LATEST NEWS

अभिनेत्री रान्या राव जांघ पर चिपकाकर दुबई से ले आईं 14 किलो सोना, पुलिस को ऐसे देती थीं चकमा

बेंगलुरु कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव के सोना तस्करी मामले की जांच में नई जानकारी सामने आई है। खबर है कि वह अपने शरीर पर 10 किलो से ज्यादा सोना चिपकाकर भारत लेकर आई थीं। गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। DRI यानी राजस्व खुफिया निदेशालय ने अदालत में इस मामले का राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े होने का जिक्र किया है और राव की हिरासत की मांग की थी। आ गया पहला बयान खबर है कि राव की तरफ से अधिकारियों को बताया गया है कि उनके पास कुल 17 सोने की छड़ें मिली थीं। इसके अलावा उन्होंने दुबई के साथ-साथ यूरोप, अमेरिका, मिडिल ईस्ट के देशों की भी यात्रा की थी। कहा जा रहा था कि वह हर ट्रिप से करीब 12 लाख रुपये कमाती थीं। हालांकि, उनकी आय को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।  उन्होंने कहा, ‘मैंने यूरोप, अमेरिका और मिडिल ईस्ट, दुबई की यात्रा की है। मैं बताना चाहती हूं कि मैं अभी थक गई हूं, क्योंकि मुझे पर्याप्त आराम नहीं मिला है।’ उन्होंने एजेंसी के साथ सहयोग करने का भी वादा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, राव ने DRI को बताया, ‘मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। मैं फिर बताना चाहती हूं कि मैं जारी जांच में पूरा सहयोग करूंगी और जब भी बुलाया जाएगा, पेश हो जाऊंगी। इस बयान को रिकॉर्ड करते समय धार्मिक भावनाओं को किसी तरह की चोट नहीं पहुंचाई गई है। मुझे समय-समय पर भोजन और पानी दिया गया, लेकिन मैं नहीं खाने फैसला किया, क्योंकि मुझे भूख नहीं लक रही थी और मैं पानी पी रही थी…।’ जांघ पर चिपकाकर लाईं सोना पहले कहा जा रहा था कि राव जैकेट के जरिए सोने की खेप लेकर आई थीं। वहीं, DRI ने संकेत दिए हैं कि अभिनेत्री के शारीरिक जांच के दौरान सोना होने का पता चला था। एजेंसी ने कहा था, ‘जांच में उनके शरीर पर 14.2 किलो सोना चालाकी से छिपाने का पता चला था।’ राव 3 मार्च को दुबई से लौटी थीं। त्रों के हवाले से बताया गया है कि 31 वर्षीय एक्ट्रेस कथित तौर पर अपनी जांघों पर टेप और बेंडेज की मदद से सोने की 14 छड़ें चिपकाकर लाई थीं, ताकि कस्टम अधिकारियों को इसका पता न चले। उन्होंने कहा कि राव ने कथित तौर पर 1-1 किलो के 14 सोने के बार अपनी जांघों पर टेप और बेंडेज की मदद से चिपका लिए थे और उन्हें छिपाने के लिए पेंट पहना था। ऐसे देती थीं पुलिस को चकमा खबरें हैं कि राव कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने के बाद भारत वापस आने पर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर VIP चैनल का सहारा लेती थीं। उस दौरान एक प्रोटोकॉल अधिकारी बगैर गहन जांच के उनका बाहर निकलना सुनिश्चित करता था। कथित तौर पर वह कई बार पुलिस एस्कॉर्ट की मदद से एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चैक से बचीं। सोमवार को भी उन्होंने एक पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ इसी तरह की कोशिश की थी। हालांकि, तब DRI ने उन्हें सोने के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें नागवारा स्थित DRI कार्यालय ले जाया गया और पूछताछ की गई। कितने करोड़ का खेल राव के पास केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिले 14.2 किलो सोने की अनुमानित कीमत 12.56 करोड़ रुपये बताई जा रही थी। एयरपोर्ट पर हुई कार्रवाई के बाद राव के घर पर भी अधिकारियों ने दबिश दी थी। तलाशी के दौरान 2.06 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए थे।

मुझे निर्देश दिए गए थे कि मैं आरएसएस के खिलाफ न बोलूं, क्योंकि इससे हिंदू नाराज हो सकते हैं:दिग्विजय सिंह

भोपाल कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पर्दे के पीछे से भाजपा का समर्थन करने वाले कांग्रेस नेताओं पर राहुल गांधी द्वारा एक दिन पहले की गई सख्त टिप्पणी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें हिंदुओं के नाराज होने के डर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ कुछ नहीं बोलने को कहा गया था। अहमदाबाद में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा था कि पार्टी का पहला काम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के दो समूहों को अलग करना है – पहला जो पार्टी की विचारधारा को अपने दिल में रखते हैं और जनता के साथ खड़े हैं और दूसरे वो जो जनता से कटे हुए हैं, ‘जिनमें से आधे भाजपा के साथ हैं।’ उन्होंने ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं की छंटनी करने की आवश्यकता पर बल दिया था तथा सख्त कार्रवाई यहां तक ​​कि निष्कासन की भी चेतावनी दी थी। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने गांधी को उनके बयान के लिए बधाई दी और कहा, “मुझे याद है कि जब मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चुनाव प्रचार करने गुजरात गया था, तब मुझे निर्देश दिए गए थे कि मैं आरएसएस के खिलाफ न बोलूं, क्योंकि इससे हिंदू नाराज हो सकते हैं।” दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस के नेतृत्व वाला संघ परिवार हिंदुओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। उन्होंने कहा कि वह केवल धर्म के नाम पर समुदाय को गुमराह करता है और उनका शोषण करता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, “हिंदू धर्म गुरु शंकराचार्य जी की परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है और यह आज भी चलन में है। उनमें से कौन सा शंकराचार्य आज भाजपा, आरएसएस का समर्थक है? भाजपा शोषक तत्वों का एक समूह है जिसका एकमात्र उद्देश्य धर्म के नाम पर लोगों को लूटना और सत्ता हासिल करना है।”

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का 9वें टाइगर रिजर्व के लिये माना आभार

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 मार्च को मध्यप्रदेश के 9वें टाइगर रिजर्व का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस ऐतिहासिक अवसर पर एक बाघ एवं एक बाघिन को टाइगर रिजर्व में छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव टाइगर रिजर्व की 13 किलोमीटर लम्बी पत्थर की सेफ्टी वॉल का भी उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का माधव राष्ट्रीय उद्यान को देश के 58वें और मध्यप्रदेश के 9वें टाइगर रिजर्व की सौगात प्रदान करने पर आभार जताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टाइगर रिजर्व बनने से वन्य-जीव संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन को नई ऊँचाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह मध्यप्रदेश को वन्य-जीव संरक्षण क्षेत्र में मिली एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माधव राष्ट्रीय उद्यान ऐतिहासिक और प्राकृतिक दृष्टि से बेहद समृद्ध है। टाइगर रिजर्व घोषित होने से वन्य-जीवों के संरक्षण के साझा प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी। शिवपुरी स्थित माधव नेशनल पार्क अब प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व बन गया है। देश के 58वें और प्रदेश के 9वें टाइगर रिजर्व पर जताई प्रसन्नता प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि वन्य जीव प्रेमियों के लिए एक आश्चर्यजनक समाचार प्राप्त हुआ है। भारत वन्य जीव विविधता और वन्यजीवों के संरक्षण करने वाली संस्कृति से धन्य है। हम हमेशा हमारे वन्य प्राणियों की रक्षा करने और एक सतत् विकासशील ग्रह में जीवन कायम रखने में योगदान देने में सबसे आगे रहेंगे। 375 से अधिक वर्ग कि.मी. में फैला है टाइगर रिजर्व माधव टाइगर रिजर्व का आरक्षित वन क्षेत्र 32429.52 हेक्टेयर, संरक्षित वन क्षेत्र 2422.00 हेक्टेयर और राजस्व क्षेत्र 2671.824 हेक्टेयर है। इस प्रकार कुल क्षेत्र 37523.344 हेक्टेयर अथवा 375.233 वर्ग किलोमीटर है। टाइगर रिजर्व में अब बाघों की संख्या 7 हो जायेगी टाइगर रिजर्व में कुल बाघों की संख्या 5 है। इसमें 2 नर और 3 मादा शामिल हैं। बाघिन ने 2 शावकों को जन्म दिया है, जिनकी उम्र लगभग 8 से 9 माह है। सोमवार 10 मार्च को दो बाघ और छोड़े जाने से टाइगर रिजर्व में कुल बाघों की संख्या 7 हो जायेगी।  

ललित मोदी का वानूआतू का पासपोर्ट रद्द होगा, जयशंकर की वजह से साजिश हुई नाकाम

नई दिल्ली  भारत के भगोड़े और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व संस्थापक ललित मोदी ने अपना भारतीय पासपोर्ट जमा करने के लिए लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में आवेदन दिया था। कहा जा रहा था कि ललित मोदी ने प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश वानूआतू की नागरिकता हासिल कर ली है। उसने गोल्डन पासपोर्ट हासिल कर लिया था। हालांकि, इसके अगले ही दिन यह खबर आई कि वानूआतू के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता आयोग को ललित मोदी के पासपोर्ट को रद्द करने का निर्देश दिया है। ललित मोदी ने 7 मार्च को अपना भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया और बाद में विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की थी। जानते हैं कि ललित मोदी का खेल कैसे बिगड़ा? कैसे ललित मोदी का खेल बिगड़ा, जानिए मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त नीता भूषण ने कुछ अन्य द्वीपीय देशों के साथ मिलकर ललित मोदी के वानूआतू का पासपोर्ट रद्द कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इन दिनों लंदन दौरे पर थे। ऐसे में यह संभव है कि ललित मोदी का खेल बिगड़ गया हो। क्योंकि, भारत सरकर कतई यह नहीं चाहेगी कि ललित मोदी को किसी ऐसे देश में शरण मिले, जहां से उसे लाना मुश्किल हो। वानूआतू सरकार बोली-ललित मोदी के कारनामे नहीं पता थे दरअसल, वानूआतू सरकार ने ललित मोदी को दिए पासपोर्ट को रद्द करने का आदेश दे दिया है। इसको लेकर वानूआतू के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने एक हाई लेवल मीटिंग की। वनुआतू सरकार के मुताबिक, उन्हें ललित मोदी के कारनामे के बारे में पता नहीं था। इस आदेश के बाद ललित मोदी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, वानूआतू के गोल्डन पासपोर्ट कार्यक्रम पर ललित मोदी की वजह से बुरा असर पड़ने की आशंका थी। यूरोप जैसे देश वानूआतू पर एक्शन ले सकते थे। कहां है ये देश, 82 द्वीपों में से 65 पर ही रहती है आबादी वानूआतू दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप देश है। यह 82 द्वीपों से बना एक द्वीपसमूह है, जिनमें से केवल 65 पर ही आबादी है। ये ऑस्ट्रेलिया के पूर्व और न्यूजीलैंड के उत्तर में या ऑस्ट्रेलिया और फिजी के बीच में स्थित है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर पोर्ट विला है, जो इफेट द्वीप पर स्थित है। वीजा इंडेक्स के अनुसार, वानूआतू पासपोर्ट होल्डर 56 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इसका सिटीजनशिप-बाई-इंवेस्टमेंट प्रोग्राम एक अत्यधिक आकर्षक प्लान बन गया है। यह खुशहाल देशों में से एक है। ललित मोदी ने वानुअतु को क्यों चुना? भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचने की कोशिश के अलावा एक संभावित कारण वानूआतू का गोल्डन पासपोर्ट कार्यक्रम हो सकता है। देश में निवेश द्वारा नागरिकता (सीबीआई) या गोल्डन पासपोर्ट कार्यक्रम बेहद पॉपुलर है, जो अमीर लोगों को अपना पासपोर्ट खरीदने की अनुमति देता है। वानूआतू ही क्यों, जानिए-इसकी वजह वानूआतू अपने नागरिकों पर कोई व्यक्तिगत कर नहीं लगाता है। इसका मतलब है कि आप जो भी आय कमाते हैं, चाहे वह स्थानीय हो या अंतरराष्ट्रीय वानूआतू सरकार की ओर से टैक्सेशन से पूरी तरह मुक्त है। देश में न तो विरासत कर है और न ही कॉर्पोरेट कर। इसका मतलब यह है कि अगर किसी व्यक्ति का व्यवसाय वानूआजू में रजिस्टर्ड है, लेकिन देश के बाहर से आय अर्जित करता है, तो उसे उन आय पर कॉर्पोरेट करों के अधीन नहीं होना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय ने मामले पर क्या कहा था विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, ‘ ललित मोदी ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए आवेदन किया है। इसकी जांच मौजूदा नियमों और प्रक्रियाओं को देखते हुए की जाएगी। हमें यह भी जानकारी मिली है कि उसने वानूआतू की नागरिकता हासिल कर ली है। हम कानून के तहत उसके खिलाफ मामला आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।’ ललित मोदी साल 2010 में भारत से भाग गया था और तब से लंदन में रह रहा है। 1 करोड़ में हासिल कर लेते हैं वानूआतू की नागरिकता वानूआतू एक इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम के तहत अपनी नागरिकता बेचता है। लगभग 1 करोड़ रुपए खर्च करके इस देश की नागरिकता हासिल की जा सकती है। इस प्रोग्राम के तहत 1 हफ्ते के अंदर पैसा जमा कराने के बाद आप यहां के नागरिक बन सकते हैं। इसके अलावा यहां दोहरी नागरिकता भी हासिल की जा सकती है। वानूआतू के पासपोर्ट पर इतने देशों में वीजा फ्री जर्नी वानूआतू के पासपोर्ट पर 55 देश वीजा फ्री एक्सेस देते हैं। वहीं 34 देश वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं। इसके अलावा यह देश टैक्स हेवन भी है, जिसके चलते पिछले कुछ समय से यहां की नागरिकता लेने का चलन बढ़ा है। वानूआतू का नागरिक बनने के लिए इस देश में रहना भी जरूरी नहीं है। वानूआतू में पर्यटन मुख्य कारोबार वानुआतू की 60 फीसदी से ज्यादा आबादी खेती-किसानी से जुड़ी है। यहां का मुख्य कारोबार पर्यटन है। जरूरी विदेशी मुद्रा पर्यटन के माध्यम से आती है। वानूआतू को दक्षिण प्रशांत क्षेत्र की प्रवाल भित्तियों की खोज करने के इच्छुक गोताखोरों के लिए छुटियां बिताने वाले प्रमुख डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। देश में पेट्रोलियम का कोई भंडार नहीं है। 4,000 साल से शुरू हुई इंसानों की बसावट वानूआतू पर इंसानों के आने की कहानी 4,000 साल पहले से शुरू होत है। वानूआतू में मेलानेशियाई लोग सबसे पहले आकर बसे थे। यूरोप के लोगों ने 1605 में क्यूरॉस के नेतृत्व में स्पेनिश अभियान के एस्पिरिटू सैंटो में आने पर इन द्वीपों का पता लगाया था। 1880 के दशक में फ्रांस और इंग्लैंड ने देश के कुछ हिस्सों पर अपना दावा किया और 1906 में वे एक ब्रिटिश-फ्रांसीसी सहस्वामित्व के जरिये न्यू हेब्रिड्स के रूप में इस द्वीपसमूह के संयुक्त प्रबंधन के एक ढांचे पर सहमत हुए। 1970 के दशक में एक स्वतंत्रता आंदोलन ने जन्म लिया और 1980 में वानूआतू गणराज्य बनाया गया।

रमजान और इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट, मुस्लिम समुदाय के युवक सड़क पर, पुलिस ने लाठी चार्ज कर युवकों को खदेड़ा

सहारनपुर सहारनपुर जनपद के बेहट में पिछले कुछ दिनों से रमजान और इस्लाम धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तनाव जारी है। सोमवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने बस स्टैंड पर एकत्र होकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। दरअसल, चार दिन पहले इस्माइलपुर पठानपुरा के रहने वाले एक युवक की फेसबुक आईडी से पोस्ट डाली गई थी, जो रमजान और इस्लाम धर्म को लेकर की गई थी। उसी दिन युवक कोतवाली में पहुंच गया था और पुलिस को बताया कि किसी ने उसकी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया है। उसकी फेसबुक आईडी से लगातार आत्तिजनक पोस्ट डलती रही। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई। उनकी मांग है कि युवक को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस कर दर्ज जांच शुरू कर दी थी, लेकिन सोमवार को मुस्लिम समुदाय के युवा भारी संख्या में बस स्टैंड पर पहुंचे। पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। माहौल को भांपते हुए पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। कुछ युवाओं को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि भीड़ में कुछ बाहरी युवा शामिल है। स्थिति को नियंत्रित करते हुए गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। 

12वीं पास विद्यार्थी को अंडर ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए नहीं मिल रहा

भोपाल संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लगातार प्रयासों के बीच ये खबर हैरान करने वाली है। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से उत्तर मध्यमा/प्राक्शास्त्री (कक्षा 11वीं और 12वीं) करने वाले स्टूडेंट्स न तो ग्रेजुएशन के लिए किसी दूसरे कॉलेज में एडमिशन ले पा रहे है कक्षा 12वीं तक की ये कक्षाएं किसी बोर्ड से संबद्ध नहीं हैं। हालांकि जो छात्र प्राक्शास्त्री के बाद इसी विश्वविद्यालय से शास्त्री यानी ग्रेजुएशन करता है या इससे आगे की पढ़ाई करता है तो उसे सब जगह मान्य किया जा रहा है। भोपाल कैंपस में प्राक्शास्त्री कोर्स में हर साल 60 छात्रों को प्रवेश मिलता है अब अन्य संस्थानों द्वारा इसे मान्यता न देने से ये चिंतित हैं। केंद्र सरकार सभी को सर्कुलर जारी कर चुकी, फिर भी मान्यता नहीं दे रहे बोर्ड     भोपाल के आर्यावर्त शर्मा ने 2024 में राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, भोपाल कैंपस से कक्षा 12वीं (प्राक्शास्त्री) की पढ़ाई की, लेकिन इसे मान्यता न मिलने के कारण किसी कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल रहा। वे सीयूईटी और अग्निवीर भर्ती में आवेदन नहीं कर पाए, क्योंकि ऑनलाइन फॉर्म में राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान और केंद्रीय संस्कृत विवि का नाम उपलब्ध नहीं। अब उन्हें प्राइवेट 12वीं की पढ़ाई करनी पड़ रही है। समाधान के लिए कैंपस में कई बार संपर्क किया, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली।     भारत सरकार ने 1970 में संस्कृत शिक्षा के विकास के लिए राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान की स्थापना की थी। मई 2002 में इसे बहुपरिसरीय मानित विश्वविद्यालय घोषित किया गया, जिसका भोपाल कैंपस साल 2002-03 से संचालित है।     2020 में इसे केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में शामिल कर दिया गया। 2013 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी राज्यों और बोर्ड को सर्कुलर जारी कर स्पष्ट किया था कि उत्तरमध्यमा/प्राक्शास्त्री 11वीं और 12वीं के समकक्ष है, फिर भी कई संस्थान इसे मान्यता नहीं दे रहे हैं। मामला उच्च स्तर पर संज्ञान में यह प्रकरण उच्च स्तर पर संज्ञान में लाया गया है। प्राक्शास्त्री को केंद्रीय मंत्रालय द्वारा हायर सेकंडरी के समतुल्य माना गया है। इसे मान्य किया जाना चाहिए। -प्रो. रमाकान्त पांडेय, निदेशक, भोपाल कैंपस, केंद्रीय संस्कृत विवि जल्द समाधान किया जाएगा विषय संज्ञान में है। पूर्व में राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान थे। तब समस्या नहीं थी। मंत्रालय स्तर पर चर्चा की जा रही है। जल्द समाधान होगा।-प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी, कुलपति, केंद्रीय संस्कृत विवि, दिल्ली  

कंटेनर और कार की जोरदार टक्कर, पांच की मौत, 3 घायल

बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के गोटवा के पास सोमवार सुबह लाइन बदल रहे कंटेनर में लग्जरी कार की टक्कर हो गई। कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान शिवराज सिंह पुत्र होमपाल सिंह, जिला संभल, शकील पता अज्ञात, बिस्वजीत पता अज्ञात, बहारन पता अज्ञात, डॉ प्रेम पुत्र नंदलाल, तरकुलही जसोपुर थाना खोराबार गोरखपुर के रुप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान छागूर यादव पुत्र उमा यादव, जिला गोपालगंज, भुआल पुत्र शंभू प्रसाद, गोपालगंज बिहार, अनिरुद्ध पुत्र सूर्यनाथ, थाना खोराबार के रुप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती की तरफ जा रहा कंटेनर अचानक लाइन बदलने लगा। तभी सामने से आ रही कार की भीषण टक्कर हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोग भी बुरी तरह से दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह से वाहन को काटकर कार से अंदर से लोगों को निकाला। पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   हादसे के बाद हाईवे पर दोनों लाइन में जाम लग गया। मृतकों में एक की पहचान हो पाई है जो कार का चालक है। ड्राइवर प्रेम खोराबार थाना क्षेत्र जनपद गोरखपुर के तरकुलही जसोपुर का रहने वाला है। कार सवार सभी लोग गुजरात से बिहार और गोरखपुर जा रहे थे।  

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार, सिर पर गंगाजल लेकर पहुंचे बीजेपी विधायक

भोपाल  मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक चेहरे पर काले नकाब लगाकर विधानसभा पहुंचे। उनके हाथों में तख्तियां थीं और वे गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी कर रहे थे। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा से बच रही है।एमपी विधानसभा का बजट सत्र, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित. सिर पर गंगाजल लेकर पहुंचे बीजेपी विधायक दूसरी तरफ, जबलपुर उत्तर से बीजेपी विधायक अभिलाष पांडे सिर पर गंगाजल लेकर विधानसभा पहुंचे। विधायकों ने सत्र के लिए कुल 2939 सवाल दर्ज कराए हैं। विधानसभा सचिवालय को ऑनलाइन 1785 सवाल मिलेमध्य प्रदेश में हैं, जबकि 1154 सवाल ऑफलाइन जमा किए गए हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन और बीजेपी विधायक का गंगाजल लेकर आना चर्चा का विषय बना रहा। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सत्र का उद्घाटन किया। 11 मार्च को दूसरा अनुपूरक बजट और आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। 12 मार्च को 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश होगा। राज्यपाल ने अपने भाषण में नदियों को जोड़ने की योजना ‘नदी जोड़ो’ परियोजना का जिक्र किया। इस परियोजना से राज्य के जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन होगा और जल संकट कम होगा। सरकार के कामों की रिपोर्ट दी बजट सत्र में राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने सरकार के कामों की रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने क्या-क्या किया है। साथ ही आगे क्या करने वाली है, इसका भी खाका पेश किया। यह सत्र 10 मार्च यानी कि आज से ही शुरू हुआ है और 24 मार्च को समाप्त होगा।

जयपुर में धूमधाम से मनाया आईफा अवॉर्ड्स के 25 वर्षों की विरासत का ऐतिहासिक जश्न

जयपुर इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉर्ड्स ने अपने 25 साल पूरे होने का जश्न राजस्थान की शाही राजधानी जयपुर में धूमधाम से मनाया। ‘सिल्वर इज द न्यू गोल्ड’ थीम के तहत यह सिल्वर जुबली एडिशन भारतीय सिनेमा की शानदार स्टोरी टेलिंग, आर्ट और इनोवेशन को समर्पित रहा। नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स में करण जौहर और कार्तिक आर्यन की मजेदार होस्टिंग के साथ, शाहरुख खान, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर और कृति सेनन ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दीं। करीना ने अपने दादा राज कपूर को ट्रिब्यूट दिया, जबकि माधुरी और शाहिद की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने समां बांध दिया। आईफा 2025 में बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट लीडिंग रोल (मेल/फीमेल) सहित कई कैटेगरीज में अवॉर्ड्स दिए गए। प्रतिभा रांटा और लक्ष्य लालवानी को बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड्स मिले, जबकि कुणाल खेमू को ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के लिए बेस्ट डायरेक्टोरियल डेब्यू का सम्मान मिला। राकेश रोशन को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया गया। जयपुर में इस भव्य आयोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि आईफा के 25वें एडिशन से राजस्थान के पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिली। आईफा के को-फाउंडर आंद्रे टिमिंस ने इसे भारतीय सिनेमा के 25 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। शाहरुख खान, करण जौहर, शाहिद कपूर, करीना कपूर और कृति सेनन ने आईफा 2025 का हिस्सा बनने पर खुशी जताई। जयपुर की ऐतिहासिक भव्यता और आईफा की ग्लैमर से भरी दुनिया का यह संगम अभूतपूर्व रहा।

ओंकारेश्वर, उज्जैन और झाबुआ में धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करायेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगोरिया की मस्ती में झूमते-नाचते टोलियों को देखकर पाँव अपने आप लगते हैं थिरकने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव झाबुआ जिले में जल प्रदाय के लिए अनास नदी को नर्मदा नदी से जोड़ने की योजना का होगा परीक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओंकारेश्वर, उज्जैन और झाबुआ में धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करायेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव कालका माता मंदिर से एम-2 होटल तक का होगा सड़क निर्माण भगोरिया में हुआ भव्य स्वागत, भगोरिया की मस्ती में झूमे मुख्यमंत्री भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि झाबुआ जिले की सांस्कृतिक विविधता एवं महत्व को परिलक्षित करते भगोरिया हाट में सम्मिलित होकर बहुत आनंद आया है। फागुन का रंग चढ़ रहा है। भगोरिया में मदमस्त टोलियों ने एक नए उत्साह का संचार किया है, मन प्रफुल्लित हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम स्थल पर ढोल-मांदल लिये नृत्य करते हुए दलों के साथ भगोरिया की मस्ती में झूम उठे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भील महासम्मेलन का भारत माता, क्रांतिसूर्य टंट्या भील, राणा पुंजा एवं शबरी माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगोरिया में मस्ती में झूमते-नाचते टोलियों को देखकर पाँव अपने आप थिरकने लगते हैं। उन्होंने कहा कि झाबुआ में हजारों वर्षों से फागुन के माह में ढोल-मांदल की थाप पर भगोरिया उत्सव मनाया जाता रहा है, जो कि इसकी पहचान बन गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आप अपने पूर्वजों का अभिनंदन करें और संस्कृति और विरासत को बनाये रखें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय समाज के विकास के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार तत्परता से कार्य कर रही है। अब रोजगार के लिये युवाओं को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार प्रत्येक क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय विद्यार्थियों के लिये मेडिकल कॉलेज सहित अन्य प्रोफेशनल कोर्स की नि:शुल्क कोचिंग शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज खोलने की नीति में बदलाव किया गया है। इसमें सबसे पहले जनजातीय बहुल अंचल में मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोलर पम्प योजना के तहत नि:शुल्क बिजली देकर हर खेत तक पानी पहुंचायेंगे। उद्योगों की स्थापना के लिये अनुदान नीति बनायी गयी है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिये नि:शुल्क एयर एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था की गयी है और दूध उत्पादकों को दूध उत्पादन पर 5 प्रतिशत बोनस तथा गाय खरीदने पर अनुदान दिया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ जिले में जल प्रदाय के लिये अनास नदी को नर्मदा नदी से जोड़ने की योजना के परीक्षण के निर्देश दिये। उन्होंने ओंकारेश्वर, उज्जैन और झाबुआ में धर्मशाला निर्माण के लिये भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसी तरह झाबुआ में कालका मंदिर से एम-2 होटल तक सड़क निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ कलेक्टर को निर्देश दिये कि कच्चे मकानों की सूची तैयार कर पीएम आवास योजना के तहत सर्वे करायें, जिससे सभी को पीएम आवास योजना में पक्के मकान उपलब्ध कराये जा सकें। दिलीप गेट पर स्थित पूर्व सांसद स्व. भूरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ में दिलीप गेट पर पूर्व सांसद स्व. दिलीप सिंह भूरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने जनजातीय अंचल के विकास में उनके योगदान को याद किया। दिलीप क्लब पर भव्य स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दिलीप क्लब में भगोरिया पर्व पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया ने जनजातीय अंचल की झुलड़ी एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही जनजातीय अस्मिता के प्रतीक तीर-कमान भेंट कर अभिनन्दन किया। भगोरिया गैर मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगोरिया गैर में शामिल हुए। इसमें 250 से अधिक ढोल-माँदल की टोलियॉं शामिल हुईं। ये सभी सांस्कृतिक नृत्य करते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए। भगोरिया गैर का आनन्द देखते ही बनता था। जनजातीय समाज के लोग हर ओर मस्ती में झूमते, नृत्य करते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनन्दन कर रहे थे। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का झाबुआ जिले में स्वागत है। उन्होंने बताया कि अंचल में उनके पिताजी एवं पूर्व सांसद स्व. भूरिया के प्रयासों से पेसा एक्ट को अधिनियमित किया गया, जिससे जनजातीय क्षेत्र में ग्राम सभाएँ सशक्त हुई हैं। आज अंचल में विभिन्न कार्यों से विकास की गंगा बह रही है। पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा कि भील सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति से अंचल की सांस्कृतिक विरासत भगोरिया का आनंद और अधिक बढ़ गया है। उन्होंने भील समाज के उत्थान के लिए किये गये प्रयासों से अवगत कराया। कार्यक्रम में कलसिंह भाबर, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री कनकमल कटारा और जनजातीय समाज के बंधु उपस्थित रहे।  

प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी विधानसभा, अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में उठाएगे विधायक

जयपुर राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई आज प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। इसके बाद शून्यकाल में विधायकों को अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में उठाने का अवसर मिलेगा। इस दौरान स्थगन प्रस्ताव, नियम 295 के प्रस्ताव और ध्यान आकर्षण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। विधानसभा में सोमवार को उद्योग एवं वन एवं पर्यावरण विभाग की अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सरकार का उद्देश्य औद्योगिक विकास को गति देना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत बनाना है। इस संदर्भ में सदन में अहम बहस होने की संभावना है, जिसमें सरकार की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा होगी। राज्य सरकार का ध्यान उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देने और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने पर केंद्रित है। ऐसे में अनुदान मांगों के जरिए सरकार इन क्षेत्रों में सुधार और नए कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। राज्य की औद्योगिक नीतियों और पर्यावरणीय सुधारों से जुड़े इन अहम मुद्दों पर विधानसभा में क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

मास्टरशेफ के विनर बने गौरव खन्ना, TV की बहुओं को पीछे छोड़कर बने कुकिंग के ‘King’!

टीवी के रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का फिनाले एपिसोड जल्दी टेलीकास्ट होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से दावा किया जा रहा है कि गौरव खन्ना शो के विनर बन चुके हैं। शो टेलीकास्ट होने के बाद सिर्फ औपचारिकता पूरी की जाएगी। टॉप 5 में तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना और फैसल शेख ने जगह बना ली थी। अब खबर यह है कि गौरव खन्ना ने शो का टाइटल और प्राइज मनी दोनों अपने नाम कर ली है। टीवी सीरियल अनुपम में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ नाम के टीवी रियलिटी शो में हिस्सा लिया था शो के शुरुआत में वह काफी स्ट्रगल करते हुए और कंपटीशन में अपनी जगह बनाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन अब वह विनर बन गए हैं ऐसा कहा जा रहा है। इंडिया फोरम ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि गौरव खन्ना शो के विनर बन गए हैं। गौरव खन्ना के काम की अगर बात करें तो अनुपम नाम की टीवी सीरियल में वह अनुज कपाड़िया के किरदार में नजर आए, लेकिन उनके शो छोड़ने के बाद अनुपमा की टीआरपी डगमगा गई थी। इसी बात से उनकी शोहरत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है और शायद यही कारण है कि उनके लिए जबरदस्त वोट किए गए होंगे और जज को उनका प्रदर्शन पसंद आया होगा। गौरव खन्ना ने सच में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब अपने नाम कर लिया है या नहीं इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है, ऑफिशियल अनाउंसमेंट फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही होगी। लेकिन यह कहा जा सकता है कि गौरव खन्ना को सोशल मीडिया पर लोग अभी से बधाई दे रहे हैं। गौरव खन्ना के प्रदर्शन की अगर बात करें तो उन्होंने शो में जज के तौर पर मौजूद रणवीर बरार का दिल जीत लिया था। गौरव खन्ना ने शो के दौरान रणवीर बरार की सिग्नेचर डिश को सबसे बेहतरीन तरीके से कॉपी करके दिखाया था और इसी वजह से वह उनसे बेहद इंप्रेस हुए थे।

मंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया

रायपुर : स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं को सशक्त बनाने का जरिया है सरस मेला – अरुण साव स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं को सशक्त बनाने का जरिया है सरस मेला – अरुण साव मंत्री अरुण साव ने  बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया उप मुख्यमंत्री ने सरस मेले का किया उद्घाटन रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने  बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने लगाया गया यह सरस मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं के साथ ही ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का माध्यम है। स्वसहायता समूह की दीदियां आज आत्मनिर्भर हो रही हैं, अपने परिवार का आर्थिक संबल बन रही हैं। संभाग की सभी जिलों से दीदियां अपनी कला का प्रदर्शन करने आयी हैं। दूसरी महिलाओं को भी यहां आकर उनसे प्रेरणा मिलेगी और वे भी आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएंगी। मेले में बिलासपुर संभाग की 55 स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने 52 स्टॉलों में अपने उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदर्शनी सजायी है। यह मेला 12 मार्च तक चलेगा। उप मुख्यमंत्री साव ने मेले में सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। अपने उत्पाद लेकर पहुंची महिलाओं से चर्चा कर उनका मनोबल बढ़ाया। विधायकगण सर्वधरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, डीफओ सत्यदेव शर्मा, नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल भी इस दौरान उनके साथ थे।         उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से सरस मेले को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं। महतारी वंदन योजना, उज्जवला योजना, लखपति दीदी जैसी बहुत सी योजनाएं महिलाओं की बेहतरी के लिए चलायी जा रही हैं। इन योजनाओं के चलते महिलाएं आज मजबूत हुई हैं। वे परिवार और समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं। आज गांव-गांव में समूह की दीदियां लखपति बन गयी हैं। यहां सरस मेले में वे बिजौरी से लेकर गुलाल और अपने तमाम उत्पादों की बिक्री के लिए आयी हैं। उनका आत्मविश्वास देखते बनता है। साव ने कहा कि जब तक महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर नहीं बनेंगी, तब तक हमारा समाज भी सशक्त नहीं बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि सभी दीदियां लखपति दीदी बनें, आत्मनिर्भर बनें, विकसित और समृद्व भारत बनाने में अपना योगदान दें।

पानसेमल स्वास्थ्य केन्द्र बनेगा सिविल अस्पताल, ढोल-मांदल वालें दलों को मिलेंगे 5-5 हजार रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनजातीय संस्कृति में भगोरिया हाट का है विशेष महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगोरिया के आनंद और उल्लास को देख मन हुआ प्रफुल्लित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव पानसेमल स्वास्थ्य केन्द्र बनेगा सिविल अस्पताल, ढोल-मांदल वालें दलों को मिलेंगे 5-5 हजार रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ढोल-मांदल वालें दलों को मिलेंगे 5-5 हजार रूपये भगोरिया और होली की दी शुभकामनाएं भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बड़वानी जिले के पानसेमल के पारंपरिक लोक उत्सव भगोरिया हाट में कहा कि जनजातीय संस्कृति में भगोरिया का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार और संस्कृति हमारी परम्परा को दर्शाते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय वेशभूषा पहनकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष रूप से सजी हुई गाड़ी में भगोरिया मेले का आनंद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को भगोरिया एवं होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगोरिये में पानसेमल क्षेत्र की जनजातीय संस्कृति देखने को मिली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय संस्कृति में भगोरिया हाट का विशेष महत्व है। यह पर्व रबी की फसल कटाई के बाद मनाया जाता है। इसमें ग्रामीण भाई-बहन त्यौहारों के लिए विशेष खरीदी करते है। त्यौहारों में हम एक दूसरे से आपस में मिलकर आपसी वैमनस्य को समाप्त कर भाई-चारा बनाये रखते है। हम सब एक दूसरे से मिलजुलकर हमेशा जुड़े रहे यही हमारे त्यौहारों की विशेषताएं है, इसलिए हमे अपने त्यौहार, अपनी संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करते हुए इन्हे सहेजना चाहिए। मुख्यमंत्री का तीर कमान एवं कुलदेवी की टोकरी भेंट कर किया स्वागत भगोरिया हाट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों ने तीर कमान एवं कुलदेवी की टोकरी भेंट कर अभिनंदन किया। कुलदेवी की टोकरी गोल-गोल घूमते हुए देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हुआ भव्य स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पानसेमल नगरवासियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगरवासियों ने अपनी दुकान, घरो, छतों, चौराहे से पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। ढोल-मांदल बजाने वालें समूहों को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके स्वागत में आये स्थानीय ढोल-मांदल बजाने वाले समूहो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ढोल-मांदल की थाप पर स्वत: पैर थिरकने लगते हैं। संस्कृति संरक्षण के लिये कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रत्येक समूह को 5-5 हजार रूपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति की इस परंपरा को वे बनाये रखे, जिससे आने वाली पीढ़ी भी इसे देखते हुए अपनी धरोहर को सहेज सकें। पानसेमल स्वास्थ्य केन्द्र का सिविल अस्पताल में होगा उन्नयन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पानसेमल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का क्षेत्र की आवश्यकता अनुसार सिविल अस्पताल में उन्नयन किया जायेगा। पानसेमल भगोरिया में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, क्षेत्रीय सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल, क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीला विनोद वसावे, नगर पालिका सेंधवा अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई यादव, पानसेमल नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेष भण्डारकर, नगर परिषद खेतिया अध्यक्ष दशरथ निकुम, नगर परिषद निवाली अध्यक्ष श्रीमती तरूणा नरेन्द्र सिसोदिया, अजय यादव, विकास आर्य, लोकेश शुक्ला, श्याम पण्डित, अनूप मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में नगरीय एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।  

योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, हो सकते हैं कई अहम फैसले

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार सुबह कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें कई विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की जाएगी। तत्पश्चात योगी मंत्रिमंडल की बैठक करेंगे, जिसमें मंत्रियों को आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक चुनावाें के दृष्टिगत अहम दिशा-निर्देश दिया जाएगा। वहीं देर शाम सीएम जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा भी करेंगे, ताकि जल्द पीएम मोदी से लोकार्पण कराया जा सके। पीएम मोदी से मिले योगी, मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई मुद्दों पर की चर्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान दोनों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार, संगठनात्मक चुनाव जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान सीएम योगी ने पीएम से अप्रैल में नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए समय देने का अनुरोध भी किया। सूत्रों की मानें तो सीएम ने प्रदेश में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार के साथ पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों पर भी चर्चा की। बता दें, योगी शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले थे।  इसके बाद पीएम से सीएम की इस मुलाकात को सरकार और संगठन में बदलावों पर सहमति बनाने के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो होली के बाद संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में 6 नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। वहीं, कुछ वर्तमान मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है तो कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं। विस्तार में ओबीसी और दलित नेताओं को जगह देकर सपा के पीडीए को भी जवाब देने की कवायद हो सकती है। भाजपा के सांगठनिक चुनाव के तहत जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष को भी चुना जाना है। चर्चा है कि पीएम ने इन सभी मुद्दों पर सीएम की राय जानी और अहम निर्देश दिए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet