Modi government waived Rs 16 lakh crore of industrialists, Rahul Gandhi
- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खरगोन में जनसभा को संबोधित किया।
खरगोन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खरगोन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने आदिवासी मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने आरक्षण, जातिगत जनगणना सहित कई मुद्दों पर बात रखी।
कांग्रेस ने आपको जमीन अधिग्रहण बिल, वन अधिकार अधिनियम, पेसा कानून दिया। हम जो भी करते हैं, आपके हक के लिए करते हैं।
— Congress (@INCIndia) May 6, 2024
लेकिन जैसे ही BJP की सरकार आती है, वह उल्टा कर देती है।
आज देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों, अस्पतालों, स्कूलों को चलाने में आदिवासी वर्ग के लोग दिखाई नहीं देंगे,… pic.twitter.com/ZmNMuiiT15
राहुल गांधी के भाषण की बड़ी बातें
यह आरक्षण को बचाने का चुनाव है। जो भी देश के गरीब लोगों को मिला है, सारा का सारा संविधान ने गरीबों को दिया है। अगर संविधान खत्म हो गया तो जो भी आपको अधिकार मिल हैं, सारा का सारा खत्म हो जाएगा। आपकी जमीन, जंगल गायब हो जाएगा और भारत में 22-25 लोगों का राज होगा। इन लोगों को नजग आपके जंगल और जमीन पर है।
कांग्रेस का वादा है:
— Congress (@INCIndia) May 6, 2024
🔹 मनरेगा मजदूरों को 400 रुपए दैनिक मजदूरी
🔹 आशा, आंगनवाड़ी की महिलाओं का आमदनी दोगुनी
🔹 एक लाख रुपए महिलाओं के बैंक अकाउंट में जाएगा
: @RahulGandhi जी
📍 रतलाम, मध्य प्रदेश pic.twitter.com/oqP8rHZnKJ
मोदी सरकार ने 16 लाख करोड़ रुपये उद्योगपतियों का माफ किया। लेकिन वे किसानों और गरीब का कर्ज माफ नहीं किया।
हम देश में करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं। आप जीएसटी और टैक्स देते हैं, लेकिन ये धन आपको नहीं दिया जाता। इसलिए इंडी गठबंधन सरकार महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना देगी और तक तक दिया जाएगा तब तक परिवार गरीबी रेखा से बाहर नहीं आ जाता।
हम निजी कपंनियों और सरकारी विभागों में ठेकेदारी प्रथा को खत्म करेंगे, जिससे आपको परमानेंट नौकरी मिलेगी।
हम चुनाव के बाद गरीब किसानों का कर्ज माफ करने जा रहे हैं। साथ ही एमएसपी के लिए कानून बनाएंगे।
छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया गया। नोटबंदी और जीएसटी अमीरों के लिए किया गया था। दो करोड़ युवा आज पूछ रहे हैं हमें आपने झूठ क्यों कहा।
नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों को पैसा दिया, उनका कर्ज माफ किया।
— Congress (@INCIndia) May 6, 2024
इसलिए ..
हमने मन बना लिया है कि अगर वे अरबपतियों को पैसा दे सकते हैं तो हम गरीब सामान्य वर्ग, दलितों, आदिवासियों को पैसा दे सकते हैं।
नरेंद्र मोदी ने चंद लोगों को अरबपति बनाया है, हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं।… pic.twitter.com/MyW2XN9t5g








