LATEST NEWS

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक पहल से लगातार विकास परियोजनाओं का हो रहा आगाज

जशपुर के विकास को मिल रही नई उड़ान, तीव्र गति से हो रहा विकास कार्य 06 महीनों में लोक निर्माण विभाग के 113.19 करोड़ रुपयों की 43 सड़क निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक पहल से लगातार विकास परियोजनाओं का हो रहा आगाज रायपुर  जशपुर जिले के विकास को नई उड़ान दिलाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नई विकास परियोजनाओं का आगाज हो रहा है। जिसके द्वारा जिले के विकास को गति मिल रही है। पिछले 06 माह में लोक निर्माण विभाग की 113.19 करोड़ रुपयों की 43 सड़क निर्माण परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है।         जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में आधारभूत संरचना के विकास के लिए मुहिम चलाई जा रही है ताकि जिले के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं की पहुंच को बढ़ाया जा सके। इसके लिए आवश्यक है कि उन क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाए। इसके लिए आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान कर उनके लिए तीव्र गति से तकनीकी विश्लेषण द्वारा डीपीआर निर्माण कर तकनीकी स्वीकृति एवं प्रशासकीय स्वीकृति के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। जिसका परिणाम है कि विगत 06 माह में 43 सड़क निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के साथ निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री साय की मंशानुरूप सभी सड़क निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कर आगामी 01 वर्ष में सभी को पूर्ण कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया गया हैं।        लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार के पत्थलगांव के अंतर्गत 73.30 करोड़ रुपयों के 25 सड़क मार्गों का निर्माण किया जाना है। जिसमें 10.94 करोड़ की लागत के एन.एच.43 से बिच्छीकानी ढुढरूपारा से जमरगी तक 8 किमी सड़क मार्ग, 7.98 करोड़ रूपए लागत के बगीया से सूजीबहार तक के 8.70 किमी सड़क मार्ग, 5.57 करोड़ रूपए लागत के लैलूंगा, कोतबा से लवाकेरा तक के 5.18 किमी सड़क मार्ग, 4.28 करोड़ लागत के 3.5 किमी के कांसांबेल मुसकुटी तक सड़क मार्ग, 4.03 करोड़ रूपए लागत के बाबूसाजबहार से गोलीडीह नदी तक सड़क मार्ग, 3 करोड़ रूपए लागत के 1.2 किमी के करजटोली से रजौटी तक सड़क मार्ग सहित 25 सड़क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।         लोक निर्माण विभाग के जशपुर के कार्यपालन अभियंता विरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि जशपुर में 39.89 करोड़ रुपयों के 18 सड़क मार्गों का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 3.39 करोड़ लागत के चांडीडांड हत्ता हल्काटोली तक के 2.36 किमी सड़क मार्ग, 4.75 करोड़ लागत के एस.एच 17 मुख्य मार्ग से ढोगाअम्बा जामचुआ तक 3.26 किमी सड़क मार्ग, 3.6 करोड़ रूपए लागत के बनकोम्बों से घटमुंडा तक के 3.4 किमी सड़क मार्ग, 2.57 करोड़ रूपए लागत के बालाछापर आरा सकरडेगा से छोटाबनई तक के 2.4 किमी सड़क मार्ग, 2.45 करोड़ रूपए लागत के एन.एच. 43 खड़सा से कोमड़ो तक के 1.94 किमी सड़क मार्ग, 2.38 करोड़ रूपए लागत के भुड़केला से लवानदी पुल तक के 2.10 किमी सड़क मार्ग, 2.33 करोड़ रूपए लागत के खरवाटोली से बांधाटोली तक के 2 किमी सड़क मार्ग, 2.25 करोड़ रूपए लागत के बालाछापर आरा सकरडेगा से कारीताला तक के 2 किमी सड़क मार्ग, 2.29 करोड़ रूपए लागत के बहराखैर से जुड़वाईन तक के 1.63 किमी सड़क मार्ग सहित 18 मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।

NIA ने अबूझमाड़ क्षेत्र में की छापे मारी, जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद

नारायणपुर भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में फिर एक बार NIA ने छापामारी की है. अबकी बार कौशलनार इलाके में छापा मारा गया है. विधानसभा चुनाव के दौरान रतन दुबे की भरे बाजार में हत्या कर दी गई थी. मामले में जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि चार नवंबर 2023 को ग्राम कौशलनार साप्ताहिक बाजार में भाजपा नेता रतन दुबे को चुनाव प्रचार कर रहा था. इस दौरान उसकी सरेआम हत्या कर दी थी. नक्सल विरोधी अभियान के तहत 11 दिसंबर 2023 को नारायणपुर पुलिस ने चार संदेहियों को पकड़ा था. इनमें से एक बड़ेनहोड़ पारा कोंगेरा निवासी 40 वर्षीय धनसिंग कोर्राम ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह रतन दुबे की हत्या में शामिल था. घटना की जांच पहले स्थानीय पुलिस कर रही थी. इस साल फरवरी महीने में एनआईए ने रतन दुबे मर्डर केस को अपने हाथ में लिया और जांच शुरू की. मामले में एजेंसी ने पहले ही एक आरोपी धनसिंग कोर्राम के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल कर दिया है.

फीफा का इजरायल को निलंबित करने से इनकार, फलस्तीन के आरोंपों की जांच के आदेश दिए

ज्यूरिख विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने यहां आयोजित अपनी शीर्ष परिषद की बैठक में इजरायली फुटबॉल महासंघ को निलंबित नहीं किया, लेकिन फलस्तीन के अधिकारियों द्वारा लगाए गए कथित भेदभाव के आरोपों की अनुशासनात्मक जांच के आदेश दिए। फीफा ने परिषद की बैठक के बाद कहा कि उसका एक सीनियर पैनल फलस्तीन के क्षेत्र में स्थित इजरायली फुटबॉल टीमों की इजरायली प्रतियोगिताओं में भागीदारी की जांच करेगा। फलस्तीन फ़ुटबॉल महासंघ एक दशक से भी अधिक समय से फीफा से वेस्ट बैंक की बस्तियों की टीमों को अपनी लीग में शामिल करने के लिए इज़रायली फ़ुटबॉल संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। फलस्तीन ने मई में फीफा की बैठक में इजरायल की सदस्यता निलंबित करने का आग्रह किया था जिसके चार महीने बाद विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था ने यह फैसला किया।  

अफसरों को खून के आंसू रुलाऊंगा तब आका भी नहीं मिलेंगे, राजस्थान के पूर्व कांग्रेस मंत्री चांदना की धमकी

जयपुर. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में खेल मंत्री रहे अशोक चांदना का एक बयान सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। एक सार्वजनिक सभा में उन्होंने कोटा-बूंदी में लगे पुलिस अफसरों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जान-बूझकर परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब हमारी पार्टी सत्ता में आएगी तो ऐसे अफसरों को खून के आंसू रुलाएंगे। चांदना बोले कि कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र में सांसद ओम बिरला के पाले हुए अधिकारी घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग पुलिस-प्रशासन के तंत्र को अपने हाथ में रखते हैं और लोगों की खिंचाई करवाते हैं। मैं पुलिस प्रशासन के उन अधिकारियों को कहना चाहता हूं कि किसी गलतफहमी में मत रहना। तीन साल बाद ये पर्ची सरकार चली जाएगी। तब आपके आका, आपको ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने इस मंच से विश्वास दिला रहा हूं कि जो भी व्यक्ति उने पाले हुए अधिकारियों के इशारे पर किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को परेशान करेगा, उनका तेल निकाल दिया जाएगा। ये रिकॉर्डिंग करके रखना — चांदना ने आगे कहा कि पूरे 5 साल रिकॉर्डिंग चालू है। आप भी ये रिकॉर्डिंग करके रखना। जो भी कांग्रेस कार्यकर्ता के ऊपर अत्याचार करता है, उसे अगर खून के आंसू नहीं रुलाया तो मेरा नाम अशोक चांदना नहीं। अधिकारियों को अपनी नौकरी करनी चाहिए। जनता को न्याय दें, लोगों की सेवा करें, सरकारी योजनाओं के माध्यम से कैसे हर वर्ग को फायदा मिल सकता है, उस दिशा में काम करें। ऐसा करके आप किसी के ऊपर एहसान नहीं करेंगे, आप लोगों का यही काम है लेकिन आप कुछ लोगों के इशारे पर जो कर्म कर रहे हैं, वो आपके ऊपर ही भारी पड़ने वाले हैं।

विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप: पुरुषों की फायर पिस्टल स्पर्धा में भारत ने एक और स्वर्ण पदक जीता

लीमा (पेरू) मुकेश नेलवल्ली, राजवर्धन पाटिल और हरसिमर सिंह रत्था की भारतीय टीम ने आईएसएसएफ विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत का यह इस प्रतियोगिता में 11वां स्वर्ण पदक है। वह कुल 16 पदक लेकर पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। भारत ने एक रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। चीन तीन स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर दूसरे स्थान पर है। मुकेश का यह प्रतियोगिता में चौथा स्वर्ण पदक है। उन्होंने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी जीता था। मुकेश और राजवर्धन दोनों ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई लेकिन वहां वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। राजवर्धन फाइनल में चौथे जबकि मुकेश पांचवें स्थान पर रहे। पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में परीक्षित सिंह बराड़ ने 623.0 का स्कोर बनाकर भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शिवेंद्र बहादुर सिंह 618.4 के स्कोर के साथ 14वें जबकि वेदांत नितिन वाघमारे 613.2 के स्कोर के साथ 24वें स्थान पर रहे।  

इंदौर में पहली बार आयोजित की जाएगी भारतीय राष्ट्रीय रैली स्प्रिंट चैंपियनशिप

इंदौर दोपहिया वाहनों के लिए एफएमएससीआई भारतीय राष्ट्रीय रैली स्प्रिंट चैम्पियनशिप शनिवार को इंदौर में आयोजित की जाएगी। यह पहला अवसर होगा जबकि इस प्रतियोगिता का आयोजन मध्य भारत के किसी शहर में किया जाएगा। आयोजकों की विज्ञप्ति के अनुसार इस मोटरसाइकिल रैली का चौथा राउंड इंदौर के पास पीथमपुर में स्थित अत्याधुनिक ऑटोमोबाइल परीक्षण और प्रमाणन केंद्र नैटरैक्स में आयोजित किया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के 13 वर्गों के अलावा स्थानीय युवाओं के लिए एक विशेष स्प्रिंट सपोर्ट रैली का आयोजन भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य मध्य भारत में खेल को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रमुख राइडरों में नासिक के शमीम खान, भोपाल के आसिफ अली, मुंबई के बादल दोषी तथा पुणे के पिंकेश ठक्कर और अमरेंद्र साठे शामिल हैं।  

किरण करकेट्टा ने “मैं भी हूं अभिमन्यु” अभियान का शुभारंभ किया, पूरे जिले में आगामी 9 अक्टूबर तक जारी रहेगा

शहडोल  मध्य प्रदेश की शहडोल पुलिस द्वारा महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ शहडोल रेंज डीआईजी सविता सुहाने और एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल किरण करकेट्टा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में “मैं भी हूं अभिमन्यु” अभियान का शुभारंभ किया गया जोकि पूरे जिले में आगामी 9 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों में लैंगिक समानता और महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। अभियान का उद्देश्य इसके अलावा, इसका उद्देश्य महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान, महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना, शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी देना, उनके दुष्परिणाम से अवगत कराना, समय-समय पर बच्चों को क्रियाकलापों का आकलन करना, दुष्परिणाम से अवगत कराना, प्रारंभिक अवस्था में प्रत्येक महिला के प्रति सम्मान और आदर की दृष्टिकोण रखते हुए प्रोत्साहित करना, युवा वर्ग को महिला अधिकारियों के प्रति अवगत करना, महिलाओं को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता, वर्तमान में तकनीक के माध्यम से समाज में अश्लीलता को दूर करना है। इन लोगों की सहभागिता इस अभियान को स्कूल, कॉलेज के छात्र-शिक्षक, झुग्गी बस्ती, मजदूर वर्ग, कंडक्टर/ड्राइवर, सरकारी संस्थाएं के लिए लक्षित किया गया है। साथ ही, वाद-विवाद प्रतियोगिता, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, समूह चर्चा, लघु फिल्म का प्रदर्शन और मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। इसके तहत, प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरित किया जाएगा। बता दें कि इस अभियान में स्कूल और शिक्षा विभाग, खेल और युवा कल्याण विभाग, संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, पंचायत और ग्रामीण विकास परिवहन विभाग, महिला और बाल विकास विभाग सहित एनजीओ शामिल है।

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा, BJP पार्षदों का हंगामा, विपक्ष ने महापौर को कहा झूठा

रायपुर छत्‍तीसगढ़ की रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा एक बार फिर हंगामे का शिकार हो गई, जब भाजपा पार्षदों ने लाइट मेट्रो ट्रेन के मुद्दे पर जमकर विरोध किया। जैसे ही सभा शुरू हुई, विपक्षी पार्षदों ने लाइट मेट्रो ट्रेन से जुड़े सवालों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा पार्षदों ने महापौर का फर्जी मेट्रो MoU का बोर्ड लेकर सभापति के डायस पर चढ़ गए और मेयर से रायपुर की जनता से माफी की मांग करने लगे। इस मुद्दे पर बहस इतनी बढ़ गई कि सदन में माहौल गर्म हो गया। महापौर पर आरोप, सभापति से तीखी नोकझोंक सभा की शुरुआत में ही भाजपा पार्षद अमर बंसल और सभापति प्रमोद दुबे के बीच तीखी बहस छिड़ गई। बंसल ने महापौर को “झूठा” करार दिया और महापौर के बोर्ड को हटाने की मांग की। इसके जवाब में सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि बंसल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे सदन में और अधिक तनाव बढ़ गया। लाइट मेट्रो ट्रेन के सवाल पर हंगामा नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने सवाल उठाया कि महापौर ने लाइट मेट्रो ट्रेन के सवाल को अचानक से क्यों हटा दिया। उन्होंने महापौर से इस मुद्दे पर जवाब दिलवाने की मांग की और महापौर पर आरोप लगाया कि वे जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। विपक्ष ने महापौर को “झूठा महापौर” कहते हुए जवाबदेही की मांग की, जिससे सदन का माहौल और अधिक गरमा गया। सदन स्थगित, पार्षदों का प्रदर्शन सभापति प्रमोद दुबे ने स्थिति को संभालने के लिए सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया, लेकिन इससे पहले विपक्षी पार्षद सभापति की टेबल तक पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभापति ने कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है और उन्होंने पार्षदों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें। महापौर द्वारा 8 पार्षदों के प्रश्न निरस्त हंगामे के बीच, महापौर ने 8 पार्षदों के सवालों को निरस्त कर दिया, जिससे विपक्ष का आक्रोश और बढ़ गया। विपक्षी पार्षदों ने सवालों को निरस्त किए जाने का विरोध किया और इसे जनता की आवाज़ दबाने की कोशिश करार दिया। सामान्य सभा में बार-बार हो रहे विवाद रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा में लगातार विवाद और हंगामे होते रहे हैं, जिससे नगर के विकास से जुड़े कई मुद्दे प्रभावित हो रहे हैं। इस बार लाइट मेट्रो ट्रेन का मुद्दा प्रमुख विवाद का कारण बना है, जिसे लेकर भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई।

कोच अमोल मजूमदार ने की पुष्टि, कप्तान हरमनप्रीत कौर टूर्नामेंट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगी

दुबई भारत के ‘2024 महिला टी-20 विश्व कप’ अभियान की शुरुआत शुक्रवार शाम दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ करने से पहले, मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने पुष्टि कर दी है कि कप्तान हरमनप्रीत कौर टूर्नामेंट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगी। जेमिमा रोड्रिग्स, जो हमेशा की तरह नंबर तीन की बल्लेबाज़ होती हैं, के पांचवें नंबर पर जाने के बाद भारत ने यास्तिका भाटिया, दयालन हेमलता, सजीवन सजाना और उमा छेत्री के ज़रिए उस स्थान को भरने की कोशिश की। लेकिन अब यह तय है कि हरमनप्रीत, जिन्होंने वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की जीत के अभ्यास मैचों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी, उस स्थान पर बल्लेबाजी करेंगी। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजूमदार ने कहा, “बिल्कुल, सिर्फ़ अभ्यास मैचों में ही नहीं, बल्कि हमने भारत में और मुंबई से रवाना होने से पहले हुए कैंप में भी पहले ही तय कर लिया था। बंगलुरु में हमारा एक शानदार कैंप था, और हमने वहीं तय किया। मूल रूप से, विश्व कप से पहले के इन मैचों ने हमारे लिए इस पर मुहर लगा दी। स्कोरकार्ड देखें, आपको पता चल जाएगा।” हरमनप्रीत ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने में सक्षम हैं, लेकिन उन्होंने लंबे समय से टी20 में कोई मैच नहीं खेला है। भारत के लिए छठे गेंदबाजी विकल्प की कमी के बारे में पूछे जाने पर, मजूमदार ने कहा, “हमने छठे गेंदबाजी विकल्प पर बहुत ध्यान दिया है। साथ ही, इस तथ्य के लिए कि हमने अपने शीर्ष छह के भीतर कई चर्चाएं की हैं, कम से कम तीन से चार को गेंदबाजी करनी होगी। अगर हम उनसे वे ओवर निकाल सकते हैं, तो इससे बेहतर कुछ नहीं है।” उन्होंने कहा, “वे सभी गेंदबाजी कर सकते हैं। इसलिए, यह केवल आवेदन करने और नेट्स में कड़ी मेहनत करने और फिर उसे मैच के प्रदर्शन में बदलने का सवाल है। इसलिए, हरमन ने गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन उसने दूसरे टी20 वार्म-अप में गेंदबाजी की, और वह उन ओवर्स को फेंकने के लिए पर्याप्त अनुभव है।” डब्ल्यूपीएल के आगमन के बाद यह भारत का पहला टी20 विश्व कप है, इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिए सजाना, श्रेयंका पाटिल और आशा शोभना जैसे अधिक आंकड़े और ब्रेकआउट स्टार खिलाड़ी लाए हैं। मजूमदार ने यह स्वीकार किया कि प्रत्येक विभाग में अधिक विविधता के साथ, प्लेइंग इलेवन का चयन करना एक कठ‍िन काम होगा।  

खेत में काम करते समय हादसा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में डंपर पलटने से ड्राइवर की मौत

रायगढ़. धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर खेत में डंपर पलटने से चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से तकरीबन पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित पर ग्राम दमास में विद्युत प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। दोपहर में डंपर चालक बैजु कुल (35) अपने वाहन में यहां मिट्टी ढुलाई का काम कर रहा था। इस दौरान वाहन के अनियंत्रित होकर खेत में पलट जाने की घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की मौत की खबर स्थानीय ग्रामीणों ने धरमजयगढ़ थाने में दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि चालक एमपी का रहने वाला था। बीते कुछ दिनों से धरमजयगढ़ क्षेत्र में ही अपने रिश्तेदार के यहां रहते हुए डंपर चलाने का काम करते आ रहा था। आज दोपहर हुई घटना में उसकी मौत हो गई।

मैन यूनाइटेड और पोर्टो के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ, टोटेनहम ने यूईएफए यूरोपा लीग मैचडे 2 में दो में से दो जीत दर्ज की

नई दिल्ली मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पोर्टो के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में आखिरी समय में एक अंक बचाया, टोटेनहम ने यूईएफए यूरोपा लीग मैचडे 2 में दो में से दो जीत दर्ज की। हैरी मैगुएर के स्टॉपेज-टाइम हैडर ने पोर्टो के साथ एक रोमांचक मुकाबले में दस खिलाड़ियों वाले यूनाइटेड के लिए एक अंक बचाया। मार्कस रैशफोर्ड और रैसमस होजलुंड के माध्यम से यूनाइटेड ने 2-0 की बढ़त हासिल की, लेकिन आंद्रे ओनाना द्वारा बचाव करने के बाद पेपे ने मेजबानों के लिए हैडर से अच्छी प्रतिक्रिया दी और फिर सैमू ने ब्रेक से पहले बराबरी का गोल किया। ब्रूनो फर्नांडीस को दूसरा पीला कार्ड दिखाए जाने से पहले सैमू ने अपना दूसरा गोल नेट की छत पर मारकर पोर्टो को आगे कर दिया। पोर्टो जीत से कुछ ही पल दूर था, लेकिन मैगुएर ने क्रिश्चियन एरिक्सन के कॉर्नर को हेड करके गोल कर दिया। अन्यत्र, पपे सार और इन-फॉर्म ब्रेनन जॉनसन की शानदार फिनिश ने बुडापेस्ट में स्पर्स के लिए अधिकतम अंक सुनिश्चित किए। पहले हाफ के मध्य में ही मेहमान टीम ने बढ़त बना ली थी, जब सार ने ढीली गेंद पर झपट्टा मारा, जिसके बाद जॉनसन ने लगातार पांचवां गेम खेलने के लिए बेंच से उतरकर स्ट्राइक किया। बरनबास वर्गा की शक्तिशाली वॉली ने एंजे पोस्टेकोग्लू के खिलाड़ियों के लिए एक नर्वस फिनिश स्थापित किया, लेकिन प्रीमियर लीग की टीम ने सभी प्रतियोगिताओं में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की।  

ब्राजील की फीफा विश्व कप क्वालीफायर टीम में पीएसजी के बेराल्डो ने चोटिल ब्रेमर की जगह ली

ब्रासीलिया पेरिस सेंट-जर्मेन के डिफेंडर लुकास बेराल्डो ब्राजील की टीम में चोटिल ग्लीसन ब्रेमर की जगह लेंगे, जो 2026 फीफा विश्व कप के क्वालीफायर में चिली और पेरू का सामना करेगी। जुवेंटस के डिफेंडर ब्रेमर, जिन्हें बुधवार को बुल लिपजिग के खिलाफ चैंपियंस लीग मैच के दौरान बाएं घुटने में एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट की चोट लगी थी, आने वाले दिनों में सर्जरी से गुजरेंगे। कोच डोरिवल जूनियर ने कहा, “दुर्भाग्य से, हमें एथलीट ब्रेमर के गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिली है, वह व्यक्ति जो हमारे सभी सम्मान, विचार, स्नेह और समर्थन का हकदार है, ताकि वह जल्द से जल्द वापस आ सके। उसकी जगह, हम पीएसजी से बेराल्डो को बुला रहे हैं।” ब्राजील को चिली की राजधानी में नैशनल डी सैंटियागो में 10 अक्टूबर को क्वालीफायर के नौवें दौर में चिली का सामना करना है, इसके बाद 15 अक्टूबर को ब्रासीलिया में पेरू के साथ उनका मुकाबला होगा। आठ मैचों के बाद दस अंकों के साथ, ब्राजील कॉनमेबोल तालिका में पांचवें स्थान पर है। चिली पांच अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। 10 टीमों में से शीर्ष छह टीमें सीधे क्वालीफाई करेंगी।  

इंदौर में नगर निगम अब वर्षों से अधूरी सड़कों को पूराने करने पर जोर, बाधक निर्माण हटाने की तैयारी

इंदौर इंदौर में नगर निगम अब वर्षों से अधूरी सड़कों को पूराने करने पर जोर दे रहा है। पंद्रह साल पहले इंदौर विकास प्राधिकरण ने एमआर-9 लिंक रोड का निर्माण जवाहर लाल शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत 200 करोड़ में कराया था, लेकिन बजरंग नगर चौराहा से मालवीय नगर के बीच बाधक निर्माण होने के कारण यह सड़क पूरी नहीं बन पाई थी। अब नगर निगम इस सड़क के बचे हिस्से को बनाएगा।   शुक्रवार को मेयर पुष्य मित्र भार्गव क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला के साथ इस सड़क को देखने पहुंचे। दरअसल एमआर-10 स्टेशन बनने के बाद इस सड़क पर ट्रैफिक का दबाव और बढ़ेगा। इस कारण इस सड़क को बीआरटीएस से जोड़ा जा रहा है। बस्ती के 200 से ज्यादा निर्माण बाधक मालवीय नगर से संजय नगर बस्ती के पहले तक 40 मीटर चौड़ी बन चुकी है, लेकिन बस्ती से बजरंग नगर चौराहा तक 300 मीटर हिस्से की सड़क में सबसे ज्यादा 200 निर्माण बाधक है। प्राधिकरण प्रभावितों को पहले फ्लैट देना चाहता था, लेकिन रहवासी जमीन के बदले जमीन मांग रहे थे। इस कारण मामला अटक गया। यह सड़क मास्टर प्लान में भी शामिल है,इसलिए इसे अब नगर निगम बना रहा है। यहां कई लोगों ने पक्के निर्माण बना लिए है। इस सड़क के बनने से बीआरटीएस पर भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा। एलआईजी चौराहा से पाटनीपुरा की तरफ आने वाले वाहन मालवीय नगर से सीधे बजरंग नगर की तरफ आ सकेंगे। जनप्रतिनिधियों ने श्याम नगर, वीणा नगर वाले हिस्से का भी दौरा किया। यहां भी पर्याप्त चौड़ाई में सड़क नहीं बनी है। दौरे में सभापति मुन्नालाल यादव, जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर आदि मौजूद थे।

लिचफील्ड की श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच के लिए फिट होने की उम्मीद

नई दिल्ली युवा बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड, जो कमर दर्द के कारण दोनों अभ्यास मैचों से बाहर रहीं, के आज शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच के लिए फिट होने की उम्मीद है। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार, 21 वर्षीय लिचफील्ड ने गुरुवार को अपनी टीम की साथियों के साथ प्रशिक्षण लिया और चयन के लिए उपलब्ध होने की राह पर हैं लिचफील्ड ने कहा, “अभ्यास मैचों को मिस करना कठिन रहा है, लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं मैदान पर वापस आने और टीम में योगदान देने के लिए उत्साहित हूं।“ ऑस्ट्रेलिया ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में कभी नहीं खेला है, और शनिवार के मैच से पहले उन्हें इस स्थल पर प्रशिक्षण का अवसर नहीं मिला। धीमे और स्पिनिंग ट्रैक ने पहले ही टूर्नामेंट में टीमों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। शुरुआती डबल-हेडर में, बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 119 रनों का बचाव किया, जबकि श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ कम स्कोर वाले मुकाबले में संघर्ष किया, जहां स्पिन का बोलबाला रहा। दोनों मैचों में स्पिनरों ने कुल 22 विकेट लिए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि परिस्थितियां धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अनुकूल होंगी। लिचफील्ड ने कहा, “मेरे लिए, यह पल में बने रहने और जितनी जल्दी हो सके परिस्थितियों को समझने के बारे में है। शारजाह एक चुनौती होने जा रहा है, लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।” एलाना किंग, लेग स्पिनर, अधिक स्पिन विकल्प प्रदान करने के लिए वापस बुलाई जा सकती हैं, खासकर परिस्थितियों को देखते हुए। यदि लिचफील्ड फिट हैं, तो टीम को अपने विकल्पों पर विचार करना होगा, ग्रेस हैरिस भी दावेदारी में हैं, जो बल्लेबाजी की गहराई और खुद एक आसान स्पिन विकल्प प्रदान करती हैं।  

सीधी के स्‍कूल में 13 विद्यार्थियों में आते हैं सिर्फ दो, दो अतिथि शिक्षक के अलावा दो रसोइये भी

 सीधी  सीधी जिले का प्रशासन लंबे समय से यह दावा कर रहा है कि जिले में कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं है। इन सब दावों से हटकर सीधी जिले के ग्राम घूघा में एक ऐसी पाठशाला है जो बिना किसी नियमित शिक्षक के चल रही है। ऐसे में जिस प्राथमिक पाठशाला में पिता प्रभारी शिक्षक है, तो बेटा उसी को स्कूल में अतिथि शिक्षक के तौर पर मास्टर साहब बना हुआ है। छात्रों की संख्या 13, लेकिन स्कूल आते सिर्फ दो इस विद्यालय का संचालक मात्र दो अतिथि शिक्षक पढ़ा रहे हैं उससे भी बड़ी बात यह है कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 13 है लेकिन स्कूल आने वाले छात्रों की संख्या सिर्फ दो है। इस स्कूल में दो रसोईया भी है जो बच्चों के लिए खाना बनाते हैं अब ऐसे में बेहतर स्कूल बेहतर शिक्षक का दावा करने वाली सरकार के दावों की कलई खुलती नजर आती है कि इस विद्यालय में नियमित शिक्षक क्यों नहीं है। दो बच्चे, दो अतिथि शिक्षक और दो रसोईए आते हैं विद्यालय में पढ़ने वाले सभी 13 छात्र स्कूल क्यों नहीं आते यह बड़ा सवाल है वही दो बच्चों को पढ़ाने और दो अतिथि शिक्षक और उन्हें भोजन खिलाने दो रसोईए स्कूल इसलिए आते हैं कि उन्हें अपने वेतन और मानदेय से मतलब है और शायद इसीलिए यह स्कूल आज तक संचालित है वरना इस स्कूल का क्या फायदा इस प्राथमिक स्कूल की समस्या को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नियमित शिक्षक न होने के सवाल पर वह गोल-माल जवाब जब जिला शिक्षा अधिकारी पीएल मिश्रा से जानकारी चाहि तो उन्होंने भी स्कूल की जांच करने की बात कही वही स्कूल में नियमित शिक्षक न होने के सवाल पर वह गोल-माल जवाब देते नजर आए जिला शिक्षा अधिकारी के बयान के बाद यह बात तो स्पष्ट हो जाती है कि जिले में शिक्षक विहीन शाला न होने का दवा अभी पूरा नहीं हुआ है जिस दिन यह दाबा पूरा हो जाएगा उस दिन से स्कूलों में ना आने वाले सभी छात्र शायद पढ़ते भी आने लगेंगे। प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट बहरहाल सीधी जिले में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो गई है आलम यह है कि इस स्कूल जैसे दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में न जाने और ऐसी कितनी स्कूल है सिर्फ कागज में दर्जन भर छात्र और शिक्षक विहीन शालाएं शिक्षा विभाग के अफसर के फाइलों में संचालित हो रही हैं, जिसकी कलाई जांच मीडिया की जीरो ग्राउंड रिपोर्टिंग के दरमियान सामने आ गई है। पिता प्रभारी शिक्षक, बेटा उसी स्कूल में अतिथि शिक्षक ऐसे में जिस प्राथमिक पाठशाला में पिता प्रभारी शिक्षक है तो बेटा उसी स्कूल में अतिथि शिक्षक के तौर पर मास्टर साहब बना हुआ है जो कागज में 13 छात्र लेकिन जमीनी हकीकत में सिर्फ दो छात्रों को शिक्षा दीक्षा दे रहा है ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले के शिक्षा विभाग अपने कर्तव्य में लापरवाही करतें हुए व्यक्तिगत स्वार्थ और अपनों को आर्थिक लाभ पहुंचाने में लगा हुआ है उसे बच्चों के भविष्य से कोई सरोकार नहीं है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet