नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
The accused of attempting to rape a minor was arrested within 24 hours आमला पुलिस ने भेजा जेल, एसपी ने की सतर्कता की अपील हरिप्रसाद गोहे आमला/बैतूल। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी सुनील पिता किशोर देवड़े, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम उमरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को उपजेल मुलताई भेज दिया। थाना आमला में 28 अप्रैल को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 अप्रैल को आरोपी ने घर बुलाकर गलत कार्य का प्रयास किया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 140/26 धारा 65(2), 64(2)(एम) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 24 घंटे में आरोपी को पकड़ा। एसपी वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से बच्चों-महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 100 या थाने में देने की अपील की है। कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश ठाकुर, सउनि रामेश्वर सिंह, आरक्षक तिलक कोड़ापे, नागेन्द्र सिंह, अनिरुद्ध यादव व साइबर सेल की भूमिका सराहनीय रही।