March 11, 2025

CM मोहन यादव के एक साल कहा- अटल जी का नदी जोड़ो का सपना साकार होगा

0

भोपाल

सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया कि नगरीय निकाय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सात में से छह सीटों पर जीत दर्ज की है जिससे पार्टी की नीतियों और जनता के भरोसे की एक बार फिर पुष्टि हुई है।

मुख्यमंत्री ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल को प्रदेश की प्रगति और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बीते वर्ष में न सिर्फ मौजूदा चुनौतियों का समाधान किया, बल्कि जनकल्याण और विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की नींव भी रखी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उपस्थित रहे।

सीएम डॉ. मोहन यादव के एक साल पूर्ण, सरकार की उपलब्धियों पर बात की

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अगले पाँच साल में मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक साल पूरे होने पर अपनी बात की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए की। उन्होंने कहा कि अटल जी ने देशभर की नदियों को जोड़कर सिंचाई से लेकर बाढ़ जैसी समस्याओं के समाधान का स्वप्न देखा था। उनके इस विजन को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नदी जोड़ो अभियान की सफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 11 जिलों को जोड़ने वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कार्य प्रारंभ है। इस परियोजना से मध्य प्रदेश के 10 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी और पेयजल की समस्या का भी समाधान होगा। इस योजना के तहत चंबल बेल्ट में पानी की उपलब्धता से औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को नदी जोड़ो अभियान का उद्घाटन छतरपुर में करेंगे। इसी के साथ पार्वती-कालीसिंध-चंबल प्रस्ताव (पीकेसी) की 70 हज़ार करोड़ की परियोजना भी शुरु होने जा रही है।

‘हर क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्ध’

किसानों की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि जिनके पास भी बिजली के टेंपरेरी कनेक्शन हैं..ऐसे एक लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे जिससे उन्हें पूरे साल बिजली मिलेगी। सोलर पंप और सस्टेनेबल ऊर्जा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में आर्थिक प्रगति के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं को 35% आरक्षण देने और 26 लाख लाड़ली बहनों को गैस रिफलिंग की राशि प्रदान करने की योजना को मुख्यमंत्री ने एक बड़ी उपलब्धि बताया। डॉ. मोहन यादव ने बताया कि युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी तो दी ही जाएगी, इसी के साथ ढाई लाख नौकरियों के अवसर सृजित किए गए हैं। इसी के साथ युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है और इस दिशा में लगातार काम किए जा रहे हैं। छात्रों के लिए अंकसूची और टीसी को अब डीजी लॉकर के माध्यम से ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके अलावा, रोजगारपरक कोर्स और स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया गया है। पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में आने जाने के लिए बस की सुविधा दी है।

‘उज्जैन में साधु संतों को दिए जाएंगे स्थायी भूखंड’

मुख्यमंत्री ने पर्यटन क्षेत्र में किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए उज्जैन को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने और आगामी कुंभ मेले को लेकर सरकार की तैयारियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की तर्ज पर उज्जैन में साधु संतों को स्थायी रूप से बसाने के लिए भूखंड दिए जाएंगे। महेश्वर और चंदेरी जैसे ऐतिहासिक स्थानों को पर्यटन मानचित्र पर उभारने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने लिए भी तमाम प्रयास हो रहे हैं।

सीएम ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 17 सरकारी और 13 निजी मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं। मेडिसिटी की अवधारणा को लागू किया जा रहा है और आयुर्वेदिक कॉलेज भी स्थापित किए जा रहे हैंमोहन सरकार के एक साल पूर्ण होने पर प्रदेश में 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक जनकल्याण अभियान और 11 से 26 दिसंबर तक जनकल्याण पर्व भी मनाया जा रहा है।। इसके अलावा, अधोसंरचना विकास के तहत इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन और वंदे मेट्रो प्रोजेक्ट जैसी योजनाएं प्रस्तावित हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया और सरकार के एक साल पूर्ण होने पर 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक जनकल्याण अभियान और 11 से 26 दिसंबर तक मनाए जाने वाले जनकल्याण पर्व के बारे में भी जानकारी दी।

वीडी बोले- ये तुरंत एक्शन लेने वाली सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, एक साल पहले आज के ही दिन 13 दिसंबर को मोहन यादव जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सरकार के साथ भाजपा के संगठन ने प्रधानमंत्री मोदी जी की नीति और डबल इंजन की सरकार ने दोगुना काम किया है। मध्य प्रदेश की सरकार तुरंत एक्शन करने वाली सरकार है। महिला, किसान, गरीब, युवा इन चार वर्गों पर सरकार ने फोकस किया है। पीएम श्री एम्बुलेंस के माध्यम से सरकार ने संवेदनशीलता प्रदर्शित की है। महिलाओं को 35% आरक्षण देने का काम डॉक्टर मोहन यादव जी के नेतृत्व की संवेदनशील सरकार ने किया। मध्य प्रदेश के समग्र विकास के लिए रीजनल इंडस्ट्रियल समिट के माध्यम से लोकल उद्योगपतियों को अवसर देने के लिए शुरुआत की गई है। शहरों के समग्र विकास के लिए देश में मध्य प्रदेश कैसे आगे जाएगा उसके लिए मेट्रोपोलिटन सिटी डेवलप करने का प्रयास सरकार ने किया है। आने वाले समय में केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना जो अटल जी का सपना है भी जल्द पूरी होने वाली है।

तीन नदियों के जुड़ने से प्रदेश के 11 जिलों को फायदा

सीएम यादव ने आगे कहा कि तीन नदियों पार्वती, काली सिंध, चंबल को जोड़ने का मामला राजस्थान में विरोधी विचारधारा की सरकार होने के चलते अटका हुआ था। राजस्थान की कांग्रेस सरकार को यह मंजूर नहीं था। लेकिन अब उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के शिवपुरी से लगाकर आगर-मालवा तक के 11 जिले शिवपुरी, गुना, सीहोर, देवास, उज्जैन आगर इंदौर, शाजापुर, मुरैना में नदियों के जोड़ने से स्थिति बदल जाएगी।

इंदौर से निकलने वाली कान्ह नदी शिप्रा में आकर हमारी मूल नदी की धारा को प्रभावित करती है। कई बार इंदौर के सीवर का पानी मिलता है तो उज्जैन का पानी गंदा हो जाता है। ऐसे में उज्जैन से 20 किलोमीटर पहले डक्ट के माध्यम से पूरी नदी को पलट कर गंभीर नदी की डाउन स्ट्रीम में शिफ्ट करेंगे।

1980 के बाद से हम किसी भी सिंहस्थ में शिप्रा जी के जल से स्नान नहीं कर पाए। गंभीर नदी के पानी से स्नान कराया। 2016 के कुंभ में हमने नर्मदा जी के जल से स्नान कराया। लेकिन अब हमने शिप्रा जी के पानी से ही स्नान करने के लिए योजना बनाई है। वर्षा जल को संग्रहित करके सरवर खेड़ी डैम के आधार पर शिप्रा जी का पानी संरक्षित करेंगे।

सीएम ने कहा किसानों के लिए कई योजना बनाई

    सीएम ने कहा, इंदौर की हुकुमचंद मिल श्रमिकों का 224 करोड़ का 30 साल पुराना भुगतान किया।
    इसके पहले उज्जैन में विनोद विमल मिल का समाधान किया था।
    भाजपा सरकार ने साइबर तहसील के माध्यम से देश में पहली बार कहीं से रजिस्ट्री कराने की सुविधा उपलब्ध कराई।
    सरकार ने गेहूं में 125 रुपए बोनस देने की घोषणा की।
    सोयाबीन को 4892 रुपए समर्थन मूल्य देने से लेकर किसानों के लिए नदी जोड़ो अभियान के माध्यम से सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
    किसानों के लिए कई योजना बनाई है। अलग-अलग प्रकार के इंडस्ट्रियल एरिया में एथेनॉल से लेकर फूड इंडस्ट्री लाने का प्रयास कर रहे हैं।

कुलपति का नाम बदलकर कुलगुरु किया

सीएम डॉ यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालय में कुलगुरु को पहले कुलपति कहते थे। ऐसे में जब महिला कुलपति बन जाती हैं तो नाम को लेकर बड़ी समस्या रहती। पहले भी मैंने अपना अनुभव सुनाया था। इंदौर में एक बहन कुलपति थी जब उनके पति आए तो उन्होंने कहा कि आपकी कुलपति का मैं पति हूं। मैंने उस समय कुछ नहीं कहा। लेकिन, बाद में आकर सोचा कि अब क्या कर सकते हैं, तो ध्यान में आया कि महाराष्ट्र में कुलपति को कुलगुरु कहा जाता है। हमने भी यही मॉडल लागू किया। गुरु परंपरा में हमने यह नाम परिवर्तन किया।

ढाई लाख लोगों को देंगे नौकरी

    सीएम यादव ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से हम ढाई लाख लोगों को नौकरियां देंगे।
    चार लाख करोड़ के निवेश के साथ तीन लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
    युवाओं के लिए 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज शुरू किए गए। इन एक्सीलेंस कॉलेज में बहनों को 20-30 किलोमीटर ऑटो या स्कूटी से आना पड़ता था। हमने केवल ₹1 रुपए में हर पीएम एक्सीलेंस कॉलेज बस दी है।

लाडली बहना जारी रखने आय बढ़ाएंगे

मध्य प्रदेश में सब कह रहे थे की लाडली बहन योजना बंद हो जाएगी। इसका लोड पड़ेगा। लोड बढ़ रहा है। लेकिन हम आय का साधन बढ़ा रहे हैं। जब आप आय बढ़ाओगे तो इन सारी व्यवस्थाओं को संचालित करने में सक्षम हो जाते हैं। हमने इस दिशा में काम किया है। हमारी सारी जन कल्याणकारी योजनाएं, खासकर बहनों की योजनाओं को आगे बढ़ाते रहेंगे। हमने महिला उद्यमियों को 850 एमएसएमई इकाइयों में 275 करोड़ की राशि का डीबीटी से अंतरण किया। 2025 का तो पूरा साल उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया। अब जिला स्तर पर औद्योगिक समिति बनाने जा रहे हैं।

24 फरवरी 2025 को ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट होगी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी स्वयं शामिल होंगे।

रिपोर्ट कार्ड पेश करने पर कांग्रेस ने बोला हमला

मुख्यमंत्री के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर हमला बोला है, उन्होंने कहा कि जो योजनाएं चल रही थी, उसमें नया कुछ नहीं हैं।

जिन योजनाओं में घोटाले हुए उन पर वह मौन रहे, विपक्ष के मुद्दों पर भी सीएम ने कोई बात नहीं की। मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों की बात की, चुनाव में 3000 के पोस्टर लगे लेकिन अब तक नहीं दिए गए, कब 3 हजार करेंगे, उसका जवाब देना चाहिए।

प्रदेश में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ लेकिन अब तक कोई जांच नहीं हुई हैं। वही रोजगार को लेकर सिंघार ने कहा कि अब तक बैकलॉग की भर्ती नहीं हुई, न 2 लाख रोजगार दिए गए। साथ ही कहा कि प्रदेश में लगातार कर्ज ले रहे हैं, आर्थिक विकास को लेकर मंथन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap