LATEST NEWS

अमेरिका के एक सैन्य अड्डे में युद्धकालीन बम के भंडारण स्थल पर हुए विस्फोट में जापान की सेना के चार जवान घायल

टोक्यो  दक्षिणी जापान स्थित ओकिनावा द्वीप में अमेरिका के एक सैन्य अड्डे में युद्धकालीन बम के भंडारण स्थल पर हुए विस्फोट में जापान की सेना के चार जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जवानों की उंगलियों में चोटें आई हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब ये जवान ओकिनावा प्रांत में उस भंडारण स्थल पर काम कर रहे थे जहां द्वीप पर मिले बिना फटे बम को संग्रहीत किया गया है। प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि चोटें जानलेवा नहीं हैं, लेकिन कोई अन्य विवरण नहीं दिया। ‘द सेल्फ डिफेंस फोर्स’ (SDF) के ज्वाइंट स्टाफ ने बताया कि कडेना एयरबेस में विस्फोट की सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब आयुध प्रबंधन में माहिर जापान की सेना के जवानों का एक दल एयरबेस के पास काम कर रहा था। जापान के आस-पास बिना फटे सैकड़ों युद्धकालीन बम दबे हुए हैं। निर्माण स्थलों और अन्य जगहों पर खुदाई के दौरान इन बम के मिलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अक्टूबर में, दक्षिणी जापान के एक हवाई अड्डे पर एक युद्धकालीन अमेरिकी बम फट गया जिससे वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया और कई उड़ानें स्थगित करनी पड़ी थीं।   

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 3 में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी का ऐलान किया, ठोको ताली

पंजाब  कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो हमेशा से ही चर्चा में रहा है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के निर्माताओं ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 3 में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी का ऐलान किया है। जी हां,  सिद्धू नेटफ्लिक्स सीरीज़ में अर्चना पूरन सिंह के साथ दिखाई देंगे। वहीं उनके प्रशंसक इस खबर को सुनकर बहुत खुश हैं।  द ग्रेट इंडियन कपिल शो के निर्माताओं ने सोमवार यानी 9 जून को ऐलान किया कि पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू लोकप्रिय नेटफ्लिक्स स्केच कॉमेडी टॉक शो के तीसरे सीज़न का हिस्सा होंगे, उक्त जानकारी इंस्टाग्राम पेज पर शेयर हुई। पोस्ट में लिखा है, “एक कुर्सी पाजी के लिए प्लीज. हर फनीवार बढ़ेगा हमारा परिवार, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी होगी. उन्हें द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीज़न में देखें, जो 21 जून से रात 8 बजे सिर्फ़ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।     शो में वापसी के बारे में बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आना ऐसा लगता है जैसे मैं फिर से घर लौट रहा हूं। यह मेरे लिए एक घर की दौड़ है। हमने लोगों की आवाज़ सुनी, कई प्रशंसकों और शुभचिंतकों को जो हमारी बातचीत पसंद करते हैं और और भी देखना चाहते हैं। सिद्धू ने आगे कहा, “एक मुस्कुराहट के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना पड़ता, लेकिन इसकी कीमत लाखों डॉलर होती है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो मानवता के लिए खुशहाली लाने के लिए परमात्मा की सद्भावना का एक माध्यम है — इसका हिस्सा बनकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”  

रेलवे बोर्ड ने साफ किया, सिर्फ नई नहीं, बल्कि पुरानी चल रही लोकल ट्रेनें भी रीडिज़ाइन की जाएंगी

मुंबई  मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वालों के लिए एक राहतभरी खबर है। ठाणे जिले के मुंब्रा स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की घोषणा की है। अब मुंबई उपनगरीय नेटवर्क की सभी नई लोकल ट्रेनों में ऑटोमैटिक डोर क्लोजर  लगाए जाएंगे, ताकि चलती ट्रेन से गिरने जैसी घटनाओं को रोका जा सके। पुरानी लोकल ट्रेनें भी होंगी अपग्रेड रेलवे बोर्ड ने साफ किया है कि सिर्फ नई नहीं, बल्कि पुरानी चल रही लोकल ट्रेनें भी रीडिज़ाइन की जाएंगी। इनमें भी मेट्रो की तरह अपने आप बंद होने वाले दरवाज़े लगाए जाएंगे। यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। हादसे की पृष्ठभूमि: मुंब्रा स्टेशन पर मौत का मंजर यह अहम कदम उस हादसे के बाद आया है जिसमें सोमवार सुबह CSMT जा रही एक लोकल ट्रेन से 10 से अधिक यात्री गिर पड़े, जिनमें से चार की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के समय ट्रेन मुंब्रा स्टेशन से गुजर रही थी और अत्यधिक भीड़ के कारण यात्री दरवाज़ों से लटक रहे थे। राहत व बचाव कार्य में तत्परता घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। जांच में सामने आया कि ओपन डोर के कारण अत्यधिक भीड़ वाले कोच में यात्री संतुलन खो बैठे और ट्रेन से गिर पड़े। अब ट्रेनों में होंगे तकनीकी बदलाव रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अब से ट्रेनों के डिज़ाइन में तकनीकी सुधार किए जाएंगे। रेलवे मेट्रो की तरह दरवाज़े बंद करने की प्रणाली पर कार्य करेगा ताकि किसी भी यात्री की जान जोखिम में न पड़े। मुंबई लोकल का चेहरा बदलेगा रेलवे का यह निर्णय मुंबई लोकल ट्रेनों को न सिर्फ सुरक्षित, बल्कि आधुनिक भी बनाएगा। मेट्रो जैसी सुविधाओं से सुसज्जित ये ट्रेनें यात्रियों को बेहतर अनुभव देंगी और दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धेय एन.आर. पटेरिया के अवसान पर शोक व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रभु पटेरिया के पूज्य पिता श्रद्धेय एन.आर. पटेरिया जी के देवलोक गमन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा है कि इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।  

अब वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर लाइन में लगने या फास्टैग स्कैन होने का इंतजार नहीं करना होगा

नई दिल्ली भारत की सड़कों पर सफर करने वालों के लिए अब एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जल्द ही आपको टोल प्लाजा पर रुककर पैसे चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि केंद्र सरकार देशभर में टोल वसूली का एक बिल्कुल नया और हाईटेक सिस्टम लागू करने जा रही है। जल्द ही नई व्यवस्था को शुरू करने की योजना है, जो हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक को पहले से कहीं ज्यादा सुगम और तेज बना देगी। कैसा होगा ये नया टोल सिस्टम? अब वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर लाइन में लगने या फास्टैग स्कैन होने का इंतजार नहीं करना होगा। टोल टैक्स अब सैटेलाइट आधारित ट्रैकिंग सिस्टम से वसूला जाएगा। मतलब, आपकी गाड़ी जितना सफर करेगी, उतना ही टैक्स स्वतः आपके अकाउंट से कट जाएगा। नंबर प्लेट की पहचान GPS तकनीक से की जाएगी और सारा सिस्टम पूरी तरह डिजिटल होगा। एनुअल पास से मिलेगी बड़ी छूटनई नीति के तहत एक ‘एनुअल टोल पास’ का भी प्रावधान होगा, जिसे सिर्फ 3000 रुपये में लिया जा सकेगा। इस पास के जरिए पूरे साल देशभर की सड़कों पर बिना किसी रुकावट के यात्रा की जा सकेगी। यानी न रुकना, न समय की बर्बादी और न हर बार टोल चुकाने की झंझट। सरकार एक और बड़े बदलाव पर विचार कर रही है – एक ऐसा लाइफटाइम टोल पास, जो करीब 30,000 रुपये में मिलेगा और लगभग 15 वर्षों तक टोल फ्री यात्रा की सुविधा देगा। हालांकि, इस योजना पर अंतिम निर्णय फिलहाल लंबित है।   समय और ईंधन दोनों की होगी बचतटोल प्लाजा पर लगने वाला समय, गाड़ियों की धीमी रफ्तार और बार-बार ब्रेकिंग से ईंधन की खपत बढ़ती थी। लेकिन नई प्रणाली के तहत न केवल सफर तेज होगा बल्कि फ्यूल की बचत भी होगी। यही नहीं, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। सरकार का क्या है कहना?केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में संकेत दिया कि यह नई नीति जल्द ही लागू होने जा रही है। उनका मानना है कि इस बदलाव से देश में रोड ट्रैवल की परिभाषा ही बदल जाएगी।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य सरकार की ओर से उन्हें बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य सरकार की ओर से उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान का दौर भारत का स्वर्णिम काल है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जो कार्य किये हैं वह, न भूतो न भविष्यति हैं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है की वर्ष 2029 में भी देश को श्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के मानस को साथ जोड़ते हुए वैश्विक पटल पर भारत की विशेष पहचान बनाई है। वैश्विक शक्तियों के बीच संतुलन स्थापित करते हुए, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रूस से सस्ता पेट्रोल लेने के साथ ही इजराइल और अमेरिका से सुरक्षा के लिए उन्नत तकनीक से देश को लैस किया। यह उन्हीं के साहस और सामर्थ्य से संभव हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से चमत्कार कर दिखाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के 11 वर्षों का सेवाकाल ‘विकसित भारत’ के संकल्प-सिद्धि की मजबूत आधारशिला है। इन वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा सहित हर वंचित वर्ग के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को हम सभी महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के यशस्वी और दूरदर्शी नेतृत्व में नया भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। आस्था से अर्थव्यवस्था तक, परंपरा से प्रौद्योगिकी तक, सुविधा से सरोकार तक, कृषि से उद्योग तक, नौकरी से स्टार्ट-अप तक हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान रचे गए हैं। राष्ट्रीय एकात्मता के लिए अनुच्छेद 370 की समाप्ति, CAA लागू करना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, तीन तलाक के कलंक से मुक्ति दिलाना, श्री राम मंदिर का निर्माण तथा G20 की अध्यक्षता प्रत्येक निर्णय में Nation First की भावना ने देशवासियों को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देशवासियों के जीवन को गरिमामय, आसान और समृद्ध बनाने के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार माना। 

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री पटेरिया के पिता श्री एन.आर. पटेरिया के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रभु पटेरिया के पिता सेवानिवृत्त सहायक यंत्री श्री एन.आर. पटेरिया के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

रणथंभौर में टाइगर ने पुजारी पर किया हमला, हुई मौत

सवाई माधोपुर रणथंभौर टाइगर रिजर्व में एक बार फिर बाघ का आतंक देखने को मिला है। सोमवार सुबह रणथंभौर किले में स्थित गणेश मंदिर के पुजारी राधेश्याम शर्मा (60) को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुजारी बीते 20 वर्षों से मंदिर में सेवा दे रहे थे। सुबह करीब 5 बजे जब वे शौच के लिए बाहर निकले, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर झपट्टा मार दिया। हमला इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में उनकी जान चली गई। इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सवाई माधोपुर-कुंडेरा मार्ग पर जाम लगा दिया और वन विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। लोगों ने पुजारी के परिजनों को उचित मुआवजा देने और बाघ को पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि वन विभाग की लापरवाही का नतीजा है। दो महीने में तीसरी जान ले चुका है बाघ इससे पहले 21 अप्रैल को रणथंभौर की बाघिन ‘कनकटी’ ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर दर्शन कर लौट रहे 7 वर्षीय मासूम को निशाना बनाया था। बच्चा अपनी दादी के साथ लौट रहा था, तभी बाघिन ने हमला कर उसे गहराइयों में खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाघिन काफी देर तक बच्चे की गर्दन पर पंजा रखकर बैठी रही। इसके बाद 12 मई को जोन नंबर-3 के जोगी महल इलाके में ट्रैकिंग के दौरान वन विभाग का रेंजर बाघ के हमले का शिकार हो गया। यह हमला ‘छोटी छतरी’ क्षेत्र में हुआ, जहां बाघ ने उसकी गर्दन पर झपट्टा मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 2 किलोमीटर के दायरे में तीन हमले गौर करने वाली बात यह है कि ये तीनों घटनाएं रणथंभौर दुर्ग और आसपास के महज 2 किलोमीटर के दायरे में हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि हमलों के पीछे एक ही बाघ या बाघों का कोई समूह हो सकता है, जो अब आदमखोर जैसा व्यवहार कर रहा है। क्या रणथंभौर बनता जा रहा है डेथ जोन? कम समय और सीमित क्षेत्र में लगातार तीन हमलों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग को पहले से खतरे की आशंका थी, लेकिन उन्होंने सिर्फ चेतावनी नोटिस लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। पुजारी और रेंजर जैसे नियमित कर्मचारियों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। इन घटनाओं के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या रणथंभौर का यह क्षेत्र डेथ जोन बनता जा रहा है? क्या इन बाघों का व्यवहार सामान्य है या वे इंसानों के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं? वन विभाग की ओर से इस मामले में अब तक कोई ठोस बयान नहीं आया है, जिससे लोगों की नाराजगी और बढ़ गई है।

जनजातीय कार्य विभाग ने स्थानांतरण को लेकर दायर की केविएट

भोपाल   कार्यालय आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकों के विधि संगत स्थानांतरण प्रदेश के विभिन्न कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में किए हैं। स्थानांतरण को लेकर अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकों द्वारा संभावित न्यायालयीन रिट याचिकाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग ने उच्च न्यायालय जबलपुर के साथ खंडपीठ इंदौर और ग्वालियर में शासन के पक्ष में केविएट दायर की है। विभाग ने अधिकारी-कर्मचारी एवं शिक्षकों को इस संदर्भ में विधिवत सूचित किया है कि उनके द्वारा दायर किये जाने वाले संभावित न्यायालयीन प्रकरणों में शासन का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा जायेगा।  

बाड़मेर में सूरज की तेज तपिश से लोग हुए परेशान, पारा पहुंचा 45.9 डिग्री

बाड़मेर थार नगरी बाड़मेर में गर्मी का प्रकोप एक बार फिर से तेज हो गया है। सुबह से ही सूर्य की तेज तपिश लोगों को परेशान कर रही है। दिन चढ़ने के साथ ही दोपहर में तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को यहां का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले 6 सालों में सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने 15 जून तक पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी की संभावना जताई है।हालांकि 19- 20 जून के बाद जिले के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो सकता हैं, जिससे बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ वर्षों के तापमान पर नजर डालें तो जून 2019 में पारा 47.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इसके बाद, 2020 में 45.5 डिग्री सेल्सियस, 2021 में 42.3 डिग्री सेल्सियस, 2022 में 45.5 डिग्री सेल्सियस, 2023 में 41.8 डिग्री सेल्सियस और 2024 में 44.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। इस बार, 6 साल बाद जून का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। फिलहाल अगले 10-12 दिनों तक रेगिस्तान में धूल भरी आंधी और तेज गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। गौरतलब है कि मई महीने के आखरी सप्ताह में कोई बारिश के बाद थार के लोगों को कुछ गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।  

अपने पिता के पुराने कागजातों में एक शेयर सर्टिफिकेट मिला, जिसे देख उड़े होश, बेटा बना 80 करोड़ का मालिक

नई दिल्ली एक युवक के लिए घर की सफाई ने उसकी किस्‍मत बदल दी। उसे अपने पिता के पुराने कागजातों में एक शेयर सर्टिफिकेट मिला, जिसे देखकर उसने सोचा कि ये पुराने और बेकार होंगे। लेकिन जब उसने इनकी जांच की, तो पता चला कि ये शेयर 1990 के दशक में खरीदे गए थे और आज उनकी कीमत लगभग ₹80 करोड़ हो गई है। सौरभ दत्‍ता ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा, दोस्‍तों मेरे पिता ने यह शेयर 1990 में खरीदे थे और तब इन शेयरों की कीमत 1 लाख रुपये थी। शेयर खरीदने के बाद सौरभ के पिता भूल गए और ये पेपर घर के एक कोने में करीब 3 दशक से भी ज्‍यादा समय से पड़े रहे और आज जब बेटे के हाथ पेपर लगे तो एख ही झटके में सब कुछ बदल गया।  आज इन शेयर्स की मार्केट वैल्‍यू करीब 80 करोड़ रुपये है। किस कंपनी के हैं ये शेयर? ये शेयर ‘जिंदल विजयनगर स्‍टील लिमिटेड’ के थे, जिसे बाद में ‘JSW स्‍टील’ में विलय कर दिया गया। सौरभ के पिता ने करीब 5,000 शेयर खरीदे थे। विलय के बाद, इनकी संख्‍या बढ़कर 80,000 हो गई और फिर 2017 में हुए स्‍टॉक स्‍प्लिट के बाद ये 8 लाख शेयर हो गए। आज इनकी कीमत लगभग ₹80 करोड़ है।   सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया सौरभ ने इस कहानी को सोशल मीडिया पर साझा किया, तो यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए। किसी ने कहा कि इस पर 30% टैक्‍स लगेगा, तो किसी ने बताया कि जिंदल विजयनगर स्‍टील का आईपीओ 1990 के अंत में आया था। एक यूजर ने लिखा, ‘एक ही स्‍टॉक में ₹1 लाख निवेश करने वाला व्‍यक्ति निश्चित रूप से अमीर रहा होगा।’ कैसे बढ़ी इन शेयरों की कीमत? जिंदल विजयनगर स्‍टील के शेयरों की कीमत में यह उछाल कई चरणों के बाद दिखा। साल 2005 में जिंदल विजयनगर स्‍टील का जेएसडब्‍ल्‍यू स्‍टील लिमिटेड में विलय हो गया और इसमें अदला-बदली अनुपात 1:16 था। इसका मतलब है कि जिंदल विजयनगर स्‍टील के 1 शेयर के बदले जेएसडब्‍ल्‍यू ने 16 शेयर दिए थे। इसके बाद साल 2017 में जेएसडब्‍ल्‍यू स्‍टील ने अपने स्‍टॉक को स्‍प्लिट भी किया, जिसका अनुपात 1:10 था। इसका मतलब एक शेयर को कंपनी ने 10 शेयरों में विभाजित कर दिया। 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के वैंक्वेट हॉल में किया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने धरती आबा बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। भगवान बिरसा मुंडा को राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 

अमेरिका में ट्रंप का नया यात्रा प्रतिबंध लागू, 12 अफ्रीकी और पश्चिम एशियाई देशों के नागरिकों पर आज से लागू

वाशिंगटन  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कुल 19 देशों पर  यात्रा प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं । इनमें 12 अफ्रीकी और पश्चिम एशियाई देशों के नागरिकों के अमेरिका यात्रा पर लगाए गए नए प्रतिबंध सोमवार से प्रभावी हो गए। राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा बुधवार को हस्ताक्षरित नए आदेश में सात अतिरिक्त देशों के उन लोगों पर भी नई यात्रा पाबंदियां लगाई गई हैं, जो अमेरिका के बाहर हैं और जिनके पास वैध वीजा नहीं है।यह नया प्रतिबंध अमेरिका की बदलती आव्रजन नीति का संकेत है, जो न केवल अमेरिका में प्रवेश को कठिन बना रहा है, बल्कि इससे प्रभावित देशों के साथ संबंधों में भी तनाव की संभावना है। क्या है नया आदेश? बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित इस नए कार्यकारी आदेश के तहत, अमेरिका के बाहर रह रहे उन नागरिकों पर यात्रा पाबंदियां लगाई गई हैं जिनके पास वैध अमेरिकी वीजा नहीं है। यह प्रतिबंध पहले से जारी किए गए वीजा को रद्द नहीं करता, लेकिन नए वीजा आवेदनों को पूरी तरह प्रभावित करता है।    नया प्रतिबंध दो श्रेणियों में देशों को प्रभावित करता है:     अफगानिस्तान     म्यांमा     चाड     कांगो गणराज्य     इक्वेटोरियल गिनी     इरिट्रिया     हैती     ईरान     लीबिया     सोमालिया     सूडान     यमन इन देशों के नागरिक अब अमेरिका में नया वीजा प्राप्त नहीं कर सकेंगे, जब तक कि वे विशेष परिस्थितियों को पूरा न करें।  दूसरी श्रेणी में जिन 7 देशों  के नागरिकों के लिए वीजा शर्तें और सख्त की गई हैं उनमें     बुरुंडी     क्यूबा     लाओस     सिएरा लियोन     टोगो     तुर्कमेनिस्तान     वेनेजुएला इन देशों के नागरिकों के लिए वीजा स्क्रीनिंग प्रक्रियाएं कड़ी कर दी गई हैं और कई श्रेणियों में वीजा अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं। फैसले  की वजह  ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि ये निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा, आव्रजन धोखाधड़ी और अमेरिका में अवैध रूप से रहने वालों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए लिया गया है।इन देशों को “उच्च जोखिम” श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि अमेरिका के मुताबिक इनमें से कई देश सुरक्षा सहयोग, सूचना साझा करने और आतंकवाद विरोधी उपायों में कमजोर साबित हुए हैं। विरोध और समर्थन मानवाधिकार संगठनों और डेमोक्रेट नेताओं ने इस आदेश को भेदभावपूर्ण और नस्लीय आधार पर प्रेरित बताया है। वहीं ट्रंप समर्थकों और कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने इसे आव्रजन प्रणाली को सुधारने और अमेरिका को सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम बताया है।

हाईस्‍कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल की द्वितीय परीक्षा की तिथियां निर्धारित

अनूपपुर  शैक्षणिक सत्र 2024-25 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा के लिये एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से फार्म भरे गये है। हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 17 जून से 26 जून 2025 तक और हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा कार्यक्रम म.प्र. माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर देखी जा सकती है।

‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने के बाद अब एक फैन की अपील पर परेश रावल ने दिया रिएक्शन

मुंबई बॉलीवुड की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ का तीसरा पार्ट इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन फिल्म को लेकर चर्चा सिर्फ उसकी रिलीज या कहानी को लेकर नहीं है, बल्कि फिल्म से जुड़े विवादों ने भी तूल पकड़ लिया है। खासतौर पर जबसे यह खबर सामने आई कि परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे, जो बाबूराव गणपतराव आप्टे के किरदार में दर्शकों के दिलों पर राज कर चुके हैं। परेश रावल ने फैंस के सवाल पर दिया रिएक्शन हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर परेश रावल से भावुक अपील करते हुए लिखा, ‘सर, एक बार फिर से सोचिए… आप इस फिल्म के हीरो हैं।’ इस पर परेश रावल ने जो जवाब दिया उसने फैंस को हैरानी में डाल दिया। उन्होंने लिखा, ‘नहीं… हेरा फेरी में तीन हीरो हैं।’ उनके इस जवाब से यह साफ हो गया कि वो अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और शायद अपने फैसले पर अडिग भी हैं। सोशल मीडिया पर ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच निराशा का माहौल है। क्यों हटे परेश रावल फिल्म से? सूत्रों की मानें तो परेश रावल और ‘हेरा फेरी 3’ के निर्माता अक्षय कुमार के बीच कुछ वित्तीय और कानूनी मुद्दे सामने आए थे। कहा जा रहा है कि परेश रावल को फिल्म से बाहर किए जाने के बाद अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की थी, जिसके जवाब में परेश रावल ने फिल्म निर्माताओं को ब्याज सहित साइनिंग अमाउंट लौटा दिया। इससे यह भी संकेत मिलता है कि यह सिर्फ एक रचनात्मक मतभेद नहीं, बल्कि एक गंभीर विवाद था। बाबूराव के किरदार के लिए नया चेहरा? अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बाबूराव का किरदार ‘हेरा फेरी 3’ में कौन निभाएगा? सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि इस रोल के लिए पंकज त्रिपाठी एक दमदार विकल्प हो सकते हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अभिनय क्षमता को देखते हुए, कई दर्शकों का मानना है कि वह इस चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाने में सक्षम हैं। हालांकि, अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फैंस की उम्मीदें और फिल्म का भविष्य फिल्म ‘हेरा फेरी’ और उसके सीक्वल ने बॉलीवुड कॉमेडी को एक नई पहचान दी थी। बाबूराव, श्याम और राजू की तिकड़ी ने लोगों को जितनी हंसी दी, उतनी ही यादें भी दीं। ऐसे में तीसरे भाग से लोगों की उम्मीदें भी बहुत ज्यादा हैं। लेकिन जब इस तिकड़ी में से एक सदस्य की कमी हो जाए, तो फिल्म की आत्मा पर सवाल उठना लाजिमी है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet