LATEST NEWS

‘मैंने 18 करोड़ में फिल्म स्टार को बेच दी अपनी वर्जिनिटी’, लड़की का सनसनीखेज दावा

मैनचेस्टर 22 साल की एक छात्रा ने हैरान कर देने वाला कदम उठाते हुए अपनी वर्जिनिटी बेचने का फैसला किया है. इसके लिए उसने एक एस्कॉर्ट्स से संपर्क किया और उसे अपनी वर्जिनिटी बेचने के बारे में बताया. साथ ही कहा कि संभावित खरीदारों से उसको मिलवाया जाए. उससे भी हैरानी की बात यह है कि उसकी वर्जिनिटी के खरीदारों की लाइन लग गई, आखिर में बोली लगाने पड़ी और एक हॉलीवुड एक्टर ने सबसे बड़ी बोली लगाई. किस-किसने लगाई बोली मैनचेस्टर की रहने वाली लौरा ने दिसंबर 2023 में अपनी वर्जिनिटी बेचने का फैसला किया था. कुछ महीनों बाद उसकी वर्जिनिटी के लिए बोली लगाई गई, जिसमें एक ‘बहुत प्रसिद्ध हॉलीवुड एक्टर” ने सबसे ज्यादा रकम (1.7 मिलियन पाउंड यानी 18 करोड़ रुपये से ज्यादा)  देकर यह डील अपने नाम कर ली. इस नीलामी में एक लंदन के राजनेता और दुबई के एक व्यवसायी ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन आखिर में हॉलीवुड अभिनेता ने सबसे ऊंची बोली लगाकर जीत हासिल की. मुझे कोई पछतावा नहीं है बोली लगने के बाद एस्कॉर्ट के साथ मिलकर एक तारीख तय की गई, जिस तारीख पर यह 22 साल की लड़की लंदन के एक फाइव-स्टार होटल में अभिनेता से मिलने गई. लौरा का कहना है कि इस फैसले को लेकर उन्हें किसी तरह की झिझक या घबराहट नहीं थी, बल्कि वो इसे लेकर बहुत उत्साहित थी. यहां तक कि एक साल बाद भी वो अपने इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट है और किसी भी तरह का पछतावा महसूस नहीं कर रही.

ग्रामीणों ने ATR प्रबंधन के साथ मिलकर जंगल की सुरक्षा के लिए अहम् निर्णय लिए

लोरमी छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अचानकमार अभ्यारण्य टाइगर रिजर्व (ATR) क्षेत्र के वनग्राम निवासखार के ग्रामीणों ने वनों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यहां के ग्रामीणों ने ATR प्रबंधन के साथ मिलकर जंगल को अवैध कटाई, अतिक्रमण और आगजनी से बचाने की जिम्मेदारी स्वयं उठाने का निर्णय लिया है। बता दें कि सोमवार सुबह सुरही परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम निवासखार में ग्रामीणों ने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के तहत जंगल की सुरक्षा का संकल्प लिया। ग्राम सरपंच रामकुमार आर्मो की अध्यक्षता और सामुदायिक वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रहलाद सिंह की पहल पर हुई इस बैठक में 200 से अधिक ग्रामीण (महिला और पुरुष) शामिल हुए। बैठक में जंगल संरक्षण के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। जंगल की सुरक्षा के लिए अहम् निर्णय लिए जंगल में पेड़ों की कटाई और अतिक्रमण पर पूर्ण रोक आग लगाने वालों पर ₹2,000 का जुर्माना प्रतिदिन 20-25 ग्रामीणों की गश्ती दल जंगल में गश्त करेगा, अनुपस्थित रहने पर ₹200 का जुर्माना  जल संरक्षण के लिए नदी में दो स्थानों पर बोरी बंधान बनाया जाएगा गांव में पूर्ण शराबबंदी, उल्लंघन पर सख्त जुर्माना ग्रामीणों ने प्रशासन से की ये मांगें बैठक में उपस्थित परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत कुमार को ग्रामीणों ने भू-अभिलेख में सुधार करने की मांग की। साथ ही पुराने वनरक्षक भवन को सामुदायिक वन प्रबंधन समिति को सौंपने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत ATR में पहली अनूठी पहल वन अधिकार अधिनियम 2006 के लागू होने के बाद यह पहली बार है जब ATR सहित पूरे बिलासपुर संभाग में किसी गांव के ग्रामीणों ने जंगल की सुरक्षा के लिए स्वयं पहल की है। अगर अन्य ग्रामों में भी इस प्रकार की पहल की जाती है, तो यह वन और वन्यजीव संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। बता दें कि इस बैठक में परिक्षेत्र सहायक राजक, जाकड़बांधा परिसर रक्षक, पैदल गार्ड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

मार्क कार्नी ने अमेरिका को दिखाया कड़ा रुख, कनाडा की स्वतंत्रता की रक्षा का किया वादा

ओटावा  कनाडा के प्रधानमंत्री बनने जा रहे मार्क कार्नी ने डोनाल्ड ट्रंप को साफ संदेश दिया है कि उनका देश कभी भी अमेरिका का हिस्सा नहीं होगा। लिबरल पार्टी का नेता चुने जाने के तुरंत बाद मार्क ने कहा कि कनाडा किसी भी तरह, किसी भी रूप में अमेरिका का हिस्सा कभी नहीं हो सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल जनवरी में अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से कई बार ये कहा है कि वह कनाडा को अपने देश में शामिल कर लेंगे। ट्रंप ने कनाडा के निवर्तमान पीएम जस्टिन ट्रूडो को गवर्नर कहकर संबोधित किया है। ट्रंप के बयान पर ट्रूडो भी नाराजगी जता चुके हैं। अब मार्क ने भी ट्रंप को जवाब देने की कोशिश की है। बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर रह चुके 59 वर्षीय कार्नी ने 85 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करके लिबरल पार्टी के नेता बनने का चुनाव जीता है। इस जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की इच्छा के जवाब में कार्नी ने कहा, ‘अमेरिका कनाडा नहीं है और ना ही हो सकता है।’ टैरिफ जंग पर भी कार्नी ने सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि जब तक अमेरिकी हमें सम्मान नहीं देंगे, तब तक हम उन पर जवाबी टैरिफ जारी रखेंगे। अमेरिका हमारी जमीन चाहता है: कार्नी कार्नी ने अपने भाषण में कहा, ‘अमेरिकी कनाडा के संसाधन, पानी, जमीन चाहते हैं। अगर वे सफल हुए तो हमारे जीवन जीने के तरीके को नष्ट कर देंगे। हमें इससे किसी भी सूरत में बचना होगा। ट्रंप कनाडा के डेयरी और लकड़ी उत्पादों पर नए पारस्परिक शुल्क लगाने की धमकी दे रहे हैं लेकिन ट्रंप को सफल नहीं होने देंगे। कनाडा को कमजोर ना समझा जाए, कनाडाई मजबूत हैं।’ कार्नी ने कहा कि अमेरिकी हमें सिखाने की कोशिश ना करें। अमेरिका अपनी स्वास्थ्य सेवा को देखे, वहां इलाज भी एक व्यवसाय है। इसके मुकाबले कनाडा की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली देखिए। दूसरी ओर ओटावा में इलाज कराना एक अधिकार है। कार्नी ने कहा कि अमेरिका एक मेल्टिंग पॉट है। ट्रंप के टैरिफ पर कार्नी ने कहा कि कनाडा के जवाबी उपाय तब तक लागू रहेंगे जब तक अमेरिका मुक्त और निष्पक्ष व्यापार पर विश्वसनीय प्रतिबद्धता नहीं दिखाता। ‘अमेरिका पर अब भरोसा नहीं है’ कार्नी ने कहा, ‘अमेरिका को कोई गलती नहीं करनी चाहिए, क्योंकि व्यापार हो या हॉकी आखिर में कनाडाई ही जीतेंगे। जस्टिन ट्रूडो ने भविष्य के लिए डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिका के खिलाफ व्यापार युद्ध की कसम खाई है तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे।’ उन्होंने अमेरिका को एक ऐसा देश बताया, जिस पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता है। कार्नी ने कहा, ‘हम सदमे से उबर रहे हैं लेकिन सबक कभी नहीं भूलेंगे, हमें एक-दूसरे का ख्याल रखना होगा। मार्क कार्नी ने कनाडा के लोगों से वादा करते हुए कहा, ‘हम कर सकते हैं कि हम पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर उभरेंगे। हम ऐसा करेंगे क्योंकि कनाडा अपने लोगों की ताकत पर बना है और लड़कर जीतना जानता है।’

नेट सज्जन सिंह वर्मा को अपने नेताओं पर नहीं भरोसा! इन लोगों को बाहर करने की मांग, कहा- कोई भाईचारा-दोस्ती नहीं होनी चाहिए

भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर कई नेता ऐसे हैं जो भाजपा के बड़े नेताओं के साथ मिलकर गठजोड़ करते हैं। ऐसे लोग कांग्रेस के लिए घातक हैं। कांग्रेस के लिए ऐसे लोग घातक सज्जन वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी रिस्ट्रक्चरिंग की जा रही है। कांग्रेस के कई लोगों ने पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में आघात पहुंचाया है। साथ ही कांग्रेस के पोर्टफोलियो में रहकर बीजेपी से हाथ मिलाकर अपने ही उम्मीदवारों को हराने की कोशिश की है। ऐसे लोगों की शिकायत मिली है। ऐसे लोग कांग्रेस के लिए घातक हैं। पूर्व मंत्री ने कहा- ईमानदार नेता की नियुक्ति होगी पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को तत्काल मीटिंग करके बाहर करना चाहिए। जो जगह खाली होगी, उसमें ईमानदार नेता की नियुक्ति होगी। जल्द ही अनुशासन समिति की बैठक बुलानी चाहिए। 500 शिकायतें आई है। वहां पर भी तत्काल बैठक बुलाकर एक्शन लेना चाहिए। जिन लोगों ने कुठाराघात किया है उनको तत्काल बाहर करना चाहिए. कहा- जिनके खिलाफ शिकायत मिली, वह पदाधिकारी बने हुए उन्होंने आगे कहा, जिनके खिलाफ शिकायत मिली, वह पदाधिकारी बने हुए हैं। हरीश चौधरी इंदौर आए हुए थे, वहां चर्चा हुई है। विधानसभा सत्र के बाद अनुशासन समिति की बैठक होगी। जो गंभीर शिकायत है, उन पर एक्शन लेना चाहिए। कोई भाईचारा-दोस्ती नहीं होनी चाहिए। कितना बड़ा भी नेता हो, उस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

न्यूयॉर्क जा रही Air India फ्लाइट को मिली बम की धमकी, रास्ते से लौटी मुंबई

मुंबई मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को सोमवार सुबह बम की धमकी के बाद बीच उड़ान से ही वापस लौटना पड़ा। जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 10:25 बजे सुरक्षित रूप से लैंड किया। इससे यात्रियों के बीच हड़कंप का माहौल बन गया। एयर इंडिया ने कहा कि वर्तमान में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विमान की अनिवार्य जांच हो रही है और एयरलाइन अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। फ्लाइट को अगले दिन के लिए री-शेड्यूल किया गया है। एयर इंडिया ने अपने एक बयान में कहा, “विमान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अनिवार्य जांच की जा रही है और एयर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहा है। उड़ान को 11 मार्च 2025 को सुबह 5 बजे संचालित करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है और सभी यात्रियों को तब तक होटल में रहने, भोजन और अन्य सहायता की पेशकश की गई है।” यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा प्राथमिकता एयर इंडिया ने आश्वासन दिया कि उसके यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बयान में कहा गया है, “हमारे सहकर्मी इस व्यवधान के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम से कम करने का प्रयास कर रहे हैं। हमेशा की तरह, एयर इंडिया यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।” एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “आज 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) उड़ान भरने वाले एआई119 में उड़ान के दौरान संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद, विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा के हित में विमान को वापस मुंबई ले जाया गया। विमान 1025 बजे (स्थानीय समय) सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा। विमान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अनिवार्य जांच की जा रही है, और एयर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहा है।”

भूपेश बघेल पर ED के एक्शन से भड़के कांग्रेस विधायकों ने जमकर किया हंगामा

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विपक्षी विधायक गर्भगृह तक पहुंच गए, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया। इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों ने दिनभर की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया। विधानसभा की कार्यवाही बहिष्कार को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस की निंदा की है। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि “पिछली सरकार में माफियाराज चला और अब जो घोटाले हुए हैं, उन पर कार्रवाई होना तय है। विधायक चाहे भाजपा के हों या कांग्रेस के, अगर किसी ने घोटाले को अंजाम दिया है तो जांच होगी। पूरा देश जानता है कि पिछले पांच साल में किस तरह माफियाराज चला। कांग्रेस के नेताओं ने घोटाले किए और अब उन्हीं पर कार्रवाई हो रही है।” उन्होंने विपक्ष के हंगामे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल नहीं चलने दिया, जबकि वे अपनी बात बाद में भी रख सकते थे। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव खुद कांग्रेस विधायकों को मनाने गए थे, लेकिन उन्होंने सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही कांग्रेस’ ओपी चौधरी ने कांग्रेस के रवैये की आलोचना करते हुए कहा, “विधानसभा प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत है, जहां जनता के करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। सदन की प्रक्रिया को बाधित करना लोकतंत्र की आत्मा पर चोट पहुंचाने जैसा है।” बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED की टीम ने आज तड़के छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। फिलहाल, ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। भूपेश बघेल ने इसे ‘षड्यंत्र’ बताया सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है। किन मामलों में हो रही जांच? सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ईडी के रडार पर थे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को विधायक डॉ अभिलाष पांडेय ने सौंपा प्रयागराज से लाया गंगा जल का कलश

MLA Dr. Abhilash Pandey handed over the urn of Ganga water brought from Prayagraj to Chief Minister Mohan Yadav and Assembly Speaker Narendra Singh Tomar भोपाल। आज मध्यप्रदेश विधानसभा के पहले दिन जबलपुर उत्तरमध्य के विधायक डॉ.अभिलाष पाण्डेय प्रयागराज महाकुंभ के संगम तट से लाए गए माँ गंगा के पावन जल का कलश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव जी एवं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी को प्रदान किया। इस पुण्य कार्य ने मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रथम दिवस को आध्यात्मिक बना दिया।इसके साथ ही डॉ अभिलाष पांडे ने विधानसभा में अन्य सभी मंत्री ,विधायक एवं विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी मां गंगा का पवित्र गंगाजल प्रदान किया। गौरतलब है कि जबलपुर उत्तर मध्य विधायक डॉ अभिलाष पांडेय पिछले सात दिनों से अपनी विधानसभा मैं प्रयागराज महाकुंभ से लाया गंगा जल वितरण कर रहे है विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र उत्तर मध्य विधानसभा जबलपुर मैं कुष्ठ रोगी आश्रम, वृद्ध आश्रम,अनाथ आश्रम ,केंद्रीय जेल ,हॉस्पिटल सहित लगभग पचास हज़ार घर तक गंगा जल स्वयं ने वितरण किया।विधानसभा के पहले दिन गंगाजल का वितरण एक शुभ और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक साबित होगा। सांस्कृतिक महत्व का यह अनुकरणीय कार्य मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को दर्शाता है साथ ही युवा विधायक की सनातन परम्परा , संस्कृति,संस्कार एवं गंगा मैया के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है। डॉ अभिलाष पांडे ने कहा कि आज से शुरू होने वाला विधानसभा का सत्र प्रदेश के सुख, शांति ,समृद्धि और विकास के लिए नए आयाम स्थापित करे ऐसी मां गंगा से प्रार्थना करता हूं और सभी सुखी और निरोगी रहें इसलिए मां गंगा के आशीर्वाद स्वरूप गंगाजल को लेकर आया हूं कुंभ के समय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में पूरे मध्यप्रदेश में सेवा,सत्कार और आतिथ्य के भाव के साथ सभी कुंभ जाने वालों का स्वागत किया है उसके लिए भी मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन और आभार करता हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ईडी की कार्रवाई, पवन खेड़ा बोले – यह भुला नहीं जाएगा, हम भी याद रखेंगे

रायपुर  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी की चर्चा दिल्ली तक है. इस पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पवन खेड़ा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि भाजपा का अंग बनकर ईडी काम कर रही है. यह भुला नहीं जाएगा, हम भी याद रखेंगे. कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पवन खेरा ने कहा कि आज सुबह 6.30 बजे से भिलाई में भूपेश बघेल के यहां ईडी की रेड हो रही है. कोई हैरानी की बात नहीं है, विपक्ष के यहां ईडी को ही भेजने का एक परंपरा भारती जनता पार्टी ने शुरू कर रखी है. यह रेड किस केस में हैं, किसी को नहीं मालूम, क्यों हो रही है नहीं मालूम. कुछ दिनों पहले कोर्ट ने बघेल साहब के खिलाफ CBI का एक केस था, उसको खारिज कर दिया था. कोई केस बघेल साहब के खिलाफ अभी नहीं है, लेकिन फिर भी आज ED की रेड हो रही है. खेड़ा ने कहा कि हो सकता है, आज संसद का सत्र शुरू हो रहा है, चारों तरफ से घिरी हुई बीजेपी उसको एक डिस्ट्रेक्शन चाहिए. ध्यान हटाना है, हेडलाइन्स बदलनी हैं, यह उसी का एक पड़यंत्र बिल्कुल संभव है. यह भी हो सकता है कि भूपेश बघेल अब पंजाब में अपनी राजनितिक गतिविधियां शुरू कर रहे हैं, प्रभारी बने हैं, तो उनको वहां डिस्टर्ब करने की कोशिश की जा रही हो. जो भी हो, आज ईडी भारतीय जनता पार्टी का एक अंग बन कर जिस तरह का काम कर रही है, यह भुला नहीं जाएगा, हम भी याद रखेंगे.

उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर ओंकारेश्वर लोक बनाया जाएगा, निर्माणाधीन एकात्मधाम के काम में तेजी लाई जाएगी

खंडवा  उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर ओंकारेश्वर लोक बनाया जाएगा। निर्माणाधीन एकात्मधाम के काम में तेजी लाई जाएगी। नर्मदा परिक्रमावासियों से जुड़े क्षेत्रों का विकास होगा। घाटों का सौंदर्यीकरण करेंगे। ओंकारेश्वर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार को घोषणा धर्मसभा में की। सीएम ने पत्नी के साथ ब्रह्मपुरी घाट पर की पूजा-अर्चना इससे पहले सीएम ने पत्नी के साथ ब्रह्मपुरी घाट पर आयोजित अमृतस्य मां नर्मदा पद परिक्रमा कार्यक्रम में सहभागिता कर पूजा-अर्चना की। एकात्मधाम में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा को नमन किया। विकास से जुड़े कामों को देख रही एजेंसियों और अधिकारियों से काम में प्रगति की जानकारी ली। संत समाज और ट्रस्ट पदाधिकारियों से चर्चा की। संत विवेक ने कहा, प्राचीन धर्मस्थलों की रक्षा करना सबका दायित्व है। परिक्रमा स्थल व्यवस्थित रहे ताकि परिक्रमावासियों को कोई तकलीफ ना हो।. झाबुआ में पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर ने झाबुआ की अनास नदी को नर्मदा से जोड़ने की मांग रखी तो मुयमंत्री ने सर्वे करवाने के बाद नदी जोड़ो अभियान में इसे शामिल करवाने का भरोसा दिलाया। ओंकार लोक का होगा निर्माण सीएम ने मंच से एक बड़ी घोषणा भी कर दी। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में महाकाल लोक से भी बेहतर ओंकार लोक विकसित किया जायेगा। सरकार आदिवासी अंचलों के विकास के लिए 7300 करोड़ रुपए का काम कर रही है। उन्होंने भगोरिया उत्सव को राजकीय उत्सव की मान्यता देने की बात कहते हुए कहा कि आदिवासी समाज को सरकार का हिस्सेदार बनने का संकल्प लिया गया है। दूध पर मिलेगा अनुदान सीएम ने कहा कि सोयाबीन, गेहूं, धान की तरह दूध उत्पादन पर भी ₹5 प्रति लीटर अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने गेहूं की ₹2600 प्रति क्विंटल खरीदी का जिक्र करते हुए कहा कि किसान समृद्ध होंगे तो जिंदगी बदलेगी। उन्होंने प्रतिमाह लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए इसे बहनों के प्रति स्नेह बताया और कहा कि बहन बेटी के हाथ पैसा आता है तो तकलीफ क्या है। उन्होंने पानसेमल के भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्याम बर्डे के आग्रह पर वहां अस्पताल खोलने की भी घोषणा की। अप्रैल से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 1 अप्रैल 2025 से ओंकारेश्वर सहित प्रदेश के कई धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लागू किया जाएगा। यह निर्णय तीर्थ स्थलों की पवित्रता और श्रद्धालुओं के लिए एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला धार्मिक स्थलों के माहौल को सुरक्षित और पवित्र बनाने के लिए लिया गया है और यह अन्य स्थानों पर भी लागू होगा। गौपालन और धर्म का संदेश मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए गोपालन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने गौ माता की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि साधु संतों द्वारा दिया गया आध्यात्मिक संदेश सभी के जीवन में कल्याणकारी होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हम सब “कर्म में ही धर्म” पर विश्वास करते हैं और सरकार इस मार्ग पर जनता की सेवा कर रही है। संत विवेक का धर्म सभा में संदेश धर्म सभा में संत विवेक जी ने कहा कि प्राचीन धार्मिक स्थलों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहना की, जो नर्मदा परिक्रमा स्थल और ओंकारेश्वर जैसे धार्मिक स्थलों की देखभाल के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। संत विवेक जी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से नर्मदा का जल हमेशा शुद्ध रहेगा और तीर्थयात्रियों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

रूप और अलीशा छत्तीसगढ़ राज्य युवा कवि सम्मान 2025 से सम्मानित

रूप और अलीशा छत्तीसगढ़ राज्य युवा कवि सम्मान 2025 से सम्मानित कोरिया जिला गौरवान्वित,साहित्यजगत ने दी बधाई रायपुर छत्तीसगढ़ मित्र, छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान तथा जय जोहार साहित्य संस्कृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 9 मार्च को वृंदावन हॉल रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित युवा कविता कुंभ और नारी शक्ति सम्मान में कोरिया जिले के साहित्यकार कवि समाजसेवक एस.के.‘रूप’ और अलीशा शेख को “राज्य कवि सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। विदित हो कि पूर्व में भी श्री रूप और अलीशा को विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ के 50 युवा कवियों के राज्य कवि कुंभ में सुश्री अलीशा ने अपनी जगह बनाई। मुख्य अतिथि आईपीएस डॉ रतनलाल डांगी, छत्तीसगढ़ के साहित्य जगत के महान हस्ती श्री गिरीश पंकज, मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति, आईएएस साहित्यकार इंद्रा मिश्रा रायपुर ने उक्त सम्मान से नवाजा इस अवसर पर आईपीएस डांगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सार्थक कविताओं का गढ़ है । अध्यक्ष कुलपति प्रो. यादव ने कहा कि आज राज्य के पचास कवियों ने यह साबित कर दिया कि वे कविता के आकाश में राज्य का नाम रौशन कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ इंदिरा मिश्रा ने कहा कि रचनात्मक साहित्य जीवन को सार्थक दिशा देता है। साहित्यकार गिरीश पंकज ने कहा कि कविता कभी बूढ़ी नहीं होती। राष्ट्रीय भावनाओं की कविता देश को मजबूत बनाती है। शताब्दी पांडेय ने भी प्रेरक बातें कहीं। इस अवसर पर राज्य के विविध क्षेत्रों से चयनित चालीस से अधिक युवाओं ने काव्य पाठ किया। दूसरे सत्र में ग्यारह महिला प्रतिभाओं एवं 50 युवा कवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईपीएस डॉ. रतनलाल डांगी, कार्यक्रम अध्यक्षता डॉ. के. पी. यादव कुलपति मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ इंदिरा मिश्रा पूर्व आइएएस, देवेंद्र गोस्वामी संपादक पत्रिका भिलाई, डॉ सुशील त्रिवेदी संपादक छत्तीसगढ़ मित्र, गिरीश पंकज प्रख्यात व्यंग्यकार एवं संपादक सद्भावना दर्पण, निश्चय बाजपेई  समाजसेवी रहे। कार्यक्रम के संकलन में डॉ. सुधीर शर्मा, प्रबंध संपादक छत्तीसगढ़-मित्र, डॉ. सीमा निगम, अध्यक्ष, जय जोहार साहित्य संस्कृति संस्थान एवं शकुन्तला तरार, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान राज्य महिला इकाई की मुख्य भूमिका रही।

आबकारी विभाग को इस बार 12500 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलना तय

भोपाल आबकारी विभाग द्वारा इस साल अपनाई जा रही शराब दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया से लगभग 26% अधिक रेवेन्यू मिला है। रविवार को बिडिंग से मिली दुकानों की नीलामी राशि की तुलना ई टेंडर में आई बोलियों से की गई। रिन्युअल और लाटरी के बाद बची दुकानों की नीलामी के लिए इस बार आबकारी विभाग ने नया फार्मूला तय किया था। ई टेंडर से बोलियां मांगी ई थी। साथ ही एक अन्य विकल्प में ई टेंडर के साथ बिडिंग करके बोली बढ़ाने का विकल्प था, जो शनिवार को हुआ था। इन मूल्यों की तुलना आज सिर्फ ई-टेंडर वाली बोलियों से की गई। जो भी अधिक मूल्य था, उस पर नीलामी कर दी गई। भोपाल, अनूपपुर और बुरहानपुर जैसे शहरों में रिजर्व प्राइस से काफी अधिक रेवेन्यू मिला। रिन्युअल में 5737 करोड़ तो लाटरी की प्रक्रिया में 1572 करोड़ रेवेन्यू मिला था। अभी जो समूह बचे हुए हैं, उनसे लगभग 4700 करोड़ रुपए रेवन्यू मिलना है। 3 जिलों में नीलामी नहीं जबलपुर में 4, राजगढ़ में 2 तो दमोह में 1 समूह ही बना था। इस वजह से नीलामी की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी, इसलिए अब जबलपुर में 29, राजगढ़ में 5 तो दमोह में 7 समूह बना दिए गए हैं ताकि छोटे ठेकेदार भी नीलामी में भाग ले सकें। 10 मार्च से दोबारा यही प्रक्रिया दोहराई जाएगी। 13 को बिडिंग और ई-टेंडर एक साथ फाइनल कर लिए जाएंगे। इस साल नीलामी में लगभग 17 हजार करोड़ रेवन्यू मिलने की उम्मीद है।  

70 ग्राम संगठन के आजीविका उपसमिति का आवासीय प्रशिक्षण दिया गया

एमसीबी/मनेंद्रगढ़ कलेक्टर डी राहुल वेंकट के दिशा निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में 70 ग्राम संगठन के आजीविका उपसमिति का आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे कृषि/गैर कृषि/कृषि आधारित आजीविका के बारे में विस्तार से बताया गया। सदस्यों द्वारा इस प्रकार के आजीविका का चयन  करने से ही, गरीबी के कुचक्र से बाहर निकल कर लखपति दीदी की श्रेणी में आ सकते हैं। साथ ही 8 मुख्य विभाग  (मनरेगा/श्रम विभाग/क्रेडा/ कृषि/ उद्यान/मत्स्य/पशुधन विकास/उद्योग विभाग इत्यादि) के साथ अभिसरण के माध्यम से आजीविका को सुदृढ़ किया जाने की रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई। अलग अलग ग्राम से आई हुई ग्राम संगठन की महिलाओं ने प्राप्त जानकारी को किस प्रकार वापस जा कर ग्राम संगठन में रोलआउट करेंगे उसकी रोल-प्ले भी किया।               प्रशिक्षण  को  जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा प्रदान की गया। इसी कड़ी में ग्राम संगठन के आये हुए पदाधिकारी सदस्यों को मनेन्द्रगढ़ की  एक संकुल संगठन के कार्य प्रणाली का एक्सपोजर विजिट का अवसर मिला। महिलाओं ने की शासकीय योजनाओं (महतरी वंदन, आवास योजना, धान बिक्री, स्वयं सिद्धा ऋण योजना) से संतृप्त हो कर गरीबी की कुचक्र को भेदने की अपनी सफलता की कहानी  भी साझा किया। एवं बिहान में जुड़कर साप्ताहिक बैठक में होने वाले चर्चाओं से जानकारी मिलने के कारण दूसरी योजना से पात्रता अनुसार लाभ मिलने पर सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत कार्यालय से श्री सिमेन्द्र सिंह, श्री रितेश पाटीदार, श्रीमती स्वेता शर्मा की उपस्थिति में प्रशिक्षण सम्पन्न किया गया।

सिकंदर बेहल: दिल्ली के संघर्षों के बीच आशा और मानवता की उत्कृष्टता का एक प्रकाशपुंज

नईदिल्ली भारत की धड़कन कही जाने वाली दिल्ली एक ऐसा शहर है जहाँ प्राचीन गौरवशाली इतिहास आधुनिक समस्याओं—प्रदूषण, चरम मौसम और सामाजिक-आर्थिक असमानता—के साथ गहराई से टकराता है। हाल के वर्षों में, दिल्ली ने प्रदूषण और प्रतिकूल मौसम की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि देखी है, जिसने नागरिकों, विशेष रूप से हाशिए पर जीने वाले लोगों के स्वास्थ्य और जीवन पर गंभीर प्रभाव डाला है। इन बढ़ती चुनौतियों के बीच, एक व्यक्ति आशा की किरण और सच्चे मानवतावादी नेता के रूप में उभरा है—सिकंदर बेहल। सिकंदर न केवल अपनी उत्कृष्ट व्यावसायिक समझ के लिए बल्कि सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता के लिए भी व्यापक रूप से सम्मानित हैं। अपने पेशेवर उपलब्धियों से आगे बढ़कर, उन्होंने परोपकार को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया है और समाज के सबसे कमजोर वर्गों के प्रति करुणा और जिम्मेदारी की भावना को लगातार प्रदर्शित किया है। दिल्ली के बेघर और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की जरूरतों को समझते हुए, सिकंदर ने एक बड़े स्तर पर मानवीय सहायता अभियान की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य शहर की कठोर सर्दियों और खराब होती वायु गुणवत्ता से उत्पन्न कठिनाइयों को कम करना था। उन्होंने प्रमुख अस्पतालों और प्रतिष्ठित बंगला साहिब गुरुद्वारे के सहयोग से खाद्य एवं कंबल वितरण अभियान चलाया, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि समाज के सबसे असहाय वर्ग—बच्चे, बुजुर्ग और निराश्रित—ठंड के कठिन महीनों में गर्मी, पोषण और देखभाल प्राप्त कर सकें। उनकी पहल सिर्फ सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं रही; उन्होंने समाज में व्यापक स्तर पर जागरूकता और भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया, जिससे कई अन्य लोग इस पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित हुए। सिकंदर की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता कोविड-19 महामारी के दौरान और अधिक स्पष्ट हुई, जब यह वैश्विक संकट करोड़ों लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर चुका था। उन्होंने तत्काल आवश्यक संसाधनों को जुटाया और जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री, मास्क और सैनिटाइज़र पहुँचाने का प्रबंध किया, ताकि महामारी से प्रभावित लोगों को जीवन की आवश्यक सुविधाएँ मिल सकें। उनकी सहायता केवल भौतिक संसाधनों तक सीमित नहीं थी; उन्होंने समाज में एकता और परस्पर सहयोग की भावना को भी बढ़ावा दिया, जिससे लोग इस कठिन समय में एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आएं। अपनी मानवीय सेवाओं के अतिरिक्त, सिकंदर नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और उदारता के आदर्श उदाहरण हैं। उनकी उत्कृष्ट शिक्षा ने उन्हें व्यावसायिक सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कभी कमजोर नहीं होने दिया। उनका वैश्विक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव उन्हें न केवल एक प्रेरणादायक व्यक्ति बनाता है बल्कि उन लोगों के लिए एक मार्गदर्शक भी, जिन्हें उन्होंने सहारा दिया है। एक प्रभावशाली वक्ता और परिवर्तन के प्रबल समर्थक, सिकंदर विभिन्न मंचों पर पर्यावरणीय स्थिरता, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से चर्चा करते हैं। उनका मानना है कि सच्ची सफलता केवल वित्तीय उपलब्धियों से नहीं, बल्कि समाज पर छोड़ी गई सकारात्मक छाप से मापी जाती है। उनकी परोपकारी गतिविधियाँ केवल दान के रूप में नहीं, बल्कि एक संतुलित और न्यायसंगत समाज की उनकी दूरदृष्टि का प्रतीक हैं, जहाँ समृद्धि सबके लिए हो और कोई भी वंचित न रहे। सिकंदर बेहल की यात्रा महत्वाकांक्षा और निःस्वार्थता के समावेश की एक प्रेरणादायक मिसाल है। व्यवसाय में नेतृत्व हो या मानवीय सहायता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, वे निरंतर लोगों को प्रेरित करते हैं। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि जब साहस और करुणा एक साथ आती हैं, तो एक व्यक्ति भी समाज में सार्थक बदलाव लाने की शक्ति रखता है, जिससे सफलता का वास्तविक अर्थ पुनर्परिभाषित होता है।

नशा मुक्ति केंद्र का महापौर ने किया निरीक्षण

एमसीबी/चिरमिरी नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे से गंभीर रूप से प्रभावित व्यक्तियों की देखरेख के लिए नगर के गोदरीपारा में संचालित नशा मुक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा नगर निगम के महापौर राम नरेश राय ने लिया, नशा मुक्ति केंद्र के निरीक्षण के दौरान केंद्र के संचालन संबंधी को आवश्यक दिशा निर्देश एवं मापदंडों के अनुरूप नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किये जाने हेतु महापौर राय ने आवश्यक सुझाव दिए।        महापौर ने नशामुक्ति केंद्र में भर्ती सभी नशा पीड़ितो से व्यक्तिगत चर्चा कर पीड़ितों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के संबंध में बताते हुए कहा कि नशे से नकारात्मक विचार, दुर्घटनाएं, स्वास्थ्य समस्या, आर्थिक तंगी, पारिवारिक तनाव, समय का दुरुपयोग होता है। महापौर राम नरेश राय ने नशा पीड़ितों से कहा कि मादक पदार्थ शरीर के लिए सही नहीं है, स्वयं में बदलाव की शुरुआत कर अन्य लोगों को भी नशा से मुक्त होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने नशा पीड़ितों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि केंद्र से जाने के पश्चात सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ कर अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करें।। इस दौरान महापौर के साथ भाजपा नेता राज कुमार बधावन मौजूद रहे।

जमानत मिलने के बावजूद गरीब आरोपी आज भी जेल बंद , सिस्टम की नाकामी बताते हुए, इसमें सुधार की जरूरत: न्यायाधीश श्रीवास्तव

जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव ने रविवार को एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरीब व्यक्ति को जमानत मिलने के बावजूद वह जेल से बाहर नहीं आ पाता। मुख्य कारण उसकी आर्थिक तंगी है, जिसके चलते वह बेल बॉन्ड नहीं भर पाता और सिक्योरिटी जमा करने में असमर्थ रहता है। मुख्य न्यायाधीश श्रीवास्तव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लीगल एड डिफेंस कौंसिल के लिए आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीब आरोपी न्याय प्रणाली में लीगल एड मिलने के बाद भी न्याय से वंचित रह जाता है, क्योंकि वह जमानत की शर्तें पूरी नहीं कर पाता। मुख्य न्यायाधीश ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा कौन-सा सिस्टम है, जो इस समस्या को समझ ही नहीं पाया। उन्होंने कहा- आरोपी को लीगल एड मिली, बेल का ऑर्डर हो गया, परिजनों को बेल ऑर्डर दे दिया गया लेकिन जब वे जेल अथॉरिटी के पास पहुंचे तो पता चला कि वे बेल बॉन्ड नहीं भर सकते। मामला वहीं खत्म हो गया और आरोपी जेल में ही रह गया। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर सिस्टम फेल्योर है, जिसे सुधारने की आवश्यकता है। उन्होंने लीगल एड क्लिनिक जेल प्रशासन और अदालतों को इस दिशा में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह दी। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि लीगल एड डिफेंस कौंसिल को सिर्फ बेल दिलाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि आरोपी जेल से बाहर आ पाए। अगर वह जमानत की शर्तें पूरी नहीं कर पा रहा है तो कोर्ट को सूचित कर शर्तों में बदलाव करवाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोर्ट यह समझता है कि गरीब व्यक्ति 25 हजार रुपए की सिक्योरिटी नहीं दे सकता। अगर यह मामला कोर्ट के सामने रखा जाएगा तो इस संबंध में आदेश पारित किया जा सकता है। मुख्य न्यायाधीश ने लीगल एड वकीलों से अपील की कि वे इस मिशन को सेवा भाव से लें और गरीबों को न्याय दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण इस दिशा में हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet