LATEST NEWS

मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा के वार्ड 37, राजेंद्र नगर में नवीन स्टेडियम के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया

भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को नरेला विधानसभा के वार्ड 37, राजेंद्र नगर में नवीन स्टेडियम के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। मंत्री सारंग ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आधुनिक खेल परिसर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल और शारीरिक गतिविधियाँ युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को व्यायाम के साथ ही युवाओं को खेल सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल संचालक राकेश गुप्ता, संयुक्त संचालक बी.एस. यादव, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। क्षेत्र में क्लस्टर बनाकर नये खिलाड़ियों को करेंगे तैयार मंत्री सारंग ने कहा कि यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात है। यहाँ विभिन्न खेलों के लिए विशेष सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है और इसी क्रम में क्षेत्र में खेल मैदानों का उन्नयन किया जायेगा साथ ही क्लस्टर बनाकर नये खिलाड़ियों को तैयार करेंगे। स्टेडियम में नागरिकों के लिये विभिन्न सुविधाएं होंगी उपलब्ध मंत्री सारंग ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेडियम का निर्माण लगभग 8 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में किया जाएगा, जिसमें से लगभग 4,000 वर्गमीटर में खेल मैदान विकसित किया जाएगा। यह स्टेडियम खिलाड़ियों की विभिन्न आवश्यकताओं एवं नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जिसमें विभिन्न सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम परिसर में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, और मल्टीपरपज़ हॉल की सुविधा उपलब्ध होगी। खेल गतिविधियों के अलावा, यहाँ एक मंच (स्टेज) भी बनाया जाएगा, जहाँ सांस्कृतिक एवं खेल से संबंधित आयोजनों का संचालन किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त, खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए कार एवं बाइक पार्किंग, लैंडस्केप एरिया, कार्यालय कक्ष, और बाउंड्री वॉल का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे सुरक्षा और संरचना को मजबूती मिलेगी। दो चरणों में होगा निर्माण प्रथम चरण में फुटबॉल तथा अन्य खेल के मैदान का विकास, वॉलीबाल कोर्ट का निर्माण, मैदान सुरक्षा दीवार, भव्य प्रवेश द्वार, हाइ मास्ट प्रकाश व्यवस्था (रात्रि खेल हेतु), खिलाड़ियों के लिए डग हाउस, जनसुविधा केंद्र, पाथवे (मॉर्निंग/इवनिंग वॉक हेतु) एवं स्टेज उन्नयन का कार्य किया जायेगा। वहीं द्वितीय चरण में बैडमिंटन कोर्ट,मल्टी परपज हॉल (टेबल टेनिस, बोर्ड गेम्स, लाईब्रेरी, इनडोर खेल), ओपन जिम, प्रबंधन कार्यालय तथा स्टोर एवं पार्किंग तथा लैंड स्कैप का निर्माण किया जायेगा।  

भाजपा स्थापना दिवस पर मंडल प्रभारियों की हुई घोषणा

एमसीबी आगामी 6 अप्रैल 2025 को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले की सहमति से जिला एवं मंडल संयोजक तथा सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है। जिला एवं मंडल स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं भाजपा संगठन की ओर से जिला एवं मंडल स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं को संयोजक, सह-संयोजक, मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस घोषणा को लेकर मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने जानकारी साझा की। जिम्मेदारों की सूची जारी घोषणा पत्र के अनुसार, जिले के विभिन्न मंडलों में निम्नलिखित प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है: कोताडोल: अशोक सिंह (प्रभारी), रविशंकर सिंह (सह प्रभारी) जनकपुर: जुगनाथ पाण्डेय (प्रभारी), हीरालाल यादव (सह प्रभारी) कुवांरपुर: आदित्य गुप्ता (प्रभारी), कौशल पटेल (सह प्रभारी) केल्हारी: रामनरेश राय (प्रभारी), संजय राय (सह प्रभारी) नागपुर: रामलाल सिंह (प्रभारी), सुशील सिंह (सह प्रभारी) मनेंद्रगढ़: उमेश बैरागी (प्रभारी), संतोष सिंह (सह प्रभारी) हसदेव: मुकेश जायसवाल (प्रभारी), गामती द्विवेदी (सह प्रभारी) खड़गवां: वीरेंद्र सिंह राणा (प्रभारी), इंदु परिहार (सह प्रभारी), सोनमती उर्रे (सह प्रभारी) चिरमिरी: अनिल कसरवानी (प्रभारी), धर्मेंद्र पटवा (सह प्रभारी) संघठन की मजबूती पर जोर भाजपा के इस निर्णय से आगामी स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संपन्न कराने की रणनीति बनाई गई है। संगठन के पदाधिकारी इस अवसर पर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले ने कहा कि यह सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और इनके सहयोग से स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों, विधवा और परित्यक्त महिलाओं को तीर्थ यात्रा का सपना होगा साकार, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पंजीयन हुई शुरू

एमसीबी छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अब वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ विधवा और परित्यक्त महिलाओं को भी पवित्र तीर्थ स्थलों की निःशुल्क यात्रा का अवसर मिलेगा। राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, ये यात्राएं एक साथ संचालित की जाएंगी, जिससे आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण यात्रा का आनंद सभी को मिल सके। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत एमसीबी जिले से कुल 90 तीर्थ यात्रियों को यात्रा का लाभ मिलेगा। इसमें जिले के तीन जनपद पंचायतों से 15-15 हितग्राही, नगर निगम चिरमिरी से 15, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ से 10, तथा नगर पंचायत लेदरी, झगराखण्ड, जनकपुर और खोंगापानी से 5-5 हितग्राही शामिल होंगे। आईआरसीटीसी के विशेष ट्रेन से निःशुल्क यात्रा     इस यात्रा के लिए चयनित 90 हितग्राही विशेष ट्रेन के माध्यम से आईआरसीटीसी द्वारा निःशुल्क तीर्थ यात्रा पर भेजे जाएंगे। इस योजना के तहत 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक यदि चाहें तो अपने साथ 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र के एक सहायक को भी ले जा सकते हैं। इस तीर्थ यात्रा के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। इसके लिए आवेदन पत्र के साथ शासकीय चिकित्सक द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2025 तक     योजना के तहत तीर्थ यात्रा का लाभ लेने के इच्छुक पात्र हितग्राही अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत या नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, वे सीधे उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, जिला मनेन्द्रगढ़ (आत्मानंद विद्यालय के सामने) पहुंचकर भी आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2025, शाम 5 : 00 बजे तक निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना के तहत श्रद्धालु अब बिना किसी आर्थिक बोझ के अपनी धार्मिक आस्था को साकार कर सकेंगे।

मुख्य अभियंता (ईधन प्रबंधन) कार्यालय को मिला आई एस ओ प्रमाणीकरण

जबलपुर म प्र पावर जनरेटिंग कम्पनी जबलपुर के मुख्यालय स्तिथ मुख्य अभियंता (ईधन प्रबंधन) कार्यालय को अंतराष्ट्रीय क्वालिटी स्टैण्डर्ड आई एस ओ 9001: 2015 प्रमाणीकरण प्राप्त हुआ है । कार्यालय को यह प्रमाणपत्र उच्च स्तर के ईधन प्रबंधन, कोल लोडिंग अनलोडिंग , कोल डिस्पैच, कोल टेस्टिंग, मोनिटरिंग व कोयले के स्टॉक की निगरानी करने व पावर प्लांटों में कोयले की निर्बाध आपूर्ति बनाये रखने के अंतराष्ट्रीय मानदंडों का पालन करने हेतु प्राप्त हुआ है । पूर्व में कम्पनी के दो कार्यालयों , मुख्य अभियंता (उत्पादन भंडार) व मुख्य अभियंता (संचालन संधारण- जल विधुत) को अंतराष्ट्रीय क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम 9001:2015 प्रमाणीकरण प्राप्त हो चुका है । कम्पनी का यह तीसरा कार्यालय है जिसे आई एस ओ प्राप्त हुआ है । उक्त तीनो कार्यालय अंतराष्ट्रीय स्तर के मानदंडों का पालन करते हुए कार्य कर रहे हैं । कम्पनी के ईधन प्रबंधन कार्यालय को आई एस ओ प्रमाणीकरण होने पर प्रबन्ध निदेशक श्री मनजीत सिंह, निदेशक श्री सुबोध निगम व श्री मिलिंद भंदककर ने मुख्य अभियंता श्री हेमंत कुमार संकुले तथा ईधन प्रबंधन कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं व बधाई दी एवं आगे भी इसी प्रकार उच्च स्तरीय क्वालिटी मानदंडों का पालन करते हुए कार्य करने की प्रेरणा दी ।

इस माह से शुरू होने से जा रही नोएडा से देहरादून और हरिद्वार के लिए बस सेवा

नोएडा नोएडा से देहरादून और हरिद्वार के लिए बस सेवा इसी माह से शुरू होने से जा रही है। डिपो को 50 नई बसें मिलेंगी। देवभूमि के अन्य स्थलों समेत यूपी के पूर्वांचल के लिए भी यहां से बस सेवा शुरू हो सकती है। डिपो प्रबंधन समय सारिणी का चार्ट जारी करेगा। देहरादून जाने वालों को 428 और हरिद्वार के लिए 381 रुपये प्रति व्यक्ति किराया निर्धारित किया गया है। तीन से चार घंटे के अंतराल पर देवभूमि के लिए नोएडा डिपो से बसें मिल सकेंगी। भर्ती के लिए 13 चालकों के टेस्ट हुए हैं। 167 परिचालकों की भर्ती और की जाएगी। नए रूट हल्द्वानी, देहरादून और ऋषिकेश पर भी नई बसों चलाया जाएगा। छुट्टी के दिन परिवार के साथ भारी संख्या में यात्री उत्तराखंड घूमने के लिए जाते हैं। इनमें हरिद्वार, ऋषिकेश तीर्थस्थल भी शामिल हैं। नोएडा से सीधे यात्री इन तीर्थस्थलों पर पहुंच सकें इसके लिए डिपो से इस माह बसों का संचालन होगा। यात्रियों की मांग बढ़ने पर कैंचीधाम, नीलकंठ, हरिद्वार और टपकेश्वर के लिए भी बसें संचालित की जा सकतीं हैं। 33 प्रतिशत बढ जाएगी बसों की संख्या नोएडा डिपो से वर्तमान में 158 बसें संचालित होती हैं। नई बसें मिलने से संख्या में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से कुल 208 बसों का संचालन यहां से होगा। बुदंलशहर, आगरा, एटा, इटावा रूट पर बढेंगी बसें एआरएम एसएन पांडेय ने कहा कि बुलंदशहर रूप पर सबसे अधिक यात्री होते हैं। डिपो को सबसे अधिक राजस्व भी यहां से मिलता है। आगरा, एटा, इटावा, सहारनपुर के लिए भी यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। नई बसें मिलने पर इन रूटों पर संख्या बढ़ाई जाएगी। 414 चालक डिपो के पास हैं वर्तमान में डिपो से संचालित हो रहीं 158 बसों के लिए 414 चालक और 416 परिचालक हैं। नई बसों के लिए कुछ चालक और 167 परिचालकों की भर्ती भी होगी।

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की कामकाजी बैठक हुई संपन्न

 अनूपपुर  भाजपा कार्यालय अनूपपुर में 3 अप्रैल 2025 को संगठन की कामकाजी बैठक संपन्न हुई बैठक में प्रमुख रूप से कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल भाजपा जिला प्रभारी मिथिलेश पयासी भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता रामदास पुरी आधा राम वैश्य जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी जितेंद्र सोनी उपस्थित रहे।   भारत को मिल रही नई दिशा  संगठन की कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि संगठन के द्वारा दिए गए कार्यों को हम सभी को मिलकर प्राथमिकता के आधार पर करना है आजीवन सहयोग निधि, मंडल कार्यकारिणी का गठन एवं 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना, दिवस 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जैसे कार्यक्रम को प्राथमिकता के आधार पर हमें करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के नीतियों को संगोष्ठी के माध्यम से जनता के बीच हमें अपनी बात रखनी है, पहले क्या स्थिति थी और भाजपा सरकार आने के बाद हमारे देश और प्रदेश में क्या परिवर्तन हुए हैं यह आज के युवा पीढ़ी को बताने की आवश्यकता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को नई दिशा दे रहे हैं और हमारा देश प्रगति के पद पर आगे बढ़ रहा है । संगठन के सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाएं कामकाजी बैठक को मध्य प्रदेश के कोल विकास पर प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज परिस्थितियों हमारे अनुकूल हैं हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी जनता के बीच लेकर पहुंचे हम अपने सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचने के लिए कार्य करें। उत्साहवर्धन के साथ हमें अपने कार्य को पूर्ण करना है। संगठन आज युवाओं को मौका दे रही है कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता को अवसर मिलेगा। हमें युवा जिला अध्यक्ष के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करना है और संगठन को आगे गति प्रदान करना है । संगठन के कार्यों की हुई समीक्षा भाजपा संगठन के जिला प्रभारी मिथिलेश पयासी ने कामकाजी बैठक में उपस्थित सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर बातचीत की और कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संगठन और सरकार के तमाम पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से  पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में काम करने की अपील की।  इस बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नगर पालिका/ नगर परिषद के अध्यक्ष जनपद के अध्यक्ष के अलावा अपेक्षित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिले के महामंत्री जितेंद्र सोनी आभार प्रकट जिले के महामंत्री अखिलेश द्विवेदी के द्वारा किया गया

मुख्यमंत्री श्री साय से निगम तथा मंडल के नव नियुक्त अध्यक्षों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विभिन्न मंडल एवं निगमों के नव नियुक्त अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन (नागरिक आपूर्ति) अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन लिमिटेड अध्यक्ष श्री दीपक महस्के एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव उपस्थित थे।

मां के जगराता मैं भजन कीर्तन का आयोजन

भोपाल चैत्र नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर सुंदरकांड और माता रानी की जगराते का आयोजन कर दिया। इस आयोजन में राष्ट्यदुवंशम सेना के धर्मेंद्र यादव जिला अध्यक्ष मनजीत यादव जिला उपाध्यक्ष और रोहित यादव जी राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष उपस्थित रहे । सभी लोगों ने माता के जगराता में सभी को शुभकामनाएं दी

5 अप्रैल को सिल्कन सीक्रेट्स नामक एक विशेष वॉक का आयोजन

भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिये छोटे जीवों की रहस्यमयी और विविधतापूर्ण दुनिया को देखने के लिये शनिवार 5 अप्रैलको सुबह 7 से 9 बजे तक सिल्कन सीक्रेट्स नामक एक विशेष वॉक का आयोजन किया जा रहा है। सिल्कन सीक्रेट्स स्पाइडर वॉक का नेतृत्व प्रसिद्ध मैक्रो फोटोग्राफर श्री आशिर कुमार करेंगे, जिन्हें 1 फ्रेममेन के नाम से जाना जाता है। वन्य-जीवों, पक्षियों, जानवरों, कीड़ों और विशेष रूप से मकड़ियों को बारीकी से कैद करने में 5 वर्षों से अधिक की विशेषज्ञता के साथ श्री आशिर के काम को कैनन इण्डिया, इण्डिया टाइम्स, हिन्दुस्तान टाइम्स जैसे प्लेटफार्म द्वारा प्रदर्शित किया गया है। उनकी पुरस्कृत तस्वीरों को सम्पूर्ण भारत की प्रतिष्ठित दीर्घाओं में प्रदर्शित किया गया है। सिल्कन सीक्रेट्स प्रतिभागियों को अक्सर कीटों और मकड़ियों कीअनदेखी दुनिया में ले जायेगा, जहाँ उनके छिपे हुए जीवन और पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी आवश्यक भूमिकाओं को दिखाया जायेगा। प्रसिद्ध फोटोग्राफर श्री आशिर के मार्गदर्शन में वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफरों को अपने मैक्रो फोटोग्राफी कौशल को निखारने और प्रकृति के छोटे-छोटे अजूबों को करीब से देखने का मौका मिलेगा। भोज वेटलैण्ड, जो 445.21 हेक्टेयर में फैला हुआ है, इसके पास स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान इस अन्वेषण के लिये एकदम सही अवसर प्रदान करता है। समृद्ध जैव विविधता, शांत परिवेश के साथ वन विहार एक की सैर के लिये एक आदर्श स्थान है। संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ने बताया कि सिल्कन सीक्रेट्स स्पाइडर वॉक में भाग लेने वाले प्रतिभागी को आरामदायक जूते, पानी की बॉटल, सिर पर टोपी, मच्छर भगाने वाली क्रीम, फोटोग्राफी के लिये कैमरा या मोबाइल फोन अवश्य साथ लायें। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी के शौकीन प्रकृति प्रेमी और प्राकृतिक दुनिया की जटिल सुंदरता के बारे में जानने के लिये उत्सुक हों, तो इस प्रतियोगिता में जरूर भाग लें।  

कामदा एकादशी पर करें दान, पूरे होंगे रुके काम

एकादशी का व्रत हर माह शुक्ल और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है. वहीं चैत्र माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है. कहते हैं इस दिन जगत के पालन हार भगवान विष्णु की सच्चे मन से अराधना करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है. साथ ही इस व्रत के प्रभाव से जाने-अनजाने में किए गए पापों से भी मुक्ति मिलती है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने के साथ राशि के अनुसार दान करने से व्यक्ति को बिगड़े तथा रुके हुए काम बन जाते हैं. कामदा एकादशी कब है हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि की शुरुआत 7 अप्रैल को रात्रि 8 बजे होगी. वहीं तिथि का समापन अगले दिन रात्रि 9 बजकर 12 पर होगी. उदया तिथि के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत मंगलवार 8 अप्रैल को रखा जाएगा. कामदा एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान मेष राशि- कामदा एकादशी के दिन लाल रंग की मिठाई और लाल रंग के मौसमी फलों मसूर दाल का दान करें. वृषभ राशि- चावल, गेहूं, चीनी, दूध आदि चीजों का दान करें. मिथुन राशि- गाय को चारा खिलाएं और सेवा करें. साथ ही जरूरतमंद लोगों को हरी सब्जियों का दान करें. कर्क राशि- माखन, मिश्री, लस्सी, छाछ आदि चीजों का दान करें. सिंह राशि- कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद राह चलते लोगों में लाल रंग के फल और शरबत बाटें. कन्या राशि- विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां दान में दें. तुला राशि- भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद जरूरतमंदों के मध्य सफेद वस्त्रों का दान करें. वृश्चिक राशि- मसूर दाल, लाल मिर्च, लाल रंग के फल आदि चीजों का दान करें. धनु राशि- केसर मिश्रित दूध राहगीरों में बाटें. साथ ही पीले रंग के फल और खाने पीने की अन्य चीजों का भी दान कर सकते हैं. मकर राशि- भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ गरीबों के मध्य धन का दान करें. कुंभ राशि- कामदा एकादशी पर चमड़े के जूते-चप्पल, छतरी और काले वस्त्र का दान करें. मीन राशि- केला, चने की दाल, बेसन, पीले रंग के वस्त्र का दान करें.

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप से भारतीय शेयर बाजार हुआ धाराशायी, सेंसेक्‍स 800 टूटा

मुंबई US स्‍टॉक मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है. गुरुवार रात अमेरिकी बाजार में नैस्डैक करीब 6 फीसदी टूट गया, जबकि Dow Jones इंडेक्स में 1600 अंक या करीब 4 फीसदी की गिरावट देखी गई. S&P 500 में भी करीब 5 फीसदी की गिरावट आई. जिसका असर आज भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है. भारतीय शेयर बाजार में गिरावट धीरे-धीरे हावी हो रही है. Sensex में 800 अंक से भी ज्‍यादा टूट चुका है, जबकि Nifty में भी 300 अंक से ज्‍यादा की गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी अभी 23000 लेवल के नीचे कारोबार कर रहा है. जबकि Sensex 75500 के नीचे नजर आ रहा है. हालांकि निफ्टी बैंक में 90 अंकों की गिरावट है. BSE टॉप 30 शेयरों में से 26 शेयर भारी गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि HDFC Bank, Bharti Airtel समेत 2 और शेयर उछाल पर है. सबसे ज्‍यादा गिरावट Tata Motors के शेयर में 4 फीसदी की आई है. इसके बाद टाटा स्‍टील और एल एंड टी के शेयर भी 2.5 फीसदी के आसपास टूट चुके हैं. बिखर गए ये शेयर अमेरिकी बाजार का असर भारतीय बाजार में भी दिख रहा है. यहां आज Angel One के शेयर 4 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहे हैं. Trump Tariff के कारण Tata Motors के शेयर में 4 प्रतिशत की गिरावट आई है. वहीं हिंदुस्‍तान कॉपर्स 3 फीसदी, Mazagon Dock के शेयर में 6 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा, Vedanta के शेयर में 5.28 फीसदी की गिरावट आई है. 3 फीसदी से ज्‍यादा टूटा रिलायंस ग्‍लोबल टेंशन की वजह से रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (RIL Share) के शेयर में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. रिलायंस के शेयर 3.25% टूटकर 1205 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर HDFC बैंक ने मार्केट को संभालने की कोशिश की है. जो 2.35 फीसदी चढ़कर 1837 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है, जिस कारण निफ्टी बैंक अब ग्रीन जोन में आ चुका है. शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, ट्रंप के टैरिफ का दिखा असर 4 अप्रैल 2025 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत धीमी रही. प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 135.27 अंक यानी 0.18% नीचे  76,160.09 पर था. वहीं, निफ्टी 59.70 अंक यानी 0.26% की गिरावट के साछ 23,190.40 पर ट्रेड कर रहा था. प्री-ओपनिंग के बाद जब बाजार खुला, तो गिरावट और तेज हो गई. सुबह 9:21 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, सेंसेक्स 562.90 अंक गिरकर 75,732.46 पर पहुंच गया. निफ्टी भी 203.45 अंक टूटकर 23,046.65 पर कारोबार कर रहा था. ये गिरावट अमेरिका के नए टैरिफ ऐलान के चलते ग्लोबल मार्केट में आए भूचाल की वजह से देखी गई. ग्लोबल मार्केट में हाहाकार, वॉल स्ट्रीट को बड़ा झटका ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका अब सभी इंपोर्ट्स पर कम से कम 10% टैरिफ लगाएगा. खासतौर पर चीन, वियतनाम, इंडोनेशिया और यूरोपीय संघ (EU) के उत्पादों पर यह दर 25% तक जा सकती है. चीन पर कुल 54% तक टैरिफ लगाया गया है, जबकि वियतनाम पर 46%, कंबोडिया पर 49% और इंडोनेशिया पर 32% का टैरिफ लगाया गया है. NSE के 2,518 शेयरों में से 531 शेयर उछाल पर हैं, जबकि 1,934 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा 53 शेयर अनचेंज दिख रहे हैं. 18 शेयरों में लोअर सर्किट और 124 शेयर अपर सर्किट पर है. 20 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर और 22 शेयर 52 सप्‍ताह के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गया है. अमेरिकी, जापान, यूरोप सहित ग्लोबल मार्केट क्रैश इस फैसले का असर अमेरिकी बाजार पर भी पड़ा. डॉव जोंस 1,700 अंक लुढ़क गया और करेक्शन जोन में पहुंच गया. एसएंडपी 500 में 5% और नैस्डैक में करीब 6% की गिरावट आई. अमेरिका के साथ जापान, यूरोप और अन्य ग्लोबल बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई. टोक्यो का निक्केई 4% से ज्यादा गिरा, जबकि पेरिस और फ्रैंकफर्ट में 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. भारतीय बाजार पर असर, निवेशकों को नुकसान भारतीय बाजार पर भी इस ग्लोबल गिरावट का असर पड़ा. गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 322.08 अंक यानी 0.42% गिरकर 76,295.36 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 809.89 अंक तक गिर गया था. हालांकि, फार्मा सेक्टर में मजबूती आने से बाजार की गिरावट कुछ हद तक थम गई. वहीं, निफ्टी 82.25 अंक यानी 0.35% गिरकर 23,250.10 पर बंद हुआ.

खंडवा जिले में हुई दुर्घटना पीड़ा दायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खंडवा जिले में हुई दुर्घटना पीड़ा दायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रभावित परिवारों को दी जाएगी 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में हुई दुर्घटना में आठ व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडवा जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई के लिए उतरे एक व्यक्ति के दलदल में फंसने पर बचाने के प्रयास में एक के बाद एक कुएं में उतरे अन्य 7 व्यक्ति भी दलदल में फंस गए। कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण सभी 8 व्यक्तियों का असामयिक निधन हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल, जिला प्रशासन, होम गार्ड्स एवं एसडीईआरएफ की टीम ने जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को इस गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाने वाले हिंदी सिने जगत के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. मनोज कुमार ने बॉलीवुड को उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान सहित ढेर सारी कामयाब फिल्में दीं. इन फिल्मों की वजह से उन्हें दर्शक ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जानते थे. हिंदी सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार को खोने पर फैंस और अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है. अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा, मैं उनसे सीखता हुआ बड़ा हुआ कि हमारे देश के लिए प्यार और गर्व से बढ़कर कोई भावना नहीं है और अगर हम एक्टर इस भावना को दिखाने में आगे नहीं आएंगे, तो कौन करेगा? इतने अच्छे इंसान और हमारे बिरादरी की सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक. RIP मनोज सर. ओम शांति. मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर अभिनेता ने सुबह 3:30 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की वजह दिल का दौरा बताई गई। रिपोर्ट ने यह भी पुष्टि की गई कि मनोज कुमार पिछले कुछ महीनों से डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।   भारतीय सिनेमा में मनोज कुमार के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनके नाम एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और अलग-अलग श्रेणियों में सात फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। भारतीय कला में उनके अपार योगदान के सम्मान में सरकार ने उन्हें 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया। उन्हें 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, ‘…महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी।’ गीतकार मनोज मुंतशिर ने महान अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है.  मुंतशिर ने संवेदनाएं इंस्टाग्राम पर जाहिर की. उन्होंने लिखा, जीवन भर इस बात का अभिमान रहा और रहेगा, कि मेरा नाम आपसे मिलता है. देशभक्ति का पहला पाठ आपकी फिल्मों ने पढ़ाया. उन्होंने आगे कहा, भारत से प्यार करना मुझे भारत कुमार ने सिखाया. आप न होते, तो वो चिंगारी न होती जो मेरी साधारण सी कलम से ‘तेरी मिट्टी’ लिखवा ले. अलविदा मेरे हीरो! कैसा था मनोज कुमार का सफर? मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 में पाकिस्तान में हुआ था. उनका असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था. मनोज कुमार एबटाबाद (अब पाकिस्तान) में पैदा हुए थे. देश के बंटवारे के वक्त उनका परिवार दिल्ली आ गया था. बचपन से वो सिनेमा के दीवाने थे. फिल्में देखना उन्हें अच्छा लगता था. उन्होंने दिलीप कुमार की फिल्म शबनम में उनके किरदार मनोज कुमार के नाम पर अपना नाम रख लिया था. एक्टर ने 1957 में फिल्म फैशन से एक्टिंग डेब्यू किया था. 1965 उनके करियर के लिए बड़ा गेमचेंजर था. इसी साल आई शहीद मूवी ने उनके करियर को माइलेज दी. बस इसके बाद उन्होंने कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा. रोल चाहे कैसा भी हो, वो उसमें पूरी तरह ढल जाते थे. मनोज कुमार की फिल्में ही हिट नहीं हुईं, बल्कि इसके गाने भी लोगों की जुबां पर चढ़े. उनकी उपकार मूवी का गाना ‘मेरे देश की धरती’ आज भी लोगों को याद है. मनोज कुमार को फिल्म ‘उपकार’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. पीएम मोदी ने जताया दुख पीएम नरेंद्र मोदी ने  मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने X पर लिखा- ‘महान अभिनेता और फिल्ममेकर मनोज कुमार के निधन से गहरा दुख हुआ. वो भारतीय सिनेमा के आइकन थे, जिन्हें खासतौर पर उनके देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाएगा. देशभक्ति उनकी फिल्मों में  झलकती थी.उनके कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ाया है. वो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. ऊं शांति.’ अशोक पंडित ने क्या कहा? फिल्ममेकर अशोक पंडित ने मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा- मनोज कुमार, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड विनर, हमारे इंस्पिरेशन और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के शेर थे. वो अब हमारे बीच नहीं रहे. ये हमारी पूरी इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है. हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे. जब फिल्मी दुनिया को कहा अलविदा मनोज कुमार ने 1995 में आई फिल्म ‘मैदान-ए-जंग’ में दिखने के बाद एक्टिंग छोड़ दी थी. उन्होंने 1999 में अपने बेटे कुणाल गोस्वामी को फिल्म ‘जय हिंद’ में डायरेक्ट किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. फिल्मों से रिटायरमेंट के बाद मनोज कुमार ने राजनीति में एंट्री मारी थी. 2004 में वो बीजेपी में शामिल हुए थे.

सनराइजर्स हैदराबाद की हार की हैट्रिक, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 रनों से धोया, हैदराबाद के बड़े-बड़े शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-15 में कोलकाता नाइट राइ़डर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ. 3 अप्रैल (गुरुवार) को ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता की टीम ने 80 रनों से जीत हासिल की. सनराइजर्स को जीत के लिए 201 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 120 रनों पर ढेर हो गई. आईपीएल में रनों के लिहाज से सनराइजर्स हैदराबाद की ये सबसे बड़ी हार रही. इससे पहले सनराइजर्स की सबसे बड़ी हार पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ उसके घर पर (चेपॉक) आई थी. तब सीएसके ने सनराइजर्स को 78 रनों से हराया था. कोलकाता नाइट राइडर्स की मौजूदा सीजन में ये दूसरी जीत रही. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने लगातार तीसरा मैच गंवाया है. बता दें कि इससे पहले कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को पराजित किया था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था. उधर हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ शुरुआती मैच में जीत हासिल की, लेकिन उसने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुकाबला गंवा दिया था. अब उसे एक और हार मिली है. टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही. उसने पावरप्ले में ही तीन विकेट खो दिए. पहले ओवर में ‘इम्पैक्ट सब’ ट्रेविस हेड (4) को कोलकाता के ‘इम्पैक्ट सब’ वैभव अरोड़ा ने चलता किया. फिर अगले ओवर में अभिषेक शर्मा (2) को हर्षित राणा ने अपना शिकार बने. इसके बाद वैभव अरोड़ा ने अपने दूसरे ओवर में ईशान किशन (2) को आउट करके हैदराबाद की मुसीबत बढ़ाने का काम किया. नीतीश कुमार रेड्डी (19) से बड़ी इनिंग्स की उम्मीद थी, लेकिन आंद्रे रसेल ने उन्हें चलता किया. डेब्यूटेंट खिलाड़ी कामिंदु मेंडिस (27) ने कुछ अच्छे शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन स्पिनर सुनील नरेन की फिरकी ने उनकी पारी का अंत कर दिया. फिर अनिकेत वर्मा (6) मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बन गए. अनिकेत के आउट होने के समय सनराइजर्स का स्कोर 6 विकेट पर 75 रन था. इसके बाद विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को वैभव अरोड़ा ने आउट कर दिया, जिसके चलते सनराइजर्स की जीत की उम्मीदें खत्म हो गईं. क्लासेन ने 2 चौके और दो छक्के की मदद से 21 बॉल पर 33 रन बनाए. पैट कमिंस (14), सिमरजीत सिंह (0) और हर्षल पटेल (3) आउट होने वाले आखिरी तीन बल्लेबाज रहे. कमिंस और सिमरजीत को वरुण चक्रवर्ती ने चलता किया, जबकि हर्षल को आंद्रे रसेल ने शिकार बनाया. केकेआर की ओर से वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि आंद्रे रसेल को भी दो विकेट मिले. हर्षित राणा और सुनील नरेन को भी एक-एक सफलता हाथ लगी. वेंकटेश अय्यर की तूफानी बैटिंग, रघुवंशी ने भी जड़ी फिफ्टी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 201 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (1) का विकेट गंवा दिया, जो विपक्षी कप्तान पैट कमिंस की बॉल पर चलते बने. फिर अगले ओवर में दूसरे ओपनर सुनील नरेन (7) को मोहम्मद शमी ने चलता कर दिया. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की पार्टनरशिप करके केकेआर को संभाला. जीशान अंसारी ने अजिंक्य रहाणे को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. रहाणे ने चार छक्के और एक चौके की मदद से 27 गेंदों पर 38 रन बनाए. रहाणे के आउट होने के कुछ देर बाद अंगकृष रघुवंशी ने 30 बॉल पर फिफ्टी पूरी कर ली. हालांकि रघुवंशी फिफ्टी जड़ने के तुरंत बाद आउट हो गए. रघुवंशी को डेब्यूटेंट खिलाड़ी कामिंदु मेंडिस ने आउट किया. रघुवंशी ने 32 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे. रघुवंशी के आउट होने के समय केकेआर का स्कोर चार विकेट पर 106 रन था. यहां से वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह ने 41 बॉल पर 91 रनों की तूफानी पार्टनरशिप करके कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. वेंकटेश अय्यर ने महज 29 बॉल पर 60 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे. वेंकटेश ने इस दौरान 25 गेंदों पर ही फिफ्टी पूरी कर ली. वेंकटेश को आखिरी ओवर में हर्षल पटेल ने चलता किया. आखिरी ओवर में आंद्रे रसेल (1) भी रनआउट हुए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस, मोहम्मद शमी, कामिंदु मेंडिस और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया. हैदराबाद के बड़े-बड़े शर्मनाक रिकॉर्ड आईपीएल में SRH की सबसे बड़ी हार (रनों के अंतर से): 80 रन बनाम KKR, कोलकाता, 2025* 78 रन बनाम CSK, चेन्नई, 2024 77 रन बनाम CSK, हैदराबाद, 2013 72 रन बनाम RR, हैदराबाद, 2023 72 रन बनाम KXIP, शारजाह, 2014 SRH के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा जीत: 5 – DC (2020–2023) 5* – KKR (2023–2025) 4 – CSK (2018) 4 – KKR (2020–2021) आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत: 24 – MI बनाम KKR 21 – CSK बनाम RCB 21 – KKR बनाम PBKS 20 – MI बनाम CSK 20 – KKR बनाम RCB 20* – KKR बनाम SRH SRH के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा 50+ स्कोर 4 – संजू सैमसन (2021-23) 3 – फाफ डु प्लेसिस (2022-24) 3 – वेंकटेश अय्यर (2024-25)* वेंकटेश अय्यर के SRH के खिलाफ पिछले तीन स्कोर 51* (28) – Q1 2024 52* (26) – फाइनल 2024 60 (29) –  3 अप्रैल 2024 वेंकटेश अय्यर की पारी की प्रोगेस 1-10 गेंद: 11 रन (SR: 110.0) 11-20 गेंद: 19 रन (SR: 190.0) 21-29 गेंद: 30 रन (SR: 333.3)

यूपी में सरकारी कर्मचारियों को इस माह मिल सकता है 2% बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

लखनऊ राज्य कर्मचारियों को उनके महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत वृद्धि का लाभ जल्द मिल जाने की उम्मीद है। अप्रैल माह का वेतन जो मई में कर्मचारियों को मिलेगा उसके साथ बढ़े दर से महंगाई भत्ता दिए जाने का आदेश जारी हो सकता है। दो प्रतिशत वृद्धि के साथ ही महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत हो जाएगा। अभी महंगाई भत्ते की दर 53 प्रतिशत है। गौरतलब है कि कुछ दिनों ही पूर्व केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दो प्रतिशत बढ़े दर से मंहगाई भत्ता दिए जाने का आदेश जारी किया था। केंद्र सरकार द्वारा बढ़े दर से महंगाई भत्ता दिए जाने के बाद ही राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को इस वृद्धि का लाभ देती है। जल्द मिलेगा महंगाई भत्ता राज्यकर्मियों को बढ़े दर से महंगाई भत्ता दिए जाने का प्रस्ताव बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। राज्य सरकार द्वारा महंगाई भत्ता की दर में वृद्धि का फैसला लिए जाने पर इससे 16 लाख राज्य कर्मचारी लाभान्वित होंगे। लगभग 12 लाख पेंशनरों की महंगाई राहत की दर भी दो प्रतिशत बढ़ेगी। बढ़े महंगाई भत्ता का लाभ कर्मचारियों को जनवरी से मिलेगा। पिछले महीनों का एरियर सरकार कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों के साथ ही राष्ट्रीय बचत पत्रों के माध्यम से देगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet