LATEST NEWS

चीन एआई रेस में नया माइल्सटोन सेट करने जा रहा Manus

नई दिल्ली चाइनीज एआई चैटबॉट DeepSeek पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा है। इसके DeepSeek-R1 मॉडल ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि चीन एआई रेस में नया माइल्सटोन सेट करने जा रहा है। इसके नए स्टार्टअप Monica ने Manus नाम का अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई एजेंट रिलीज किया है। जटिल काम करने का हुनर Manus के पास रियल वर्ल्ड के कॉम्प्लैक्स टॉस्क को हल करने का हुनर है। यह एआई एजेंट मौजूदा वक्त में इन्वेंशन ओनली वेब प्रीव्यू के तौर पर उपलब्ध है। इसमें स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस के जरिए वेबसाइट क्रिएट करने जैसे प्रैक्टिकल टॉस्क की स्किल है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट manus.im पर AI एंजेंट का एक डेमो वीडियो शेयर किया है। इसका प्री-व्यू लॉन्च होने के 20 घंटे से भी कम समय में viral हो गया। Manus क्या है? Manus को दुनिया का पहला ट्रू जनरल एआई एजेंट कहा जा रहा है। यह स्वतंत्र तौर पर सोचने के साथ टास्क एक्जीक्यूट करने के साथ पूरा रिजल्ड डिलीवर कर सकता है। Manus AI agent को जब जापान ट्रिप बनाने का टॉस्क दिया गया, तो उसने इसे बेहतर ढ़ंग से किया। क्लाउड बेस्ड सिस्टम पर करता है काम ऐसा दावा किया जा रहा है कि Manus AI अलग-अलग इंडस्ट्री में कॉम्प्लैक्स टॉस्क खुद-ब-खुद कर सकता है। इसमें खास फीचर्स दिये गये हैं। इसमें क्लाउड बेस्ड फंक्शन यूज किया गया है। Manus डिस्कनेक्ट होने के बाद भी क्लाउड में काम करता रहता है और रिजल्ट प्रोवाइड करता है। इसे लेकर बीते बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक डेमो वीडियो शेयर किया गया था, जो दोपहर तक करीब 200,000 से ज्यादा बार देखा गया था। कई यूजर्स AI एजेंट एक्सेस करने के लिए इनविटेशन कोड रिक्वेस्ट कर रहे हैं। कौन हैं Peak Ji Yichao बता दें कि मौजूदा वक्त में कंपनी के बारे में ज्यादा डिटेल मौजूद नहीं है, लेकिन इस डेमो वीडियो को Peak Ji Yichao ने होस्ट किया है, जो एक 33 वर्षीय चाइनीज है। इन्हें Mammoth नाम का mobile ब्राउजर बनाने के लिए जाना जाता है। चीन और अमेरिका के बीच जारी रेस बता दें कि पूरी दुनिया में एआई मॉडल बनाने की रेस जारी है। इस रेस में अमेरिका और चीन दो अहम खिलाड़ी है, जो हर संभव कोशिश करके एक दूसरे को पीछे छोड़ना चाहते हैं। चाइजीन एआई प्रोग्राम को रोकने के लिए अमेरिका ने कुछ एडवांस्ड एआई चिप के एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी थी, लेकिन इसके बाद चीन ने DeepSeek R1 मॉडल को पेश कर दिया था।

सरकार ने टेक कंपनियों को दिया मोबाइल OS बनाने का चैलेंज, संभव मदद की कही बात

नई दिल्ली भारत में मोबाइल क्रांति आ चुकी है। आज के वक्त में भारत में बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन का इस्तेमाल होता है। साथ ही भारत स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा देश हब बन चुका है। लेकिन भारत के पास अपना खुद का मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद नहीं है। पिछले लंबे साल से भारत इस सेक्टर में भी लीड लेने की कोशिश में है। यही वजह है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो जैसी टेक कंपनियों को मोबाइल फोन के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित करने की चैलेंज दिया है। सरकार ने हर संभव मदद का दिया भरोसा अश्विनी वैष्णव ने कहा कि टेक कंपनियां मोबाइल के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम बनाए। उन्होंने कहा कि भारत को अब समय आ गया है कि भारत के पास खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद हो। उन्होंने टेक कंपनियों से कहा कि वो काम में सरकार की तरफ से हर मदद देने को तैयार हैं। जल्द लॉन्च होगा भारत का पहला एआई चिप केंद्रीय मंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI में लीडरशिप बनने और एआई लोकतांत्रिक बनाने के लिए सरकार के प्रयासों पर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि पांच यूनिट स्थापित की जा रही है। साथ ही उम्मीद है कि इस साल देश को “पहला मेड इन इंडिया चिप मिल जाएगा। साथ ही मंत्री ने एआई पोर्टल के लॉन्च का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल रिचर्च, स्टार्टअप्स और सरकारी एजेंसियों के लिए उपलब्ध होगा, जिससे वो जीपीयू और एआई काम के लिए खास तौर पर डिजाइन किये गये पावरफुल कंप्यूटिंग संसाधनों तक पहुंच सकें। 12 माह में खुद का एआई मॉडल मंत्री ने कहा कि सरकार ने 14,000 जीपीयू की कम्प्यूट सुविधा शुरू की है। यह 14,000 जीपीयू रिसर्चर, स्टूडेंट और स्टार्टअप्स के लिए मौजूद होंगे, जिससे अपने एआई मॉडल, एल्गोरिदम की टेस्टिंग की जा सके। साथ ही ऐसी ऐप बनाने की जिक्र किया है, जो दुनिया में लीड से सके। मंत्री ने फिर दोहराया कि उनकी तरफ से अगले 12 माह में खुद का एआई मॉडल बना लिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार ने 2047 के टारगेट को पूरा करने के लिए टेक्नोलॉजी सेक्टर पर भरोसा जताया है। भारत ने बनाया खुदा का OS IIT मद्रास की तरफ एक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम BharOS को विकसित किया है। भारत में मौजूदा वक्त में करीब 1 बिलियन मोबाइल फोन हैं। जल्द ही इस सॉफ्टवेयर को कॉमर्शियली स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। BharOS को JandK Operations Private Limited (JandKops) की तरफ से विकसित किया गया है।

आज से होगा शुरू मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से इसकी शुरूआत

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से इसकी शुरूआत होगी। इसके बाद 12 मार्च के दिन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा राज्य का बजट पेश करेंगे। बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने भी तैयारी कर ली है। इस बार का बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार है।  बजट पेश होने से पहले सीएम मोहन यादव ने बजट को लेकर बयान सामने आया। उन्होंने रविवार को कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपना वार्षिक बजट तैयार कर लिया है। यह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। बता दें कि बजट सत्र सोमवार को शुरू होगा। बजट 12 मार्च को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे। बजट को लेकर तैयारी हुई पूरी मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि आगामी बजट मध्य प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सीएम ने कहा, “मध्य प्रदेश सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमने पिछले साल विभिन्न विभागों में किए गए कार्यों के आधार पर एक पूरा रोडमैप तय किया है। जनता की आकांक्षाओं के अनुसार बजट मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार चुनौतियों का सामना करने के लिए काम कर रही है। इसलिए जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है। 15 दिवसीय बजट सत्र राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण से शुरू होगा और 24 मार्च तक चलेगा। सत्र में केवल नौ दिन की बैठक होगी, जिसमें छह दिन का अवकाश होगा। नई सरकार का होगा पहला पूर्ण बजट मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार इस सत्र के दौरान सदन में चर्चा और अनुमोदन के लिए पांच प्रमुख विधेयक पेश कर सकती है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ राज्य सरकार विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। 11 से 13 मार्च तक सदन की बैठकें होंगी और विधेयकों पर चर्चा होगी। 14 से 16 मार्च तक सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। इसके बाद 17 से 18 मार्च तक सदन की कार्यवाही फिर से चलेगी। 9 दिन का होगा बजट सत्र 19 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर विधानसभा में अवकाश रहेगा। 20 और 21 मार्च को सदन की कार्यवाही जारी रहेगी। इसके बाद 22 और 23 मार्च को एक और अवकाश रहेगा। सदन का अंतिम दिन कार्यवाही 24 मार्च को होगी।

आज से हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

नई दिल्ली राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 10 से 12 मार्च, 2025 तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगी 10 मार्च को राष्ट्रपति गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। उसी दिन, वह ब्रह्मा कुमारी, हिसार के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ नामक राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ करेंगी। 11 मार्च को, राष्ट्रपति पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा और एम्स, बठिंडा के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी शाम, राष्ट्रपति मोहाली में पंजाब सरकार उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में हिस्सा लेंगी। 12 मार्च को राष्ट्रपति चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।

रेलवे ने होली से पहले ही कई ट्रेनें कैंसिल की हैं. सफर पर जाने से पहले चेक कर लें इन ट्रेनों की लिस्ट

नई दिल्ली भारत में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन के जरिए सफर करते हैं. इन यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से हजारों की संख्या में ट्रेनें चलाई जाती है. रेलवे की ओर से खास मौकों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती है. कुछ ही दिनों बाद होली आने वाली है. रेलवे की ओर से होली के मौके पर भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. लेकिन रेलवे की ओर कई बार यात्रियों के लिए परेशानियां भी खड़ी कर दी जाती हैं. कई बार अलग-अलग कारणों के चलते रेलवे को कई ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ती हैं. ऐसा ही कुछ इस बार हुआ है. रेलवे ने होली से पहले ही कई ट्रेनें कैंसिल की हैं. सफर पर जाने से पहले चेक कर लें इन ट्रेनों की लिस्ट. इस रूट की ट्रेनें कैंसिल होली पर बहुत से लोग एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं. इनमें ज्यादातर यात्री ट्रेनों के जरिए ही सफर करते हैं. अगर आप भी होली के इस मौके पर अपने घर जाने वाले हैं. तो आपको बता दें रेलवे की ओर से कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर कटंगी खुर्द स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है. जिस वजह से कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. तो वहीं कुछ ट्रेनों को डायवर्ट की गई हैं. सफर पर जाने से पहले रेलवे की ओर से कैंसिल की गई ट्रेनों और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट जरूर देख लें.   इन ट्रेनों को किया डायवर्ट ट्रेन नंबर 03998 नासिक-धनबाद एक्सप्रेस 9 मार्च 2025 को कटनी साउथ, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सोन नगर, गढ़वा रोड के रास्ते होकर जाएगी. ट्रेन नंबर 18010 अजमेर-संत्रागाछी एक्सप्रेस 9 मार्च 2025 को कटनी मुड़वारा, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सोन नगर, गढ़वा रोड होकर जाएगी. ट्रेन नंबर 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस 10 मार्च 2025 को कटनी मुड़वारा, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सोन नगर, गढ़वा रोड होकर जाएगी. ट्रेन नंबर 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 10 मार्च 2025 गढ़वा रोड, सोन नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी मुड़वारा के रास्ते होकर जाएगी.  

महाकुंभ स्नान पर बोले राज ठाकरे, ‘गंगा के गंदे पानी को नहीं छू सकता, गंगाजल कौन पीएगा’

मुंबई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने गंगा नदी की स्वच्छता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की कोई भी नदी साफ नहीं है। ठाकरे ने मनसे की स्थापना के 19 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। मनसे प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता बाला नंदगांवकर महाकुंभ से पवित्र जल लेकर आए थे, लेकिन उन्होंने इसे पीने से इनकार कर दिया। राज ठाकरे ने कहा, ‘मैंने गंगा नदी की स्थिति के बारे में सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखे हैं। मैंने कुछ लोगों को नदी में अपना शरीर खुजलाते और स्नान करते भी देखा।’ राज ठाकरे ने दावा किया कि कोई भी नदी साफ नहीं है। उन्होंने कहा, ‘जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तब से ही मैं यह दावा सुनता आ रहा हूं कि गंगा जल्द ही साफ हो जाएगी। अब इस मिथक से बाहर आने का समय आ गया है।’ उन्होंने कहा कि लोगों को अंधविश्वास से बाहर निकलना चाहिए। मैं उस गंगा के गंदे पानी को नहीं छू सकता जहां करोड़ों लोगों ने स्नान किया हो। ठाकरे ने सवाल किया, ‘अगर लोग अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए प्रयागराज गए और गंगा में स्नान किया, तो क्या वे सच में अपने पापों से मुक्त हो सकते हैं?’ उन्होंने कहा कि अब आप विश्वास और अंधविश्वास के बीच का अंतर समझ गए होंगे। देश में कोई भी नदी साफ नहीं, बोले राज ठाकरे राज ठाकरे ने कहा कि यह मुद्दा नदी के पानी की सफाई का है। उन्होंने कहा, ‘हमारे देश में कोई भी नदी साफ नहीं है, फिर भी हम इन नदियों को माता मानते हैं। विदेशों में नदियां साफ-सुथरी होती हैं, लेकिन वहां नदियों को माता नहीं कहा जाता। हमारे यहां तो लोग नदियों में नहाते हैं, कपड़े धोते हैं और जो चाहें करते हैं। यह कहां तक उचित है।’ मनसे प्रमुख ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा, ‘अभी-अभी कोविड आया था। 2 साल तक लोग मुंह पर मास्क लगाकर घूम रहे थे। अब वहां जाकर स्नान कर रहे है। कौन उस गंगा में जाकर कूदेगा? श्रद्धा का भी कुछ अर्थ होना चाहिए।’

नगरीय विकास एवं आवास विभाग इंदौर को सिग्नल-लैस शहर बनाने की योजना पर कार्य कर रहा

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग इंदौर को सिग्नल-लैस शहर बनाने की योजना पर कार्य कर रहा है। इसका उद्देश्य शहर में यातायात को निर्बाध रूप से संचालित करना है। योजना के तहत फ्लाई-ओवर, बाय-लेन, अंडर पास और इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम जैसी पहल लागू की जा रही हैं। योजना के पूरा होने पर इंदौर शहर में नागरिकों का यात्रा समय कम होगा और ट्रैफिक सुचारु रहेगा। सिग्नल-लैस योजना तेजी से बढ़ते शहरी यातायात को सुविधाजनक बनाने और यात्रा समय को कम करने में मदद करेगी। ऑर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग यातायात प्रबंधन को अधिक स्मॉर्ट और कुशल बनाने में भी किया जा रहा है। इस तकनीक से दुघर्टनाओं में कमी भी आयेगी। शहरी लोक परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 1330 बसों का संचालन शहरी मार्गों पर किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने की दृष्टि से पीएम ई-बस सेवा में 552 ई-बसों का प्रस्ताव केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय को भेजा गया है। बस डिपो अधोसंरचना के प्राक्कलन भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन एवं सागर के स्वीकृत किये गये हैं। इसी के साथ चार्जिंग अधोसंरचना के प्राक्कलन भोपाल, जबलपुर, उज्जैन एवं सागर की स्वीकृत किये गये हैं। प्रदेश के 3 शहरों भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढ़ावा देने के लिये 217 ई-चार्जिंग अधोसंरचना विकास का कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है।  

अब घर बैठे करें रामलला और अन्य प्रमुख मंदिरों के दर्शन, अयोध्या विकास प्राधिकरण ने लॉन्च किया यह खास ऐप

अयोध्या अयोध्या में स्थापित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, और इस भीड़ को ध्यान में रखते हुए अयोध्या प्रशासन और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी प्रयास के तहत, अयोध्या विकास प्राधिकरण ने ‘अयोध्या यात्रा’ नामक एक नया ऐप लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से श्रद्धालु अब घर बैठे ही राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और अयोध्या के अन्य प्रमुख मठ मंदिरों का लाइव दर्शन कर सकेंगे। जानिए, ऐप की प्रमुख सुविधाएं सूत्रों के मुताबिक, इस ऐप की मदद से श्रद्धालु आरती में भी शामिल हो सकते हैं और अयोध्या के प्रमुख मंदिरों के लाइव दर्शन कर सकते हैं। यह ऐप 8 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिससे भारतीय और विदेशी श्रद्धालुओं दोनों को सुविधा मिलेगी। इस ऐप के जरिए लोग अयोध्या के 20 से अधिक मंदिरों का लाइव दर्शन कर सकेंगे, साथ ही इन मंदिरों से जुड़ी पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। 3D वर्चुअल टूर की सुविधा अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि इस ऐप में श्रद्धालुओं को 3D वर्चुअल टूर की सुविधा भी मिलेगी, जिससे वे मंदिरों का और उनकी विशेषताओं का गहरा अनुभव कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐप खासतौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए है, जो अयोध्या नहीं आ सकते, लेकिन वे घर बैठे ही अयोध्या के विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं और उनके बारे में अधिक जान सकते हैं। आगे और शहरों में भी होगी लॉन्चिंग अश्वनी पांडेय ने यह भी बताया कि इस ऐप को अयोध्या के बाद काशी, मथुरा और उज्जैन महाकाल जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी लॉन्च किया जाएगा, ताकि और अधिक श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन का लाभ मिल सके। वर्तमान में इस ऐप में हिंदी और इंग्लिश के अलावा अन्य आठ भाषाओं का विकल्प भी दिया गया है, जिससे विदेशी पर्यटकों को भी सही जानकारी प्राप्त हो सके। इस ऐप की लॉन्चिंग से अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए एक नई सुविधा शुरू हुई है, जो उन्हें घर बैठे धार्मिक स्थानों के दर्शन और पूजन का अनुभव प्रदान करेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात के संकेत दिए हैं कि जीएसटी के मोर्चे पर बड़ी राहत मिल सकती है

नई दिल्ली जीएसटी (GST) के मोर्चे पर बड़ी राहत मिल सकती है, ये हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात के संकेत दिए हैं. मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि टैक्स स्लैब को तर्कसंगत बनाने का प्रोसेस पूरा होने के बाद जीएसटी रेट्स में और भी कमी आएगी. गौरतलब है कि जीएसटी पर 2021 में गठित मंत्रियों के समूह (GoM) निर्णय लेने के काफी करीब बताया जा रहा है. इस बीच वित्त मंत्री द्वारा दिए गए ये संकेत भी जीएसटी कटौती की उम्मीद बढ़ाने वाले हैं. ‘इसे और भी घटाया जाएगा…’ बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक अवार्ड्स समारोह में बोलते हुए कहा कि रेवेन्यू न्यूट्रल रेट (RNR) 2017 में 15.8% से घटकर 2023 में 11.4% हो गया है. इसमें और भी कमी आने की उम्मीद है. इस बीच Nirmala Sitharaman ने भविष्य में बड़ी कर राहत के संकेत भी दिए और कहा कि GST लागू होने के बाद से दरों में बड़ा बदलाव आया है और आगे इसे आगे भी घटाया जाएगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जीएसटी को तर्कसंगत बनाने पर जीओएम ने महत्वपूर्ण प्रगति की है और जीएसटी काउंसिल (GST Council) प्रमुख बदलावों पर अंतिम निर्णय लेने के करीब है. वित्त मंत्री बोलीं- ये काम मैंने अपने ऊपर लिया निर्मला सीतारमण ने कहा कि GoM ने उत्कृष्ट कार्य किया है, लेकिन फिर भी मैंने जीएसटी काउंसिल के सामने प्रस्तुत किए जाने से पहले उनके निष्कर्षों की पूरी तरह समीक्षा करने का कार्य अपने ऊपर ले लिया है. टैक्स स्लैब को तर्कसंगत (Rationalisation Of Tax Slab) बनाने के प्रोसेस में दरों को सुव्यवस्थित करना और उद्योग की महत्वपूर्ण चिंताओं का समाधान करना शामिल है. बैंकों में हिस्सेदारी घटा रही सरकार   वित्त मंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सरकारी हिस्सेदारी घटाने और ज्यादा से ज्यादा खुदरा निवेशकों (Retail Investors) की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई. निर्मला सीतारमण ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) और माइक्रो-क्रेडिट के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि कुछ कंपनियां बेहद आक्रामक तरीके से लोन दे थीं, लेकिन RBI के हस्तक्षेप से इन्हें नियंत्रित किया गया है और स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है. इन मुद्दों पर भी खुलकर बोलीं वित्त मंत्री FM Nirmala Sitharaman ने कार्यक्रम में कई अन्य मुद्दों पर भी खुलकर बात की. उन्होंने भारत की मजबूत इकोनॉमिक ग्रोथ पर भरोसा जताते हुए वित्त वर्ष 2021 के बाद से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में इसकी स्थिति पर जोर दिया. Tariff War के बीच उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) पर कहा कि दोनों पक्ष पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते का लक्ष्य रखते हैं.

होली के त्योहार के कारन रेगुलर ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

ग्वालियर होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे द्वारा ऑन डिमांड फेस्टिवल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें त्रिवेंद्रम सेंट्रल स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन, ग्वालियर से इंदौर के लिए संचालित की जाएंगी। रेलवे द्वारा एसी स्पेशल ट्रेन क्रमांक 06073 त्रिवेंद्रम सेंट्रल से हजरत निजामुद्दीन के बीच सात और 14 मार्च को शुक्रवार के दिन किया जाएगा। ये ट्रेन त्रिवेंद्रम सेंट्रल से दोपहर सवा दो बजे रवाना होकर कोल्लम, कायमकुलम, चैंगन्नूर, तिरुवल्ला, कोटायम, एर्नाकुलम टाउन, अलुवा, थ्रिसुर, पलक्कड़, पोदानुर, तिरुपुर, एरोड, सेलम, जोलारपेट, काटपड़ी, चित्तौड़, तिरुपति, रेणिगुंटा, गुडूर, नेल्लोर, विजयवाड़ा, वारंगल, बलहरशाह, नागपुर, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होते हुए शनिवार की दोपहर 1:10 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी। यहां से ये ट्रेन आगरा, मथुरा पर ठहराव लेते हुए रात 8:40 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन क्रमांक 06074 हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 10 मार्च सोमवार को सुबह 4:10 बजे रवाना होकर मथुरा-आगरा होते हुए 8:23 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इसके बाद ये ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, नागपुर, बलहारशाह होते हुए दक्षिण के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेकर बुधवार की दोपहर 2:15 बजे त्रिवेंद्रम सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। 13-13 फेरे लगाएगी वहीं रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड परीक्षा के लिए ग्वालियर-इंदौर स्पेशल ट्रेन 11 मार्च तक और 16-17 मार्च को चलाई जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी। ट्रेन क्रमांक 01825 ग्वालियर-इंदौर स्पेशल ग्वालियर से दोपहर एक बजे प्रस्थान कर रात दो बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन क्रमांक 01826 इंदौर-ग्वालियर स्पेशल 12 मार्च तक और 17 व 18 मार्च को इंदौर से शाम सात बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।   नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट होली के त्योहार में सिर्फ चार दिन का समय शेष है। इसके चलते अधिकतर ट्रेनों में अब वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। ग्वालियर से गुजरने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में सामान्य स्लीपर श्रेणी के कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। दरअसल, होलिका दहन से पूर्व ही लोग अपने अपने घरों को लौटते हैं। ऐसे में ट्रेनों में दो माह पहले ही लोगों ने टिकट बुक करा लिए थे। यही कारण है कि अब यात्रियों को कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही हैं। ग्वालियर से मुंबई की ओर जाने वाली मंगला एक्सप्रेस, पंजाब मेल, राजधानी एक्सप्रेस, अमृतसर दादर एक्सप्रेस के अलावा केरला एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में ग्वालियर से किसी भी दिशा के लिए कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही हैं। कई श्रेणियों में नो-रूम की स्थिति है।

एमपी विधानसभा का बजट सत्र, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

MP Budget 2025 live updates :मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई है। सबसे पहले सदन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल का अभिभाषण हुआ। 12 मार्च का मध्य प्रदेश सरकार राज्य का बजट पेश करेगी। 24 मार्च तक चलने वाले विधानसभा के सत्र में कुल 9 बैठकें होंगी। वहीं, इस बार कांग्रेस सदन में जमकर हंगामा करने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत आज विधानसभा के पहले दिन किसान कांग्रेस ने विधानसभा घेराव करके कर दी है। देखें सत्र के पहले दिन के पल-पल का अपडेट..। MP Budget 2025 live updates : कांग्रेस के विधानसभा घेराव के मुद्दें MP Budget 2025 live updates : राज्यपाल का अभिभाषण मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अभिभाषण दिया। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए संकल्पित है। किसानों को सस्ती दरों पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए उन्हें मात्र 5 रुपए में स्थाई बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा, युवाओं के समग्र सामाजिक विकास और महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक उन्नति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। MP Budget 2025 live updates : सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग हरदा से कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने सिर पर काली टोपी लगाकर विधानसभा पहुंचे। उनके हाथ में एक तख्ती भी थी, जिसपर लिखा है ‘विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाई जाए’। पत्रिका से खास बातचीत के दौरान कांग्रेस विधायक ने कहा कि, सरकार जनता के मुद्दों पर जवाब देने से बचना चाहती है। इसलिए सदन की कार्यवाही इतनी कम अवधि की रखी गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से लिखित मांग कर चुके हैं। इसपर उन्हें आश्वासन तो दिया गया, पर अबतक सदन की कार्यवाही की अवधि नहीं बढ़ाई गई। यही कारण है कि हमें कार्यवाही में शामिल होने के बजाए, बाहर विरोध करना पड़ रहा है।

10 मार्च से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

मेष राशि- आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। भविष्य से जुड़े फैसले सावधानी से लें। व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। आज कुछ जातकों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात से चेहरे पर मुस्कान आएगी। वृषभ राशि- पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेसमेन को सोच-समझकर इनवेस्ट करना चाहिए। पारिवारिक जीवन की समस्याओं को ज्यादा बढ़ने दें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें। आज परिवार के किसी सदस्य को आर्थिक मदद की जरुरत पड़ सकती है। मिथुन राशि– आज का दिन खास रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों को टाइम पर पूरा करने की कोशिश करें। लॉन्ग टर्म प्लान पर फोकस करें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जरुरी कार्यों में दोस्त आपकी मदद कर सकते हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुद्धिमानी और समझदारी से रुके हुए कार्य को पूरा कर लेंगे। कर्क राशि- आज का दिन शुभ रहेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ आशीर्वाद से करियर में अपार सफलता मिलेगी। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। सिंह राशि- आज आपको कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे,लेकिन बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। प्रॉपर्टी के लेन-देन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को बहुत संभालकर रखें। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की सलाह लें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कन्या राशि- कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी कार्यों को पूरा करें। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को खूब मेहनत करना चाहिए। व्यापार में मुनाफा होगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। धन-संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों से दूरी बनाएं। तुला राशि- सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको पारिवारिक जीवन में कुछ मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। आज कोई करीबी दोस्त आपसे आर्थिक मांग सकता है। वृश्चिक राशि- सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको पारिवारिक जीवन में कुछ मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। आज कोई करीबी दोस्त आपसे आर्थिक मांग सकता है। धनु राशि- घर के किसी सदस्य के विवाह में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। कुछ जातकों को ससुराल पक्ष में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी संग बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें। मकर राशि- लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। परिजनों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है,लेकिन पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। कार्यस्थल पर कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में लापरवाही बरतें। कुंभ राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। घर में मेहमानों के आगमन से सकारात्मक माहौल रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। मीन राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। सिंगल जातकों के लिए लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आप फैमिली के साथ कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।

पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘कलयुग का कल्कि’, गिरफ्तारी के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खुद को ‘कलयुग का कल्कि’ बताने वाले कातिल ने इलाके में दहशत फैला रखी थी. नवापारा गांव में एक व्यक्ति की हत्या के बाद घर की दीवार पर धमकी भरे संदेश लिखकर पूरे गांव को डराने वाला आरोपी अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या का कारण अवैध संबंध था. घटना 23-24 फरवरी की दरमियानी रात की है, जब ग्राम पकरिया नवापारा में 60 वर्षीय रामसिंह कंवर की किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल रामसिंह की अगले दिन अस्पताल में मौत हो गई. हमले के बाद इलाके में दहशत तब बढ़ गई जब घर की दीवारों पर धमकी भरे संदेश मिले. इन संदेशों में लिखा था “रामसिंह के बेटे जगदीश का नाम, कलयुग के कल्कि, झूठ बोलना पाप है”. इसके बाद 26 फरवरी को एक और धमकी लिखी गई, जिसमें लिखा था “अगला टारगेट मोनू, कलयुग के कल्कि, शराब बंद, पकरिया में 5 हत्याएं और होने वाली हैं, पुलिस आरोपी की खोजबीन से दूर रहे”. इन धमकियों ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया. 26 सदस्यीय टीम ने आरोपी को दबोचा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 26 सदस्यीय विशेष टीम गठित कर मामले की जांच की गई. पुलिस ने हर एंगल से जांच की और पाया कि मृतक का बेटा जगदीश गांव की एक महिला से अवैध संबंध में था और उसी महिला का आरोपी विकास यादव से भी संबंध था. जब आरोपी को यह पता चला तो उसने जगदीश को मारने की योजना बनाई. हत्या से दो महीने पहले विकास यादव ने एक धारदार हथियार बनाया और वारदात की रात जगदीश को मारने उसके घर पहुंचा. लेकिन जगदीश के न मिलने पर उसने उसके पिता रामसिंह कंवर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने दीवारों पर धमकी भरे संदेश लिखे और खुद को ‘कलयुग का कल्कि’ बताने लगा. इसके अलावा, वह बार-बार गांव जाकर लोगों के डर का जायजा भी लेता था. जब पुलिस ने जगदीश से पूछताछ तेज की, तो आरोपी ने एक और चाल चलते हुए श्मशान घाट में एक पत्र और हथियार छोड़कर शक को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश की. फिल्म देखकर रची थी खतरनाक साजिश पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ‘कल्कि अवतार’ फिल्म देखकर हत्या की योजना बनाई थी. फिल्म से प्रभावित होकर उसने हत्या करने, डर फैलाने और पुलिस को गुमराह करने की पूरी रणनीति तैयार की. लेकिन अंततः पुलिस की गहरी जांच के बाद वह अपने ही जाल में फंस गया और गिरफ्तार कर लिया गया.

रजिस्ट्रार और दलाल को दबोचा, बैक डेट में फर्जी डिग्री घोटाला में SOG ने JS विश्वविद्यालय के चांसलर

जयपुर शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में बैक डेट में फर्जी डिग्री जारी करने के मामले में SOG ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन प्रमुख अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद स्थित JS विश्वविद्यालय के चांसलर सुकेश कुमार, रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा और दलाल अजय भारद्वाज शामिल हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं SOG के अनुसार, यह कार्रवाई प्रकरण संख्या 13/2024 के तहत की गई, जिसमें अब तक कुल 16 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा SOG की जांच में सामने आया कि JS विश्वविद्यालय ने दलालों के माध्यम से पैसे लेकर सैकड़ों अभ्यर्थियों को बैक डेट में फर्जी डिग्री जारी की। इस फर्जीवाड़े के जरिए सैकड़ों अभ्यर्थी शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में चयनित हो गए। जांच के दौरान सामने आया कि JS विश्वविद्यालय की सिर्फ 100 सीटें मान्य थीं, लेकिन 2022 में 107 अभ्यर्थियों ने यहां से डिग्री लेने का दावा किया। गिरफ्तार आरोपी और उनकी भूमिका :-सुकेश कुमार (JS विश्वविद्यालय चांसलर) – फर्जी डिग्री घोटाले का मास्टरमाइंड, विदेश भागने की फिराक में था, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। नंदन मिश्रा (JS विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार) – फर्जी डिग्रियों के सत्यापन में अहम भूमिका निभाई। अजय भारद्वाज (दलाल) – पहले भी फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार हो चुका, कई विश्वविद्यालयों से बैक डेट में डिग्री दिलवाने में संलिप्त। ऐसे सामने आया डिग्री घोटाला SOG की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि JS विश्वविद्यालय के 2067 अभ्यर्थियों ने परीक्षा फॉर्म में खुद को विश्वविद्यालय का छात्र बताया, जो अनुमोदित सीटों से कई गुना अधिक है। यही नहीं, कई अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय किसी अन्य विश्वविद्यालय का नाम दिया, लेकिन चयन के बाद JS विश्वविद्यालय की डिग्री पेश की। SOG ने अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार तीनों आरोपी 12 मार्च 2025 तक पुलिस रिमांड पर हैं। SOG अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य लिंक तलाशने में जुटी है ताकि भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का यह खेल पूरी तरह बेनकाब हो सके।

पुणे में ट्रैफिक सिग्नल पर पेशाब करने वाले आरोपी गौरव आहूजा को पुणे पुलिस ने सतारा से किया गिरफ्तार

पुणे महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रैफिक सिग्नल पर बीएमडब्ल्यू से उतरकर पेशाब करने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया था। वीडियो में आरोपी युवक के साथ उसका दोस्त भी मौजूद था, जो कार में शराब की बोतल लेकर बैठा था। युवक की इस हरकत के बाद से पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इस घटना को लेकर पुणे पुलिस ने अब आरोपी गौरव आहूजा को पड़ोसी जिले सतारा से गिरफ्तार कर लिया है। पुणे पुलिस ने आरोपी गौरव आहूजा को कराड से गिरफ्तार किया और बाद में उसे मेडिकल जांच के लिए पुणे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में मुंबई पुलिस अधिनियम की धारा 110/112, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184, 185, बीएनएस की धारा 270, 281, 285 और 79 के तहत आरोप दर्ज किए हैं। गौरव आहूजा के खिलाफ यह कार्रवाई उसके द्वारा की गई अश्लील हरकत के कारण की गई है। गौरव आहूजा ने गिरफ्तारी से पहले अपने कृत्य के लिए माफी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में वह हाथ जोड़कर खड़ा दिखाई दे रहा है और उसने कहा, “मैं गौरव आहूजा पुणे में रह रहा हूं। शुक्रवार के अपने कृत्य के लिए मैं बहुत शर्मिंदा हूं। मैं उसके लिए देश, महाराष्ट्र और पुणे के लोगों से माफी मांगता हूं। मुझे माफ कीजिए और आगे के लिए मुझे सुधरने का एक मौका दीजिए।” पुलिस द्वारा आहूजा का इतिहास खंगालने पर पता चला कि 2021 में उसने पुणे एयरपोर्ट के पास चोरी का एक मामला किया था, जिसे उसने अपनी जुए की आदतों को पूरा करने के लिए अंजाम दिया था। आहूजा और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस जांच के बाद ही आगे कुछ कह पाएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet