011 को कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था. 4 जनवरी 2021 को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में उनका ट्रांसफर कर दिया गया था. 8 नवंबर 2021 को उन्हें कलकत्ता हाईकोर्ट में वापस भेज दिया गया और तब से वह वहीं कार्यरत हैं. कॉलेजियम ने कहा कि जस्टिस बागची ने 13 वर्षों से अधिक समय तक हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में सेवा दी है. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कानून के विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया है. CJI बनने की कतार होंगे जस्टिस बागची 18 जुलाई 2013 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस अल्तमस कबीर के रिटायर्ड होने के बाद, कलकत्ता हाईकोर्ट से कोई भी जज भारत का मुख्य न्यायाधीश नहीं बना है. 25 मई 2031 को जस्टिस के.वी. विश्वनाथन के रिटायर होने पर जस्टिस जॉयमाल्या बागची भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करने की कतार में होंगे. जस्टिस बागची का सुप्रीम कोर्ट में छह साल से अधिक का कार्यकाल होगा, वह 02 अक्टूबर 2031 को रिटायर होंगे.

अटल जी के बताए मार्ग पर चलकर करना होगा विकास -डॉ.महेंद्र सिंह

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में भोपाल संभाग के नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों की बैठक को किया संबोधित ————————————————– प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विकसित भारत का संकल्प 2047 तक पूरा होगा -निकायों में ढाई साल में अच्छा काम हुआ, जनता की सेवा के लिए नवाचारों को अपनाते रहें -श्री अजय जामवाल -प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा विकास -अटल जी के बताए मार्ग पर चलकर करना होगा विकास -डॉ.महेंद्र सिंह भोपाल भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने सोमवार को  भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल संभाग के नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित देशों की पंक्ति में लाने का संकल्प लिया है। इस दिशा में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जब से देश की कमान संभाली है तभी से तेजी से विकास कार्य हो रहे है। हमें भी तन-मन और धन से अपने-अपने क्षेत्र का विकास करना होगा। देश की जनता का भरोसा हमारी पार्टी पर लगातार प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ता जा रहा है। हमें लगातार जनता का समर्थन इसलिए मिल रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए विकास योजनाएं शुरू की गई हैं। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार होने के नाते पिछले कुछ सालों में प्रदेश का विकास तेज रफ्तार से हुआ है। इसे हम सबको मिलकर आगे बढाना है। श्रद्वेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों को साकार करने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलकर विकास करना होगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पकंज जोशी एवं जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र यति मंचासीन रहे। जागरूकता, विश्वास और सुचिता के साथ काम करना होगा – श्री अजय जामवाल भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों का जनता से सीधा जुड़ाव होता है, क्योंकि वो दिन भर जनता के बीच में रहते हैं। केंद्र और राज्यों की योजनाओं को जमीन पर उतारने के अलावा उस क्षेत्र में नवाचारों के माध्यम से किस तरह जनता और समाज की सेवा की जा सकती है इस दिशा में भी तेजी से काम करने की आवश्यकता है, ताकि जिन लोगों ने हमें चुना है उनका भरोसा भाजपा पर बना रहे। हमें हमेशा जागरूकता, विश्वास और सुचिता के साथ समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। आने वाले समय में हमारी पीढ़ियां महापुरुषों के बारे में जानकारी रखे इसके प्रयास करने होंगे, ताकि हमारे देश का इतिहास और सभ्यता का परिचय आने वाली पीढ़ियों को आसानी से मिल सके।   अटल जी को जानने के लिए उनके बारे में पढ़ना होगा-डॉ. महेंद्र सिंह भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन यानी केंद्र, राज्य और नगरीय और ग्रामीण निकायों में जनता की चुनी गई सरकारों के चलते प्रदेश में विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। पिछले ढाई सालों में बहुत काम हुआ है, लेकिन हमें यही रुकना नहीं है। श्रद्वेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जनशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है, इसमें निरंतर विकास की रफ्तार को बनाए रखकर आम जनता के हितों से जुड़े हुए कार्यों को पूरा करना है। अटल जी को जानने के लिए हमें उन्हें पढ़ना होगा, तब हम उनके बताए गए मार्गों और विचारों को जानकार और बेहतर काम कर पाएंगे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet