LATEST NEWS

महिला खिलाड़ी डिंग निंग को एशियाई ओलंपिक परिषद की एथलीट समिति का अध्यक्ष चुना गया

बीजिंग चीनी टेबल टेनिस की दिग्गज महिला खिलाड़ी डिंग निंग को एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की एथलीट समिति का अध्यक्ष चुना गया है। डिंग ने अपने उम्मीदवारी भाषण में कहा, एक एथलीट के रूप में मेरे करियर ने मेरी ज़िंदगी बदल दी, मुझे मजबूत बनाया और एथलीटों के लिए काम करने का जुनून दिया। डिंग ने ओलंपिक खेलों, विश्व कप और विश्व चैंपियनशिप में कुल 21 स्वर्ण पदक जीते हैं। वह 2016 रियो ओलंपिक में महिला एकल में तीन स्वर्ण पदक और लंदन 2012 और रियो 2016 में महिला टीम के लिए सबसे ज़्यादा पदक जीतने वाली खिलाड़ी हैं। डिंग ने कहा, मुझे उम्मीद है कि मैं अपने कौशल, अनुभव और जुनून का इस्तेमाल बदलाव लाने के लिए कर पाऊँगी। डिंग ने अपने उम्मीदवारी भाषण में एथलीट समिति के लिए अपने दृष्टिकोण को भी रेखांकित किया, जिसमें एथलीट कल्याण, प्रशिक्षण की स्थिति और प्रतिस्पर्धा के माहौल को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। डिंग ने राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के बीच खेल आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने तथा एशियाई एथलीटों के बीच संवाद को बढ़ावा देने का भी संकल्प लिया।  

राजस्थान-झुंझुनू कलेक्टर ने शिकायतों का 7 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश

झुंझुनू. जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर आए प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का 7 दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े। इस बैठक में कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल की प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का 7 दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को सभी पत्रावलियां ई-फाइल के माध्यम से भेजने व सभी पत्राचार ई-फाइल के माध्यम से करने के निर्देश देते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लिए लंबित भू-रूपांतरण के मामलों का निस्तारण 15 दिन में करने, लोकायुक्त व तामिल के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए । इस दौरान उपखंड स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक ब्लॉक में आपदा प्रबंधन की बैठक करने के निर्देश दिए। बैठक में विकास अधिकारियों को वृक्षारोपण अभियान की तैयारी करने व कार्ययोजना बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए। बजट घोषणाओं व 100 दिवसीय कार्य योजनाओं को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तीव्रता रखें तथा कार्ययोजना बनाते हुए पालना सुनिश्चित करें।

मोस्‍ट अवेटेड सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ के टीजर ने आते ही मचा डाला कोहराम

मुंबई ‘मिर्ज़ापुर’ के तीसरे सीज़न का इंतजार कर रहे फैन्स को आज मंगलवार दो-दो खुशखबरी मिल गई है। एक तरफ तो इसकी रिलीज डेट सामने आई और इसी के साथ सोने पे सुहागा ये हुआ कि ‘मिर्जापुर 3’ का टीजर भी रिलीज हो गया। अब इस टीजर पर जिस तरह से लोग टूट रहे हैं, उसे देखकर सीरीज के हिट होने का रास्ता साफ नजर आ रहा है। देखते ही देखते ट्विटर पर #Mirzapur Season 3 ट्रेंड होने लगा है। आइए जानते हैं लोगों को ये टीजर कैसा लगा है और क्या कुछ कह रहे हैं लोग। तीसरे सीजन के टीजर की झलकियां कुलभूषण खरबंदा यानी बाऊजी की दमदार आवाज में परोसी गई है। टीजर की शुरुआत कुछ इस तरह के डायलॉग से हो रही है जिसमें आप घुसते ही चले जाते हैं। बाऊजी कहते नजर आ रहे हैं, ‘एक बलवान नर और एक चुस्त मादा जब शिकार पर जाते हैं तो उससे जंगल अक्सर दहल जाता है। पर जंगल की जंग में शेरों का सामना सवा शेरों से होता है और जंगली बिल्लियां चालाक लोमड़ियों का रास्ता काट देती हैं। तूफानी चीते बड़ी रफ्तार से घात तो लगाते हैं पर बेरहम शेरनी के नुकीले पंजों से मात खा जाते हैं। जब खरगोश छटपटाने लगे, लकड़बग्घा लड़खड़ाने लगे, गीदड़ भभकियाने लगे और घड़ियाल आंसू बहाने लगे तो समझो घायल शेर लौट आया है।’ ‘बिना मुन्ना भैया के मिर्जापुर अब वैसा नहीं दिखेगा’ हालांकि, बता दें कि जहां इस टीजर को देखकर दर्शकों की बेसब्री बढ़ गई है, वहां भारी संख्या में लोग एक ही बात कहते दिख रहे हैं। लोगों ने कहा है- बिना मुन्ना भैया के मिर्जापुर अब वैसा नहीं दिखेगा। वहीं कुछ लोगों ने तो नारे भी लगाए हैं- मुन्ना भैया अमर रहे। ‘इस सीजन में कितना दम है ये तो आने वाला वक्त बताएगा’ एक और फैन ने लिखा है, ‘जलवा है हमारा मुन्ना भईया। बिना मुन्ना भईया के इस सीजन में कितना दम है ये तो आने वाला वक्त बताएगा। मुन्ना भईया।’ ‘5 जुलाई को नैशनल हॉलीडे कर दिया जाए’ एक ने लिखा है- 5 जुलाई को आएगा सीज़न 3, पर नहीं होगा मुन्ना भाई। सीरीज के एक फैन ने तो यहां तक लिख दिया है कि 5 जुलाई को नैशनल हॉलीडे कर दिया जाए। लोगों ने एक सुर में यही कहा है- मुन्ना भाई दिखे नहीं, उनके बिना तो अधूरा है सबकुछ। सीजन 2 के बाद अब तीसरे सीजन में नहीं दिखेगा मुन्ना भैया का किरदार बताते चलें कि पहले ही ये साफ किया जा चुका है कि ‘मिर्ज़ापुर 3’ में अब मुन्ना भैया का किरदार नजर नहीं आएगा। इस सीरीज में दिव्येंदु शर्मा मुन्ना भैया के किरदार में नजर आ चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था, लेकिन सीजन 2 के बाद अब तीसरे सीजन में उनके किरदार को खत्म कर दिया गया है। दिव्येंदु ने इस बात को खुद कन्फर्म भी किया था। एक्टर ने कहा था- इस किरदार का असर पर्सनल लाइफ पर दिव्येंदु ने कहा था कि इस किरदार का असर उनकी पर्सनल लाइफ पर कितना अधिक पड़ा था। उन्होंने कहा था कि जब वो इस किरदार में थे तो उनकी पर्सनैलिटी को ये बहुत प्रभावित कर रहा था। ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ से बातचीत में उन्होंने कहा था, ‘हमें किसी भी कैरेक्टर नें ज्यादा ओवर रोमांटिसाइज नहीं होना चाहिए। आपको पता ही नहीं चल पाता की आप किस जोन में हैं, लेकिन जब आप इससे निकलते हैं तो आपको इसकी डार्कनेस का पता चलता है।’

यूरोपीय चैंपियनशिप में खेलना संदिग्ध, पोलैंड के स्ट्राइकर लेवांडोव्स्की और स्वाइडरस्की चोटिल

वारसॉ (पोलैंड) पोलैंड के स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और करोल स्वाइडरस्की तुर्की के खिलाफ अभ्यास मैच में चोटिल हो गए और उनका यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में खेलना संदिग्ध है। पोलैंड ने यह मैच 2-1 से जीता लेकिन दो प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल हो जाने से यूरो 2024 के शुरू होने से पहले उसकी चिंता बढ़ गई है। स्वाइडरस्की ने लेवांडोव्स्की की मदद से 12वें मिनट में पहला गोल किया लेकिन जश्न मनाते समय उनके टखने में चोट लग गई और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। पोलैंड की तरफ से सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड रखने वाले कप्तान लेवांडोव्स्की भी 32 मिनट तक ही मैदान में रहे। उन्हें दाहिने पांव में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। लेवांडोव्स्की और स्वाइडरस्की के पास रविवार तक फिट होने का समय है, जब पोलैंड हैम्बर्ग में नीदरलैंड के खिलाफ यूरोपीय चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।  

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से भाजपा के कार्यकर्ता उत्सव भोसले ने की सौजन्य भेंट

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं की सर्वांगीण विकास के लिए बनाई गई विभाग की “महिला बाल विभाग ” माननीय मंत्री मति लक्ष्मी रजवाड़े जी अपने विभाग के कार्यों को तेज गति से करने के लिए अपने अधीनस्थ लोगो से चुनाव आचार संहिता के खतम होते ही अपने विभाग के कार्यों के प्रति सौजन्य मुलाकात एवम् निर्देश देते नजर आई। इसी कड़ी में आज माननीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से भाजपा के कार्यकर्ता उत्सव भोसले ने सौजन्य भेंट कर उनके मंत्रालय में नए कार्य एवम महिलाओं के विकास की चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को किसानों और गांवों की उन्नति का जिम्मा सौंपा

भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता के बीतच ‘मामा’ के रूप में मशहूर शिवराज सिंह चौहान अब नई भूमिका में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें किसानों और गांवों की उन्नति का जिम्मा सौंपा है। कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनाए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वह पूरी क्षमता और मेहनत से किसानों को खुशहाल बनाने की कोशिश करेंगे। शिवराज ने नई भूमिका के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है। मंत्रालय आवंटन के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ‘भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।’ उन्होंने कहा कि किसानों और गांवों के विकास के लिए वह अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। शिवराज ने कहा, ‘सशक्त और संपन्न किसान समृद्ध भारत का आधार हैं। सरकार की प्राथमिकता किसान का कल्याण और गांवों का उत्थान है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम विकसित भारत के विराट संकल्पों को सिद्ध करेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। हमारी सरकार देशभर के किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े प्रत्येक संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं अपने पूरे सामर्थ्य से किसानों के हर सपने को पूरा करने के लिए परिश्रम करूंगा। देश का प्रत्येक किसान परिवार खुशहाल हो और प्रत्येक गांव तक विकास की पहुंच सुनिश्चित हो, यही मेरा प्रयत्न रहेगा।’ मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों और गांवों के विकास का जिम्मा सौंपा है जिसे बेहद अहम माना जा रहा है। चौहान  जिन्हें ‘मामा’ और ‘पांव-पांव वाले भैया’ के नाम से जाना जाता है, ने हाल ही में मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से 8.21 लाख मतों के भारी अंतर से प्रभावशाली जीत हासिल की है।यह पहली बार है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रवेश किया है। शिवराज सिंह चौहान ने 2005 से 2023 के बीच लगभग 17 वर्षों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। 17 मार्च 2022 को, उन्होंने अपने पार्टी सहयोगी रमन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री होने का गौरव हासिल किया। रमन सिंह ने पड़ोसी छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री का पद संभाला था। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा द्वारा शानदार जीत दर्ज करने के बाद पिछले साल नवंबर में चौहान की जगह मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया था।  

लापता विमान चिकनगावा जंगल में पाया गया, जिसमें सभी यात्री मारे गए थे, विमान दुर्घटना में मलावी के उपराष्ट्रपति की मोत

नई दिल्ली मलावी के उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा और देश की एक पूर्व प्रथम महिला नागरिक को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को ब्लांटायर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंगलवार को विमान दुर्घटना में चिलिमा समेत 9 अन्य लोगों की मौत हो गई। बड़े पैमाने पर खोज अभियान के बाद लापता विमान चिकनगावा जंगल में पाया गया, जिसमें सभी यात्री मारे गए थे। राष्ट्रपति के सचिव कोलीन सांबा ने दुखद खबर की पुष्टि की। उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा (51), पूर्व प्रथम महिला नागरिक शानिल जिंबिरी और आठ अन्य को लेकर विमान इस दक्षिणी अफ्रीकी देश की राजधानी लिलोंग्वे से सोमवार सुबह 9.17 बजे रवाना हुआ था और इसे करीब 45 मिनट बाद राजधानी से 370 किलोमीटर दूर मजुजु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरना था। चकवेरा ने सरकारी टेलीविजन चैनल एमबीसी पर प्रसारित अपने संबोधन में बताया कि वायु यातायात नियंत्रक ने जानकारी दी कि विमान खराब मौसम की वजह से नहीं उतरा और लौट गया। उन्होंने कहा कि वायु यातायात नियंत्रक का विमान से संपर्क टूट गया और यह कुछ ही देर बाद रडार की पहुंच से बाहर हो गया। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि यह हृदय विदारक स्थिति है। हम सभी चिंतित हैं। लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मैं विमान का पता लगाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहा हूं। मैं यह उम्मीद भी रख रहा हूं कि सभी लोग जीवित बचेंगे।’’

छत्तीसगढ़ के तोखन साहू बने मोदी कैबिनेट में केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री

बिलासपुर. पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में छत्तीसगढ़ को भी जगह मिली है। बिलासपुर से भाजपा सांसद तोखन साहू पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बतौर शहरी विकास राज्य मंत्री के रूप में काम करेंगे। शपथ ग्रहण से पहले पीएमओ से उनके पास फोन आया था। इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। तोखन साहू सांसद बनने के बाद पहली बार लोकसभा में कदम रखेंगे। तोखन साहू पहली बार सांसद बने हैं और पहली बार में ही उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। भाजपा ने इस बार बिलासपुर संभाग से लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक तोखन साहू लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था। तोखन साहू का जन्म 15 अक्टूबर 1969 को ग्राम डिंडोरी जिला मुंगेली में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम लीलावती साहू है। उन्होंने एमकॉम की पढ़ाई की है। राजनीतिक सफर पंच से सांसद तक का सफर तय करने वाले तोखन साहू वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। साहू ने लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। इस चुनाव में उन्हें 52 हजार 302 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मजीत सिंह रहे, जिन्हें 46 हजार 61 वोट मिले थे। साल 2014-15 में सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण सम्बंधी समिति ,सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके हैं। साल 2015 में रमन सरकार में वह संसदीय सचिव रहे। भाजपा को 7वीं बार जीत दिलाई छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण सीटों में से एक बिलासपुर लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा के तोखन साहू ने जीत हासिल की है। उन्होंने 1 लाख 64 हजार 558 वोटों से जीत हासिल की है। तोखन को कुल 7 लाख 24 हजार 937 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 5 लाख 60 हजार 379 वोट मिले हैं। साहू ने भाजपा को बिलासपुर में 7वीं बार जीत दिलाई है। इस तरह जीत का अंतर 1 लाख 64 हजार 558 रहा। साहू के कुल वोट का प्रतिशत 53.25 और यादव का 41.16 प्रतिशत रहा। इस बार यहां से भाजपा के किसान नेता तोखन साहू और कांग्रेस के भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव के बीच सीधी टक्कर थी। अब तक ये विभाग संभाल चुके हैं राज्य के सांसद – दिलीप सिंह जूदेव- 2003-17 नवंबर 2023 तक वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री। – रमन सिंह 13 अक्टूबर 1999 – 29 जनवरी से 2003 तक, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री। – रमेश बैस 13 अक्टूबर 1999 – 30 सितंबर 2000 तक केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री। 30 सितंबर 2000 से 29 जनवरी 2002 तक केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री। 29 जनवरी 2003 से 8 जनवरी 2004 तक केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, खान मंत्रालय, 9 जनवरी 2004 से मई 2004 तक केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पर्यावरण एवं वन मंत्रालय। – चरणदास मंहत 12 जुलाई 2011- 16 मई 2014 तक केंद्रीय राज्य मंत्री कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग। – विष्णुदेव साय 26 मई 2014 से 30 मई 2019 तक केंद्रीय खान एवं इस्पात राज्य मंत्री। – 26 मई 2014 से 9 नवंबर 2014 तक, रेणुका सिंह 30 मई 2019 से 7 दिसंबर 2023 तक भारत के जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रह चुके हैं।  मैं तोखन साहू ईश्वर की शपथ लेता हूं… जानिए पंच से केंद्रीय राज्यमंत्री बनने तक का सफर सांसद तोखन साहू का जीवन परिचय तोखन साहू का जन्म ग्राम डिंडौरी, जिला मुंगेली में 15 अक्टूबर 1969 को हुआ । उन्होंने एम. कॉम तक की शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह लीलावती साहू से हुआ है। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। तोखन का राजनैतिक जीवन 1994 से शुरू हुआ। वे 1994 में लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने। ( Tokhan Sahu in Modi cabinet ) 30 जनवरी 2005 को जनपद सदस्य ब्लॉक लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारीकला बने। 3 फ़रवरी 2010 को महिला आरक्षण के चलते उनकी पत्नी लीलावती साहू चुनाव लड़कर जनपद सदस्य फिर 19 फ़रवरी 2010 को अध्यक्ष जनपद पंचायत लोरमी बनीं। 2012 में वे जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रतिनिधि बनें। जिला साहू समाज के संरक्षक भी वे रहे हैं। 2013 में भाजपा ने उन्हें लोरमी विधानसभा से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी और सिटिंग विधायक धर्मजीत सिंह को चुनाव हराया। उन्हें 52302 वोट मिले। धर्मजीत सिंह को 46061 वोट मिले थे। 2015 में कृषि,मछलीपालन, पशुपालन, जलसंसाधन विभाग के संसदीय सचिव बने। 2014 में छत्तीसगढ़ वन्य जीव बोर्ड के सदस्य और 2015 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के सदस्य बने। 2018 में उन्हें भाजपा ने दुबारा लोरमी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा। पर जनता कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मजीत सिंह ने उन्हें चुनाव हरा दिया। धर्मजीत सिंह ने 67742 वोट हासिल किए थे, जबकि तोखन साहू को 42189 वोट मिले थे। तोखन साहू प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे। फिर प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बने। 2023 के विधानसभा चुनाव में बेमेतरा जिले की नवागढ़ विधानसभा के प्रभारी भी रहे। वर्तमान में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

भोपाल के वीआईपी रोड पर स्टंटबाजी का खेल थम नहीं रहा, अब तेज रफ्तार कार की छत पर स्टंटबाजी

 भोपाल राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर स्टंटबाजी का खेल थम नहीं रहा. कार और मोटरसाइकिलों पर करतब बाजी करने वाले अब राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं. बीते दिनों ही कार सवार देर रात 3 बजे शराब के नशे में अश्लील डांस करते हुए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह युवक कार की छत पर अश्लील डांस करता हुआ नजर आ रहा है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो राजधानी के कोहेफ़िज़ा थाना इलाके के वीआईपी रोड का बताया जा रहा है. वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. साथ कार सवारों पर भी कार्रवाई की गई है. थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर आईपीसी की धारा 279, 336, 34 और मोटर व्हीकल एक्ट धारा 184 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में नहीं खेल पाएंगे मिडफील्डर फ्रेंकी डी जोंग

रोटरडम (नीदरलैंड) नीदरलैंड के मिडफील्डर फ्रेंकी डी जोंग टखने की चोट के कारण यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में नहीं खेल पाएंगे जिससे टीम की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। नीदरलैंड के फुटबाल महासंघ ने बताया कि बार्सिलोना की तरफ से खेलने वाला यह स्टार फुटबॉलर जर्मनी में होने वाले यूरो 2024 के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। नीदरलैंड की आइसलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में 4-0 से जीत के दौरान डी जोंग बाहर बैठे रहे। नीदरलैंड के कोच रोनाल्ड कोमैन ने कहा,‘‘वह अगले तीन सप्ताह तक शीर्ष स्तर की फुटबॉल खेलने के लिए पर्याप्त फिट नहीं हैं। उन्हें टीम में बनाए रखने का कोई मतलब नहीं बनता है।’’ यूरोपीय चैंपियनशिप में 1988 का विजेता नीदरलैंड यूरो 2024 में अपना पहला मैच रविवार को पोलैंड के खिलाफ खेलेगा।  

पद्म पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

रायपुर भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा साहित्य, संस्कृति एवं कला आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं योगदान के लिए दिए जाने वाले पद्म पुरस्कार वर्ष-2025 हेतु “पद्म विभूषण”, “पद्म भूषण” तथा “पद्म श्री” पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। पद्म पुरस्कार श्रृंखला के अन्तर्गत उक्त क्षेत्रों में दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए योग्य एवं पात्र व्यक्तियों के नामांकन की जानकारी प्रस्तुत करने हेतु ऑनलाईन https://awards.gov.in  के माध्यम से 15 सितम्बर 2024 तक एवं निर्धारित प्रपत्र में स्पष्ट पूर्ण रूप से भरे गए प्रस्ताव सहित आवेदन पत्र दिनांक 25 अगस्त, 2024 तक संचालक, संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, सेक्टर-27, नवा रायपुर अटल नगर, छ.ग. को प्रेषित किया जा सकता है।

उर्फी जावेद का वीडियो वायरल, अमीर स्टारकिड्स और सेलेब्स पर बरसीं

मुंबई उर्फी जावेद अपने कपड़ों और ड्रेसिंग सेंस के अलावा बेबाक अंदाज के लिए भी चर्चित रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने उन फिल्मी हस्तियों को निशाने पर ले लिया है, जो ऑडियंस के साथ कनेक्ट करने के लिए मिडल क्लास होने का नाटक करते हैं। माना जा रहा है कि उर्फी ने इसके बहाने सारा अली खान और आलिया भट्ट को टारगेट किया है। उर्फी जावेद  ने ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ को दिए इंटरव्यू में इस बात पर गुस्सा निकाला कि फिल्म स्टार्स किस तरह गरीबी की कहानियां बनाते हैं और नाटक करते हैं। इसका वीडियो हाल ही रेडिट पर वायरल हुआ। उर्फी जावेद भड़कीं- हम जानते हैं तुम अमीर थे उर्फी जावेद ने कहा, ‘जब अमीर मशहूर हस्तियां यह दिखावा करती हैं कि उनकी परवरिश मिडल क्लास परिवार में हुई और बहुत खराब थी, तो मुझे अंदर तक चिढ़ होती है। बी****, हम जानते हैं कि तुम अमीर थे। हम बिल्कुल मिडल क्लास थे। हमने कभी फर्स्ट क्लास फ्लाई नहीं किया। हम इकॉनमी में फ्लाई करते थे। अरे हमने कभी प्लेन नहीं देखा था यार। तुम कैसी बातें कर रहे हो यार? ‘ऑडियंस से जुड़ने के लिए मिडल क्लास होने का नाटक’ उर्फी जावेद ने आगे कहा, ‘जब अमीर हस्तियां मिडल क्लास की तरह नाटक करती हैं, तो वो दर्शकों के साथ जुड़ने की बहुत कोशिश करती हैं कि मैं कितनी गरीबी थी। यहां तक कि अब भी वो मिडल क्लास जैसा बर्ताव करती हैं कि मैं खर्चा नहीं करती। मैं बहुत कंजूस हूं। तो तुम कमा क्यों रही हो? तुम नौकरी कर लो। नाटक पसंद नहीं है मुझे। बस जो हो, वो रहो न। पैसा होना और उसे खर्च करना ठीक है।’ सारा और आलिया खुद को बताती हैं मिडल क्लास, उन्हीं पर था निशाना? उर्फी जावेद ने अपने इस बयान में कहीं किसी सेलेब या एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया, पर माना जा रहा है कि निशाना आलिया भट्ट और सारा अली खान पर था। दरअसल एक पुराने इंटरव्यू में आलिया की मां सोनी राजदान ने कहा था कि उन्होंने आलिया और शाहीन को मिडल क्लास परवरिश दी और इकॉनमी क्लास में ही फ्लाई करती थीं। सारा भी कई इंटरव्यूज में अकसर ही खुद को ‘मिडल क्लास टाइप’ और ‘कंजूस’ बताती नजर आती हैं।

फैसला :उच्च न्यायालय ने महिला के अपने पसंद के व्यक्ति से विवाह के अधिकार को बरकरार रखा

तिरुवनंतपुरम पसंद के व्यक्ति से विवाह से जुड़े मामले में सुनवाई के दौरान केरल हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। अदालत का कहना है कि माता-पिता का प्यार बच्चे के पसंद के जीवनसाथी चुनने से नहीं रोक सकता है। साथ ही कोर्ट ने युवती को पिता की कस्टडी से बाहर लाए जाने के निर्देश दिए हैं। खबर है कि याचिकाकर्ता युवक के दूसरे धर्म के होने के चलते पिता को रिश्ते से आपत्ति थी। उच्च न्यायालय ने महिला के अपने पसंद के व्यक्ति से विवाह के अधिकार को बरकरार रखा है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस राजा विजयराघवन वी औ जस्टिस पीएम मनोज की डिवीजन बेंच कर रही थी। याचिकाकर्ता जर्मनी में मास्टर्स डिग्री का छात्र है। उसका दावा है कि वह प्रोजेक्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रही महिला के साथ रिश्ते में था। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, याचिका में कहा गया है कि महिला के पिता को अलग-अलग धर्म होने की वजह से आपत्ति थी, जिसके बाद उसे कस्टडी में रख लिया था। खास बात है कि कोर्ट ने युवती, उसके पिता और याचिकाकर्ता से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की थी और जानकारी हासिल की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, चर्चा के दौरान 27 वर्षीय युवती ने बताया कि इच्छा के खिलाफ उसके पिता ने उसे रखा हुआ था। साथ ही उसने याचिकाकर्ता के साथ रहने की इच्छा जाहिर की थी। इस दौरान अदालत ने शाफीन जहां बनाम अशोकन केएम केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र किया। अदालत ने आगे कहा कि जब तक यह किसी कानून का उल्लंघन नहीं करती है, तब तक एक व्यक्ति की पसंद का सम्मान होना चाहिए। बेंच ने कहा था, ‘माता-पिता का प्यार या चिंता की वजह से किसी वयस्क युवती के अपने पसंद के पुरुष को चुनने के अधिकार को बाधित नहीं करने दिया जा सकता है।’  

हेनरिक क्लासेन ने नासाउ काउंटी क्रिकेट ग्राउंड की पिच और आउटफील्ड की कड़ी आलोचना की

न्यूयॉर्क दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने नासाउ काउंटी क्रिकेट ग्राउंड की पिच और आउटफील्ड की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टी20 क्रिकेट के लिए अमेरिका में बाजार तलाश रहा है तो इस तरह की परिस्थितियों में ऐसा करना बेहद मुश्किल होगा। इस मैदान की ड्रॉप इन पिचों पर बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल है। भारत ने टी20 विश्व कप में इस पिच पर 119 जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 113 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया। क्लासेन ने बांग्लादेश के खिलाफ 44 गेंद पर 46 रन बनाए और आखिर में उनकी यह पारी निर्णायक साबित हुई। क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका की चार रन से जीत के बाद कहा,‘‘निश्चित तौर पर अगर आप दुनिया को दिखाना चाहते हैं और यहां बाजार तलाश रहे हैं तो मुझे नहीं लगता कि इस तरह की परिस्थितियों में ऐसा करना संभव होगा। क्रिकेट के लिहाज से यह कड़ी प्रतिस्पर्धा है। इससे शीर्ष टीमों और अन्य टीमों के बीच अंतर कम हो गया है।’’ इस आक्रामक बल्लेबाज ने कहा कि बल्लेबाज इस तरह की पिच पर खेलना पसंद नहीं करेंगे जबकि गेंदबाज ऐसी पिचों पर खेलना चाहेंगे। आईसीसी पहले ही स्वीकार कर चुका है कि उसने जिस तरह की पिचों की उम्मीद की थी यह वैसी नहीं हैंं। क्लासेन ने कहा,‘ईमानदारी से कहूं तो ‘मुझे लगता है कि सभी बल्लेबाज इस स्थान से बाहर निकलना चाहेंगे लेकिन गेंदबाज यही बने रहना चाहेंगे। लेकिन हमने अपनी भूमिका निभाई और हमारा लक्ष्य यहां तीनों मैच में जीत दर्ज करना था। निश्चित तौर पर जितना हमने सोचा था जीत हासिल करना उससे अधिक मुश्किल रहा।’’ उन्होंने कहा,‘‘हमारे लिए यहां काफी तनाव भरा रहा क्योंकि मैच वास्तव में काफी करीबी बन गए। हमारे लिए कोई भी मैच आसान नहीं रहा लेकिन इसके बावजूद यह अच्छा मनोरंजक क्रिकेट है। कोई भी टीम इस मैदान पर किसी भी टीम को हरा सकती है।’’पिछले साल मेजर लीग क्रिकेट में खेलने वाले क्लासेन ने कहा,‘‘मैं डलास और उत्तरी कैरोलिना में खेला था। वहां विकेट इससे बेहतर थे और उस तरह की परिस्थितियों में क्रिकेट का प्रसार करना थोड़ा आसान हो जाता है।’’  

राजस्थान-बूंदी में पत्नी ने झगड़े से परेशान होकर की पति की हत्या

बूंदी. बूंदी में युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में हत्या करने वाली मृतक की पत्नी ने अनबन और मारपीट के चलते हत्या करना कबूल किया है। पत्नी ने हत्या के बाद पति की सोने की कानों की मुर्कियों को खींच लिया ताकि बदमाशों का नाम लेकर हत्या का आरोप लगा दे लेकिन पुलिस को शुरू से ही शक था कि हत्या करने वाला कोई घर का ही हो सकता है। पत्नी द्वारा बताई गई बात पुलिस के गले नहीं उतर रही थी। इसी के चलते मृतक की पत्नी को पुलिस ने डिटेन कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुल्म कबूल लिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी ममता गुर्जर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में पत्नी ने बताया कि मृतक उसके साथ मारपीट करता था और इसी के चलते वह उससे छुटकारा पाना चाहती थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी। नृसिंहपुरा गांव निवासी राजू उर्फ राजेंद्र गुर्जर (30) शनिवार रात खेत पर बने अपने मकान में सोया हुआ था। उसकी पत्नी ममता गुर्जर अपने तीनों बच्चों के साथ बाहर सो रही थी। जब राजू गहरी नींद में सो गया तो पत्नी ने कुल्हाड़ी से राजू की गर्दन काट दी, इसी दौरान बच्चे जाग गए और खून देखकर चीख-पुकार करने लगे। आवाज सुनकर परिजन व अन्य लोग भी दौड़कर आए तो पत्नी ने उन्हें बताया कि अज्ञात बदमाशों ने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और कानों की मुर्कियां ले गए। दबलना थानाधिकारी मनोज शिकारवार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर क्राइम सीन को देखा और घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए। घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा, हिंडौली डीएसपी घनश्याम मीणा, थाना अधिकारी मनोज सिकरवार मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर कोटा से एफएसएल व एमओबी टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस को पत्नी साथ में होने के बावजूद बदमाशों द्वारा हत्या की बात हजम नहीं हो पा रही थी इस पर परिवार के लोगों से बातचीत की तो परिवार के लोगों ने भी पत्नी पर शक जताया। इसके बाद पत्नी को डिटेन कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना कबूल किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet