LATEST NEWS

UGC की बड़ी घोषणा, साल में दो बार होगा विवि-कॉलेजों में दाखिला, छात्रों को होगा लाभ

 नईदिल्ली छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में एडमिशन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब विदेशी यूनिवर्सिटी की तरह भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों में भी साल में दो बार छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इस योजना को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने भी मंजूरी दे दी है। सत्र 2024-25 से दो सत्र होंगे। पहला सेशन जुलाई-अगस्त और दूसरा सेशन जनवरी-फरवरी होगा। यह फैसला 5 मई को आयोजित यूजीसी मीटिंग के दौरान लिया गया है। ओडीएल के लिए द्विवार्षिक प्रवेश व्यवस्था से हुआ फायदा बता दें कि पिछले साल आयोग ने ओपन और डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन मोड के लिए साल में दो प्रवेश चक्र की अनुमति प्रदान की थी। जिससे लाखों छात्रों को लाभ हुआ। कुमार ने कहा, “ओडीएल और द्विवार्षिक प्रवेश में ऑनलाइन कार्यक्रमों में छात्रों की जबरदस्त प्रतिक्रिया और रुचि को देखते हुए परिषद ने रेगुलर कार्यक्रम पेश करने वाले उच्च शिक्षा संस्थानों को साल में दो बर्र प्रवेश देने की अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया है। आयोग के फैसले से रोजगार के अवसरों में आएगा सुधार यूजीसी अध्यक्ष ने कहा, “यदि भारत के विश्वविद्यालयों में साल में दो बार प्रवेश मिलता है तो इससे कई छात्रों को लाभ होगा। जो छात्र बोर्ड रिजल्ट की घोषणा में देरी, स्वास्थ्य समस्याओं या व्यक्तिगत कारणों से जुलाई/अगस्त सेशन में प्रवेश लेने चूक गए थे। इस व्यवस्था के जरिए दो बात अपना कैंपस एडमिशन करवा पाएंगे। जिससे ग्रेजुएट के लिए रोजगार के अवसरों में भी सुधार आएगा। द्विवार्षिक प्रवेश चक्र के अन्य फायदे यूजीसी अध्यक्ष ने कहा, “यदि भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान द्विवार्षिक प्रवेश चक्र को अपनाते हैं तो हमारे विश्वविद्यालय और कॉलेज अंतर्राष्ट्रीय अहयोग और छात्र आदान-प्रदान को बढ़ा सकते हैं। इसके परिणाम स्वरूप हमारी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता में भी सुधार होगा। हम वैश्विक शैक्षिक मानकों के साथ जुड़ पाएंगे।” उन्होंने आगे कहा, “इस व्यवस्था के सकल नामांकन अनुपात में कफू वृद्धि हो सकती है। भारत को एनईपी 2020 में कल्पना के अनुसार वैश्विक अध्ययन गंतव्य बनाया जा सकता है।” उच्च शिक्षा संस्थानों को अच्छी प्लानिंग की जरूरत एम जगदीश कुमार के मुताबिक द्विवार्षिक प्रवेश चक्र के जरिए उच्च शिक्षा संस्थान को प्रशासनिक जटिलताओं, उपलब्ध संसाधनों के बढ़ते इस्तेमाल के लिए अच्छी योजना और वर्ष के अलग-अलग समय में प्रवेश पाने वाले छात्रों के सुचारू बदलाव के लिए निर्बाध सहायता प्रणाली प्रदान करने पर काम करने की जरूरत है।

तीसरी बार एनडीए सरकार बन चुकी, तिब्बत की 30 जगहों के नाम बदलेगा भारत

नई दिल्ली भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तीसरी बार एनडीए सरकार बन चुकी है। इसी बीच खबर है कि सरकार अरुणाचल प्रदेश में चीन की गतिविधियों का जवाब उसी की भाषा में देने जा रही है। भारत ने तिब्बत में कई स्थानों का नाम बदलने का फैसला किया है। मंगलवार को ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पदभार संभाला है। उन्होंने भी चीन के साथ जारी सीमा विवाद को सुलझाने पर ध्यान लगाने की बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार ने तिब्बत में 30 स्थानों के नाम बदलने पर मुहर लगा दी है। ये नाम ऐतिहासिक शोध और तिब्बत क्षेत्र के आधार पर ही रखे जाएंगे। खबर है कि भारतीय सेना इन नामों को जारी करेगी और वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC के मैप पर इन नामों को अपडेट कर दिया जाएगा। खास बात है कि सरकार की तरफ से कदम ऐसे समय पर उठाया जा रहा है, जब चीन ने अप्रैल में अरुणाचल प्रदेश के 30 नामों को बदला था। इस फैसले पर भारत की तरफ से भी कड़ा विरोध दर्ज कराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, नामों की इस लिस्ट में 11 रिहाइशी इलाके, 12 पहाड़, 4 नदियां, 1 झील, 1 पहाड़ी पास और 1 जमीन का टुकड़ा है। चीन की तरफ से बार-बार दावा किया जाने के बाद भी भारत साफ करता रहा है कि अरुणाचल प्रदेश देश का अभिन्न हिस्सा है। क्या बोले फिर से कमान संभालने वाले विदेश मंत्री जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि भारत, चीन के साथ सीमा पर शेष मुद्दों को हल करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय से जारी सीमा विवाद के कारण दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में काफी तनाव आया है। विदेश मंत्री के रूप में कामकाज संभालने के कुछ ही समय बाद जयशंकर ने पाकिस्तान से होने वाले सीमापार आतंकवाद का जिक्र किया और कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए प्रयास किये जाएंगे। विदेश मंत्री ने कहा कि ‘भारत प्रथम’ और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ भारतीय विदेश नीति के दो दिशानिर्देशक सिद्धांत होंगे। चीन के साथ संबंधों पर जयशंकर ने कहा कि उस देश की सीमा पर कुछ मुद्दे बने हुए हैं और उन्हें सुलझाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”चीन को लेकर हमारा ध्यान इस बात पर होगा कि बाकी मुद्दों को कैसे सुलझाया जाए।” भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच मई 2020 से गतिरोध जारी है और सीमा विवाद का पूर्ण समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। हालांकि, दोनों पक्ष कई टकराव वाले बिंदुओं से पीछे हट गए हैं।

राजस्थान-जयपुर ट्रेन से लाए जम्मू आतंकी हमले के चारों मृतकों के शव

जयपुर. जम्मू-कश्मीर में मारे गए जयपुप के चौमूं  परिवार के चारों शवों को ट्रेन (पूजा स्पेशल) से जयपुर लाया गया। यहां से शवों को कार से चौमूं और मुरलीपुरा (हरमाड़ा) भिजवाया गया। जैसे ही ट्रेन से शव उतारे गए लोगों ने बवाल कर दिया। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोग धरने पर बैठ गए है। लोगों की ओर से पीड़ित परिवार के परिजनों को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की जा रही है। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है। इसके साथ ही भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। दूसरी तरफ चौमूं के पांच्यावाली ढाणी से हजारों की संख्या में लोगों ने रैली निकाली। यह रैली आज सुबह निकाली गई। इस रैली में लोगों में आतंकवाद को लेकर आक्रोश जाहिर किया। यह रैली चौमूं पहुंची। यहां पर भारी संख्या अभी भी लोगों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि पीड़ित परिवार के बच्चों को गोद लेंगे। आज होगा अंतिम संस्कार आंतकी हमले में चौमूं निवासी राजेंद्र सैनी, उनकी पत्नी ममता सैनी की मौत हुई है। इसके साथ ही हरमाड़ा निवासी पवन सैनी की पत्नी पूजा सैनी व उनके दो साल के बेटे लिवांश की मौत हुई है। पवन इस आतंकी घटना में घायल हुए है। 9 जून की शाम को जम्मू कश्मीर में यह आतंकी घटना हुई। आज सुबह यह शव जयपुर लाए गए। आज गांव में इनका अंतिम संस्कार होगा। जिसे लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वहीं गांव में माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है। पीड़ित परिवारों में अब तक बच्चों को इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई है। ग्रामीण का कहना है कि एक बार शव आ जाए तब ही बच्चों को बताना मुनासिब होगा। आंखें हुई नम, रेस्क्यू टीम के हाथ कांपे आज सुबह ट्रेन से चारों मृतकों के शव जयपुर जंक्शन पर पहुंचे। इस दौरान कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, एडीएम साउथ शैफाली कुशवाहा व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे। सुबह आठ बजे से ही अधिकारी जंक्शन पर मौजूद थे। पूजा एक्सप्रेस करीब साढ़े नौ बजे जंक्शन पर पहुंची। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया। जब रेस्क्यू करने वाली टीम के कर्मचारी शवों को उतारने के लिए ट्रेन में चढ़े तो मृत बच्चे व अन्य शवों को देखकर उनके हाथ भी कांप उठे। लेकिन फिर मृतक बच्चे व अन्य शवों को उठाया और गाड़ियों में रखा। इस दौरान कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के साथ पुलिस अधिकारियों की आंखें भी नम हो गई। रेलवे स्टेशन पर इस दौरान भारी भीड़ लग गई। हर किसी के चेहरे पर आतंकियों को लेकर गुस्सा साफ दिख रहा था। अधिकारी हो चाहे कर्मचारी या कोई ओर, सबका यही कहना था कि आखिर इस बच्चे व इन लोगों ने किसी का क्या बिगाड़ा था। जो इन्हें इतनी बेरहमी से मारा गया।

कल भारत के चोटी के बल्लेबाज अमेरिका के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने उतरेगा

न्यूयॉर्क भारत के चोटी के बल्लेबाज अमेरिका के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के मैच में बेहतर प्रदर्शन करके आगे के कड़े मैचों के लिए लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। अमेरिका की टीम भले ही अनुभवहीन है लेकिन उसने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और भारत उसे किसी भी तरह से कम आंकने की कोशिश नहीं करेगा। भारत के कितने भी अंक हों उसे अगले चरण के लिए ए1 के रूप में वर्गीकृत किया गया है और वह अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज करके सुपर 8 में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेगा। नासाउ काउंटी मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल नहीं रही है लेकिन भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ अपने प्रदर्शन को दोहराने से बचना चाहेंगे जब टीम ने 30 रन के अंदर अपने अंतिम सात विकेट गंवा दिए थे। अमेरिका के खिलाफ ढीला रवैया भारत को भारी पड़ सकता है क्योंकि यह टीम पहले पाकिस्तान को भी हरा चुकी है। अमेरिका की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका भारत की तरफ से खेलने का सपना पूरा नहीं हो पाया था। इनमें सौरभ नेत्रवलकर और हरमीत सिंह भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी टीम की तरफ से अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। पिच के व्यवहार ने भले ही टीमों के बीच अंतर को कम कर दिया है लेकिन अमेरिका के लिए भारतीय टीम से पार पाना आसान नहीं होगा। अमेरिका की टीम दूसरी भारतीय टीम की तरह नजर आती है क्योंकि उसमें भारतीय मूल के आठ खिलाड़ी हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी मूल के दो तथा वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड का एक खिलाड़ी उसकी टीम का हिस्सा है। पाकिस्तान पर सुपर ओवर में जीत दर्ज करने के बावजूद अमेरिका के खिलाड़ियों की खास चर्चा नहीं है लेकिन भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन उन्हें क्रिकेट जगत में पहचान दिला सकता है। मोनंक पटेल, हरमीत, नेत्रवलकर, जेसी सिंह और नोशतुश केंजीगे की भारत से जुड़ी अपनी-अपनी कहानी हैं लेकिन जब सामने रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी हों तो मुकाबला आकर्षक होना लाजमी है। कोहली और रोहित जैसे बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना या बुमराह जैसे गेंदबाज का सामना करने का मौका हमेशा नहीं मिलता है और ऐसे में अमेरिकी खिलाड़ियों के लिए यह यादगार मौका होगा। भारतीय टीम टॉस जीतने पर निश्चित तौर पर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। अगर भारत पहले गेंदबाजी करता है तो फिर बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा जैसे गेंदबाजों के सामने अमेरिका के लिए तिहरे अंक में पहुंचना भी मुश्किल होगा। पिछले मैच में शिवम दुबे भारत की कमजोर कड़ी साबित हुए थे। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाला यह आक्रामक बल्लेबाज यहां की परिस्थितियों से सामंजस्य से बिठाने में नाकाम रहा है। ऐसे में दुबे के लिए टीम में जगह बनाए रखना आसान नहीं होगा क्योंकि यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे कलाई के स्पिनरों को भी सुपर आठ से पहले मौका मिलना चाहिए। ऐसे में दुबे की जगह इन दोनों में से किसी एक को मौका मिल सकता है। टीम इस प्रकार हैं : भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद. सिराज अमेरिका : मोनंक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर। समय : रात 8 बजे।  

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में शराब दुकान जल्दी बंद करने पर सिरफिरों ने गार्ड पर बोला हमला

कबीरधाम. कबीरधाम जिले में रविवार रात करीब 11 बजे बायपास रोड स्थित सरकारी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड की अज्ञात लोगों ने गला रेत दिया था। गार्ड को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। इस मामले में सोमवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अनिल सारथी (24) पुत्र शिव सारथी और कुशाल उर्फ मोनू उर्फ खुशाल साहू पुत्र गोरे लाल साहू है। दोनों कवर्धा के ही रहने वाले हैं। एडिशनल एसपी विकास कुमार ने बताया कि रविवार रात को ड्यूटी खत्म कर सरकारी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड रुस्तम खड़ा था। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने पीड़ित को देखकर बोला कि आज भी तुम लोग शराब दुकान को जल्दी से बंद कर दिए हो। इसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान बियर के बोतल को तोड़कर सुरक्षा गार्ड के ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। वहीं, घायल सुरक्षा गार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती किया। सोमवार को सीसीटीवी फुटेज व अन्य जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। इन आरोपी के खिलाफ धारा 307,34 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को जेल भेज दिया है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संचार मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को संचार मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि दूरसंचार क्षेत्र और भारतीय डाक विभाग दोनों को आगामी वर्षों में वैश्विक और स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। 53 वर्षीय सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में क्रांति आई है और उन्होंने प्रधानमंत्री तथा देश की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप सर्वोत्तम कार्य करने का संकल्प लिया है। सिंधिया ने कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘यह वास्तव में मेरे लिए सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुझे संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। दूरसंचार प्रभाग के साथ-साथ भारतीय डाक प्रभाग को वैश्विक स्तर के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है, ताकि देश और दुनिया भर में लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई जा सके।’’ बता दें कि सिंधिया ने लगभग डेढ़ दशक पहले संचार राज्य मंत्री के रूप में सेवाएं दी थीं। सिंधिया ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए एक तरह से एक चक्र पूरा करने जैसा है। मैंने कई साल पहले 2007, 2008 और 2009 में इस विभाग में कनिष्ठ मंत्री के तौर पर काम किया। इसलिए मेरे लिए यह एक ऐसा विभाग है जिसके साथ मेरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है।’’ नए दूरसंचार मंत्री के रूप में सिंधिया के सामने इस महीने के अंत में होने वाली 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी को पूरा करने का कार्य है। स्पेक्ट्रम नीलामी के अलावा सिंधिया को उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवाओं, उद्योगपति एलन मस्क नीत स्टार्टलिंक के लिए सुरक्षा मंजूरी जैसे मुद्दों को भी प्राथमिकता देनी होगी और नए दूरसंचार अधिनियम के लिए नियम तैयार करने होंगे। सिंधिया को 100 दिवसीय एजेंडा पर काम शुरू करना होगा, जिसमें दूरसंचार क्षेत्र के लिए स्पष्ट प्राथमिकता वाले क्षेत्रों, प्रमुख उपलब्धियों, मार्ग दर्शन और लक्ष्यों की रूपरेखा होगी। सिंधिया पहली बार मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA)-1 सरकार में मंत्री बने थे। वह तब दूरसंचार, डाक तथा आईटी राज्य मंत्री थे। तब उन्होंने प्रोजेक्ट एरो योजना के साथ डाकघरों के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब डेढ़ दशक बाद सिंधिया प्रमोशन पाकर फिर से उसी मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री के रूप में  पूरे 360 डिग्री का एक चक्कर लगाकर वापस लौटे हैं। इससे पहले वह मोदी सरकार-2.0 में 2021 से नागरिक उड्डयन मंत्रालय देख रहे थे। (भाषा इनपुट्स के साथ)  

जनदर्शन शुरू, 103 आवेदन मिले, कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, निराकरण करने के दिए निर्देश

जांजगीर- चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में बारी-बारी से जिले के आवेदकों की समस्यओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले 103 आवेदको ने अपनी समस्याएं, मांगो और शिकायतों से संबंधित आवेदन दिए। जनदर्शन में तहसील चांपा निवासी कृष्ण कुमार यादव द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन, तहसील अकलतरा के ग्राम तागा निवासी रामकृष्ण कश्यप द्वारा मुआवजा की राशि दिलाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम डोंगाकोहरौद निवासी अनिरूद्ध श्रीवास द्वारा नल-जल योजना का लाभ दिलाने, पामगढ़ के चंडीपारा निवासी बोधीराम द्वारा किसान किताब दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम पिसौद निवासी रामप्यारी द्वारा निराश्रित पेंशन दिलाने, तहसील बलौदा के ग्राम कोरबी निवासी मालिकराम द्वारा अनाधिकृत कब्जा हटवाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए उचित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनदर्शन में अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा वन अधिकार पट्टा दिलाने, रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।  

यूपी में कुछ सीटों पर मिली हार के लिए अखिलेश ने वहां के जिलाधिकारियों को बताया दोषी

इटावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी के कुछ जिलाधिकारियों से बेहद नाराज हैं। लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर मिली हार को लेकर अखिलेश ने यहां तक कहा कि जिन जिलाधिकारियों ने हराया है उन्हें भूलेंगे नहीं। अखिलेश ने तीन चार जिलों का नाम लेते हुए वहां के जिलाधिकारियों को एक तरह से चेतावनी भी दी। कहा कि इन जिलाधिकारियों ने किसके दबाव में यह किया, क्यों बेइमानी की। जानबूझकर सपा प्रत्याशियों को हराया गया है। अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद इटावा और सैफई पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें जीत के लिए बधाइयां दीं। पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार जनता ने चुनाव लड़ा है। जनता ने महसूस किया कि उसका संविधान और उसका हक खतरे में है। जनता ने पीडीए और इंडिया गठबंधन पर भरोसा किया। कहा कि जो लोग डबल इंजन, ट्रिपल इंजन की सरकार कहते थे, जमीन पर जो चीजें नहीं दिखाई दीं, उसका आक्रोश दिखाई दिया है। लोकसभा चुनाव में जनता के मुद्दों की जीत हुई है। लोगों ने संविधान को बचाने के लिए वोट दिया है। अखिलेश ने कहा कि बगल के जिले फर्रुखाबाद में प्रशासन ने खासकर वहां के जिलाधिकारी ने बेइमानी का काम किया है। जिलाधिकारी पर क्या दबाव रहा होगा, जिसके कारण सपा के प्रत्याशी को उसने जानबूझकर हराया है। यह बातें भूलने वाली नहीं हैं। अधिकारी अपने पद पर रह कर यह सब कर रहा है उस पर जनता कैसे भरोसा करेगी। अफसरों पर सभी भरोसा करते हैं। जतना सोचती है कि आईएएस अधिकारी हैं, निष्पक्ष रहकर फैसला देंगे। पता नहीं उन पर क्या दबाव था। फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी जीती लेकिन उसे हरा दिया गया। अखिलेश ने कहा कि न सिर्फ फर्रुखाबाद में बल्कि अलीगढ़ में इसी तरह हुआ है। वहां लाठीचार्ज हुआ, पता नहीं क्या क्या किया। फूलपुर में बहुत कम वोटों से हारे। बांसगांव के लोग धरना प्रदर्शन करते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जनता सब देख रही है। अगले चुनाव में जनता इन सीटों पर भी लाखों लाख वोट से इन लोगों (भाजपा) को हराएगी। तब यह लोग बेइमानी करना भी चाहेंगे तो यह अधिकारी नहीं कर पाएंगे। अखिलेश यादव जिन जिलाधिकारियों के काम से नाराज हैं इन जिलों के लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर गौर करें तो फर्रुखाबाद में सपा केवल 26 सौं वोटों से हारी है। यहां भाजपा के मुकेश राजपूत को 4 लाख 87 हजार 963  वोट मिले। और सपा के नवल किशोर शाक्य को भाजपा से 26 सौ 78 वोट कम 4 लाख 85 बजार 285 वोट हासिल हुए हैं। इसी तरह बांसगाव में भी सपा केवल तीन हजार वोटों से हारी है। यहां भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान को 4 लाख 28 हजार 693 वोट औऱ सपा के सदल प्रसाद को 3150 वोट कम 4 लाख 25 हजार 543 वोट मिले हैं। यहां दोबारा काउंटिंग की मांग भी हुई थी। फूलपुर में भी सपा केवल चार हजार वोटों से हारी है। यहां भाजपा के प्रवीण पटेल ने 4 लाख 52 हजार 600 वोट हासिल कर सपा के अमर नाथ सिंह मौर्य को 4 हजार 332 वोटों से हराया। अमरनाथ को 4 लाख 48 हजार 268 वोट मिले। अलीगढ़ में सपा 15 हजार वोटों से हारी है। यहां भाजपा के सतीश गौतम को 5 लाख 1 हजार 834 वोट और सपा के बिजेद्र सिंह को 15 हजार 647 वोट कम यानी 4 लाख 86 हजार 187 वोट हासिल हुए हैं।  

आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म महाराज का पहला पोस्टर जारी, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

मुंबई,  बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपने डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाले जुनैद लंबे समय से अपनी पहली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका पहला पोस्टर अब जारी कर दिया गया है। जुनैद की पहली फिल्म महाराज है, जिसमें उनके साथ जयदीप अहलावत भी दिखाई देंगे। हाल ही में मेकर्स की ओर से फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया, जिसमें जुनैद बहुत ही अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। जुनैद की डेब्यू फिल्म महाराज इसी साल जून में रिलीज होगी। फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज होगी। लेकिन, इसमें जो सबसे महत्वपूर्ण बात है वो ये कि यशराज फिल्म्स की ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी। जी हां, बिलकुल सही सुना आपने, जुनैद खान की पहली फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्ममेकर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा, जो अपनी फिल्मों वी आर फैमिली और हिचकी के लिए जाने जाते हैं महाराज के साथ अपने ओटीटी डायरेक्टोरियल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो आमिर के लड़के जुनैद खान का एक्टिंग डेब्यू है। सिद्धार्थ, जो अपने शानदार स्टोरीटेलिंग और बेहतरीन डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने प्रोजेक्ट के पहले पोस्टर का अनावरण किया। फर्स्ट लुक ने इंटरनेट पर जैसे आग लगा दी है, जिसमें जुनैद खान और जयदीप अहलावत नजर आ रहे हैं। महाराज के साथ फिल्ममेकर ने एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींचा है। इससे पहले, प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए, मल्होत्रा ने साझा किया कि फिल्म 1800 के दशक पर आधारित है और दो घटनाओं से प्रेरित है। यह फिल्म है जो दिखाती है कि कैसे एक आम आदमी अपने आस-पास के लोगों की मदद करने की हिम्मत जुटाता है, जो सोसाइटी को बड़े स्तर पर मदद करती है। इस प्रोजेक्ट में जुनैद खान के अलावा जयदीप अहलावत, शरवरी वाघ और शालिनी पांडे महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को विपुल मेहता और स्नेहा देसाई ने लिखा है। पहले पोस्टर के अनावरण ने एक ग्रिपिंग और विजुअली शानदार फिल्म के लिए मंच तैयार कर दिया है, जो डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के शानदार करियर में एक और मील का पत्थर साबित हुई।

साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा, 2 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई नहीं देगा

नई दिल्ली सूर्य ग्रहण एक खगोलिय घटना है, जो तब होती है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है। सनातन धर्म में चंद्र और सूर्य दोनों ग्रहों का विशेष महत्व है। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण काल को शुभ नहीं माना जाता। इस बार साल 2024 का दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है। साल का पहला ग्रहण 8 अप्रैल को लगा था। हालांकि पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आया था। तो आइए जानते हैं कि इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगने जा रहा है- When is the second solar eclipse in 2024 में दूसरा सूर्य ग्रहण कब है इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आश्विन मास की अमावस्या तिथि यानी 2 अक्टूबर, 2024 को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट से आरंभ होगा और अगले दिन यानी 3 अक्टूबर की सुबह 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। दूसरे सूर्य ग्रहण की अवधि करीब 6 घंट तक की रहेगी। यह ग्रहण काफी लंबे समय तक रहेगा। कहां-कहां दिखाई देगा दूसरा सूर्य ग्रहण साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन 2 अक्टूबर, 2024 को लगने वाला दूसरा सूर्य ग्रहण अमेरिका, अर्जेटीना, अंटार्कटिका, उरुग्वे, होनोलूलू, ब्यूनत आयर्स, आर्कटिक, प्रशांत महासागर, पेरी, चिली, और आइलैंड के उत्तरी भाग में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण में सूतक काल का समय शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। 2 अक्टूबर को लगने वाला दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। जब सूतक काल लगता है तो सभी शुभ और मांगलिक कार्यों के साथ-साथ पूजा-पाठ भी नहीं किए जाते। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिर को गंगा जल से पवित्र करके कपाट खोले जाते हैं। कहां लगेगा सूर्य ग्रहण भारत में जो लोग इस सूर्य ग्रहण को देखने का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें निराश होना पड़ेगा। भारत के हिसाब से यह सूर्य ग्रहण रात में लगेगा, इसलिए यह हमें नहीं दिखेगा। भारत में अदृश्य रहते हुए भी वलयाकार ग्रहण दुनिया के कई देशों में दिखेगा। दक्षिण अमेरिका के उत्तरी हिस्सों, आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली और प्रशांत महासागर में इस खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा। इस इलाके में मौजूद खगोल विज्ञानी उत्साह के साथ सूर्य ग्रहण का इंतजार कर रहे हैं। क्या होता है सूर्य ग्रहण हमारे सौर मंडल में सभी ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते हैं। पृथ्वी भी उनमें से एक है। लेकिन चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाता है। नासा के मुताबिक जब चक्कर लगाते हुए चंद्रमा जब पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाए तो यह सूर्य ग्रहण कहलाता है। इस दौरान धरती के कुछ हिस्सों में प्रकाश नहीं पहुंच पाता है। अंतरिक्ष से अगर देखें तो एक विशाल परछाई पृथ्वी की सतह पर दिखाई देगी। वहीं जब चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आ जाए तो यह चंद्र ग्रहण कहलाता है।

बल्लेबाज लॉरेन डाउन न्यूजीलैंड क्रिकेट की अनुबंधित महिला खिलाड़ियों की सूची में वापसी करने के लिए तैयार

वेलिंगटन बल्लेबाज लॉरेन डाउन न्यूजीलैंड क्रिकेट की अनुबंधित महिला खिलाड़ियों की सूची में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वह 2024-25 के लिए केंद्रीय अनुबंध की पेशकश करने वाली 17 खिलाड़ियों में से एक हें। डाउन ने पिछले सीजन में मातृत्व अवकाश के दौरान अनुबंध की पेशकश को अस्वीकार कर दिया था, लेकिन इस महीने के अंत में इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम में उनका नाम शामिल किया गया।डाउन, जिन्होंने 28 एकदिवसीय और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था। 2024-25 अनुबंध अवधि 1 अगस्त से शुरू होगी, जिसमें खिलाड़ियों के पास प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए 17 जून तक का समय होगा। अनुबंध सूची में विकेटकीपर-बल्लेबाज पॉली इंगलिस का भी नाम है, जिन्हें पहली बार प्रस्ताव मिला है। इंगलिस ने मार्च में घरेलू मैदान पर इंग्लैंड ए के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैचों में न्यूजीलैंड ए के लिए 103 रन बनाए, जिसमें मेजबान टीम ने 2-1 से श्रृंखला जीती। इससे पहले, उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट की महिला वन-डे प्रतियोगिता में 324 रन बनाए थे – जो महिलाओं के लिए घरेलू 50 ओवर का टूर्नामेंट है। न्यूजीलैंड की महिला टीम के मुख्य कोच बेन सॉयर ने एक आधिकारिक बयान में कहा, हमने 17 नामों की एक मजबूत सूची बनाई है, जो हमें लगता है कि अगले 12 महीनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे… इस साल चयन प्रक्रिया का एक बड़ा हिस्सा यह देखना था कि 2025 के वनडे विश्व कप में कौन हिस्सा ले सकता है। 2023-24 के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों में से विकेटकीपर-बल्लेबाज बर्नाडिन बेजुइडेनहाउट – जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं – और बल्लेबाज केट एंडरसन, को अनुंबध से बाहर कर दिया गया है। 2024-25 के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची: सुजी बेट्स, ईडन कार्सन, सोफी डिवाइन, लॉरेन डाउन, इज़ी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, पॉली इंगलिस, हेले जेन्सेन, फ्रैन जोनास, जेस केर, अमेलिया केर, रोज़मेरी मैयर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे और ली ताहुहू।  

उत्तर प्रदेश में नई ट्रांसफर नीति को मिली मंजूरी, योगी कैबिनेट में 41 प्रस्तावों पर मुहर लगी

लखनऊ लोकसभा चुनाव के चलते लगी आचार संहिता हटने के बाद मंगलवार को हुई पहली बैठक में योगी आदित्‍यनाथ कैबिनेट ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। राज्य सरकार ने मंगलवार को नई तबादला नीति को मंज़ूरी दे दी है। इस नीति के तहत विभागाध्यक्ष 30 जून तक तबादला कर सकेंगे। इसके बाद तबादला करने के लिए मुख्यमंत्री से अनुमति लेनी होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में यह फ़ैसला हुआ। बैठक में नई ट्रांसफर नीति समेत 41 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें से 26 प्रस्ताव जल संसाधन मंत्रालय के हैं। इसके पहले आठ जून को हुई मंत्रियों की बैठक में दोनों डिप्‍टी सीएम दिल्‍ली में होने के चलते शामिल नहीं हो पाए थे। मंगलवार की बैठक में डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक मौजूद रहे जबकि डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इस बार भी शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि वह अभी भी दिल्‍ली में हैं।  कैबिनेट से तबादला नीति मंजूर होने के बाद आज ही शासनादेश जारी करने की तैयारी है। इस बार विभागाध्यक्षोंं को सिर्फ 19 दिन ही तबादले का अधिकार रहेगा। सभी विभागाध्यक्ष 30 जून तक ही कर सकेंगे। जिले में तीन और मंडल में सात साल वाले तबादले के दायरे में आएंगे। नई नीति के तहत समूह ‘क’ और ‘ख’ कर्मचारियों की कुल संख्या के अधिकतम 20 प्रतिशत तक तबादले किए जा सकेंगे। वहीं समूह ‘ग’ और ‘घ’ के कार्मिकों की संख्या के अधिकतम 10 प्रतिशत तक तबादले करने की अनुमति होगी। नई नीति में यह भी प्रावधान किया गया है कि अगर कोई विभाग समूह ग और घ में निर्धारित 10 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों का तबादला करना चाहता है, तो इसके लिए विभागीय मंत्री की इजाजत लेनी होगी।  इसमें अधिकतम 20 प्रतिशत कर्मचारियों का तबादला किया जा सकेगा। इन तबादलों में उन कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात हैं। तबादला नीति में कहा गया है कि समूह ख और ग कर्मचारियों के ट्रांसफर में जहां तक संभव हो सके मेरिट बेस्ड ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम से किया जाए। नीति के तहत असमर्थ दिव्यांग बच्चों के माता-पिता से तैनाती के लिए विकल्प लिया जाए। ऐसे कर्मचारियों का तबादला उन जगहों पर किया जाए, जहां उनकी उचित देखभाल हो सके और इलाज किया जा सके। बुंदेलखंड में दूर होगी पानी की समस्‍या  योगी कैबिनेट की बैठक में बुंदेलखंड से जुड़ी 26 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसमें ललितपुर, झांसी, महोबा और झांसी जैसे जिलों से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। राज्‍य विश्‍वविद्यालयों से हटेगा ये शब्‍द  कैबिनेट की बैइक में राज्‍य विश्‍वविद्यालयों से राज्‍य शब्‍द हटाने का प्रस्‍ताव भी पास हुआ। इसके साथ ही दो निजी विश्‍वविद्यालयों को लेटर ऑफ इंटेंट देने का प्रस्‍ताव भी पास किया गया है।  कुंभ के लिए विशेष प्रस्‍ताव  बैठक में 2025 में होने वाले महाकुंभ के लिए विशेष प्रस्‍ताव भी पास किया। प्रस्‍ताव के अनुसार इस बार 3200 हेक्‍टेअर से बढ़ाकर 4000 हेक्‍टेअर में मेला लगेगा। इसके साथ ही महाकुंभ में श्रद्धालुओं के भारी तादाद में आने की संभावनाओं के मद्देनज़र घाटों की संख्‍या को बढ़ाया जाएगा। वन विभाग से कुंभ में लकड़ी के लाट लेने के लिए 99 हजार के सापेक्ष 79 हजार लाट लेने के लिए 236 करोड़ का प्रस्‍ताव पास किया गया है। इसके साथ ही बिजली विभाग में एक हजार करोड़ का लोन 9.5 प्रतिशत की दर से हुडको से लेने के प्रस्‍ताव को भी मंजूरी मिली। 

BJP विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला, ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन मांझी

ओडिशा मोहन मांझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन मांझी को नेता चुना गया। इसके साथ ही केवी देव सिंह और प्रभाती परिदा दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। ओडिशा में नई सरकार कल शपथ लेगी। सूत्रों के मुताबिक, शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजना सिंह शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। शपथग्रहण समारोह में ओडिशा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल हो सकते हैं। बीजेपी के पांच नेताओं ने नवीन पटनायक को शपथग्रहण में शामिल होने का न्यौता दिया है। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक बनकर ओडिशा गए थे। भुवनेश्वर में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में राजनाथ सिंह और भूपेंद्र सिंह ने बतौर पर्यवेक्षक हिस्सा लिया। सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह ने मोहन मांझी के नाम को आगे बढ़ाया और सभी विधायकों ने इस पर अपनी सहमति जता दी। इसके साथ ही दो उपमुख्यमंत्रियों के नाम का भी ऐलान हुआ। अश्विनी वैष्णव भी बैठक में मौजूद रहे। राजनाथ सिंह ने मोहन मांझी को गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दीं।   राजनाथ सिंह ने बताया कि केवी देव सिंह ने मोहन मांझी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही विधायकों ने तालियां बजाकर मोहन मांझी के नाम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री के रूप में केवी देव सिंह और प्रभाती परिदा को नामित किया है। मोहन मांझी के नाम का ऐलान होते ही बधाईयों का तांता लग गया है। सभी विधायक उन्हें बधाई दे रहे हैं। मोहन मांझी आदिवासी समाज से आते हैं। छत्तीसगढ़ के बाद बीजेपी ने दूसरा आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 147 सीटों में से 78 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं नवीन पटनायक की अगुवाई वाली बीजू जनता दल (BJD) को 51 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को 14 और चार सीटें अन्य को मिली हैं। बीजेपी ने इस विधानसभा चुनाव में बीजेडी के 25 साल के शासन को खत्म कर सत्ता हासिल की है।

कोर्ट ने अनवर, अरूणपति समेत अन्य को रिमांड पर सौंपने का फैसला टला, सुनवाई कल

रायपुर रायपुर की ईडी और ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में सोमवार को शराब, कोयला,कस्टम मिलिंग घोटाला के साथ महादेव एप सट्टेबाजी केस की सुनवाई हुई। दरअसल शराब घोटाला केस में जेल में बंद होटल कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व आबकारी अधिकारी अरूणपति त्रिपाठी, पूर्व बीएसपी कर्मी अरविंद सिंह और शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढ़िल्लन को कस्टोडियल रिमांड पर लेने ईडी के प्रोडक्शन वारंट पर विशेष कोर्ट में दोनो पक्षों के बीच बहस हुई। बचाव पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई। शराब घोटाले में दर्ज नई ईसीआइआर में इन आरोपितों से ईडी ने पूछताछ की आवश्यकता बताई। आखिरकार कोर्ट ने इस पर बुधवार 12 जून को सुनवाई करने की तारीख नियत की।गौरतलब है कि इससे पहले भी ईडी चारों आरोपितों से लंबी पूछताछ कर चुकी है। ईडी के अनुसार दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले में अब तक आरोपितों की 180 करोड़ की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। कोयला घोटाले केस में एक बार फिर से ईओडब्ल्यू ने पूछताछ करने आरोपित सूर्यकांत तिवारी और निलंबित आइएएस समीर बिश्नोई को दो दिन की रिमांड पर लिया है। सोमवार को सात दिन की रिमांड समाप्त होने पर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां ईओडब्ल्यू के आवेदन पर कोर्ट ने दोनों आरोपितों की दो दिन की और रिमांड मंजूर कर उन्हें सौंपने का आदेश दिया। वहीं इसी केस में जेल में बंद अन्य आरोपित लक्ष्मीकांत तिवारी,शिवशंकर नाग,सुनील नायक और निखिल चंद्राकर को प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश करने एक बार फिर ईओडब्ल्यू ने आवेदन लगाया। विशेष कोर्ट ने इस आवेदन को स्वीकार कर मंगलवार को चारों आरोपितों को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया। ईओडब्ल्यू की टीम इन्हें भी रिमांड पर लेने कोर्ट में आवेदन पेश करेंगी। नीतिश की गिरफ्तारी का फैसला आज महादेव एप सट्टेबाजी मामले के आरोपित नीतीश दीवान को प्रोडक्शन वारंट पर सोमवार को कोर्ट में पेश होने के बाद गिरफ्तारी पर फैसला टल गया। अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच कोर्ट में इसे लेकर जमकर बहस हुई। कोर्ट ने मंगलवार 11 जून को सुनवाई की तारीख तय की है। लिहाजा नीतिश दीवान को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। मंगलवार को फिर से उसे विशेष कोर्ट में पेश किया जायेगा। नीतिश की गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू की टीम कोर्ट से रिमांड मांगने की तैयारी में है। सौम्या-रानू की न्यायिक रिमांड बढ़ी कोयला घोटाला केस में न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया और निलंबित आइएएस रानू साहू की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर सोमवार को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया,जहां कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद दोनों की 14 दिन की न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए जेल भेजने का आदेश सुनाया। वहीं कस्टम मिलिंग घोटाले केस में जेल में बंद रोशन चंंद्राकर की न्यायिक रिमांड भी विशेष कोर्ट ने 14 दिन यानि 24 जून तक बढ़ा दी।

स्टार दर्शन को हत्या के मामले में किया गया अरेस्ट, मृतक ने एक्टर की पत्नी को भेजे थे मैसेज

 मैसूर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स में से एक दर्शन को, कथित तौर पर एक मर्डर केस के सिलसिले में अरेस्ट कर लिया गया है. ‘करिया’, ‘गज’, ‘नवग्रह’ और ‘यजमान’ जैसी हिट कन्नड़ फिल्मों के लीड हीरो दर्शन, इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं. 2012 में आई फिल्म ‘क्रांतिवीर सांगोली रायन्ना’ में उन्हें 19वीं सदी के योद्धा का किरदार निभाने के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी दिया गया था. अब कथित तौर पर मर्डर के मामले में बेंगलुरु में कामाक्षीपाल्या पुलिस ने दर्शन को गिरफ्तार कर लिया है. क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, चित्रदुर्ग के रहने वाले रेणुका स्वामी को, सुमनहल्ली ब्रिज पर मृत पाया गया. इस मामले में पुलिस ने रेणुका की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया और अब इस संबंध में दर्शन को गिरफ्तार किया है. दर्शन को मैसूर में उनके फार्म हाउस से गिरफ्तार किया गया है. उन्हें बेंगलुरु लाया जा रहा है क्योंकि ये केस कामाक्षीपाल्या पुलिस ने दर्ज किया है. रेणुका, जिसका कथित तौर पर मर्डर हुआ है, कामाक्षीपाल्या का निवासी था. रेणुका के पेरेंट्स उसके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाने चित्रदुर्ग एक्सटेंशन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. मगर पुलिस ने उन्हें दो दिन और इंतजार करने को कहा क्योंकि उसे गायब हुए एक ही दिन बीता था. रेणुका ने दर्शन की पत्नी को भेजे थे मैसेज रेणुका स्वामी चित्रदुर्ग में अपोलो फार्मेसी में काम करता था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी. उसकी उम्र 33 साल बताई गई है. जानकारी के अनुसार, रेणुका पर ये आरोप लगाया गया है कि उसने दर्शन की पत्नी को अपमानजनक मैसेज भेजे थे. बताया जा रहा है कि रेणुका की हत्या, दर्शन की पत्नी पवित्रा गौड़ा को मैसेज करने के बाद हुई. दर्शन की दो पत्नियां हैं. उनकी पहली पत्नी का नाम विजयलक्ष्मी है और पवित्रा गौड़ा दूसरी पत्नी हैं. पुलिस कमिश्नर ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘ये मर्डर 9 जून को रिपोर्ट किया गया. मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी से मृतक की पहचान हुई. इस मामले से कनेक्शन में हमने कन्नड़ फिल्म एक्टर और उनके साथियों को गिरफ्तार किया है. अभी इंटेरोगेशन चल रही है और ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती.’ पुलिस कमिश्नर ने दावा किया कि दर्शन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने ये भी कन्फर्म किया कि रेणुका ने दर्शन की पत्नी पवित्रा को मैसेज भेजे थे. आरोपियों ने किया दर्शन के नाम का खुलासा प्राप्त जानकारी के अनुसार, हत्या के आरोपियों ने पुलिस इंटेरोगेशन के दौरान ये खुलासा किया कि उन्होंने दर्शन के कहने पर इस हत्या को अंजाम दिया. इस मामले में 10 लोगों को कस्टडी में लिया गया है.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet