LATEST NEWS

यूपी के डिप्टी सीएम पहुंचे दतिया, पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के किए दर्शन

दतिया  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) आज मध्य प्रदेश के दतिया (Datia) पहुंचे। उन्होंने पीतांबरा पीठ (Pitambara Peeth) पहुंचकर मां बगलामुखी (Maa Baglamukhi) के दर्शन (Darshan) किए। साथ ही पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव (Vankhandeshwar Mahadev) का अभिषेक किया। दर्शन के बाद वह झांसी (Jhansi) के लिए रवाना हो गए। विधि विधान से की पूजा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने अल्प प्रवास के दौरान विशेष विमान से दतिया पहुंचे। उन्होंने विधि विधान से मां बगलामुखी माता की पूजा अर्चना की और महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की शुभकामना की है। महाकुंभ को लेकर कहा- आस्था पर सवाल उठाना सबसे बड़ा पाप डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “आस्था पर सवाल उठाना सबसे बड़ा पाप है। चाहे अखिलेश यादव हो या ममता बनर्जी, जनता उनको इस बयान का जवाब देगी।” जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य आज झांसी के दौरे पर हैं। उससे पहले वह दतिया पहुंचे और मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। उसने मध्य प्रदेश आगमन पर दतिया एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस में करेंगे समीक्षा बैठक बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज जनपद झांसी के सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। क्या है पीतांबरा पीठ की मान्यता? मान्यता है कि पीतांबरा पीठ पर स्थित महादेव का मंदिर महाभारतकालीन है, जबकि मढ़िया के महादेव के मंदिर की स्थापना 5 हजार वर्ष पूर्व दंत वक्रेश्वर नामक असुर ने की थी। तब यहां जंगल था। कालांतर में यहां शहर बस गया, जिसका नाम दंत वक्रेश्वर के नाम पर दंत्रिया था, जो बाद में अपभरंश होकर दतिया हो गया। इन दोनों शिव मंदिरों के बारे में मान्यता है कि दोनों मंदिर में श्रद्धालु सच्चे मन से जो भी कामना करता है वह पूर्ण होती है। 

मैं हिन्दू धर्म का बाल भी बांका नहीं होने दूँगा … जगतगुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

सतना/कटनी  एमपी के सतना में 12 दिवसीय रुद्र महायज्ञ में सनातन धर्म को लेकर चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महायज्ञ के दौरान व्यास गद्दी पर बैठकर कहा कि जब तक वे जीवित रहेंगे, तब तक हिन्दू धर्म का बाल भी बांका नहीं होने देंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बेटा जी, मैं सामान्य व्यक्ति नहीं हूं। इसे लेकर उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियों में है। दरअसल, सतना जिला अंतर्गत नागौद के दहलान मंदिर प्रांगण शिवराजपुर में 12 दिवसीय रुद्र महायज्ञ आयोजित हुआ। इसमें चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य भी शामिल होने पहुंचे। यहीं उन्होंने यह बयान दिया है। उन्होंने हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है। चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने बुधवार को अपने प्रवचन में कहा जब तक वे जीवित रहेंगे, तब तक हिन्दू धर्म का बाल भी बांका नहीं होने देंगे। बेटा जी मैं सामान्य व्यक्ति नहीं हूं – जगतगुरु रामभद्राचार्य उन्होंने स्पष्ट शब्दों में आगे कहा कि बेटा जी, मैं सामान्य व्यक्ति नहीं हूं। आचार्य जो भी कार्य करें, उसे करने दो। यदि मुझे राम जी के लिए अपना सब कुछ छोड़ना पड़े, तो मैं राम की तरह उसे छोड़ दूंगा। हिन्दू धर्म, हिन्दू धर्म है! उन्होंने कहा कि मुझे कोई चिंता नहीं है अगर कोई मेरे बयान से नाराज होता है तो होता रहे। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सनातन पर कोई आंच नहीं आने दूंगा जगतगुरु रामभद्राचार्य कार्यक्रम में शामिल होने कटनी पहुंचे थे। यहां पर भी उन्होंने सनातन को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए बयान दिया है। कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं सनातन में कभी कोई आंच नहीं आने दूंगा। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चित्रकूट में अपने नाम यानि स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के नाम से मेडिकल यूनिवर्सिटी बनवाने की इच्छा जताई है।

मोहन यादव ने कहा कि बालाघाट से मेरा अलग लगाव, नक्सलियों को भी दिया खुला चैलेंज

बालाघाट  मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव बालाघाट के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बालाघाट को कई सौगातें दी हैं। सीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में बालाघाट जिले की सूरत ही बदल जाएगी। किसान सम्मेलन के दौरान सीएम ने 326 करोड़ 60 लाख रुपए के विकासकार्यों का भूमिपूजन और 264 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण किया। इस राशि से जिले में स्कूल, अस्पताल और पुलों का निर्माण होगा। इसके साथ ही मोहन यादव ने नक्सलियों को भी चुनौती दी है। नक्सलवाद के लिए कोई जगह नहीं सीएम मोहन यादव ने नक्सलवाद को खुली चुनौती देते हुए कहा कि नक्सलवाद के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। अगर बाहर से कोई नक्सली आएगा तो जिंदा वापस नहीं जाएगा। दरअसल, बालाघाट में लगातार हॉक फोर्स नक्सलियों को ढेर कर रही है। बालाघाट से अलग लगाव किसान सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने कहा कि मेरा बालाघाट से अलग ही तरह का लगाव है। हमारे प्रदेश के 54 जिले एक तरफ और बालाघाट एक तरफ। बालाघाट खनिज का बड़ा केंद्र है। परमात्मा ने इस जिले पर प्रेम लुटाया है। यहां के चिन्नौर का चावल अलग ही महकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रेदश विकास के नई कीर्तिमान बना रहा है। बालाघाट में नए उद्योग लग रहे हैं। आजादी के बाद से मध्यप्रदेश की विकास दर माइनस में थी। लेकिन, अब हमारे राज्य की ग्रोथ 13 फीसदी है। जिले में विकास कार्यों की सौगात गौरतबल है कि सीएम डॉ. यादव की घोषणा के बाद बालाघाट जिले में कुल 326 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से 117 अलग-अलग काम होंगे। इसमें 62 करोड़ रुपए की लागत से 39 कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। 24 करोड़ रुपए की लागत से बारासिवनी में विकास काम होंगे। 50 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। 9 करोड़ रुपए की लागत से लामदा में नवगठित तहसील कार्यालय भी बनाया जाएगा। 8 करोड़ रुपए की लागत से खरपड़िया-सिवनहेटी-कटंगी मार्ग बनाया जाएगा। 3 करोड़ रुपए की लागत से स्कूल-शिक्षा के काम होंगे। 2 करोड़ रुपए की लागत से कटंगीझरी-लोमता-डोरिया-बेलगांव में प्राथमिक स्कूल का निर्माण होगा। सीएम राइज स्कूल-हॉस्टल-पुल का भी निर्माण मोहन यादव ने कहा कि 264 करोड़ रुपए के 68 कामों का लोकार्पण भी किया। इसमें 145 करोड़ रुपए की लागत से बालाघाट-बिरसा-बारासिवनी-मलाजखंड-लालबर्रा में बना सीएम राइज स्कूल, 55 करोड़ रुपए की लागत से बालाघाट के बेहर-पसरवाड़ा-खेरलांजी में स्कूलों का उन्नयन-छात्रावासों का निर्माण, 10 करोड़ रुपए की लागत से पुल-पुलियाओं का निर्माण, 9 करोड़ रुपए की लागत से बारासिवनी-खंडवा पुल का निर्माण, 7 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से शहीद चंद्रशेखर आजाद एक्सट्रोटर्फ का लोकार्पण शामिल हैं। युवाओं-किसानों को लाभ इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार 5 साल में 2 लाख पद भरेगी। साल 2028 तक हम युवाओं को भरपूर रोजगार देंगे।

ईडी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, जलाया पुतला

रायपुर प्रदेशभर में आज ईडी के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया. बलौदाबाजार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आज गार्डन चौक में कांग्रेसियों ने भाजपा व ईडी का पुतला दहन कर ईडी की कार्रवाई का विरोध किया. कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को भाजपा डराना चाहती है पर हम डरने वाले लोगों में से नहीं है. अभी भाजपा बस्तर में लोहा निकालने फैक्ट्री लगवाने जा रही है, जिसका विरोध कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा, दीपक बैज सहित अन्य नेताओं ने किया तो भाजपा ने ईडी का सहारा लेकर लखमा को जेल भिजवा दिया. वहीं दीपक बैज के घर का पुलिस रेकी कर रही है, जो कही न कहीं बस्तर की आवाज को दबाने का प्रयास है. बस्तरवासियों के हित में हमेश लड़ेगी कांग्रेस: शैलेष नितिन शैलेष नितिन ने कहा, कांग्रेस डरेगी नहीं, बस्तर वासियों के हित में हमेशा लड़ेगी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जब-जब भाजपा के भ्रष्टाचार व आम जनता के प्रति हो रहे अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाती है भाजपा डर जाती है और ईडी का सहारा लेकर डराने का प्रयास करती है. हम डरेंगे नहीं बल्कि और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन होगा. तीन मार्च को रायपुर में बड़ा प्रदर्शन होगा, जिसमें हजारों की संख्या में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे. प्रदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

चैंपियंस ट्रॉफी के बीच रॉन ड्रेपर का 98 साल की उम्र निधन, सदमे में फैंस

नई दिल्ली ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर आई है। वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रॉन ड्रेपर का शुक्रवार 28 फरवरी को निधन हो गया। रॉन ड्रेपर, जो सबसे उम्रदराज जीवित टेस्ट क्रिकेटर थे। उनका निधन दक्षिण अफ्रीका के गेकेबरहा में हुआ। उनके निधन से उनका परिवार और क्रिकेट फैंस गहरे सदमे में हैं। रॉन ड्रेपर का निधन रॉन ड्रेपर का निधन 98 साल की उम्र में हुआ। वह दक्षिण अफ्रीकी टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज थे और कभी-कभी विकेटकीपिंग भी करते थे। उन्होंने 1950 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था। अब रॉन ड्रेपर के निधन के बाद, 96 साल के नील हार्वे सबसे उम्रदराज जीवित टेस्ट क्रिकेटर बन गए हैं। 1945 में की थी क्रिकेट की शुरुआत रॉन ड्रेपर ने अपने करियर की शुरुआत 1945 में की थी, जब उन्होंने ईस्टर्न प्रोविंस के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करते हुए शतक बनाया था। इसके बाद, 1946-47 में उन्होंने ईस्टर्न प्रोविंस के लिए विकेटकीपिंग भी की, जो उन्होंने अपने करियर में अनियमित रूप से की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू रॉन ड्रेपर ने 1949-50 में साउथ अफ्रीका XI का हिस्सा बनकर ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। इस दौरे में उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए ओपनिंग करते हुए 86 रन बनाए थे। इसके बाद, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले तीन टेस्ट मैचों में साउथ अफ्रीका हार गया। चौथे मैच में रॉन ड्रेपर ने 15 रन बनाए और मैच ड्रॉ हो गया। पांचवें टेस्ट में उन्होंने 7 और 3 रन बनाए, और साउथ अफ्रीका एक पारी से हार गया। रॉन ड्रेपर का निधन क्रिकेट जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।  

कांग्रेस के अंतर्कलह पर डिप्टी सीएम साव का प्रहार

रायपुर ईडी की जांच कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक पहुंचने के बाद सियासत गर्म है. कांग्रेस ने सरकार पर ईडी का दुरूपयोग कर डराने का आरोप लगाया है. वहीं इस मामले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जिस प्रकार से निकाय का परिणाम आया है, उसमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है. कांग्रेस पार्टी की दुर्दशा हुई है. कांग्रेस ईवीएम में भी पराजित हुई और मत पत्र में भी पराजित हुई . अब हार को छिपाने का कोई बहाना नहीं बचा है, इसलिए ED के नाम पर जनता में भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं. ईडी साक्ष्य और तथ्यों पर आधारित कार्रवाई कर रही है. पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर निष्कासन कार्रवाई की चर्चा है. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि अभी तो ये शुरुआत है, आगे देखिए और क्या होने वाला है. हर वर्ग के विकास वाला बजट होगा : उपमुख्यमंत्री साव उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 3 मार्च को पेश होने वाले को लेकर कहा कि छग का रजत जयंती वर्ष हैं. विकसित छग 2047 को अचीव करने वाला ये बजट होगा. हमारा मूल मंत्र हैं सबका साथ सबका विकास. इसी पर हमारा फोकस है. हर वर्ग के विकास वाला ये बजट होगा.

वार्विकशायर ने मैनचेस्टर सिटी के जेम्स थॉमस को प्रदर्शन निदेशक नियुक्त किया

लंदन वार्विकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के क्लब मैनचेस्टर सिटी के वरिष्ठ अधिकारी जेम्स थॉमस को प्रदर्शन निदेशक नियुक्त किया है। थॉमस वर्तमान में मैनचेस्टर सिटी में प्रदर्शन सेवाओं के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और जून में क्रिकेट जगत में कदम रखेंगे। थॉमस, जो पहले पेशेवर रूप से रग्बी यूनियन खेल चुके हैं, ब्रिटिश जिमनास्टिक्स के प्रदर्शन निदेशक के रूप में भी पांच वर्षों तक काम कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में ब्रिटिश जिमनास्टिक्स ने टोक्यो ओलंपिक में पदकों की ओर महत्वपूर्ण प्रगति की थी। वार्विकशायर की इस नियुक्ति का निर्णय क्लब द्वारा ऑफसीजन के दौरान उच्च प्रदर्शन समीक्षा के बाद लिया गया, जिसके परिणामस्वरूप पुरुषों के मुख्य कोच मार्क रॉबिन्सन को हटा दिया गया था। नई एकीकृत संरचना के तहत, थॉमस को वार्विकशायर पुरुषों, बियर्स महिलाओं और बर्मिंघम फीनिक्स टीमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वार्विकशायर के मुख्य कार्यकारी स्टुअर्ट कैन ने कहा, जेम्स को उच्च प्रदर्शन वाले खेल में एक असाधारण प्रतिभा के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने विभिन्न खेलों में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक तत्वों को समझने की अद्भुत क्षमता प्रदर्शित की है। थॉमस ने इस नियुक्ति पर कहा, मुझे वार्विकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब में प्रदर्शन निदेशक के रूप में शामिल होने की खुशी है। क्लब की अपनी समृद्ध बीयर्स संस्कृति को बनाए रखने और उसे आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता से मैं प्रभावित हुआ हूं। हालांकि थॉमस गर्मियों तक अपनी भूमिका नहीं संभालेंगे, लेकिन क्लब ने पुष्टि की है कि वह प्री-सीज़न के दौरान पुरुष और महिला टीमों के साथ समय बिताएंगे, साथ ही क्रिकेट जगत के अन्य प्रमुख हस्तियों से मुलाकात करेंगे ताकि वह नई भूमिका के लिए खुद को तैयार कर सकें।  

भोपाल में आप के ऑफिस पर मकानमालिक ने लगाया ताला, 3 महीने से नहीं दिया था किराया

भोपाल आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. अब इस हार का असर दूसरे राज्यों में भी देखने को मिलने लगा है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आप पार्टी के ऑफिस में ताला लगा दिया गया है. मामला किराए से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आम आदमी पार्टी का प्रदेश कार्यालय सुभाष नगर में स्थित है. जहां पिछले लंबे समय से प्रदेश की आप की राजनीति चल रही थी. जहां अब मकान मालिक ने किराया नहीं मिलने से ऑफिस के गेट पर ताला लगा दिया. बताया जा रहा है कि पिछले 4 महीनों से आप पार्टी ने ऑफिस का किराया नहीं दिया है. मकान मालिक ने लगाए कई गंभीर आरोप मकान मालिक विवेक गंगलानी ने बताया कि पार्टी कार्यालय में चल रही गतिविधियों से आपत्ति है. पार्टी कार्यालय में शराब की पेटियां और दूसरी गतिविधियों पर मकान मालिक ने नाराजगी जताई है. मकान खाली कराने पर आम आदमी पार्टी के लोगों ने दी गंगलानी को धमकी भी दी है. मालिक का कहना है कि दफ्तर का किराया और बिजली बिल भी नहीं भरा है. विवेक ने कहा कि अब मैं पुलिस थाने में शिकायत करूंगा. कानून का सहारा लेना जरूरी है. मकान मालिक दिलीप मंगलानी ने बताया, आम आदमी पार्टी ने मेरा मकान किराए पर लिया था। 4-5 महीने हो गए, जिसमें से दो महीने का किराया बड़ी मुश्किल से दिया। फिर तीन महीने से किराया दिया ही नहीं। फोन लगाते हैं तो कहते हैं आ रहे हैं। ये रात में आकर चोरों की तरह बिना पूछे आधा सामान निकाल कर ले गए। दिलीप ने कहा, अगर कमरा खाली करना है तो हिसाब क्लियर करके सामान ले जाओ। चोरों की तरह सामान ले गए और पैसा देने भी नहीं आ रहे। तीन महीने का 60 हजार रुपए किराया और 13 हजार बिजली का बिल अभी तक नहीं दिया इसलिए ताला लगाया है। बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामने करना पड़ा है। केजरीवाल के नाम से धमकाते हैं दिलीप मंगलानी ने कहा- मैंने आम आदमी पार्टी के लोगों से कहा आप तो मेरा पैसा दे दो, खाली कर दो बात खत्म। उन्होंने अभी तक पैसे नहीं दिए। अब मैं पुलिस थाने में शिकायत करूंगा। कानून का सहारा लेना जरूरी है। कौन हैं आप का एमपी प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश में सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष हैं. उन्होंने निकाय चुनाव में आप के टिकट पर महापौर का चुनाव जीतकर एमपी में आप की एंट्री कराई थी. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ गलतफहमी के कारण ये हो रहा है. 5 तारीख को मैं वहां बैठक करूंगी और मीडिया से भी बात करेंगे.हालांकि पार्टी के दूसरे पदाधिकारियों ने भी फिलहाल जानकारी से इंकार किया है. हाल ही में दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. ‘विधानसभा चुनाव के बाद अरेरा कॉलोनी से खाली किया था ऑफिस विधानसभा चुनाव 2023 के पहले आम आदमी पार्टी ने सुभाष नगर से प्रदेश कार्यालय को अरेरा कॉलोनी में शिफ्ट किया था। विधानसभा चुनाव के छह महीने पहले से आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में करीब 40 लोगों की टीम तैनात की गई थी। आप के प्रदेश कार्यालय में भोपाल और दिल्ली के पदाधिकारियों की टीम चुनावी तैयारियों में जुटी थी। लेकिन, जैसे ही चुनाव में आप की हार हुई तो अरेरा कॉलोनी से प्रदेश कार्यालय की बिल्डिंग खाली कर दी गई थी। चुनावी मैनेजमेंट और कामकाज के लिए रखे गए कर्मचारी भी हटा दिए थे। जल्द खुल जाएगा ताला’ उन्होंने कहा कि हमारे कार्यालय प्रभारी एक शादी समारोह में बाहर गए थे. कार्यालय में महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान रखा है इसलिए उन्होंने ताला लगा दिया था. अब वो वापस भोपाल आ गए हैं और शनिवार शाम तक ताला खुल जाएगा. प्रदेश कार्यालय हमारे संघर्षों का गवाह है और मैं जल्द ही भोपाल आकर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी लेने वाली हूं.

हाई कोर्ट ने महिला न्यायाधीश को बकाया वेतन की 50 प्रतिशत राशि का भुगतान किये जाने के आदेश जारी किये

जबलपुर  हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत तथा जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने महिला न्यायाधीश को बकाया वेतन की 50 प्रतिशत राशि का भुगतान किये जाने के आदेश जारी किये हैं. युगलपीठ ने इसके अलावा वरिष्ठता सूची को संशोधित करते हुए याचिकाकर्ता महिला जज को सभी उचित लाभ दिए जाने के निर्देश भी जारी किए. सिविल जज 2007 में घोषित रिजल्ट पर विवाद मामले के अनुसार वर्तमान में नीमच में पदस्थ महिला न्यायाधीश ने साल 2013 में हाई कोर्ट जबलपुर में याचिका दायर की थी. याचिका में कहा गया “सिविल जज 2007 में घोषित रिजल्ट की प्रतीक्षा सूची में वह पहले स्थान में थी. वह अनुसूचित जाति वर्ग की उम्मीदवार थी. अनुसूचित जाति वर्ग के दो अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को चयन किया गया. इस कारण पात्र होने के बावजूद उसका चयन नहीं हुआ.” इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई. हाई कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया. हाई कोर्ट के आदेश पर महिला की नियुक्ति हाई कोर्ट के आदेश पर महिला को साल 2009 में नियुक्ति प्रदान की गयी. नियुक्ति प्रदान करने के बाद उन्हें वरिष्ठता व वेतन का लाभ नहीं मिला. युगलपीठ ने याचिका का निराकरण करते हुए आदेश में कहा “यह निर्विवाद है कि रामसुजन वर्मा और रामानुज सोंधिया अनुसूचित जनजाति वर्ग नहीं थे. इसके बावजूद उनका चयनित अनुसूचित जाति वर्ग में किया गया. याचिकाकर्ता पद के लिए पात्र थी परंतु उनका चयन नहीं हुआ. गलत रूप से चयनित दोनों व्यक्ति को बाद में हटा दिया गया. इस पूरी प्रक्रिया में याचिकाकर्ता की कोई गलती नहीं थी.” महिला जज को अन्य लाभ भी देने के निर्देश युगलपीठ ने याचिकाकर्ता के पक्ष में आदेश जारी करते हुए बकाया वेतन का 50 प्रतिशत राशि का भुगतान 4 सप्ताह में करने के आदेश जारी किए. इसके अलावा युगलपीठ ने संशोधित वरिष्ठता सूची जारी करते हुए वरिष्ठता के आधार पर सभी लाभ देने के भी आदेश जारी किये. याचिकाकर्ता की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर ने पैरवी की.

चमोली हिमस्खलन में रेस्क्यू किए गए 50 में से चार मजूदरों की मौत, 5 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी

चमोली उत्तराखंड के चमोली में हुए हिमस्खलन में मांड़ा गांव में 55 मजदूर फंस गए थे. मजदूरों के बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. अब तक 50 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया गया है. हालांकि, रेस्क्यू किए गए 50 में से चार मजूदरों की मौत हो गई. वहीं, फंसे हुए 5 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. मजदूरों को बचाने के लिए आइबेक्स ब्रिगेड की बचाव टीम के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है. सड़कें अवरुद्ध होने के कारण लोगों को निकालने के लिए कुल 06 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं. हेलीकॉप्टरों में भारतीय सेना विमानन के 3 चीता हेलीकॉप्टर, वायु सेना के 2 चीता हेलीकॉप्टर शामिल हैं. वहीं, रेस्क्यू अभियान में एक नागरिक हेलीकॉप्टर को भी शामिल किया गया है. रेस्क्यू अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक 50 लोगों को बचाया जा चुका है. दुर्भाग्य से चार घायल व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है. घायलों को निकालने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है. सेना द्वारा लापता शेष पांच लोगों को बचाने के लिए खोज अभियान जारी है. वरिष्ठ सेना अधिकारी व्यक्तिगत रूप से चल रहे बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं. वहीं,  मुख्यमंत्री खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं. जोशीमठ के आर्मी हेलीपैड से चलाया जा रहा है रेस्क्यू अभियान भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर जोशीमठ के आर्मी हेलीपैड से रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं. वर्ष 2013 की आपदा में भी यहीं से हेलीपैड से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था. उसे समय भी आईटीबीपी और भारतीय सेना देवदूत साबित हुई थी. हालांकि अभी भी बचे हुए 5 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. रेस्क्यू अभियान में खराब मौसम बांधा बन रहा है.

विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील की प्रारंभिक टीम में शामिल हुए नेमार

रियो डी जेनेरियो नेमार को कोलंबिया और अर्जेंटीना के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील की प्रारंभिक टीम में शामिल किया गया है। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ (सीबीएफ) ने जानकारी दी। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने अक्टूबर 2023 में मोंटेवीडियो में उरुग्वे के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर के दौरान अपने बाएं घुटने में एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट के फटने के बाद से अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। लंबी रिकवरी प्रक्रिया के बाद, नेमार ने जनवरी में अल-हिलाल से बचपन के क्लब सैंटोस में शामिल होने के बाद से अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म की झलक दिखाई है। ब्राजील के मैनेजर डोरिवल जूनियर ने रियल बेटिस के विंगर एंटनी, किशोर रियल मैड्रिड के फॉरवर्ड एंड्रिक और एटलेटिको मैड्रिड के सैमुअल लिनो को भी टीम में शामिल किया है, जबकि अनुभवी मिडफील्डर ऑस्कर और साओ पाउलो के साथी लुकास मौरा को भी टीम में शामिल किया है। जैसा कि अपेक्षित था, 52 सदस्यीय सूची में रियल मैड्रिड के हमलावर विनीसियस जूनियर और रोड्रिगो, न्यूकैसल के प्रवर्तक ब्रूनो गुइमारेस और बार्सिलोना के विंगर राफिन्हा शामिल हैं। जील 20 मार्च को ब्रासीलिया में कोलंबिया से और पांच दिन बाद ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटीना से भिड़ेगा। पांच बार का विश्व चैंपियन ब्राजील वर्तमान में 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी समूह में 12 क्वालीफायर से 18 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं, जो लीडर अर्जेंटीना से सात अंक पीछे है। डोरिवल द्वारा अगले सप्ताह मैचों के लिए अंतिम 23 सदस्यीय टीम की घोषणा करने की उम्मीद है।  

राजधानी में तापमान सामान्य से अधिक, 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

रायपुर छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है. बीते दिन राजधानी रायपुर सबसे गर्म 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है. वहीं अन्य जिलों में भी पारा 35 के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में दिन में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ रात में हल्की ठंडक बनी रह सकती है. आने वाले 3 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. बीते दिन प्रमुख शहरों का तापमान शहर             अधिकतम तापमान (डिग्री)    न्यूनतम तापमान (डिग्री) रायपुर                          36.6                                19.1 बिलासपुर                       35.2                                18.1 जगदलपुर                       35.8                               16.5 राजनांदगांव                     36.0                               16.5 पेण्ड्रा रोड                         33.9                                16.2 अंबिकापुर                        33.7                                13.5 मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क होने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है. लेकिन बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वायुमंडल में नमी बढ़ेगी, जिससे मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है. मार्च के पहले सप्ताह में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे, और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. रायपुर में तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंचा रायपुर में मौसम तो साफ रहेगा, लेकिन तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है. शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा. अगले 24 घंटों में मौसम का पूर्वानुमान प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा. कुछ जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का सिलसिला जारी रहेगा. उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान स्थिर रहेगा, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 1-3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के बाद गिरावट संभव है. उत्तर छत्तीसगढ़ के तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

बेन डकेट 21 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, इंग्लैंड का लगा तीसरा झटका, खराब शुरुआत

करांची आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 11वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। साउथ अफ्रीका की टीम के रेग्युलर कैप्टन टेम्बा बावुमा बाहर हैं। वे बीमार हैं। टोनी डिजोरजी भी बाहर हैं। इन दोनों की जगह हेनरिक क्लासेन और ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं। इंग्लैंड की टीम में मार्क वुड की जगह साकिब महमूद आए हैं। इस मुकाबले से पहले जोस बटलर ने इंग्लैंड की सीमित ओवर प्रारूप के कप्तान का पद छोड़ने की घोषणा की थी। ऐसे में उनका ये कप्तान के तौर पर आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच होगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका अगर ये मैच जीतने में कामयाब होता है, तो वह ग्रुप बी में टॉप पर पहुंच जाएगा, जबकि इंग्लैंड दांव पर लगी प्रतिष्ठा के लिए खेलेगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, लेकिन ग्रुप बी से सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही अंतिम-4 में जगह बना सका है। साउथ अफ्रीका अगर इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करता है तो वह अगले राउंड में प्रवेश कर लेगा। हालांकि अगर टीम बड़े अंतर से हारती है तो अफगानिस्तान के लिए भी मौका बन सकता है। बेन डकेट 21 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मार्को को तीसरी सफलता मिली है। जेमी स्मिथ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। मार्को यानसेन ने उन्हें आउट किया। इंग्लैंंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट 6 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। मार्को यानसेन ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

जिन्होंने धोखा देकर कांग्रेस को छोड़ा और भाजपा में भाग गए उनके लिए दरवाजे बंद :हरीश चौधरी

भोपाल  मध्यप्रदेश में पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों के बिकने का जिन्न एक बार फिर बाहर निकला है। इस बार किसी और ने नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रभारी ने यह राग छेड़ा है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि- जो बिक गए वो चले गए। यह बात कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कही है। वे विदिशा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि- जो डर गए वो चले गए, जो बिक गए वो चले गए। जो मजबूत हैं वो कांग्रेस में डटे हुए हैं। कांग्रेस में कमी नहीं है, कांग्रेस में मजबूत कार्यकर्ता हैं। बता दें कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार को कांग्रेस के ही विधायकों ने बीजेपी में शामिल होकर गिरा दिया था। उस समय कांग्रेस विधायकों के करोड़ों रुपए में बिकने की सियासी चर्चा गर्म थी। वहीं विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पहले कई पूर्व मंत्री और विधायकों ने कांग्रेस को गुड बाय कह बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसी के चलते विधानसभा में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिल सकी और लोकसभा में खाता भी नहीं खुल पाया। कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है।

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त हुए महादेव कावरे

 रायपुर रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है. वर्तमान कुलपति बल्देव भाई शर्मा का कार्यकाल 4 मार्च को पूर्ण होने के बाद रायपुर संभागायुक्त पदभार ग्रहण करेंगे. राज्यपाल सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना ने छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की ओर से आदेश जारी किया है. रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ 5 मार्च से आगामी आदेश तक अथवा अधिकतम छह माह की अवधि तक के लिये कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य करने के लिये नामनिर्देशित किया गया है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet