LATEST NEWS

देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 9 वें सीजन का समापन

देहरादून राजधानी देहरादून में पिछले तीन दिन से चल रहे हैं देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 9 वें  सीजन का समापन बहुत ही शानदार तरीके से हुआ पिछले तीन दिनों में देहरादून पहुंचकर सभी सितारों ने न सिर्फ अपने अनुभव साझा किया बल्कि फिल्म और एक्टिंग का कोर्स कर रहे छात्र छात्राओं युवाओं लोगों को बहुत कुछ सीखने का मौका भी दिया कार्यक्रम का उद्घाटन हरिद्वार रोड से होटल सॉलिटेयर में किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ  बहुगुणा मौजूद रहे । इस मौके पर दोनों ने ही कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे कि देहरादून उत्तराखंड के युवाओं को फिल्म मेकिंग से संबंधित जानकारी मिलती रहे। कार्यक्रम में अभिनेत्री व राजस्थानी लोक पॉप गायिका इला अरुण अभिनेता राजेश शर्मा अभिनेता गजेंद्र चौहान आदिल हुसैन मनोज जोशी जाकिर हुसैन शरीफ हाशमी  दीपक केजरीवाल पंकज बेरी फिल्म निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह कमल चंद्र अग्नि देव चटर्जी को सम्मानित किया गया।  इस मौके पर मिजोरम से आए युवा सेबेस्टियन जेसिका और सब रीना ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्र मुग्ध किया। फेस्टिवल डायरेक्टर राजेश शर्मा जी ने बताया कार्यक्रम के दूसरे दिन सभी कलाकार तुला कॉलेज पहुंचे जहां इला अरुण ने कहा खुद की अलग पहचान बनाने के लिए युवाओं को पहले खुद को तरास ना होगा और अपनी खूबियों को जानकर उन पर काम करना होगा उन्होंने वहां पर छात्रों के साथ डांस भी किया।  इस मौके पर के के रैना ने कहा कि अभिनय सिर्फ संवाद बोलने तक सीमित नहीं है बल्कि हर भाव को जीवंत करना होता है।  इसी तरह से सभी कलाकारों ने कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ  अपने अनुभव साझा किया।  छात्र भी सभी कलाकारों को अपने बीच पाकर खासे उत्साहित दिख रहे थे ।  वहीं तीसरे दिन सिल्वर सिटी में इला अरुण के साथ अभिनेता के के रहना का टॉक शो आयोजित किया गया था जिससे पूर्व उनकी फिल्म त्रिकाल प्रदर्शित की गई जिसके बारे में उन्होंने विस्तार पूर्वक चर्चा की।  लोगों को तकनीकी विषयों की जानकारी देते हुए बताया कि एक फिल्म में किन-किन बातों का ध्यान रखना पड़ता है । वही सिल्वर सिटी में तीन दिनों में लगभग 75 फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई जिनमे शॉर्ट फिल्म , डाक्यूमेंट्री के अलावा पर्शियन, इजरायल , फिल्मों को भी प्रदर्शित किया गया वहीं कमल चंद्र की फिल्म हमारे बारह ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया । तीन दिनों में प्रदर्शित फिल्मों के डायरेक्टर्स को अभिनेताओं को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। उनके काम की सराहना भी की।   उत्तराखंड टैलेंट हंट में युवाओं ने दिखाया अपनी प्रतिभा का जलवा फिल्म फेस्टिवल के साथ साथ ही अंजना शर्मा जी ने उत्तराखंड टैलेंट हंट का आयोजन भी किया गया जिसका उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेसन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार विनोद उनियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया । तीनों दिन युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवाओं ने न सिर्फ एक्टिंग मिमिक्री की वही डांस और सिंगिंग में भी अपना हुनर दिखाया । इस मौके पर बतौर जज  रक्षिमा तोमर किरण सिंह सोनाली सरकार राजीव सच्चर पी एस कोचर कोमल वोहरा मुक्तेश हांडा आदि मौजूद रहे इस मौके पर अंतिम दिन सभी विजेताओं को मोमेंट तो ट्रॉफी देकर एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । तीन दिनों में वहां पर पहुंचे लगभग ढाई सौ प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर उनको भी प्रोत्साहित किया गया। उत्तराखंड टैलेंट हंट के विजेताओं में कैटिगरी ए में सिंगिंग में प्रथम स्थान क्रियांश द्वितीय स्थान नायरा एवं तृतीय स्थान पर अंतरिक्ष रहे । वही कैटिगरी बी सिंगिंग में प्रथम स्थान पर चारु द्वितीय स्थान पर कनक नौटियाल एवं तृतीय स्थान पर रवीना रहे।  डांसिंग की ए कैटिगरी में अनन्या सिंह प्रथम स्थान पर इशा द्वितीय स्थान पर एवं आराध्या बलोनी तृतीय स्थान पर रहे।  क्रांतिकारी बी में प्रथम स्थान पर विशाल एवं द्वितीय स्थान पर तन्मय व तृतीय स्थान पर राहुल रहे वही एक्टिंग में प्रथम स्थान पर गौरव द्वितीय स्थान पर सिद्धार्थ व शायरी में प्रथम स्थान पर प्रज्ञा व द्वितीय स्थान पर कनक व तृतीय स्थान पर डॉक्टर पी के सरोहा रहे । ग्रुप डांस में व ग्रुप सिंगिंग में अनंत म्यूजिक एंड डांस एकेडमी व उकामना डी आई टी से रहीं।

ओडिसा से लाया था तस्कर, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में कार समेत शराब की अवैध खेप जब्त

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पड़ोसी राज्य ओडिसा का अंग्रेजी शराब अवैध परिवहन करते हुए एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने शराब के अलावा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 01 अक्टूबर की शाम चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति वैन्यू कार सीजी 13 एएन 6101 में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर एक युवक एकताल रोड से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ की तरफ जा रहा है। थाना प्रभारी ने इस सूचना के आधार पर मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी करते हुए वाहनों की जांच शुरू कर दी थी, इसी दौरान एमसीएच अस्पताल के आगे मेन रोड पर वैन्यू कार को रोका गया। इस दौरान कार चालक ने अपना नाम विवेक महंत पिता स्व. बाबा दास महंत, उम्र 25 वर्ष, निवासी रेलवे बंगलापारा, दशरथ पान ठेला बताया। पुलिस टीम को वाहन की तलाशी में खाकी रंग के 03 कार्टूनों में 96 पाव मैकडॉल नंबर वन अंग्रेजी शराब और 12 बोतल किंग फिशर स्ट्रोंग बीयर जिस पर फोर सेल इन ओडिसा आॅनली लिखा हुआ) बरामद की गई। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी विवेक महंत अवैध रूप से शराब की बिक्री के लिए इसे परिवहन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25.08 लीटर शराब कुल मूल्य 19 हजार 80  रुपये और वैन्यू कार कीमत लगभग 9 लाख रुपये को जब्त किया है। इस तरह कुल 9 लाख 19 हजार 80 रूपये की सामग्री जब्त की गई है। आरोपी विवेक महंत के खिलाफ चक्रधर नगर पुलिस नेधारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

10 बिंदुओं पर सौंपा ज्ञापन, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में आरक्षण अधिकार पदयात्रा निकाली

बलरामपुर. बलरामपुर रामनुजगंज में अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) एवम् सामाजिक संगठन जिला इकाई बलरामपुर ने जिलाध्यक्ष  शिव प्रसाद रवि के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर छुट्टी के दिन आरक्षण अधिकार पद यात्रा निकालकर कर  राज्यपाल एवम् मुख्यमंत्री  के नाम तहसीलदार बलरामपुर को 10 बिंदु का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य मांग एसटी, एससी वर्ग को पदोन्नति में आरक्षण सर्वोच्च न्यायालय के उक्त आदेश का पालन करते हुए भर्ती के साथ पदोन्नति में आरक्षण लागू करने संशोधित अधिसूचना जारी किया जावे, एसटी, एससी वर्ग में विशेष बैकलाक 2003 से लंबित है उसे बहाल किया जावे,एसटी, एससी के आधिकारी कर्मचारियों को अनावश्यक शिकायत करके निलंबित,विभागीय जांच संस्थित कर दिया जाता है,जबकि सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इन वर्गों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि कोई कठोर कार्यवाही न करते हुए समझाइश दी जावे,गंभीर शिकायत पर ही कार्रवाई करें। उक्त आदेश का अक्षरश पालन किया जावे।इसके अलावा भी अन्य मांगों को ज्ञापन में उल्लेख किया। हुए उक्त सभी ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित  शिव प्रसाद रवि,  अमर विजय, साकेत कुमार रवि, अनिल लकड़ा सुनील एक्का, इक्कू नागवंशी, अनुरंजन लकड़ा, राज कुमार निकुंज, उमेश बड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिव प्रसाद रवि ने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों में आरक्षण अधिकार पदयात्रा निकाली गई।

ग्रामीणों में मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में गिद्ध के पैर में लगा मिला कैमरा और जीपीएस

जगदलपुर/बीजापुर. बीजापुर और तेलंगाना सीमा से लगे एक गांव में काम कर रहे ग्रामीणों को अचानक से एक गिद्ध को दिखा। इतने पास गिद्ध को देख उसे देखने लोगों की हुजूम लग गया। वहीं, गिद्ध भी उड़ना छोड़ ग्रामीणों तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने गिद्ध को भूखा समझ बकरे का मांस खिलाना शुरू किया तो गिद्ध खाने लगा। लोगों ने उसका वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। गिद्ध के जाने से पहले ग्रामीणों ने उसके पैर में जीपीएस सिस्टम के साथ ही कैमरा को भी देखा। जिससे कुछ अनहोनी की शंका जाहिर किया गया है। 

प्रधानमंत्री ने दी सौगात, छत्तीसगढ़-अंबिकापुर की भटगांव जल प्रदाय योजना का शिलान्यास

अंबिकापुर/सूरजपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत के लिए अमृत मिशन 2.0 के तहत 56 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत की जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया। इस जल प्रदाय योजना का काम अगले दो वर्षों में पूर्ण होना बताया जा रहा है। वही इस कार्यक्रम मे उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, विधायक इंद्रजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला भी बिलासपुर से एक साथ जुड़े रहे। वहीं भटगांव में आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता,मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े,बीजेपी प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, बीजेपी जिला मंत्री अशोक सिंह समेत सभी पार्षद व जनप्रतिनिधि वर्चुअली शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने वर्चुअल उद्बोधन महात्मा गांधी की जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सभी को बधाई दिया और सभी देशवासियों से स्वच्छता सेवा अपने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली अन्य परियोजनाओं के साथ नगर पंचायत भटगांव के वाटर सप्लाई परियोजना का भी शिलान्यास किया। नगर पंचायत भटगांव के संस्कृति भवन में आयोजित कार्यक्रम तथा शिलालेख का पूर्व गृह मंत्री रामस्वरूप पर तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता में अनावरण ने किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी भटगांव में मौजूद लोगों को वर्चुअली सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि इस नई जल प्रदाय योजना के प्रारंभ होने के बाद भटगांव वासियों की पेयजल की समस्या दूर होगी। महान नदी के पानी को साफ कर घरों तक पहुंचाया जाएगा। योजना के पूर्ण होने के बाद भटगांव के लोगों को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप 135 लीटर जल प्रति व्यक्ति प्रतिदिन उपलब्ध हो सकेगा। श्री साव ने कहा कि हमने ही छत्तीसगढ़ राज्य को बनाया है और इसके विकास की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में योजना से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। भटगांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पर ने कहा कि भटगांव की यह बहुत पुरानी मांग थी यहां पर जल की समस्या थी जिसका निराकरण हमारी सरकार के द्वारा किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मै सदैव आभारी रहूंगा। जिन्होंने आज ऐतिहासिक दिन पर भटगांव में 56.78 करोड़ की लागत से वाटर सप्लाई परियोजना का शिलान्यास किया। जिसका साक्षी मुझे बनाया। वही श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में इस परियोजना का आकलन कर टेडर निकला गया था। परंतु किसी कारणवश प्रक्रिया में देरी होने की वजह से आज इस मंच के माध्यम से उक्त कार्य का शिलान्यास किया जा रहा है। इसलिए इस मंच के माध्यम से मैं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव व पूर्व विधायक भटगांव पारसनाथ राजवाड़े का भी आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिनके प्रयासों से यह परियोजना स्वीकृत हुई थी। वही स्वच्छता की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि हमारे सब के लिए ख़ुशी की बात है कि तीन बार स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। वही मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन तथा शौचालय निर्माण में ऐतिहासिक काम किया है। हम सभी को अपने तन मन के साथ-साथ आसपास वातावरण को भी स्वच्छ करने की आवश्यकता है। वहीं कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, जिला मंत्री अशोक सिंह व पार्षद आशीष बाजपेई ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव के बच्चों ने स्वच्छता संदेश का नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नगर पंचायत की ओर से समय समय पर आयोजित स्वच्छता अभियान तथा अन्य कार्यक्रम में शामिल बच्चों को तथा स्वच्छता कर्मचारियों व दीदियों को इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। मिशन अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत 56 करोड़ 78 लाख रुपए लागत की इस जल प्रदाय योजना में महान नदी के गोंडा एनीकट में इंटेकवेल का निर्माण कर पेयजल भटगांव पहुंचाया जाएगा। एनीकट से रॉ-वॉटर पाइपलाइन के माध्यम से सतही जल को योजना के अंतर्गत प्रस्तावित जल शोधन संयंत्र में शुद्ध कर स्वच्छ पेयजल भटगांव शहर को उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में भटगांव शहर में प्रति व्यक्ति 49 लीटर जल प्रतिदिन उपलब्ध हो रहा है। भटगांव की इस नई जल प्रदाय योजना के शुरू होने के बाद वहां प्रति व्यक्ति 135 लीटर प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। भटगांव जल प्रदाय योजना के अंतर्गत दो एमएलडी क्षमता के जल शोधन संयंत्र, कुल 750 किलो लीटर क्षमता के तीन उच्च स्तरीय जलागार 46  किलोमीटर की वितरण पाइपलाइन तथा कुल 3586 निजी नल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। विगत अगस्त माह में इसके लिए कार्यादेश जारी किया जा चुका है। योजना का काम आगामी 24 महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

कांच तोड़कर चालक को निकाला, छत्तीसगढ़-कोरबा की गेवरा खदान में 80 फीट नीचे खाई में गिरा डंपर

कोरबा. एसईसीएल गेवरा परियोजना में दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। बीती रात लगभग 3:15 बजे गेवरा खदान के पार्था फेस में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक डंपर करीब 80 फिट नीचे खदान में जा गिरा। इस घटना के बाद डंपर में ब्लास्ट हो गया। वहीं वाहन में फंसे चालक को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में कुचेना निवासी डंपर ऑपरेटर पुष्पराज 56 वर्ष को सीने और हाथ में गंभीर चोटें आईं। जहां मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत घायल ऑपरेटर को प्राथमिक उपचार के लिए एसईसीएल के विभागीय एनसीएच अस्पताल गेवरा में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। सहकर्मियों की माने तो हादसे का कारण खदान में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था नहीं होना है। खदान के कुछ क्षेत्रों में विद्युत लाइट की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे खदान में काम करने में कठिनाई होती है। वहीं घटना के बाद एसईसीएल के सहकर्मी घायल का हाल चाल जानने पहुंचे और और इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं। दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि एसईसीएल में हुई घटना के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। सूचना आने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजपुर ग्राम नवापारा और वाड्रफनगर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवीन भवन का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 192.60 करोड़ रूपए की लागत के 108 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कुसमी-सामरी मार्ग का 33.10 करोड़ रूपए की लागत से होगा उन्नयन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजपुर ग्राम नवापारा और वाड्रफनगर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवीन भवन का भूमिपूजन नवापारा में 33.95 करोड़ रूपए और वाड्रफनगर में 28.96 करोड़ रूपए की लागत से होगा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण 16.41 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होगी बांकी नदी व्यपवर्तन योजना पीवीटीजी की 9 बसाहटों में पीएम जनमन योजना में बनेंगे बहुउद्देशीय केन्द्र भवन बलरामपुर जिला चिकित्सालय में पीडियाट्रिक केयर यूनिट का लोकार्पण बलरामपुर (तामेश्वर नगर) हवाई पट्टी का 4.07 करोड़ रूपए की लागत से होगा उन्नयन रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में आयोजित ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 192 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत के 108 विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। उन्होंने जिलेवासियों को विकास कार्याे के लिए शुभकामनाएं दी। विकास कार्याे में 97 लाख 57 हजार रुपए के 5 कार्यों का लोकार्पण तथा 191 करोड़ 63 लाख रुपए के 103 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने जिले से गुजरने वाली प्रमुख सड़कों के मजबूतीकरण, राजपुर के नवापारा और वाड्रफनगर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवीन भवन, स्कूल और छात्रावास के नवीन भवन के निर्माण कार्य, छात्रावास आश्रमों में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण, जलाशयों के जीर्णोद्धार, आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण, बलरामपुर तामेश्वर नगर हवाई पट्टी के उन्नयन के कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने जिन कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें 33.10 करोड़ रूपए की लागत से कुसमी-सामरी तक 16.60 किलोमीटर सड़क के उन्नयन एवं मजबूतीकरण का कार्य, 33.95 करोड़ रूपए की लागत से राजपुर ग्राम नवापारा में और 28.96 करोड़ रूपए की लागत से वाड्रफनगर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य, 14.18 करोड़ रूपए की लागत से बसंतपुर रामनगर मार्ग में 14 किलोमीटर सड़क उन्नयन का कार्य, बलरामपुर-रामानुजंगज के लरंगसाय चौक से रिंगरोड एवं पावर हाऊस से जय स्तंभ चौक, 3.81 करोड़ रूपए की लागत से भारत माता चौक से रेस्ट हाऊस एवं जय स्तंभ तक 5.825 किलोमीटर मार्ग का मजबूतीकरण, 13.16 करोड़ रूपए की लागत से जिले में अम्बिकापुर धनवार-वाराणसी मार्ग पर 11.60 किलोमीटर सड़क का उन्नयन, 4.07 करोड़ रूपए की लागत से बलरामपुर (तामेश्वर नगर) हवाई पट्टी का उन्नयन एवं सुधार कार्य, 2.16 करोड़ रूपए की लागत से बलरामपुर-रामानुजगंज के महाराजगंज-पचावल 4 किलोमीटर मार्ग का मजबूतीकरण के कार्य प्रमुख हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने 1.21 करोड़ रूपए की लागत से बरियों में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन के निर्माण, 67-67 लाख रूपए की लागत से नीलकंठपुर और लुरगीखुर्द शासकीय माध्यमिक शाला भवन के निर्माण कार्य, 3 करोड़ रूपए की लागत से छात्रावास-आश्रमों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के 29 कार्य, 60-60 लाख रूपए की लागत से पीवीटीजी बसाहटों में पीएम जनमन योजना अंतर्गत 9 बहुउद्देशीय केन्द्र भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। पीवीटीजी बसाहटों – शंकरगढ़ विकासखण्ड के आमाकोना ग्राम पोंड़ीखुर्द, कुसमी विकासखण्ड के ढोढ़ाचॉपी ग्राम पंचायत भुलसीखुर्द, महुआटोली ग्राम चरहु, खासपारा ग्राम पेंडारडीह, भुताही ग्राम पुन्दाग, रजुआढोढ़ी ग्राम पोंडीखुर्द, पतरापारा ग्राम भोंदना, जम्होर और शंकरगढ़ विकासखण्ड के दशनी कोरवापारा ग्राम खैरडीह में बनने वाले एक-एक बहुउद्देशीय केन्द्र भवन का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने 2.75 करोड़ रूपए की लागत से शंकरगढ़ के धारानगर हायर सेकेण्डरी स्कूल में बालक छात्रावास निर्माण, 1.86-1.86 करोड़ रूपए की लागत से सामरी और बरियों के हायर सेकेण्डरी स्कूल में बनने वाले 50-50 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य, 39.01 करोड़ रूपए की लागत से बदौली जलाशय, करवां जलाशय, मुरका जलाशय, जगिमा जलाशय, झिक्की व्यपवर्तन योजना, खर्रा जलाशय, श्रीकोट व्यपवर्तन योजना, कोरंधा जलाशय, उलियाबांध एवं नहर के जीर्णोद्धार तथा बांकी नदी व्यपवर्तन योजना के निर्माण का भूमिपूजन किया। बांकी नदी व्यपवर्तन योजना का निर्माण 16.41 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सामरी रामानुजगंज और प्रतापपुर 4.79 करोड़ रूपए की लागत से 41 नवीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 5 कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 97 लाख रूपए की लागत के 5 कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में 24 लाख रूपए की लागत से कुसमी विकासखण्ड के हर्री में निर्मित नवीन उप स्वास्थ केन्द्र भवन, जिला चिकित्सालय बलरामपुर में 25 लाख रूपए की लागत से निर्मित पीडियाट्रिक केयर यूनिट, विकासखण्ड रामानुजगंज के ग्राम बुद्धुटोला में 23 लाख रूपए की लागत से निर्मित शहरी हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरगढ़ में 13 लाख रूपए की लागत से निर्मित 10 बिस्तरीय अतिरिक्त वार्ड और जिला चिकित्सालय बलरामपुर में 9 लाख रूपए की लागत से निर्मित मितानिन शेल्टर शामिल है। इस अवसर पर आदिमजाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणि महराज, विधायकगण राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, श्रीमती शकुन्तला पोर्ते भी उपस्थित थीं।  

महिला सुरक्षा और सम्मान की जताई प्रतिबद्धता, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने दी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में सीएम साय ने कहा है कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ पूजा की जाती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कन्याओं को देवी स्वरुप मानकर उनको भोजन कराया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि देवी की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। छत्तीसगढ़ सरकार महिला सुरक्षा, उनके मान-सम्मान की रक्षा और उन्हें आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव और उनके गौरव को बनाए रखने के साथ उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध के संकल्प से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी।

ईडी के लपेटे में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, किया तलब, जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को तलब किया है। अजहरुद्दीन सितंबर 2019 में एचसीए अध्यक्ष चुने गए थे। जून 2021 में उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था। उन्हें एपेक्स काउंसिल ने फंड की हेराफेरी के आरोप में एक्शन लिया था। यह मामला हैदराबाद के उप्पल में राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीजल जनरेटर, अग्निशमन प्रणाली और छतरियों की खरीद के लिए आवंटित 20 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी से जुड़ा है। कांग्रेस नेता को जारी किया गया यह पहला समन है, जिसके तहत उन्हें आज जांच एजेंसी के सामने पेश होना है। इससे पहले नवंबर 2023 में मेडचल मलकाजगिरी जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी आर मधुसूदन राव ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन को हैदराबाद में उप्पल पुलिस द्वारा दर्ज तीन अलग-अलग आपराधिक मामलों में अग्रिम जमानत दी थी। पुलिस ने अजहर और अन्य पर उप्पल में एचसीए स्टेडियम के लिए क्रिकेट बॉल, जिम उपकरण और अग्निशमन यंत्र खरीदते समय अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। वकील कोंडा कृष्णा ने उस वक्त अजहरुद्दीन की ओर से कहा था कि पुलिस ने उन्हें केवल इसलिए आरोपी बनाया है, क्योंकि वह संबंधित समय में एचसीए के अध्यक्ष थे। उन्होंने बताया था कि 3.5 करोड़ रुपये के काम के लिए टेंडर आवंटित किया गया था, जिसका काम निर्धारित समय के भीतर काम पूरा नहीं कर सका। दूसरी ओर, सरकारी वकील बुची रेड्डी ने कहा था कि भुगतान किया गया, जबकि काम पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा था कि हमने खातों का ऑडिट करवाया और यह एचसीए के पैसे के दुरुपयोग का स्पष्ट मामला निकला। अजहरुद्दीन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील के रमाकांत रेड्डी ने तब कहा कि यह विडंबना है कि एचसीए के वही सीईओ, जिन्होंने जुलाई 2021 में ऑर्डर दिया था। उन्हीं ने शिकायत दर्ज कराई, जबकि वह निलंबन भी झेल चुके हैं। वकील का आरोप था कि CEO अपने निलंबन की वजह से अजहरुद्दीन को फंसा रहे हैं। नित्यानंद पाठक

बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार ने भारत सहित पांच देशों से वापस बुलाए अपने राजदूत, अधिकारी नाराज

 ढाका बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर अपने पांच राजदूतों को वापस ढाका बुला लिया है। बांग्लादेश ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, पुर्तगाल और संयुक्त राष्ट्र के अपने राजदूतों को वापस ढाका लौटने का आदेश दिया है। बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, भारत में उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान के अलावा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि, ऑस्ट्रेलया, बेल्जियम और पुर्तगाल के राजदूत शामिल हैं। सूत्रों का कहना है मुस्तफिजुर रहमान सहित वापस बुलाए गए राजदूत कुछ महीनों में रिटायर होने वाले थे। सरकार के फैसले से अधिकारी नाराज वहीं, नाम न छापने की शर्त पर कुछ अधिकारियों ने अंतरिम सरकार के आदेश पर नाराजगी जाहिर की है। मामले से परिचित लोगों ने बताया कि बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रशासनिक विभाग द्वारा जारी आदेश से विदेश सेवा के अधिकारी नाराज हैं। अधिकारियों का कहना है कि भारत में उच्चायुक्त समेत वापस बुलाए गए अन्य राजदूतों की नियुक्ति राजनीतिक तौर पर नहीं की गई थी।

बंगला नंबर-5; पूर्व मुख्यमंत्री को मिल गया नया पता, सांसद आवास में रहेंगे AAP मुखिया

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अपना आवास खाली करेंगे। मुख्यमंत्री वाला घर छोड़कर केजरीवाल अब एक सांसद आवास में शिफ्ट होने जा रहे हैं। यह आम आदमी पार्टी के एक राज्यसभा सांसद के नाम आवंटित है, जो नई दिल्ली में फिरोजशाह रोड पर है। यानी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक का नया पता है- बंगला नंबर 5, फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं, पार्षदों, विधायकों और सांसदों ने केजरीवाल को अपना घर देने की पेशकश की थी। केजरीवाल के लिए एक ऐसे घर की तलाश थी जो पार्टी मुख्यालय से नजदीक हो। ऐसे में फिरोजशाह रोड स्थिति बंगला नंबर 5 का चुनाव किया गया। यहां रहने से केजरीवाल को कई फायदे होंगे। एक तरफ जहां वह अपनी विधानसभा सीट को साध सकते हैं तो दूसरी तरफ पार्टी मुख्यालय तक उनकी पहुंच आसान रहेगी। कथित शराब घोटाले में कई महीने जेल में रहकर निकले अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। नियम मुताबिक उन्हें सीएम आवास खाली करना है। अब इस घर में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी शिफ्ट होने जा रही हैं। अभी उनके नाम जो आवास आवंटित है उसमें दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का परिवार रह रहा है। पहले यह आवास सिसोदिया के नाम आवंटित था। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि केजरीवाल नवरात्रि के दौरान मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे। इस आवास को लेकर काफी राजनीति भी होती रही है। भाजपा आरोप लगाती है कि केजरीवाल ने सीएम आवास में करोड़ों रुपए खर्च किए। भाजपा इसे शीशमहल कहकर केजरीवाल को घेरती रही है।

कांग्रेस हरियाणा में पार्टी के भीतर जारी कलह को साधने की पुरजोर कोशिश कर रही

रोहतम पिछले वर्ष मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ सीधे मुकाबले में मिली हार से आहत कांग्रेस हरियाणा में जीत की तलाश में है। इसके लिए पार्टी के भीतर जारी कलह को साधने की पुरजोर कोशिश कर रही है। मतभेदों को दूर करने के लिए अत्यधिक सावधानी से कदम उठा रही है। हालांकि, देश की सबसे पुरानी पार्टी को इसमें उतनी सफलता मिलती नहीं दिख रही है। राहुल गांधी ने भले ही दो कद्दावर नेताओं कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक मंच पर हाथ मिलवाया, लेकिन दोनों के रिश्ते उतने भी सहज नहीं हैं। कुमारी शैलजा से जब सीएम पद की उम्मीदवारी और भूड्डा से उनके संबंधों के बारे में पूछा गया तो दोनों के बीच की दूरी साफ झलकने लगी। उनसे जब पूछा गया कि आपकी हुड्डा से आखिरी बार बात कब हुई तो वह सोच में पड़ गईं। कुमारी शैलजा के बयान से यही बात लगती है कि दोनों के रिश्तों में आज भी दूरी बनी हुई है। कुमारी शैलजा ने कहा कि मैं याद करने की कोशिश कर रही हूं कि मेरी हुड्डा जी से आखिरी बार कब बात हुई थी। इंटरव्यू के दौरान ही कुमारी शैलजा ने बताया कि जब वह हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष थीं तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनकी बात हो जाती थी। हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद दोनों की बातचीत नहीं होती हैं। आपको बता दें कि प्रचार अभियान के अंतिम चरण में एकता का परिचय देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी धुर विरोधी और सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा को अंबाला जिले के नारायणगढ़ से हरियाणा विजय संकल्प यात्रा शुरू करने से पहले हाथ मिलाकर बधाई दी थी। नारायणगढ़ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पैतृक स्थान भी है।

ईरान ने बरसाई मिसाइलें मारा सिर्फ एक ,वो भी फिलिस्तीनी, हमला रहा नाकाम

तेहरान इजरायल पर अचानक 180 से ज्यादा मिसाइलें दागकर ईरान ने पूरी दुनिया को चौंका दिया. ईरान के इस कदम से पूरा मिडिल ईस्ट जंग के मुहाने पर खड़ा हो गया है. चिंता की बात यह है कि इजरायल ने अब तक ईरान पर कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की है, जिससे इजरायल के मंसूबों का पता नहीं चल पा रहा है. इजरायल पर किये गये मिसाइल अटैक को ईरान भले ही दुनिया के सामने बड़े एक्शन के तौर पर पेश कर रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि ईरानी हमले से इजरायल को कुछ खास नुकसान नहीं पहुंचा है. इजरायल के मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही खत्म कर दिया. इन हमलों में सिर्फ एक शख्स की मौत हुई और वह भी इजरायली नहीं, बल्कि फिलिस्तीनी नागरिक था. जेरिको शहर में आकर लगी मिसाइल ईरानी मिसाइल से जिस शख्स की मौत हुई उसका नाम समेह अल-असाली था, जो पेशे से मजदूर असाली की मौत फिलिस्तीन के जेरिको शहर के पास पश्चिमी तट के नुइमा गांव में हुई. जिस समय (रात) उसे मिसाइल लगी, वह सड़क पर टहल रहा था. दरअसल, जेरिको, फिलिस्तीन के पश्चिमी तट पर स्थित एक शहर है. जेरिको जॉर्डन घाटी में बसा है, जिसके पूर्व में जॉर्डन नदी और पश्चिम में यरुशलम है. चार फिलिस्तीनी घायल भी हुए जेरिको के गवर्नर हुसैन हमायल ने एजेंसी को बताया कि रॉकेट के टुकड़ा सीधे फिलिस्तीनी मजदूर के ऊपर गिर गया, जिसमें गाजा पट्टी के जबालिया का रहने वाले समेह अल-असाली की मौत हो गई. रॉकेट के कुछ टुकड़े लगने से 4 फिलिस्तीनी घायल भी हो गए. जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों का पिता अल-असली गाजा के उन हजारों मजदूरों में से एक था, जिनके पास इजरायली वर्क परमिट था. इजरायली राजदूत ने हमले पर क्या कहा? बता दें कि ईरान के हमले के बाद भारत में इजरायल के राजदूत रेवेन अजार इंडिया टुडे को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अजार ने कहा कि ईरान ने 181 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें प्रत्येक में 700 से 1,000 किलोग्राम तक विस्फोटक भरा हुआ था और उससे बड़ा नुकसान हो सकता था. हमले के बाद जो बाइडेन ने क्या कहा? ईरान के मिसाइल अटैक के बाद दोनों मुल्कों में तनाव कम करने के लिए G7 देश एक आपात बैठक कर चुके हैं. इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि वह इजरायल का साथ दे रहे हैं, लेकिन अगर इजरायल ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर हमला करता है तो अमेरिका इसमें उसका साथ नहीं देगा. कैसे फेल हुईं ईरान की मिसाइलें? इजरायल का दावा है कि ईरान की 181 मिसाइलों में से 90 फीसदी फेल हो गईं. इसकी वजह इजरायल के 3-3 सुरक्षा चक्र हैं, जो कि मिसाइल डिफेंस सिस्टम हैं. जिन्होंने एक बार फिर अपना लोहा साबित कर दिया है. पहला मिसाइल डिफेंस सिस्टम आयरन डोम है. जो 152 किलो मीटर के दायरे में और 12 किलो मीटर ऊंचाई के अंदर आने वाले रॉकेट को मार गिराता है. दूसरा मिसाइल डिफेंस सिस्टम डेविड्स स्लिंग है, जिसकी रेंज 301 किलो मीटर है. जो 49 किलो मीटर की ऊंचाई के अंदर आने वाले खतरे को तबाह करने की क्षमता रखता है. तीसरा मिसाइल डिफेंस सिस्टम द एरो सिस्टम है. जो पृथ्वी के वायुमंडल के बाहर ही मिसाइल को ध्वस्त कर देता है. इस तरह इजरायल के तीन-तीन सुरक्षा चक्र ने उसे एक बार फिर बचा लिया.  

अयोध्या रेप केस आरोपी सपा नेता मोईद खान ने PNB को चूना लगा रखा था, अब इस कांड में भी फंस गया

अयोध्या अयोध्या गैंगरेप के आरोपी और समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान की मुश्किल बढ़ गई हैं. आरोपी सपा नेता के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है. बता दें कि इस बार मुईद खान के खिलाफ बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की तरफ से सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है. अयोध्या के पूरा कलंदर थाने में पंजाब नेशनल बैंक भदरसा के ब्रांच मैनेजर श्री प्रकाश ने ये केस दर्ज करवाया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के मुताबिक, भदरसा में जिस जगह पर सपा नेता मुईद खान ने जमीन कब्जाई थी और जहां शॉपिंग कंपलेक्स बनाया था, उसी में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा भी खोली गई थी. पंजाब नेशनल बैंक जमीन के जिस हिस्से खुला था, वह गाटा संख्या 1672 थी, जबकि मुईद खान के नाम दर्ज जमीन की गाटा संख्या 1683 थी. मुईद खान का पंजाब नेशनल बैंक के साथ एग्रीमेंट 15 अक्टूबर 2020 के दिन हुआ था. बता दें कि अब सामने आया है कि मोईद खान ने जिस जमीन का एग्रीमेंट पंजाब नेशलन बैंक के साथ किया था, वह जमीन सपा नेता मोईद खान की थी ही नहीं. दरअसल 17 अगस्त 2024 के दिन अयोध्या विकास प्राधिकरण ने बैंक को दी नोटिस जारी किए, तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ. मोईद खान ने उस जमीन का एग्रीमेंट बैंक के साथ कर दिया था, जो जमीन उसके नाम पर नहीं थी और वह बैंक से किराए की मोटी रकम भी ले रहा था. ये मामला सामने आते ही अब अयोध्या के पूराकलंदर थाने में पंजाब नेशनल बैंक के भदरसा ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर जेल में बंद मोईद खान पर एक और एफआईआर दर्ज करवा दी गई है. गैंगरेप केस में फंसा है सपा नेता मोईद खान आपको बता दें कि दलित नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप केस में सपा नेता मोईद खान फंसा हुआ है. सपा नेता के खिलाफ दलित नाबालिग पीड़िता को धमकाने का भी आरोप है. इस मामले में योगी सरकार की तरफ से मोईद खान की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है. फिलहाल ये पूरा मामला गरमाया हुआ है.

देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी केवल एक ही जाति याद रखनी चाहिए और वह जाति है हिंदुस्तानी-राजस्व मंत्री वर्मा

सामाजिक समरसता से हम सभी मिलकर बनाएंगे एक भारत, श्रेष्ठ भारत: राजस्व मंत्री वर्मा राजस्व मंत्री वर्मा ने समय-सीमा में सीमांकन नहीं करने वाली नायब तहसीलदार को किया निलंबित देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी केवल एक ही जाति याद रखनी चाहिए और वह जाति है हिंदुस्तानी-राजस्व मंत्री वर्मा भोपाल देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी केवल एक ही जाति याद रखनी चाहिए और वह जाति है हिंदुस्तानी। एक भारत, श्रेष्ठ भारत एवं विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हमें पिछड़ी जातियों जैसे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों का विकास करना होगा एवं उन्हें आगे लाना होगा। यह बात राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सीहोर जिला के जावर में आयोजित जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारणार्थ सदभावना शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम में कही। राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का निरतंर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक सभ्य समाज वह होता है, जिसमें व्यक्ति के गुणों के आधार पर सम्मान होता है, जाति के आधार पर नहीं। उन्होंने कहा कि सच्चे भारत का निर्माण तभी संभव होगा जब हम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के भाईयों-बहनों को आगे बढ़ने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आमजन की राजस्व संबंधी कार्यों के निराकरण के लिए प्रदेश में दो बार राजस्व महा अभियान चलाया गया। इसमें आमजन की राजस्व संबंधी कार्यों नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। मंत्री वर्मा ने कहा कि जिन किसानों की सोयाबीन की फसल बारिश के कारण खराब हुई है, उनके सर्वे कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सर्वे के पश्चात किसानों को फसल बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार दो सौ पचास रूपये की राशि खाते में अंतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आमजन को निशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बेघर लोगों के पक्के घर के सपने को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया, जिसके कारण आज देश स्वच्छता के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है। राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की फसल खरीदेगी। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फसल खरीदी के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली जाएं। राजस्व मंत्री ने नायब तहसीलदार को मंच से किया निलंबित राजस्व मंत्री वर्मा के संबोधन के दौरान ग्राम निपानिया के किसान रमेश द्वारा समय सीमा में सीमांकन नहीं होने की शिकायत करने पर राजस्व मंत्री वर्मा ने मंच से ही नायब तहसीलदार सुचंचल जैन को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी उत्कृष्ट कार्य करेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा तथा जो अधिकारी-कर्मचारी कार्य में लापरवाही करेंगे उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। अंतरजातीय प्रोत्साहन राशि वितरित अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री वर्मा ने अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 04 दंपत्तियों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण प्रमाण पत्र वितरित किए। अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह करने वाले दंपत्तियों को अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग द्वारा 2 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में नए 4 दंपत्तियों को 8 लाख रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री वर्मा ने निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet