LATEST NEWS

पीतांबरा माई की शरण में पहुंचे इंडिया टीम के कोच गौतम गंभीर

Indian team coach Gautam Gambhir reached Pitambara Mai’s shelter. दतिया। 6 अक्टूबर को भारत बांग्लादेश के बीच में ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में टी-20 मैच है। मैच से पहले भारतीय टीम के कोच व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर दतिया पीतांबरा माई की शरण में पहुंचे। माई के दर्शन करने के बाद गौतम गंभीर ने भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव पर भी जलाभिषेक किया।यहां बता दें कि शंकरपुर स्थति माधवराव सिंधिया स्टेडियम के बनने के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हो रहा है। पहला मैच भारत बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर को मैख् है। मैच के लिए दोनों टीमें ग्वालियर में 2 अक्टूबर को आ चुकी हैं। भारतीय टीम के साथ कोच व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी हैं।शुक्रवार सुबह गौतम गंभीर दतिया पहुंचे और मां पीतांबरा माई के दर्शन किए। साथ ही वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक भी किया। गंभीर पहले भी दतिया में पीतांबरा माई के दर्शन के लिए आ चुके हैं। इस दौरान जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

स्वतंत्र SIT करेगी तिरुपति लड्डू प्रसाद मामले की जांच

Independent SIT will investigate Tirupati Laddu Prasad case Tirupati Laddu Row Hearing in Supreme Court: तिरुपति लड्डू प्रसाद मामले की जांच अब एक स्वतंत्र SIT करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश सरकार की तरफ से गठित SIT को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर नई जांची टीम का गठन किया है. इस जांच दल में 2 सीबीआई अधिकारी होंगे, 2 अधिकारी आंध्र प्रदेश पुलिस के होंगे और एक अधिकारी फूड स्टैंडर्ड एंड सेफ्टी अथॉरिटी यानी FSSAI का होगा. जांच की निगरानी सीबीआई निदेशक करेंगे. दुनिया भर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र तिरुपति बालाजी मंदिर में आंध्र प्रदेश की पिछली जगन मोहन रेड्डी सरकार के दौरान चढ़ाए जा रहे प्रसाद में मिलावट का आरोप लगा था. यह आरोप आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने लगाया था. उन्होंने कहा था कि प्रसाद में इस्तेमाल किए जा रहे घी में एनिमल फैट यानी पशुओं की चर्बी की मिलावट पाई गई है. इस बात के सामने आते ही लोगो में गहरी नाराजगी फैल गई थी. बाद में इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल हुई. सुनवाई के दौरान सीएम पर लगाया ये आरोप तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के करीबी रिश्तेदार वाई.वी. सुब्बा रेड्डी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका में इस बात पर सवाल उठाया गया कि चंद्रबाबू नायडू ने जांच पूरी होने से पहले ही राजनीतिक लाभ के लिए बयान दिया. उन्होंने कहा कि घी के जो 4 टैंकर नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के पास जांच के लिए भेजे गए थे, उन्हें प्रसाद बनाने में इस्तेमाल नहीं किया गया था. सॉलिसिटर जनरल ने राज्य सरकार की SIT को बताया उपयुक्त राज्य सरकार के निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा था कि राज्य सरकार की तरफ से बनाई गई SIT को जांच करने दिया जाए या किसी दूसरी संस्था को यह ज़िम्मा दिया जाए. इसका जवाब देते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि राज्य सरकार के SIT में सभी बेदाग और अच्छे अधिकारी हैं. उन्हें जांच करने देना चाहिए. बेहतर जांच के लिए उनकी निगरानी का काम एक केंद्रीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सौंप देना चाहिए. कपिल सिब्बल ने किया सॉलिसिटर जनरल के सुझाव का विरोध वाई.वी. सुब्बा रेड्डी के लिए पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने इस सुझाव का विरोध किया. उनकी मांग थी कि सुप्रीम कोर्ट अपनी तरफ से SIT का गठन करे. आखिरकार जस्टिस बी.आर. गवई और के.वी. विश्वनाथन की बेंच ने कहा कि वह एक SIT बना रहे हैं. इसमें 2 अधिकारी सीबीआई के होंगे, दो आंध्र प्रदेश पुलिस के होंगे और एक अधिकारी FSSAI का होगा. कोर्ट ने कहा कि SIT में आंध्र प्रदेश पुलिस के जो अधिकारी होंगे, उनका नाम आंध्र प्रदेश सरकार तय करेगी, FSSAI के अधिकारी का चयन FSSAI के अध्यक्ष करेंगे. कोर्ट का कहना था कि FSSAI खाद्य मिलावट के मामलों में विशेषज्ञ संस्था है. ऐसे में उसके एक अधिकारी की मौजूदगी से जांच बेहतर हो सकेगी. भविष्य में इस जांच से किसी को दिक्कत हो तो यहां वापस आ सकते हैं – सुप्रीम कोर्ट इस आदेश के साथ सुप्रीम कोर्ट ने मामले का निपटारा कर दिया है. यानी भविष्य में सुप्रीम कोर्ट या राज्य सरकार के पास कोई रिपोर्ट नहीं आएगी. SIT स्वतंत्र जांच करेगी और जांच के आधार पर अगर किसी पर मुकदमा चलाने की जरूरत हुई, तो वह निचली अदालत में आरोप पत्र दाखिल करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर भविष्य में इस जांच को लेकर किसी को कोई समस्या होती है, तो वह वापस उसका दरवाजा खटखटा सकता है.

पेट्रोल से भरी मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्‍ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातातात प्रभावित

3 coaches of goods train loaded with petrol derail, rail traffic affected on Delhi-Mumbai track दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर रतलाम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार (3 अक्तूबर) की रात पेट्रोल से भरी एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई है. इस हादसे में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. एक डिब्बे से पेट्रोल का रिसाव भी हो रहा है. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों का मानना है कि यह ट्रेन डिरेल करने की भी साजिश हो सकती है. डीआरएम रजनीश कुमार ने बताया, “गुजरात के राजकोट से भोपाल के बेरानिया भौरी की ओर जा रही पेट्रोलियम पदार्थ से भरी एक मालगाड़ी रात करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इससे कुछ समय के लिए दिल्ली-मुंबई मार्ग की अपलाइन प्रभावित हुई, जबकि डाउन लाइन से ट्रेनों का आवागमन जारी है. हालांकि, इस घटना के कारण दो ट्रेन कुछ समय के लिए प्रभावित हुई.” पटरी से उतरे तीन डिब्बेडीआरएम रजनीश कुमार के मुताबिक, “पूरे मामले की जांच की जा रही है. तकनीकी खराबी से भी इस प्रकार की घटना हो सकती है. फिलहाल जांच की जा रही है. हादसे के बाद सबसे पहले रेलवे द्वारा राहत कार्य शुरू किया गया. इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है.” रजनीश कुमार ने कहा, “ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरे हैं, एक डिब्बे को तो उठा लिया गया है दूसरे वाले में थोड़ी दिक्कत है और तीसरा वाला भी माइनर है वो भी जल्द उठा लिया जाएगा. हम कोई ट्रेनें रद्द नहीं कर रहे हैं बस थोड़ी ट्रेनों में देरी हो सकती है. पेट्रोलियम पदार्थ रिसाव हो रहा है, लेकिन हम लोग सावधानी बरत रहे हैं.”

महिला टी20 विश्व कप: पाकिस्तान ने कम स्कोर वाले मैच में श्रीलंका को 31 रनों से हराया

Women’s T20 World Cup: Pakistan beats Sri Lanka by 31 runs in a low-scoring match भोपाल ! पाकिस्तान ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की, क्योंकि उन्होंने गुरुवार को शारजाह में कम स्कोर वाले मैच में एशिया कप विजेता श्रीलंका को 31 रनों से हराया। पाकिस्तान ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की, क्योंकि उन्होंने गुरुवार को शारजाह में अपने एशियाई प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका को 31 रनों से हराया। कम स्कोर वाले मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 116 रनों पर आउट हो गई। एशिया कप विजेता श्रीलंका के लिए 117 रनों का लक्ष्य आसान लग रहा था, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और श्रीलंका को 20 ओवर में 85/9 पर रोक दिया। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को 20 गेंदों में 30 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने 3/19 का शानदार स्पेल किया। अथापथु की टीम की साथी सुगंदिका कुमारी और उदेशिका प्रबोधनी। हालांकि, तीनों की गेंदबाजी की कोशिशें बेकार गईं। छोटे स्कोर का बचाव करते हुए, बाएं हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल ने चार ओवर में 3/17 के शानदार आंकड़े के साथ पाकिस्तान की अगुआई की, जबकि ओमैमा सोहेल (2/17), नशरा संधू (2/15) और कप्तान सना (2/10) ने दो-दो विकेट लिए। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और छठे ओवर में उसने 32 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। श्रीलंका मैच में शीर्ष पर था, लेकिन 10वें ओवर में ओमैमा सोहेल (19 गेंदों पर 18 रन) के रूप में अपना चौथा विकेट गिरने के साथ ही पाकिस्तान की स्थिति और खराब हो गई। अपनी पारी के आधे चरण में, पाकिस्तान चार विकेट के नुकसान पर 57 रन के सामान्य स्कोर के साथ मुश्किल में था। बाएं हाथ की स्पिनर सुगंधिका कुमारी ने पाकिस्तान की पारी के शुरुआती दौर में सबसे ज़्यादा विध्वंसक भूमिका निभाई, इस अनुभवी खिलाड़ी ने सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली (14 गेंदों पर 11 रन) और गुल फ़िरोज़ा (4 गेंदों पर 2 रन) के विकेट लिए। हालांकि, अंत में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की। संक्षिप्त स्कोर: पाकिस्तान: — 20 ओवर में (फ़ातिमा सना 30; चमारी अथापथु 3/18, सुगंधिका कुमारी 3/19, उदेशिका प्रबोधनी 3/20) श्रीलंका: 20 ओवर में 85/9 (नीलक्षी डी सिल्वा 22; सादिया इक़बाल 3/17)।

शेयर बाजार में कल से बेहतर हालात, खुलते ही 300 अंकों की गिरावट, इन स्टॉक्स पर नजर रखने से बनेगी बात

मुंबई   शेयर बाजार (Stock Market) में कल बड़ी गिरावट आई थी और आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार ‘Black Friday’ नजर आ रहा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार को 1769 अंक फिसला था और आज भी ये 200 अंक से ज्यादा टूटकर ओपन हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने भी 80 अंक की कमी के साथ कारोबार शुरू किया. गौरतलब है ईरान और इजरायल के बीच जंग के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ रहा है और इसका असर दुनियाभर के बाजारों के साथ ही भारतीय शेयर मार्केट पर भी दिख रहा है. BPCL से लेकर Bajaj Finance जैसी कंपनियों के शेयर खुलने के साथ ही धड़ाम हो गए. खुलते ही 300 अंक फिसला सेंसेक्स शुक्रवार को शेयर मार्केट (Share Market) में कारोबार फिर से लाल निशान पर शुरू हुआ. अपने पिछले बंद 82,497.10 की तुलना में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट लेते हुए BSE Sensex 82,244.25 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों में ये 389.58 अंक फिसलकर 82,107.06 के लेवल पर आ गया. NSE Nifty ने भी कमजोर शुरुआत की और अपने पिछले बंद 25,250.10 की तुलना में गिरकर 25,281.90 पर कारोबार शुरू किया और अचानक 111 अंक से ज्यादा टूटकर 25,138.70 के लेवल पर पहुंच गया.   गुरुवार को ये थे बाजार के हालात बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट देखी थी. ईरान और इजरायल के बीच जंग (Iran-Israel War) के हालातों के बीच मिडिल ईस्ट के तनाव का असर साफ देखने को मिला था. BSE Sensex ने 995 अंक टूटकर 83,270 के लेवल पर कारोबार शुरू किया था और मार्केट बंद होने तक टूटता ही चला गया था. अंत में सेंसेक्स 1769.19 अंक या 2.10 फीसदी की गिरावट लेकर 82,497.10 के लेवल पर क्लोज हुआ था. सेंसेक्स में इस कदर गिरावट का असर बीएसई के मार्केट कैप पर भी दिखाई दिया और ये 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा टूट गया. इन शेयरों में खुलते ही बड़ी गिरावट शुक्रवार को शेयर बाजार की खराब शुरुआत के बीच जिन बड़ी कंपनियों के शेयरों में शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. उनमें BPCL Share 4.12% की गिरावट के साथ 334.25 रुपये पर आ गया. Bajaj Finance Share 3.02% टूटकर 7209 रुपये पर, जबकि Trent Share 2.72% गिरकर 7280 रुपये पर आ गया. इसके अलावा Asian Paint और HeroMoto Corp Share 2-2 फीसदी से ज्यादा फिसला.   मिडकैप-स्मालकैप में ये शेयर बिखरे बात करें BSE मिडकैप की तो इसमें शामिल M&M Finance Share 4.73% की गिरावट के साथ 306.90 रुपये पर आ गया. Phoenix Share 5.38% फिसलकर 1565.60 रुपये पर, जबकि RVNL Share 3.14% गिरकर 493 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा Prestige Share 3% फिसलकर 1702.35 रुपये पर आ गया था.

राशिफल शुक्रवार 04 अक्टूबर 2024

मेष राशि- आज मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आर्थिक रूप से मन परेशान रहेगा। हालांकि धैर्य से काम लें, वरना नुकसान हो सकता है। बेवजह के गुस्से से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पिता की सेहत पर नजर रखें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन सौभाग्य लेकर आया है। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को आज परिवार का साथ मिलेगा। धैर्य बनाए रखें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। संतान पक्ष से सुख मिलने के संकेत हैं। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति बेहतर होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की के साथ आय में बढ़ोतरी मिल सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। व्यापारियों को मनमुताबिक मुनाफा होने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। कर्क राशि- कर्क राशि वालों का आज धर्म की ओर रुझान रहेगा। घरेलू सुख में वृद्धि होगी। किसी शुभ कार्य में रुपए-पैसे खर्च हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। लिखने-पढ़ने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग भी बन रहे हैं। अपनों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सिंह राशि- आज खर्चों में वृद्धि होने के कारण सिंह राशि वालों का मन परेशान रह सकता है। मन में उतार-चढ़ाव के भाव आ सकते हैं। ऑफिस में बातचीत में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। आपको अपनी स्किल दिखाने के अवसर भी प्राप्त होंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है। फिलहाल आर्थिक बजट बनाकर ही काम करें, वरना मानसिक तनाव हो सकता है। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लोग आज आर्थिक रूप से स्थिर रहेंगे। आज आप आपा खो सकते हैं, इसलिए छोटी बातों को नजरअंदाज करना ठीक रहेगा। व्यापपारियों को लाभ के मौके मिलेंगे। सेहत पर नजर रखना अनिवार्य है। किसी मित्र के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है। अपने मन की बात जीवनसाथी या पार्टनर से कहने से झिझकें। तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। यात्रा से लाभ होगा। हालांकि अतीत की बातों से मन परेशान हो सकता है। कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कर्ज से मुक्ति मिलने के संकेत हैं। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिनका आप लाभ उठाने में सफल रहेंगे। नौकरी पेशा करने वालों को जॉब के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। कुछ लोगों के स्थान में परिवर्तन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि के योग हैं। परिवार में शांति बनाए रखना ठीक रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। फिलहाल जरूरी फैसले अभी रोक कर रखें। धन का निवेश करना आपके लिए वर्जित रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी लापरवाही भी आपके लिए खतरनाक सिद्ध हो सकती है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मकर राशि- मकर राशि वालों को आज बिना वजह गुस्सा करने से बचना चाहिए। किसी छोटी बात से बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। कुछ लोगों को लीगल मामलों में खर्च करने की जरूरत पड़ सकती है। परिवार की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में काम के प्रेशर होने से आपको ज्यादा घंटे बिताने पड़ सकते हैं। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के मन में आज आशा-निराशा का भाव रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं तो फिलहाल के लिए टाल दें। कुछ जातकों को बैंक लोन मिल सकता है। व्यापारी अपना बकाया चुकाने में सफल हो सकते है। लाइफस्टाइल थोड़ी परेशानी भरी रहने वाली है। मीन राशि- मीन राशि के लोगों की पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि भी होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर अपने विचारों को खुलकर शेयर करें। कोई कलीग आपके खिलाफ साजिश रच सकता है, लेकिन आपको अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए।

हमसफर एक्सप्रेस के सामने खड़ा हुआ युवक, चालक ने कई बार हार्न बजाया लेकिन वो नहीं हटा, बाद में चालक ने ट्रेन रोकी

देवास देवास-इंदौर रेलवे ट्रैक पर शहर स्थित चाणक्यपुरी रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार दोपहर एक युवक देवास स्टेशन से इंदौर की ओर जा रही रामेश्वरम-फिरोजपुर हमसफर एक्सप्रेस के सामने खड़ा हो गया। उसे देख चालक ने कई बार हार्न बजाया लेकिन वो नहीं हटा, बाद में चालक ने ट्रेन को रोक दिया। ठोस कारण नहीं आया सामने युवक को गेटमैन ने पकड़ लिया, बाद में उससे पूछताछ की गई लेकिन कोई ठोस कारण सामने नहीं आ सका। जानकारी के अनुसार ट्रेन 20497 रेलवे स्टेशन से दोपहर करीब 3.20 बजे रवाना होकर करीब पौन किमी दूर रेलवे क्रासिंग चाणक्यपुरी के समीप पहुंची, उस दौरान क्रासिंग बंद था। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं एक युवक रेलवे ट्रैक पर खड़ा था जो हट नहीं रहा था। इसके कारण चालक ने ट्रेन को रोक दिया। बाद में पूछताछ में युवक ने कहा उसे कोई मारना चाहता है। इस दौरान गेट मैन के साथ झूमाझटकी भी हुई। सिविल लाइन पुलिस थाने के एसआई अरुण ने बताया जानकारी में यह सामने आया है कि युवक किसी बात को लेकर परेशान है, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, बाद में वो चला गया था।

इंदौर में शराब के नशे में टल्ली लड़कियों का जमकर मचाया उत्पाद, युवक की बाइक में जमकर की तोड़फोड़

इंदौर शराब के नशे में धुत दो लड़कियों ने जमकर हंगामा किया। उसके बाद युवक की बाइक में जमकर तोड़फोड़ कर दिया। दोनों ने युवक को धमकाया। इस दौरान वह हाथ बांधे खड़े रहा। घटना की शिकायत पुलिस को नहीं की गई है। मामला विजयनगर और एलआइजी के बीच (एसबीआइ के समीप) का है। लाल टी-शर्ट पहने युवक पहले युवतियों से बात कर रहा था। उसके बाद अचानक युवतियां हंगामा करने लगी। उन्होंने युवक की बाइक गिरा दी। युवतियां पेवर ब्लाक से गाड़ी में तोड़फोड़ करती रही।   युवक दोनों के आगे दिखा मजबूर घटना के दौरान युवक हाथ बांधे खड़ा रहा। युवतियां ने बाइक को उठाकर पटक दी, लेकिन उसने एक बार भी विरोध नहीं किया। एमआइजी टीआइ सीबीसिंह के मुताबिक घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की है। युवक ने पूर्व प्रेमिका के साथ की मारपीट जूनी इंदौर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर पूर्व प्रेमी आयुष कंडारे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक युवती से दो साल पूर्व रेडिमेड शोरूम में नौकरी करने के दौरान दोस्ती हुई थी। दोनों शादी करना चाहते थे। उनके बीच में अचानक विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने दूसरी लड़की से विवाह कर दिया। बुधवार दोपहर आयुष युवती को टैटू शॉप पर ले गया। टैटू बनाने की बात पर विवाद कर मारपीट कर दी।

द्रौपदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं जानी-मानी अदाकारा और भाजपा नेता रूपा गांगुली मुश्किल में फसी, हुई गिरफ्तार

नई दिल्ली महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं जानी-मानी अदाकारा और भाजपा नेता रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) मुश्किल में फंस गई हैं। गुरुवार की सुबह अभिनेत्री को पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद रूपा ने इस पर अपना पहला बयान भी दे दिया है। हुआ यूं कि बुधवार को कोलकाता के बांसद्रोणी में खुदाई करने वाली मशीन की चपेट में आने से एक 14 साल के स्कूली बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले में रूपा गांगुली ने विरोध प्रदर्शन किया। वह बीती शाम से बांसड्रोनी पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं जिसके बाद सुबह-सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कोलकाता पुलिस रूपा गांगुली को अलीपुर पुलिस कोर्ट लॉकअप में लेकर आई। यहां अभिनेत्री ने अपनी गिरफ्तारी पर रिएक्शन दिया है। मीडिया से से बातचीत में रूपा गांगुली ने कहा, “मैंने किसी को परेशान नहीं किया। मैंने किसी के काम में बाधा नहीं डाली। मैं वहां शांति से बैठी थी ताकि उस लड़के की हत्या करने वालों को पकड़ा जाए।”

राधानगर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रयास मामले में ग्राम प्रधान के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया

फतेहपुर राधानगर थाने के एक गांव में घर बुलाकर प्रधान ने महिला का मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता बोली कि विरोध करने पर प्रधान बोला कि मुझे खुश कर दो, मैं तुम्हारी जिंदगी बना दूंगा। नाजुक अंगों से छेड़खानी कर कपड़े तक फाड़ डाले। पीड़िता किसी तरह लौटकर घर आई तो उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। ऐसा आरोप लगाकर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर राधानगर पुलिस ने ग्राम प्रधान गुलाम मोहम्मद के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह है पूरा मामला राधानगर थाने के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसे समूह का फार्म भर रखा था। बीते 28 सितंबर को सुबह दस बजे तेलियानी ब्लाक से फोन कॉल आई कि पेपर देने ब्लाक आ जाना। कुछ देर में ही प्रधान गुलाम मोहम्मद ने उसके भतीजे के पास मैसेज किया कि अपनी चाची को भेज दो कुछ काम है। भतीजे ने सोचा कि पेपर के संबंध में बुलाया है। वह प्रधान के घर गई तो बाहर दाल समेटने को कहा। फिर उसे पीछे से पकड़कर कमरे में ले गया और मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उधर, ग्राम प्रधान गुलाम मोहम्मद का कहना था कि आरोप मनगढ़ंत व निराधार है। एसओ रमेश पटेल ने बताया कि ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज कर ग्राम प्रधान को बुलाया गया है। जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

चलती बस में लगी भीषण आग, बस चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई

ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक स्थित एटीएस सोसायटी के समीप एक सीएनजी बस में आग लग गई। बस चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। मामला बृहस्पतिवार दोपहर का है। एक निजी बस बिसरख हनुमान मंदिर से राइज चौक की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस एटीएस सोसायटी के समीप पहुंची अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। जिस समय आग लगी बस में चालक समेत तीन लोग सवार थे। धुआं देखकर चालक समेत तीनों नीचे कूद गए। बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई इस दौरान बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। चंद मिनटों में आग ने पूरे बस को अपने आगोश में ले लिया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि निजी बस एक फैक्ट्री में लगी है। जो नोएडा की तरफ जा रही थी। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बस में सवार तीनों लोग सुरक्षित है।

हमास से इस जंग में इजरायली सेना को बड़ी कामयाबी मिली, हवाई हमले में हमास प्रमुख रावी मुश्तहा समेत तीन ढेर

यरुशलम इजरायल का गाजा पर हमला लगातार जारी है। हमास से इस जंग में इजरायली सेना को बड़ी कामयाबी मिल है। गुरुवार को इजरायली सेना ने बताया कि उसके द्वारा तीन महीने पहले किए गए में हमले में हमास के तीन बड़े नेताओं की मौत हो गई। इजरायली सेना द्वारा तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों के दौरान गाजा में हमास प्रमुख रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई। हमास के तीन नेता ढेर इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा है कि हमले में उत्तरी गाजा स्थित एक भूमिगत परिसर को निशाना बनाया गया था, जिसमें रावी मुश्ताहा के साथ-साथ कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह की भी मौत हो गई। रावी हमास का सबसे बड़ा गुर्गा सेना ने अपने बयान में कहा कि मुश्तहा हमास का सबसे बड़ा गुर्गा था और हमास की सेना की तैनाती से संबंधित निर्णयों पर उसका सीधा प्रभाव था। वह हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार का ‘दाहिना हाथ’ था। 2015 में अमेरिकी विदेश विभाग ने मुश्तहा को ‘वैश्विक आतंकवादी’ घोषित किया था। आंतरिक सुरक्षा एजेंसी का प्रमुख यूरोपियन काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस ने मुश्तहा को हमास के गाजा पोलित ब्यूरो का सदस्य बताया जो इसके वित्तीय मामलों की भी देखरेख करता था। ईसीएफआर ने कहा कि सिराज पोलित ब्यूरो का सदस्य था, जबकि ओदेह को आंतरिक सुरक्षा एजेंसी का प्रमुख था। इजरायल का हमास पर कहर बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था, जिसमें 1205 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद इजरायल का गाजा पर हमला लगातार जारी है और अब तक 41788 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 96794 घायल हुए हैं।

धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका ने उठाई उंगली, भारत ने कहा- अपने गिरेबान में झांकें

नई दिल्ली अमेरिका ने एक बार फिर भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर सवाल उठाया है। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर चिंता जताते हुए परोक्ष तौर पर भारत के खिलाफ उठाये जाने वाले कदमों के बारे में भी बताया गया है। भारत पर दबाव बनाने की रणनीति यह रिपोर्ट विदेश मंत्री एस जयशंकर की वॉशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बीच हुई द्विपक्षीय आधिकारिक बैठक के कुछ ही घंटे के बाद जारी की गई है। जानकार इस मध्यावधि रिपोर्ट, इसकी भाषा और समय (जब भारतीय विदेश मंत्री अमेरिका में है) को लेकर हाल के महीनों में भारत पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देख रहे हैं। अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी वहीं भारत ने सख्ती से जबाव देते हुए कहा कि पक्षपाती और राजनीतिक एजेंडा चलाने की बजाय इस संगठन को अमेरिका में मानवाधिकार के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। एक तरफ अमेरिका भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत कर रहा है लेकिन साथ ही रूस पर तेल खरीदने, खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नु की हत्या की कथित साजिश व धार्मिक आजादी जैसे मुद्दे पर दबाव भी बनाने की कोशिश करता रहा है। यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट में नफरती भाषणों, गलत सूचनाओं के प्रसार और सरकारी अधिकारियों की तरफ से धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ उकसाने के मामलों का भी जिक्र है। इसने वर्ष 2024 की यूएससीआईआरएफ की सालाना रिपोर्ट में अमेरिकी विदेश मंत्रालय को भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की खराब स्थिति के संदर्भ में दी गई सिफारिशों का भी जिक्र किया गया है। भारत ने दिया करारा जवाब इसके तहत धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ काम करने वाले भारतीय अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने, अमेरिका सरकार की भारत के साथ होने वाले रक्षा सौदे की नीति में धार्मिक स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने वाले शर्तों को शामिल करने की बात कही गई है। वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि यूएससीआईआरएफ घटनाओं को तोड़ मरोड़ कर पेश करता है। उसे इस तरह का एजेंडा चलाने की बजाय अमेरिका के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

हरियाणा में लोगों से मजबूत सरकार चुनने की अपील की, प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की जनता के नाम खास संदेश दिया

नई दिल्ली हरियाणा में चुनावी शोर गुरुवार शाम को समाप्त हो गया है। अब शनिवार, पांच अक्टूबर को मतदान होंगे एवं आठ अक्टूबर को मतों की गणना की जाएगी। प्रचार समाप्त होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की जनता के नाम खास संदेश दिया, जिसमें उन्होंने लोगों से हरियाणा में मजबूत सरकार चुनने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने गुरुवार शाम को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘अब से कुछ देर में हरियाणा विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान समाप्त हो जाएगा। बीते कुछ दिनों में मैंने पूरे राज्य की यात्रा की है। मैंने लोगों का जो उत्साह देखा है, उसे देखकर मुझे ये पक्का विश्वास है कि हरियाणा के लोग भाजपा को फिर अपना आशीर्वाद देने वाले हैं। हरियाणा के देशभक्त लोग, कांग्रेस की विभाजनकारी और नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।’ ‘घोटालों और दंगों के दौर से बाहर लाए’ पीएम ने आगे लिखा, ‘पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा के लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम किया है। हमने सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। किसान हों, युवा हों, महिलाएं हों, गांव और शहरों का विकास हो, हमने कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। हम हरियाणा को कांग्रेस के घोटालों और दंगों वाले दौर से बाहर निकालकर लाए हैं।’ उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की जनता-जनार्दन जानती है कि कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, जातिवाद, सांप्रदायिकता और भाई-भतीजावाद की गारंटी है। बापू-बेटे की राजनीति का मूल उद्देश्य सिर्फ स्वार्थ है। कांग्रेस यानि दलाल और दामाद का सिंडिकेट। लोग आज हिमाचल से कर्नाटक तक कांग्रेस सरकारों की विफलता भी देख रहे हैं। कांग्रेस की नीतियां, लोगों को तबाह करती हैं, इसलिए हरियाणा के लोग कांग्रेस को बिल्कुल नहीं चाहते हैं। कांग्रेस कभी स्थिर सरकार नहीं दे सकती पीएम मोदी ने लिखा, ‘हरियाणा की जनता यह जानती हैं कि कांग्रेस कभी स्थिर सरकार नहीं दे सकती। हरियाणा के लोग देख रहे हैं कि कैसे कांग्रेस के नेता आपस में लड़ रहे हैं। ये हाल तब है, जब ये विपक्ष में हैं। हरियाणा के लोगों को इस बात से भी चोट पहुंच रही है कि दिल्ली और हरियाणा में बैठे दो खास परिवारों के इशारे पर पूरा हरियाणा अपमानित हो रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के नेताओं ने आरक्षण खत्म करने का बयान देकर अपने इरादे जता दिए हैं। हरियाणा का पिछड़ा और दलित समुदाय जातिगत हिंसा रोकने में विफल रहने पर पहले से ही कांग्रेस से नाराज चल रहा है। इसलिए लोगों ने कांग्रेस को फिर कड़ी सजा देने का मन बना लिया है। हरियाणा के गली-गली से एक ही आवाज आ रही है- भरोसा दिल से, भाजपा फिर से।’ हरियाणा के मतदाताओं से की अपील हरियाणा के लोगों से अपील करते हुए पीएम ने कहा, ‘आज पूरी दुनिया की नजरें भारत पर हैं। दुनिया, भारत की ओर बहुत आशा और उम्मीद से देख रही है। ऐसे में यह बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि हरियाणा के लोग एक ऐसी सरकार चुनें, जो भारत को मजबूती देने की दिशा में प्रयास करे। कांग्रेस कभी देश को मजबूत नहीं बना सकती। इसलिए मैं हरियाणा के अपने मतदाताओं से ये आग्रह करता हूं कि वे फिर से भाजपा को अपना आशीर्वाद जरूर दें।’

एलन मस्क एक्स पर 200 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छुआ

नई दिल्ली टेक अरबपति एलन मस्क गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 200 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बन गए। उन्होंने अक्टूबर 2022 में 44 बिलियन डॉलर में इसका अध‍िग्रहण किया था। एक्स के मालिक को 131.9 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और 113.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो फॉलो करते हैं। लोकप्रिय गायक जस्टिन बीबर 110.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे स्थान पर हैं और रिहाना 108.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दुनिया में 100 मिलियन का आंकड़ा पार किया है। जिसकी मस्क ने सराहना की थी। अब उनके 102.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मस्क ने हाल ही में कहा कि एक्स के अब 600 मिलियन से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता (एमएयू) और लगभग 300 मिलियन दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ता (डीएयू) हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मस्क के अधिकांश फॉलोअर्स नकली हैं और लाखों नए निष्क्रिय अकाउंट्स की वजह से यह संख्या बढ़ गई है। हालांकि, दावे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक के मुताबिक, एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पृथ्वी के लिए एक ग्रुप चैट बन गया है, जिस पर दुनिया भर से सबसे ज्यादा ट्रैफिक आता है। मस्क ने पोस्ट किया था, “एक्स पृथ्वी के लिए ग्रुप चैट है।” टेक अरबपति का लक्ष्य इसे एक “एवरीथिंग ऐप” बनाना है, जहां लोग फिल्में और टीवी शो पोस्ट कर सकें और डिजिटल भुगतान भी कर सकें। मस्क ने यह भी दावा किया कि अमेरिका में एक्स का उपयोग अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में, वैश्विक निवेश फर्म फिडेलिटी ने मस्क द्वारा संचालित एक्स (पूर्व में ट्विटर) में अपनी हिस्सेदारी के मूल्य में 78.7 प्रतिशत की कटौती की। इसका अर्थ है कि एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का मूल्य केवल 9.4 बिलियन डॉलर होने की संभावना है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet