Congress members, led by former Councilor Vijay Atulkar, observed Kargil Vijay Diwas and paid tribute to the martyrs.
- निकाली शहीद चौक से नेहरू पार्क तक तिरंगा यात्रा, “भारत माता की जय” से गुंजायमान हुआ शहर।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को पूर्व पार्षद विजय अतुलकर के नेतृत्व में आमला कांग्रेस परिवार ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सुभाष देशमुख,नगर कांग्रेस प्रभारी साबिर शाह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट रमेश दामले उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद चौक से हुई।

आधा सैकड़ा से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नए सदस्यों ने कैंडल जलाकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को नमन किया। बाद सभी शहीद चौक पहुंचे। यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।श्रद्धांजलि के बाद कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और जय जवान जय किसान के नारे लगाए। इसके बाद नेहरू पार्क स्थित शहीद शंकरलाल वाईकर स्मारक,राठौर मोहल्ला स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस और पराक्रम दिखाकर देश की संप्रभुता की रक्षा की। कारगिल के शहीदों का बलिदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। कांग्रेस पार्टी देश की एकता, अखंडता और सेना के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अजय सोलंकी, विधानसभा सेवादल प्रभारी जितेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद शैलेंद्र खातरकर, नगर उपाध्यक्ष कमलेश माकोड़े, मदन साहू, यशपाल भूरू ठाकुर, दीपक बेले, रमजान खान, राजेश राठौर, ओमप्रकाश शेषकर, अकरम खान, शेख आबिद, अमित सोनी, राकेश निरापूरे, गोलू वरबडे, सीतू साहू, राशिद खान, विजय बघेले, भूपेंद्र बेले, प्रकाश माधनकर, अनिल साहू, शशांक, रामपुरे, मोहम्मद परवेज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








