LATEST NEWS

ईरान द्वारा इजरायल पर 180 बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले के बाद कई एयरलाइंस कंपनियों ने उड़ानों को निलंबित किया

ईरान ईरान द्वारा इजरायल पर 180 बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ गया है। हमले के बाद कई एयरलाइंस कंपनियों ने इजरायल और लेबनान के लिए अपनी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। इस बीच एयर इंडिया मध्य पूर्व में स्थिति पर पैनी नजर रख रही है एयर इंडिया ने बुधवार (2 अक्टूबर) को घोषणा की कि वह स्थिति की बारीकी से निगरानी करते हुए अपने नेटवर्क में संभावित सुरक्षा या सुरक्षा जोखिमों के लिए अपनी उड़ानों का दैनिक मूल्यांकन कर रही है। “हमारी सभी उड़ानों का दैनिक मूल्यांकन किसी भी संभावित सुरक्षा या सुरक्षा जोखिम के लिए किया जाता है, चाहे वह मध्य पूर्व में हो या हमारे रूट नेटवर्क के किसी अन्य हिस्से में। एयर इंडिया ने कहा कि  हमारे नॉन-स्टॉप संचालन पर न्यूनतम प्रभाव के साथ जोखिम वाले क्षेत्रों से बचने के लिए, यदि आवश्यक हो, तो समायोजन किए जाते हैं। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘‘स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।’’ उड़ानें रोकने वाली प्रमुख एयरलाइंस में लुफ्थांसा, केएलएम, एमिरेट्स और स्विस भी शामिल हैं। इजरायल पर मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान ने ईरानी एयर स्पेस में उड़ानों को रोक दिया है। इन एयरलाइनंस ने  बढ़ाया उड़ानों का निलंबन KLM: ने क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए, साल के अंत तक तेल अवीव के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। Lfthansa : 30 नवंबर तक बेरूत, 31 अक्टूबर तक तेल अवीव, और 14 अक्टूबर तक तेहरान के लिए उड़ानें निलंबित करने की घोषणा की है। Egypt Airlines: बेरूत (Beirut) के लिए सभी उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई हैं। Royal Jordanian: ने वर्तमान स्थिति के कारण लेबनान की राजधानी के लिए उड़ानें रद्द की हैं। Emirates, Iran Air, Iraqi Airways, Gulf Air and Qatar Airways ने भी  Beirut  के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।शारजाह स्थित Air Arabia and Flydubai Airlines ने भी बेरूत के लिए उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है। ITA एयरवेज: तेल अवीव के लिए उड़ानों का निलंबन 31 अक्टूबर तक बढ़ाया गया है। British Airways: तेल अवीव के लिए उड़ानें 7 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। Air Frace: पेरिस-तेल अवीव और पेरिस-बेरूत उड़ानें 8 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं।  

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा- भोपाल के प्रवेश मार्गों पर बनेंगे भगवान राम-कृष्ण और राजा विक्रमादित्य के नाम पर द्वार

भोपाल मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि सेना के जवान जिस तरह देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर देता हैं, उसी प्रकार सफाई कर्मी स्वच्छता और समाज को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दिन-रात सेवा में जुटे रहते हैं। जवानों की तरह ही सफाईकर्मियों का भी सम्मान है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में स्वच्छता दिवस समारोह में भोपाल के प्रवेश मार्गों पर भगवान राम एवं कृष्ण, राजा भोज, राजा विक्रमादित्य, सम्राट अशोक के नाम पर द्वार बनाने की घोषणा भी की। कहा कि भोपाल नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे नमो-उपवन को सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। समारोह में 685 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। फिल्म का प्रदर्शन किया गया समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वच्छता दिवस संबोधन सुना गया। स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े कार्यों एवं गोसंरक्षण की गतिविधियों पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया। बायो सीएनजी प्लांट का भी वर्चुअल शुभारंभ वहीं, प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के लिए किए गए 435 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के भूमि-पूजन और लोकार्पण पर आभार व्यक्ति किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर की आदर्श गोशाला के 100 टन क्षमता के बायो सीएनजी प्लांट का भी वर्चुअल शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में नगर निगम उज्जैन को थ्री-स्टार रेटिंग मिलने पर उज्जैन के 2,115 सफाई मित्रों को प्रोत्साहन स्वरूप तीन-तीन हजार रुपये के हिसाब से सिंगल क्लिक के माध्यम से 63 लाख 45 हजार रुपये की धनराशि अंतरित की। स्वच्छता मित्रों से वर्चुअल संवाद कर पूछा कि आपको किसी किस योजना का लाभ मिल रहा है? इस पर रश्मि आयुष्मान, लाड़ली बहना, बीपीएल कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी दी। प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता का विषय उठाना अभिनंदनीय मुख्यमंत्री डा.यादव ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने लालकिले की प्राचीर से स्वच्छता का विषय उठाया तो हम भी सोच में पड़ गए थे, पर अब समझ में आता है कि यह विषय कितना महत्वपूर्ण है। यह अभिनंदनीय है। प्रधानमंत्री ने गांव-गांव में शौचालय निर्मित करवाकर महिलाओं को बड़ी समस्या और पीड़ा से राहत पहुंचाई है। स्वच्छता सेवा पखवाड़े में प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में 42 हजार 500 से अधिक स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया। 968 ब्लैक स्पाट का उन्मूलन और सौन्दर्यीकरण हुआ। स्वच्छतम राज्य के रूप में पहचान स्थापित करेगा मप्र भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच के परिणाम स्वरूप ही स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप प्रदान किया जा सका है। मध्य प्रदेश देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में पहचान स्थापित करेगा। सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कुष्णा गौर और नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री बागरी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी उपस्थित रहे।

रायपुर में बच्चों के प्रदर्शन का मामला : सरकार से हाईकोर्ट ने पूछा – किसने दी सड़क पर उतरने की अनुमति

बिलासपुर हाईकोर्ट ने रायपुर में प्रयास विद्यालय के छात्रों के सड़क पर उतरकर प्रदर्शन और चक्काजाम करने के मामले में संज्ञान लिया है और जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने चीफ सेक्रेटरी को इसकी जांच कराने के साथ ही शपथ पत्र पेश करने कहा है. कोर्ट ने जिम्मेदारों से सवाल किया है कि बच्चों को इस तरह से सड़क पर उतरने की अनुमति कैसे दे दी जाती है. मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी. दरअसल, रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के 10वीं कक्षा के छात्रों ने अपनी समस्याओं  को लेकर सोमवार को विधानसभा का घेराव करने सड़कों पर उतर आए थे. इस दौरान छात्रों ने चक्काजाम कर दिया और विधानसभा घेरने निकल गए. हालांकि, उन्हें पुलिस ने रोक लिया. इस मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है. मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच को महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत और उप महाधिवक्ता शशांक ठाकुर ने बताया कि मामले की संबंधित अधिकारी ने जानकारी ली और छात्रों की समस्या का समाधान किया जा रहा है. इस पर नाराज हाईकोर्ट ने कहा, प्रबंधन क्या कर रहा है, बच्चे सड़क पर कैसे आ रहे हैं. चीफ जस्टिस सिन्हा ने कहा कि सरकारी संस्थाओं में किताबों और बुनियादी सुविधाओं की कमी क्यों हो रही है. शासन को इसे गंभीरता से देखना चाहिए. आखिर, यह समझ नहीं आ रहा है कि शासन का सिस्टम क्या प्रबंध कर रहा है. छात्रों को इस तरह से सड़क पर आने की अनुमति कैसे दी जा रही है. हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक राज्य सरकार के मुख्य सचिव को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही पूरे मामले में उन्हें अपना हलफनामा पेश करने कहा है.

अदालत ने कहा- लव जिहाद के पीछे विदेशी फंडिंग है, यह देश के लिए खतरा, मजहब विशेष के लोग दे रहे इसे अंजाम

बरेली आनंद बनकर लव जिहाद करने वाले मोहम्मद आलिम को आजीवन कारावास सुनाने के दौरान बरेली की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की। फास्ट ट्रैक प्रथम रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट ने माना कि लव जिहाद के पीछे विदेशी फंडिंग है। उन्होंने इसे पाकिस्तान, बांग्लादेश की तरह भारत देश को अस्थिर करने की साजिश और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए खतरा बताया है। कोर्ट ने अपने फैसले में लव जिहाद को भी परिभाषित किया है। फास्ट ट्रैक प्रथम रवि कुमार दिवाकर ने अपने फैसले में लिखा है कि लव जिहाद का मुख्य उद्देश्य हिन्दुस्तान के खिलाफ एक धर्म विशेष के कुछ अराजक तत्त्वों द्वारा जनसांख्यिकीय युद्ध और अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत वर्चस्व स्थापित करना है। आसान शब्दों में कहें तो लव जिहाद समुदाय विशेष के पुरुषों द्वारा गैर समुदायों से जुड़ी महिलाओं को उनके धर्म में परिवर्तित करने के लिए प्रेम का ढोंग करके शादी करना है। लव जिहाद के माध्यम से अवैध धर्मांतरण, उस धर्म विशेष के कुछ अराजक तत्व करते हैं, करवाते हैं, उसमें सहयोग करते हैं या फिर इस षड्यंत्र में शामिल होते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कृत्य कुछ ही अराजक तत्व कराते हैं लेकिन पूरा धर्म विशेष बदनाम होता है। फैसले में उन्होंने इसके पीछे विदेशी फंडिंग की भी आशंका जताई है क्योंकि इस कृत्य के लिए बड़ी मात्रा में रकम की जरूरत होती है। फैसले में लव जिहाद को किया परिभाषित कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि यह प्रकरण लव जिहाद के जरिये अवैध धर्मांतरण का है। ऐसे में सबसे पहले यह जानना भी जरूरी है कि लव जिहाद क्या है? लव जिहाद में समुदाय विशेष के पुरुष शादी के माध्यम से अपने धर्म में परिवर्तन कराने के लिए व्यवस्थित रूप से दूसरे समुदाय की महिलाओं को निशाना बनाते हैं। समुदाय विशेष के ये लोग इन महिलाओं का धर्मांतरण कराने के लिए प्यार का दिखावा करके धोखे से शादी कर लेते हैं। इस केस में भी अभियुक्त मोहम्मद आलिम ने अपना नाम आनंद बताकर पीड़िता को धोखे में रखकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसकी फोटो व वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार किया।   विदेशी फंडिंग से हो रहा लव जिहाद, देश के लिए खतरा कोर्ट ने फैसले में कहा है कि लव जिहाद के माध्यम से अवैध धर्मांतरण होता है। अवैध धर्मांतरण रोकने को उप्र सरकार द्वारा उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 पारित किया गया। कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि लव जिहाद के माध्यम से अवैध धर्मांतरण किसी अन्य बड़े उद्देश्य की पूर्ति को कराया जाता है। यदि समय रहते भारत सरकार के द्वारा लव जिहाद के माध्यम से अवैध धर्मांतरण पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम देश को भुगतने पड़ सकते हैं। कोर्ट ने माना धर्मांतरण के लिए किया लव जिहाद फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के जज रवि कुमार दिवाकर ने इसे लव जिहाद का केस मानकर सात मार्च 2024 को आरोप तय कर सुनवाई शुरू की थी। आरोप साबित करने को एडीजीसी क्राइम दिगम्बर पटेल ने पीड़िता छात्रा समेत छह गवाह पेश किए थे। कोर्ट ने दोनों पक्ष की दलीलों को सुनकर धर्मांतरण के उद्देश्य से लव जिहाद करने के दोषी आलिम को आजीवन कैद की सजा सुनाई। धर्मस्थल में की गई शादी अवैध करार कोर्ट ने आलिम द्वारा पीड़िता से फतेहगंज पश्चिमी के धर्मस्थल में की गई शादी को भी अवैध करार दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि हिन्दू विवाह अधिनियम में दोनों का हिन्दू होना जरूरी है जबकि आलिम ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। सिर्फ लव जिहाद और धर्मांतरण के इरादे से उसने युवती को फंसाने के लिए मांग में सिंदूर भर दिया, जिसे शादी नहीं माना जा सकता। प्रमुख सचिव व डीजीपी को भेजी आदेश की कॉपी कंप्यूटर छात्रा से लव जिहाद के मामले में देवरनिया पुलिस ने उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में कार्यवाही नहीं की। फास्ट ट्रैक प्रथम के जज रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट ने इस केस में फैसले की प्रति मुख्य सचिव, डीजीपी पुलिस और एसएसपी बरेली को भेजकर लव जिहाद के मामलों में इस अधिनियम के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। ताकि भविष्य में विधि अनुसार कार्रवाई हो।

केबीसी में शिरकत करेंगे पैरालिंपिक के तीन स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, नवदीप सिंह और सुमित अंतिल

मुंबई, सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 16 में पैरालिंपिक के तीन स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, नवदीप सिंह और सुमित अंतिल शिरकत करेंगे। अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज़-आधारित रियलिटी टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीज़न की मेजबानी कर रहे हैं। आने वाले एपिसोड में पैरालिंपिक के तीन स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखारा, नवदीप सिंह और सुमित अंतिल शिरकत करेंगे। अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर तीनो पैरालिंपिक पदक विजेताओं को समर्पित एक पोस्ट साझा की। अमिताभ बच्चन ने केबीसी 16 के सेट से तीन पैरालिंपिक पदक विजेताओं की कुछ कैंडिड तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली दो तस्वीरें सुमित अंतिल और नवदीप सिंह की थीं। आखिरी तस्वीर में, अमिताभ,अवनि लेखरा को लाते हुए दिखाई दिए। तस्वीरों को शेयर करते हुए, अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, टी 5148 – सीना गर्व से फूला हुआ है, भारत ने स्वर्ण पदक जीता है! पैरालिंपिक के तीन विजेताओं के सामने, हमारा सौभाग्य और गौरव! सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन ने भी 04 अक्टूबर को प्रसारित होने वाले इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। वीडियो की शुरुआत में अमिताभ बच्चन पैरालिंपिक पदक विजेताओं का मंच पर स्वागत करते नजर आते हैं। नवदीप सिंह अपनी कहानी साझा करते हैं, जिसमें बताया गया है कि कैसे उनके बौनेपन के कारण लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। सोनी चैनल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को कैप्शन के साथ पोस्ट किया, जिंदगी के हर सवाल का जवाब दे कर, भारत में विजय ध्वज लहराने वालों का केबीसी पर होगा दिल से स्वागत! देखिये कौन बनेगा करोड़पति 04 अक्टूबर रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर।  

अरशद वारसी की फिल्म बंदा सिंह चौधरी का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी कि आने वाली फ़िल्म बंदा सिंह चौधरी का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। भारत पाकिस्तान के बीच 1971 में हुई लड़ाई की पृष्ठभूमि में बनी फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’में अरशद वारसी और मेहर विज की मुख्य भूमिका है। इस फ़िल्म का निर्देशन अभिषेक सक्सेना ने किया है। फ़िल्म को अरबाज खान और मनीष मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ में अरशद वारसी ने एक ऐसे इंसान की भूमिका निभाई है जो हारी हुई लड़ाई लड़ रहा है। अरशद वारसी ने कहा,यह फिल्म उन लोगों के गहरे जज्बात को समझती है जो दंगों और डर के तूफान में डाल दिए गए थे। मेरा किरदार एक ऐसे इंसान का है जो यह दिखाता है कि सबसे अंधेरे वक्त में भी इंसानी जज्बे में सब कुछ से ऊपर उबरने की हिम्मत होती है। मेहर विज ने कहा,यह एक निजी कहानी है। यह उस पल की बात करती है जब हमें बिखरे हुए हालात में उम्मीद और प्यार की तलाश होती है। यह उस साहस के बारे में है जो हमें तब मिलता है जब चारों ओर की दुनिया बिखर जाती है। निर्देशक अभिषेक सक्सेना ने कहा, यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण पर गहरी नजर डालती फिल्म है। ये हमारे अतीत को दर्शाती है, लेकिन साथ ही हमें वर्तमान की भी याद दिलाती है कि एक देश को आखिर किस एक चीज ने एक साथ जोड़े रखा है। अरबाज खान ने कहा,फिल्म बंदा सिंह चौधरी एक संघर्ष की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसे राष्ट्र की ताकत की पहचान है जो बंटवारे की ताकतों से नहीं टूटता। यह फ़िल्म मजबूत, भावनात्मक और आज के युग में बेहद जरूरी है। निर्माता मनीष मिश्रा ने कहा,यह फिल्म आपके सोचने के तरीके को बदल देगी, आपको महसूस कराएगी और गर्व से भर देगी। यह हमें याद दिलाती है कि हमारी असली ताकत हमारे बीच की एकता में है। फिल्म बंदा सिंह चौधरी 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

पाक सेना कर रही लोगों को ‘गायब’, जिसके खिलाफ बलूचिस्तान में व्यापक विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर लोग

इस्लामाबाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में वहां की सेना अपने ही नागरिकों पर अत्याचार कर रही है। पाकिस्तानी सेना पर लोगों को जबरन अगवा करने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके खिलाफ बलूचिस्तान में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों में परिवार अपने लापता परिजनों की वापसी की मांग कर रहे हैं और सेना द्वारा किए जा रहे जुल्मों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। बलूचिस्तान के प्रमुख शहरों पांजगुर, खरान और पसनी में हजारों लोग सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। पांजगुर में दो भाइयों की वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हुआ, जिसमें सबीर नूर और आबिद नूर को सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने कथित रूप से अगवा कर लिया था। दोनों की कोई खबर नहीं मिलने पर स्थानीय लोग चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की सड़क को जाम कर बैठे। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जो सेना के खिलाफ नारे लगाते हुए अपने अपनों की वापसी की मांग कर रहे थे। इस विरोध ने पूरे इलाके में यातायात को ठप कर दिया है। खरान में पिछले पांच दिनों से धरना चल रहा है, जहां चार लापता व्यक्तियों की रिहाई की मांग हो रही है। इनमें एक स्थानीय व्यापारी अमानुल्लाह मुहम्मद हसानी समेत तीन अन्य लोग शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर खरान बाज़ार से अगवा किया गया था। यहां भी प्रदर्शनकारियों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है, जो अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी तरह, पसनी के तटीय क्षेत्र में भी प्रदर्शनकारी मुख्य राजमार्ग पर धरने पर बैठे हुए हैं। 13 अप्रैल को सुरक्षा बलों द्वारा दूर मुहम्मद शफकत और अब्दुल सलाम बक़ी के अगवा होने के बाद से यहां के लोग उनके वापस लौटने की मांग कर रहे हैं। बलूचिस्तान के इन शहरों में हो रहे प्रदर्शनों में जनता का गुस्सा साफ दिख रहा है। उनका आरोप है कि पाकिस्तानी सेना बलूच लोगों को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के जबरन उठाकर अज्ञात स्थानों पर ले जा रही है। परिवारों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनके लापता परिजनों को सुरक्षित वापस नहीं लाया जाता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही चीतों को जंगल में छोड़ा जाएगा, अब कुल 24 है सख्यां

श्योपुर  कूनो नेशनल पार्क में रह रहे चीतों के साम्राज्य में अब विस्तार होगा। उन्हें जल्द ही खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। इसके बाद वह मध्य प्रदेश ही नहीं, यूपी और राजस्थान में भी छुट्टा घूमेंगे। वो जब चाहे तब जंगल में खुद से लौंटेगे लेकिन उन्हें ट्रैंकुलाइज नहीं किया जाएगा। यह निर्णय तीन राज्यों के वन विभाग के अधिकारियों की हुई मीटिंग में लिया गया है। एमपी, यूपी और राजस्थान के 27 जिलों में चीते घूम सकेंगे। तीन राज्य के अधिकारियों ने की प्लानिंग कूनो नेशनल पार्क में अभी बड़े और छोटे मिलाकर चीतों की संख्या 24 है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के वन अधिकारियों ने इस बारे में योजना बनाई है। चीतों को ट्रेंकुलाइज करके वापस नहीं लाया जाएगा, केवल जान का खतरा होने पर ही उन्हें रेस्क्यू किया जाएगा। विस्तृत योजना की जाएगी तैयार इससे पहले, लगभग दो साल का एक विस्तृत कार्य योजना तैयार किया जाएगा। इस योजना में चीतों के लिए शिकार की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और वन कर्मचारियों को चीतों की देखभाल का प्रशिक्षण शामिल होगा। पूरी योजना बनने के बाद ही साफ होंगी चीजें कूनो नेशनल पार्क के सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने कहा कि पूरी योजना बनने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। सबसे पहले, कूनो से सटे जिलों में चीतों के लिए भोजन की उपलब्धता की जांच की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन जिलों के जंगलों में चीतों के लिए पर्याप्त शिकार उपलब्ध हो। खुले जंगल में पहले छोड़े जाएंगे चीते वहीं, कूनो नेशनल पार्क के 24 चीते जल्द खुले जंगल में छोड़े जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार चीतों के विचरण का दायरा बड़ा होगा। ये बाघों की तरह 3 राज्यों के 27 जिलों में घूम सकेंगे। इन्हें ट्रेंकुलाइज कर वापस नहीं लाया जाएगा। जान का खतरा होने पर ही रेस्क्यू किया जाएगा। कूनो से सटे जिलों को किया जाएगा शामिल इस योजना में कूनो से सटे जिलों को भी शामिल किया जाएगा, जहां चीतों के लिए शिकार की व्यवस्था की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चीतों को जंगल में पर्याप्त भोजन मिले और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। चीतों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम यह कदम चीतों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चीतों को खुले जंगल में छोड़ने से पहले यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि उनके लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण तैयार हो। इसके लिए वन विभाग द्वारा कई ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं, जैसे कि शिकार की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और वन कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना। इससे चीतों की आबादी को बढ़ाने में मदद मिलेगी।  

निर्माणाधीन सड़क क्षेत्र में अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर से रौंदा, बुलडोजर की गर्जना से अतिक्रमणकारियों के हौंसले पस्त

उरई (जालौन) शहर के मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क क्षेत्र में अनुमन्य से अधिक जगह पर बने अवैध निर्माण को हटाने के लिये पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का अमला फील्ड पर उतर पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, एसडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा व्याडवाल, सीओ उमेश कुमार पाण्डेय, ईओ रामअचल कुरील सहित नपा टीम के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान तमाशवीनों की भीड़ नजर आयी। वहीं बुलडोजर की गर्जना से अतिक्रमणकारियों के हौंसले पस्त दिखे। प्रदेश सरकार अतिक्रमण हटाओ अभियान गौरतलब रहे कि शहरों की सुन्दरता बनाने और सुगम यातायात बनाने के लिए प्रदेश सरकार अतिक्रमण हटाओ अभियान को जोर दे रही है। फिर भी लोग मान नहीं रहे हैंं। प्रशासन के बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी लोगों ने जब अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन सख्त हुआ और अतिक्रमण हटाने की कारवाई की। उरई शहर में प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा पुराना एनएच-25 में सोनी मन्दिर इलाहाबाद बैंक तिराहे के पास से शहीद भगत सिंह चौराहा तक अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सहायक अभियंता नंद किशोर, अवर अभियंता इंदल सिंह, कर अधीक्षक गणेश प्रसाद और भारी पुलिस मौजूद रही। कार्यवाही के दौरान व्यापारी नेता भी मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बड़ी सिफारिश भी आयीं, लेकिन प्रशासन ने किसी की एक न सुनी और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलता रहा। गौरतलब रहे कि शहरी भाग में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है, जहां पर जगह जगह अस्थाई अतिक्रमण भी है। जिसको लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटि मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल की अगुवाई में पालिका की टीम व कोतवाली फोर्स द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई। इस दौरान कई बार मौके पर भवन स्वामियों ने पीडब्ल्यूडी द्वारा अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया, लेकिन कार्यवाही नहीं रुकी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़े वाहनों एवं जेसीबी का इंतजाम किया गया था। प्रशासन ने इलाहाबाद बैंक तिराहे से लेकर घण्टाघर तक यातायात बन्द करके फिर अतिक्रमण की कार्यवाही अमल में लायी। इस दौरान वाहनों का आवागमन डायवर्जन किया गया। छोटे-बड़े वाहन सारे मौनी मंदिर होते हुए स्टेशन रोड के लिए रवाना किए गए और कोतवाली के पास से लेकर मौनी मंदिर होते हुए रामनगर झांसी बाईपास की ओर डायवर्ट किए गए। अतिक्रमण की कार्यवाही की लोगों को भनक तक नहीं लगी, इस कार्यवाही के दौरान लोगों की भारी भीड़ खड़ी रही खड़े। खड़े लोग अपने अतिक्रमण हटाने कार्रवाई मोबाइल में कैद करते नजर आए। भारी फोर्स रहा मौजूद सीओ सिटी उमेश कुमार पाण्डे की मौजूदगी में भारी पुलिस फोर्स इस दौरान मौजूद रहा। महिला पुलिस एवं कोतवाली पुलिस में फोर्स यातायात पुलिस अपनी अपनी व्यवस्थाएं संभलते नजर आए।

भाजपा ने जाट और दलित समुदाय की गोलबंदी की काट के लिए नई रणनीति बनाई, हर विधानसभा में अलग रणनीति

नई दिल्ली हरियाणा में 10 साल की ऐंटी-इनकम्बैंसी के बाद तीसरी बार सत्ता की रेस में उतरी भाजपा के लिए चुनावी राह आसान नहीं है। एक तरफ जाटों की नाराजगी है और वे गोलबंद दिख रहे हैं तो वहीं दलितों के भी एक हिस्से में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में सेंध लगा दी थी। इससे भाजपा की चिंता बढ़ गई है, जो 2014 से 2024 तक हरियाणा में 4 चुनाव जीत चुकी है। लेकिन यह पहला मौका है, जब वह एक तरह से अग्निपरीक्षा से गुजर रही है। इस बीच खबर है कि भाजपा ने जाट और दलित समुदाय की गोलबंदी की काट के लिए नई रणनीति बना ली है। इसके तहत भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान खुद जुटे हैं। भाजपा गैर-जाट ओबीसी बिरादरियों में शामिल यादव, गुर्जर, सैनी, पाल, नाई, कुम्हार, खाती और कश्यप पर फोकस कर रही है। इसके अलावा ब्राह्मण, बनिया, पंजाबी समुदाय के लोगों पर उसे समर्थन का भरोसा है। अग्निपथ स्कीम, किसान आंदोलन और फिर पहलवानों के आंदोलन के चलते जाटों का एक बड़ा वर्ग भाजपा के खिलाफ लामबंद दिखता है। स्थिति यह है कि जाटों का कहना है कि आईएनएलडी और जेजेपी को वोट देना भी विभाजन होगा। ऐसे में भाजपा के खिलाफ आगे दिख रही कांग्रेस को ही वोट दिया जाए। अब इसकी काट के लिए भाजपा ने विधानसभा वार प्लानिंग की है। खुद धर्मेंद्र प्रधान ये मीटिंगें ले रहे हैं। इन मीटिंगों में धर्मेंद्र प्रधान के साथ ही सीएम नायब सिंह सैनी भी रहते हैं। इनमें बताया जाता है कि कैसे भाजपा सरकार ने ओबीसी समुदाय के हित में कदम उठाए हैं। इसके अलावा कांग्रेस के मुकाबले ओबीसी वर्ग के लोगों को ज्यादा टिकट बांटे हैं। धर्मेंद्र प्रधान खुद ओबीसी हैं और सैनी को भी भाजपा ने गैर-जाट ओबीसी में पकड़ के लिए ही प्रमोट किया था। अब उसी को पार्टी आम लोगों के बीच ले जा रही है। पार्टी का मानना है कि इस रणनीति के चलते वह यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल बेल्ट में सफल हो सकती है। इसके अलावा अहीरवाल कहलाने वाले रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और भिवानी में भी उसे उम्मीद है। ऐसा ही जिला फरीदाबाद भी है, जहां से भाजपा को बढ़त की उम्मीद है। इस क्षेत्र में गुर्जरों की अच्छी आबादी है और इसके अलावा दूसरे राज्यों के प्रवासी भी बड़ी संख्या में रहते हैं।

संगीत के माध्यम से हमेशा अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ न्याय करने की कोशिश की: आयुष्मान खुराना

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और गायक आयुष्मान खुराना ने कहा है कि उन्होंने अपने संगीत के माध्यम से हमेशा अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ न्याय करने की कोशिश की है और उन्हें खुशी है कि लोगों ने इसे स्वीकार किया है और उन्हें इतना प्यार दिया है। आयुष्मान खुराना ने इंटरनेशनल म्यूजिक डे पर कहा कि मेरी फिल्मों की तरह मेरा म्यूजिक भी किसी फॉर्मूले में बंधा नहीं है। मेरी फि‍ल्में और मेरा संगीत हमेशा इस विश्वास को बनाए रखेंगी जो मैं खुद के लिए रखता हूं। मैं एक कलाकार होने के नाते कोई खास रूल फॉलो नहीं करता और न ही कभी करना चाहता हूं। आयुष्मान खुराना ने कहा कि हर बार कुछ नया बनाना, दूसरों की तरह न करना, किसी ट्रेंड को फॉलो करने के जाल में न फंसना, मेरे लिए बेहद ही रोमांचक चीज है। यदि संभव हो तो मैं एक ट्रेंड सेट करना चाहूंगा। आयुष्मान जल्दा ही “जचदी” ट्रैक में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि इस गाने के लिए वह अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकले हैं।मैं अपने आप को बेहद भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे फिल्मों और अपने संगीत के लिए दर्शकों का बेहद प्यालर मिला है। मेरे प्रयासों में निरंतर सहयोग देने के लिए मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।मेरे जीवन के उतार-चढ़ाव में संगीत हमेशा से मेरा साथी रहा है। ये वो चीज है, जिससे मैं हर रोज गुजरता हूं। मैंने ‘जचदी’ में अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर काम किया है। इसमें पंजाबी धुनों को गरबा बीट्स के साथ मिलाना बेहद खास है। मैं आगे भी अलग-अलग चीजें करता रहूंगा।

धरना देकर एसपी व सीईओ को सौंपा ज्ञापन, राजस्थान-करौली में ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट का विरोध

करौली. ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ का जिला मुख्यालय पर पंचायत समिति में अनिश्चितकालीन धरना 21वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान राजकीय दायित्वों के क्रियान्वयन एवं अभियान का भी पूर्ण बहिष्कार किया। ग्राम विकास अधिकारियों ने सीईओ एवं एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी आनंद सिंह अलीपुरा 10 सितंबर की शाम भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र अलीपुरा ग्राम पनवेडे होते हुए ग्राम सिकंदरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवेदन व स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ब्लैक स्पॉट के फोटो लेने जा रहा था। इस दौरान सिकंदरपुर श्मशान के पास उदयराज मीणा निवासी सिकंदरपुर ने आनंद सिंह को रोककर मारपीट की और राजकीय दस्तावेज छीनकर नष्ट कर दिए। साथ ही सोने की चेन व घड़ी लूटकर ले गया। पीड़ित ने सदर थाना हिंडौन में एफआईआर दर्ज कराई है। ग्राम विकास अधिकारियों की ओर से प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया लेकिन 21 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, इससे ग्राम विकास अधिकारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़ित को वीडियो के माध्यम से लगातार धमकियां भी दे रहा है। जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक अनिचितकालीन धरना जारी रहेगा।

माहौल बिगाड़ने कीं मूर्तियां खंडित, राजस्थान-उदयपुर के रजवाडिया समाज के मंदिर में तोड़फोड़

उदयपुर. बीते कुछ महीनों से उदयपुर क्षेत्र से लगातार सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों जहां भीलवाड़ा में एक धार्मिक स्थल के बाहर पशुओं अवशेष मिलने से माहौल बिगड़ गया था, वहीं अब उदयपुर के एक देवरे ( मंदिर) पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। यह देवरा उदयपुर के स्वरूप सागर झील के पास स्थित है, जो रजवाडिया समाज का बताया जा रहा है। मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने की बात पता चलते ही समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने के बाद हाथीपोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की रजवाडिया समाज ने कड़ी निंदा की है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। तोड़फोड़ कब और किसने की अब तक इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। खबर अपडेट की जा रही है।

मध्याह्न भोजन खाने के बाद सात और बच्चे बीमार पड़े, अब तक अस्पताल में भर्ती कराए बच्चों की संख्या 45 हुई

ठाणे (महाराष्ट्र) महाराष्ट्र में ठाणे शहर के समीप एक निजी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद संदिग्ध रूप से खाद्य विषाक्तता के कारण सात और बच्चे बीमार पड़ गए हैं, जिससे अभी तक अस्पताल में भर्ती कराए बच्चों की संख्या 45 हो गयी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, आठ से 11 वर्ष की आयु के इन बच्चों को मंगलवार को दोपहर के भोजन के बाद चक्कर आने, मितली, सिरदर्द और पेट में दर्द की शिकायत के बाद कलवा शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में मंगलवार को 38 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात सात और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिरुद्ध मलगांवकर ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है और अगर उनकी स्थिति ठीक पायी जाती है तो उन्हें बुधवार दोपहर तक छुट्टी दे दी जाएगी। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी ने मंगलवार को बताया कि सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि बच्चों ने निजी स्कूल में मध्याह्न भोजन किया था। एक अन्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बच्चों को भोजन में चावल और मोठ की सब्जी परोसी गयी थी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने छात्रों को परोसे गए भोजन के नमूने एकत्रित किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में पांच छात्रों ने बेचैनी की शिकायत की और धीरे-धीरे उनकी संख्या बढ़ती गई। उन्होंने बताया, ‘‘स्कूल प्रशासन ने एम्बुलेंस बुलाई और छात्रों को अस्पताल पहुंचाया।’’ बच्चों के परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं।  

संभागीय आयुक्त राजेंद्र विजय के ठिकानों पर चल रही तलाशी, राजस्थान-कोटा में एसीबी का छापा

कोटा/जयपुर. कोटा के राजस्थान में कोटा के संभागीय आयुक्त राजेंद्र विजय के ठिकानों पर एसीबी ने छापे मारे है। राजेंद्र विजय के जयपुर स्थित आवास पर छापामारी की गई है। एसीबी जयपुर स्थित आवास पर सर्च कर रही है। बता दें राजेंद्र विजय प्रमोटी आईएएस है।एसीबी से जुड़े सूत्रों के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में दौसा और जयपुर सहित पांच जगहों पर छापेमारी चल रही है। दौसा एसीबी उपाधीक्षक नवल मीणा अपनी टीम के साथ कार्रवाई में जुटी है। IAS राजेंद्र विजय मूल रूप से दौसा जिले के दुब्बी गांव के रहने वाले हैं। दुब्बी स्थित आवास पर ना तो राजेंद्र विजय और ना ही उनके परिजन मिले। आईएएस राजेंद्र के आवास पर रहने वाला गार्ड तक नहीं मिला। घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं होने के कारण एसीबी ने घर के अंदर सर्च नहीं किया। एसीबी ने राजेंद्र विजय के अन्य आवासों पर भी छापेमारी की है। एसीबी द्वारा यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। राजेंद्र विजय कोटा के संभागीय आयुक्त है। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र विजय ने 7 दिन पहले ही कोटा के डिविजनल कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया था। इसके बाद वे सरकारी आवास में शिफ्ट नहीं हुए थे। वर्तमान में राजेंद्र विजय कोटा में ही हैं और सर्किट हाउस में ठहरे हैं। कोटा के सर्किट हाउस पर भी एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा टीम के साथ पहुंचे। जिस समय एसीबी की टीमों ने उनके ठिकानों पर दबिश दी, तब वो कोटा सर्किट हाउस में ही थे। उन्हें सुबह 8 बजे गांधी जयंती के अवसर पर चंबल गार्डन में पुष्पांजलि कार्यक्रम में जाना था। उसके लिए उन्होंने जिले के एक प्रशासनिक अधिकारी को सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर बुलाया था, लेकिन बाद में सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। उन्होंने किसी से भी मिलने से इनकार कर दिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के अनुसार उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत मिली थी। इस मामले में न्यायालय के जरिए सर्च वारंट लिया गया था। इसके आधार पर आज जांच शुरू की गई है। इसके लिए पहले ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पूरा फीडबैक ले लिया था, जिसके बाद सुबह 6 बजे कार्रवाई को अंजाम दिया। इसकी मॉनिटरिंग खुद एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा कर रहे हैं। सभी टीमों को एक दिन पहले ही ब्रीफ कर दिया गया था और सुबह होते ही छापेमारी की कार्रवाई की गई है। कांग्रेस शासन में राजेंद्र विजय 1 साल तक बारां जिले के कलेक्टर पद पर रहे। 7 दिन पहले ही जॉइन किया था कार्यभार आईएएस राजेंद्र विजय प्रमोटी आईएएस हैं। उन्हें वर्ष 2010 का बैच मिला है। 7 दिन पहले ही 25 सितंबर को उन्होंने कोटा संभागीय आयुक्त का पदभार ग्रहण किया था। 17 दिन पहले उनका ट्रांसफर राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज एवं अवसंरचना निगम लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक के पद पर किया गया था लेकिन 22 सितंबर को जारी ट्रांसफर लिस्ट में उन्हें कोटा का संभागीय आयुक्त बना दिया था। इससे पहले वे करीब 8 महीने तक नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी रहे

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet