LATEST NEWS

पूर्व सीएम बोले थे वाड्रा लैंड डील मामले में दम नहीं, अब उसी के नाम पर बीजेपी मांग रही वोट, हरियाणा में दोगली भाजपा का आरोप

चंडीगढ़ हरियाणा के सबसे चर्चित मामले राबर्ट वाड्रा लैंड डील मामला सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए वोटों वाली दुधारू गायब साबित हो रहा है। इसी मुद्दे को भुनाकर बीजेपी साल 2014 में हरियाणा की सत्ता पर काबिज हुई थी। अपने 10 साल के कार्यकाल में इस मामले में तमाम जांच और अथक प्रयासों के बावजूद जब कुछ नहीं मिला तो रॉबर्ट वाड्रा समेत पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी क्लीन चिट दे दी। अब जब हरियाणा से विदाई की नौबत आई तो भाजपा फिर वाड्रा लैंड डील मामले को जोरशोर से भुना रही है। ताकि लोगों को भ्रमित करके उनके वोट हथियाए जा सकें। खास बात यह है कि हरियाणा के तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पिछले दिनों राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में खुद कहा था कि वाड्रा लैंड डील मामले में प्राथमिक रूप से कुछ भी गलत नहीं निकला है। बीजेपी ने इस प्रकरण की न्यायिक जांच इस उद्देश्य से नहीं कराई थी कि किसी को जेल भेजना है। बीजेपी केवल इस मामले का सच जनता के सामने लाना चाहती थी। इससे पहले 5 मई, 2014 को हिसार की जनसभा में तब पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने इस घोटाले को जोरशोर से उठाते हुए यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को इंगित करते हुए कहा था कि मां-बेटे और दामाद से एक-एक इंच जमीन का हिसाब लिया जाएगा। एक दशक के शासन में भी न तो मोदी इस मामले में कुछ कर पाए और न ही हरियाणा में बीजेपी सरकार। बल्कि हुड्डा और वाड्रा को क्लीनचिट दे दी। राबर्ट वाड्रा से लैंड डील करने वाली डीएलएफ से बीजेपी ने लिया 170 करोड़ का चंदाः वाड्रा लैंड डील मामले की और भी रोचक कहानी यह है कि सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी से लैंड डील करने वाली कंपनी डीएलएफ से बीजेपी ने इलेक्टोरल बॉंड के रूप में 170 करोड़ रुपए का ऑफिशियल चंदा लिया है। जबकि हरियाणा की बीजेपी सरकार के सीएमओ में कार्यरत और तत्कालीन सीएम मनोहर लाल के करीबियों ने बैकडोर मेंं डीएलएफ से मोटे फायदे लिए जो अलग हैं। इसीलिए डीएलएफ और वाड्रा लैंड डील में न्यायिक आयोग के माध्यम से क्लीनचिट दी गई थी। अब इस मामले का असर वायनाड के इलेक्शन में भी पड़ने की संभावना है, जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रत्याशी हैं। मोदी-बीजेपी फिर जोरशोर से उठा रहे वाड्रा लैंड डील मामलाः अगर 2024 के विधानसभा चुनाव के प्रचाार की बात करें तो बीजेपी का प्रचार मुख्य रूप से हरियाणा में वाड्रा लैंड लीड और मिर्चपुर कांड के इर्द-गिर्द ही रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह औऱ तमाम भाजपा नेता दलाल, दामाद आदि का भाषणों में जिक्र करके किसानों को उनकी जमीनें छिनने का भय दिखाकर वोट मांग रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा को भू माफिया के तौर पर पेश करते हुए वीडियो प्रचारित किए जा रहे हैं। एक वीडियो पर तो कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग में आपत्ति भी दर्ज कराई गई है। इसी तरह के गाने प्रचारित किए जा रहे हैं। यहां तक कि अखबारों में दिए गए विज्ञापनों में भी वाड्रा लैंड डील का जिक्र किया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर एक दशक से भी पुराने मामलों को चुनाव में भुनाकर बीजेपी मतदाताओं को क्या याद दिलाना चाह रही है। बीजेपी क्यों नहीं दे रही जवाब 10 साल में क्यों कुछ नहीं कियाः हरियाणा के विधानसभा में चुनाव में आम मतदाता यह जानने को उत्सुक है कि हरियाणा और केंद्र में 10 साल तक शासन करने के बावजूद वाड्रा लैंड डील मामले में बीजेपी प्रभावी कार्रवाई करके किसानों को उनकी जमीनें वापस क्यों नहीं दिलवा पाई। मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने वाड्रा लैंड डील मामले में आखिर हुड्डा को क्लीनचिट क्यों दी। साल 2022 तक सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी का बतौर कॉलोनाइजर्स लाइसेंस क्यों प्रभावी रहा। अब इन मुद्दों को चुनाव में उठाना क्या भाजपा की दोगली नीति नहीं है। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए नुकसान को क्या भुला पाएंगे हरियाणा के लोगः विधानसभा चुनाव के दौरान आम जनमानस के बीच यह सवाल भी सुर्खियों में है कि आम तौर पर गैर जाट की राजनीति करने वाली बीजेपी के शासन यानि मनोहर लाल खट्टर सरकार में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हरियाणा में जिस तरह का तांडव हुआ। लोगों की चुन-चुन कर न केवल संपत्तियां जलाई गईं बल्कि महिलाओं से बलात्कार तक हुए। मुरथल कांड को अभी तक लोग भूले नहीं है। उस दौरान क्या भाजपा ने गैर जाट समुदाय के लोगों को पूरी तरह सुरक्षा मुहैया कराई थी। जबकि बीजेपी के मंत्रियों तक ने अपने नुकसान की भरपाई का पूरा मुआवजा सरकार से उठाया था। हुड्डा सरकार में आईएएस अशोक खेमका ने उठाया था वाड्रा लैंड डील मामलाः उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012-13 के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में हरियाणा के चर्चित आईएएस अशोक खेमका ने वाड्रा लैंड डील मामले का खुलासा किया था। उस समय यह मुद्दा देश-विदेश के अखबारों औऱ मीडिया चैनलों की सुर्खियों में छाया रहा था। क्योंकि आईएएस खेमका ने वर्ष 2012 में डीएलएफ और रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी के बीच हुई 3.5 एकड़ जमीन ट्रांसफर करने वाली डील रद्द कर दी थी।

नगर निगम ने बताया- बगैर अनुमति शहर में टांगे फ्लैक्स और होर्डिंग, 50 हजार रुपये जुर्माना, FIR भी दर्ज करने के निर्देश

इंदौर बगैर अनुमति शहर में जहां-तहां होर्डिंग और फ्लैक्स टांगना विज्ञापन एजेंसी को महंगा पड़ा। नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए एजेंसी पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इसके अलावा पुलिस कार्रवाई भी की जा रही है। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि शहर की छबि धूमिल करने वालों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। किसी भी व्यक्ति को बगैर अनुमति शहर में फ्लैक्स और होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं है। चालानी कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस थाने में एफआइआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। नगर निगम उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि सयाजी होटल में रिवाज बाय रस्मोरिवाज के नाम से होने वाली प्रदर्शनी के प्रचार-प्रसार के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध होर्डिंग और फ्लैक्स लगाए गए थे। इन्हें लगाने के लिए नगर निगम से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। यह मप्र आउटडोर विज्ञापन मीडिया नियम 2017 के नियमों का उलंघन है। इस पर रिवाज बाय रस्मोरिवाज के अधिकृत प्रतिनिधि लव गर्ग और प्लस मार्केटिंग एजेंसी के अभिषेक प्रजापत के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए विजय नगर पुलिस थाने में पत्र लिखा गया है। 100 से ज्यादा स्थान पर लगे थे होर्डिंग-फ्लैक्स उपायुक्त अग्रवाल ने बताया कि मार्केटिंग एजेंसी ने शहर में 100 से ज्यादा स्थानों पर उक्त होर्डिंग और फ्लैक्स लगा रखे थे। रिमूवल विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन्हें हटाकर जब्त कर लिया है। मार्केटिंग एजेंसी और उक्त प्रदर्शन के आयोजक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कैबिनेट बैठक सिंग्रामपुर में रखने के फैसले के लिए आभारी हूं : मंत्री श्री पटेल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक, लाड़ली बहना एवं स्व-सहायता समूह तथा सिंगौरगढ़ किले के महत्वूपर्ण स्थलों के भ्रमण का कार्यक्रम आगामी 5 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि पहली कैबिनेट वीरांगना रानी दुर्गावती के स्मरण में उनकी 500वीं जन्म जयंती पर जबलपुर में हुई थी, एक वर्ष पूरा होने को है, 501वीं जयंती 5 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। जब कैबिनेट में इस बात की चर्चा हुई थी तो हम सभी ने प्रस्ताव रखा था कि सिंगौरगढ़ में यदि यह कैबिनेट होती है, तो वास्तव में यह यादगार होगी। मैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभारी हूं, उन्होंने प्रदेश की कैबिनेट बैठक सिंग्रामपुर में रखने का फैसला किया है, पूरी सरकार रानी दुर्गावती जी की पहली राजधानी में उनके चरणों में बैठकर राज्य के हितों का विचार करेगी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का जब यहां आना हुआ था तब भी हम सभी गौरवान्वित थे, यह ऐसे कालखंड है, जो इतिहास में दर्ज होने वाले है। यहां ए.एस.आई. का स्मारक है जिसमें तानसेन की गौरवशाली परंपरा थी, उसी गरिमा, प्रतिष्ठा को यह स्मारक याद दिलाते हैं। यह वनवासी क्षेत्र है, सिंगौरगढ़ का अजेय किला है, इसकी प्रतिष्ठा आसमान छुए, यही हम सभी की कोशिश है। मंत्री श्री लोधी और मंत्री श्री लखन पटेल बधाई के पात्र है, उनके नेतृत्व में तैयारियां पूरी की गई हैं। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अघ्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, विधायक दमोह श्री जयंत कुमार मलैया, कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, सीईओ जिला पंचायत श्री अर्पित वर्मा और अधिकारी मौजूद थे।  

तीसरे विश्व युद्ध की आहट से भारतीय शेयर बाजार सहम गया, निवेशकों को भारी नुकसान

नई दिल्ली तीसरे विश्व युद्ध की आहट से आज (3 अक्टूबर) भारतीय शेयर बाजार सहम गया, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ईरान-इजराइल के बमों से भड़की आग से निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए। आज सेंसेक्स में 2.10% की गिरावट दर्ज की गई, जिसमें यह 1,769.77 अंक टूटकर 82,497 पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी भी 2.12% गिरकर 25,250  पर बंद हुआ। इस बिकवाली से मार्केट के बड़े दिग्गज अंबानी-अडानी से लेकर टाटा तक सबके लाखों करोड़ स्वाहा हो गए। अंबानी-अडानी-टाटा सब फेल बाजार में जारी बिकवाली के चलते अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 3.95% की गिरावट आई, जिसके बाद कंपनी का शेयर 2,813.95 पर चला गया। वहीं हाल टाटा ग्रुप की कंपनियों के साथ भी रहा। टीसीएस के शेयर में 1.29% की गिरावट देखी गई, जिसके बाद शेयर 4,232 रुपए पर कारोबार बंद किया। ईरान में चाबहार पोर्ट को मैनज कर रही भारत की लार्ज कैप कंपनी अडानी पोर्ट के शेयर में भी 2.82% की गिरावट देखी गई, जिसके बाद वह 1,426 पर कारोबार बंद किया।  एक अक्टूबर को बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,74,86,463.65 लाख करोड़ रुपए था जबकि आज बाजार बंद होने पर 4,65,07,685.08 लाख करोड़ रुपए रह गया। जिस कारण निवेशकों को 978,778.57 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। क्यों आई ये गिरावट? बाजार में जारी इस गिरावट के पीछे एक बड़ा कारण इजरायल और ईरान के बीच जंग का ऐलान हो जाना है। बता दें कि इजराइल और हिजबुल्ला के बीच जारी जंग में ईरान की एंट्री ने जियो-पॉलिटिकल टेंशन को और बढ़ा दिया है। दरअसल, ईरान ने इजराइल पर जबरदस्त पलटवार करते हुए 1 अक्टूबर की रात में एक के बाद एक 150 से अधिक मिसाइलें दाग दी। हमले के बाद इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान को इस हमले के बुरे परिणाम भुगतने होंगे। फिर इजराइल के तरफ से जवाबी हमले शुरू कर दिए गए। इसने ना सिर्फ भारतीय बाजार को घूटने पर लाया बल्कि अमेरिकी बाजार में भी बिकवाली ला दी। सेबी का फरमान पड़ा भारी फ्यूचर्स एंड ऑप्शन यानी F&O ट्रेड को लेकर मार्केट रेगुलेटर सेबी ने बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया है। SEBI ने 1 अक्टूबर की शाम को सर्कुलर भी जारी कर दिया। इसके तहत इंट्रा-डे पोजिशन लिमिट की निगरानी होगी। डेरिवेटिव्स मिनिमम ट्रेडिंग अमाउंट भी बढ़ा दी गई है। दरअसल, मार्केट रेगुलेटर डेरिवेटिव्स फ्रेमवर्क को सख्त कर रहा है। F&O से जुड़े ज्यादातर नए बदलाव 20 नवंबर से ही लागू होंगे। इंडेक्स ऑप्शन बायर्स से अपफ्रंट ऑप्शन प्रीमियम लिया जाएगा। ऑप्शन एक्सपायरी के दिन शॉर्ट ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए 2% का एडिशनल मार्जिन लिया जाएगा। सेबी ने डेरिवेटिव्स के लिए मिनिमम ट्रेडिंग अमाउंट को भी बढ़ा दिया है। इसे 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 15 लाख रुपए कर दिया है। अब हर हफ्ते एक एक्सचेंज की सिर्फ एक वीकली एक्सपायरी होगी। साथ ही एक्सपायरी के दिन ज्यादा मार्जिन देना होगा। इसके तहत शॉर्ट पोजिशन पर 2% एक्सट्रीम लॉस मार्जिन (ELM) मार्जिन देना होगा। इन सेक्टर्स के शेयर में दिखी बिकवाली     ऑटो शेयरों में मारुति के शेयर में 4.26% की गिरावट आई और वे 12,605 रुपए पर आ गए, जबकि उनका पिछला बंद भाव 13,167 रुपए था। कंपनी के करीब 0.17 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जिससे 22.12 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।     एशियन पेंट्स का शेयर 4% की गिरावट के साथ 3145 रुपए पर आ गया, जबकि उनका पिछला बंद भाव 3277 रुपए था। कंपनी के करीब 0.50 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जिससे 15.83 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।     बीएसई पर लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 4.15% की गिरावट के साथ 3500 रुपए पर आ गए, जबकि उनका पिछला बंद भाव 3651.50 रुपए था। कंपनी के करीब 1.44 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जिससे 50.79 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 4.81 लाख करोड़ रुपए रह गया।     बीएसई पर एक्सिस बैंक के शेयर 1225.90 रुपए के पिछले बंद भाव के मुकाबले 3.75% गिरकर 1179.60 रुपए पर आ गए। कंपनी के करीब 0.90 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जिससे 10.78 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। बैंक का मार्केट कैप गिरकर 3.68 लाख करोड़ रुपए रह गया।  

सेवानिवृत्त कर्मचारी के आयु के 80वें वर्ष में प्रवेश करते ही उसे 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि का लाभ दिया जाए: मध्यप्रदेश हाई कोर्ट

इंदौर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने आदेश दिया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारी के आयु के 80वें वर्ष में प्रवेश करते ही उसे 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि का लाभ दिया जाए। सेवानिवृत्त निगमकर्मी जगदीश करोड़ीवाल ने इस संबंध में एडवोकेट मनीष यादव के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। 2009 में अधिसूचना जारी की गई थी इसमें उन्होंने कहा था कि 80वें वर्ष में प्रवेश पर 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि के संबंध में राज्य शासन के 2009 में अधिसूचना जारी की थी। इंदौर नगर निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी करोड़ीवाल पिछले वर्ष 79 वर्ष की आयु पूर्ण कर 80 वे वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। पेंशन बढ़ोतरी की गुहार लगाई थी उनके द्वारा निगमायुक्त को आवेदन देते हुए पेंशन वृद्धि की पात्रता का हवाला देते हुए 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि दिए जाने की गुहार लगाई गई थी, लेकिन उन्हें पेंशन वृद्धि का लाभ नहीं दिया गया। इस पर उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी। न्यायमूर्ति अभ्यंकर ने आदेश दिए एडवोकेट यादव के तर्को से सहमत होकर न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर ने याचिका स्वीकारते हुए 30 दिन के भीतर याचिकाकर्ता को उक्त पेंशन वृद्धि का लाभ 80वें वर्ष में प्रवेश करते ही देने के आदेश दिए। इस राशि पर ब्याज भी देना होगा।

नूंह में बोले राहुल गांधी- भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत को सफल नहीं होने देगी

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को हरियाणा की जनता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया तथा कहा कि कांग्रेस धर्म, भाषा और जाति के आधार पर ‘‘भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत” को सफल नहीं होने देगी। गांधी नूंह में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखे हमले किए और कहा कि आज मोहब्बत और नफरत के बीच लड़ाई है। पिछले साल नूंह में विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद हिंसा भड़क गई थी जिसमें दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन आरोप लगाया कि कि कांग्रेस प्यार फैलाती है जबकि भाजपा नफरत फैलाती है। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा। मतणना आठ अक्टूबर को होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण चीज भाईचारा है। भाजपा और आरएसएस के लोग जहां भी जाते हैं, नफरत फैलाते हैं। वे जिस भी राज्य में जाते हैं, कहीं भाषा के बारे में बात करते हैं, कहीं वे धर्म के बारे में बात करते हैं और कहीं वे जाति के बारे में बात करते हैं।” गांधी का कहना था, ‘‘नफरत को खत्म करना होगा। भारत नफरत का देश नहीं है, यह मोहब्बत का देश है। आपने यह पूरे देश को दिखाया है।” उन्होंने कहा कि भारत ‘मोहब्बत की दुकान’ का देश है, ‘नफरत का बाजार’ का नहीं है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘हम देश में इस नफरत को जीतने नहीं देंगे। देश में प्यार, भाईचारा और एकता की जीत होगी।” नफरत से दुख और डर फैलता है- कांग्रेस नेता उनका कहना था, ‘‘नफरत से देश कमजोर होता है। नफरत से दुख और डर फैलता है। प्यार ही है जो नफरत की दवा है। प्यार से भाईचारा फैलता है और प्यार से देश आगे बढ़ता है। हम प्यार की बात करते हैं लेकिन वे (भाजपा) नफरत फैलाते हैं और देश को तोड़ने की कोशिश करते हैं।” राहुल गांधी ने चुनावी सभा के दौरान हाथ में संविधान की प्रति ले रखी थी। उन्होंने कहा कि संविधान ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा की है, लेकिन ‘‘भाजपा और आरएसएस संविधान पर हमला करने पर तुले हुए हैं।” देश में विचारधारा की लड़ाई- राहुल गांधी कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस है, जो देश संविधान से चलाना चाहती है। जबकि दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस हैं, जो संविधान खत्म करना चाहते हैं।” उन्होंने महिला पहलवानों के विषय का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आप सभी ने देखा कि भाजपा ने देश के पहलवानों के साथ क्या किया। भाजपा का सदस्य बिना डरे महिलाओं के खिलाफ अपराध कर रहा है, उनका यौन उत्पीड़न कर रहा है, लेकिन भाजपा को कोई मतलब नहीं। ये संविधान पर आक्रमण है, क्योंकि संविधान कहता है कि देश की हर महिला की रक्षा होनी चाहिए।”  

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2024

भोपाल राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2024 में वन विहार में 3 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे पक्षी अवलोकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक्सीलेंस एवं मित्तल कॉलेज भोपाल के 89 प्रतिभागियों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के दर्शन किये, जिनमें प्रमुख है ब्लैक डरोंगो, ओपन बिल स्टोर्क, रेड मुनिया, ग्रे हेरॉन, ब्रॉज बिंग जकाना, इंडियन रॉबिन, मैगपाई रॉबिन, व्हिस्टलिंग टील, पैराडाइस पलाईकैचर एवं लिटिल कार्मोरेंट आदि तथा तितलियों में बटरफ्लाई, कॉमन क्रो, ग्रे पेनसी, कॉमन ईवनिंग ब्लू टाईगर, स्ट्राइपड टाईगर, प्लेन टाईगर आदि को देखकर प्रतिभागी उत्साहित हो उठे। स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. सुरेन्द्र तिवारी, डॉ सुदेश वाघमारे, डॉ. संगीता राजगीर एवं मो. खालिक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक वन विहार श्री एस.के. सिन्हा द्वारा किया गया। वन उत्सव में प्रातः 7 बजे से कक्षा 5 से 8 एवं कक्षा 9 से महाविद्यालयीन वर्ग के लिये ‘वन विहार’ विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 68 प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं सॉफ्ट कॉपी के रूप में अपने फोटोग्राफ्स कार्यालय में जमा किये। अन्य प्रतियोगिता के रूप में प्रातः 10 बजे से रंगोली प्रतियोगिता कक्षा 5 से 8 तक वर्ग के लिये ‘मध्यप्रदेश के वन्य-जीव एवं कक्षा 9 से महाविद्यालयीन वर्ग के लिये ‘शहरी भू भाग में बाघ’ विषय पर आयोजित की गई, जिसमें कुल 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आज की अन्य प्रतियोगिताओं के रूप में प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक “विलुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण को आर्थिक विकास से ज्यादा प्राथमिकता दी जानी चाहिये’’ विषय पर विद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता भी विश्व प्रकृति निधि भारत के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 4 अक्टूबर 2024 के कार्यक्रम दिनांक 4 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे से वन विहार स्थित विहार वीथिका में ‘वन्य-जीव गलियारे वन्य-जीव मानव द्वंद को कम करने एवं जैव विविधता को बढावा देने में प्रभावी है’ विषय पर विश्व प्रकृति निधि भारत के सहयोग से महाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी तथा दोपहर 12 बजे से कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिये ‘कथा वाचन’ प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। भोपाल वन मंडल के सहयोग से वन्य-जीव संरक्षण के लिये ‘टाईगर वॉक’ का आयोजन किया गया। यह टाईगर वाक टी.टी. नगर स्टेडियम के सामने स्थित मुख्य मार्ग से होती हुई मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में समाप्त होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री पिथोडे की पुस्तक का किया विमोचन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, के निदेशक श्री तरुण कुमार पिथोडे की पुस्तक ‘मास्टर योर डेस्टिनी-लैसंस फ्रॉम लोहानी’ का नई दिल्ली में विमोचन किया। इस अवसर पर भारतीय रेलवे सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री अश्वनी लोहानी भी उपस्थित थे, जिनके सार्वजनिक प्रशासन और प्रबंधन में उल्लेखनीय कैरियर और जीवन से यह पुस्तक प्रेरित है। ‘मास्टर योर डेस्टिनी-लेसंस फ्रॉम लोहानी’ श्री पिथोड़े द्वारा लिखी हुई 6ठी पुस्तक है। यह पुस्तक प्रबंधन के विविध पहलुओं को अनोखे ढंग से प्रस्तुत करती है। पुस्तक में श्री लोहानी द्वारा विभिन्न स्तरों पर आई चुनौतियों का बखूबी सामना करने के जिक्र के साथ-साथ उनके वरिष्ठों, मित्रों, सहकर्मियों और कनिष्ठों के अनुभवों और फीडबैक पर प्रकाश डाला गया है। उनके द्वारा विभिन्न संगठनों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अपनाई गई रणनीतियों का भी वर्णन इस पुस्तक में है। श्री पिथोडे द्वारा लिखी गई यह पुस्तक पूर्व अधिकारी श्री लोहानी के सुदीर्घ अनुभवों को समेटे हुए यह पुस्तक भावी अधिकारियों और कॉर्पोरेट जगत को बेहतर प्रबंधन की विशिष्ट सीख देती है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरियाणा में बाबा मस्तनाथ की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज हरियाणा प्रवास के दौरान आज रोहतक में सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ की समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी का भ्रमण कर विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रभागों का अवलोकन भी किया। उल्लेखनीय है कि नाथ संप्रदाय का भारतीय संस्कृति एवं समाज में महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पावन स्थल पर पहुंचकर उन्हें संतोष हुआ है। नाथ संप्रदाय ने जाति, मत और भाषा का कभी अनादर नहीं किया, सभी को पूर्ण सम्मान दिया है और सबको जोड़ने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बाबा मस्तनाथ मठ (आश्रम) के पदाधिकारियों ने स्वागत किया और बाबा मस्तनाथ की लघु प्रतिमा भी स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।  

किसान मजदूरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 2 घंटे के लिए रेल चक्का जाम करते रोष धरने दिए, की नारेबाजी

फिरोजपुर   संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक ) और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा देशभर में रेल चक्का जाम करने की घोषणा के अनुसार आज जिला फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब और सहयोगी जत्थेबंदीयों के किसान मजदूरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 2 घंटे के लिए फिरोजपुर, मक्खू , मल्लांवाला ,तलवंडी भाई ,फिरोजशाह और गुरुहरसहाय में मुकम्मल तौर पर रेल चक्का जाम करते रोष धरने दिए गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। फिरोजपुर छावनी के रेलवे स्टेशन पर लगाए गए रोष धरने को संबोधन करते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रधान सुखविंदर सिंह सभरा ,जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह बाठ, सचिव गुरमेल सिंह, नरेंद्र पाल सिंह जताला, सुरजीत सिंह फौजी और बूटा सिंह आदि ने कहा के दिल्ली आंदोलन के दौरान 3 अक्टूबर 2020 को लखीमपुर की घटना में 4 किसानों और एक पत्रकार को एक षड्यंत्र के तहत गाडी के नीचे कुचलकर मार दिया गया था मगर आज तक इस हत्याकांड के दोषियों को सजाएं नहीं दी गई और ना ही दिल्ली आंदोलन के दौरान किसान मजदूर से किए गए वायदों को केंद्र सरकार द्वारा पूरा किया गया है।   उन्होंने कहां के भाजपा नेता अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा टैनी और उसके साथी गुंडो को सख्त से सख्त सजाऐं दी जाऐं और शहीद हुए किसानों तथा पत्रकार के परिवारों को इंसाफ दिया गया तथा आंदोलन की समाप्ति के समय केंद्र सरकार द्वारा किसान मजदूरो से मांगों को लेकर जो वायदे किए गए थे उन्हें पूरा किया जाए। उन्होंने शंभू बॉर्डर तोड़, खनौरी और रतनपुर बॉर्डर पर चल रहे मोर्चा के किसान मजदूरो की एमएसपी का गारंटी कानून, फसली बीमा योजना, प्रदूषण एक्ट से किसानों को बाहर निकलने , चिप वाले प्रीपेड बिजली मीटर लगाने बंद करने, मजदूरों को 700 रुपए दिहाड़ी, नरेगा के तहत 200 दिन काम देने और किसानों का सारा कर्ज खत्म करने आदि मांगों को केंद्र सरकार तुरंत मांगते हुए लागू करें । किसान नेताओं ने जिला फिरोजपुर में डीएपी खाद आवश्यकता के अनुसार किसानों को उपलब्ध करवाने और नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए परचे रद्द करने ,असला लाइसेंस रद्द करने वाले फरमान वापस लेने आदि की मांग की और कहां के अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो अधिकारियों, विधायकों और मंत्रियों की गांवों में एंट्री किसानों द्वारा बंद कर दी जाएगी।

IMD ने जारी किया अलर्ट- 5 और 6 अक्टूबर भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अक्टूबर में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान जताया है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर तक मानसून के बाद (उत्तर-पूर्वी मानसून) के मौसम में दक्षिणी प्रायद्वीप के पांच प्रमुख क्षेत्रों—तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में भी सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत और सुदूर दक्षिणी हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। अक्टूबर के दौरान कई क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। आज इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना 3 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश और असम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 4 अक्टूबर: मध्य प्रदेश, बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, नगालैंड और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना। 5 और 6 अक्टूबर: असम, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने की मांग करने वाली याचिकाओं का विरोध किया गया, मैरिटल रेप अपराध नहीं: केंद्र सरकार

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया, जिसमें भारत में वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने की मांग करने वाली याचिकाओं का विरोध किया गया है। केंद्र ने कहा कि यौन संबंध पति-पत्नी के बीच संबंधों के कई पहलुओं में से एक है, जिस पर उनके विवाह की नींव टिकी होती है। ये मुद्दा कानूनी से अधिक सामाजिक केंद्र सरकार ने जोर देकर कहा कि यह मुद्दा कानूनी से अधिक सामाजिक है। इसका समाज पर सीधा असर पड़ता है। इसके साथ ही केंद्र ने यह तर्क भी दिया कि अगर ‘वैवाहिक बलात्कार’ को भी अपराध घोषित किया जाता है, तो ऐसा करना सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। संबंध को साबित करना चुनौतीपूर्ण केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि तेजी से बढ़ते और लगातार बदलते सामाजिक एवं पारिवारिक ढांचे में संशोधित प्रावधानों के दुरुपयोग से भी इनकार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि किसी व्यक्ति के लिए यह साबित करना मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होगा कि संबंध के लिए सहमति थी या नहीं। बलात्कार विरोधी कानून शादी में जीवनसाथी से उचित यौन संबंध की अपेक्षा तो की जाती है, लेकिन ऐसी अपेक्षाएं पति को अपनी पत्नी को उसकी इच्छा के विरुद्ध यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का अधिकार नहीं देती हैं। केंद्र ने कहा कि बलात्कार विरोधी कानूनों के तहत किसी व्यक्ति को ऐसे कृत्य के लिए दंडित करना असंगत हो सकता है। क्रूरता पर दंडात्मक कानून संसद ने पहले ही विवाहित महिला की सहमति को सुरक्षित रखने के लिए उपाय प्रदान किए हैं। केंद्र ने कहा कि इन उपायों में विवाहित महिलाओं के साथ क्रूरता करने पर दंडात्मक कानून शामिल हैं। घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 कानून है, जो विवाहित महिलाओं की मदद कर सकता है।

स्वजन को बताए बगैर पिकनिक मनाने गए दो छात्र मुहाड़ी फाल में डूब गए, हुई मौत 20 घंटे के बाद एक का शव मिला

इंदौर स्वजन को बताए बगैर पिकनिक मनाने गए दो छात्र मुहाड़ी फाल में डूब गए। एक छात्र का 20 घंटे बाद शव निकाल लिया, लेकिन दूसरा अभी तक लापता है। अंधेरे के कारण गोताखोर, पुलिस और एसडीइआरएफ ने ऑपरेशन रोक दिया है। डीएसपी (मुख्यालय) उमाकांत चौधरी के मुताबिक हादसा बुधवार शाम हुआ है। बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाला मयंक निनामा दोस्त शिवांग ठाकुर (सिसोदिया), दुर्गेश राठौर और एक अन्य युवक के साथ पिकनिक मनाने गया था। दुर्गेश और उसका दोस्त तो पहाड़ी पर रुक गया, लेकिन मयंक और शिवांग करीब 500 फीट नीचे कुंड में नहाने चले गए। दो घंटे बाद भी बाहर न आने पर दुर्गेश चौकीदार के पास गया और घटना बताई। चौकीदार और ग्रामीणों ने युवकों को आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। खुड़ैल थाना और कंपेल चौकी से जवान पहुंचे, लेकिन अंधेरा हो चुका था। करीब एक घंटे बाद युवकों के जूते और वस्त्र दिखाई दिए। गोताखोरों ने युवकों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण रात को ऑपरेशन रोकना पड़ गया। गुरुवार सुबह दोबारा तलाशी शुरू हुई, तो 12 बजे मयंक का शव मिल गया। वह खोह के बीच फंसा हुआ था। शिवांग का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लाइव लोकेशन लेकर ढूंढने पहुंचे माता-पिता इशाबाग कॉलोनी (गोविंद नगर खारचा) निवासी मयंक आइटीआइ में द्वितिय वर्ष का छात्र था। शिवांग भी प्रथम वर्ष का छात्र है। दोनों के पिता ऑटो रिक्शा चलाते है। मयंक के पिता रोशन के मुताबिक देर शाम तक घर न लौटने पर दुर्गेश को फोन लगाया था। उसने बताया कि चारों पिकनिक मनाने मुहाड़ी फॉल आ गए थे।रात को ही स्वजन खुड़ैल पहुंच गए। डीएसपी के मुताबिक पिकनिक स्पॉट को पुलिस ने खतरनाक घोषित कर रखा है। युवक-युवतियां पुलिस और चौकीदार को चकमा देकर नहाने उतर जाते है। पहले भी हादसे हो चुके है।

दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित रोहद टोल प्लाजा के पास कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचा परिवार

बहादुरगढ़ बहादुरगढ़ में दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर सिलेरियो कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरी कार जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि समय रहते कार में सवार पूरा परिवार सकुशल बाहर निकल आया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मगर तब तक पूरी कार जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। कार सवार पूरा परिवार सुरक्षित जानकारी के मुताबिक यह हादसा दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित रोहद टोल प्लाजा के पास हुआ। कार के मालिक ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को इस्माईल गांव में स्थित अपने ससुराल से दिल्ली के दिचाऊं कला ले जा रहा था। वह फल लेने के लिए रोहद टोल प्लाजा के पास रुका था। जब उसने गाड़ी स्टार्ट की तो अचानक गाड़ी के अंदर धुंआ और दुर्गंध आने लगी। इसके बाद तुरंत गाड़ी चालक ने अपने परिवार को गाड़ी से बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सीएनजी किट लगी हुई थी। इसके साथ ही कुछ पटाखे भी रखे हुए थे। जिनकी वजह से आग ज्यादा भड़क गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच अधिकारी का कहना है कि आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर कार में आग कैसे लगी। फिलहाल कार में सवार पूरा परिवार सुरक्षित है।

2 अक्तूबर गांधी,शास्त्री,जयंती पं गंगा प्रसाद पुण्य तिथी में भव्य आयोजन

बिलासपुर. 2 अक्तूबर महात्मा गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती एवं गांधीवादी स्व पं गंगा प्रसाद बाजपेयी की पुण्य तिथी में  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों परिवार,साहित्यकार,वरिष्ठ पेशनर्स,कलाकार,शिक्षक एवं मेघावी छात्रों का सम्मान समारोह पर ऐतिहासिक आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर स्कूल में माननीय अमर अग्रवाल वरिष्ट विधायक एवं पूर्व मंत्री के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ विनय पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग की अध्यक्षता,मुरली खंडेलवाल अध्यक्ष छग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उतराधिकारी की उपस्थिति में सोत्साह सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर प्रमुख अतिथि श्री अमर अग्रवाल ने सारगर्भित उदबोधन में कहा कि मै सभी सेनानियों के योग्यदान को सलाम करता हूँ । मुझे गर्व है कि मेरे नगर के भी स्वतंत्रता सेनानियों का अभिनय योग्यदान रहा है राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के साथ पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ बिलासपुर के स्मृति शेष पं गंगा प्रसाद बाजपेयी का पुण्य स्मरण इसलिये किया जा रहा है कि मात्र 12 वर्ष की अवस्था में शा बहु उ मा शाला स्कूल भवन में यूनियन ज़ेक उतराकर तिरंगा फहराना बालपन की अतिस्मरणीय घटना है । मै बधाई देता हूँ चन्द्र प्रकाश बाजपेयी को उन्होंने गांधीजी, शास्त्री जी के सत्य,अहिंसा तथा जय जवान जय किसान का नारा देकर इन दोनों विभूतियों  के साथ पं बाजपेयी सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सामंजस्य से इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया । उन्होंने कहा आज़ादी की लड़ाई में सेनानियों के साथ साहित्यकार,शिक्षक,कलाकारों का सम्मान कर मुझे प्रश्नता की अनुभूति हो रही है । अध्यक्षीय आसंदी से डॉ विनय कुमार पाठक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पं गंगा प्रसाद बाजपेयी के बचपन में स्वातंत्र समर में अपूर्व साहस परिचय देने वाले स्मृति शेष बाबूजी के अवदान को स्मरण करते हुये बाजपेयी परिवार के प्रादर्श को प्रस्तुत किया । उन्होंने ऐसे आयोजन की सार्थकता बतलाते हुये बिलासपुर सांस्कृतिक नगरी में ऐसे कार्यक्रम उल्लेखनीय प्रतीत होते है ।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि मुरली खंडेलवाल ने कहा सवतंत्रता संग्राम के महानायक महात्मा गांधी की सादगी एवं सरलता की प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये पं गंगा प्रसाद बाजपेयी को नमन करते हुये सभी सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा की गांधी जी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है । कार्यक्रम के प्रारम्भ में महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं पं गंगा प्रसाद बाजपेयी के चित्र पर माल्यापर्ण के साथ सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा वन्दे मातरम् गीत गाया भारत स्काउट एण्ड गाइड के बच्चों ने सर्व धर्म प्रार्थना की ।स्वामी आत्मानंद शा बहु उ मा शाला दयालबं, शहीद अविनाश शर्मा कन्या स्कूल सरकंडा,ड्रीम लैण्ड हायर सेकेन्ड्री स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय गीत सुनाकर अभिभूत कर दिया। अमर अग्रवाल ने पं गंगा प्रसाद बाजपेयी स्मृति ग्रंथ का विमोचन किया एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार,साहित्यकार,वरिष्ठ पेशनर्स,शिक्षक एवं मेघावी छात्रों का श्रीफल,शाल,स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं में सर्व प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य सर्वश्री मुरली खंडेलवाल,राजेन्द्र कुमार चतुर्वेदी,महेश दुबे,शलेंद्र राठौर,डॉ रत्नावली,अनिल तिवारी,सी पी देवरस,हर्ष मिश्रा,डॉ शकुंतला जितपुरे ,मनीष धर दीवान,श्रीमती नीरजा दिवेदी,डॉ रश्मि बाजपेयी ,राधिका पिपलवा,श्यामा पांडेय,अशोक रंज्जन,श्रीमती जानकी तिवारी,नवीन कलवानी,डॉ विश्वनाथ रमेश श्रीवास,पुष्पा तिवारी,पुखराज जौहरी,डॉ आर ए शर्मा,अनुपम मिश्रा,चन्द्र शेखर,चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,डॉ उषा किरण बाजपेयी,साहित्यकार सर्वश्री गिरधर शर्मा,डॉ अजय पाठक,महेश श्रीवास,प्रीति प्रसाद,विष्णु तिवारी वरिष्ठ पेशनर्स डॉ प्रभाकर पांडेय,डॉ पुष्पा दीक्षित,डॉ शीला तिवारी,भारती भट्टाचार्य,मंगला देवरस ताई कलाकार सर्वश्री किरण बाजपेयी,रीना पाल,दिप्ती मेहता,निवेदिता सरकार,कान्हा सोनी,सविता कुशवाहा शिक्षक सम्मान अनिल तिवारी,भूपेन्द्र शर्मा,विजय यादव,विद्या भूषण शर्मा,डॉ रश्मि धुर्वे,प्रफुल्ल शर्मा,मेधावी छात्र स्नेह साहू,चंचल वस्त्रकार,प्रिन्सी कुर्रे,रीना खान्डे,आयुष तिवारी,पायल साहू,रागनी साहू,आसना साहू,सूची पांडेय,विद्या पांडेय,दिव्या पांडेय क़ा श्रीफल,साल,स्मृति चिन्ह एवं गुलदस्ते देकर मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल,अध्यक्ष डॉ विनय पाठक,विशिष्ठ अतिथि मुरली खंडेलवाल एवं अध्यक्ष स्मृति आयोजन समिति चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने सम्मानित किया अपने संदेश में श्री बाजपेयी ने कहा कि 2 अक्तूबर को गांधीजी व शास्त्री जी को स्मरण करते हुये पुण्य तिथी पर प्रातः स्मरणीय पं गंगा प्रसाद बाजपेयी को याद करना साथ ही सेनानी परिवार के साथ साहित्यकार,वरिष्ठ पेशनर्स,कलाकार,शिक्षक,मेघावी छात्रों का सम्मान इस कार्यक्रम की विशेषता कही जा सकती है ताकि पिताश्री स्मृति शेष पं गंगा प्रसाद बाजपेयी की राष्ट्रीय विचार धारा फलीभूत होती रहे । आयोजन का आभार प्रदर्शन चन्द्र शेखर बाजपेयी अधिवक्ता एवं पूर्व पार्षद चन्द्र प्रदीप बाजपेयी सचिव बाजपेयी स्मृति समिति  एवं सफल संचालन डॉ उषा किरण बाजपेयी ने किया उक्त भव्य आयोजन में नग़र  के भारी संखिया में भारत स्काउट एण्ड गाइड के रोवर,रेंजर,बच्चे,महिलायें,नवजवान एवं बुजुर्ग शामिल रहें जिनमे प्रमुख रूप से डॉ सोम यादव प्रदेश मुख्य आयुक्त स्काउट एण्ड गाइड,अरविंद दीक्षित,राकेश पांडेय,बीना यादव,प्रभात मिश्रा,चन्द्र कला, राजेश त्रिवेदी,सानू त्रिवेदी,अच्युत तिवारी,हर्षा,त्रिवेणी भोई,चन्द्र कला त्रिवेदी,,भावना बाजपेयी,पप्पू सिंह,चित्रलेखा वस्त्रकार,ज़िला संघ स्काउट गाइड के बीना यादव संतोष त्रिपाठी,लता यादव,देवव्रत मिश्रा,पुष्पा शर्मा,सुनीता यादव,गौरी शंकर मिश्रा,सस्मिता शर्मा,पार्वती कौशिक,रागनी चौधरी,शत्रुघन सूर्यवंसी,संतोष तम्बोली,शशांक विश्वकर्मा,निधी कश्यप,निखिल सिंह,प्रियंका यादव,आदि उपस्थित रहें ।आयोजन के अंत में उपस्थित सभी जनो को स्वल्पाहार दिया गया

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet