LATEST NEWS

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल आज पूरे हो रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए का 11 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले की सरकार भ्रष्टाचार और नकारात्मकता से भरी हुई थी। हम विकसित भारत की बात करते हैं। हमने इसे दूर करके 11 वर्षों में विकसित भारत का आधार तैयार किया। एनडीए पारदर्शी और भविष्यदर्शी सरकार है। लोग गर्व से कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। पिछले 11 वर्षों में हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र के साथ आगे बढ़े हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में 11 साल पहले तुष्टिकरण और समाज को खंडित करके अपनी कुर्सी को सुरक्षित रखना राजनीतिक संस्कृति का तरीका बन गया था। 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली जिम्मेदार व जवाबदेह सरकार आई। जिसने रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की। हम जो काम कर रहे हैं, उसे जनता के सामने रखें। केंद्र सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला है। यह बात स्वर्ण अक्षरों में लिखी जानी चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता के नेतृत्व वाली सरकार है। यह अमृत काल है। पिछले 11 सालों ने वास्तव में विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। देश मान चुका था कि ये संभव नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया। लोकसभा में टर्नआउट 58.46 प्रतिशत रहा, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में टर्नआउट 63 प्रतिशत रहा। ये बदलाव मोदी सरकार के कड़े निर्णय की वजह से आया है। जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले दशक में हमने एससी-एसटी-ओबीसी समेत समाज के सभी वर्गों की चिंता की है। उसी तरीके से हमने महिला नेतृत्व विकास को आगे बढ़ाया है। महिलाओं को पायलट बनाने से लेकर आर्मी में कमीशन देने तक, सैनिक स्कूलों में दाखिले से लेकर एनडीए में भर्ती तक, लखपति दीदी से लेकर स्वयं सहायता समूह को प्रमोट करने तक। मोदी सरकार में महिलाओं और एससी-एसटी और ओबीसी सभी को मुख्यधारा से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लगातार राष्ट्रहित में साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। हमने अनुच्छेद 370 को हटाया और तीन तलाक को खत्म किया। हमने नया वक्फ अधिनियम बनाया और नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पारित किया। हमने विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण भी सुनिश्चित किया। हमने गरीब कल्याण करके दिखाया है। देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि नोटबंदी के समय कैसे हमारे राजनीतिक दल लाभ उठाने के लिए जनता को उकसा रहे थे। लेकिन भारत का आम व्यक्ति बैंक के सामने घंटों खड़ा रहा और मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया। जब नेतृत्व पर भरोसा होता है, तो जनता समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि यह वही देश है, जहां पहले शिक्षा मंत्री भी एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए संघर्ष करते थे। लेकिन आज हम सामूहिक रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पर सहमत हुए हैं। हमने बिना किसी भ्रम या अराजकता के एक नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति को सुचारू रूप से पेश किया।  

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने आईआईटी जोधपुर की उपलब्धियों की सराहना की

जोधपुर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला रविवार को जोधपुर दौरे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में महापौर वनिता सेठ, विधायक बाबूसिंह राठौड़, सांसद पीपी चौधरी, पूर्व महापौर राजेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, देहात अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, उपमहापौर श्रीकृष्णा लड्डा और माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा प्रमुख रूप से शामिल थे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला ने आईआईटी जोधपुर की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर नवाचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में इस तरह के संस्थानों का विकास विद्यार्थियों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक है। इस दौरान अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बिड़ला ने कहा कि जब वे संगठन में सेवाएं दे रहे थे, तब उन्हें जोधपुर में संगठनात्मक दायित्व निभाने का अवसर मिला था। उन्होंने जोधपुर से जुड़ी कई यादें भी साझा कीं और इसे अपने राजनीतिक जीवन का एक अहम हिस्सा बताया।

इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी की एक नई रिपोर्ट ने किया खुलासा- चुपचाप की परमाणु बम विस्फोटों की तैयारी कर रहा ईरान!

नई दिल्ली  विश्व समुदाय के सामने ईरान की एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) की एक नई रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि ईरान सिर्फ यूरेनियम संवर्धन तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि उसने गुप्त रूप से परमाणु हथियार तैयार करने की दिशा में कई गंभीर परीक्षण और योजनाएं भी अंजाम दी हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान ने 9 परमाणु बमों का डिजाइन तैयार किया और तीन गुप्त साइटों पर रेडियोएक्टिव सामग्री भी एकत्र की। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मच गया है, खासकर उस वक्त जब अमेरिका और ईरान एक नई परमाणु डील के बेहद करीब माने जा रहे थे। IAEA का बड़ा खुलासा  IAEA की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने 2003 में दो बार इम्प्लोजन परीक्षण किए। एक 15 फरवरी और दूसरा 3 जुलाई को। यह वही तकनीक है जो परमाणु बम के कोर को विस्फोटित करने में इस्तेमाल की जाती है, और इसका कोई असैन्य प्रयोग नहीं होता। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ईरान के पास कम से कम 9 परमाणु बम तैयार करने लायक डिजाइन और तकनीकी योजनाएं मौजूद हैं। गुप्त साइट्स पर हथियार निर्माण का सबूत ईरान ने गुप्त रूप से तीन स्थानों पर गतिविधियां चलाईं।  इन स्थानों पर न्यूट्रॉन डिटेक्टर,  इम्प्लोजन सिस्टम और  रेडिएशन उपकरण पाए गए। वरामिन साइट से UF6 सिलिंडर, हाइड्रोफ्लोरिक एसिड और अन्य बम निर्माण में उपयोग होने वाले केमिकल्स भी बरामद हुए हैं। मोसाद की पुरानी चोरी बनी सबूत की कुंजी रिपोर्ट में जिन दस्तावेजों का हवाला दिया गया है, वो वही हैं जिन्हें इज़राइली खुफिया एजेंसी मोसाद ने 2018 में तेहरान से चोरी किया था। ये दस्तावेज ईरान के लंबे समय से छुपाए गए परमाणु एजेंडे का सबूत हैं। 20 साल पुरानी योजना को ईरान ने गुप्त रूप से संरक्षित रखा, और 2025 तक परमाणु हथियार बनाने की क्षमता** हासिल करने की दिशा में वह सक्रिय हो चुका है। तुर्कुज़ाबाद में छिपा रेडियोधर्मी जखीरा गायब IAEA रिपोर्ट के मुताबिक 2009 से 2018 के बीच ईरान ने तुर्कुज़ाबाद में बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी सामग्री छिपाकर रखी थी, जो अब गायब है। इसके अलावा Jaber Ibn Hayan नामक लैब से यूरेनियम के गायब होने की पुष्टि हुई है, जो इसी परमाणु परियोजना से जुड़ा माना जा रहा है। सख्त कदम की मांग IAEA ने कहा कि ईरान ने जांच के दौरान बार-बार झूठी या विरोधाभासी जानकारी दी है और कई सवालों के जवाब अधूरे छोड़ दिए हैं। इंटरनेशनल थिंक टैंक Institute for Science and International Security के प्रमुख डेविड अलब्राइट ने इस रिपोर्ट को गंभीर सुरक्षा संकट बताते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ले जाने की मांग की है। इज़राइल पहले ही ईरान पर सैन्य कार्रवाई के संकेत दे चुका है। वहीं, अमेरिका की नई परमाणु डील की प्रक्रिया इस रिपोर्ट से पटरी से उतर सकती है ।   

सोनम और राजा जब शिलांग आए तो तीनों भी आ गए, उन्होंने बाइक किराए से ले ली, राजा की हत्या कर दी

इंदौर शिलांग में गुम हुए इंदौर के कपल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम रघुवंशी का अपने यहां काम करने वाले 5 साल छोटे राज कुशवाह के साथ अफेयर था। उसने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इसम मामले में चार लोगों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक सोनम ने हत्या की साजिश रची थी। सोनम का प्लाईवुड का व्‍यवसाय है, उसके यहां राज कुशवाह बिलिंग का काम करता है। सोनम को उससे प्रेम हो गया था। सोनम और राजा की 11 मई को शादी हुई, उसने राज के साथ मिलकर साजिश रची। राज ने दोस्त विशाल सिंह, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत को तैयार किया और प्लान के अनुसार गुवाहाटी भेजा। सोनम और राजा जब शिलांग आए तो तीनों भी आ गए। उन्होंने बाइक किराए से ले ली। सोनम ही राजा को डबल डेकर इलाके में ले गई और राजा की हत्या कर दी।   नेपाल भागने की फिराक में थी सोनम सोनम पिछले एक सप्ताह से रात में सफर करके खुद को बचा रही थी। वह वाराणसी से गोरखपुर की बस में जा रही थी। गोरखपुर से वह नेपाल भागना चाहती थी। सोनम रघुवंशी घर से गहने लेकर गई थी, उसने 9 लाख रुपये कैश भी निकाले थे। इंदौर पुलिस ने दी यह जानकारी इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार मेघालय पुलिस द्वारा दी गई जानकारी पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें एक राज कुशवाह है, जो नंदबाग का रहने वाला है। दूसरा विशाल चौहान और तीसरा आकाश राजपूत है। एक फरार आरोपी आनंद को बीना से गिरफ्तार किया गया है। मेघालय की सोहरा थाना पुलिस इस मालमे की जांच कर रही है। सोनम को गाजीपुर में बरामद किया गया है, मेघालय पुलिस वहां पहुंच रही है।

रिश्तेदार के यहां छिपा था राजा रघुवंशी हत्याकांड का आरोपी आनंद कुर्मी, बीना के बसाहरी गांव से गिरफ्तार

बीना राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम के साथ गए तीन आरोपितों में से एक को सोमवार सुबह पुलिस ने सागर जिले के बीना के खिमलासा थाना अंतर्गत बसाहरी गांव से गिरफ्तार किया है। यहां से आनंद कुर्मी अपने पैतृक गांव मिर्जापुर से करीब दस किलोमीटर दूर बसाहरी में अपने रिश्तेदार के घर रुक था। मेघालय पुलिस टीम ने रविवार रात को डेरा डाल लिया। डीएसपी एसए संगमा सहित पांच सदस्यीय मेघालय पुलिस टीम बीना एसडीओपी नितेश पटेल के साथ बीना और खिमलासा पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। आरोपित से दोपहर एक बजे तक पूछताछ की गई, इसके बाद उसे लेकर मेघालय पुलिस इंदौर रवाना हो गई है। आरोपित आनंद इंदौर में काम करता था और मुख्य आरोपी राज कुशवाहा के चचेरे भाई का दोस्त बताया जा रहा है।

सेंट्रल जेल की 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर फरार हुआ कैदी, सरकंडा से फिर पकड़ा

बिलासपुर न्यायधानी बिलासपुर के सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई. चोरी मामले में बंद कैदी राजा गोंड ने सुरक्षा इंतजाम को ठेंगा दिखाकर सेंट्रल जेल की 22 फीट ऊंची दीवार से फरार हो गया. इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. हैरानी की बात है कि जेल की करंट से घिरी दीवार भी उसे रोक नहीं सकी. हालांकि कुछ घंटों के बाद कैदी को सरकंडा से पकड़ा लिया गया और दोबारा जेल में बंद कर दिया. जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा से चोरी के मामले में पकड़ाया आरोपी राजा गोंड सेंट्रल जेल में बंद है. 8 जून की शाम गार्ड को बिना भनक लगने दिए कैदी जेल की 22 फीट दिवार को फांद कर फरार हो गया. घटना की सूचना उसके एक परिचित ने 112 नंबर पर कॉल कर दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को सरकंडा क्षेत्र से पकड़ लिया गया. कैदी को देर रात दोबारा सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया. घटना ने जेल की सुरक्षा उपायों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, मामले की जांच जारी है.

गृहमंत्री विजय शर्मा ने आईईडी की चपेट में आकर शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे की मौत पर जताया शोक

रायपुर  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के प्लांटेड आईईडी की चपेट में आकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए. इस घटना में कोंटा टीआई, एडीओपी और अन्य जवानों भी घायल हुए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. इस दुखद घटना पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने शोक जताते हुए बहादुर आकाश राव गिरिपुंजे की वीरता को सलाम किया. गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र के एएसपी आकाश राव गिरिपुन्जे शहीद हुए हैं. वो बहुत ही बहादुर आधिकारी थे. विभिन्न स्थानों पर काम करते हुए उन्हें ‘गैलेंट्री अवार्ड’ मिला था. यह हम सभी के लिए बेहद दुखद है. इस घटना के पीछे नक्सलियों की कायराना करतूत एक बार फिर से सामने आई है. गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि जवान के बुझाओं में बहुत ताकत है. इस घटना के बाद भी नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने आगे कहा कि नक्सलियों से बातचीत की स्थिति बनते रहती है, लेकिन ऐसी कायराना हरकत के बाद अब वो भी नहीं रही. बता दें कि अतिरिक्त एसपी आकाश राव क्षेत्र में पैदल गश्त पर थे. यह गश्त 10 जून को प्रस्तावित भारत बंद को ध्यान में रखते हुए की जा रही थी, जिसे भाकपा (माओवादी) ने बुलाया है. इस दौरान कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर IED की चपेट में आने से जबरदस्त विस्फोट हुआ और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. कोंटा टीआई सोनम ग्वाला और एसडीओपी भी घायल हुए. विस्फोट के तुरंत बाद घायल अधिकारियों और जवानों को कोन्टा अस्पताल लाया गया. इस दौरान अन्य घायल जवानों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में हाई अलर्ट है और नक्सली गतिविधियों की आशंका के चलते अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है.

कोरोना के बाद एक नया वायरस सक्रिय, इंसानों के लिए बड़ी मुसीबत

नई दिल्ली पिछले करीब पांच साल से दुनियाभर में कोरोना का संकट जारी है। वायरस में लगातार म्यूटेशन होता रहा है जिससे नए वैरिएंट और एक नई लहर ने स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ाया हुआ है। एक अंतराल के बाद कोरोना फिर से कई देशों में एक्टिव हो गया है, भारत में पिछले 15 दिनों के भीतर संक्रमण के एक्टिव केस में 30 गुना तक की वृद्धि देखी गई है। लोगों के मन में एक सवाल लगातार बना हुआ है कि कोरोना महामारी कब तक जारी रहेगी, हमें इससे मुक्ति कब मिलेगी? इन सवालों के जवाब अब भी वैज्ञानिकों के पास नहीं हैं, इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कोरोना के बाद एक नया वायरस सक्रिय होता दिख रहा है जो संभावित रूप से एक नई महामारी का कारण बनने की क्षमता वाला हो सकता है। एक नए अध्ययन के अनुसार, मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम-सीओवी (MERS-CoV या मार्स सीओवी) और इसके समूह के अन्य वायरस इंसानों के लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकते हैं। अध्ययन में पाया गया कि चमगादड़ों से फैलने वाले इस वायरस में अगर कुछ और म्यूटेशंस होते हैं तो ये न सिर्फ मनुष्यों को प्रभावित करने लगेगा साथ ही कोरोना के बाद अगली महामारी का कारण भी बन सकता है। कोरोना जैसे एक नए वायरस का खतरा अमेरिका स्थित वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के शोधकर्ताओं ने इस वायरस के एक समूह का अध्ययन किया है, जिसे मेरबेकोवायरस के रूप में जाना जाता है। ये मार्स सीओवी फैमिली का ही है। वैज्ञानिकों ने पाया कि अगर इस वायरस में कुछ और म्यूटेशन होते हैं तो ये तेजी से इंसानों को संक्रमित करने की क्षमता वाला हो सकता है। वैज्ञानिकों की टीम ने इसको लेकर अध्ययन किया है ताकि बेहतर ढंग से समझा जा सके कि ये कोशिकाओं को कैसे संक्रमित करते हैं? और किस प्रकार के जोखिमों का कारण बन सकते हैं। एचकेयू5 का संक्रमण हो सकता है खतरनाक वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा है कि वैसे तो अधिकांश मेरबेकोवायरस इंसानों के लिए सीधे खतरा नहीं पैदा करते हैं हालांकि इसके एचकेयू5 (HKU5) नामक एक उपसमूह का पता चला है जो चिंताजनक हो सकता है। वैज्ञानिकों ने कहा, एचकेयू5 वायरस, जो एशिया, यूरोप, अफ्रीका और मध्य पूर्व में पाए गए हैं वो इंसानों के संक्रमित करने के लिए बिल्कुल कोरोनावायरस (SARS-CoV-2) की ही तरह से शरीर में ACE2 नामक एक होस्ट रिसेप्टर का उपयोग करते हैं। एक छोटा सा अंतर ये है कि फिलहाल एचकेयू5 वायरस केवल चमगादड़ों में एसीई2 जीन का उपयोग कर सकता है, पर अगर इसमें म्यूटेशन होता है तो ये इंसानों के लिए खतरनाक साबित होने की पूरी क्षमता रखता है। इस साल की शुरुआत में सामने आए एक अन्य अध्ययन में चीन में पाए जाने वाले एचकेयू5 वायरस का विश्लेषण किया गया था, जिसके इसे मिंक जानवर को संक्रमित करते हुए पाया गया था।  वैज्ञानिकों ने कहा, ये मनुष्यों को भी संक्रमित कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इंसानों में इसके मामले सामने नहीं आए हैं, लेकिन इसकी आशंका जरूर है। स्थानीय चीनी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार वायरोलॉजिस्ट शि झेंगली के नेतृत्व वाली वाली टीम ने HKU5-CoV-2 की खोज की है। शि झेंगली को कोरोनावायरस पर अपने आजीवन काम के लिए “बैटवुमन” के नाम से भी जाना जाता है।  विशेषज्ञों की टीम ने बताया कि ये नया वायरस मेरबेकोवायरस सबजेनस से संबंधित है। मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (मर्स) को भी इसी से संबंधित माना जाता रहा है। इस नए वायरस वायरस की प्रकृति को लेकर जर्नल सेल में प्रकाशित एक पेपर में वैज्ञानिकों ने लिखा “बैट मेरबेकोवायरस (HKU5-CoV-2) जो जेनेटिक रूप से MERS-CoV से संबंधित हैं, मनुष्यों में फैलने का उच्च जोखिम पैदा करता है। वायरस की संरचना और क्षमताओं के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि ये श्वसन तंत्र और छोटी आंत में संक्रमण बढ़ाने वाला हो सकता है। इस बारे में मिनेसोटा विश्वविद्यालय के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. माइकल ओस्टरहोम कहते हैं,  यह अतिशयोक्तिपूर्ण है। साल 2019 में जब नोवेल कोरोनावायरस फैला था, उसकी तुलना में वैश्विक आबादी में अब सार्स और मर्स वायरस के प्रति बहुत अधिक प्रतिरक्षित हो गई है। ऐसे में एचकेयू5-सीओवी-2 के कारण भी महामारी आने का जोखिम होगा, इसकी आशंका फिलहाल नहीं है। हालांकि वायरस कितना खतरनाक हो सकता है इसको समझा जाना अभी बाकी है। हमें इसमें होने वाले म्यूटेशंस पर गंभीरता से नजर बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि इसे बड़े खतरे के तौर पर जरूर देखा जा रहा है।

सरकार ने एकमात्र वेबसाइट के माध्यम से पूरे देशभर में जन्म-मृत्यु के पंजीयन की व्यवस्था की, अब फर्जी वालों की खैर नहीं

इंदौर फर्जी मार्कशीट, डिग्री और जाति प्रमाण पत्र के बाद अब जन्म-मृत्यु पंजीयन में भी फर्जीवाड़ा सामने आने लगा है। सरकार ने जहां एकमात्र वेबसाइट के माध्यम से पूरे देशभर में जन्म-मृत्यु के पंजीयन की व्यवस्था की है। वहीं 123 फर्जी वेबसाइट के माध्यम से पंजीयन कर प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। ऐसे में अब लोगों को सही वेबसाइट की जानकारी दी जाएगी। साथ ही फर्जी वेबसाइट से प्रमाण पत्र जारी करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी, ताकि आमजन को सही दस्तावेज मिल सके।   सभी जिलों को जारी किए गए निर्देश भारत शासन से प्राप्त पत्र के बाद आर्थिक एवं सामाजिक संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा सभी जिलों के कलेक्टरों के निर्देश जारी किए गए हैं कि लोगों को फर्जी वेबसाइट को लेकर जागरूक किया जाए। फेक पोर्टल और वेबसाइट के माध्यम से जारी होने वाले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है और शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। dc.crsorgi.gov.in पर लागिन कर वैधानिक प्रमाण पत्र बनवाना चाहिए। फर्जी वेबसाइट पर की जाएगी कार्रवाई कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि फर्जी वेबसाइट के माध्यम से प्रमाण पत्र जारी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। निर्देशानुसार आमजन को भी जागरूक किया जाएगा, ताकि वह सही दस्तावेज बनवा सके और किसी भी परेशानी से बच सके। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए शासन ने नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों को अधिग्रहित किया है। यदि निजी अस्पताल में जन्म अथवा मृत्यु हुई है, तो वहां के नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद में आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में जन्म-मृत्यु होने पर ग्राम पंचायत में आवेदन कर प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है। यहां करें शिकायत जिला सांख्यिकी अधिकारी माधव बेंडे ने बताया कि सेंट्रल न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश के आधार पर जिले में लोगों को जागरूक किया जाएगा। एकमात्र वेबसाइट पर शहरी क्षेत्र में नगर निगम और नगर परिषद, ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत के अलावा अस्पतालों में जन्म-मृत्यु का पंजीयन किया जा सकता है। यदि कोई निकाय पंजीयन से मना करता है, तो इसकी शिकायत संबंधित क्षेत्र के रजिस्टर जन्म-मृत्यु पंजीयन से की जा सकती है। 

बड़े विवाद में फंसा HDFC बैंक, ट्रस्ट फंड घोटाले का लगा आरोप, CEO के खिलाफ दर्ज हुई FIR

नई दिल्ली  देश के सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बैंक के एमडी, सीईओ शशिधर जगदीशन और बैंक के अन्य अधिकारियों के खिलाफ फाइनेंश‍ियल फ्रॉड से जुड़े आरोपों में एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है। हालांकि, बैंक ने इन आरोपों से साफ इनकार किया गया है।    लोन विवाद से जुड़ा है मामला बैंक के अनुसार कहा गया है कि HDFC समेत अन्य बैंकों ने 1995 में Splendour Gems Ltd. को लोन दिया था। Splendour Gems Ltd. कंपनी मेहता परिवार की है और 2001 से लोन चुकाने में असफल रही है। 2004 में Debt Recovery Tribunal (DRT) ने कंपनी से लोन वसूली का आदेश भी दिया था, लेकिन मेहता परिवार ने आज तक रकम नहीं चुकाई है। अब जब बैंक रिकवरी को लेकर सख्त हुआ, तो मेहता फैमिली ने बैंक अधिकारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। मेहता परिवार का क्या है पक्ष? मेहता परिवार के अधीन आने वाली लीलावती कीर्तिलाल मेहता मेडिकल ट्रस्ट ने आरोप लगाया है कि HDFC बैंक के CEO और अन्य आठ लोगों (जिनमें कुछ पूर्व बैंक कर्मचारी भी हैं) ने ट्रस्ट के फंड्स में गड़बड़ी की, घोटाला किया और पैसों का गलत इस्तेमाल किया। मेहता परिवार की तरफ से CEO को सस्पेंड करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शादी के सैम दुल्हन के बदलने को लेकर विवाद, दूल्हा व बराती बिना दुल्हन के मायूस होकर लौटे

भिंड शहर के भारौली रोड पर निरंजना गार्डन में शादी के दौरान लड़की बदलने का मामला सामने आया है। इस पर दूल्हे ने तुरंत शादी से इन्कार कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा तो दूल्हा व बराती बिना दुल्हन के मायूस होकर से घर लौट गए।   यूपी के इटावा से आई थी बारात रविवार को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के गौहानी चकरनगर निवासी 32 वर्षीय आनंद पुत्र नाथूराम तिवारी की शादी भिंड शहर के निरंजना गार्डन से होने वाली थी। दूल्हा आनंद ने बताया कि गांव के ही मनोज शर्मा ने 27 मई को इटावा में लड़की दिखाई थी। लड़की पसंद आने पर गोद भराई की रस्म हुई। मनोज से कुल डेढ़ लाख रुपये के खर्चे में रिश्ता तय हुआ था, जिसमें उसने 70 हजार रुपये पहले ले लिए थे, जबकि शादी में खाना, बराती और वाहन सहित अन्य रश्मों में 80 हजार रुपये खर्च किया। शादी से पहले बदली दुल्हन दूल्हा आनंद रविवार को 30 से 35 बरातियों के साथ गार्डन में पहुंच गया। शाम सात बजे मनोज दुल्हन को कार में लेकर आया, लेकिन जब दूल्हे को दूसरी लड़की होने का शक हुआ तो उसने घूंघट खोलने को कहा। उसकी मां ने घूंघट खोला तो लड़की वह नहीं थी, जो इटावा में दिखाई गई थी। बिना दुल्हन के लौटी बारात मामला गरमाया तो मौके पर भिंड देहात थाना पुलिस पहुंच गई। लड़की ने पूछताछ में बताया कि वह असम से छह दिन के लिए आई है। पुलिस ने कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत मांगी, लेकिन शिकायत नहीं दी, लेकिन बाद में मनोज के कहने पर स्वजनों ने लड़के वालों को तीन दिन में पैसे लौटाने का समय दिया। पूरे हंगामे के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

सिद्धारमैया ने एक बयान में कहा- सरकार क्रिकेट स्टेडियम को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने पर विचार करेगी

बेंगलुरु कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 4 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के बाद कहा है कि सरकार इस स्टेडियम को कहीं और शिफ्ट कर सकती है। सिद्धारमैया ने कहा है कि सरकार इस मामले पर विचार करेगी। इसके साथ ही कर्नाटक के CM ने यह कहकर भी राजनीतिक तूफान मचा दिया है कि इस हादसे के लिए सरकार किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा है कि घटना की पूरी जिम्मेदारी कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम की है। सिद्धारमैया ने एक बयान में कहा, “सरकार क्रिकेट स्टेडियम को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने पर विचार करेगी। किसी भी सरकार के तहत ऐसी अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। व्यक्तिगत रूप से, इस घटना ने मुझे और सरकार को आहत किया है। इस मामले में पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। खुफिया विभाग के प्रमुख और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव को भी बदल दिया गया है। मामले को गंभीरता से लिया गया है और उचित कार्रवाई की गई है।” सीएम सिद्धारमैया ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार ने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और इसलिए सरकार के लिए शर्मिंदगी जैसी कोई बात नहीं है। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर कुंभ में हुए भगदड़ का भी जिक्र दिया। उन्होंने सवाल उठाए कि क्या कुंभ मेले के दौरान लोगों की मौत होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया था।  

मुंबई से लखनऊ जा रही ट्रेन से गिरे कई यात्री, चार लोगों की मौतों की आशंका

मुंबई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह भारी भीड़ की वजह से चलती ट्रेन से गिरकर कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हादसे में छह अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह चलती लोकल ट्रेन से गिरकर कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, जब भीड़भाड़ वाली ट्रेन कसारा की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि व्यस्त समय में बहुत भीड़ थी, इसलिए कई लोग ट्रेन के दरवाजे पर खड़े थे। जब ट्रेन चल रही थी, तब कम से कम 10 यात्री नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि कसारा की ओर जा रही एक अन्य ट्रेन के गार्ड ने रेलवे अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि गिरने वाले सभी यात्रियों को कलवा में एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी। कैसे हुआ हादसा? सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल धनराज नीला ने कहा, ‘मुंब्रा से दिवा जाने वाली लोकल ट्रेन में यात्रा करने वाले आठ लोग गिर गए। कसारा जाने वाली लोकल ट्रेन के गार्ड ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे इस घटना की सूचना दी। इन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह घटना डाउन/फास्ट लाइन पर मुंब्रा-दिवा रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। कसारा से लोकल ट्रेन में फुटबोर्ड पर यात्रा कर रहे लोग और इसी तरह सीएसएमटी की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार लोग आपस में टकरा गए और गिर गए।’ सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध उन्होंने बताया कि कसारा जाने वाली लोकल ट्रेन के गार्ड ने पहली सूचना दी कि डाउन-थ्रू ट्रैक पर छह यात्री घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। जब एंबुलेंस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि वहां आठ यात्री थे। हमने देखा है कि कई बार यात्री ट्रेन में जगह होने पर भी फुटबोर्ड पर खड़े होकर यात्रा करते हैं। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है। ‘यह कोई टक्कर नहीं’ स्वप्निल धनराज नीला ने कहा, ‘यह कोई टक्कर नहीं है। इस घटना में विपरीत दिशाओं की ट्रेनों में फुटबोर्ड पर यात्रा कर रहे यात्री आपस में टकरा गए। एक यात्री ने बताया कि यह घटना का एक संदिग्ध कारण है। दो ट्रेनों के बीच की दूरी 1.5-2 मीटर होती है, लेकिन मोड़ पर थोड़ा झुकाव होता है और यह घटना का एक अतिरिक्त कारण हो सकता है।’ क्या वहां भीड़ थी, क्या उन्हें धक्का दिया गया, क्या कोई झगड़ा हुआ? ठाणे से शिवसेना के लोकसभा सांसद नरेश म्हास्के ने यात्रियों की मौत की जांच की मांग की। उन्होंने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा, ‘घटना के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए। वे कैसे गिरे… क्या वहां भीड़ थी, क्या उन्हें धक्का दिया गया, क्या कोई झगड़ा हुआ।’ म्हास्के ने कहा, ‘अगर भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन होती तो कोई समझ सकता था। इस मामले में यह हादसा चलती एक्सप्रेस ट्रेन में हुआ। प्रशासन को भी सतर्क रहने की जरूरत है।’ पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री चपेट में आए राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुष्पक एक्सप्रेस से अचानक इतने सारे लोगों के बाहर निकलने और दुर्घटना होने की घटना हृदय विदारक और गंभीर है। उन्होंने कहा कि यह घटना मुंबई में रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठाती है।

क्लासरूम घोटाले में जवाब देने बुलाया था एंटी करप्शन ब्यूरो ने, मनीष सिसोदिया बोले बिजी हूं, नहीं आ सकता

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के सामने पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए। आम आदमी पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता को दिल्ली सरकार के स्कूलों में क्लासरूम निर्माण में कथित घोटाले को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सिसोदिया ने एसबी को भेजे अपने जवाब में खुद को बिजी बताया। एसीबी ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं मनीष सिसोदिया और लोक निर्माण विभाग के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को पूछताछ के लिए बुलाया था। जैन शुक्रवार को एसीबी के सामने पेश हुए, जबकि सिसोदिया को सोमवार को पेश होना था। एसीबी ने जैन से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। एसीबी के सूत्रों ने कहा, ‘मनीष सिसोदिया के वकील ने हमें सूचना दी कि वह आज नहीं आ सकेंगे। उन्हें दोबारा दोबारा बुलाया जाएगा।’ पार्टी सूत्रों ने बताया कि सिसोदिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्त थे और इस वजह से एसीबी के पास नहीं जा पाएंगे। उन्होंने बताया कि सिसोदिया के वकील ने जांच एजेंसी को अपना जवाब भेज दिया है। एसीबी ने 30 अप्रैल को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी जिसके बाद समन जारी किए गए थे। ‘आप’ के दोनों नेताओं के खिलाफ दिल्ली सरकार के स्कूलों में 12,000 से अधिक कक्षाओं या अर्ध-स्थायी संरचनाओं के निर्माण में 2,000 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। इससे पहले मनीष सिसोदिया कथित शराब घोटाले में भी लंबे समय तक जेल में बंद रहे हैं। वह फिलहाल जमानत पर हैं और दिल्ली में पार्टी की हार के बाद पंजाब में पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।  

इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन फिर चर्चा में, ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके, खेली तूफानी पारी

नई दिल्ली इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन फिर चर्चा में हैं। दो महीने पहले वह तब चर्चा में थे जब उनसे उम्मीद लगी थी कि वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में महान ब्रायन लारा के 501 रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। समरसेट की तरफ से वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ दूसरे दिन वह 344 रन पर नाबाद थे। हालांकि, तीसरे दिन वह 371 पर आउट हो गए थे। तब मैराथन पारी से चर्चा में थे। अब 11 गेंद की छोटी मगर आक्रामक पारी से चर्चा में हैं। बैंटन ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच में 11 गेंद में 30 रन की नाबाद पारी खेलकर इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान साई होप ने सबसे ज्यादा 49 और जॉनसन चार्ल्स ने 47 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से ल्यूक वुड ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। ब्राइडन कार्स, जैकब बेथेल और आदिल राशिद को 1-1 विकेट मिले। इंग्लैंड ने 18.3 ओवर में ही 199 रन बनाकर मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर दिया। उसकी जीत में टॉम बैंटन की 11 गेंदों में 30 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी की अहम भूमिका रही। बैंटन ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 2 छक्के जड़े। बैंटन जब बल्लेबाजी के लिए आए तब इंग्लैंड को जीत के लिए 39 गेंद में 71 रन की दरकार थी। 4 विकेट भी गिर चुके थे। लेकिन बैंटन ने आते ही पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने तेवर दिखा दिए। वह अंत तक आउट नहीं हुए और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। हैरी ब्रुक ने 34 रन की पारी खेली। बेन डकेट ने 30 और जैबक बेथेल ने 26 रनों का योगदान दिया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet