Incomplete road construction becomes a cause of trouble, villagers forced to travel by risking their lives.
- आमला को बैतूल विधानसभा से जोड़ने वाली मुख्य सड़क का बरसाली में पैच वर्षों से अधूरा।
- कलेक्टर से निर्माण पूर्ण कराने की मांग, तहसीलदार आमला को सौंपा ज्ञापन।
हरिप्रसाद गोहे
आमला/बरसाली/बैतूल। बैतूल-बांसखापा मुख्य सड़क का निर्माण कार्य बीते पांच वर्ष पूर्व शुरू हुआ था, लेकिन आज दिनांक तक भी वह पूर्ण होने की बाट जोह रही है। आमला को बैतूल विधानसभा से जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है, जिसका बरसाली में करीब 200 मीटर का पैच वर्षों से अधूरा पड़ा है।

5 साल से अधूरा पड़ा है 200 मीटर का हिस्सा।
आमला से बरसाली होकर बैतूल जाने वाली सड़क का निर्माण पिछले 5 वर्षों से अधूरा है। ग्राम बरसाली के निकट करीब 200 मीटर का एप्रोच रोड आज तक नहीं बना है। वर्तमान में इस कच्चे हिस्से में चिकनी मिट्टी होने के कारण रोजाना आने-जाने वाले राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं और घायल हो रहे हैं।

आला अधिकारियों से गुहार के बाद भी नहीं हुई सुनवाई।
क्षेत्रवासी एवं इस मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों द्वारा लंबे समय से जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक आला अधिकारियों से सड़क निर्माण पूरा करने की मांग की जा रही है, लेकिन इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मजबूरी में लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। जनता पूछ रही है कि आखिर कब तक पूर्ण होगा अधूरा बरसाली सड़क निर्माण कार्य।

तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
प्राप्त जानकारी अनुसार अधिवक्ता पं. राजेन्द्र उपाध्याय द्वारा 22/09/2026 को तहसीलदार आमला के माध्यम से श्रीमान आयुक्त नर्मदापुरम संभाग एवं श्रीमान अनुविभागीय दण्डाधिकारी आमला / श्रीमान तहसीलदार आमला के द्वारा कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि प्रशासन द्वारा ठेकेदार को समय सीमा दी गई थी, किंतु समय सीमा निकलने के बाद भी निर्माण पूर्ण नहीं हुआ, जो प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही को दर्शाता है।
ज्ञापन में कलेक्टर बैतूल को निर्देशित कर ग्राम बरसाली के निकट अधूरी सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपते समय ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से अधिवक्ता पं. राजेन्द्र उपाध्याय, मोहम्मद शफी खान वकील, रवि शंकर पटवारी, दिनेश सोनी, हिरमन नागपुरे, अनिल सोनी, यशवंत चढ़ोकार, चिरौंजी लाल सोलंकी, कमल सोनी आदि मौजूद रहे।









