LATEST NEWS

सिंधु जल समझौते को स्थगित करने को लेकर भारत सरकार को घेरने की कोशिश की, US जाकर गिड़गिड़ाए

इस्लामाबाद  भारत की कॉपी कर प्रतिनिधिमंडल भेज पाकिस्तान भी सफाई दे रहा है। इस दौरान पाकिस्तानी दल अमेरिका भी पहुंचा, जहां उसने सिंधु जल समझौते को स्थगित करने को लेकर भारत सरकार को घेरने की कोशिश की। पाकिस्तान का कहना है कि यह जल मुल्क के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने समझौता रद्द कर दिया था। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में देश का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत के साथ हाल में हुए सैन्य संघर्ष को लेकर न्यूयॉर्क में राजनयिक बैठकों के बाद ब्रिटेन पहुंचा है। एक खबर में यह दावा किया गया। खबर के अनुसार, नौ सदस्यीय समूह ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों, सदस्य देशों के राजनयिकों और वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के साथ वार्ता की, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले के बाद संघर्ष पर पाकिस्तान का पक्ष पेश किया गया। पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया। इसके बाद इस्लामाबाद ने सैन्य कार्रवाई की जिससे दोनों देशों की सेनाओं के बीच संघर्ष हुआ। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पूर्व विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी ने यहां कहा, ‘हमारा संदेश स्पष्ट था – पाकिस्तान शांति चाहता है।’ जिलानी ने कहा कि इस्लामाबाद सिंधु जल संधि सहित सभी मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए करना चाहता है। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, सांसद खुर्रम दस्तगीर ने जल विवाद के क्षेत्रीय प्रभाव पर प्रकाश डाला और 1960 की विश्व बैंक की मध्यस्थता वाली संधि को बहाल करने का आह्वान किया, जिसके बारे में भारत ने कहा कि यह तब तक स्थगित रहेगी जब तक कि इस्लामाबाद सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन देना बंद नहीं कर देता। उन्होंने कहा, ‘हमने अमेरिकी अधिकारियों को समझाया कि भारत द्वारा संधि को निलंबित करने से 24 करोड़ लोगों की आजीविका खतरे में पड़ गई है और क्षेत्र की स्थिरता कमजोर हो गई है।’ दस्तगीर ने इस बात पर जोर दिया कि जल विवाद पाकिस्तान के अस्तित्व का मामला है और देश इस पर समझौता नहीं करेगा।

सीजी में आज भी बुल्डोजर एक्शन, 150 मकान और दुकानों को तोड़ेगा नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता

रायपुर/बिलासपुर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है. रविवार की सुबह 5 बजे अरपा पार शनिचारी बाजार में निगम का अतिक्रमण दस्ता बुल्डोजर लेकर पहुंचा और चांटीडीह में 75 से अधिक सब्जी दुकानों के चबूतरों को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही रपटा से अमरैया चौक तक अतिक्रमण कर बनाए गए 20 मकानों और दुकानों को भी तोड़ा गया. इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया और पास की शराब दुकान को भी हटाने की मांग की. बिलासपुर नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी. अतिक्रमण हटाने का अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा, जिसमें अमरैया चौक से अपोलो अस्पताल तक 150 मकान और दुकानों को तोड़ा जाएगा. निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा, “सब्जी बाजार को पीछे शिफ्ट किया जा रहा है. प्रभावित 75 सब्जी विक्रेताओं को मौके पर ही चबूतरे आवंटित किए गए हैं. वैकल्पिक व्यवस्था भी जल्द की जाएगी.” हंगामे के बीच कार्रवाई: सुबह 5 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में विक्रेताओं को सामान हटाने का मौका तक नहीं मिला. कई सब्जी विक्रेताओं को पास की खाली जगह पर शिफ्ट किया गया, लेकिन सड़क किनारे दुकान लगाने वालों के लिए कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने से वे नाराज हैं. बाजार के पास शराब दुकान के सामने अतिक्रमण को छोड़ने पर भी लोगों ने हंगामा किया. निगम की सफाई: अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमिल शर्मा ने बताया, “रपटा से अमरैया चौक तक 75 अतिक्रमण, जिसमें सब्जी दुकानें, गुमटियां और ठेले शामिल हैं, हटाए गए. 20 मकान और दुकानों को भी तोड़ा गया. यह कार्रवाई आज भी जारी रहेगी.” निगम ने दावा किया कि सब्जी विक्रेताओं को बाजार के पीछे दुकान लगाने की अनुमति दी गई है और उनके लिए जल्द स्थायी समाधान निकाला जाएगा. स्थानीय लोगों का गुस्सा: कार्रवाई के दौरान लोगों ने निगम के रवैये पर सवाल उठाए. उनका कहना है कि बिना पर्याप्त नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक बुल्डोजर चलाना अन्यायपूर्ण है. कुछ विक्रेताओं ने कहा, “हमारी रोजी-रोटी छीन ली गई, और शराब दुकान को क्यों नहीं हटाया गया?”

पीएम जनमन योजना का कमाल, स्ट्रीट लाईट से अंधेरे रास्तों में फैला उजियारा

रात में भी पढ़ाई कर रहे बैगा आदिवासी बच्चे, दूर हुई बाधा   बिलासपुर, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) अंतर्गत जिले के कोटा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल ग्रामों – सरगोड़ एवं चिखलाडबरी के विशेष जनजाति समूह बैगा परिवारों को सौर संयंत्रों के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिल रहा है। शासकीय योजनाओं का लाभ अब दूरस्थ आदिवासी अंचलों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। शासन-प्रशासन ने बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर जनजातीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की नींव रखी है। इन क्षेत्रों में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीव्हीटीजी) से जुड़े  61 बैगा जनजाति परिवार, 123 आदिवासी परिवार एवं 25 अन्य परिवार/घरों को जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में डीएमएफ मद से स्वीकृत राशि रु 222.6 लाख की लागत से ऑफग्रिड सौर सयत्रों के माध्यम से विद्युतीकरण कर प्रकाश व्यवस्था का कार्य 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। कोटा ब्लाक के ग्रामीण खासकर बैगा जनजाति एवं अन्य लोग प्रकाश व्यवस्था का लाभ ले रहे है।             इस  क्रम में ग्राम सरगोड़ के मजराटोला, इमलीपारा, स्कूलपारा, डिपरापारा, धनुहारपारा में कुल 24 किलोवॉट क्षमता के सौर संयत्र स्थापना का समस्त कार्य  एवं ग्राम चिखलाडबरी के मजराटोला बेल्हाकछार, कटेलीपारा, स्कूलपारा, सौंतापारा-01 तथा सौतापारा-02 में सौर संयत्र स्थापना का समस्त कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार चिखलाडबरी में कुल 23.7 किलोवॉट क्षमता के सौर संयंत्र एवं स्थापित कर पॉवर डिस्ट्रिव्यूशन नेटवर्क के माध्यम से बैगा जनजाति, आदिवासी एवं अन्य घरों में प्रकाश व्यवस्था एवं स्ट्रीट लाईट के माध्यम से गली मोहल्ले में पथ प्रकाश व्यवस्था की गई है। प्रत्येक घरों में भी 05 लाईट, 01 साकेट की व्यवस्था की गई है जिससे ग्रामवासियों को रात्रि में सौर संयंत्र के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हो रही है। ग्रामीण सूर्यास्त के पश्चात अपने दैनिक जीवन के कार्याें, महिलाएं सिलाई बुनाई एवं अन्य घरेलू कार्य एवं बच्चे बिना किसी रूकावट के पढ़ाई-लिखाई रहे है। गांवों की सड़कों में स्ट्रीट लाईट लगने से ग्रामवासी कीड़े-मकोडे़ एवं जंगली जानवरों से अब बिना डरे आवागमन कर रहे है।

सेंसेक्स-निफ्टी उछले, वैश्विक तेजी और RBI की ओर से ब्याज दरों में भारी कटौती से तेजी

मुंबई वैश्विक बाजारों में तेजी और रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की भारी कटौती के बाद निवेशकों की सकारात्मक धारणा के चलते सोमवार को शेयर बाजार में तेजी आई। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने रफ्तार पकड़ी। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 480.01 अंक बढ़कर 82,669 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 157.05 अंक बढ़कर 25,160.10 पर पहुंच गया। किसे फायदा-किसे नुकसान? सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, मारुति, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। हालांकि, भारती एयरटेल, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स और टाटा स्टील में गिरावट दर्ज की गई। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,009.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। ‘मौद्रिक नीति भविष्य में बाजार के उत्साह को बनाए रखेगी’ जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि शुक्रवार को आरबीआई द्वारा की गई मौद्रिक नीति निकट भविष्य में बाजार के उत्साह को बनाए रखेगी। यह शुक्रवार को शुरू हुई तेजी को बनाए रखने के लिए पर्याप्त नहीं है। अधिक महत्वपूर्ण आय वृद्धि का रुझान है। चौथी तिमाही के नतीजे मिडकैप के लिए बेहतर आय वृद्धि का संकेत देते हैं।’ ‘निफ्टी के शेयर फिर से सक्रिय’ मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती से चौंका देने के बाद निफ्टी के शेयर फिर से सक्रिय हो गए हैं। इससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने और आम आदमी के लिए ईएमआई कम होने की उम्मीद जगी है। इस कदम के साथ-साथ वॉल स्ट्रीट की 6,000 अंक से ऊपर की रैली और अमेरिका-चीन व्यापार को लेकर नए सिरे से आशावाद ने खरीदारी की लहर को बढ़ावा दिया है।’

सीएम साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न आसनों का किया अभ्यास

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योगासन कर चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की शुरुआत की। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत करता है और हमें प्रकृति के अधिक समीप लाता है। यह योगाभ्यास न केवल एक प्रेरणादायक पहल थी, बल्कि प्रदेश में स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का भी सशक्त संदेश था। मुख्यमंत्री साय के साथ इस योग सत्र में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा तथा आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. रामकुमार काकानी भी शामिल हुए।

एमपी हाईकोर्ट के निर्देश-75 अभ्यर्थियों को छोड़कर जारी करें नीट यूजी का रिजल्ट

इंदौर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने याचिका लगाने 75 अभ्यर्थियों को छोड़कर बाकी सभी के नीट यूजी परीक्षा के परिणाम घोषित करने के निर्देश दे दिए हैं। माना जा रहा है कि नीट यूजी का रिजल्ट 14 जून को जारी किया जा सकता है। नीट यूजी यानी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) संबंध में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में चल रही याचिकाओं पर सुनवाई हुई। पिछली सुनवाई पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रिपोर्ट पेश कर कहा था कि परीक्षा दोबारा आयोजित करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सिर्फ 75 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा के दौरान हुई अव्यवस्था को लेकर याचिका दायर की है। प्रभावित केंद्रों पर 8790 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी इस संबंध में चल रही 50 से ज्यादा याचिकाओं पर मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सुनवाई हुई थी, तब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि इंदौर-उज्जैन के प्रभावित केंद्रों पर 8790 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसके साथ ही एनटीए ने नीट यूजी के संपूर्ण परीक्षा परिणाम को घोषित करने की अनुमति देने की मांग की थी। नीट यूजी के लिए इंदौर में 49 केंद्र बनाए गए थे। चार मई को परीक्षा के दिन इंदौर में मौसम बदला और जोरदार वर्षा के चलते पूरे शहर में बिजली गुल हो गई थी। परीक्षा केंद्रों पर बिजली गुल होने पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी। कई परीक्षा केंद्र में अंधेरा छा गया था और परीक्षार्थियों को मोमबत्ती की रोशनी में परीक्षा देनी पड़ी थी। कोर्ट ने पहले रिजल्ट जारी करने पर लगाई थी रोक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 15 मई को कोर्ट ने नीट यूजी का परीक्षा परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी थी। हालांकि एक दिन बाद ही 16 मई को कोर्ट ने इस आदेश में संशोधन करते हुए एनटीए को इंदौर के प्रभावित सेंटरों के परीक्षा परीणाम छोड़कर शेष का परीक्षा परिणाम घोषित करने की अनुमति दे दी थी। अब कोर्ट ने केवल 75 अभ्यर्थियों के रिजल्ट को छोड़कर बाकी सभी का रिजल्ट जारी करने के आदेश दिया है।

शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह अत्यंत ही दुखद है. उन्होंने एएसपी आकाश की शहादत को नमन किया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस कायराना हमले में कुछ अन्य अधिकारी एवं जवानों के भी घायल होने की सूचना मिली है. उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है. इसी से बौखलाकर नक्सली इस तरह की कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे हैं. नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा. वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है.

आईआईएम रायपुर परिसर में सीएम साय ने किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यहां भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पहले दिन की शाम आईआईएम परिसर में सुशासन वाटिका का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुशासन वाटिका में मौलश्री के पौधे का रोपण किया। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के साथ सुशासन वाटिका में उपमुख्यमंत्री अरुण साव व  विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त ओपी चौधरी, उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री राम विचार नेताम , खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. राम कुमार कांकाणी ने भी मौलश्री का पौधा लगाया। मौलश्री वृक्ष की विशेषताएँ मौलश्री एक सुगंधित फूलों वाला वृक्ष है जो भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है। यह एक सदाबहार वृक्ष है जो सामान्यतः 10-15 मीटर तक ऊँचा होता है। इस के फूल छोटे, सफेद या हल्के पीले रंग के, अत्यंत सुगंधित होते हैं। रात के समय इनकी महक और भी तेज होती है। मौलश्री वृक्ष के औषधीय गुण भी होते हैं और इसका उपयोग कई तरह की समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। पारंपरिक रूप से इसे मंदिरों के आसपास और घरों के आंगन में लगाया जाता रहा है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुआ IED धमाका, ASP आकाश राव की मौत

सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट किया है। हादसे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरपुन्जे शहीद हो गए। वहीं एसडीओपी और टीआई घायल हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर IED ब्लास्ट हुआ है। यह सभी अफसर डोंड्रा के पास जेसीबी जलाने की घटना को देखने के लिए गए थे। इस दौरान माओवादी मनसूबों का शिकार हो गए। घटना में गंभीर रूप से घायल एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाल को उच्च स्तरीय इलाज के लिए रायपुर रेफर किए गए हैं। उन्हें हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। घटना स्थल पर पुलिस के सैकड़ों जवान मौजूद हैं। दो सीआरपीएफ कैम्प के बीच यह घटना घटित हुई है। इधर एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने की खबर के बाद उनके निवास पर परिजनों का तांता लग गया है। बड़ी संख्या में लोग उनके निवास स्थान पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के बाद रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह भी परिजनों से मिलने उनके निवास पहुंचे हैं। बता दें कि सुकमा में नक्सलियों ने ठेकेदार के पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया था। एएसपी आकाश राव गिरपुंजे, SDOP और TI और अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मुआयना करने गए थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी का शिकार हो गए। ब्लास्ट में ASP आकाश राव शहीद हो गए और एसडीओपी और टीआई घायल हो गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकमा में इलाज के बाद घायलों को बेहतर इलाज रायपुर रवाना किया गया है। 

MP के नौगांव में 44.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, 20 शहरों में पारा 40 के पार

भोपाल। नौतपा भले ही ठंडा बीता, लेकिन उसके समाप्त होने के पांच दिन बाद सूरज तमतमाने लगा है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश के 20 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। सबसे अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वातावरण से नमी कम होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक और बढ़ सकता है। ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। हालांकि 12 जून के बाद राहत की बौछारें पड़ने की भी उम्मीद है। अभी यहां है मानसून मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, बालुरघाट से होकर ही गुजर रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ लेह और उससे लगे जम्मू पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। हरियाणा और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी हिमाचल प्रदेश एवं उससे लगे उत्तराखंड पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। इसी तरह मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। ग्वालियर, चंबल और सागर में लू के आसार मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला कम होने से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। अगले तीन दिन तक मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहने के आसार हैं। इस दौरान ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है।

गाइड ने सोनम के साथ 3 पुरुषों को देखने का किया दावा

इंदौर। हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के जोड़े राजा और सोनम रघुवंशी को लेकर शनिवार को वहां के एक गाइड़ ने बड़ा दावा किया। इस टूरिस्ट गाइड का कहना है कि जिस दिन यह कपल सोहरा क्षेत्र से लापता हुआ था, उस दिन उनके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे और उसने उन चारों को सीढ़ियां चढ़कर जाते हुए देखा था। उस गाइड ने पुलिस के पास भी अपना बयान रिकॉर्ड करा दिया है और एक पुलिस अधिकारी ने भी उसके बयान देने की पुष्टि की है। इंदौर का रहने वाला यह कपल 23 मई को लापता हुआ था, जबकि इसके 11 दिन बाद राजा का शव 2 जून को एक खाई में क्षत-विक्षत हालत में मिल गया था, जबकि उनकी पत्नी अबतक लापता है। यह नया दावा शिलांग के करीब मावलाखियात इलाके में गाइड का काम करने वाले अल्बर्ट पीडी ने किया है। पीडी ने पीटीआई को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसने इस जोड़े को तीन पुरुष पर्यटकों के साथ 23 मई की सुबह करीब 10 बजे नोंग्रियात से मावलाखियात तक 3,000 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा था। अल्बर्ट ने बताया कि वह उस दंपति को पहचानता है, क्योंकि उनके लापता होने से एक दिन पहले उसने उन्हें नोंग्रियात तक चढ़ने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया था और एक अन्य गाइड को नियुक्त कर लिया था। अल्बर्ट ने कहा, ‘चारों पुरुष आगे चल रहे थे, जबकि महिला पीछे थी। चारों पुरुष हिंदी में बातचीत कर रहे थे, लेकिन मैं समझ नहीं पाया कि वे क्या बोल रहे थे, क्योंकि मैं केवल खासी और अंग्रेजी ही बोलना जानता हूं।’ अल्बर्ट ने कहा कि ‘मैंने 22 मई को उस कपल को नोंग्रियाट ले जाने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन वो भा-वान्साई नाम के एक अन्य गाइड से बात कर चुके थे। इसके बाद उन्होंने शिपारा होमस्टे में रात बिताई और अगले दिन बिना गाइड के ही लौट आए।’ गाइड ने दावा किया, ‘जब मैं मावलाखियात पहुंचा, तब तक उनका स्कूटर वहां नहीं था।’ उसने अपना बयान पुलिस के पास भी दर्ज करा दिया है। इस नवविवाहित जोड़े ने जो स्कूटर किराये पर लिया था, वह मावलाखियात के पार्किंग स्थल से कई किलोमीटर दूर, सोहरारिम में पाया गया था, और उसमें चाबी भी लगी हुई थी। इस बीच सोनम के बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। ऐसे में उनके भाई गोविंद ने फिलहाल शिलांग में ही डेरा डाल रखा है, साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर सोनम की तलाश के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने और उसकी तलाश ऐसे करने का आरोप लगाया, जैसे वह मर चुकी हो। गोविंद ने कहा, ‘हमें पूरा विश्वास है कि सोनम जीवित है, लेकिन वे उसे ऐसे खोज रहे हैं जैसे वह मर चुकी हो।’ इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से इस मामले की जांच में सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से मदद लेने का आग्रह भी किया। उधर राज्य के मुख्यमंत्री कॉनराड संगना ने आश्वासन दिया है कि सरकार लापता महिला को खोजने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। फिलहाल NDRF, SDRF, पर्वतारोहियों की टीम खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से सोनम की तलाश कर रही है। बता दें कि राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को वेइसाडोंग झरने के पास एक घाटी में पाया गया था। हालांकि उसके शरीर से सोने की अंगूठी और गले की चेन गायब पाई गई थीं, जिससे उसकी हत्या का शक गहराने लगा था, बाद में पीएम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई। एक दिन बाद, पास में ही खून से सना एक चाकू मिला और दो दिन बाद, दंपति द्वारा पहना गया एक रेनकोट के समान एक रेनकोट भी सोहरारिम और उस घाटी के बीच में मावक्मा गांव में पाया गया, जहां राजा का शव मिला था।

Indore’s Raja Raghuvanshi Murder: राज कुशवाहा भी अरेस्ट, सोनम के जरिए पहुंची पुलिस

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सहित 3 लोगों की गिरफ्तारी के बाद पहली बार इंदौर पुलिस का बयान सामने आया है। इंदौर एसपी ने बताया कि इस केस में राज कुशवाहा भी गिरफ्तार हो गया है। राज वही शख्स है जिसका सोनम के साथ अफेयर चल रहा था। इंदौर पुलिस ने सोनम के बारे में कहा कि पूछताछ में सब पता चल जाएगा। राजा की मां ने क्या सजा मांगी? पुलिस का आरोप है कि सोनम ने इंदौर के तीन हमलावरों को पति की हत्या के लिए हायर किया था, हालांकि सोनम के पिता ने अपनी बेटी को निर्दोष बताया है। इस मामले में मृतक राजा की मां का बयान भी सामने आया है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए हत्यारों के लिए सजा की मांग की है। राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा है कि इसके जिम्मेदार लोगों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमको जरा सी भी भनक नहीं है कि कौन था कौन नहीं था। राजा तक को भनक नहीं थी। अगर कुछ ऐसा होता तो राजा हमें बता देता। अगर राजा को सोनम ने मरवाया है तो मैं कड़ी से कड़ी सजा चाहती हूं। फांसी। इसके बाद राजा की मां ने कहा कि मैं कुछ बोलना नहीं… और फिर इतना कहते कहते रुक गईं। 23 मई को लापता हुए कपल में राजा रघुवंशी का शव सोमवार दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी। सोनम समेत तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी पर मेघालय मुख्यमंत्री कोनराड के सांग्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा- राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और 1 अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है। बहुत बढ़िया।

Indore’s Raja Raghuvanshi Murder: सोनम के न कबूलने तक राजा का परिवार नहीं मान रहा कातिल

इंदौर. इंदौर कपल केस में हुए खुलासे ने सबको दंग कर दिया है। जिसे पीड़ित मानकर लोग राजा की मौत के बाद से खोज रहे थे,असल में वही कातिल निकली। अपने पति के मर्डर की सुपारी दी थी। एक तरफ सोनम के माता-पिता बेटी को कातिल मानने को तैयार ही नहीं हैं। पिता तो सीबीआई जांच के मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस खुलासे के बाद पहली बार राजा रघुवंशी के परिवार का बयान सामने आया है। राजा के भाई विपुल भी अभी सोनम को आरोपी मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोनम खुद यह स्वीकार नहीं करती,हम उसे आरोपी नहीं मानेंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजा रघुवंशी के भाई ने कहा कि मैंने रात लगभग 2 बजे गोविंद से बात की। उसने मुझे बताया कि सोनम उत्तर प्रदेश में मिल गई है। जब हमने यूपी पुलिस से संपर्क किया,तो पुलिस सोनम को ले गई। उसने आत्मसमर्पण नहीं किया है। विपुल ने आगे कहा,”जब तक सोनम खुद यह स्वीकार नहीं करती,हम उसे आरोपी नहीं मानेंगे। राजा और सोनम दोनों अपनी शादी में खुश थे। मैंने कभी उन दोनों को लड़ते हुए नहीं देखा। पुलिस ने अभी तक मेरे भाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं सौंपी है।” उन्होंने मेघालय के मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठाए। विपुल ने कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री कहते रहते हैं कि पुलिस इस मामले में 24 घंटे काम कर रही है,लेकिन हम एसपी को फोन करते रहे और उन्होंने कभी हमारा फोन नहीं उठाया। हमें कोई जानकारी नहीं है कि सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची। विपुल ने मांग की कि हम चाहते हैं कि मध्य प्रदेश पुलिस और सीबीआई इस मामले की जांच करें। शिलांग पुलिस ने हमारे साथ कोई जानकारी साझा नहीं की।” अंत में उन्होंने कहा,”मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगर सोनम इस मामले में शामिल है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। राजा के भाई विपुल ने आगे कहा कि मुझे उन 3-4 लोगों के बारे में तब तक कोई जानकारी नहीं थी जब तक मुझे उनके नाम पता नहीं चले। राज कुशवाहा का नाम सामने आया है,जिसका मतलब है कि सोनम हत्या में शामिल हो सकती है। राज कुशवाहा सोनम का कर्मचारी था। वे लगातार फोन पर बात करते थे। जब उनकी शादी तय हुई थी तब वे दोनों खुश थे।हमने कभी नहीं सोचा था कि सोनम ऐसा कुछ करेगी। मेघालय सरकार दूसरों की संलिप्तता के बारे में झूठ नहीं बोल रही है। मैंने आज तक राज कुशवाहा को कभी नहीं देखा,मैंने सिर्फ उसका नाम सुना है। सोनम इसमें शामिल हो सकती है। उन्हें सिर्फ मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए असम जाना था। उसके बाद उन्होंने कहा कि वे शिलांग जा रहे हैं। हमें नहीं पता कि उन दोनों में से किसने मेघालय जाने की योजना बनाई थी। उन्होंने कोई वापसी का टिकट भी बुक नहीं किया था। इससे पहले सोनम के माता-पिता ने भी बेटी को दामाद का कातिल मानने से इनकार कर दिया। पिता तो चाहते हैं कि सीबीआई जांच हो,इससे सारा सत सामने आ जाएगा। सोनम के पिता ने राज कुशवाहा से संबंधों को भी बकवास करार दिया और कहा कि दोनों की रजामंदी से शादी हुई थी। सोनम के पिता ने तो यहां तक कहा कि अगर सीबीआई जांच हो जाए तो पूरा थाना जेल में बैठेगा। मां ने कहा कि धन्यवाद कि सोनम मिल गई,लेकिन हमें दुख है कि राजा नहीं बच सका। लड़का चला गया। हम चाहते हैं कि इसके पीछे कातिल कौन है,उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

Indore’s Raja Murder: िजस सोनम को समझा पीड़ित वही निकली हत्यारन

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून के लिए मेघालय गए नवविवाहित कपल राजा और सोनम रघुवंशी की कहानी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। जो खुशी की शुरुआत थी, वह दुखद और रहस्यमयी हत्याकांड में बदल गई। पहले राजा का शव मिला फिर पिछले 17 दिनों से सोनम लापता थी। जिसे हर कोई विक्टिम समझ रहा था आखिरकार वही सोनम आरोपी निकली। पुलिस ने सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया। मेघालय पुलिस ने इस जटिल मामले को सुलझाने के लिए कई अहम सुरागों को जोड़ा। हनीमून मनाने मेघालय पहुंचे थे राजा और सोनम 11 मई 2025 को इंदौर में राजा और सोनम की शादी हुई। नई जिंदगी की शुरुआत के लिए, दोनों ने 20 मई को मेघालय के शिलांग को अपने हनीमून के लिए चुना। लेकिन 23 मई को, चेरापूंजी के नोंग्रियाट गांव में मशहूर ‘लिविंग रूट ब्रिज’ देखने के बाद दोनों लापता हो गए। उनकी किराए की स्कूटी 24 मई को शिलांग-सोहरा मार्ग पर लावारिस मिली। 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का शव मिला, जिसकी पहचान उनके हाथ पर बने ‘राजा’ टैटू से हुई। लेकिन सोनम का कोई सुराग नहीं था। यह रहस्य और गहरा गया। एक-एक सुराग जोड़े: मेघालय पुलिस ने तुरंत हत्या का मामला दर्ज किया और एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया, जिसका नेतृत्व SP (सिटी) हर्बर्ट खारकोंगोर ने किया। जांच में कई अहम सुराग सामने आए। सीसीटीवी फुटेज: 21 मई की एक फुटेज में राजा और सोनम शिलांग के एक होमस्टे में चेक-इन करते दिखे। यह उनकी आखिरी तस्वीर थी। बरामद सामान: शव के पास से एक महिला की सफेद शर्ट, दवा की स्ट्रिप, स्मार्टवॉच, और एक टूटी मोबाइल स्क्रीन मिली। राजा की सोने की चेन, अंगूठी और पर्स गायब थे, जिससे लूट की आशंका बनी। हथियार का खुलासा: पुलिस ने एक ‘दाओ’ (पारंपरिक चाकू) बरामद किया, जिसे हत्या में इस्तेमाल होने का शक था। यह नया और खास इस अपराध के लिए खरीदा गया था। बांग्लादेश बॉर्डर से कनेक्शन जांच ने तब नाटकीय मोड़ लिया जब स्कूटी की लोकेशन शिलांग के पास बांग्लादेश सीमा के करीब पाई गई। राजा के भाई विपिन ने दावा किया कि इलाके में पर्यटकों को निशाना बनाने वाला एक गैंग सक्रिय है, जो पुरुषों की हत्या कर महिलाओं को अगवा करता है। इस आशंका ने मानव तस्करी की थ्योरी को हवा दी। चौंकाने वाला खुलासा: सोनम का सरेंडर 17 दिन बाद, 8 जून 2025 को, सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली। उसने गाजीपुर पुलिस के सामने सरेंडर किया और सनसनीखेज खुलासा किया कि उसने ही राजा की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को सुपारी दी थी। मेघालय के डीजीपी आई नोग्रांग ने पुष्टि की कि सोनम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें मध्य प्रदेश के तीन हमलावर शामिल थे। सोनम को गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया, जहां वह पूछताछ के लिए तैयार नहीं थी। गाइड की गवाही से मिला नया एंगल मावलखियात के गाइड अल्बर्ट पीडी ने बताया कि 23 मई को सुबह 10 बजे के आसपास उन्होंने राजा और सोनम को तीन पुरुषों के साथ 3000 सीढ़ियां चढ़ते देखा था। यह गाइड पहले भी कपल से मिल चुका था, लेकिन उन्होंने उसकी सेवाएं ठुकरा दी थीं। इस गवाही ने पुलिस को संदिग्धों तक पहुंचने में मदद की। सियासी हलचल और सीबीआई जांच की मांग परिवार और रघुवंशी समुदाय ने स्थानीय पुलिस की शुरुआती लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, और इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने मामले में हस्तक्षेप किया। मेघालय के मंत्री एलेक्ज़ेंडर लालू हेक ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से जांच का आश्वासन दिया। क्या थी हत्या की वजह? पुलिस और सूत्रों के मुताबिक, यह हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है। सोनम ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या की साजिश रची। हालांकि, उसकी चुप्पी ने कई सवाल छोड़ दिए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच से हत्या की सटीक वजह का खुलासा होना बाकी है।

CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की हुई सगाई, घर में गूंजेगी शहनाई

भोपाल। सीएम मोहन यादव के घर जल्द ही खुशियों की शहनाई बजने वाली है। मोहन यादव ने खुद जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उनके बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई हो गई है। सगाई के कार्यक्रम में दोनों परिवार के करीबी लोग मौजूद रहे। सीएम द्वारा एक्स पर सगाई की बात साझा करते ही लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर मोहन परिवार में कौन सा नया सदस्य आने वाला है… सीएम मोहन यादव ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- बा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की सगाई खरगोन के श्री दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई है। इसके बाद उन्होंने आभार जताते हए लिखा- इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया, स्वजनों ने बधाइयां दीं, आप सभी का हृदय से आभार, अभिवादन। सीएम के बेटे अभिमन्यु यादव और होने वाली बहु इशिता यादव ने मेडिकल की पढ़ाई की हुई है। अभिमन्यु ने मास्टर्स इन सर्जरी की पढ़ाई की है और एक योग्य डॉक्टर हैं। उनकी पहचान समाजसेवी के तौर पर भी है। वहीं होने वाली पत्नी इशिता ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। इस तरह दोनों लोग मेडिकल की दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet