LATEST NEWS

सिद्ध शक्तिपीठ है कामाख्या मंदिर, हर तंत्र, हर कामना पूरी होती है यहां

कामाख्या देवी मंदिर में ना तो कोई प्रतिमा दिखेगी और ना ही कोई तस्वीर यहां बस पत्थरों में योनी आकार का भाग है। यह मंदिर अपने आप में एक बेहद ही रहस्यमयी मंदिर है। कामाख्या देवी तांत्रिको के लिए सबसे महत्वपूर्ण देवी है। इसलिए यहां तांत्रिक अपनी सिद्धियां प्राप्त करने आते है। भारत देश रहस्यों से भरा पड़ा है। देश में ऐसे कई रहस्यमयी मंदिर है जिनके आगे विज्ञान तक फेल हो गया है। आज हम आपको भारत के 10 प्रमुख रहस्यमयी मंदिरों में से एक एवं 51 शक्तिपीठों में प्रमुख कामाख्या देवी मंदिर के बारे में आपको बताने जा रहें है। असम राज्य की राजधारी दिसपुर के समीप गुवाहाटी से 8 किलोटिर दूर कामाख्या देवी का मंदिर है। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक प्रमुख मंदिर है। जहां सती देवी का योनि भाग गिरा था। आज भी यहां देवी के मासिक धर्म के कारण 3 दिन तक पानी लाल पड़ जाता है। यहां पर सैकड़ों तांत्रिक अपने एकांतवास से बाहर आते है और अपनी शक्तियों का प्रदर्शन करते है। मंदिर से काफी रहस्य जुड़े हुए है। यहा हर वर्ष अपनी मनोकामना लेकर लाखों की तादात में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते है। काले जादू एवं श्राप से मुक्ति भी यही पर मिलती है। यहां गिरा था देवी का योनि भाग, आज भी बहती है जल की धार बताया जाता है कि भगवान शिव से क्रोधित होकर सती ने विनाशकारी तांडव नृत्य धारण किया था। सती ने धरती को नष्ट करने की चेतावनी दी थी। क्रोध में आकर भगवान विष्णु ने सती के 51 टुकड़े कर दिए थे। जो पृथ्वी के अलग-अलग भागों में जाकर गिरे। इन्हीं में से सती का योनि भाग यहां गिरा था। यहां पर मंदिर में चट्टान के बीच बनी आकृति देवी की योनि को दर्शाता है। जिसके पास में एक झरना मौजूद है। योनि भाग से जल धार हल्की बहती रहती है। श्रद्धालुओं की मानें तो इस जल का पान करने से हर प्रकार के रोग एवं बीमारी दूर होती है।   लगता है अम्बुबाची का मेला, देवी के मासिक धर्म के कारण लाल पड़ जाता है कपड़ा कामाख्या देवी मंदिर पर हर वर्ष अम्बुबाची मेला लगता है। इस दौरान यहां का पानी लाल पड़ जाता है। पानी का लाल होना कामाख्या देवी के मासिक धर्म के कारण होना बताया जाता है। इसलिए तीन दिन तक मंदिर के पट (द्वार) बंद कर दिए जाते है। इन तीन दिनों के बाद द्वार खोल जाते है तो यहां लाखों की तादात में भक्त दर्शन करने पहुंचते है। देवी के मासिक धर्म से गिले हुए वस्त्रों को प्रसाद के रूप में दिया जाता है। इस गिले कपड़े को अम्बुबाची कहते है। इसलिए मेले का नाम भी अम्बुबाची दिया गया है। तांत्रिकों के लिए महत्वपूर्ण है कामाख्या देवी, पशु की बली देकर करते है प्रसन्न कामाख्या देवी मंदिर में ना तो कोई प्रतिमा दिखेगी और ना ही कोई तस्वीर यहां बस पत्थरों में योनि आकार का भाग है। यह मंदिर अपने आप में एक बेहद ही रहस्यमयी मंदिर है। कामाख्या देवी तांत्रिको के लिए सबसे महत्वपुर्ण देवी है। इसलिए यहां तांत्रिक अपनी सिद्धियां प्राप्त करने आते है। तांत्रिकों के लिए काली और त्रिपुर सुंदरी देवी के बाद कामाख्या सबसे महत्वपूर्ण देवी है जो तांत्रिको को सिद्धियां प्रदान करने में सहायक है। जब व्यक्ति पूरी तरह तांत्रिक नहीं बनता जब तक वो कामाख्या के सामने मत्था नहीं टेकता है। नहीं तो देवी नाराज हो जाती है। यहां का तांत्रिक मेला अपने आप में रहस्यमीय है। इसलिए कामाख्या देवी मंदिर को सबसे शक्तिशाली मंदिर माना गया है। यहां पर बकरे या भैंसे की बलि देकर भंडारा करने से कामाख्या देवी प्रसन्न होती है। इतना ही नहीं अगर किसी पर काला जादू या श्राप का साया है तो उसे यहीं से छुटकारा मिलता है।  

फिल्म कन्नप्पा का ट्रेलर रिलीज

मुंबई,  विष्णु मांचू, अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल जैसे सितारों से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म कन्नप्पा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म कन्नप्पा में विष्णु मांचू लीड रोल में हैं। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म कन्नप्पा की कहानी तिन्नाडु (विष्णु मंचू) नाम के एक ऐसे शख्स पर आधारित है जो एक महान योद्धा और धनुर्दारी है। उसके गांव और कबीले पर बुरे लोगों की नजर है जिनसे बचाने के लिए वह कुछ भी करने के लिए तैयार है। गांव के लोगों को भगवान में आस्था है लेकिन थिन्नन नास्तिक है लेकिन एक वक्त आता है जब उसे भगवान शिव पर इस कदर आस्था हो जाती है कि उससे बड़ा कोई भक्त ही नहीं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि शिवलिंग को कई लोग चुराने की कोशिश करते हैं, लेकिन ‘तिन्नाडु’ यानी विष्णु मांचू इसकी रक्षा करता है। तिन्नाडु उन लोगों को मार देता है जो शिवलिंग चुराने आते हैं और वह वहां के लोगों की रक्षा भी करता है। हालांकि वह भगवान में विश्वास नहीं रखता, उसके लिए शिवलिंग बस एक पत्थर है, तब भगवान शिव (अक्षय कुमार) तिन्नाडु को भक्ति की राह पर लाने के लिए रूद्र यानी प्रभास को भेजते हैं।फिल्म ‘कन्नप्पा’ में विष्णु मांचू के पिता मोहन बाबू ने प्रोड्यूस किया है।  इस फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। इस फिल्म में विष्णु मंचू,अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल (कैमियो), मोहन बाबू, काजल अग्रवाल, नयनतारा, प्रीति मुखुंदन और ब्रह्मानंदन अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म से अक्षय कुमार तेलुगु फिल्म में शुरुआत कर रहे है। यह फिल्म 27 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।  

दमोह, धार और मैहर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत

भोपाल, मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में पिछले दो दिनों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 6 लोग मारे गए हैं। कई झुलसे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो दिनों में दमोह, धार और मैहर जिलों में बेमौसम आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की ये घटनाएं दर्ज की गईं। दमोह जिले के मगरोन थाने के अंतर्गत सिमरी बड़ौदा गांव में शनिवार शाम को तीन बच्चों पर बिजली गिरी। एक नारायण अहिरवार नाम के व्यक्ति का 14 वर्षीय बेटा अमित अपने दोस्त मदन (15) और अनिल (17) के साथ खेत पर गया था। खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। पुलिस ने बताया कि कमोदा अहिरवार का बेटा मदन बेहोश था, जब उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल अमित और अनिल का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मदन की छाती पर बिजली गिरने के निशान थे और कपड़े फटे हुए थे, जिससे पता चलता है कि बिजली गिरने की घटना कितनी गंभीर थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। धार के सरदारपुर क्षेत्र में तीन अलग-अलग घटनाओं में खेत में काम कर रहे मजदूरों की जान चली गई। रुंडी गांव की वरदी बाई और नाहरपुरा जोलाना गांव के सुखराम खेत से लौटते समय बिजली की चपेट में आए। अमझेरा थाने के राताकोट गांव में सोहन सिंह डामोर की पत्नी मुन्नी पर भी खेत में काम करते हुए बिजली गिरी और उनकी मौत हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई मवेशी भी मर गए। अमझेरा क्षेत्र में बख्तावर के पास बिजली गिरने से 7 बकरियां मर गईं और पशुओं की देखभाल कर रहा 25 वर्षीय नितेश झुलस गया। अमझेरा स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज चल रहा है। मैहर में बिजली गिरने से मड़ई गांव के 35 वर्षीय सूरज रावत की मौत हो गई, जो पेड़ के नीचे आराम कर रहा था। आसपास के गांवों में भी अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। 13 वर्षीय अतुल और उसके 23 वर्षीय चाचा महाजन बकरियां चराते समय बिजली की चपेट में आ गए, जबकि 32 वर्षीय कल्पना सिंह और 8 वर्षीय किशन सिंह सोनवारी में खेतों में काम करते समय झुलस गए।  

गर्मी में हीटस्ट्रोक का रहता है खतरा, ऐसे करें बचाव

इस मौसम में गर्मी से बचने का आसान तरीका है कि आप धूप के संपर्क में कम से कम आएं। कोशिश करें कि आप गर्म मौसम में बाहर न जाएं। अगर आपका जाना जरूरी हो तो सुबह जल्दी या शाम के समय जाने का प्रयास करें। अगर आप घर पर हैं तो भी घर को ठंडा रखने का प्रयास करें। गर्मी के मौसम में जिन लोगों को ज्यादातर बाहर रहना पड़ता है, उन्हें हीटस्ट्रोक का खतरा काफी अधिक होता है। दरअसल, गर्म हवाएं और शरीर के निर्जलीकरण के कारण व्यक्ति को हीटस्ट्रोक होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर इस मौसम थोड़ी भी लापरवाही बरती जाए तो इससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है। आपको भी इस मौसम में लू न लगे, इसके लिए आपको कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में- पीएं पर्याप्त पानी इस मौसम में लू से बचने के लिए शरीर को निर्जलीकृत होने से बचाना बेहद आवश्यक है। इसके लिए अपने साथ पानी की बोतल कैरी करें और हर थोड़ी देर में पानी या अन्य पेय पदार्थ जैसे छाछ, लस्सी, नींबू पानी, नारियल पानी, आम का पन्ना आदि पीएं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि वह बहुत अधिक ठंडा न हो क्योंकि इससे पेट में दर्द या ऐंठन होने की संभावना बढ़ जाती है। धूप से बचाव इस मौसम में गर्मी से बचने का आसान तरीका है कि आप धूप के संपर्क में कम से कम आएं। कोशिश करें कि आप गर्म मौसम में बाहर न जाएं। अगर आपका जाना जरूरी हो तो सुबह जल्दी या शाम के समय जाने का प्रयास करें। अगर आप घर पर हैं तो भी घर को ठंडा रखने का प्रयास करें। इसके लिए परदे आदि का प्रयोग करें ताकि धूप की तेज रोशनी घर के भीतर प्रवेश न कर सके। कपड़े व खानपान तपिश भरे इस मौसम में बाहर का खाना खाने से बचें। घर पर ही लाइट भोजन ही करें। कभी भी खाली पेट घर से बाहर न निकलें। साथ ही आपके कपड़े भी ऐसे होने चाहिए जो आरामदायक, हल्के रंग के व नेचुरल फैब्रिक जैसे कॉटन व लिनन के बने हों। वहीं गर्मी के मौसम में बाहर निकलते समय खुद को धूप से बचाएं। इसके लिए आप हैट, सनग्लासेज आदि का प्रयोग करें। खुद को रखें ठंडा शरीर का तापमान भीतर से बनाए रखने के लिए तरल पदार्थों पर अधिक फोकस करें। वहीं अगर बाहर से आपकी बॉडी गर्म हो रही हैं तो आप तौलिए को गीला करके उसे अपने पैरों या सिर पर रख सकते हैं। वहीं पैरों को ठंडे पानी की बाल्टी में कुछ देर के लिए रखें। इससे भी शरीर का तापमान सामान्य होता है।  

फिजियोथेरेपी में अपना कॅरियर बनाकर कमाएं पैसा और नाम

एक फिजियोथेरेपिस्ट सिर्फ अलग-अलग तरीकों से मरीजों का इलाज ही नहीं करता, बल्कि वह पेंशेंट को यह भी यकीन दिलाता है कि वह जल्द ठीक हो सकते हैं और वह भी बिना किसी दवाई के। मरीजों में आत्मविश्वास जगाने के लिए पहले आपके भीतर आत्मविश्वास होना जरूरी है। कहते हैं कि दूसरों की सेवा करने में जो आनंद आता है, वह दुनिया की किसी चीज में नहीं हो सकता। आमतौर पर लोग दूसरों की मदद कम ही करते हैं, लेकिन अगर आप दूसरों की तकलीफ नहीं देख सकते तो अपने इस मनोभाव के जरिए ही अपना भविष्य बना सकते हैं। दरअसल, फिजियोथेरेपी एक ऐसा ही क्षेत्र है, जिसमें दूसरों की सेवा करने का आनंद तो प्राप्त होता है ही, साथ ही व्यक्ति काफी अच्छा पैसा और प्रतिष्ठा भी प्राप्त करता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में- क्या है फिजियोथेरेपी फिजियोथेरेपी वास्तव में चिकित्सा विज्ञान की ही एक शाखा है। फिजियोथेरेपी की खासियत यह है कि इसमें इलाज के दौरान किसी भी तरह की दवाई का इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि एक फिजियोथेरेपिस्ट व्यायाम, इलेक्ट्रोथेरपी व मसाज जैसे तरीकों का इस्तेमाल करके व्यक्ति को उसकी स्वास्थ्य समस्या से निजात दिलाता है।   स्किल्स एक फिजियोथेरेपिस्ट सिर्फ अलग-अलग तरीकों से मरीजों का इलाज ही नहीं करता, बल्कि वह पेंशेंट को यह भी यकीन दिलाता है कि वह जल्द ठीक हो सकते हैं और वह भी बिना किसी दवाई के। मरीजों में आत्मविश्वास जगाने के लिए पहले आपके भीतर आत्मविश्वास होना जरूरी है। इतना ही नहीं, इस क्षेत्र में कम्युनिकेशन स्किल व प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल मील का पत्थर साबित होते हैं। एक फिजियोथेरेपिस्ट को अपने काम के दौरान कई तरह के मरीजों की समस्याओं को देखना, समझना व उससे निपटना होता है, इसलिए आपकी सहनशक्ति अधिक होनी चाहिए और आपके भीतर दूसरों की मदद करने का जज्बा होना चाहिए। साथ ही अपने कार्य के प्रति प्रेम होना भी उतना ही जरूरी है। योग्यता अगर आप फिजियोथेरेपिस्ट बनना चाहते हैं तो आप बीपीटी यानी बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, एमपीटी यानी मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। आजकल गवर्नमेंट व प्राइवेट दोनों तरह के कॉलेज में फिजियोथेरेपी कोर्स संचालित किए जाते हैं। लेकिन अगर आप सरकारी कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो पहले आपको स्टेट या सेंट्रल लेवल के एंट्रेंस एग्जाम पास करना होना। वहीं प्राइवेट कॉलेजों में डायरेक्ट और परीक्षा द्वारा दोनों ही तरह से एडमिशन लिया जाता है। संभावनाएं आजकल जिस तरह बीमारियां पैर पसार रही हैं, उसे देखते हुए फिजियोथेरेपिस्ट की मांग भी बढ़ती जा रही है। एक फिजियोथेरेपिस्ट विभिन्न अस्पतालों व क्लिनकि से लेकर, रिहैबिलिटेशन सेंटर, ओल्ड एज होम्स, हेल्थ सेंटर्स, नर्सिंग होम्स एंड डे सेंटर्स, स्पोर्ट्स क्लिनकि, क्लब, जिम सेंटर्स आदि में काम की तलाश कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कुछ समय के अनुभव के बाद आप खुद का फिजियोथेरेपी सेंटर भी चला सकते हैं।   आमदनी इस क्षेत्र में आमदनी आपके अनुभव के साथ बढ़ती जाती है। वैसे शुरूआती दौर में आप दस से बीस हजार रूपए प्रतिमाह आसानी से कमा सकते हैं। कुछ समय बाद जब आपका अनुभव बढ़ता है और आप किसी अच्छे हॉस्पिटल या हेल्थ सेंटर के साथ जुड़कर काम करते हैं तो आप महीने के 40000 से 50000 रूपए भी आसानी से कमा सकते हैं। वहीं अगर आप अपना प्राइवेट फिजियोथेरेपी सेंटर खोलते हैं तो आप पर सिटिंग के हिसाब से चार्ज कर सकते हैं।   प्रमुख संस्थान… पं दीनदयाल उपाध्याय इंस्टिट्यूट फॉर फिजिकली हैंडिकैप्ड, नई दिल्ली के जे सौम्या कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, मुंबई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजूकेशन एंड रिसर्च, पटना सांचती कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी, पुणे अपोलो फिजियोथेरेपी कॉलेज, हैदराबाद निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, तेलंगाना नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रिहेबिलिटेशन ट्रेनिंग एंड रिसर्च, उड़ीसा एसडीएम कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, कर्नाटक जे एस एस कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, मैसूर महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल एजुकेशन, केरल डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन, तमिलनाडु  

सिपाहियों को लेटर देकर बोले शाह- हर नागरिक को प्राथमिकी दर्ज होने के तीन साल के अंदर न्याय मिल सके

लखनऊ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि सरकार अगले पांच साल में ऐसी व्यवस्था बनाने जा रही है जिससे हर नागरिक को प्राथमिकी दर्ज होने के तीन साल के अंदर न्याय मिल सके। शाह ने यह भी दावा किया कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। गृह मंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस में 60,244 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर अपने संबोधन में कहा, ‘भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, यह तीनों कानून…. मैं आज आप सबके सामने बोलकर जा रहा हूं कि पांच साल के अंदर देश में ऐसी व्यवस्था बन जाएगी कि कोई भी प्राथमिकी दर्ज हुई तो नागरिक को उच्चतम न्यायालय तक तीन साल के अंदर न्याय मिल जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘सीसीटीएनएस, आईसीजेएस और फॉरेंसिक साइंस की सारी सुविधाओं और तकनीक के आधार पर न्याय को आगे बढ़ाने की व्यवस्था करनी है।’ शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल में देश सुरक्षित हुआ है। उन्होंने कहा, ‘सबसे बड़ी बात है कि मोदी जी के 11 साल में देश सुरक्षित हुआ है। देश के 11 राज्यों में नक्सलवाद हुआ करता था। अब 11 सालों में 11 राज्यों में से नक्सलवाद तीन जिलों में बचा है….और मेरी बात याद रखना, 31 मार्च 2026 को यह देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा।’ गृह मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान और उसके द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को करारा जवाब दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा, ‘कांग्रेस के शासन में आए दिन आतंकवादी हमले होते थे। अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, जयपुर, कोयंबटूर और कश्मीर की तो बात ही छोड़ दें। मोदी जी के शासन में पाकिस्तान ने जब उरी में हमले का प्रयास किया तो हमने सर्जिकल स्ट्राइक की, पुलवामा में किया तो हमने एयर स्ट्राइक की और पहलगाम में किया तो ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवादियों के मुख्यालय को चूर-चूर कर दिया।’ उन्होंने कहा, ‘नरेन्द्र मोदी जी ने पूरी दुनिया में एक संदेश भेजा है कि भारतीयों का खून जमीन पर बहाने के लिए नहीं है और जो भी यह हिमाकत करेगा उसको दंड दिया जाएगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने एक सख्त संदेश पूरी दुनिया को भेजने का काम किया है।’ केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘हमारी सेना के वीर जवानों की सटीक मारक क्षमता ने जहां आतंकवादी बैठकर गरजते थे, इंटरव्यू देते थे, बयान देते थे उन्हीं अड्डों को जमींदोज कर दिये। अब उनके रोते हुए इंटरव्यू आ रहे हैं। यह सशक्त भारत का एक नया युग शुरू हुआ है।’ शाह ने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को कहा, ‘आपका डर गुंडागर्दी करने वालों और माफिया पर सख्त से सख्त होना चाहिए और गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों को आप में मसीहा दिखाई पड़ना चाहिए। इस तरह से उत्तर प्रदेश के माध्यम से आप देश की सेवा करेंगे, इसका मुझे भरोसा है।’ इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने 15 नवचयनित पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण किये। इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक और उनके तमाम मंत्रिमंडलीय सहयोगियों तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने हवाई अड्डे पर गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी की। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने भी संबोधित किया।  

2-3 महीने पहले बंद किया गया था इंद्रायणी नदी पर बना पुल, बारिश और तेज बहाव के कारण अचानक ढह गया, 20 लोग नदी में बहे

पुणे  पुणे के तलेगांव क्षेत्र के कुंडमाल के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल भारी बारिश और तेज बहाव के कारण अचानक ढह गया, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया. प्रशासन को आशंका है कि इस हादसे में करीब 15 से 20 लोग नदी में बह गए. बताया जा रहा है कि ये पुल पिछले कुछ समय से खस्ताहाल स्थिति में था और वाहनों के लिए पहले ही बंद कर दिया गया था, लेकिन भारी बारिश और नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई लोग इस पुल पर आ गए और बढ़े हुए जलस्तर के नजारे देख रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुट गई हैं. नदी में गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा है और लोगों में दहशत का माहौल है. प्रशासन ने लोगों से नदी के आसपास अनावश्यक रूप से जमा न होने की अपील की है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. बताया जा रहा है कि ये पुल 2-3 महीने पहले बंद किया गया था. क्योंकि पुल बेहद जर्जर स्थिति में था. अभी तक 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. घटनास्थल पर 15 एंबुलेंस मौजूद हैं. पुलिस ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंडमाल गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया. 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है. 5 से 6 लोगों को बचा लिया गया है.  

मौसम में आया कुछ बदलाव, जल्द आने वाला है मॉनसून, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलेगी

नई दिल्ली  उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है। मौसम में कुछ बदलाव आया है, लेकिन आने वाले दिनों में मॉनसून के आने से और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। इसके अलावा, गुजरात के कुछ हिस्सों, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में अगले 24 घंटे में मॉनसून आने की उम्मीद है, जबकि पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में अगले तीन दिनों में मॉनसून आ जाएगा। वहीं, दक्षिण भारत में और कोंकण व गोवा में 16 जून तक भारी से बहुत भारी बरसात होने वाली है। इसके अलावा, तमिलनाडु, कराईकल में 17 जून, केरल, माहे में 18 व 19 जून, लक्षद्वीप, तेलंगाना में 15 जून, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 15 व 16 जून, कर्नाटक में 16-18 जून को भारी बारिश होगी। पश्चिमी भारत की बात करें तो कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ में 18-21 जून, गुजरात में 18 और 19 जून को भारी बारिश होगी। वहीं, कोंकण, गोवा में 15-18 जून के बीच भी बारिश होने वाली है। पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो झारखंड में 15 जून, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 और 16 जून, पूर्वी मध्य प्रदेश में 16-19 जून, छत्तीसगढ़, बिहार में 15 और 16 जून को बरसात होगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15, 20, 21 जून, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 16-20 जून, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार में 15-21 जून, झारखंड, ओडिशा में 16-20 जून के बीच भारी बरसात का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 15, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 जून, झारखंड, ओडिशा में 17 और 18 जून, बिहार में 18 व 19 जून, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 और 20 जून को भारी बरसात होने वाली है। उत्तर पश्चिम भारत को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में 15 जून, हरियाणा में 15 और 21 जून, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और फिर 18-21 जून, पूर्वी राजस्थान में 15 और 16, 20 व 21 जून, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18-21 जून, पश्चिमी राजस्थान में 16 जून, हिमाचल प्रदेश में 20 व 21 जून को भारी बरसात होने वाली है। इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान में 15 जून को धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है। हरियाणा में 15 जून को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।  

62 साल के टॉम क्रूज ने 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड एना के साथ लंदन में किया डिनर डेट

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज और उनकी 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड एना डे आर्मस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार दोनों लंदन में डिनर डेट पर निकले। इससे उनके कथित रिश्ते के बारे में अटकलों को और हवा मिल गई है। इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। मालूम हो कि टॉम जहां 62 साल के हैं तो एना 37 साल की हैं। दोनों की उम्र के बीच 25 साल का अंतर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Tom Cruise और एना एना डे आर्मस अलग-अलग आए थे, लेकिन बाद में एक-दूसरे के साथ बहुत खुश दिखाई दिए। दोनों ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था। भीड़ और पपाराजी की परवाह से दोनों दूर थे। पहले भी मिल चुके हैं टॉम और एना हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब टॉम और एना को एक साथ देखा गया है। वे पहले भी कई बार मिल चुके हैं, जिससे उनके अफेयर के कयास लगाए जाने लगे। दोनों के करीबी सूत्र ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया, ‘टॉम उनसे पूरी तरह से आकर्षित लग रहे हैं। निश्चित रूप से एक मजबूत संबंध है।’ सूत्र ने कहा कि एना ‘उनकी कंपनी (साथ) को बहुत एंजॉय करती हैं। वो पहले से ज्यादा स्माइल कर रही हैं और उनके आसपास के लोगों ने देखा है कि वो चमक रही हैं।’ टॉम का 44 साल का एक्टिंग करियर टॉम क्रूज की फिल्मों की बात करें तो उनका ये सफर 1981 में Endless Love से शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक वो एक्टिंग की दुनिया में बने हुए हैं। 1996 में आई Mission: Impossible ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। 2025 में वो Mission: Impossible – The Final Reckoning में नजर आए। ये फिल्म दुनियाभर में जमकर कमा रही है। अगले साल वो Untitled Alejandro G. Inarritu film में होंगे। अभी ये पोस्ट-प्रोडक्शन में है। टॉम इसके प्रोड्यूसर भी हैं।

बीते लगभग ढाई माह में हुआ 10 बार आंदोलन-कंपनी का लक्ष्य 85 फीसदी से भी कम

कोरबा, चालू वित्त वर्ष के पहली तिमाही में उम्मीद के अनुरूप उत्पादन से लक्ष्य को हासिल करने में भू-विस्थापितों का आंदोलन बाधा बन रही है। बीते लगभग ढाई माह में 10 से अधिक बार अब तक आंदोलन हो चुका है, इस दौरान कोयला खनन, माइंस विस्तार का काम रोका गया। अब पहली तिमाही की 18 दिन की अवधि ही शेष रह गई है। एसईसीएल के मेगा प्रोजेक्ट गेवरा, दीपका व कुसमुंडा की कोल कंपनी के कुल उत्पादन में सर्वाधिक भागीदारी रहती है। इन्हीं खदानों में भू-विस्थापितों का खदान बंदी आंदोलन भी हुआ है। कोयला खदान विस्तार के लिए जटराज की अधिग्रहित जमीन पर खनन कार्य के दौरान पिछले महीने कुसमुंडा खदान से प्रभावित भू-विस्थापितों के विरोध से प्रभावित हुआ। एसईसीएल कोरबा एरिया की अंबिका माइंस से कोयला उत्पादन शुरू नहीं हो सका है। इसकी वजह माइंस प्रभावित ग्राम करतली के भू-विस्थापितों द्वारा बार-बार मिट्टी हटाने का काम बंद करा देना माना जा रहा है। कोयला खदानों के भीतर भी खनन कार्य को भू-विस्थापितों ने प्रभावित किया। बीते 16 अप्रैल को गेवरा, दीपका व कुसमुंडा खदान में ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति ने खनन व परिवहन कार्य को रोक दिया था। 22 अप्रैल को भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ ने किसान सभा के समर्थन से कुसमुंडा खदान में खदान बंदी आंदोलन से नौकरी के पुराने लंबित प्रकरणों के निपटारे की मांग करी थी। 19 मई को नराईबोध के भू-विस्थापितों ने पार्षद अमिला पटेल के नेतृत्व में एसईसीएल गेवरा खदान का खनन व परिवहन का कार्य प्रभावित किया। इसी महीने कुसमुंडा खदान में भू-विस्थापितों के खनन व परिवहन का काम रोकने पर पुलिस ने 3 महिला सहित 7 भू-विस्थापितों को गिरफ्तार किया था। वित्त वर्ष 2025-26 में 12 जून तक एसईसीएल को 41.31 मिलियन टन कोल प्रोडक्शन का लक्ष्य दिया गया था। मगर कोल कंपनी का लक्ष्य का 85 फीसदी से भी कम कोयला उत्पादन हुआ है। मानसून सीजन ने अभी तक दस्तक नहीं दी है। इसके बावजूद एसईसीएल अभी के लक्ष्य से कम खनन किया है। बारिश में खुली खदानों का उत्पादन प्रभावित जरूर होता है। भू-विस्थापतों का खदान बंदी आंदोलन खनन कार्य में बाधा बनी है। अभी तक का कुल उत्पादन 33.21 मिलियन टन है।  

राजा की हत्या की साजिश सोनम से उसकी शादी के 11 दिन पहले ही रच ली गई थी, तीनों लड़कों ने इसलिए की राजा की हत्या

इंदौर इंदौर की राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सोनम और उसके लवर राज कुशवाहा के साथ राजा की हत्या करने वाले तीनों लड़के फिलहाल मेघालय पुलिस की 8 दिनों की कस्टडी में हैं। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में सोनम और राज ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने ने ही राजा को मारने की साजिश रची थी। इसी के साथ ये भी पता चला है कि राजा की हत्या की साजिश सोनम से उसकी शादी के 11 दिन पहले ही रच ली गई थी। इससे पहले खबर थी कि तीनों लड़के, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने पैसों के लिए सोनम के कहने पर राजा की हत्या की। लेकिन अब इस पर एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल पहले बताया जा रहा था कि राजा की हत्या के लिए सोनम और राज ने भाड़े पर तीन लोगों को बुलाया था और राजा की सुपारी दी थी। लेकिन मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की अटकलों को खारिज कर दिया है। पुलिस ने साफ किया है कि तीनों लड़के राज कुशवाहा के पहचान वाले हैं। इनमें से एक राज का चचेरा भाई भी है। पुलिस ने बताया कि तीनों लड़कों को पैसे के लिए राजा की हत्या का काम नहीं सौंपा गया था बल्कि राज के साथ वफ़ादारी और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती की खातिर उन्होंने राज की हत्या की और सोनम का साथ दिया। बताया ये भी जा रहा है कि सोनम के संकेत देने के बाद ही विशाल ने सबसे पहले राजा पर वार किया था जिसके बाद अन्य दो लड़कों ने भी वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह सब सोनम की आंखों के सामने हुआ। इसके बाद राजा के शव को खाई में फेंकने में तीनों लड़कों के साथ-साथ सोनम ने भी मदद की थी। बता दें, इंदौर से हनीमून के लिए सोनम और राजा 23 मई को लापता हो गए थे। उनकी तलाश के लिए मेघालय पुलिस सर्च ऑपरेशन भी चलाया जिसके बाद 2 जून को पुलिस को एक खाई में राजा का शव मिला। शव काफी खराब हालत में था। लेकिन सोनम अब भी लापता थी। इसके बाद पुलिस को राजा की हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू, उनकी स्कूटी और रेनकोट भी मिला था। इसके बाद पुलिस ने अपने जांच के एंगल को बदला और सोनम से जुड़ी सभी जानकारी जुटाने में लग गई। जिस होम स्टे में सोनम और राजा रुके थे, जिस गाइड ने देखा था, उनके बयान से लेकर सोनम की कॉल डिटेल, तक हर छोटी से छोटी चीज पुलिस खंगालने लगी। सोनम की कॉल डिटेल से पुलिस को पता चला कि सोनम राज कुशवाहा नाम के एक शख्स से लगातार संपर्क में थी। इसके बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ी और 8 जून की रात को राज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया। राजा की हत्या के बाद इंदौर में सीक्रेट फ्लैट में रह रही थी सोनम बताया ये भी जा रहा है कि राजा की हत्या के बाद सोनम रूट बदलकर वापस इंदौर गई थी और 30 जून से 7 जून तक वही रही थी। लेकिन राजा के पकड़े जाने के बाद वह घबरा गई और गाजीपुरे के काशी नाम के ढाबे में जाकर उसके मालिक से फोन लेकर अपने घरवालों को फोन किया और अपनी लोकेशन बताई। इसके बाद सोनम के भाई गोविंद और ढाबे के मालिक ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस उसे वहां से ले गई। सभी हत्यारों को भी पुलिस ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान पहले सोनम ने अपनी किडनैपिंग की झूठी कहानी सुनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन आखिर में टूट गई और राजा की हत्या की बात स्वीकार कर ली।  

कैंची धाम का 61वां स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

नैनीतल,  उत्तराखंड में आज कैंची धाम का 61वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, जिसके चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। बता दें कि कैंची धाम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के जुटे हुए हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सुबह पांच बजे से ही कैंची धाम में श्रद्धालुओं को मालपुए के प्रसाद बंटना शुरू हुआ था, जिसके बाद मेले की शुरूआत हुई। बता दें कि मेले में जाने के लिए श्रद्धालुओं की कतार दो किमी लंबी लगी हुई थी। इस दौरान श्रद्धालुओं को बारिश का सुहाना नजारा भी देखने को मिला। वहीं श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारों के साथ कैंची धाम पहुंचे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार श्रद्धालुओं के बीच बाबा के प्रति जोश ज्यादा देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु दिल्ली, नेपाल, हरियाणा, सूरत, मुंबई, देहरादून आदि बड़े शहरों से कैंची धाम पहुंचे हैं। 10 बजे तक चालीस हजार श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच गए थे। कैंची धाम के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें कैंची धाम की स्थापना नीम करोली बाबा ने की थी, जिन्हें हनुमान जी का अवतार माना जाता है। यह धाम आस्था और भक्ति का प्रतीक है, जहां श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूरा करने के लिए आते हैं। नीम करोली बाबा ने 1962 में कैंची गांव का दौरा किया और वहां एक मंदिर की स्थापना की, जो आज कैंची धाम के नाम से प्रसिद्ध है। स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन हर साल कैंची धाम में स्थापना दिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस दौरान मंदिर में मालपुए के प्रसाद को भोग लगता है, जो श्रद्धालुओं में बहुत प्रसिद्ध है। वहीं इस साल भी ऐसा ही हुआ है। बता दें कि प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा की व्यवस्था की है, जो कैंची धाम तक पहुंचने में मदद करेगी। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जिनमें पीए सिस्टम, ड्रोन और हाई-रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं। कैंची धाम मेले को लेकर ट्रैफिक प्लान पार्किंग: प्रशासन ने 15 पार्किंग स्थल बनाए हैं, जहां श्रद्धालु अपने वाहन पार्क कर सकते हैं और शटल सेवा से कैंची धाम पहुंच सकते हैं। डायवर्जन: ट्रैफिक प्लान के अनुसार, कुछ मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, इसलिए श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने मार्ग की योजना पहले से बना लें।  

राम कपूर और गौतमी ने खरीदी लैम्बोर्गिनी Urus SE

मुंबई टीवी के फेमस एक्टर राम कपूर और उनकी वाइफ गौतमी कपूर ने अपने लिए एक शानदार एसयूवी खरीदी है। कपल ने नई लेम्बोर्गिनी उरुस SE खरीदी है, जिसकी कीमत कथित तौर पर करोड़ों रुपये है। राम की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। मालूम हो कि उरुस का ये लेटेस्ट वर्जन भारत में 2024 में लॉन्च किया गया था। जानकारी के मुताबिक, Urus SE को लेम्बोर्गिनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल के रूप में जाना जाता है और इस बार जो चीज लोगों का ध्यान खींच रही है, वो है कार का आकर्षक कस्टमाइजेशन। Ram Kapoor ने जो कलर चुना है, वो शानदार है। इसके बाहरी हिस्से के लिए वर्डे गेआ (मैट ऑलिव ग्रीन) पेंट चुना है और बोल्ड ऑरेंज एक्सेंट के साथ ब्लैक लेदर इंटीरियर। इस लग्जरी कार की कितनी है कीमत? एक रिपोर्ट में कहा गया कि इस कार की कीमत 4.57 करोड़ रुपये से ज्यादा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये एसयूवी 5.21 करोड़ रुपये की है। ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आएंगे राम कपूर! ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के जज हरपाल सिंह ने इंस्टाग्राम पर सेट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें राम भी नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि ये शो जल्द ही खत्म होने वाला है। इसकी जगह ‘पति पत्नी और पंगा’ शो आएगा। इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। हिना खान-रॉकी जायसवाल से लेकर स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद भी नजर आएंगे। राम ने पपाराजी को कहा शुक्रिया रामजब सेट पर पहुंचे तो पैप्स ने उन्हें कैप्चर किया। राम ने उनका शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘मुझे इतना प्यार दिखाने के लिए धन्यवाद आप लोग!!’ राम अपनी फिटनेस को लेकर खूब चर्चा में हैं। उनपर आरोप लगते हैं कि उन्होंने एक दवा ‘ओजेम्पिक’ का इस्तेमाल किया है। हालांकि, वो इसे खारिज करते हैं।

सांसदों और विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, विभिन्न वक्ता देंगे संबोधन

पचमढ़ी, मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल समेत अन्य कई वक्ता अपने संबोधन देंगे। प्रशिक्षण वर्ग के आज सात सत्र होंगे। दोपहर को सांसदों और विधायकों के लिए कार्यालय प्रबंधन और सामाजिक शिष्टाचार का सत्र होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल संबोधन देंगे। आज ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विकसित मध्यप्रदेश 2047 – अवसर एवं चुनौती विषय पर जनप्रतिनिधियों के समक्ष विचार प्रस्तुत करेंगे। पार्टी महासचिव विनोद तावड़े आज पार्टी के सांसदों और विधायकों को सोशल मीडिया और मीडिया विषय पर संबोधित करेंगे। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग का आज दूसरा दिन है। शनिवार को प्रशिक्षण के पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना संबोधन दिया था। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।  

प्रदेश में कोरोना के 120 एक्टिव केस, भोपाल में मिले 2 नए मरीज

भोपाल मध्य प्रदेश में कोरोना तेजी पैस पसर रहा है. राजधानी भोपाल में 2 नए मरीज मिले हैं. ऐसे में इनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए एम्स भेजे गए हैं. फिलहाल, दोनों मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन सभी जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. साथ ही ट्रेवल इनकी हिस्ट्री भी निकाली जा रही है. बता दें कि अब भोपाल में कुल एक्टिव केस की संख्या 8 हो गई है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 27 नए केस मिले हैं. कुल 169 लोग संक्रमित हैं, जिनमें से 120 एक्टिव केस हैं. जबकि 46 मरीज ठीक हो चुके हैं और इस साल अब तक 3 मौतें दर्ज की गई हैं. इंदौर, भोपाल जैसे बड़े शहरों में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. वहीं नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की भी टेंशन बढ़ गई है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की लापरवाही न करें. हल्की सर्दी, खांसी या बुखार जैसी सामान्य लक्षणों को भी नजरअंदाज न करें और तुरंत जांच करवाएं. साथ ही, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने और हाथों की सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet