LATEST NEWS

अब भोपाल दुग्ध संघ के पास ऐसी मशीनें उपलब्ध हैं, मशीन केवल 30 सेकंड में दूध की जांच कर लेती है

भोपाल भोपाल दुग्ध संघ ने उपभोक्ताओं को शुद्ध और मिलावट रहित दूध उपलब्ध कराने के लिए दूध की जांच प्रणाली को और भी आधुनिक बना दिया है। अब संघ के पास ऐसी मशीनें उपलब्ध हैं, जो कुछ ही सेकंडों में दूध की गुणवत्ता की पूरी रिपोर्ट दे देती हैं। सांची संघ द्वारा लगाई गई सबसे आधुनिक मशीन फूरियर ट्रांसफार्म इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर (एफटीआइआर) तकनीक पर आधारित है। यह मशीन केवल 30 सेकंड में दूध की जांच कर लेती है और उसमें मौजूद चर्बी (फैट), ठोस पदार्थ (एसएनएफ), प्रोटीन, मिठास (लैक्टोज), मिलाया गया पानी और अन्य तत्वों की जानकारी देती है। साथ ही यह मशीन दूध में मिलाए गए यूरिया, ग्लूकोज, सूखा स्टार्च, डिटर्जेंट और अमोनियम सल्फेट जैसी पांच प्रमुख मिलावटों की भी पहचान करती है। इसके अलावा, संघ के पास ‘आमिश्रण जांच किट’ भी है, जो एक विशेष प्रकार की मिलावट की पहचान करने में सक्षम है। यह किट दूध में मिलाए गए नकली स्टार्च और अन्य मिलावटों की पांच से सात मिनट में जांच कर लेती है। यह किट खासकर उन इलाकों में उपयोगी है, जहां दूध में स्टार्च मिलाकर उसकी मात्रा को बढ़ाने की कोशिश की जाती है। घी की जांच के लिए बीआर (ब्युटिरो रिफ्रेक्टोमीटर) मशीन का उपयोग किया जा रहा है, जिससे यह पता चल जाता है कि घी असली है या नकली। पनीर की जांच अब सरल रासायनिक विधियों से संभव हो गई है। 24 नमूने पाए गए अमानक भोपाल सहकारी दुग्ध संघ द्वारा शुरू की गई चल-प्रयोगशाला सांची रथ भोपाल शहर की कालोनियों में जाकर दूध और दुग्ध उत्पादों की शुद्धता की जांच कर रही है। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को मिलावट से बचाना व उन्हें दूध की गुणवत्ता के प्रति जागरूक करना है। सांची रथ अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है, जिससे दूध, दही, पनीर व घी की जांच मौके पर ही की जाती है। सांची द्वारा दूध सामग्री की शुद्धता एफटीआइआर मशीन से जांची जा रही है।

अब मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को किराए में 50 फीसद की छूट मिलेगी, अब सफर के लिए देना होगा 15 रुपये किराया

इंदौर इंदौर मेट्रो में सफर के लिए आज से यात्रियों को दो स्टेशनों के बीच सफर के लिए 10 रुपये और पांच स्टेशनों तक सफर के लिए 15 रुपये चुकाने होंगे। अब मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को किराए में 50 फीसद की छूट मिलेगी। पिछले एक सप्ताह तक यात्रियों को किराए में 75 फीसद की छूट दी जा रही थी। इंदौर में मेट्रो शुरू हुए 14 दिन बीत चुके हैं। शुक्रवार तक पिछले 13 दिनों में मेट्रो में दो लाख से ज्यादा लोगों ने सफर किया है। इंदौर से उदय प्रताप सिंह की रिपोर्ट-   15 से 20 मिनट में चल रही एक मेट्रो फिलहाल सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के पांचों स्टेशन पर हर 15-20 मिनट में एक मेट्रो चलाई जा रही है। अब इतने लोगों ने किया सफर  मूल निवासी प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, एक दिन में मिलेगाMP Domicile Certificate: मूल निवासी प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, एक दिन में मिलेगा     31 मई : 25,000 से ज्यादा     1 जून : 26,803     2 जून : 16,071     3 जून : 19,701     4 जून : 20,534     5 जून : 21,179     6 जून : 19,215     7 जून : 19,798     8 जून : 18,087     9 जून : 4,022     10 जून : 3,350     11 जून : 3,159     12 जून : 2,555     13 जून : 2,364     14 जून : 2,518     कुल : 2,04,356 सबसे ज्यादा यात्रियों का सफर 1 जून को 26,803 सबसे कम यात्रियों का सफर 8 जून 18,087 15 जून से किराए की नई दर     50 फीसद छूट के साथ अगले एक सप्ताह के लिए किराए की दरें     दो स्टेशनों के बीच सफर : 10 रुपये     पांच स्टेशनों के बीच सफर : 15 रुपये     गांधीनगर (रानी लक्ष्मीबाई स्टेशन) से बैठकर पांच स्टेशनों का सफर कर पुनः इसी स्टेशन पर लौटने पर : 30 रुपये     1 से 7 जून : निशुल्क मिली यात्रा     8 से 14 जून : 75 फीसद की छूट (5 रुपये, 8 रुपये)     15 से 21 जून : 50 फीसद की छूट (10 रुपये, 15 रुपये)     22 जून के बाद : 25 फीसद की छूट

कच्चे मकानों की दीवार ही नहीं टूटी..मुसीबते भी टूट कर खुशियों को कर रही पक्का

पीएम आवास की बनती पक्की दीवारों में सज रही परिवार की खुशियां रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा है कि राज्य में लोगों को पक्का आवास सुलभ हो सके। यही कारण है कि राज्य सरकार के प्रथम कैबिनेट की बैठक में ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् 18 लाख परिवारों को आवास की स्वीकृति दी गई थी। गाँव में मजदूरी कर कच्चे मकान में मुसीबतों के साथ जिंदगी गुजारते आए झूल सिंह और उनकी पत्नी फुलकुँवर को नहीं लगता था कि वे भी कभी पक्का मकान बना पाएंगे। उनकी जिंदगी तो जब कभी कुछ काम मिले तो उनकी मजदूरी में और कभी न मिले तो घर के चाहरदीवारी में ही बीत जाया करती है, ऐसे में पक्का मकान बना पाना तो उनके लिए दूर की कौड़ी ही थी। जैसे-तैसे अपनी जिंदगी को जीते आ रहे झूलसिंह और उनकी पत्नी फुलकुँवर का भी सपना था कि उनका भी आशियाना ठीक ठाक हो। कम से कम खपरैल वाले छत और मिट्टी की दीवारें तो न हो, क्योंकि इन मिट्टी की दीवारों और खपरैल की छत की वजह से उन्हें बारिश में हमेशा परेशानी उठानी पड़ती है। कई मुसीबतों के बीच उन्हें रहना पड़ता था। जब इन्हें मालूम हुआ कि प्रधानमंत्री आवास योजना में उनका नाम है तो इनकी खुशियों का ठिकाना न रहा। अपनी जरूरी दस्तावेज जमा कर पहली किश्त हासिल की और खुशी-खुशी उस कच्चे मकान की दीवारों को ढहा दिया जो उन्हें मुसीबतों से वास्ता कराती थीं। अब मजबूत नींव के साथ ही वे न सिर्फ पक्के मकान के लिए पक्की दीवारे उठा रहे हैं… अपने सपनो को पूरा करने के साथ ही खुशियों को भी पक्का कर रहे हैं।     कोरबा शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दम्हामुड़ा के आश्रित ग्राम बोदरापारा में रहने वाले झूलसिंह मरपच्ची और उनकी पत्नी फुलकुँवर ने बताया कि गाँव में मजदूरी के भरोसे घर चलता है। सीजन के साथ ही कुछ वनोपज संग्रहण कर लेते हैं और तेन्दूपत्ता भी तोड़कर बेचते हैं। इससे कुछ रुपयों का इंतजाम हो जाता है। झूलसिंह ने बताया कि घर पर दो बच्चे हैं। यहाँ कई पीढ़ी से कच्चे मकान में ही रहते आये हैं। कच्चे मकान में बारिश के दिनों में खपरैलों के बीच से पानी टपकना और कच्ची दीवारों को नुकसान होना आम बात है। गाँव में कुछ अन्य लोगो के पक्के मकान को देखकर उन्हें भी लगता था कि उनका भी घर पक्का बन जाये तो उन्हें मुसीबतों से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा हो भी पायेगा,ऐसा उन्हें लगता ही नहीं था, क्योंकि उनके पास पक्का घर बनाने के लिए इतने पैसे ही नहीं थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जब उन्हें मालूम हुआ तो ऐसा लगा कि वास्तव में पैसा मिलेगा या नहीं। जब उनके खाते में पहली किश्त की राशि आई तो बहुत खुशी हुई। झूलसिंह ने बताया कि राशि मिलने के बाद पुराने जर्जर मकान को तोड़कर नया मकान बना रहे हैं। अभी नींव डालकर दीवारे भी खड़ी कर चुके हैं। झूलसिंह और उनकी पत्नी ने बताया कि अभी हमें दो किश्त मिल चुकी है। हमें बहुत खुशी हो रही है कि हमारा घर भी पक्का होगा। खपरैल की जगह सीमेंट की छत और और दीवारे भी होंगी। इससे हमें हर साल बारिश के समय बार बार खपरैल ठीक करने, दीवारों को बनाने जैसी मुसीबतों से भी हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने पीएम आवास योजना को गरीबो के लिए बहुत राहत पहुचाने और उन्हें मुसिबतों से छुटकारा देने वाली योजना बताया। इसके लिए झूलसिंह और फुलकुँवर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया।

गंभीर की गैरमौजूदगी में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण अंतरिम कोच के तौर पर मैदान में उतरे

नई दिल्ली  शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां टीम को इंग्लिश टीम के खिलाफ 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टीम के साथ हेड कोच गौतम गंभीर भी इंग्लैंड गए थे, लेकिन मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें भारत वापस लौटना पड़ा। गंभीर की गैरमौजूदगी में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण टीम की तैयारियों की देखरेख के लिए अंतरिम कोच के तौर पर मैदान में उतरे हैं। ‘रेवस्पोर्ट्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लक्ष्मण को हेडिंग्ले टेस्ट के लिए जिम्मेदारी संभालने को कहा है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख लक्ष्मण भारत की अंडर-19 टीम के यूनाइटेड किंगडम के एक महीने के दौरे से पहले ही लंदन में हैं। ऐसे में वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं। गंभीर कब टीम से जुड़ेंगे, इसको लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है। लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में सहायक कोच सीतांशु कोटक, मोर्ने मोर्केल और रेयान टेन डोएशेट ने अस्थायी रूप से कोचिंग का कार्यभार संभाल लिया है।   इंट्रा-स्क्वाड मैच खेल रही है टीम इंडिया टीम इंडिया बेकेनहैम में इस समय ट्रेनिंग ले रही है और इंडिया ए के खिलाफ इंट्रा-स्क्वाड मैच खेल रही है। इंट्रा-स्क्वाड मैच की बात करें तो इंडिया ए के लिए सरफराज खान ने जोरदार शतक जड़ा। उन्हें इस शतक के दम पर सिलेक्टर्स की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले मैच में दोहरा शतक बनाया था। 20 जून से शुरु हो रही टेस्ट सीरीज टीम इस मैच के बाद लीड्स के लिए रवाना होगी, जहां 20 जून से पहला टेस्ट मैच शुरू होगा। टीम इंडिया इस सीरीज के साथ ही इंग्लैंड में 18 साल से टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाने का सूखा खत्म करना चाहेगी। भारत ने आखिरी बार इंग्लैंड की धरती पर साल 2007 में जीत हासिल की थी, जब टीम ने राहुल द्रविड़ की अगुवाई में इंग्लैंड को तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया था।

यमुना नदी के वजीराबाद जलाशय में घटा जलस्तर, दिल्ली में गहराया जल संकट

नई दिल्ली दिल्ली में गर्मी और हीटवेव के बीच पानी का संकट और बढ़ गया है. यमुना नदी के वजीराबाद जलाशय में जलस्तर गिरकर 668.70 फीट रह गया है, जबकि सामान्य स्तर 674.50 फीट होना चाहिए. इससे वजीराबाद और चंद्रावल जल संयंत्रों को कच्चे पानी की सप्लाई में भारी दिक्कत हो रही है. इस कमी के चलते दोनों संयंत्रों में पीने योग्य पानी का उत्पादन करीब 25 से 30 फीसदी तक घट गया है. इसका सीधा असर दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पर पड़ा है. प्रभावित इलाकों में पानी का दबाव कम रहेगा और सप्लाई अनियमित हो सकती है. वजीराबाद संयंत्र से जिन इलाकों में असर पड़ेगा उनमें मजनूं का टीला, आईएसबीटी, जीपीओ, एनडीएमसी क्षेत्र, आईटीओ, एलएनजेपी अस्पताल, डिफेंस कॉलोनी, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, राजघाट, डब्ल्यूएचओ, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, गुलाबी बाग, तिमारपुर, पंजाबी बाग, शालीमार बाग, वज़ीरपुर, मॉडल टाउन, बुराड़ी, साउथ एक्सटेंशन, जीके, कैंट एरिया और दक्षिण दिल्ली के कई इलाके शामिल हैं. दिल्ली के कई इलाकों में भारी पानी की दिक्कत चंद्रावल संयंत्र से प्रभावित होने वाले क्षेत्र हैं सिविल लाइंस, हिंदूराव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, पटेल नगर, बालजीत नगर, प्रेम नगर और इंदरपुरी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का दुरुपयोग न करें और हालात सामान्य होने तक जल संरक्षण करें.

जयमाल पहनाई, 7 फेरे लिए, फिर विदाई से पहले ही फरार हो गई ‘लुटेरी’ दुल्हन, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

राजगढ़, ब्यावरा ब्यावरा में एक शादी उस वक्त सनसनीखेज मोड़ ले गई, जब दुल्हन विदाई से पहले ही फरार हो गई। खास बात यह रही कि वह दूल्हे के साथ सात फेरे ले चुकी थी। विदाई का समय आया तो एक रिश्तेदार दुल्हन को सामान दिलाने के लिए लेकर गया और फिर वह गायब हो गए। इससे अनजान दूल्हा घंटों तक विदाई की प्रतीक्षा करता रहा, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो हंगामा मच गया। गायब हुई दुल्हन के परिवार और दूल्हे के सगे संबंधियों ने लगभग डेढ़ महीने तक तलाश की। जब दुल्हन का कोई सुराग नहीं लगा तो दूल्हे के स्वजनों ने पुलिस की शरण ली और 12 जून को सिटी थाना पहुंचकर पूरी आपबीती बयान की। मामले के अनुसार ब्यावरा शहर के पास गांव बांकपुरा निवासी एक युवक को उसके ही कथित रिश्तेदार ने शादी के नाम पर दो लाख का चूना लगा दिया। युवक और उसके पिता को लड़की का आधार और फोटो दिखा भरोसे में लेकर दो लाख रुपये में शादी तय कराई गई, लेकिन शादी के दिन ही फेरे के बाद रुपये लेकर दुल्हन रफूचक्कर हो गई और दूल्हा इंतजार करता रहा। दरअसल, बांगपुरा निवास रामगोपाल पिता हाजरीलाला वर्मा की शादी दिव्या पिता हरीश भावभानी उम्र 29 साल निवासी मेन रोड नारियाखेडी भोपाल के साथ 20 अप्रैल 2025 को अजनीलाल मंदिर पर पूरे रीति रिवाज के साथ हुई। फेरे के कुछ ही मिनटों बाद दुल्हन ने अपना वादा तोड़कर दिया और 2 लाख रुपये लेकर भाग निकली। तब से दूल्हा और उसके स्वजन लुटेरी दुल्हन और दलाल को तलाश रहे थे। जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो इसके बाद दूल्हे ने उसके साथ हुई ठगी की शिकायत सिटी थाना पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुपये मिलते ही फरार हो गई दुल्हन इस मामले में शिकायत करवाते हुए रामगोपाल वर्मा निवासी बांकपुरा ने बताया कि उसके पिता हजारीलाल के पास उनका रिश्तेदार गोकुल वर्मा निवासी महाबल थाना कालीपीठ आया और बोला तुम्हारे बेटे के लिए रिश्ता लाया हूं। उसने लड़की के फोटो और आधार कार्ड बताए और फिर 2 लाख रुपए देने को कहा। इसके बाद 20 अप्रेल को शादी तय हुई। 20 अप्रैल को ब्यावरा के अंजनीलाल मंदिर पर परिवार और रिश्तेदार के साथ पहुंचे। फिर शपथ पत्र तैयार कर मंदिर से शादी की रस्में हुईं। फेरे होने के बाद वादे के मुताबिक गोकुल वर्मा को दो लाख रुपये नगद दे दिए। जैसे ही विदाई का समय हुआ तो गोकुल और जमुनालाल वर्मा बोले कि हम दुल्हन को सामान दिला कर लाते है और वह दुल्हन को लेकर बाजार की ओर निकले लेकिन हम इंतजार करते रहे, पर वह वापिस नहीं आए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित गोकुल वर्मा निवासी महाबल थाना कालीपीठ, जमुनालाल वर्मा ग्राम रतवा थाना बेरासिया, दिव्या भागवानी निवासी मेन रोड नारियाखेडी थाना भोपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

मोर गांव मोर पानी महाअभियान ‘जल संरक्षण को नई दिशा’

इंजेक्शन वेल तकनीक से भूजल स्तर बढ़ाने की पहल रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में जल संरक्षण एवं संचयन के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं इसी तारतम्य में बिलासपुर जिले में जल संरक्षण एव जल संचय के वृहद प्रयास किये जा रहे है। जिला प्रशासन द्वारा मोर गांव मोर पानी महाअभियान के तहत इस दिशा में कार्ययोजना बनाकर व्यापक कार्य किये जा रहे है। सुशाासन तिहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आगमन कोटा ब्लॉक के ग्राम आमागोहन में हुआ था। ग्राम आमागोहन से ही भूजल स्तर बढ़ाने का प्रयास कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में शुरू किया गया। मोर गांव मोर पानी महाअभियान के तहत जिले में भूजल रिचार्ज की आधुनिक तकनीक इंजेक्शन वेल को तेजी से अपनाया जा रहा है। यह तकनीक गांव को जल संकट से निजात दिलाने और भविष्य के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्या है इंजेक्शन वेल तकनीक – इंजेक्शन वेल एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें वर्षा जल को सीधे जमीन के भीतर स्थित जल स्तर तक पहुंचाया जाता है। यह प्रक्रिया पानी के भंडारण से अधिक प्रभावी होती है। क्योंकि यह भूजल को सीधे रिचार्ज करती है। जिससे हैंडपंप, कुएं और तालाब पुनः जलयुक्त हो जाते है। ग्राम अमागोहन, सोनपुरी में इंजेक्शन वेल तकनीक का उपयोग कर वर्तमान में सूखे तालाबों, पार्काेलेशन टैंक, डबरियों में इंजेक्शन वेल का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य से सतही जल एवं वर्षा जल को तालाब में जमा कर उसे फिल्टर करते हुए साफ पानी से भूजल स्तर को रिचार्ज किया जा रहा है। जनभागीदारी से मिल रही सफलता – जिला प्रशासन द्वारा मोर गांव मोर पानी अभियान को जन आंदोलन के रूप में अपनाया जा रहा है। जिले में इसके लिए जनजागरुकता का कार्य मनरेगा और एनआरएलएम के दल द्वारा किया जा रहा है। जिससे भू जल के कम से कम उपयोग और भूजल स्तर को बढ़ाने के प्रयास में जनभागीदारी पर जोर दिया जा रहा है फलस्वरूप अब तक विगत 1 माह में ही 54 बोरी बंधान के कार्य नालों में कर लिए गए है। तेज बहाव को कम करते हुए आसपास के भूजल स्तर को बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के दिनों में अधिक जल की आवश्यकता वाली फसलों जैसे धान की बुवाई के स्थान पर कम भूजल उपयोग वाले फसलों के विषय में जानकारी दी रही है। जल संरक्षण हेतु जिले में निष्क्रिय बोरवेल को फिर से चालू करने के लिए 159 स्थानों का चिन्हांकन कर सैंड फिल्टर तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इस अभियान को मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जोड़कर क्रियान्वित किया जा रहा है इसके लिए जून माह के पहले सप्ताह में भी अलग अलग क्लस्टर में लगभग 6000 प्रतिभागियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें गांव के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और स्व सहायता समूह की दीदियों ने भाग लिया। प्रशासन के इस अनूठे प्रयास से पानीं बचाने लिए लोगों में जागरूकता आ रही है जिससे भविष्य सुरक्षित हो रहा है।

उतर गया भगवान जगन्नाथ का ज्वर, अब कमजोरी दूर करने के लिए भगवान 10 दिन विश्राम करेंगे, 27 जून को निकलेगी रथयात्रा

जबलपुर ज्येष्ठ पूर्णिमा से भगवान जगन्नाथ ज्वर से पीड़ित हैं। बलदाऊ व बहन सुभद्रा के साथ वे एकांतवास में हैं। भगवान जगन्नाथ स्वामी को इस समय सिर्फ औषधि व काढ़े का भोग लगाया गया। शनिवार को भी जगन्नाथ मंदिरों में भगवान के निजी सेवक व वैद्यों ने भगवान की सेवा व उपचार किया। काढ़ा व औषधि अर्पित कीं। आज रविवार को आषाढ़ कृष्ण पंचमी पर भगवान का ज्वर उतर गया है। अब कमजोरी दूर करने के लिए भगवान 10 दिन विश्राम करेंगे। इसके बाद स्वस्थ होकर 27 जून को रथयात्रा में प्रजा को दर्शन देने निकलेंगे। रथयात्रा की तैयारी जोरों पर चल रही है।   पुजारी ने दी दवा, काढ़ा मंदिर में विराजित भगवान जगन्नाथ स्वामी अपने भाई और बहिन के साथ एकांतवास में है। इस दौरान शनिवार को मंदिरों में पुजारी द्वारा भगवान की सेवा की गई। सुबह शाम भगवान को सिर्फ काढ़े का भोग अर्पित किया गया। सभी भक्त कर रहे सेवा जबलपुर के जगदीश स्वामी कर्मा माई शंकर भगवान मन्दिर ट्रस्ट गढ़ाफाटक के सदस्य कोठिया श्रीकांत साहू ने बताया कि वात्री साहू समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों द्वारा प्रतिदिन भगवान की सेवा की जा रही है। 15 दिनों के इस काल के रथयात्रा की तैयारियां भी की जा रही हैं।

दृष्टिहीन महिलाओं के टी20 क्रिकेट विश्व कप की करेगा मेजबानी करेगा भारत, 15वीं वार्षिक आम सभा आयोजित

बेंगलुरु भारतीय दृष्टिहीन क्रिकेट संघ (सीएबीआई) की 15वीं वार्षिक आम सभा एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु स्थित अत्याधुनिक समर्थनम आर्ट सेंटर में आयोजित की गई। इसमें 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि एक दिन के लिए एकत्रित हुए। इस दौरान भारत में दृष्टिहीन क्रिकेट के भविष्य पर चर्चा की गई। इस वर्ष की वार्षिक आम बैठक का मुख्य विषय आगामी दृष्टिहीन महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप था, जो पहली बार आयोजित होगा। विश्व कप 5 से 25 नवंबर 2025 तक भारत में खेला जाएगा। विश्व कप में छह देशों की टीमें भाग लेंगी। दृष्टिहीन महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने के लिए विश्व कप एक बड़ा मंच प्रदान करेगा। वार्षिक आम बैठक में लॉजिस्टिक्स से जुड़ी तैयारियों, आउटरीच रणनीतियों, प्रायोजन जुटाने और राष्ट्रीय टीम चयन प्रक्रियाओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सदस्यों ने भारत भर में दृष्टिहीन क्रिकेट में महिलाओं की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यक्रम विकसित करने के व्यापक रोडमैप पर भी चर्चा की। समर्थनम के संस्थापक ट्रस्टी और सीएबीआई के अध्यक्ष महंतेश जी.के. ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, “यह विश्व कप केवल एक खेल का आयोजन नहीं है। यह एक आंदोलन है। रूढ़िवादिता को तोड़ने, भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने और दृष्टिबाधित महिला एथलीटों के लिए समान अवसर पैदा करने के लिए।” सीएबीआई ने इस मंच का उपयोग राज्य संघों, प्रायोजकों, स्वयंसेवकों और अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट समुदाय से मिल रहे निरंतर सहयोग के लिए भी किया, जो सभी इस अग्रणी टूर्नामेंट की सफलता के अभिन्न अंग हैं। सीएबीआई इस विश्व कप को वास्तव में समावेशी, पेशेवर रूप से निष्पादित और विश्व स्तर पर मनाया जाने वाला आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि भारत और श्रीलंका की मेजबानी में पुरुषों का टी-20 विश्व कप 2026 का आयोजन होना है।  

4 माह के जुड़वां बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट की मौत

जयपुर केदारनाथ के समीप गौरीकुंड इलाके में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट राजवीर सिंह चौहान की मौत से उनके परिवार में मातम छाया हुआ है। जयपुर निवासी राजवीर सिंह चौहान की पत्नी दीपिका भी सेना में कार्यरत हैं। हादसे के कुछ ही महीने पहले चौहान दंपति के घर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया था। राजवीर सिंह चौहान ने देश की सेवा में 14 साल भारतीय सेना में सेवाएं दी थीं। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने कुछ माह पूर्व ही आर्यन एविएशन कंपनी में बतौर पायलट नई पारी शुरू की थी। उनका पैतृक गांव दौसा जिले के महुआ के पास स्थित है। हादसे की खबर मिलते ही चौहान परिवार के घर पर सेना और पुलिस के अधिकारी, जवान व रिश्तेदार पहुंचने लगे हैं। गांव में शोक की लहर है। परिवार के लिए यह हादसा और भी ज्यादा दर्दनाक है, क्योंकि महज चार माह पहले ही राजवीर की पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। राजवीर की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल क्रैश के कारणों की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा है कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई राजस्थान के पायलट तथा अन्य श्रद्धालुओं की जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। बाबा केदार दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस दुखद हादसे पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट डाली है। उन्होंने लिखा है कि केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट जयपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) राजवीर सिंह चौहान का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश चौहान परिवार के साथ है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है कि केदारनाथ के पास हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह समेत सात व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा – आप सभी लोग यह ध्यान रखें कि ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, ड्यूटी पर उतना कम खून बहेगा

लखनऊ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। इस दौरान गृहमंत्री और सीएम ने नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों की भर्ती एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब प्रधानमंत्री मोदी के देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष के कार्यकाल ने नए भारत के रूप में प्रत्येक भारतीय के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोग यह ध्यान रखें कि ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, ड्यूटी पर उतना कम खून बहेगा। उन्होंने अच्छी पुलिस का उदाहरण बनने की सीख दी। चाहे दलित हो, पिछड़ा हो, महिला हो, पुरुष हो, आज सभी को बिना भेदभाव पुलिस भर्ती में मौका मिला है। उन्होंने कहा कि पहले पैसा दिए बिना किसी का चयन नहीं हो सकता था। लेकिन, आज आरक्षण की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पारदर्शिता के साथ भर्ती की गई। हमने आठ साल में दो लाख से ज्यादा भर्ती की। आज हमने यूपी के अंदर ट्रेनिंग क्षमता की सुविधा को 60 हजार से अधिक कर दिया है। आठ वर्षों में डबल इंजन सरकार ने राज्य के युवाओं को साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। इसके जरिए उदाहरण पेश किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता क्या हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज यूपी पुलिस बल में 60,244 युवाओं की भर्ती संपन्न हुई है। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता के साथ भर्ती करके एक नया आयाम स्थापित किया है। आज शासन में हिस्सेदारी का लाभ गरीब, वंचित सभी को प्राप्त हो। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है। आबादी की दृष्टि से यूपी सबसे बड़ा राज्य है, तो चुनौतियां भी अधिक थीं। लेकिन, आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया। गरीब से गरीब परिवार का बेटा भी इस पुलिस भर्ती में शामिल हुआ। वे भी सिपाही बनकर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा में योगदान दे पाएंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से संबोधित किया। उन्होंने नवनियुक्त सिपाहियों से पूछा कि क्या किसी ने आपसे एक रुपया लिया? सभी ने एक साथ जवाब दिया- नहीं। इसके बाद मौर्य ने कहा कि पहले की सरकारों में बिना घूस के नौकरी नहीं मिलती थी। जब हम उत्तर प्रदेश सरकार में नहीं थे, तो राज्य में गुंडागर्दी और हिंसा व्याप्त थी। आज आप ऐसे दौर में पुलिस सेवा में शामिल हुए हैं, जहां आपको अच्छी कानून-व्यवस्था और सुशासन मिलेगा। हम सबका एक ही संकल्प है- उत्तर प्रदेश की जनता की सुरक्षा, भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती और ‘नकल माफिया’ से मुक्ति।  

7 लाख की लूट के मामले में फरार चल रहा इनामी आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

अजमेर आरोपी ब्यावर सदर व सिटी थाना पुलिस के अलावा अजमेर के रामगंज पुलिस का भी वांछित हैं। ब्यावर सिटी पुलिस ने उस पर हत्या के मामले में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय मीणा के मुताबिक गत 8 अगस्त को आनंदपुर कालू निवासी गोपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि वह पिकअप से अपने चालक के साथ जयपुर मंडी में जीरा बेचकर 7 लाख रुपये लेकर आनंदपुर कालू लौट रहा था। इसी दौरान नागेलाव से आगे शिवपुरा करनोस के मध्य एक बिना नंबरी कार के चालक ने उनकी पिकअप के आगे अपनी कार को लगाकर उनकी पिकअप को रोक लिया और 4 नकाबपोश बदमाश उनसे 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय मीणा ने बताया कि पीड़ित गोपाल सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि पीड़ित की गाड़ी का पीछा एक बिना नंबरी स्विफ्ट कार कर रही थी। वारदात के उपरांत कार नागेलाव, अलीपुरा, गोला, नया बाड़िया होते हुए श्री सीमेंट ब्यावर की ओर जाती हुई नजर आई। जांच में पुलिस को टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में कार के असली नंबर मिल गए। इस पर वाहन मालिक से पूछताछ में बदमाशों की पहचान हुई। मामले में पहले से ही तीन आरोपित हामिद काठात, फिरोज उर्फ फरहू और सिकंदर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि चौथा आरोपित इकबाल उर्फ बाला काठात फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

कोरोना वायरस की नई लहर में पहली बार एक दिन में तीन लोगों की मौत

नई दिल्ली देशभर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का कहर जारी है। नई लहर में दिल्ली में कोरोना वायरस से पहली बार एक दिन में तीन लोगों की मौत हुई है। कोरोना से दिल्ली में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें दो महिला और एक पुरुष शामिल है। 57 वर्षीय महिला को मधुमेह, फेफड़े की समस्या थी। 57 वर्षीय पुरुष को मधुमेह, फेफड़े की समस्या थी। वहीं, 83 वर्षीय महिला को मधुमेह, उच्च रक्तचाप, फेफड़े की समस्या थी। विज्ञापन हालांकि, कोरोना के सक्रिय मरीजों में तीन दिन से गिरावट देखी गई है। शनिवार को सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 672 रह गई। कोई नया मामला भी दर्ज नहीं किया गया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार, 24 घंटे में 212 मरीजों ने कोरोना को मात दी। दिल्ली में एक जनवरी से अब तक 1960 कोरोना के मरीज सामने आए हैं जिनमें से 11 मरीजों की मौत हो गई। देश में दिल्ली कोरोना के कुल मामलों में दूसरे नंबर पर है। कितना खतरनाक है नया कोरोना स्ट्रेन? नए वैरिएंट्स आमतौर पर तेजी से फैलते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे पहले जितने घातक हों। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और पहले से बीमार व्यक्ति सबसे ज्यादा जोखिम में रहते हैं। हल्के लक्षणों से शुरू होकर गंभीर सांस की दिक्कत तक मामला जा सकता है। कोरोना के सामान्य लक्षण     बुखार या कंपकंपी     सूखी खांसी     गले में खराश     सिरदर्द और बदन दर्द     थकान और कमजोरी     सूंघने या स्वाद की क्षमता कम होना     सांस लेने में दिक्कत स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर घबराने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि सर्दी जुकाम के साथ सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित होने वाले मरीजों को डॉक्टर से मिलकर जांच कराना चाहिए। अधिकतर लोग घर पर रहकर ही ठीक हो जा रहे हैं, इसलिए संक्रमण की स्थिति में भी ज्यादा परेशान होने या अस्पताल भागने की जरूरत नहीं है।

पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर की बात- ईरान जंग में बनेंगे शांतिदूत!

रूस  मिडिल ईस्ट लंबे समय से जंग की आग में धधक रहा है. इजरायल और ईरान की जंग ने इसे और सुलगा दिया है. बीते 48 से ज्यादा घंटों से दोनों देश एक-दूसरे पर धड़ाधड़ मिसाइलें दाग रहे हैं. इस बीच मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बात की.  रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के एक अधिकारी यूरी उशाकोव ने बताया कि पुतिन और ट्रंप के बीच 50 मिनट तक बातचीत हुई. दोनों नेताओं की यह बातचीत लाभप्रद रही. इस दौरान इजरायल और ईरान के बीच की मौजूदा जंग से मिडिल ईस्ट पर पड़ने वाले खतरनाक प्रभावों पर मंथन किया गया. उशाकोव ने बताया कि इस दौरान पुतिन ने इजरायल और ईरान के राष्ट्रप्रमुखों के साथ हुई बातचीत का ब्योरा भी ट्रंप को दिया. पुतिन ने ईरान के खिलाफ इजरायल के मिलिट्री ऑपरेशन की निंदा की और इस जंग से उपजे तनाव पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि इसका खामियाजा पूरे मिडिल ईस्ट को भुगतना पड़ेगा.   पुतिन ने इस जंग को बढ़ने से रोकने के महत्व और इसके लिए संभावित मध्यस्थता के प्रयासों में रूस के शामिल होने की इच्छा पर जोर दिया. उन्होंने यह जंग रोकने के लिए संभावित मध्यस्थता की इच्छा जताई. ट्रंप ने भी मौजूदा स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा कि ईरान को बातचीत की टेबल पर लौटना ही होगा. उन्होंने कहा कि इस बातचीत के लिए अमेरिका के वार्ताकारों की टीम तैयार है और वह ईरान के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करना चाहते हैं. बता दें कि ट्रंप के साथ इस बातचीत के दौरान पुतिन ने उन्हें दो जून को इंस्ताबुल में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच बनी सहमति पर भी जानकारी दी और 22 जून के बाद यूक्रेन के साथ बातचीत की इच्छा जताई. इजरायल और ईरान एक-दूसरे पर अपनी पूरी क्षमता के साथ हमला कर रहे हैं. इजरायली सेना आईडीएफ का कहना है कि ईरान ने रातभर में 80 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. इनमें से लगभग 40 मिसाइलें उत्तरी इजरायल में दागी गई हैं. ईरान के हमले में अब तक 10 इजरायली नागरिकों की मौत की खबर है जबकि 200 घायल बताए जा रहे हैं. सात लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. वहीं, ईरान पर इजरायल के हमले में सेना के छह शीर्ष मिलिट्री जनरल की मौत का दावा किया गया है. इजरायल ने ईरानी नागरिकों से मिलिट्री इकाइयों और उनके आसपास के इलाकों को खाली करने को कहा है. इजरायली सेना ने पश्चिमी ईरान में मिसाइल स्टोरेज और लॉन्चर्स को निशाना बनाया है.   बीते 48 घंटों में ईरान पर इजरायल के हमलों में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें नौ के आसपास न्यूक्लियर वैज्ञानिक और कई बड़े ईरानी कमांडर्स भी शामिल हैं. घायलों की तादाद भी 300 से ज्यादा बताई जा रही है. ईरान ने इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों को देखते हुए कई राज्यों में अपने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया है.   

नगर निगम लेडीज़ क्लब, सिंगरौली ने फादर्स डे पर किया पिताओं को समर्पित भावपूर्ण आयोजन

सिंगरौली  नगर निगम लेडीज़ क्लब, सिंगरौली द्वारा फादर्स डे के  अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात क्लब की सदस्याओं द्वारा पिताओं को समर्पित गीत, कविताएँ और हृदयस्पर्शी नाट्य प्रस्तुतियाँ दी ।बच्चों द्वारा किए गए विशेष डांस और कविता पाठ ने सभी उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया।  आयोजन  के दौरान विशेष रूप से ‘पिता  छाया भी, छत भी’ विषय पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने सबके मन को छू लिया। जिसमें क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा के नेतृत्व में पिताओं को समर्पित इस समारोह ने एक भावनात्मक छाप छोड़ी। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने पिताओं के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। भावपूर्ण गीत, नृत्य और कविताओं ने उपस्थित जनों की आँखों को नम कर दिया। क्लब की ओर से सभी पिताओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। क्लब अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने अपने इस अवसर पर कहा कि  “पिता वह नींव हैं जिन पर हमारा वर्तमान और भविष्य खड़ा होता है। यह दिन हमें उनके संघर्ष और प्रेम को याद दिलाता है। ”कार्यक्रम के पश्चात स्वादिष्ट जलपान और मिलन समारोह ने आयोजन को और भी आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम की मेज़बानी बड़े ही गरिमापूर्ण ढंग से नेहा खत्री  ने की, जिनकी ऊर्जा और स्नेहिल प्रस्तुति ने समस्त आयोजन में चार चाँद लगा दिए। इस सुंदर आयोजन में क्लब की सक्रिय सदस्य सुमन पांडे, रेनू सिंह, मीना बैस, अंजू गोस्वामी, मनीषा तिवारी, गरिमा तिवारी, अर्चना, इला साहू, शशि द्विवेदी, अलमा सिंह, दुर्गा सिंह, श्रेया तिवारी, जागृति सिंह आदि  विशेष रूप से उपस्थित रहीं ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet