LATEST NEWS

भीषण गर्मी के बीच पाकिस्तान गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है, फसलों में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिए जाने से पाकिस्तान अब गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है. पाकिस्तान के इंडस रीवर सिस्टम अथॉरिटी (सिंधु नदी प्रणाली प्राधिकरण) ने बताया कि बुधवार को उसे जितना पानी प्राप्त हुआ, उसकी तुलना में उसने 11,180 क्यूसेक अधिक पानी छोड़ा है, जिससे जल उपलब्धता का संकट और गहरा गया है. पाकिस्तान के दो प्रमुख जलाशयों, सिंधु नदी पर तरबेला और झेलम नदी पर मंगला, का जल स्तर अपने-अपने डेड स्टोरेज लेवल (जल भंडारण के न्यूनतम स्तर) के करीब पहुंच गया है. इसका मतलब यह है कि पानी का प्रवाह लगभग समाप्त हो गया है, जिससे सिंचाई या पीने के लिए इसका उपयोग सीमित हो जाता है.  पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में संकट गंभीर है, जहां खरीफ की खेती शुरू हो चुकी है, पिछले साल इसी दिन 1.43 लाख क्यूसेक की तुलना में केवल 1.14 लाख क्यूसेक पानी मिला है, जो 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्शाता है. भारत ने इस साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था, जब पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश में कहा कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते. आने वाले सप्ताहों में स्थिति और खराब होने की आशंका है, विशेषकर इसलिए क्योंकि भारत अपनी जल भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए जम्मू और कश्मीर में बांधों से नियमित रूप से गाद निकालने और फ्लशिंग का काम कर रहा है.  पाकिस्तान का कृषि क्षेत्र गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है. महत्वपूर्ण फसलों में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है. कपास का उत्पादन 30 प्रतिशत से अधिक, गेहूं में लगभग 9 प्रतिशत और मक्का में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है. पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र की कुल हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2025 में पिछले वर्ष के 24.03 प्रतिशत से घटकर 23.54 प्रतिशत रह गई, जिसका खास असर खरीफ उत्पादन पर पड़ा है. मानसून की बारिश में अभी कई सप्ताह बाकी हैं. पाकिस्तान के इंडस रीवर सिस्टम अथॉरिटी ने पहले ही खरीफ सीजन के आरंभ में 21 प्रतिशत तथा खरीफ सीजन के अंत में 7 प्रतिशत जल की कमी की चेतावनी दे दी है.  सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान लगातार भारत से सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार करने की अपील कर रहा है. उसके जल संसाधन मंत्रालय ने नई दिल्ली को चार पत्र भेजे हैं, जिनमें से सभी को भारत के जल शक्ति मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को भेज दिया है. भारत अपने इस रुख पर अड़ा हुआ है कि कोई भी संधि आतंकवाद के साथ नहीं हो चल सकती. पाकिस्तान ने 1960 की संधि में मध्यस्थता करने वाले विश्व बैंक से भी हस्तक्षेप करने के लिए संपर्क किया है. हालांकि, विश्व बैंक ने इस मामले को उठाने से इनकार कर दिया. इस बीच, भारत अपने वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर काम कर रहा है, जिसमें ब्यास को गंगा और सिंधु को यमुना से जोड़ने वाली नई नहर परियोजनाएं, डोमेस्टिक स्टोरज में बढ़ोतरी और पाकिस्तान के साथ जल बंटवारे पर रणनीतिक नियंत्रण शामिल है. आसमान से बरस रही आग, पानी के लिए मचा हाहाकार; मानसून के भरोसे है सरकार पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सिंघु जल समझौता रद कर दिया गया था, जिसका असर अब पड़ोसी देश में देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान में गंभीर जल संकट नजर आने लगा है। पाकिस्तान के  पंजाब प्रांत के किसान सूखे की मार झेलने का मजबूर हैं।  पाकिस्तान सरकार की एक रिपोर्ट की माने तो सिंधु नदी प्रणाली से मिलने वाले पानी में सालाना औसत 13.3 प्रतिशत की कमी आई है। पाकिस्तान की इंडस रिवर सिस्टम अथॉरिटी (Indus River System Authority-IRSA) की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंधु बेसिन से 5 जून को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बांधों में 1.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि पिछले साल इसी  अवधि में  यह आंकड़ा 1.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। विशेषज्ञों की मानें तो पानी की कमी का असर सीधा खरीफ फसलों की बुवाई पर पड़ेगा। हालांकि, मानसून की बारिश से स्थिति में सुधार उम्मीद जताई जा रही है। बारिश होने तक खेतों में फसल लगी है, उसके सूखे की चपेट में आने की आशंका  लगातार बनी हुई है। केंद्रीय जल आयोग के पूर्व अध्यक्ष ए.के. बजाज ने एक चैनल से कहा कि पाकिस्तान में सिंधु नदी प्रणाली से जुड़ी नदियों और जलाशयों में जलस्तर घट गया है। इसके कारण वहां के किसान संकट में हैं।  

हर्राखेड़ा में ग्रामीणों की मांग पर बन रहे महिलाओं के लिए पिंक शौचालय, यहां सबकुछ महिलाओं के हवाले

भोपाल   आमतौर पर पुरुष और महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय में द्वार एक ही होता है. वहीं कॉमन टॉयलेट होने या खुले में पुरुषों के यूरिनल होने से महिलाएं इन शौचालयों का इस्तेमाल करने से हिचकती हैं. लेकिन अब जनपद पंचायत बैरसिया में आने वाली माडल पंचायत हर्राखेड़ा में अनूठी पहल हुई है, जिससे महिलाओं को इस समस्या से निजात मिलने वाली है. इस गांव में अब प्रदेश का पहला पिंक शौचालय (शी-टॉयलेट) बनाया जा रहा है. ग्रामीणों ने की थी अलग टॉयलेट बनाने की मांग बात दें कि कुछ समय पहले गांव में महिलाओं की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने उनके लिए अलग टॉयलेट बनाने की मांग ग्राम पंचायत से की थी. इसके बाद ग्राम पंचायत ने इसका प्रस्ताव बनाकर जिला पंचायत को भेजा था. जिसकी स्वीकृत मिलने के बाद अब काम शुरु हो गया है. पंचायत सचिव दीनदयाल दांगी कहते हैं, ” दो महीने के अंदर हर्राखेड़ा ग्राम पंचायत की महिलाओं को पिंक टॉयलेट (शी-टॉयलेट) की सुविधा मिलनी शुरु हो जाएगी.” सप्ताहिक बजार के पास बन रहा शी टॉयलेट पंचायत सचिव दीनदयाल दांगी ने बताया, ” हर्राखेड़ा पूरा गांव ही एक पंचायत है. यहां हर सप्ताह बाजार लगता है, तो वहीं पंचायत भवन में भी महिलाओं का आवागमन बना रहता है. इससे महिला शौचालय की कमी खल रही थी, जिसके चलते पंचायत भवन और सप्ताहिक हाट के पास ही पिंक शौचालय बनाने का निर्णय लिया है. यह शौचालय करीब 350 वर्ग फिट जगह पर बनाया जाएगा, जिसमें करीब साढ़े चार लाख रुपये का खर्च आएगा.” महिलाएं ही करेंगी पिंक टॉयलेट का संचालन पिंक टॉयलेट सिर्फ महिलाओं के उपयोग के लिए रहेगा और इसमें साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा. इसका संचालन भी महिलाओं के द्वारा ही कराया जाएगा. पंचायत सचिव ने बताया कि पहले गांव में शौचालयों का अभाव था, इससे स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए 105 परिवारों का चयन किया गया है. अब तक ग्राम में 380 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है. प्रोत्साहन राशि के अलावा भी ग्रामीणों ने अपना पैसा लगाकर मजबूत शौचालयों का निर्माण कराया है. शी-टॉयलेट के साथ ग्राम पंचायत पूरे प्रदेश के लिए बनेगी मिसाल ग्राम पंचायत हर्राखेड़ा के सरपंच माचल सिंह ने बताया, ” ग्राम पंचायत में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज व स्वच्छता को प्राथमिकता दी जा रही है. गावं में महिलाओं के लिए अलग से पिंक टॉयलेट की मांग की गई थी. इसलिए अब पिंक शौचालय बनाया जा रहा है. हर्राखेड़ा मध्यप्रदेश की पहली ग्राम पंचायत होगी, जहां महिलाओं के लिए अलग से शी-टॉयलेट की सुविधा मिलेगी.” एक नजर में ग्राम पंचायत हर्राखेड़ा     राजधानी से दूरी – 29 किलोमीटर     पंचायत की कुल जनसंख्या – 3,606     पुरुषों की संख्या – 1806     महिलाओं की संख्या – 1800     कुल परिवारों की संख्या – 480     बीपीएल परिवार – 212     एपीएल परिवार – 351     अनुसूचित जाति परिवार – 170     अन्य पिछड़ा वर्ग परिवार – 305     सामान्य परिवार – 88     आय का मुख्य स्रोत – कृषि

Pachmarhi में BJP विधायकों-सांसदों की लगेगी क्लास, मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं, बीजेपी के चाणक्य देंगे ‘गुरुमंत्र’

पचमढ़ी  मध्यप्रदेश बीजेपी, एक खास तरह का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जा रही है, जो पचमढ़ी की वादियों में 14 जून से 16 जून तक चलेगा. इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जिन्हें पार्टी में रणनीति के चाणक्य के तौर पर जाना जाता है. अमित शाह उद्घाटन सत्र में हिस्सा लेंगे और बीजेपी की विचारधारा से लेकर संगठन पर चर्चा करेंगे. सभी विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को 13 जून की रात तक पचमढ़ी पहुंचना होगा, ताकि 14 जून दोपहर 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम में पूरी उपस्थिति हो सके. मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर में कुल तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे. पहले सत्र में पार्टी की विचारधारा ‘हमारा विचार और पंच निष्ठा’ पर चर्चा होगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह और वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव मार्गदर्शन देंगे. दूसरे सत्र में बीजेपी की कार्यपद्धति पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद बंशीलाल गुर्जर जानकारी साझा करेंगे. तीसरे और अंतिम सत्र में स्वप्निल कुलकर्णी तथा प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी द्वारा पार्टी की शताब्दी वर्ष योजना और पंच परिवर्तन विषय पर प्रस्तुति दी जाएगी.  तीन ग्रुपों में बांटा जाएगा दूसरे दिन के प्रशिक्षण में नेताओं को विधानसभा क्षेत्रों में प्रबंधन, चुनावी इनोवेशन और सदन में बेहतर भूमिका निभाने को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा. विधायकों और सांसदों को अनुभव के आधार पर तीन ग्रुपों में बांटा जाएगा. पहले ग्रुप में पहली और दूसरी बार के विधायक होंगे, जिन्हें सुधीर गुप्ता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा संबोधित करेंगे. दूसरे ग्रुप में वरिष्ठ विधायक होंगे, जिनसे उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ला, विधायक प्रदीप लारिया और हरिशंकर खटीक संवाद करेंगे. तीसरे ग्रुप में राज्यसभा और लोकसभा सांसद होंगे, जिनसे केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक और राज्य मंत्री दुर्गादास उईके मार्गदर्शन करेंगे. योग से होगी शुरूआत हर दिन की शुरुआत योग और ध्यान से होगी, जो सुबह 6 बजे सभी नेताओं के साथ सामूहिक रूप से कराया जाएगा. इस कैंप में नेताओं को सिर्फ भाषण नहीं बल्कि नेतृत्व कौशल, समय प्रबंधन और जनसंपर्क जैसी चीजों पर भी व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा. पचमढ़ी की हरियाली और शांत वातावरण में नेताओं को आत्मचिंतन और राजनीतिक दिशा पर सोचने का अवसर मिलेगा. यह प्रशिक्षण वर्ग आने वाले चुनावों और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जहां पार्टी की सोच और संगठनात्मक अनुशासन को और धार दी जाएगी.  उद्घाटन सत्र में अमित शाह बताएंगे जनसंघ से बीजेपी तक की विकास यात्रा 13 जून की रात तक सभी प्रशिक्षणार्थी विधायक, सांसद और मंत्री पचमढ़ी पहुंच जाएंगे। 14 जून को दोपहर 12 बजे से आयोजित उद्घाटन सत्र में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनसंघ से लेकर भाजपा की विकास यात्रा के बारे में व्याख्यान देंगे। अमित शाह के साथ मंच पर सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। पहले दिन होंगे चार सत्र डेढ़ घंटे के लंच ब्रेक के बाद करीब साढ़े तीन बजे से पहला सत्र होगा। इस सत्र में “हमारा विचार और पंच निष्ठा” विषय पर प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव संबोधन देंगे। इसके बाद दूसरे सत्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद बंशीलाल गुर्जर भाजपा की कार्यपद्धति पर जानकारी देंगे। चुनाव क्षेत्र में मैनेजमेंट, इनोवेशन और सदन में भूमिका पर एक ही सत्र में 3 ग्रुप बनेंगे दूसरे दिन के शुरुआती सत्र में विधायकों-सांसदों को निर्वाचन क्षेत्र में मैनेजमेंट इनोवेशन और चुनौतियों के साथ सदन में भूमिका पर जानकारी दी जाएगी इस सत्र में विधायकों-सांसदों के तीन ग्रुप बनाए जाएंगे। पहले ग्रुप में पहली और दूसरी बार के विधायकों को सांसद सुधीर गुप्ता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीता शरण शर्मा संबोधित करेंगे। दूसरे समूह में बाकी बचे वरिष्ठ विधायकों को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, विधायक प्रदीप लारिया और हरिशंकर खटीक संबोधित करेंगे। तीसरे समूह में राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों को केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास ऊईके संबोधित करेंगे। सीएम बताएंगे- उमा भारती से मोहन तक बीजेपी का सफर लंच ब्रेक के बाद विकसित मप्र 2047-अवसर एवं चुनौती( 2003 से 2023) तक की पृष्ठभूमि पर – सीएम डॉ मोहन यादव अपना वक्तव्य देंगे। पूर्व मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया इस सत्र की अध्यक्षता करेंगे। सोशल मीडिया और मीडिया पर स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय विमर्श बनाने में हमारी भूमिका के विषय पर विनोद तावडे व्याख्यान देंगे। धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम सत्र की अध्यक्षता करेंगे। शिवप्रकाश समझाएंगे समन्वय और समाधान बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को समन्वय, प्रक्रिया, समस्या और समाधान के विषय में समझाएंगे। शिवप्रकाश यह भी बताएंगे कि संगठन, अन्य जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, विचार परिवार और स्वयं के परिवार के लिए समय प्रबंधन करें और पर्सनल, प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बनाएं। कैलाश, प्रहलाद और देवड़ा बताएंगे एमपी बीजेपी का उद्भव दूसरे दिन डिनर के बाद कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और डिप्टी सीएम मप्र में बीजेपी का उद्भव और विकास संस्मरण के स्वरूप को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सुनाएंगे। अंतिम दिन सीखेंगे स्पीच स्किल और मोबाइल शिष्टाचार प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन सुबह 7 बजे से 45 मिनट का योग प्रार्थना और खेल का आयोजन होगा। नाश्ते के बाद सांसदों, विधायकों को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल वक्तव्य कौशल, सामाजिक और मोबाइल शिष्टाचार सिखाएंगे। राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार इस सत्र की अध्यक्षता करेंगी। अंतिम सत्र में जिज्ञासाओं यानि विधायकों, सांसदों के सवाल-जवाब होंगे। इसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष शामिल होंगे।

मप्र भाजपा के अगले अध्यक्ष की घोषणा 16 जून के बाद, वीडी शर्मा को अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ सकता है

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सबकी नजरें भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष पर टिक गई हैं. पिछले पाँच महीनों से चली आ रही रहस्यमयी चुप्पी अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहाँ 16 जून के बाद प्रदेश संगठन में एक बड़े ऐलान की संभावना है. इस महत्वपूर्ण घोषणा से पहले, पार्टी की उम्मीदें और रणनीतिक मंथन अब “पचमढ़ी प्रशिक्षण वर्ग” से जुड़ गए हैं, जिसे प्रदेश भाजपा के भविष्य की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है. हेमंत खंडेलवाल, फग्गन सिंह और नरोत्तम मिश्रा के नाम सुर्खियों में हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह प्रशिक्षण वर्ग केवल कार्यकर्ताओं के लिए एक सामान्य शिविर नहीं है, बल्कि प्रदेश के वरिष्ठ नेता, मंत्री और संगठन के बड़े चेहरे यहाँ एक साथ जुटेंगे. पचमढ़ी की शांत और गोपनीय वादियों में होने वाला यह मंथन, भाजपा की रणनीति का एक अहम हिस्सा है. बीते वर्षों का अनुभव बताता है कि भाजपा ऐसे आयोजनों का उपयोग न केवल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए करती है, बल्कि अपने बड़े सांगठनिक और राजनीतिक निर्णयों की ज़मीन भी यहीं तैयार करती है. इस बार, यह शिविर सिर्फ प्रशिक्षण का मंच नहीं होगा, बल्कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बनी लंबी चुप्पी को तोड़ने का भी एक संकेत दे सकता है. अध्यक्ष पद पर वीडी शर्मा और ‘वन मैन, वन पोस्ट’ का पेच वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पास लोकसभा सांसद का पद भी है, और यही वह बिंदु है जहाँ पार्टी के भीतर एक महत्वपूर्ण सवाल उठ रहा है: क्या भाजपा “वन मैन, वन पोस्ट” (एक व्यक्ति, एक पद) के उस स्थापित फॉर्मूले पर चलेगी, जिस पर वह अतीत में जोर देती आई है? यह सिद्धांत भाजपा की आंतरिक अनुशासन और सांगठनिक शुचिता का प्रतीक रहा है. वीडी शर्मा को अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ सकता है अगर संगठन इस सिद्धांत पर कायम रहता है, तो मध्य प्रदेश को जल्द ही एक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है, जो केवल सांगठनिक जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करेगा. इस स्थिति में, वीडी शर्मा को अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ सकता है, जिससे संगठन में एक नए चेहरे को कमान संभालने का मौका मिलेगा. लेकिन, अगर किसी कारणवश पार्टी इस बार इस नियम में अपवाद करती है और वीडी शर्मा को ही डबल रोल में बनाए रखने का निर्णय होता है, तो इससे पार्टी का आंतरिक संतुलन किस तरह प्रभावित होगा—यह देखना दिलचस्प होगा. यह निर्णय न केवल पार्टी की भविष्य की नीतियों पर, बल्कि प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों पर भी गहरा असर डालेगा. पचमढ़ी मंथन के बाद साफ होगी तस्वीर यह प्रशिक्षण वर्ग ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और भाजपा केंद्रीय नेतृत्व अब विभिन्न राज्यों में सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटें जीतने के बावजूद, पार्टी भविष्य की चुनौतियों, खासकर 2028 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए एक मजबूत और प्रभावी अध्यक्ष चाहती है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी एक बड़ी प्राथमिकता है. भाजपा के लिए एक ‘टर्निंग पॉइंट’ माना जा रहा पचमढ़ी का प्रशिक्षण वर्ग 16 जून के बाद संगठनात्मक चुनाव की अधिसूचना आने की संभावना है, जिससे अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल दावेदारों की किस्मत का फैसला हो सकता है. ऐसे में, पचमढ़ी का प्रशिक्षण वर्ग भाजपा के लिए एक ‘टर्निंग पॉइंट’ माना जा रहा है. यही वह मंच हो सकता है जहाँ पार्टी अपने भीतर के विभिन्न मतभेदों को सुलझा कर एक राय बना ले—कि प्रदेश में पार्टी की कमान किसे सौंपी जाए. यह निर्णय केवल एक नियुक्ति नहीं होगा, बल्कि आने वाले वर्षों में मध्य प्रदेश की राजनीति में भाजपा की स्थिति और भविष्य की दिशा को परिभाषित करेगा.  

शुक्रवार 13 जून 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष: आज प्यार शायद वैसा नहीं दिख जैसी आप उम्मीद करते हैं, फिर भी यह वास्तविक बना रहेगा। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं, तो अपने पार्टनर के प्यार के प्रदर्शन में सूक्ष्म बदलावों पर भी ध्यान दें। अगर अविवाहित हैं, तो शायद किसी अजनबी की दयालुता का अप्रत्याशित कार्य आपके दिल में कुछ हलचल पैदा कर देगा। वृषभ: आप गहराई से महसूस करते हैं और वह एक गिफ्ट है, बोझ नहीं। हर दिन स्वीकार किए जाने से पीछे न हटें या न छुपें। अगर किसी रिलेशनशिप में हैं तो प्यार से अपना सच बोलें। अगर अविवाहित हैं, तो जान लें कि जो व्यक्ति आपके लिए बना है, वह आपकी गहराई को किसी खूबसूरत चीज के रूप में देखेगा, कभी भी बहुत ज्यादा नहीं। सच्चा प्यार वहीं मिलता है जहां आप होते हैं। मिथुन: आज विश्वास गहरे रिश्तों की कुंजी होगी। अगर आपका कोई पार्टनर है, तो बड़े-बड़े इशारे करने के बजाए अपने वादों को यहां तक ​​कि छोटे-छोटे वादों को भी, लगातार पूरा करने पर फोकस करें। ईमानदारी का एक पल आज रिश्तों को मजबूत करेगा। कर्क: कभी-कभी प्यार को एंट्री के लिए जगह की जरूरत होती है। अगर आप पुरानी फीलिंग्स या आदतों से चिपके हुए हैं, तो अपने आप को उन्हें छोड़ने की इजाजत दें। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो छोटी-मोटी नाराजगी को दूर करें और फिर से अपना दिल खोलें। अगर अविवाहित हैं तो मानसिक और आध्यात्मिक रूप से परेशानी को दूर करें। इस प्रॉसेस में जल्दबाजी या जबरदस्ती करने की कोई जरूरत नहीं है। प्यार आज आपके पास आ सकता है जब आप खोजना बंद कर देंगे और पाना शुरू करेंगे। सिंह: किसी चीज में सिर्फ इसलिए न कूदें क्योंकि आज आप बहुत ज्यादा आकर्षण महसूस करते हैं। केमेस्ट्री के बारे में कुछ रोमांचक है, लेकिन सनशाइन को आपसी समझ और इमोशनल बैलेंस की जरूरत होती है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो यह देखने की कोशिश करें कि क्या आपका पार्टनर आपके दिल को सपोर्ट करता है, न कि सिर्फ वही जो आप चाहते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो अपने आप से पूछें कि क्या यह स्पार्क एक शांति से भरी मौजूदगी भी है। कन्या: आप आरक्षित रहते हैं, लेकिन कुछ हद तक खुलने से आज अप्रत्याशित निकटता पैदा हो सकती है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो कुछ निजी बातें शेयर करें। इससे रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप अविवाहित हैं, तो हो सकता है कि कोई चुपचाप आपका यह पक्ष दिखाने का इंतजार कर रहा हो। आपको उन्हें सब कुछ बताने की जरूरत नहीं है, बस आपके दिल को जाहिर करने के लिए पर्याप्त है। वास्तविक होना किसी दूसरे को आपकी आत्मा की गहराई तक ले जा सकता है। तुला: प्यार आज आपसे उदाहरण पेश करने की मांग करता है। अगर आप ज्यादा सच्चाई सुनना चाहते हैं, तो पहले अपना जवाब दें। ज्यादा प्यार और दया पाने के लिए, इसे देने वाले पहले व्यक्ति बनें। अगर आप प्यार में हैं, तो अभी अपना दिल देने को स्वीकार करें। अगर आप सिंगल हैं, तो दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना शुरू करें जैसा आप चाहते हैं कि आपके साथ किया जाए। वृश्चिक: आज आपको अपने लव लाइफ में घटनाओं से अप्रत्याशित रूप से सॉफ्ट पल मिलेंगे। या तो कोई आपके लिए उस प्यार का इजहार करता है जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी, या यह इशारा आपको गर्मजोशी से सरप्राइज कर देता है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो हो सकता है कि वह पार्टनर आपके लिए एक बहुत ही प्यारा विचार लेकर आए ताकि आपको एहसास हो कि वह आपकी परवाह करता है। अगर कोई अप्रत्याशित मैसेज या अचानक ध्यान आपकी खुशी की शुरुआत करेगा तो सिंगल लोगों को अपना दिमाग खुला रखना होगा। धनु: आज आप अपने प्रति कैसा व्यवहार करते हैं, यह आपके अन्य सभी रिश्तों का स्वरूप निर्धारित करता है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप अपने पार्टनर से उतना ही प्यार करते हैं जितना आप खुद से करते हैं। लेकिन अगर आप सिंगल हैं, तो इसे शेयर करने के लिए किसी की तलाश करने के बजाए अपनी शांति पर फोकस करें। मकर: गहरी सांस लें और अपने चारों ओर देखें और महसूस करें कि आपकी एनर्जी कहां जा रही हैं। किसी रिश्ते में भी इस बारे में बोलें कि आपको आज क्या चाहिए। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी ऐसे व्यक्ति का पीछा करना बंद कर दें जो आपसे आधे रास्ते में भी नहीं मिलता है। कुंभ: आज इमोशनल ईमानदारी आपका सबसे बड़ा गिफ्ट है। आप आमतौर पर चीजों को हल्का रखते हैं, लेकिन अब प्यार के लिए ईमानदारी की जरूरत होती है। अगर आपका कोई रिश्ता है, तो कुछ ऐसी बातें शेयर करें जिनसे आप जुड़े हुए हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी को अपनी वास्तविकता देखने दें, न केवल अपने विचारों को, बल्कि अपनी भावनाओं को भी। मीन: आज यह याद रखें कि हमेशा बहुत कुछ दें, लेकिन साथ ही यह भी याद रखें कि आप उसे पूरा पाने के योग्य हैं। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो अपने दिल को यह समझने दें कि आपका पार्टनर आपकी अच्छाइयों को देखता है, भले ही आपको उस पर शक हो। अगर आप अविवाहित हैं तो अपनी योग्यता के बारे में सोचना बंद कर दें। प्यार पाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने या अलग होने की जरूरत नहीं है।

रमेश विश्वस कुमार ने विमान हादसे के बारे में बताई आप बीती, ‘आंख खोली तो चारों ओर लाशें थीं’

नई दिल्ली गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। समाचार के मुताबिक प्लेन में 242 पसैंजर सवार थे। जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में एक पैसेंजर की जान बच गई है। उनका नाम रमेश विश्वस कुमार (Ramesh Viswas Kumar) बताया जा रहा है। ‘मैं खड़ा हुआ और दौड़ने लगा’ उन्होंने बताया,“जब आंख खुली, तो चारों ओर लाशें ही लाशें थीं। मैं डर गया। इसके बाद मैं खड़ा हुआ और बस दौड़ने लगा।” उन्होंने आगे कहा कि टेकऑफ के करीब 30 सेकंड बाद जोरदार आवाज आई और फिर विमान ज़मीन से टकरा गया. सब कुछ इतना तेज़ हुआ कि समझने का मौका ही नहीं मिला।” रमेश के सीने, आंखों और पैरों में गंभीर चोटें हैं। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका नाम रमेश विश्वस कुमार बताया जा रहा है। वे 11A सीट पर सफर कर रहे थे। यह जंकारी अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने दी है। बता दें कि इस विमान में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक भी सवार थे। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी निधन हो गई।

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसा, सेना-NDRF की टीम और डॉक्टर दुर्घटना स्थल पर तैनात

नई दिल्ली गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर को एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राहत और बचाव अभियान के लिए तुरंत भारतीय सशस्त्र बलों की टीमें भेजी गईं। इसके अलावा एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां भी शुरुआती राहत कार्यों के लिए सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंच चुकी हैं। सेना के मुताबिक, सैन्य बलों के इस दल में मेडिकल टीम और अन्य बचाव कर्मियों को तैनात किया गया है। एयर इंडिया के इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें दो पायलट और 10 केबिन क्रू भी शामिल हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुखी हैं। उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं यात्रियों और चालक दल के परिवारों के साथ हैं। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एयर इंडिया का यह विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद सेना की टीम को दुर्घटना वाले स्थान पर भेज दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की है और अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे की जानकारी ली। नागरिक उड्डयन मंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि वे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए स्वयं अहमदाबाद जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री को निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं। इसके अलावा अहमदाबाद में सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राहत एवं बचाव के लिए समन्वित प्रयास जारी हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एसवीपीआईए) के अधिकारियों ने आधिकारिक जानकारी में कहा कि एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद फिलहाल हवाई अड्डे पर गतिविधियों को स्थगित किया गया है। अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

बांसवाड़ा की जानी-मानी डॉक्टर अपने पति के साथ लंदन बसने का सपना था, इस्तीफ़ा दिया, दुनिया छोड़ दी

उदयपुर/जयपुर 12 जून 2025… तारीख़, जो राजस्थान के कई परिवारों की किस्मत में मातम लिख गई। अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ा विमान हादसे का शिकार हो गया और इस दुर्घटना ने राजस्थान के 11 लोगों की सांसें छीन लीं। जिन घरों में कल तक हंसी-ठिठोली गूंजती थी, वहां आज चीत्कार है। जिन आँखों में लंदन के सपने पल रहे थे, आज वे बंद हो चुकी हैं। बांसवाड़ा के एक पूरे परिवार का साया छिन गया डॉ. कोनी व्यास… बांसवाड़ा की जानी-मानी डॉक्टर। पति के साथ लंदन बसने का सपना था। इस्तीफ़ा दिया, दुनिया छोड़ दी। उनके साथ पति प्रदीप जोशी, बेटा प्रद्युत, बहू मिराया और पोता नकुल… पूरे परिवार के लिए वह सफ़र लौटना नहीं लिखा था। अब बांसवाड़ा के उस मकान में वीरानी पसरी है, जहाँ कभी बच्चों की किलकारियाँ गूंजती थीं। उदयपुर के मार्बल कारोबारी के इकलौते सहारे छिन गए संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन भी इस विमान में सवार थे। दोनों लंदन घूमने जा रहे थे। एमबीए कर पिता का व्यवसाय संभाल रहे थे। पिता संजीव मोदी तो बस बच्चों को एयरपोर्ट छोड़ने भर अहमदाबाद गए थे…कहां जानते थे कि ये ‘बाय-बाय’ आख़िरी था। उदयपुर के सहेली नगर स्थित उनके घर के दरवाज़े पर अब सांत्वना देने वालों का मेला लगा है। हर कोई एक ही बात कह रहा— “किस्मत से बड़ा कुछ नहीं।” खुशबू की आख़िरी मुस्कान… पिता के साथ सेल्फी, जो अब ‘याद’ बन गई बालोतरा की खुशबू राजपुरोहित… जनवरी में ब्याह हुआ था। पति लंदन में डॉक्टर हैं। वह पहली बार जा रही थी ससुराल। बाप के साथ अहमदाबाद पहुंची थी। पिता मदन सिंह उसे एयरपोर्ट तक छोड़ लौट रहे थे कि हादसे की ख़बर मिल गई। पिता-पुत्री की एयरपोर्ट की जो आख़िरी फोटो है, वही अब पूरे गांव में वायरल है। हर कोई देख रहा है, हर आंख भीग रही है। किसे पता था कि यह आख़िरी ‘विदाई’ है? वल्लभनगर के वरदीचंद, रोहिड़ा के प्रकाश… लंदन में पसीना बहाकर पेट पालने निकले थे वरदीचंद मेनारिया और प्रकाश मेनारिया… दोनों दोस्त… दोनों कुकिंग का काम करते थे लंदन में। 20 जनवरी को छुट्टी पर आये थे। कुछ दिन परिवार के साथ बिताए… और अब लौट रहे थे। मगर यह वापसी ‘परम वापसी’ बन गई। उनके गांवों में सन्नाटा है। बूढ़ी मां, बिलखते बच्चे, बेसुध पत्नी… इस मंज़र को शब्द बयां नहीं कर सकते। पूर्व विधायक के दोहिते अभिनव परिहार भी नहीं बचे बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई के नाती अभिनव परिहार भी इस विमान में थे। लंदन में बिज़नेस करते थे। दादा को अपनी कामयाबी का सपना दिखाने वाले अभिनव आज ख़ुद कहानी बन गए हैं… अधूरी कहानी। कहाँ से लाऊं वो शब्द जो इस पीड़ा को बयां कर सकें एक ही हादसा… राजस्थान के 11 परिवारों का दीप बुझ गया। हर शहर, हर गांव, हर मोहल्ला रो रहा है। किसी के इकलौते बेटे की अर्थी उठी, कहीं बाप-बेटा दोनों चले गए, कहीं बहन-भाई साथ लंदन जाने के लिए निकले थे और अब साथ ही ताबूत में लौटेंगे।  

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष देश का स्वर्णिम काल: मंत्री सारंग

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सीहोर में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने “सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के11 साल” विषय पर प्रोफेशनल्स को संबोधित किया। मंत्री श्री सारंग ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की 11 वर्षों की उपल्बधियां बताई। उन्होंने 2014 से पहले और अब के भारत में आये सकारात्मक परिवर्तन के बारे में तुलनात्मक जानकारी भी दी। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया। जिन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के विज़न के साथ देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया है। इस अवसर पर विधायक श्री सुदेश राय, विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिन्स राठौर, प्रबुद्धजन सहित भूतपूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के लिये सराहनीय कार्य किया है। आज डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, डिजिटल प्लेटफॉर्म और लक्षित योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को समय पर मिल रहा है। नया भारत छेड़ने वाले को छोड़ता नहीं है मंत्री श्री सारंग ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव आया है। अब भारत केवल सुनता नहीं है, जवाब देता है – सीधा, कठोर और निर्णायक। उन्होंने कहा कि उरी के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक, और अब हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर – इन सभी कार्रवाइयों ने भारत की सैन्य ताकत और राजनीतिक इच्छाशक्ति को दुनिया के सामने रखा है। सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि आतंक के खिलाफ सिर्फ बातें नहीं, ठोस कदम भी उठाए जाते हैं। आज का भारत किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन अगर कोई छेड़े तो उसे छोड़ता नहीं है।  विकास मोदी सरकार का मूल मंत्री श्री सारंग ने कहा कि 2014 के पहले और आज के भारत में जमीन आसमान का अंतर है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से हर क्षेत्र में आए इस राष्ट्रीय परिवर्तन ने समावेशी विकास का स्पष्ट और सुगम रास्ता तैयार किया है। मोदी सरकार के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ता यह नया भारत अब विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्ष सेवा, सुशासन और समावेशी विकास के रहे हैं। इस कालखंड में केंद्र सरकार ने “GYAN”-गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी- इन चार स्तंभों को राष्ट्रीय विकास की धुरी बनाया। विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्ष भारत के नव निर्माण और पुनर्जागरण का युग रहे हैं। इस कालखंड में सरकार ने सेवा को संस्कार, सुशासन को संकल्प और गरीब कल्याण को प्राथमिकता बनाकर एक विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि यह 11 साल भारत को “विकसित राष्ट्र” बनाने की दिशा में मजबूत नींव डालने वाले साबित हुए हैं। मोदी सरकार ने किया शिक्षा प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव मंत्री श्री सारंग ने कहा कि तीन दशकों बाद पहली बार बनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए मोदी सरकार ने शिक्षा प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव किया। हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई भी नई शिक्षा नीति का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 8 नए आईआईएम, 7 नए आईआईटी की स्थापना हुई, एम्स की संख्या तीन गुना बढ़ाकर 23 हो गई और पीएमश्री योजना के तहत 14,500 स्कूलों को आधुनिक बनाया गया ताकि विद्यार्थी भविष्य के लिए तैयार हो सकें। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ी देश की साख मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने भारत की लोकतांत्रिक शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और विकासशील देशों की आवाज़ को मंच दिया। भारत ने G-20 में वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को केवल नारा नहीं, बल्कि वैश्विक एजेंडा बना दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने न केवल पर्यावरण-संतुलन और हरित ऊर्जा की दिशा में पहल की, बल्कि ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को पहली बार G-20 जैसे मंच पर निर्णायक स्थान दिलाया। भारत अब ग्लोबल एजेंडा सेट करने वाला देश बन चुका है।  

हमदाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, प्लेन का मलबा दूर-दूर तक बिखरा पड़ा, सड़कों पर जले हुए शव पड़े

अहमदाबाद गुजरात के अहमदाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एयर इंडिया की लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट 171 क्रैश हो गई। हादसे के बाद का मंजर इतना खौफनाक था कि हर ओर अफरा-तफरी मच गई। प्लेन का मलबा दूर-दूर तक बिखरा पड़ा है। आसपास की सड़कों पर जले हुए शव पड़े हैं, जिनकी पहचान तक करना मुश्किल हो रहा है। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में मातम पसर गया। जिनके परिजन इस फ्लाइट में सवार थे, उनके दिलों की धड़कनें थम गईं। कई लोग मंदिरों में जुट गए। folded hands के साथ भगवान से अपनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। हर चेहरा बेचैन है, हर आंख नम। दमकल और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्लेन का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका है। स्थानीय चश्मदीदों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि आसपास की बिल्डिंग्स तक हिल गईं। प्लेन के कुछ हिस्से सड़क के बीच गिरे, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं एयर इंडिया की ओर से कहा गया है कि फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है। स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। इस हादसे में कितनी जानें गईं, इसका आधिकारिक आंकड़ा अब तक नहीं आया है।

‘ अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं…’, सोनम रघुवंशी मामले को लेकर बाबा बागेश्वर ने जताई चिंता

छतरपुर  सोनम रघुवंशी को लेकर देश में खुब चर्चा हो रही है। हर किसी के जुबान पर सोनम रघुवंशी की कहानी सुनने को मिल रही है। इसी दौरान बाबा बागेश्वर ने भी सोनम को लेकर चौकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने लव और अरेंज मैरिज को लेकर भी अपनी बात रखी है। बाबा ने कहा है कि ऐसे मामले देखने के बाद उनके जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं। वहीं मैरिज को लेकर उन्होंने कहा है कि ये दोनों ही सिस्टम खराब है। दरअसल बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस समय ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में कथा कर रहे हैं। जहां उन्होंने कथा के दौरान ही ये चौकाने और हैरान करने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस समय मानों एक चलन सा चल गया है। शास्त्री ने तो पहले तो यूपी के मेरठ में हुई घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक से बढ़कर एक खतरनाक ट्रेंड चल रहा है। नीले ड्रम से देवियां निकल रही हैं। बाबा ने कहा, ‘आजकल पत्नियों का बड़ा खतरनाक ट्रेंड चल रहा है। एक से एक खतरनाक नीले ड्रम वाली निकल रही हैं। तुम लोगों ने सुना नहीं, अभी कल नई खबर आई: सोनम। देखो तो कहानियां हमारे जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं। पहले तो लगता था कि अरेंज मैरिज सही है फिर लगता लगता था लव मैरिज सही है। और अब दोनों ही बेकार लगते हैं। जब से राजा वाला कांड सुना है, बड़ा बेकार है।’ इसके बाद बाबा थोड़ा मजाकिए अंदाज में बोले कि हमने सुना है लुगाइयों के सामने बुद्धि और सख्ती दोनों नहीं चलती। हमको ये बात सिडनी के एक विवाहित पुरुष ने बताई है। और फिर जोर का ठहाका लगाया।बाबा बागेश्वर ने कहा कि भारत में पत्नियों का खतरनाक ट्रेंड चल रहा है। एक से एक खतरनाक नीले ड्रम वाली देवियां निकल रही हैं। भारत में नये-नये कांड सामने आ रहे हैं, जो न्यूज में देखने को मिल रहे हैं। अभी नया कांड सामने आया है सोनम का। पत्नियां शादी के बाद पति की हत्या करवा देती हैं। हमारे जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं।  रही मेरी बात तो मेरी तो पत्नी से पटेगी ही नहीं। पत्नी को झूठ बोलेगी हम पर्चा पकड़ा देंगे।  मेरी शादी में पहले ही दिन मंडप में ही विवाद खड़ा हो जाएगा। फिर पत्नि कहेगी कि तलाक देना है। बाद में उन्होंने कहा कि फिलहाल शादी का इरादा नहीं है। क्या है सोनम और राजा रघुवंशी मामला इंदौर के व्यापारी सोनम और राजा रघुवंशी की बीते महीने 11 मई को शादी हुई थी। जिसके बाद दोनों 20 मई को हनीमून के लिए मिजोरम के शिलॉग गए। जिसके बाद पता चला कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या कर दी। काफी छानबीन के बाद ये जानकारी निकल के सामने आई। जिसको लेकर पिछले कई दिनों से खूब चर्चा हो रही है।  

मुख्यमंत्री साय ने अधिवक्ता विवेक सारस्वत की लिखी ‘जीएसटी लॉ मैनुअल 2025’ का किया विमोचन

रायपुर  विख्यात कानूनी विशेषज्ञ और अप्रत्यक्ष कराधान के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले अधिवक्ता विवेक सारस्वत की नवीनतम पुस्तक “जीएसटी लॉ मैनुअल 2025” का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विमोचन किया. अधिवक्ता सारस्वत की यह छठी प्रकाशित पुस्तक है, जो कराधान साहित्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अधिवक्ता विवेक सारस्वत की यह पुस्तक जीएसटी कानून की अद्यतन जानकारी का महत्वपूर्ण स्रोत है और यह मैनुअल कर पेशेवरों और व्यापारियों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगा. कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता बीना सिंह गौतम, अभय तिवारी, प्रिंसी धावना, वंदना सारस्वत और प्रियांश शर्मा उपस्थित थे. यह मैनुअल भारत के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानूनों का एक व्यापक और अद्यतन संस्करण है. यह पुस्तक सीजीएसटी, आईजीएसटी, यूटीजीएसटी और मुआवजा उपकर के लिए सभी जीएसटी अधिनियमों, नियमों, अनुसूचियों, अधिसूचनाओं और परिपत्रों का सार प्रस्तुत करती है. “जीएसटी लॉ मैनुअल 2025” की एक अनूठी विशेषता इसका द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) प्रारूप है, जो देश भर के उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर पहुंच और स्पष्टता सुनिश्चित करता है. पुस्तक में वित्त अधिनियम 2025 के माध्यम से अधिनियमित नवीनतम परिवर्तनों को दर्शाते हुए कानून का सबसे वर्तमान संस्करण शामिल है. व्यावसायिकों की व्यावहारिक आवश्यकताओं को पहचानते हुए, यह मैनुअल सभी आवश्यक जीएसटी फॉर्मों की डिजिटल प्रतियों तक सुविधाजनक पहुंच भी प्रदान करता है, जिन्हें क्यूआर कोड के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है. यह सुविधा अनुपालन को सुव्यवस्थित करती है और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाती है. कर पेशेवरों से लेकर छात्रों तक उपयोगी कर पेशेवरों, चार्टर्ड एकाउंटेंट, कंपनी सचिवों, लागत एकाउंटेंट, सरकारी अधिकारियों, व्यापारियों, छात्रों और शिक्षाविदों की आवश्यकताओं की गहरी समझ के साथ लिखी गई यह पुस्तक जीएसटी ढांचे की जटिलताओं को समझने के लिए एक अमूल्य संसाधन के रूप में कार्य करती है. इसकी व्यापक सामग्री, द्विभाषी प्रस्तुति और डिजिटल उपकरणों का समावेश इसे भारत की वस्तु एवं सेवा कर व्यवस्था की सटीक व्याख्या, प्रभावी कार्यान्वयन और गहन समझ के लिए एक अमूल्य संपत्ति बनाता है. जीएसटी और वैट कानून के विशेषज्ञ हैं अधिवक्ता सारस्वत अधिवक्ता विवेक सारस्वत अप्रत्यक्ष कराधान में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं, जिन्हें जीएसटी और वैट कानूनों में विशेषज्ञता हासिल है. कानूनी पेशे में उनके महत्वपूर्ण योगदान की मान्यता में, उन्हें वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण – कानून के क्षेत्र में सर्वोच्च राज्य पुरस्कार – “बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल पुरस्कार 2022” से सम्मानित किया गया है. उन्होंने जीएसटी और वैट कानूनों से संबंधित कई सेमिनार और कार्यशालाएं भी आयोजित की हैं. वह www.cggst.com और www.cgvatlaw.com जैसी सफल वेबसाइटों के निर्माता भी हैं, और उन्होंने अप्रत्यक्ष कर कानूनों पर देश का पहला मोबाइल ऐप CGVATLAW भी विकसित किया है.

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विमान दुर्घटना पर व्यक्त किया शोक

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और व्यथित कर देने वाला है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दुर्घटना में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है एवं शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रभावित परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

पीएमएफएमई योजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला 13 जून को

भोपाल  प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत एक दिवसीय डीआरपी-बैंकर्स संवाद कार्यशाला का आयोजन 13 जून को सुबह 10 बजे से आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधन आकदमी भोपाल में आयोजित की जायेगी। उद्यानिकी तथा खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे। कार्यशाला में योजना के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिये जिला रिसोर्स पर्सन, समस्त बैंक प्रतिनिधियों के साथ साझा मंच पर संवाद किया जायेगा।

शराब घोटाला : आरोपी विजय भाटिया को कोर्ट ने 29 तक भेजा न्यायिक रिमांड पर

रायपुर 2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाला में आरोपी विजय भाटिया को 11 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया. ACB/EOW कोर्ट ने 14 दिन यानी 26 जून तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस रिमांड के दौरान विजय भाटिया से शराब घोटाले से जुड़ी अहम जानकारियां मिली हैं. बता दें कि एक जून को छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार करने के साथ उसके भिलाई के नेहरू नगर स्थित ठिकानों पर छापा मारा था. विजय भाटिया के साथ उनके मैनेजर संतोष रामटेके के घर में भी छापेमारी की गई थी. शराब घोटाले की कड़ियों को जोड़ने में लगी एसीबी-ईओडब्ल्यू ने विजय भाटिया के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक और करीबी शराब कारोबारी पप्पू बंसल को हिरासत में ले चुकी है. बताया गया कि ईओडब्ल्यू दोनों शराब कारोबारियों – पप्पू बंसल और और विजय भाटिया को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की थी. 2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में ED ने 21 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से लेकर पूर्व रायपुर महापौर एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन के अलावा छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम साईं ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, नेस्ट जेन पावर, भाटिया वाइन मर्चेंट, और सिद्धार्थ सिंघानिया जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet