LATEST NEWS

पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को सुधारना प्राथमिकता: एस जयशंकर

नई दिल्ली बतौर विदेश मंत्री अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करते हुए एस जयशंकर ने कहा है कि भारत के लिए पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को मजबूत बनाना एक अहम प्राथमिकता होगी। इस संदर्भ में उन्होंने दो पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान को भी संदेश दिया है कि इन देशों के साथ रिश्तों को सामान्य बनाने की राह में जो समस्याएं हैं उनका समाधान निकालना होगा। राष्ट्रपति मुइज्जू से हुई है हमारी बातचीतः जयशंकर भारत विरोधी सरकार वाले देश मालदीव के संदर्भ में जयशंकर ने कहा है कि हाल ही में उनकी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से हुई है और उनसे जो बातें हुई हैं उसके आधार पर ही द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाया जाएगा। जयशंकर ने यह भी स्पष्ट किया कि विकासशील व गरीब देशों के मुद्दे को वैश्विक मंचों पर उठाने का काम भारत जारी रखेगा। पाकिस्तान और आतंकवाद पर क्या बोले विदेश मंत्री? एस जयशंकर ने रविवार (09 जून, 2024) को पीएम नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में गठित नई सरकार में पद व गोपनीयता की शपथ ली और मंगलवार (11 जून) को साउथ ब्लाक स्थित विदेश मंत्रालय के कार्यालय पहुंच कर अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की। इस दौरान मीडिया के साथ एक संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने पहले पाकिस्तान के बारे में कहा कि, ‘सीमा पार आतंकवाद हमारे लिए काफी संवेदनशील है। एक अच्छे पड़ोसी के लिए सीमा पार आतंकवाद एक अच्छी नीति नहीं हो सकती।’ पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया था साफ शब्दों में संदेश जाहिर है कि एक दिन पहले पाकिस्तान के पूर्व पीएम और सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएल (एन) के मुखिया नवाज शरीफ की तरफ से आये बधाई संदेश का जवाब भी पीएम नरेन्द्र मोदी ने कुछ इसी अंदाज में दिया था। मोदी ने शरीफ को धन्यवाद कहते हुए कहा है कि, “ भारत के लोग हमेशा शांति, सुरक्षा और प्रगतिशील विचारों के लिए खड़े रहे हैं। हमारे लोगों की भलाई और सुरक्षा को आगे बढ़ाना हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेगी।” चीन पर क्या बोले जयशंकर? इसी तरह से चीन के संदर्भ में जयशंकर ने कहा कि, चीन के साथ रिश्तों में हम अभी सीमा को लेकर उपजी समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सनद रहे कि अप्रैल-मई, 2020 से ही भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख के वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) में तनाव की स्थिति है। दोनों तरफ से सैन्य स्तर व कूटनीतिक स्तर पर वार्ताओं का दौर चल रहा है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है। शी चिनफिंग का नहीं आया कोई संदेश  भारत व चीन के रिश्तों में यह बहुत ही बड़ी अड़चन है जिसको दूर करना जयशंकर के इस कार्यकाल में भी एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। मालूम हो कि चीन के विदेश मंत्रालय और नई दिल्ली स्थित उसके राजदूत ने पीएम मोदी को तीसरे कार्यकाल की शुरुआत करने के लिए बधाई तो दी है लेकिन राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अभी तक बधाई संदेश नहीं दिया है।

मोहन कैबिनेट का फैसला, तीन वर्ष में होगी भर्ती, 343 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा

भोपाल प्रदेश में किसान और घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार वर्ष 2024-25 में 24,420 करोड़ रुपये का अनुदान देगी। यह राशि विद्युत वितरण कंपनियों को दी जाएगी। इस बार विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरों में वृद्धि नहीं की है। वहीं, स्वास्थ्य संस्थाओं में वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए नियमित, संविदा और आउटसोर्स के 46,491 पद सृजित करके तीन वर्ष में भर्ती की जाएगी। इन दोनों प्रस्तावों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में स्वीकृति दी गई। बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के लिए छह हजार, सामान्य वर्ग के किसानों के लिए 13 हजार और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के किसानों के लिए पांच हजार करोड़ रुपये का अनुदान विद्युत वितरण कंपनियों को दिया जाएगा। कई रिक्त पदों पर होगी भर्ती वहीं बड़ा निर्णय करते हुए स्वास्थ्य संस्थानों में स्वीकृत एवं भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए 46,491 नए नियमित, संविदा और आउटसोर्स के पद सृजन की स्वीकृति दी गई। इनमें से 18,653 पदों की पूर्ति आगामी तीन वर्ष में की जाएगी। इस पर वार्षिक 343 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा। बाकी 27,828 पदों की पूर्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से की जाएगी। इसी तरह निश्चेतना, मेडिकल, स्त्री रोग, शिशु रोग, रेडियोलाजिस्ट, अस्थि रोग और सर्जरी विशेषज्ञ के रिक्त के कुल स्वीकृत 12,14 पदों में से 50 प्रतिशत यानी 607 पदोन्नति के पदों भी सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। इस कारण नहीं हो रही थी भर्तियां उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पदोन्नति नियम न होने और सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण विशेषज्ञों की भर्तियां नहीं हो पा रही हैं। भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा नियुक्ति पर लिए जा सकेंगे। अभी तक यह व्यवस्था नहीं थी। 3 विश्वविद्यालयों को सरकार देगी अनुदान अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर, क्रांति सूर्यकांत टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन तथा क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना को अनुदान देने के संबंध में भी कैबिनेट ने निर्णय लिया। प्रत्येक नए विश्वविद्यालय की प्रारंभिक आवश्यकता के लिए तीन करोड रुपये के साथ ही प्रतिवर्ष ब्लाक ग्रांट भी दी जाएगी। पहले वित्तीय वर्ष के लिए 10 करोड रुपये का प्रविधान किया जाएगा। नवीन विश्वविद्यालयों के लिए 235 पद, भवन निर्माण के लिए प्रत्येक विश्वविद्यालय को 150 करोड़ रुपये और पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल के लिए 45 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी गई। 2024-25 को गोवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा कैबिनेट ने गोवंश की रक्षा के लिए वर्ष 2024-25 को गोवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत प्रदेश में संचालित गौशालाओं को श्रेष्ठ संचालन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा, साथ ही सड़कों पर घायल गाय को उपचार के लिए ले जाने हाइड्रोलिक कैटल लिफ्टिंग व्हीकल को टोल नाकों पर व्यवस्था की जाएगी। गोशालाओं को समाज से जोड़ने के लिए जिलों में विभिन्न सामाजिक, मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम गोशालाओं में करने के लिए प्रेरित करने के साथ नई पीढ़ी को गोवंश के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए भी कार्यक्रम किए जाएंगे। नरेंद्र मोदी को कैबिनेट ने दी बधाई मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट के सभी सदस्यों ने नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही सभी सदस्यों ने प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर आए परिणाम, पार्टी का वोट शेयर 61 प्रतिशत पहुंचने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी।

आप पार्टी चाहती है टीडीपी और जेडीयू में से किसी एक के पास रहे लोकसभा स्पीकर का पद

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी ने सत्ताधारी एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों टीडीपी और जेडीयू से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि लोकसभा स्पीकर का पद उनमें से किसी एक पार्टी के पास रहे। भाजपा का स्पीकर होने पर तीन तरह के खतरों की आशंका जाहिर करते हुए ‘आप’ ने कहा कि टीडीपी या जेडीयू का स्पीकर होने में ना सिर्फ उनकी भलाई है बल्कि यह संविधान और लोकतंत्र के हक में होगा। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यदि टीडीपी भाजपा के समर्थन के बिना अपना लोकसभा उम्मीदवार उतारती है तो इंडिया गठबंधन की भूमिक अहम होगी। संजय सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘कहा कि गलती से यदि भाजपा का स्पीकर बन गया तो उसके तीन बड़े खतरे हैं। नंबर एक खतरा, बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के लिखे संविधान की धज्जियां उड़ाई जाएंगी। दूसरा खतरा, एनडीए के घटक दलों, डीडीपी, जेडीयू, आरएलजी, चिराग पासवान, पवन कल्याण की पार्टियों को तोड़कर भाजपा के साथ मिलाया जाएगा। तीसरा, कोई भी मनमाना बिल सरकार लेकर आएगी और कोई सांसद आवाज उठाएगा तो मार्शल से उसे बाहर फिंकवा दिया जाएगा।’ संजय सिंह ने आगे कहा, ‘मैं टीडीपी और जेडीयू जैसे दलों से अनुरोध करूंगा कि आप लोग स्पीकर बनाइए। यह आपके दल, संविधान और देश के लोकतंत्र के हित में है। यह संसदीय परंपराओं के हक में है। अगर इस कदम में BJP समर्थन नहीं करती है तो INDIA गठबंधन के दलों को समर्थन देने के बारे में विचार करना चाहिए। यदि डीडीपी बीजेपी के समर्थन के बिना अपना उम्मीदवार मैदान में उतारती है तो इंडिया गठबंधन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होगी।’ राज्यसभा सांसद ने यह कहते हुए भी एनडीए के सहयोगी दलों पर तंज कसा कि उन्हें मोदी जी ने कोई खास जिम्मेदारी नहीं दी और ‘झुनझुना’ मंत्रालय थमा दिया।  

छत्तीसगढ़-कोयला घोटाले में कोर्ट में पेश होंगे तीन आरोपी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला को लेकर जांच लगातार जारी है। इसे लेकर अब ईओडब्ल्यू की टीम जेल में बंद आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड में लेकर फिर पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि प्रदेश में कोयला घोटाला के मामले की जांच अभी लंबी चलने वाली है। इसे लेकर सौम्या चौरसिया, रानू साहू से पूछताछ के बाद मामले में अन्य आरोपियों से पूछताछ की जानी है। कोल घोटाले को लेकर जेल में बंद आरोपी लक्ष्मीकांत तिवारी, शिवशंकर नाग, सुनील नायक और निखिल चंद्राकर को कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट पर पेश किया जाएगा। मामले में आगे की पूछताछ को लेकर ईओडब्ल्यू ने जेल में बंद आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर पेश करने के लिए आवेदन दिया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। वहीं इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के बाद गिरफ्तार किया जा सकता है। सौम्या और रानू को पूछताछ के बाद भेज दिया गया जेल – छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ के कोयला घोटाले के मामले में पूछताछ के बाद कुछ दिन पहले निलंबित आईएएस अफसर रानू साहू और राज्य सरकार की अफसर रही सौम्या चौरसिया को जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद विशेष कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी किया था। इसके मुताबिक अब 18 जून तक रानू साहू और सौम्या चौरसिया को जेल में रहना पड़ेगा। शराब घोटाले मामले में भी पूछताछ जारी – दूसरी तफर प्रदेश के चर्चित शराब घोटाले के मामले को लेकर ईओडब्ल्यू की टीम लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में आरोपी अनवर ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, अरुणपति त्रिपाठी और अरविंद सिंह को भी विशेष कोर्ट में पेश किया गया था। इन सभी आरोपियों से पूछताछ के लिए अब यूपी एसटीएफ ने कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए आवेदन लगाया था। जिसके बाद यूपी एसटीएफ के आवेदन पर भी आज विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई है। फिलहाल इस मामले में अभी कोई फैसला नहीं आया है। इस मामले को 10 जून तक कोर्ट ने सुरक्षित रखकर सुनवाई करने की बात कही है।

राहुल ने मोदी पर बोला सीधा निशाना, कहा- यदि मेरी बहन वाराणसी से लड़ती तो ढाई लाख वोटों से हारते मोदी

लखनऊ राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। वहां वह रायबरेली और अमेठी की जनता को धन्यवाद देने के लिए गए थे। अपने भाषण में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से कैसे भी जान बचाकर भागकर आए हैं। वो वहां से हारते-हारते बचे हैं। मैं अपनी बहन से कहता रहा हूं कि यदि वह वहां से लड़ जाती तो पीएम दो ढाई लाख वोटो से हार जाते। उनकी इस बात पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। अयोध्या में हार गई भाजपा फैजाबाद सीट पर भाजपा के हारने पर राहुल गांधी ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि ये अध्योध्या की सीट हार गए हैं। इसके मतलब साफ हैं। मंदिर की प्राण  प्रतिष्ठा में अरबपति लोग बुलाए गए, पूरा बॉलीवुड आया। अंबानी और अडानी आए लेकिन एक गरीब व्यक्ति को वहां आमंत्रित नहीं किया गया। इसके जवाब उस क्षेत्र की जनता ने दिया है। जनता ने अपना महत्व बताया है। विज्ञापन संविधान को माथे पर लगाया राहुल गांधी ने कहा कि आपने देखा होगा कि इस बार मोदी ने संविधान को हाथों से उठाकर माथे पर लगाया है। आपने अपनी ताकत का एहसास उन्हें करा दिया है। यह इशारा दे दिया है कि वह संविधान को जरा सा भी छुएंगे तो जनता उनके साथ क्या करेगी। इस बार घट गया जीत का अंतर राहुल गांधी ने यह बात इसलिए कही क्योंकि इस बार पीएम मोदी के जीतने का अंतर पिछले दो चुनावों की तुलना में काफी कम हो गया। पीएम मोदी वाराणसी सीट से करीब डेढ़ लाख वोटों से जीते हैं। मतगणना के दिन वह कुछ दिन कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय से पीछे भी चल रहे थे। वाराणसी में पीएम मोदी की जीत का मार्जिन कम होने पर बीजेपी आलाकमान भी स्थानीय नेताओं से नाराज है।

मंत्री आतिशी ने यह जानकारी दी, बूंद-बूंद पानी को तरसती दिल्ली में अब बिजली संकट भी गहराया

नई दिल्ली बूंद-बूंद पानी को तरसती दिल्ली में अब बिजली संकट भी गहरा गया है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने यह जानकारी दी है। आतिशी ने कहा कि यूपी के मंडोला में  पीजीसीआईएल के एक सब-स्टेशन में आग लगी है। इस सब-स्टेशन से दिल्ली को 1500 मेगावॉट बिजली मिलती है। आतिशी ने बताया कि मंडोला सब-स्टेशन में आग लगने की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में पावर कट हुआ है। यह बहुत गंभीर मुद्दा है। यह बहुत चिंता की बात है कि मौजूदा वक्त में देश का इलेक्ट्रिसिटी इफ्रास्ट्रक्चर फेल हो चुका है… कौन से इलाके प्रभावित? आतिशी ने बताया कि 2 बजकर 11 मिनट से दिल्ली के कई हिस्सों में पावर कट हुआ। इससे पूर्वी दिल्ली का काफी हिस्सा, आईटीओ का हिस्सा, दक्षिणी दिल्ली में सुखदेव विहार, आश्रम, सरिता विहार समेत कई इलाके प्रभावित हुए। हालांकि दिल्ली की बिजली कंपनियों ने तेजी से काम करते हुए अगल-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल करना शुरू कर दिया है। दिल्ली सरकार विकल्पों पर कर रही काम मंत्री आतिशी ने कहा कि फिलहाल दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी की बिजली कंपनियों से इस मसले पर बात कर रही है। इसके फौरी समाधान के लिए दिल्ली के अन्य पॉवर स्रोतों (जैसे एन -1) से लिंक किया जा रहा है। बिजली मंत्री से बात करेंगी आतिशी आतिशी ने इसे बेहद गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा- मैं आज ही केंद्र सरकार के नए बिजली मंत्री बने मनोहर लाल जी से समय मांगूंगी। देश के समूचे पॉवर ट्रांसमिशन सिस्टम को केंद्र सरकार चलाती है। पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एनटीपीसी इनका एक पूरा नेशनल पॉवर ग्रिड है। बिजली के लिए भी दूसरे राज्यों पर निर्भर है दिल्ली आतिशी ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि दिल्ली बहुत सीमित स्तर पर पॉवर प्रोडक्शन होता है। दिल्ली की अधिकतर बिजली बाहरी राज्यों से आती है। यह एनटीपीसी के तहत आती है। इसके बाद तीन बिजली कंपनियों के जरिए दिल्ली में इसका वितरण होता है। दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी केवल राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को मजबूत करना है। नेशनल ग्रिड की वजह से पॉवर कट आतिशी ने कहा कि जब दिल्ली में पीक पॉवर 800 मेगावॉट पहुंची थी तब भी दिल्ली में कोई ब्लैक आउट नहीं हुआ था। आज दिल्ली में जो पॉवर कट हुआ है वह नेशनल ग्रिड की वजह से हुआ है। दिल्ली सरकार इस पर तुरंत ऐक्शन लेगी। केंद्र सरकार पर निशाना इसके साथ ही आतिशी ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंताजनक बात है कि मौजूदा वक्त में देश का पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर फेल हो गया है। दिल्ली देश की राजधानी है। देश की राजधानी में इस तरह का फेलियर नेशनल ग्रिड की तरफ से होता है तो इसके बेहद गंभीर परिणाम होंगे। दिल्ली सरकार ने 24 घंटे पूरे हफ्ते बिजली देने का पूरा प्रयास किया है। अलग-अलग इलाकों में वापस आ रही बिजली पॉवर कट की घटना के बाद आतिशी ने 3:49 बजे एक्स पर अपने पोस्ट में कहा- बिजली बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब धीरे-धीरे अलग-अलग इलाकों में बिजली वापस आ रही है। लेकिन, राष्ट्रीय पावर ग्रिड में बड़ी विफलता बेहद चिंताजनक है। मैं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) के चेयरमैन से मिलने का समय मांग रही हूं, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी स्थिति दोबारा ना आए।  

आरएसएस चीफ ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मर्यादा की जरूरत थी जो नहीं रखी गई

नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन  भागवत ने चुनाव के दौरान होने वाली बयानबाजी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों ने मर्यादा नहीं रखी। नागपुर में हुए आरएसएस के कार्यक्र में उन्होंने कहा, असली जनसेवक वही है जो अहंकार नहीं दिखाता और सार्वजनिक जीवन में काम करते हुए भी मर्यादा बनाए रखता है। उन्होंने कहा, चुनाव संपन्न हो गए, परिणाम और सरकार भी बन गई लेकिन उसकी चर्चा अभी तक चल रही है। जो हुआ वह क्यों हुआ। उन्होंने कहा, यह अपने प्रजातांत्रिक देश में पांच वर्ष में होने वाली घटना है जो कि होती है। देश के  संचालन के लिए यह महत्वपूर्ण है। लेकिन हम यही चर्चा करते रहें इतना महत्वपूर्ण नहीं है। समाज ने अपना मत दे दिया और उसके अनुसार अब काम हो रहा है। संघ के लोग इसमें नहीं पड़ते। हम अपना कर्तव्य करते रहते हैं। संघ प्रमुख ने कहा, जो वास्तविक सेवक है उसकी एक मर्यादा रहती है। काम करते सब लोग हैं लेकिन कार्य करते समय वह मर्यादा का पालन भी करता है। जैसा तथागत ने भी बताया है कि कुशलस्य उपसंपदा। शरीर को भूखा नहीं रखना है लेकिन कौशल पूर्वक जीविका कमानी है। इससे दूसरों को धक्का नहीं लगना चाहिए। यह मर्यादा निहित है। इसी तरह की मर्यादा के साथ हम लोग काम करते हैं। काम करने वाला मर्यादा का ध्यान रखता है। जो मर्यादा का पालन करता है उसमें अहंकार नहीं आता और  वही सेवक कहलाने का अधिकारी है। भागवत ने कहा कि चुनाव में स्पर्धा रहती है इसलिए किसी को पीछा रहने का काम होता है। लेकिन इसमें भी मर्यादा है। असत्य का उपयोग नहीं करना चाहिए। संसद में बैठकर सहमित बनाकर चलाने के लिए चुनाव होते हैं। चित्त अलग-अलग होने के बाद भी साथ ही चलना है। सबका चित्त एक जैसा नहीं हो सकता इसलिए बहुमत का प्रयोग किया जाता है। सिक्के के दोनों पहलू होते हैं इसीलिए संसद में सत्ता और प्रतिपक्ष की व्यवस्था है। भागवत ने कहा, प्रचार के दौरान मर्यादा का ध्यान नहीं रखा गया। यह भी नहीं सोचा गया कि इससे समाज में मनमुटाव पैदा हो सकता है। बिना कारण संघ को भी इसमें खींचा गया। तकनीक का सहारा लेकर असत्य बातों को प्रसारित किया गया। क्या विद्या और विज्ञान का यही उपयोग है। ऐसे देश कैसे चलेगा। मैं विरोधी पक्ष नहीं प्रतिपक्ष कहता हूं। उसे विरोधी नहीं मानता।उसका भी विचार होना चाहिए। चुनाव लड़ने में मर्यादा का पालन नहीं हुआ। भागवत ने कहा, सरकार बन गई। वही सरकार फिर से आ गई। 10 सालों में बहुत कुछ अच्छा हुआ। हमारे देश में आर्थिक स्थिति अच्छी हुई। सामरिक स्थिति पहले से अधिक अच्छी है। दुनियाभर में प्रतिष्ठा बढ़ी है। कला और खेल के क्षेत्र  में हम सब लोग आगे बढ़े हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि हम चुनौतियों सो मुक्त हो गए हैं। अभी आवेश से मुक्त होकर आगे वाली बातों का विचार करना है। मणिपुर पर भी बोले मोहन भागवत मणिपुर को लेकर मोहन भागवत ने कहा कि देश में शांति की जरूरत है। एक साल से मणिपुर शांति की राह देख रहा है। उससे पहले 10 साल एकदम शांत रहा। लेकिन फिर ऐसा लगा कि पुराना जन कल्चर समाप्त हो गया। अचानक वहां उपजी या उपजाई गई कलह अब तक चल रही है। उसका ध्यान कौन देगा। प्राथमिकता देकर उसपर विचार करना चाहिए।    

अमित शाह ने नए कार्यकाल का कामकाज संभालते ही आगामी पांच सालों में क्या-क्या काम किया जाएगा किया साफ़

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मोदी 3.0 कैबिनेट के तहत लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए भारत के गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाला। नए कार्यकाल का कामकाज संभालते ही अमित शाह ने साफ कर दिया कि आगामी पांच सालों में क्या-क्या काम किया जाएगा और किन क्षेत्रों पर अधिक फोकस किया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि नई सरकार देश की सुरक्षा के लिए अपने प्रयासों को अगले स्तर तक ले जाएगी। आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी। मोदी 3.0 सरकार के तहत गृह मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ के माध्यम से यह बयान दिया। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मैंने आज गृह मंत्रालय का कार्यभार पुनः संभाला। गृह मंत्रालय राष्ट्र और उसके लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा, जैसा कि यह हमेशा रहा है। मोदी 3.0 भारत की सुरक्षा के लिए अपने प्रयासों को अगले स्तर पर ले जाएगा। भारत आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद के खिलाफ हमेशा लड़ता रहेगा। अमित शाह बना लेंगे ये रिकॉर्ड गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यभार संभाला। यदि शाह लगातार पांच साल और सेवा करते हैं, तो वे भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले गृह मंत्री बन जाएंगे। कांग्रेस के गोविंद बल्लभ पंत और भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी ने छह-छह साल से कुछ अधिक समय तक केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कार्य किया, जबकि शाह और राजनाथ सिंह, जो पहली मोदी सरकार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री थे, जिन्होंने अभी तक पांच-पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। ये है अमित शाह के सामने चुनौती अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र और गृह मंत्रालय के लिए तत्काल चुनौती जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराना और उसका राज्य का दर्जा बहाल करना है। क्योंकि पांच साल पहले इसे केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया था। एक और चुनौती भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को लागू करना है, जो भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे। अमित शाह द्वारा 2023 में संसद में पेश किए गए ये कानून 1 जुलाई से लागू होने वाले हैं। इन्हें भी फिर से मिला कार्यभार नित्यानंद राय ने पिछली सरकार में गृह राज्य मंत्री (MoS) के रूप में कार्य किया था, इस बार भी राय ने शाह के कुछ ही मिनटों बाद गृह राज्य मंत्री का पदभार संभाला। तेलंगाना के सांसद और भाजपा की तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, मंत्रालय में दूसरे राज्य मंत्री के रूप में काम करेंगे। वे अजय कुमार की जगह लेंगे, जो उत्तर प्रदेश के खीरी से लोकसभा चुनाव हार गए हैं। बंदी संजय कुमार जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

रतनजोत के बीज खाकर 8 से 10 बच्चों हुए बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती

कोंडागांव। जिले के ग्राम पंचायत बनजूगानी में रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह 7 बजे से ग्राम बनजूगानी के बच्चे आंगनबाड़ी गए हुए थे, जहां से लगभग 9 बजे ही छुट्टी दे दी गई। छुट्टी के बाद यह बच्चे अपने घर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान 8 से 10 बच्चों ने रतनजोत पेड़ के बीज तोड़कर खा लिए और घर पहुंचने के बाद ये लगातार उल्टी करने लगे। स्‍वजनों ने इसकी सूचना कार्यकर्ता को दी, जिसके बाद इन्हें संजीवनी 108 से जिला अस्पताल कोंडागांव लाया गया। जहां बच्चों का उपचार जारी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुखयारीन पोयाम ने बताया कि आज आंगनबाड़ी में यूनिसेफ का एक कार्यक्रम आयोजित होना था। इसलिए बच्चों को निधार्रित समय से पहले छुट्टी दे दी गई। सुपरवाइजर ऋतु देवांगन ने बताया कि बच्चे जब हॉस्पिटल आ गए तब उन्हें कार्यकर्ता ने सूचना दी। उन्होंने बताया कि सहायिका बच्चों को घर तक छोड़ने गई थी या नहीं यह उन्हें जानकारी नहीं है। फिलहाल 7 बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। कोंडागांव जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. सी आर ठाकुर ने बताया, रतनजोत बीज खाने वाले आंगनबाड़ी के सात बच्चो को जिला अस्पताल में लाया गया है, जिनका उपचार जारी है। सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

अजय देवगन की औरों में कहां दम था का ट्रेलर 13 जून को होगा रिलीज, तब्बू संग जमेगी केमिस्ट्री

मुंबई, शैतान और मैदान के बाद अब फैंस अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी में एक बार फिर एक्टर तब्बू के साथ दिखाई देने वाले हैं। दोनों की केमिस्ट्री को पहले भी पर्दे पर फैंस ने काफी पसंद किया था और अब फिर उन्हें साथ में देखने के लिए बेताब हैं। हाल ही में इस मूवी का टीजर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।  इसके बाद दर्शक फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं और अब इसके ट्रेलर रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। औरों में कहां दम था का ट्रेलर देखने के बाद यह तो साफ है कि ये मूवी लव स्टोरी पर बेस्ड होने वाली है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि इसके ट्रेलर को देखने के लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। इस ट्रेलर अगले इसी महीने 13 जून को रिलीज किया जा सकता है। अजय देवगन और तब्बू आखिरी बार साथ में दृश्यम 2 में दिखाई दिए थे। ऐसे में जब इसका टीजर आया, तो फैंस काफी खुश हो गए। टीजर में देखने को मिला था कि दोनों होली खेलते हुए नजर आते हैं। वहीं, बैकग्राउंड में फिल्म का टाइटल चल रहा है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म अगले महीने 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें अजय-तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा अभिनेता अजय देवगन डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन और रेड 2 में भी दिखाई देने वाले हैं।  

एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार वाली एनसीपी के तमाम विधायक टूट सकते हैं: कांग्रेस

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल के कयास लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि खराब नतीजों के बाद एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार वाली एनसीपी के तमाम विधायक टूट सकते हैं। इस बीच विधानसभा में कांग्रेस के नेता सदन विजय वडेट्टीवार ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि ये विधायक घर वापसी करना चाहते हैं। वडेट्टीवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि हवा किस ओर है। इसलिए विधायक भी हवा का रुख भांपते हुए पाला बदलना चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव नतीजों का असर विधानसभा चुनाव पर भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘हमें भरोसा है कि राज्य में शरद पवार की एनसीपी, उद्धव की शिवसेना और कांग्रेस की सरकार वापस लौटेगी।’कांग्रेस लीडर ने कहा कि चुनाव नतीजों के ट्रेंड बताते हैं कि महाविकास अघाड़ी को राज्य की कुल 150 विधानसभा सीटों पर जीत मिली है। वहीं महायुति को 130 सीटों पर ही बढ़त मिल पाई। बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए कांग्रेस, शरद पवार और उद्धव ठाकरे की उम्मीदें परवान चढ़ गई हैं।   विजय वडेट्टीवार ने कहा कि शिवसेना और एनसीपी से टूटे 40 विधायकों को लगता है कि अब महाविकास अघाड़ी की सत्ता आएगी। इसलिए ये लोग अपने मूल दलों की ओर लौटना चाहते हैं। इसके लिए ये विधायक आग्रह कर रहे हैं। शरद पवार की एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने भी कहा है कि कुछ विधायक संपर्क में हैं। यही नहीं सूत्रों का कहना है कि ऐसे कुछ विधायकों ने लोकसभा चुनावों में मदद भी की थी। अजित पवार गुट के एक विधायक का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हम यहां केंद्रीय एजेंसियों से बचने के लिए हैं। भाजपा अब 2014 और 2019 जैसी पावरफुल नहीं रही। यदि जेडीयू और टीडीपी ने अलग रास्ता चुना तो फिर यह सरकार गिर भी सकती है।’ अजित पवार ने की चाचा शरद की तारीफ, लगने लगे कयास बता दें कि खुद अजित पवार ने सोमवार को एनसीपी के 25 साल पूरे होने के मौके पर शरद पवार की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि शरद पवार ने 25 साल पहले इस पार्टी को खड़ा किया था। उनका कहना था कि शरद पवार आज भी एनसीपी के मुखिया हैं और मार्गदर्शक हैं।    

दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा, अगले 7 दिनों तक खूब बरसेंगे बदरा

नई दिल्ली दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को देश के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक, अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ इलाकों में जोरदार बरसात होने वाली है। आईएमडी की सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने कहा, ‘मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है। इसके कारण पिछले 2-3 दिनों में महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। फिलहाल ऐसी उम्मीद है कि इन इलाकों में बहुत भारी बारिश जारी रहेगी। दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और तटीय कर्नाटक में बदरा बरसने वाले हैं। साथ ही, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।’ बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि सोमवार की रात हुई बारिश से शहर में कोई भी बड़ा जलभराव होने की खबर नहीं है। यातायात सामान्य है। कुछ स्थानों पर आवाजाही धीमी हुई है। उप नगरीय रेल सेवाएं कुछ विलंब से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे के भीतर द्वीपीय शहर में 37.74 मिमी, पूर्वी मुंबई में 17.13 मिमी और पश्चिमी मुंबई में 12.39 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार की सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा, लेकिन शहर के अधिकतर हिस्सों में बारिश नहीं हुई। मालूम हो कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 11 जून की सामान्य तिथि से 2 दिन पहले 9 जून को मुंबई पहुंचा। अगले 7 दिनों के दौरान इन राज्यों में होगी बारिश आईएमडी के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश होने वाली है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा होगी। इनमें से कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा, ’10 से 14 जून के बीच पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 10, 13 और 14 जून को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बदरा बरस सकते हैं। 11 से 14 जून तक असम, मेघालय, बंगाल और सिक्किम में और 13 और 14 जून को अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है।’  

रेड थाई स्लिट ड्रेस में समुद्र किनारे अवनीत कौर ने दिखाईं कातिल अदाएं

मुंबई,  एक्ट्रेस अवनीत कौर जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं तो फैंस उनके हर एक लुक पर अपना दिल हार जाते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस अवनीत कौर ने कान्स 2024 का तीसरा लुक फैंस के बीच शेयर किया है। इन तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अवतार देखकर फैंस एक बार फिर से उनके हुस्न के कायल हो गए हैं, साथ ही उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत करने वाली अवनीत कौर ने बेहद ही कम उम्र में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। उनका हर अंदाज सोशल मीडिया पर शेयर होते ही इंटरनेट पर तबाही मचा देता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवेल इवेंट की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अवनीत कौर का स्टनिंग अवतार देखकर फैंस मदहोश हो गए हैं। साथ ही उनके लुक्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपने इस फोटोशूट के दौरान रेड कलर की थाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो काफी ज्यादा हॉट एंड ग्लैमरस हैं।  इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस अवनीत कौर समुंद्र के किनारे खड़े होकर एक से बढ़कर एक कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें मिलियन लोग फॉलो करते हैं। बता दें एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी हर एक झलक पाने के लिए उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों ने मर्यादा नहीं रखी, चुनाव प्रचार पर मोहन भागवत की नसीहत

नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने चुनाव के दौरान होने वाली बयानबाजी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों ने मर्यादा नहीं रखी। नागपुर में हुए आरएसएस के कार्यक्र में उन्होंने कहा, असली जनसेवक वही है जो अहंकार नहीं दिखाता और सार्वजनिक जीवन में काम करते हुए भी मर्यादा बनाए रखता है। उन्होंने कहा, चुनाव संपन्न हो गए, परिणाम और सरकार भी बन गई लेकिन उसकी चर्चा अभी तक चल रही है। जो हुआ वह क्यों हुआ। उन्होंने कहा, यह अपने प्रजातांत्रिक देश में पांच वर्ष में होने वाली घटना है जो कि होती है। देश के  संचालन के लिए यह महत्वपूर्ण है। लेकिन हम यही चर्चा करते रहें इतना महत्वपूर्ण नहीं है। समाज ने अपना मत दे दिया और उसके अनुसार अब काम हो रहा है। संघ के लोग इसमें नहीं पड़ते। हम अपना कर्तव्य करते रहते हैं। संघ प्रमुख ने कहा, जो वास्तविक सेवक है उसकी एक मर्यादा रहती है। काम करते सब लोग हैं लेकिन कार्य करते समय वह मर्यादा का पालन भी करता है। जैसा तथागत ने भी बताया है कि कुशलस्य उपसंपदा। शरीर को भूखा नहीं रखना है लेकिन कौशल पूर्वक जीविका कमानी है। इससे दूसरों को धक्का नहीं लगना चाहिए। यह मर्यादा निहित है। इसी तरह की मर्यादा के साथ हम लोग काम करते हैं। काम करने वाला मर्यादा का ध्यान रखता है। जो मर्यादा का पालन करता है उसमें अहंकार नहीं आता और  वही सेवक कहलाने का अधिकारी है। भागवत ने कहा कि चुनाव में स्पर्धा रहती है इसलिए किसी को पीछा रहने का काम होता है। लेकिन इसमें भी मर्यादा है। असत्य का उपयोग नहीं करना चाहिए। संसद में बैठकर सहमित बनाकर चलाने के लिए चुनाव होते हैं। चित्त अलग-अलग होने के बाद भी साथ ही चलना है। सबका चित्त एक जैसा नहीं हो सकता इसलिए बहुमत का प्रयोग किया जाता है। सिक्के के दोनों पहलू होते हैं इसीलिए संसद में सत्ता और प्रतिपक्ष की व्यवस्था है। भागवत ने कहा, प्रचार के दौरान मर्यादा का ध्यान नहीं रखा गया। यह भी नहीं सोचा गया कि इससे समाज में मनमुटाव पैदा हो सकता है। बिना कारण संघ को भी इसमें खींचा गया। तकनीक का सहारा लेकर असत्य बातों को प्रसारित किया गया। क्या विद्या और विज्ञान का यही उपयोग है। ऐसे देश कैसे चलेगा। मैं विरोधी पक्ष नहीं प्रतिपक्ष कहता हूं। उसे विरोधी नहीं मानता।उसका भी विचार होना चाहिए। चुनाव लड़ने में मर्यादा का पालन नहीं हुआ। भागवत ने कहा, सरकार बन गई। वही सरकार फिर से आ गई। 10 सालों में बहुत कुछ अच्छा हुआ। हमारे देश में आर्थिक स्थिति अच्छी हुई। सामरिक स्थिति पहले से अधिक अच्छी है। दुनियाभर में प्रतिष्ठा बढ़ी है। कला और खेल के क्षेत्र  में हम सब लोग आगे बढ़े हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि हम चुनौतियों सो मुक्त हो गए हैं। अभी आवेश से मुक्त होकर आगे वाली बातों का विचार करना है। मणिपुर पर भी बोले मोहन भागवत मणिपुर को लेकर मोहन भागवत ने कहा कि देश में शांति की जरूरत है। एक साल से मणिपुर शांति की राह देख रहा है। उससे पहले 10 साल एकदम शांत रहा। लेकिन फिर ऐसा लगा कि पुराना जन कल्चर समाप्त हो गया। अचानक वहां उपजी या उपजाई गई कलह अब तक चल रही है। उसका ध्यान कौन देगा। प्राथमिकता देकर उसपर विचार करना चाहिए।

रायपुर और रायगढ़ के कोल कारोबारियों की हत्या की सुपारी देने वाले कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू से पुलिस करेगी पूछताछ

रायपुर। रायपुर और रायगढ़ के कोल कारोबारियों की हत्या की सुपारी देने वाले कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से जुड़े अमन साव उर्फ अमन साहू (Gangster Aman Sahu) को रायपुर लाने की तैयारी पुलिस कर रही है। अमन झारखंड की जेल में बंद है। पुलिस रायपुर कोर्ट में अर्जी लगाएगी। प्रोडक्शन वारंट मिलने के बाद वहां की जेल से लाकर इस केस में उनकी भूमिका की जांच की जाएगी। उनसे पूछताछ से छत्तीसगढ़ में प्रोटेक्शन मनी सहित अन्य के राज खुल सकते हैं। रायपुर पुलिस ने चार शूटर और पिस्टल उपलब्ध करवाने वाले सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में अमन के खिलाफ कई अहम जानकारी पुलिस को हाथ लगी है। कोल कारोबारियों की सुपारी लेने वाले पप्पू सिंह और शूटर रोहित स्वर्णकार ने पुलिस के सामने गैंगस्टर अमन साहू के नाम का राजफाश हुआ है। उन्होंने कहा है वे लारेंस और अमन के कहने पर ही वे यहां कोल कारोबारियों की हत्या करने आए थे। इसी वजह से पुलिस रायपुर लाएगी। पुलिस अफसरों ने संकेत दिए हैं कि पहले झारखंड दुमका जेल में बंद अमन को लाया जाएगा। इसलिए जल्द ही कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट के लिए अर्जी लगाई जाएगी। दूसरे राज्यों में भी हथियार की सप्लाई मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की बार्डर वाले गांव से गिरफ्तार हथियार सप्लाई करने वाले तस्कर राजवीर सिंह चावला उर्फ मोंटू सिंह का देश के कई शहरों के अलावा छत्तीसगढ़ के कई गैंगस्टरों से लिंक मिला है। उप्र, बिहार, महाराष्ट्र के अलावा उसने बदमाशों को पिस्टल और बुलेट सप्लाई की है। पुलिस अब उन गिरोह का पता लगा रही है, जिन्होंने राजवीर सिंह से हथियार खरीदा है। खासतौर पर छत्तीसगढ़ के किन लोगों ने उससे पिस्टल-बुलेट ली है इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है। मप्र पुलिस से रिकार्ड भी मांगा गया है। ये पूछा गया है कि वह इसके पहले कितनी बार पकड़ा गया है। पुलिस को जो इनपुट मिला है उसके अनुसार राजीव ने बिश्नाई गैंग को कई बार हथियार सप्लाई किया है। 2-3 हजार में बना लेते हैं पिस्टल राजवीर सिंह चावला और उसके गांव के ज्यादातर लोग दो से तीन हजार में ही पिस्टल बुलेट बना लेते हैं। इस वजह से वे 25 से 35 हजार में गैंगस्टरों को हथियार बेच देते हैं। टायर की स्प्रिंग और ट्रक के हैंडल के नीचे वाली राड का उपयोग पिस्टल बनाने में करते हैं। इसके अलावा अन्य उपकरण और सामान उन्हें कुछ पैसे में लोकल मार्केट में मिल जाती है। इंटरनेट मीडिया में तस्वीर अपलोड कर बेचता था हथियार राजवीर पिस्टल की बिक्री के लिए मोन्टू सिंह नाम से अपनी फर्जी फेसबुक आइडी का प्रयोग करता था। पिस्टल बनाकर उसकी तस्वीर अपनी फेसबुक आइडी में अपलोड करता था। हथियार खरीदने वाले उसकी आइडी में डली पिस्टल की फोटो को देखकर उससे फेसबुक के माध्यम से संपर्क करते थे। अवैध हथियार के खरीदी बिक्री के लिए वाट्सएप कालिंग के लिए आरोपित दो विदेशी के वाट्सएप नंबर अजरबाईजान ( 994) और पुर्तगाल ( 351) का उपयोग करता था। एनआइए के छापे में मिले थे 52 अवैध हथियार कुछ सालों पहले देश की केंद्रीय जांच एजेंसी एनआइए ने भी मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में छापामार कार्रवाई की थी। जहां एनआईए की टीम को जिले के उमटी गांव से 52 अवैध पिस्टल मिली थी। जिसे जब्त कर कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी एनआइए ने की थी। लेकिन केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा की गई छापामार कार्रवाई का जिले के 5 गांवों में कोई असर नहीं हुआ। अभी भी इन गांवों में घर-घर में अवैध हथियार बनाई और बेचीं जाती है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet