LATEST NEWS

वक्फ संशोधन बिल पर बसपा सुप्रीमो मायावती बोली – दुरुपयोग होने पर मुसलमानों का साथ देंगे

लखनऊ वक्फ संशोधन बिल पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि केंद्र सरकार इस बिल को जल्दबाजी में लाई है। अगर इस बिल को समझने के लिए जनता को और समय दिया जाता तो अच्छा होता। एक्स पर जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि संसद में वक्फ संशोधन बिल पर सत्ता पक्ष व विपक्ष को सुनने के बाद, निष्कार्ष यही निकलता है कि केन्द्र सरकार यदि जनता को इस बिल को समझने के लिए कुछ और समय दे देती तथा उनके सभी सन्देहों को भी दूर करके जब इस बिल को लाती तो यह बेहतर होता। उन्होंने कहा कि दुःख की बात यह है कि सरकार ने इस बिल को बहुत जल्दबाजी में लाकर इसे पास कराया है। यह उचित नहीं और अब इस बिल के पास हो जाने पर यदि सरकारें इसका दुरुपयोग करती हैं तो फिर पार्टी मुस्लिम समाज का पूरा साथ देगी अर्थात् ऐसे में इस बिल से पार्टी सहमत नहीं है। लेकिन दुःख की बात यह है कि सरकार ने इस बिल को बहुत जल्दबाज़ी में लाकर जो इसे पास कराया है यह उचित नहीं और अब इस बिल के पास हो जाने पर यदि सरकारें इसका दुरुपयोग करती हैं तो फिर पार्टी मुस्लिम समाज का पूरा साथ देगी अर्थात् ऐसे में इस बिल से पार्टी सहमत नहीं है। बता दें कि वक्फ संशोधन बिल को लोकसभा और राज्यसभा में पास कर दिया गया है अब जल्द ही मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।

अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष के लिए ठोकी दावेदारी रामखेलावन राठौर,धर्मेंद्र सोनी ने

अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष के लिए ठोकी दावेदारी रामखेलावन राठौर,धर्मेंद्र सोनी ने क्या होगा ओबीसी का जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष ? अनूपपुर इन दोनों मध्य प्रदेश नहीं कई राज्यों में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बदलने की जन चर्चा व्याप्त है! जिसमें यह भी माना जा रहा है ! कि जिला कांग्रेस कमेटी का जिला अध्यक्ष के लिए चयन किया जा रहा है? जिसमें कई नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे गए हैं ? जिसमें अनूपपुर मध्य प्रदेश के पिछड़ी क्षेत्र में शुमार होता है! यह छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का बॉर्डर का जिला माना जाता है! अनूपपुर जिले में कांग्रेस के कोतमा,अनूपपुर क्षेत्र में विधायक लंबे अरसे तक रहे हैं? और कांग्रेस का एक गढ़ माना जाता था! इन दिनों जिला अध्यक्ष को लेकर राजकुमारी हो रही है ! जिसमें कांग्रेस पार्टी को इनके लिए भी विचार करना चाहिए? क्योंकि कांग्रेस पार्टी के लिए का हमेशा अंगद के पैर की तरह कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहे हैं! अब अनूपपुर जिले के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष के लिए जन चर्चा व्याप्त है ऐसा माना जा रहा है। कि जल्द ही कांग्रेस कमेटी एक सूची जारी करने वाली है । जिसमें जिला अध्यक्षों का नाम होगा। देखना यह है कि कांग्रेस पार्टी किन्हे अनूपपुर जिले में जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनती है ? मगर कांग्रेस पार्टी को यह सोचना होगा कि अनूपपुर जिले से कभी भी जिला अध्यक्ष नहीं चुना गया?अगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिले का जिला अध्यक्ष अनूपपुर से सुनती है तो इसका फायदा कांग्रेस को आने वाले समय पर मिल सकता है? अगर इन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार करती है तो पार्टी भी मजबूत हो सकता है? जन चर्चा व्याप्त है।योग्य मिलनसार,जुझारू,मिलनसार, रामखेलावन राठौर (अधिवक्ता) पिता श्री ऐतू प्रसाद राठौर का जन्म 7/5/1974 अनूपपुर में हुआ और यह अपने मिलन और जुझारू कर्मठ तथा योग व्यक्तित्व के धनी ने अपनी पहचान बनाई अनूपपुर नहीं पूरे जिले में अपनी पहचान स्थापित की और आज भी इनकी पहचान अधिवक्ता के रूप में देखी जा रही है राजनैतिक कार्यकाल ‌ वर्ष 2002से वर्ष 2007तक वार्ड नंबर 1 नगर पालिका अनूपपुर में पार्षद रहे हैं। तथा कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहते हुए अपनी छवि स्थापित कर अपनी धर्मपत्नी को वर्ष 2008से वर्ष 2013तक श्रीमती इंद्रवती राठौर वार्ड 1 से पार्षद बनाया है। इतना ही नहीं रामखेलावन राठौर की सक्रियता और लगन को देखते हुए एक बार फिर वर्ष 2013से वर्ष 2018 तक अध्यक्ष नगरपालिका परिषद अनूपपुर वर्ष 2019 से वर्ष 2020तक प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष नगरपालिका परिषद अनूपपुर मैं रहे हैं! जन-जन का आशीर्वाद प्राप्त होता रहा है। संगठन में दायित्व कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारिणी में भी इन्हें दायित्व रहा है।जिसमें वर्ष 2000से2004तक वार्ड अध्यक्ष वार्ड नंबर 1 नगर पालिका परिषद अनूपपुर वर्ष 2005 से वर्ष 2008तक दायित्व का निर्वहन करते रहे हैं! साथ ही ब्लाक समन्वयक सेवा दल ब्लाक जैतहरी के दायित्व का पूर्ण रूप से निर्वहन किया है! जिला कार्यकारिणी में भी रहा स्थान  वर्ष 2008से वर्ष 2013 तक पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष  जिला अनूपपुर,वर्ष 2014से वर्ष 2018तक,जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस जिला अनूपपुर वर्ष 2023-24 से वर्तमान तक जिला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर रहते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा सकरी रूप से काम करते रहे हैं? अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी के  जिला अध्यक्ष के लिए जन चर्चा व्याप्त है अगर पार्टी इन्हें दाएं तो देती है तो पार्टी अवश्य मजबूत होगी? धर्मेंद्र सोनी ने भी की ठोक दी ताल नाम  धर्मेंद्र कुमार सोनी पिता  श्री केदार प्रसाद सोनी उम्र  40 वर्ष पता  वार्ड नंबर 11 PWD ऑफिस के पीछे बस्ती रोड अनूपपुर जिला अनूपपुर शिक्षा  Msc(zoo logy),B.ed.,LL.B.,LL.M. व्यवसाय  एडवोकेट (जिला एवं सत्र न्यायालय अनूपपुर)वर्तमान पद  जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस जिला अनूपपुर पूर्व कालीन पद वर्ष 2004-2006 तक nsui जिलामंत्री वर्ष 2007-2010 तक nsui प्रदेश सचिव वर्ष 2011-2014 तक युवा कांग्रेस जिलामहासचिव वर्ष 2015-2018 तक युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वर्ष 2018-2020 तक कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस वर्ष 2021-2023 तक प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस वर्ष 2023-2025 वर्तमान वर्ष तक किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विगत 20 वर्षों से सक्रिय तेज तर्रार ओजस्वी वक्ता के रूप में प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ उग्र जन आंदोलन में अपनी महती भागीदारी निभाकर युवाओं के लिए आदर्श रहे है।सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध कर कई बार गिरफ्तारी दिया है, कई बार इनके विरुद्ध राजनैतिक मामला कायम किया गया। तेज तर्रार युवा नेतृत्व क्षमता के कारण युवाओं के चहेते रहे है। अनूपपुर जिले की कांग्रेस की राजनीति इनके इर्द गिर्द रहती है।पिछले 20 वर्षों से जिले के सत्ताधारी पार्टी के लिए युवा नेता एड.धर्मेंद्र सोनी परेशानी का विषय बने हुए है। पिछड़े वर्ग से होने के कारण जिले की राजनीति में अहम रोल निभाते है।

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा- टीम के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी था और वह भी बड़े अंतर से

कोलकाता सनराइजर्स हैदराबाद पर 80 रन से मिली जीत के बाद अजिंक्या रहाणे ने अपनी दिल की बात कही है। साथ ही उन्होंने इस मैच में जीत के मायने भी बताए। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उनकी टीम के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी था और वह भी बड़े अंतर से। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 200 रन बनाए और जवाब में सनराइजर्स को 120 रन पर आउट कर दिया। रहाणे ने मैच के बाद कहाकि यह मैच हमारे लिये काफी महत्वपूर्ण था। जीतना और बड़े अंतर से जीतना जरूरी था। हम इस विकेट पर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। ऐसी थी रणनीति रहाणे ने कहाकि दो विकेट गंवाने के बाद पारी को संभालने पर बात हुई ताकि विकेट हाथ में रहने पर 11वें-12वें ओवर के बाद आने वाले बल्लेबाज तेजी से रन बना सकें। हमने अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखा है। इस मैच से भी बल्लेबाजी ग्रुप के रूप में सीखेंगे। उन्होंने कहाकि जब रिंकू और वेंकटेश बल्लेबाजी कर रहे थे तब लक्ष्य 30 गेंद में 50- 60 रन बनाना था। हम 15 ओवर तक सामान्य तरीके से खेलना चाहते थे और उसके बाद हाथ खोलने थे। हमें लगा था कि 170-180 का स्कोर अच्छा होगा लेकिन रिंकू और वेंकटेश ने आगे तक पहुंचा दिया। गेंदबाजों की तारीफ रहाणे ने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहाकि हमारे पास तीन बेहतरीन स्पिनर हैं। बदकिस्मती से मोईन नहीं था लेकिन सनी (सुनील नारायण) और वरुण ने अच्छी गेंदबाजी की। वैभव और हर्षित ने भी बढिया प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि गत चैम्पियन केकेआर पहले तीन में से दो मैच गंवाने के बाद जीत की राह पर लौटी है। अब उसे मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलना है। वहीं, सनराइजर्स की यह लगातार तीसरी हार थी और अब उसका सामना रविवार को गुजरात टाइटंस से होगा।

ट्रंप रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान, भारत को बड़ी राहत दी, वहीं चीन को कोई भी छूट नहीं दी गई

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को 57 देशों पर टैरिफ का ऐलान कर दिया था। ट्रंप ने कुल 57 में से 16 देशों को बड़ी राहत देते हुए टैरिफ की रेट में बदलाव कर दिया था। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए 27 प्रतिशत के रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 26 फीसदी कर दिया। इससे पहले बुधवार को वाइट हाउस ने आधिकारिक दस्तावेजों मे 27 फीसदी टैरिफ की बात कही थी। जब डोनाल्ड ट्रंप रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान करने लगे तो उन्होंने भारत को बड़ी राहत दे दी। वहीं चीन को कोई भी छूट नहीं दी गई। बुधवार को रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत से होने वाले आयात पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। वहीं वाइट हाउस के दस्तावेजों में भारत को 27 फीसदी टैरिफ वाली लिस्ट में रखा गया था। गुरुवार को भारतीय अधिकारियों ने भी पुष्टि की थी कि अमेरिका ने भारत पर 27 फीसदी की रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है। वहीं अब वाइट हाउस के दस्तावेजों में भी परिवर्तन कर दिया गया है और भारत सहित 16 देशों को राहत दी गई है। भारत के अलावा इन देशों को भी राहत व्हाइट हाउस की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए दस्तावेजों के मुताबिक होसनिया और हरजोगोविना का टैरिफ 36 फीसदी से घटाकर 35 फीसदी किया गया है। इसके अलावा बोत्सवाना का रेसिप्रोकल टैरिफ 38 फीसदी से घटाकर 37 फीसदी कर दिया गया है। इसी तरह कैमरून, फाकलैंड आइलैंड, मालावी, म्यांमार, निकारगुआ, नॉर्वे, पाकिस्तान, फिलीपीन्स, सर्बिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड, थाइलैंड और वानुआतू को भी एक-एक फीसती की छूट की गई है। पाकिस्तान का रेसिप्रोकल टैरिफ भी 30 पर्सेंट से घटाकर 29 पर्सेंट कर दिया गया है। अमेरिका ने चीन से आयात होने वाले सामान पर 34 फीसदी का टैरिफ लगाया है। वहीं कंबोडिया से आयात होने वाले सामान पर 49 फीसदी के भारी-भरकम टैरिफ का ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि 50 सालों से उनके देश को ठगा जा रहा है लेकिन ऐसा चल नहीं सकता। भारत को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री उनके अच्छे दोस्त हैं लेकिन हमारे साथ सही व्यवहार नहीं हो रहा है। वे हमसे 52 फीसदी का शुल्क ले रहे हैं और उसकी तुलना में हम कुछ भी नहीं ले रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश से आयात होने वाले वाहनों पर भी 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह टैरिफ 3 मई से प्रभावी हो सकता है।

भगवत शरण माथुर की जयंती पर आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर

भगवत शरण माथुर की जयंती पर आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर  13 अप्रैल को अमरकंटक में आयोजित शिविर में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला अनूपपुर   जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक में श्री नर्मदे हर सेवा न्यास के द्वारा 13 अप्रैल 2025 को स्व. भगवत शरण माथुर के जयंती के अवसर पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन रेवा धाम बराती न्यास मुख्यालय अमरकंटक में किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्री नर्मदे हर सेवा न्यास के अध्यक्ष मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रामलाल रौतेल ने बताया कि 13 अप्रैल को स्व. भगवत शरण माथुर की जयंती है सन 1975 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में राष्ट्र सेवा देश की सच्ची सेवा में रत हो गए। प्रखर राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत स्व. भगवत शरण माथुर अनेक जिलों में प्रचारक रहे रीवा संभाग में भाजपा के संगठन मंत्री एवं भाजपा मध्य प्रदेश सहसंगठन महामंत्री तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) बीजेपी, हरियाणा प्रांत एवं राष्ट्रीय समन्वयक भाजपा अनुसूचित जनजाति/ अनुसूचित जाति /सहकारिता प्रकोष्ठ भी रहे। श्री नर्मदे हर सेवा न्यास अमरकंटक के संस्थापक अध्यक्ष भी स्व. माथुर रहे। उनकी जयंती के अवसर पर न्यासा मुख्यालय अमरकंटक में 13 अप्रैल 2025 को स्वास्थ्य शिविर के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है स्वास्थ्य शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएगी साथ ही निःशुल्क दावों का वितरण भी किया जाएगा। इस शिविर का अधिक से अधिक लोग लाभ प्राप्त करें। शिविर का आयोजन 13 अप्रैल 2025  को प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। श्री रौतेल ने बताया कि इस आयोजन में मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा विभाग तथा दिलीप जायसवाल (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार )कुटीर एवं  ग्रामोद्योग  विभाग एवं सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे इस आयोजन में श्री रौतेल ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारियों  तथा जिले की आम जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

थाना बमनौरा पुलिस ने ग्राम टिकरया में फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले ₹8000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना बमनौरा पुलिस ने ग्राम टिकरया में फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले ₹8000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार आदतन अपराधी इंदु घोषी के विरुद्ध हत्या का प्रयास, बलवा, लूट, अवैध हथियार जैसे एक दर्जन अपराध दर्ज बमनोरा मार्च माह में थाना बमनोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकरया में फरियादी पप्पू उर्फ महेंद्र सिंह घोषी की अवैध हथियार से फायर कर हत्या का प्रयास संबंधी रिपोर्ट पर थाना बमनोरा में भारतीय न्याय संहिता के तहत 6 आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी फरार थे जिनकी तलाश हर संभावित स्थान में की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹8000 के इनाम की उद्घोषणा की थी। पुलिस टीम ने उक्त घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी इंदू उर्फ इंद्रपाल घोषी पिता मोहन घोषी निवासी ग्राम बंधा थाना भगवा को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार देसी कट्टा जप्त किया गया। आदतन अपराधी इंदु घोषी के विरुद्ध थाना भगवा, बड़ा मलहरा, बमनौरा में हत्या का प्रयास, बलवा, लूट, अवैध हथियार जैसे एक दर्जन अपराध दर्ज हैं। अभियुक्त को न्यायालय पेशकर जेल भेजा गया, अन्य आरोपियों की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमनोरा उप निरीक्षक शिशिर तिवारी, उप निरीक्षक दौलत सिंह, आरक्षक अनिल, अविनाश, विनीत जैन एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

वक्फ संशोधन बिल पास होते ही योगी सरकार ने वक्फ बोर्ड की अवैध रूप से घोषित संपत्तियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया शुरू कर दिया

लखनऊ वक्फ संशोधन बिल पास होते ही योगी सरकार ने वक्फ बोर्ड द्वारा अवैध रूप से घोषित संपत्तियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया शुरू कर दिया है. सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अभियान चलाकर ऐसी वक्फ संपत्तियों की पहचान करें जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं हैं और जिन्हें नियमों के विरुद्ध वक्फ घोषित किया गया है. इन संपत्तियों को चिन्हित कर आगे जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. राजस्व विभाग के अनुसार, यूपी में वक्फ बोर्ड की ओर से जिन संपत्तियों का दावा किया गया है, उनमें से अधिकांश का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है. राजस्व अभिलेखों के अनुसार सुन्नी वक्फ बोर्ड की केवल 2,533 संपत्तियां दर्ज हैं. वहीं शिया वक्फ बोर्ड की 430 संपत्तियां ही अधिकृत रूप से पंजीकृत हैं. जबकि वक्फ बोर्ड द्वारा घोषित आंकड़े इससे कहीं अधिक हैं. सुन्नी वक्फ बोर्ड  की 1,24,355 संपत्तियां और शिया वक्फ बोर्ड की  7,785 संपत्तियां हैं. अधिकारियों ने किया स्पष्ट बताया जा रहा है बड़े पैमाने पर तालाब, पोखर, खलिहान और ग्राम समाज की जमीनों को भी वक्फ घोषित किया गया है, जिसे सरकार ने पूरी तरह अवैध माना है. अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन, ग्राम समाज की जमीन और सार्वजनिक संपत्तियां किसी भी सूरत में वक्फ घोषित नहीं की जा सकतीं. केवल उन्हीं संपत्तियों को वक्फ माना जाएगा जो किसी व्यक्ति द्वारा स्पष्ट रूप से दान की गई हों. दोषियों पर भी होगी कार्रवाई  सूत्रों के अनुसार, कई जिलों में तालाब, चारागाह, खलिहान और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों को वक्फ घोषित कर कब्जा कर लिया गया था. अब ऐसे मामलों में कड़ी जांच के बाद जमीन को सरकार की संपत्ति घोषित कर वापसी की जाएगी. सरकार ने साफ कर दिया है कि अवैध तरीके से वक्फ घोषित की गई हर संपत्ति पर कानून सम्मत कार्रवाई होगी, और दोषियों पर भी जिम्मेदारी तय की जाएगी. ऑडिट की बात अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘हमारा ध्यान सभी नियमों को लागू करना है और उनमें से अधिकांश पहले भी उपलब्ध रहे हैं। ऑडिट का भी प्रावधान था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अब नए संशोधन के बाद ऑडिट को अनिवार्य किया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘1.25 लाख वक्फ संपत्तियों की कीमत अनुमानित 1.25 लाख करोड़ रुपये है, जिसके जरिए हर साल 1200 करोड़ रुपये का राजस्व आना चाहिए। हालांकि, अभी तक सिर्फ वक्फ बोर्ड हर साल सिर्फ 150 करोड़ रुपये का राजस्व बना रहा है। इसमें करीब 1100 करोड़ रुपये का फर्क है और यह पैसा जा कहां रहा है?’ अंसारी ने कहा, ‘अगर 1100 करोड़ रुपये हर साल वक्फ के पास आ रहे होते, तो 800 स्कूल या कॉलेज खुल गए होते, जो गरीब मुसलमानों की मदद करते। करीब 200 अस्पताल खुल जाते, जो गरीबों के लिए मददगार होते। साथ ही कई कौशल केंद्र भी खोले जा सकते थे। मुझे वक्फ बोर्ड के जरिए हर साल 1100 करोड़ रुपये के गबन का संदेह हो रहा है।’ ‘खास बनाम आम मुसलमान’ उन्होंने कहा, ‘यह जंग खास बनाम आम मुसलमान की है। जो लोग बिल का विरोध कर रहे हैं, इसमें उनका निजी स्वार्थ है। उन्होंने पिछड़े मुसलमानों के कल्याण से कोई लेना देना नहीं है।’ यूपी में कहां हैं वक्फ की सबसे ज्यादा संपत्तियां बाराबंकी- 4 हजार 927 सदन में ऐसे पास हुआ बिल गुरुवार को राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल को 95 के मुकाबले 128 मतों से मंजूरी दे दी। इस विधेयक के बारे में सरकार ने दावा किया कि इसके कारण देश के गरीब एवं पसमांदा मुसलमानों एवं इस समुदाय की महिलाओं की स्थिति में सुधाार लाने में काफी मदद मिलेगी। विधेयक पर तेरह घंटे से अधिक हुई चर्चा का जवाब देते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि 2006 में 4.9 लाख वक्फ संपत्ति देश में थीं और इनसे कुल आय मात्र 163 करोड़ रुपये की हुई, वहीं 2013 में बदलाव करने के बाद भी आय महज तीन करोड़ रुपये बढ़ी। उन्होंने कहा कि आज देश में कुल 8.72 लाख वक्फ संपत्ति हैं। प्रयागराज में भी गरजे थे योगी गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में निषाद राजा गुह्य की जयंती समारोह में  वक्फ बिल और महाकुंभ पर बोलते हुए तीखी टिप्पणी की थी. सीएम योगी ने वक्फ बोर्ड पर तीखा हमला करते हुए उस पर भूमि अतिक्रमण का आरोप लगाया और कहा कि सार्वजनिक और ऐतिहासिक स्थलों पर उसके “मनमाने दावे” अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. प्रयागराज में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, “वक्फ बोर्ड शहरों में भूमि पर निराधार दावे करता रहा है. कुंभ मेले की तैयारियों के दौरान भी उन्होंने घोषणा की कि आयोजन की भूमि उनकी है. तब हमें पूछना पड़ा – क्या वक्फ बोर्ड भू-माफिया बन गया है?” उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार के तहत इस तरह के अतिक्रमण हटाए गए हैं और माफियाओं को उत्तर प्रदेश से बाहर कर दिया गया है. बकौल सीएम योगी, “वक्फ के नाम पर निषाद राज से जुड़ी पवित्र भूमि सहित कई जगहों पर अतिक्रमण किया गया. लेकिन इसे जारी नहीं रहने दिया जाएगा. उनकी आपत्तियों के बावजूद एक भव्य और दिव्य कुंभ मेले का आयोजन किया गया. सीएम ने वक्फ बोर्ड की कथित अनियमितताओं के खिलाफ विधायी कार्रवाई करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी सराहना की. उन्होंने कहा, हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के आभारी हैं कि उन्होंने वक्फ बोर्ड की मनमानी पर लगाम लगाई.  इस मुद्दे को संबोधित करने वाला एक महत्वपूर्ण अधिनियम पहले ही लोकसभा में पारित हो चुका है और अब इसे राज्यसभा में मंजूरी मिल जाएगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि राज्य अब अवैध दावों को बर्दाश्त नहीं करेगा और राष्ट्रीय हित को पहले स्थान पर रखना चाहिए. उन्होंने कहा, जो लोग राष्ट्र के प्रति वफादार हैं, वे हमेशा अपना रास्ता खोज लेंगे.  

कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने जिले में मनरेगा मजदूरी भुगतान लंबित होने पर दिया अल्टीमेटम

कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने जिले में मनरेगा मजदूरी भुगतान लंबित होने पर दिया अल्टीमेटम राज्यपाल के नाम मनरेगा की मजदूरी एवं सामग्री की राशि दिलाने कलेक्टर को दिया ज्ञापन डिंडौरी जिला आदिवासी बाहुल्य छेत्र है जहाँ लोगों के लिए मजदुरी एक बहुत बड़ा रोजगार का माध्यम भी है देखा जा रहा है वित्तीय वर्ष 2024-25 से जिले भर के मजदूरों को उनकी मनरेगा मजदूरी नही दी गई है जिससे पुरे जिले भर के हितग्राहियों को जीवन यापन करना भारी पड़ रहा है इसी विषय को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने आज राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए कहा कि जिले भर में मनरेगा योजना से सभी विकासखण्डों के मजदूरों की राशि 57 करोड़ 71 लाख 65 हजार 267 रुपये व मेटों की मानदेय की राशि 1 करोड़ 2 लाख 98 हजार रुपये व सामग्री की राशि 18 करोड़ 1 लाख 66 हजार रुपये होती है जिसका कुल योग 76 करोड़ 76 लाख 29 हजार रुपया वर्ष 2025 31 मार्च अंतिम तिथि तक लंबित है जो आज दिनांक तक उन मजदुरों को नही दिया गया है जबकि मनरेगा योजना का नियम है कि 15 दिवस के अंदर मजदूरी भुगतान की जाए सही समय और मजदुरों की मजदूरी न मिलना खेद का विषय है जिससे जिले के सभी 7 विकासखंडों डिंडोरी में मनरेगा मजदूरी राशि – 17 करोड़ 92 लाख 2 हजार समनापुर में – 6 करोड़ 55 लाख 7 हजार बजाग में – 11 करोड़ 5 लाख 73 हजार रुपये करंजिया में – 6 करोड़ 14 लाख 22 हजार रुपये अमरपुर में – 9 करोड़ 32 लाख 9 हजार रुपये मेहंदवानी में – 9 करोड़ 5 लाख 4 हजार रुपये शाहपुरा में – 16 करोड़ 72 लाख 11 हजार रुपये की राशि का भुगतान नही किया गया है जिससे हाहाकार की स्थिति मची हुई है उन मजदूरों का जीवन जीना दूभर हो रहा है साथ ही अनेको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही पूरे प्रदेश के सभी जिलों में लगभग 8 हजार 298 करोड़ 72 लाख एवं मेटों के 390 करोड़ 6 लाख 68 हजार रुपये व सामग्री का 850 करोड़ 37 लाख 55 हजार भी आज दिनांक तक लंबित है पूरे प्रदेश में मजदूरों के परिवारों को उनकी मजदूरी की राशि न मिलने से भारी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है लगातार इस विषय को लेकर कॉंग्रेस विधायक द्वारा सदैव विधानसभा भोपाल में भी उठाया जाता रहा है विधायक द्वारा जिले एवं प्रदेश के मजदूरों की आवाज हमेशा समय समय पर बुलन्द की जाती रही है आगे ओमकार सिंह ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि मेरे इन गरीब परिवारों की मेहनत की गई राशि अगर 10 दिवस के अंदर नहीं दी जाएगी तो पूरे जिलेभर में और प्रदेश में धरना प्रदर्शन आंदोलन कर भूख हड़ताल की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश सरकार की होगी ।। ज्ञापन के दौरान कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह जी के साथ ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष जावेद इकबाल पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी पूर्व पार्षद सैफ़ी खान मौजूद रहे।।

निषादराज जयंती के अवसर पर बर्मन माझी समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

निषादराज जयंती के अवसर पर बर्मन माझी समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी का रोल निभाने जबलपुर से आए कलाकार रहे आकर्षण का केंद्र, सभी का मोहा लिया मन डिंडोरी डिंडोरी में श्री निषादराज जयंती महोत्सव गुरुवार को श्रद्धा भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें समाजजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। डिंडोरी के प्रसिद्ध नर्मदा तट डेम घाट से भगवान श्री राम और निषादराज जी की शोभायात्रा निकाली गई जो डिंडोरी नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा की जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जिसमें नगर के भारत माता चौक में नगर परिषद के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, तो बही  भाजपा कार्यालय के सामने भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया, वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने अपने प्रतिष्ठान के सामने जोरदार स्वागत करते हुए जलपान कराया, अवंतीबाई चौक में भूरा बर्मन और  शिव मंदिर के सामने लल्लू बर्मन सरवत पिलाकर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए डेम घाट पहुंची जहां बर्मन माझी समाज के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जबलपुर से आए कलाकारों द्वारा निषादराज कथा पर मंचन किया। तदोपरांत  समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को जो कक्षा पांचवीं, आठवीं , दसवीं, बारहवीं में एवं खेलकूद में उत्क्रष्ट कार्य करने, कड़ी मेहनत कर नोकरी हासिल करने,व्यवसाय में मुकाम हासिल करने, समाज का नाम आगे बढ़ाने वाले सभी स्वजातीयो को मंच के माध्यम से वरिष्ठों के द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात प्रसादी वितरण एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन श्रद्धालु शामिल हुए। इनको किया गया सम्मानित डॉ. कंचन बर्मन जो कि शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और गणित विषय से इन्होंने PHD की उपाधि हासिल किया है जिन्हें मंच के माध्यम से मुमेंटम भेंट कर सम्मानित किया गया है। वहीं कक्षा पांचवीं की छात्रा आर्या बर्मन पिता योगेन्द्र बर्मन देवरा, जिन्होंने राजूषा हायर सेकेंडरी स्कूल डिंडोरी से अध्ययन प्राप्त कर कक्षा पांचवीं में 77% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया, इसी तरह परि बर्मन पिता प्रकाश बर्मन पांचवी 76% सरस्वती शिशु मंदिर  वहीं छात्रा… कक्षा आठवीं में माही बर्मन 86% पिता घनश्याम बीरबल सरस्वती ज्ञान मंदिर कक्षा दसवीं में उर्वशी बर्मन पिता राजू बर्मन 81% में इतने अंक प्राप्त कर परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। इसी तरह वीर एकलव्य पुरस्कार से मानसी बर्मन एथलेटिक्स एवं आशी नाविक ने बास्केटबॉल में अपना परचम लहराया हैं। वहीं प्रमोद बर्मन को जीवन रक्षक पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया ज्ञात हो एक बच्चा नर्मदा में डूब रहा था तभी अपनी जान जोखिम में डालकर प्रमोद बर्मन ने बच्चे को बचाया था ताड़ूपरान टी निषाद राज का संवाद करते हुए जबलपुर के कलाकारों ने मन मोह लिया आदित्यराज बर्मन के द्वारा शिव तांडव किया गया जिसमें उन्हें नगद पुरस्कार दिया गया। निषादराज जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ये रहे सामिल सरमन लाल बर्मन रिटायर्ड r.i और शंभू लाल बर्मन अवधेश बर्मन बैसाखू बर्मन मंच संचालन में अधि. सुदील बरमैया रहे कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका में शुशील बर्मन, राजेन्द्र बर्मन,अजय बर्मन, केशव बर्मन, दुर्गेश बर्मन,शिवराम बर्मन, योगेन्द्र बर्मन (बाॅबी), सुधीर बर्मन,विमल बर्मन, राजकुमार बर्मन पूर्व पार्षद राजू बर्मन गोविंद बर्मन दिनेश बर्मन सोनू बर्मन भैरव बर्मन अमित बर्मन  योगेंद्र बर्मन राहुल वरमैया एवं महिलाओं में स्मिता बर्मन वार्ड नंबर 9 पार्षद पार्वती बर्मन नेहा वरमैया समेत बड़ी संख्या में सभी वर्गों के समाजजन उपस्थित रहकर भगवान श्री राम सखा निषादराज जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाया हैं।

मध्यप्रदेश का ओरछा, अब वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर

ओरछा मध्यप्रदेश का ओरछा, अब वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर ओरछा को प्रतिष्ठित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार ने ओरछा में पर्यटन अधोसंरचनाओं और सुविधाओं के विकास के लिए स्वदेश दर्शन योजना 2.0 में 25 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृति की है। स्वीकृत राशि से ओरछा में टूरिस्ट एक्सपीरियंस सेंटर, हुनरशाला, एंट्री प्लाजा के साथ यात्रा पथ का विकास किया जाएगा। इसके पहले दिसंबर माह में विरासतों के संरक्षण और संग्रहालयों के विकास आदि के लिए 99.92 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए थे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2027-28 में ओरछा को यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दिए जाने के लिए केंद्र सरकार ने यूनेस्को को सिफारिश की है। साथ ही ओरछा को यूनेस्को की एच.यू.एल. (हिस्टोरिकल अर्बन लैंडस्केप) पहल के तहत चुना गया है। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने “स्वदेश दर्शन 2.0” उप-योजना के तहत चैलेंज्‍ड बेस्‍ड डेस्‍टिनेशन डेवलपमेंट पहल शुरू की है, जिसका उ‌द्देश्य पूरे देश में पर्यटन स्थलों का विकास करना है। इस योजना में, 50 स्थलों (प्रत्येक राज्य में अधिकतम 5) को विकास के लिए चुना जाना है। इसी के तहत ओरछा को आध्यात्मिक गंतव्य स्थल की श्रेणी में चुना गया है। ओरछा में पर्यटकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ शहर के सौंदर्यीकरण, ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण और स्थानीय कलाकारों और संस्कृति का संरक्षण किया जाएगा। इससे ओरछा में देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और स्थानीय समुदाय को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। चैलेंज बेस्ड डेस्टिनेशन डेवलपमेंट के संदर्भ में किए जाने वाले कार्य है। टूरिज्म इंटरप्रिटेशन सेंटर केन्द्र सरकार से मिली सहायता से ओरछा में तोपची की हवेली के पास पर्यटन अनुभव केंद्र का विकास किया जाएगा जिसमें ओरछा का 3-डी मॉडल, पैनल्स के माध्यम से ओरछा की ऐतिहासिक यात्रा का प्रदर्शन, बुकिंग कियोस्क, चिल्ड्रन प्ले एरिया और कैफे का निर्माण किया जाएगा। हुनरशाला   स्थानीय कारीगरों को द्वारा बनाए जाने वाले सुविनियर को उत्कृष्ट बनाने का प्रशिक्षण देकर हुनरशाला के रूप में बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। यहां पर्यटक न सिर्फ सुविनियर खरीद सकेंगे बल्कि उन्हें बनता हुआ देखने के साथ वर्कशॉप में स्वयं बना भी सकेंगे। हुनरशाला में ओपन एयर एमपीथिएटर का भी विकास किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग और दुर्ग समूह के बीच ब्रिज के दोनों ओर एंट्री प्लाजा बनेगा। इसमें ई-चार्जिंग स्टेशन और क्यूआर बेस्ड टिकटिंग की सुविधा होगी। पर्यटन यात्रा पथ पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ यात्रा पथ का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें पुराने पथों का संरक्षण और नए पथ का निर्माण, पथ के दोनों ओर रंग रोगन, आर्च और छज्जा निर्माण, पर्यटकों को बैठक सुविधा, लाइटिंग और साइनेज का निर्माण होगा। स्थानीय संस्कृति और पर्व को प्रदर्शित करने के लिए पथ किनारे छोटे स्टेज निर्माण किए जायेगे जहां स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे। आधुनिक पर्यटन सुविधाएं पर्यटकों को इससे स्थानीय संस्कृति के महत्व से परिचय होगा। पर्यटकों को सुगम आवागमन के लिए हिप-ऑन, हिप-ऑफ बस की सुविधा रहेगी। ओरछा के ऐतिहासिक वैभव और सांस्कृतिक महत्व को प्रदर्शित करती एक वेबसाइट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ स्मारकों के लिए ऑडियो गाइड सिस्टम और फीडबैक मैकेनिज्म की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही केन्द्र सरकार से ओरछा को ₹ 99.92 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे। यह राशि पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना 2024-25 के अंतर्गत जारी की गई थी। इससे ओरछा में पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ प्रवेश द्वारों का संरक्षण एवं पुलों का जीर्णोद्धार, मंदिर/स्मारकों का संरक्षण और संग्रहालयों का विकास भी किया जाएगा। योजना में ओरछा में किए जाने वाले कार्य     ओरछा शहर की आधारभूत संरचना में सुधार।       प्रवेश द्वारों का संरक्षण एवं पुलों का जीर्णोद्धार।     संग्रहालय के आसपास व शहर की सड़कों को जोड़ना। यहां ई-कार्ट पार्किंग, चार्जिंग स्टेशन सुविधाएं, साइनेज आदि विकसित करना।     स्मारकों को जोड़ने वाले मार्गों का विकास।     प्रोजेक्शन मैपिंग और स्‍थानिय कलाकारों द्वारा लाइव परर्फामेंस।     क्यूआर आधारित वॉक ऐप विकसित करना।     सड़क पर रोशनी और हेरिटेज लाइटिंग।     गढ़ परिसर के अंदर मंदिर/स्मारकों का संरक्षण।     संग्रहालयों का विकास।     आधुनिक शौचालयों का निर्माण व मेला ग्राउंड का विकास।       शॉपिंग एरिया का विकास। नवीन युग की ओर अग्रसर ओरछा इस अभूतपूर्व विकास से न केवल ओरछा का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय समुदाय को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। इन योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ, ओरछा विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अपनी अ‌द्वितीय छवि स्थापित करेगा और एक नई पर्यटन क्रांति का सूत्रपात करेगा।  

देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने वाली महान आवाज़ हो गई मौन: उप मुख्यमंत्री देवड़ा

देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने वाली महान आवाज़ हो गई मौन: उप मुख्यमंत्री देवड़ा अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर व्यक्त किया शोक भोपाल प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और निर्देशक श्री मनोज कुमार के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री मनोज कुमार का भारतीय सिनेमा में योगदान अविस्मरणीय है। उनकी फिल्मों ने देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना की अलख जगाई। उन्होंने भारतीय मूल्यों, संस्कृति और देशभक्ति को अभिव्यक्त किया, जिसके लिए उनका सदैव स्मरण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि स्व. मनोज कुमार केवल एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि भारतीय सिनेमा में राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक थे। उनकी फिल्मों ने देश की भावनाओं को सशक्त अभिव्यक्ति दी और समाज को प्रेरित किया। उनका निधन सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजन, प्रशंसकों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।  

वक्फ संशोधन बिल पर CM डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान बोले – ‘लोकतंत्र के मंदिर में ऐतिहासिक निर्णय’

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘वक्फ (संशोधन) बिल-2025’ के लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में बहुमत से पारित होने पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी वर्गों के हितों के प्रति संवेदनशील हैं, इसी का परिणाम है कि वक्फ (संशोधन) बिल-2025 लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत से पारित हुआ। यह बिल वक्फ संपत्तियों के कुशल प्रबंधन, पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा। साथ ही इस बिल से गरीब मुस्लिम भाई-बहनों के हितों की रक्षा होगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाएं निरंतर सशक्त हो रही हैं। इस दिशा में यह विधेयक मुस्लिम महिलाओं सहित संपूर्ण समाज को और अधिक सशक्त करेगा तथा उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह बिल निश्चित ही डिजिटलीकरण को बढ़ावा देकर वक्फ संपत्तियों में होने वाली वित्तीय गड़बड़ियों और अवैध कब्जों पर लगाम लगाकर राज्यों के वक्फ बोर्ड के राजस्व में वृद्धि करेगा। निश्चित रूप से ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को साकार करता यह महत्वपूर्ण कदम नए, सशक्त और विकसित भारत की ओर एक नया मील का पत्थर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में यह बिल बहुमत से पारित हुआ। लोकतंत्र के मूल भाव के अनुसार दोनों सदनों के सम्मानीय सदस्यों के बीच विचारों का आदान-प्रदान हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अभूतपूर्व बिल के लिए प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरन रिजिजू का आभार माना। बिल से गरीब मुस्लिम भाई-बहनों के हितों की होगी रक्षा- मोहन यादव सीएम ने आगे कहा कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के कुशल प्रबंधन, पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा। साथ ही इस बिल से गरीब मुस्लिम भाई-बहनों के हितों की रक्षा होगी।  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में महिलाएं निरंतर सशक्त हो रही हैं, इस दिशा में यह विधेयक मुस्लिम महिलाओं को और अधिक सशक्त करेगा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त होगा। यह विधेयक निश्चित ही डिजिटलीकरण को बढ़ावा देकर वक्फ संपत्तियों में होने वाली वित्तीय गड़बड़ियों और अवैध कब्जों पर लगाम लगाकर राज्यों के वक्फ बोर्ड के राजस्व में वृद्धि करेगा। निश्चित रूप से ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को साकार करता यह महत्वपूर्ण कदम नए, सशक्त और विकसित भारत की ओर एक नया मील का पत्थर सिद्ध होगा।     “लोकतंत्र के मंदिर में ऐतिहासिक निर्णय”     ‘वक्फ (संशोधन) बिल 2025’ लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों सदनों में बहुमत से पारित होने पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।  

अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यक्त किया शोक

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भारत के सिनेमा जगत को राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करने वाले महान अभिनेता, निर्माता-निर्देशक श्री मनोज कुमार के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भारत की बात सुनाने वाली आवाज़ आज खामोश हो गई। उन्होंने कहा कि श्री मनोज कुमार का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने फिल्मों के माध्यम से देशभक्ति, संस्कृति और जन चेतना को नई ऊँचाइयाँ दीं। ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘क्रांति’ जैसी कालजयी फिल्मों से उन्होंने हर भारतीय के हृदय में देश के प्रति गर्व और सम्मान का भाव जगाया। वे वास्तव में ‘भारत कुमार’ थे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्व. मनोज कुमार न केवल एक महान कलाकार थे, बल्कि एक विचारक और सच्चे राष्ट्रवादी भी थे। उनका जाना सिनेमा जगत के एक युग का अंत है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों तथा देशवासियों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।  

अभिनेता मनोज कुमार का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति : राज्य मंत्री लोधी

अभिनेता मनोज कुमार का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति : राज्य मंत्री लोधी भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूँ….पंक्तियाँ जब भी दोहराई जायेंगी, अभिनेता मनोज कुमार का चेहरा सामने आयेगा.. भोपाल संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूँ….ये पंक्तियाँ जब भी दोहराई जायेंगी, महान अभिनेता मनोज कुमार का चेहरा सामने आयेगा…। अपनी बेहतरीन कला और देश भक्ति से ओतप्रोत फ़िल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले कलाकार मनोज कुमार के निधन का समाचार दु:खद है। मनोज कुमार जी का जाना भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, उनकी फिल्में हमेशा दर्शकों में देशप्रेम की भावना को जागृत करती रहेंगी। राज्य मंत्री लोधी ने ईश्वर से कुमार को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।  

हाई कोर्ट OBC आरक्षण पर सख्त! सरकार को दिया आखिरी मौका, दो हफ्ते में जवाब दें

 जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को उसकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण देने की मांग को लेकर दायर याचिका पर राज्य शासन को जवाब पेश करने अंतिम मोहलत दी है। साथ ही साफ कर दिया है कि यदि जवाब नहीं आया तो 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 16 जून वाले सप्ताह में नियत की गई है। याचिकाकर्ता जबलपुर की एडवोकेट यूनियन फार डेमोक्रेसी एंड सोशल जस्टिस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर व विनायक प्रसाद शाह ने पक्ष रखा। एक साल में 11 बार सुनवाई, जवाब पेश नहीं किया वर्ष 2024 में याचिका दायर कर प्रदेश में ओबीसी वर्ग को संख्या के अनुपात में आरक्षण दिए जाने की मांग की गई थी। एक साल में 11 बार सुनवाई हुई, लेकिन सरकार ने जवाब पेश नहीं किया। कोर्ट को बताया गया कि 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश में एससी की 15.6 प्रतिशत, एसटी की 21.14 प्रतिशत, ओबीसी की 50.9 प्रतिशत, मुस्लिम की 3.7 प्रतिशत आबादी है। शेष 8.66 प्रतिशत अनारक्षित वर्ग की जनसंख्या है। प्रदेश में एससी को 16 प्रतिशत, एसटी को 20 प्रतिशत, ओबीसी को 14 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। प्रदेश में ओबीसी वर्ग 51 प्रतिशत की आबादी है, इसलिए उसी अनुपात में आरक्षण दिया जाना चाहिए। आयोग बना लेकिन ओबीसी वर्ग के उत्थान पर काम नहीं हुआ दलील दी गई कि इंदिरा साहनी बनाम भारत संघ में सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को यह निर्देश दिए थे कि ओबीसी वर्ग को निर्धारित मापदंडों के आधार पर उनकी सामाजिक, आर्थिक शैक्षणिक स्थितियों का नियमित रूप से परीक्षण करने के लिए स्थायी अयोग गठित किया जाए। आयोग तो बना, लेकिन ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए काम नहीं हुआ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet