भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया बहनों की रक्षा का संकल्प,नेत्रहीन कन्याओं के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व
BJP workers took a pledge to protect sisters. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा नगर महामंत्री रंजीत पटेल के संयोजन में ज्ञानदीप स्पर्श कन्या छात्रावास में नेत्रहीन बहनों के साथ भाई बहनों का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन मनाया गया।जिसमे उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता ने नेत्रहीन बहनों से राखी बंधवाई एवं उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए उपहार स्वरूप वस्त्र भेंट किए। इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री रंजीत पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति का एक ऐसा पर्व है जो भाई-बहनों के प्रेम को प्रगाढ़ करते हुए भाई को बहन की रक्षा हेतु प्रेरित करते है बहन एक रेशम की डोर से भाई को अपने जीवन का महत्व बताती है। रक्षाबंधन का त्यौहार सबके लिए महत्वपूर्ण है।आज के दिन सभी भाइयों ने बहनों की रक्षा एवं उनका हमेशा साथ देने का संकल्प लिया। यह क्रम अनवरत प्रतिवर्ष चलता है। क्योंकि यह भाजपा के संस्कार है, पटेल ने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी बहनों को लाडली बहना योजना की राशि में वृद्धि करके ऐतिहासिक उपहार दिया है । जिसके कारण प्रत्येक महिला के जीवन में सुधार होगा और वह आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ेगी समाज में बरबरी के साथ चलेगी। इस अवसर पर सुजीत जैन भाऊ,आयुष चौबे, शरद पटेल, राहुल कनोजिया, अनिकेत चौरसिया, मयंक मिश्रा, राहुल पटेल, संतोष साहू, राहुल मिश्रा, कमल सिंह, संजय दुबे, नीरज जैन उपस्थित रहे ।