आमला पुलिस ने की ‘सेफ क्लिक अभियान की शुरुआत।
Amla Police launched ‘Safe Click Campaign’. हरिप्रसाद गोहे आमला। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ‘सेफ क्लिक’ साइबर जागरूकता अभियान के तहत आज थाना आमला पुलिस ने जनपद चौक आमला में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को साईबर ठगी से बचने जन जागरूकता का संदेश दिया। आमला नगर निरीक्षक मुकेश ठाकुर ने बताया पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे सैफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में आज बुधवार आमला थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर और उपनिरीक्षक बलराम यादव ने अभियान अंतर्गत आमजन को साइबर क्राइम से बचने की आवश्यक जानकारी दी। पुलिस ने लोगों को जरूरी सलाह देते हुए बताया डिजिटल अरेस्ट जैसी फर्जी कॉल से सावधान रहें – पुलिस/अधिकारी बनकर धमकाने वालों पर भरोसा न करें । कोई भी अनजान लिंक न खोलें और न डाउनलोड करें – फर्जी ऐप/लिंक से बैंक खाता खाली हो सकता है।किसी अनजान व्यक्ति को OTP/पासवर्ड न दें – बैंक, कस्टमर केयर कभी OTP नहीं मांगते । थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव ही सुरक्षा है। यह जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा। वहीं साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।