Dirt spread due to construction material at Dr. Ambedkar statue site, Dalit leader Seema Atulkar gave ultimatum of agitation.
ठेकेदार की लापरवाही से प्रतिमा धूल से सनी, FIR और ठेकेदारी निरस्त करने की मांग।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। नगर के जनपद चौक के सामने नगर पालिका द्वारा निर्मित डॉ. बाबासाहब अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर दलित समाज में आक्रोश फैल गया है। दलित समाज की नेत्री सीमा अतुलकर ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर परिसर का निरीक्षण किया और ठेकेदार व नगर पालिका प्रशासन को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने बताया रुद्र कंट्रकसन कंपनी ग्वालियर के ठेकेदार द्वारा प्रतिमा स्थल के चारों ओर रेत, गिट्टी और निर्माण सामग्री बिना ढके और बिना सुरक्षा घेरे के रखी गई है। इससे बाबासाहब की प्रतिमा सहित पूरा परिसर धूल और सीमेंट से भर गया है। परिसर की सीढ़ियों और शिलालेख पर भी गंदगी जमी हुई है।सीमा अतुलकर ने खुद झाड़ू से परिसर की सफाई की और शिलालेख पर जमी धूल हटाई। उन्होंने कहा,डॉ. बाबासाहब अंबेडकर केवल दलितों के नहीं, बल्कि पूरे विश्व के संविधान निर्माता और महान नेता हैं। उनके पवित्र स्थल को इस तरह गंदा करना सीधा अपमान है। हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

नेत्री ने नगर पालिका सीएमओ पर सवाल उठाते हुए कहा, टेंडर और कमीशन की बैठक तो होती है, लेकिन काम शुरू करने से पहले प्रतिमा को ढकने की जिम्मेदारी तय नहीं की जाती। 30 साल से सत्ता में रहने वाली भाजपा सरकार को जनता और महापुरुषों की कोई परवाह नहीं है।

सीमा अतुलकर ने प्रशासन से मांग की कि 7 दिन के अंदर पूरे परिसर को ढककर साफ-सफाई कराई जाए और वहां बेहतर व्यवस्था बनाई जाए।उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा यदि मांगें नहीं मानी गईं तो पूरा दलित समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। काम को रुकवाया जाएगा। बाबासाहब का अपमान करने वाले ठेकेदार पर FIR दर्ज कर उसकी ठेकेदारी तुरंत निरस्त करवाई जाएंगी।फिलहाल परिसर में कंस्ट्रक्शन वाहन और मटेरियल पड़े होने से बाबा साहब के अनुयाइयों को परेशानी हो रही है। दलित समाज ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
इन्होंने क्या कहा
मामला मेरे संज्ञान में है संबंधित ठेकेदार को प्रतिमा स्थल से सामाग्री हटाने कहा गया है कल सामाग्री हटा ली जाएंगी।
नितिन गाडरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आमला।









