Unable to take the body to UP, which is 700 km away, the family conducted the last rites in Amla.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। आर्थिक तंगी के कारण यूपी के फतेहपुर निवासी 22 वर्षीय जीतू कुमार का शव परिजन अपने गांव नहीं ले जा सके। प्राप्त जानकारी अनुसार 20 जुलाई को जौलखेड़ा के पास ट्रेन की चपेट में आने से जीतू की मौत हो गई थी। सूचना पर परिजन आमला पहुंचे, लेकिन 700-800 किमी दूर शव ले जाने का खर्च उठा नहीं पाए।

मानवता दिखाते हुए जनसेवा कल्याण समितिआमला ने मोक्ष धाम में पूरे रीति-रिवाज के साथ नि:शुल्क अंतिम संस्कार कराया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष राहुल धेंडे सहित अन्य सदस्य और करुणा बुद्ध विहार समिति ने सहयोग किया।
समय पर शिनाख्त कर परिजनों से संपर्क साधने में आमला पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।
recent visitors 90









