नियम ताक पर, नाली निर्माण से मुख्य सड़क पर जाम, लोग जान जोखिम में डाल कर रहे आवागमन।
Rules are ignored, main road is jammed due to drain construction, people are commuting risking their lives. हरिप्रसाद गोहे आमला। नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा मुख्य सड़क पर नियमों को ताक पर रखकर नाली निर्माण कराया जा रहा है। सड़क किनारे वेस्ट मटेरियल और निर्माण सामग्री डाल देने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। सड़क का आधा हिस्सा घेर लेने से रोजाना जाम लग रहा है। स्कूली बच्चे और राहगीर जान जोखिम में डालकर वाहनों के बीच से निकलने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य की गति बेहद धीमी है। खुला मलबा और बिना बैरिकेडिंग के चल रहा काम बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा है। रहवासियों ने नपा से तुरंत मलबा हटाने और निर्माण में तेजी लाने की मांग की है। जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों से इस संबंध में पक्ष जानने सतत संपर्क किया गया लेकिन उनसे संपर्क नही हो सका।