LATEST NEWS

खाटू श्याम के दर्शन के लिए निःशुल्क बस यात्रा रवाना।श्री गिरिराज सेवा मंडल द्वारा शुरू की गई सेवा का समाज सेवी डॉ. केशव पाण्डेय ने धर्म ध्वजा दिखाकर किया शुभारंभ।

संतोष सिंह तोमरग्वालियर। खाटू वाले से अर्जी लगाऊॅ, तू सुनेगा तुझे मैं सुनाऊॅ…. भजन के साथ जब मंदिर के पंडितजी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई और समाज सेवी डॉ. केशव पाण्डेय ने धर्म ध्वजा दिखाकर बस रवाना कराई तो श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।श्री गिरिराज सेवा मंडल की ओर से खाटू श्याम के दर्शनों के लिए शुरू की निःशुल्क बस यात्रा सेवा के शुभारंभ पर यह सुखद नजारा देखने को मिला।अचलेश्वर महादेव मंदिर से बीते रोज मुख्य अतिथि डॉ. पाण्डेय ने धर्म ध्वजा दिखाकर बस को रवाना किया। बस में 60 महिला-पुरुष श्रद्धालू मौजूद थे। जो खाटू श्याम के दर्शन कर इसी बस से वापस आएंगे।मंडल के विष्णु भदौरिया ने बताया कि खाटू श्याम के भक्तों के लिए यह बस सेवा शुरू की गई है। जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को यात्रा के साथ ही भोजन और आवास की व्यवस्था का भी निःशुल्क इंतजाम किया जाएगा। इस दौरान मनोज अरोरा, अजय अग्रवाल, मुकेश शर्मा, अरुण बंसल एवं अनिल ने सभी श्रद्धालुओं का पुष्पहारों से स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय से सभी यात्रियों को सुखद और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

सरकारी पंचायत भवन को तोड़ने पहुंचे ठेकेदार को लोगों ने रोका। विभागीय अनुमति के बगैर हो रही थी तोड़फोड़।

महापौर, नगर निगम व पुलिस के पास पहुंची शिकायत।निगमकर्मी और क्षेत्रीय पार्षद के लोगों पर लगाया आरोप। उदित नारायणजबलपुर। जिले के रांझी थाना क्षेत्र में सरकारी पंचायत भवन को बिना विभागीय अनुमति के तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जिस पंचायत के लिए यह भवन बना था वह पंचायत वर्तमान में नगर निगम जबलपुर में मर्ज होकर वार्ड बन चुकी है। इस पंचायत भवन की तोड़फोड़ को लेकर महापौर नगर निगम और जबलपुर पुलिस के पास भी शिकायत पहुंची है। शिकायतकर्ताओं ने निगमकर्मी और क्षेत्रीय पार्षद के लोगों पर सरकारी संपत्ति को बिना अनुमति तोड़ने का आरोप लगाया है। इस मामले में जहां पुलिस आवेदन की जांच कर रही है, वहीं महापौर ने नगर निगम की ओर से भी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात कही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर की मानेगांव पंचायत के उपयोग के लिए शासकीय मद से पैसा खर्च कर पंचायत भवन का निर्माण किया गया था। जिसमें के कामकाज किये जाते थे लेकिन वर्ष 2013 में मानेगांव पंचायत नगर निगम में मर्ज होने के बाद यह पंचायत लाला लाजपत राय वार्ड में शामिल हो गई और पंचायत भवन नगर निगम जबलपुर की सरकारी संपत्तियों की सूची में शामिल हो गया। उक्त सरकारी पंचायत भवन को आज कुछ लोगों द्वारा तोड़ने की कार्यवाही की जा रही थी। इस बात की खबर जब क्षेत्रीय लोगों को लगी तो मौके पर इकट्ठा हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने जब पंचायत भवन को तोड़ने का विरोध करते हुए तोड़फोड़ में जुटे मजदूरों के ठेकेदार से बात की तो ठेकेदार ने बताया कि रांझी नगर निगम जोन अध्यक्ष दामोदर सोनी और क्षेत्रीय पार्षद के लोगो के द्वारा पंचायत भवन को तोडने का कार्य करवाया जा रहा है। हम तो ठेके पर काम कर रहे हैं। निगमकर्मी और क्षेत्रीय पार्षद के लोगों का नाम सामने आने पर कुछ लोगों ने मामले की सूचना अखिल भारतीय पंचायत परिषद और कांग्रेस पार्टी के नेताओँ को दे दी। इस सूचना पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग तिवारी व ब्लाक कांग्रेस कमेटी राझी जबलपुर के संगठन मंत्री आशुतोष वत्स और बेरोजगारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकित पटेल ने मौके पर पहुंचकर तुड़ाई का काम रुकवाने के साथ ही मामले को लेकर नगर निगम प्रशासन से बात की। निगम अधिकारियों ने बताया कि पंचायत भवन तोडने के लिए किसी को भी नहीं प्रदान की गई है। की शिकायत जगत बहादुर सिंह (अन्नू) महापौर जबलपुर और कमिश्नर नगर निगम जबलपुर से करने के साथ ही रांझी थाना पुलिस को भी लिखित शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि पंचायत भवन की तोड़फोड़ की शिकायत मिली है मामले की जांच की जाएगी उसके आधार पर कार्यवाही होगी। निगम प्रशासन कराएगा एफआईआर:- महापौर जबलपुरइस मामले को लेकर जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह ( अन्नू ) का कहना है कि लाला लाजपतराय वार्ड में स्थित पुराने पंचायत भवन की तोड़फोड़ करने की शिकायत मिली है। पंचायत भवन को तोड़ने की अनुमति विभाग द्वारा नहीं दी गई है। निगम कमिश्नर को जांच कराने और दोषियों पर कार्यवाही करने के लिए कह दिया गया है। इस मामले की जांच कराएंगे और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ नगर निगम की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

कार्यभार संभालते ही एक्शन में आये खरगोन कलेक्टर।बैठक में अनुपस्थित रहने पर 06 अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

संतोष सिंह तोमर भोपाल/खरगोन। जिले के नवागत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज 14 अक्टूबर को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला कलेक्टर का कार्यभार संभालने के साथ ही उन्होंने नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर विधानसभा चुनाव 2023 के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में निर्वाचन कार्य से संबंधित 06 नोडल अधिकारी अनुपस्थित पाए जाने पर उनका एक दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर श्री शर्मा उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी से चुनाव तैयारियों को लेकर औपचारिक चर्चा की और कहा कि जिले में पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारीयां की जाए।उन्होंने बैठक में निर्देशित किया कि चुनाव आचार संहिता के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध रहेगा और कोई भी अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। बिना अनुमति के अवकाश पर जाने और मुख्यालय से बाहर रहने वाले अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री विजय सिंह पंवार, एमपीईबी के कार्यपालन यंत्री, जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रितु अग्रवाल, उप संचालक कृषि श्री मांगीलाल चौहान, सहायक संचालक कृषि श्री प्रकाश ठाकुर एवं जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पाटीदार के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने की निर्देश दिए गए।हम आपको बता दें कि खरगोन जिले के नवागत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा वर्ष 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कलेक्टर श्री शर्मा इसके पूर्व अपर आयुक्त, उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम, भोपाल तथा पदेन अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, ऊर्जा विभाग एवं आयुक्त, उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर कार्यरत रहे थे।

ग्वालियर की हेमलता बनी “मिसेज यूनिवर्स एक्सक्विजिट”।फिलिपींस की धरती पर बढ़ाया भारत देश का मान।97 देशों की महिलाएं हुईं प्रतियोगिता में शामिल।

संतोष सिंह तोमरग्वालियर। कहते हैं परिश्रम के साथ अगर दुआ भी हो तो सफलता कदम चूमती है। ग्वालियर की पचास वर्षीय हेमलता जैन के साथ भी कुछ ऐसा ही है। पिछले महीने 28 सितंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय मिसेज प्रतियोगिता’ में हिस्सा लेने हेमलता जब फिलिपींस जा रहीं थीं। तब उन्होंने भारत के 140 करोड़ लोगों के आशीर्वाद की बात की थी। बाकी परिश्रम उनका था। हेमलता भले ही मिसेज यूनिवर्स न बन पाई हों लेकिन ‘मिसेज यूनिवर्स एक्सक्विजिट’ का खिताब जरूर उन्होंने अपने नाम कर लिया। यह उनके व देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।प्रतियोगिता में कुल 97 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया, जो सात दिन चली। एक अक्टूबर को भव्य स्वागत किया गया। पहले दिन फैशन शो के साथ परिचय का कार्यक्रम रहा। फिर क्वींस बाल ईवनिंग में सभी प्रतियोगियों ने खास तरह की पोशाक पहन रखी थी। यह अपने आप में भव्य एवं अनूठा चेरिटी ईवेंट था। जिसमें वूमन हिंसा के वीसीके लिए victullms के लिए डोनेशन दिया गया। फोरम डे पर हेमलता ने ऑरगन डोनेशन पर भाषण दिया। इसके साथ ही वीडियो प्रजेंटेशन भी दिया। जिसे बहुत सराहा गया। अपने भाषण में उन्होंने अंगदान पर बात करते हुए कहा कि अंगदान सबसे बड़ा महादान है। क्योंकि हम अपनी जिंदगी जी चुके होते हैं उसके बाद हमारे ही ऑर्गन दूसरों को नई लाइफ देने का काम करते हैं तो फिर इस महान कार्य में क्यों पीछे रहा जाए। उनकी इस सकारात्मक सोच ने निर्णायकों का दिल जीत लिया और वे मिसेज यूनिवर्स एक्सक्विजिट खिताब की हकदार बन गईं।निर्णायक मंडल की टीम की सदस्य ने जब हेमलता के सिर पर ताज सजाकर “मिसेज यूनिवर्स एक्सक्विजिट” का खिताब प्रदान किया तो दुनियाभर की प्रतिभागियों ने खुले दिल से उनका स्वागत किया। इस खिताब के साथ ही जहां हेमलता ने ग्वालियर का मान बढ़ाया वहीं देश की जन सेवा की सोच और नारी सम्मान के प्रति उनके भाव को दुनिया को दिखाया।हेमलता जैन ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी ट्रेनर मीनाक्षी माथुर को देते हुए बताया कि सुदूर विदेशी धरती पर प्रतियोगी के तौर पर उपस्थित होना मेरे लिए एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन मेरी ट्रेनर मिनाक्षी माथुर की उपस्थिति मेरे लिए वरदान साबित हुई। उन्होंने हर कदम पर मेरा हौसला बढ़ाया। जिससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और उसी की बदौलत मैं यह खिताब हासिल कर पाई। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता ने मेरे अंदर एक नई नारी को जन्म दिया है जो आत्मविश्वास से परिपूर्ण है। अब में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर अपने जिंदगी को सकारात्मक रूप में दूसरों की सेवा के लिए जीना पसंद करूंगी।

कर्मवीर शर्मा खरगोन व भास्कर लक्षकार रतलाम जिला कलेक्टर नियुक्त।दो दिन पहले ही हटाये गए थे दोनों जिलों के कलेक्टर।चुनाव आयोग ने पुरानी शिकायतों पर किया फेरबदल।

संतोष सिंह तोमरभोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पुरानी शिकायतों और बड़े नेताओं से नजदीकी के चलते चुनाव आयोग द्वारा किये गए फेरबदल के कारण खाली हुए खरगोन व रतलाम जिलों में शनिवार शाम नये कलेक्टरों की नियुक्ति कर दी गई। चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने दोनों जिलों में कलेक्टर की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत आईएएस कर्मवीर शर्मा को खरगोन जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। जबकि आईएएस अफसर भास्कर लक्षकार को रतलाम जिला कलेक्टर पदस्थ किया गया है। नवनियुक्त दोनों जिला कलेक्टरों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।जिला कलेक्टर खरगोन बनाये गए कर्मवीर शर्मा और रतलाम जिला कलेक्टर नियुक्त हुए भास्कर लक्षकार दोनों ही 2010 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। कर्मवीर शर्मा इसके पहले “अपर आयुक्त, उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम, भोपाल तथा पदेन अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, ऊर्जा विभाग एवं आयुक्त, उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश,भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)” के पद पर पदस्थ थे। जबकि रतलाम कलेक्टर बनाये गए आईएएस भास्कर लक्षकार वर्तमान में “वि.क.अ. सह आयुक्त सह संचालक, संस्थागत वित्त एवं अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग” का दायित्व संभाल रहे थे।हम आपको बता दें कि 2012 बैच के प्रमोटी IAS आईएएस व खरगोन कलेक्टर शिवराज वर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी हैं और उनके पारिवारिक संबंध हैं। इसकी शिकायत पूर्व में भी हुई थी और बड़वानी में पदस्थापना के दौरान भी शिवराज वर्मा के खिलाफ शिकायत हुई थी। वर्मा की पदस्थापना चार माह पहले ही खरगोन कलेक्टर के रूप में की गई थी। जबकि 2011 बैच के प्रमोटी आईएएस नरेंद्र सूर्यवंशी निवाड़ी जिले में कलेक्टर रहने के दौरान विवादों में आए थे। वे विधानसभा उपचुनाव के दौरान निवाड़ी कलेक्टर रहे हैं, तब कांग्रेस ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। वहीं पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने इनके खिलाफ खाद वितरण मामले में गड़बड़ी पर विधायक के खिलाफ FIR कराए जाने पर शिकायत की थी। आईएएस नरेंद्र सूर्यवंशी को भी चार माह पहले रतलाम पदस्थ किया गया था। निर्वाचन आयोग ने चुनाव में किसी तरह की विपरीत स्थिति न बने, इसलिए पहले ही दोनों अधिकारियों को हटा दिया था।

खाली पड़े भिंड व जबलपुर जिले को मिले नए पुलिस कप्तान।आदित्य प्रताप सिंह जबलपुर और असित यादव भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक नियुक्त।चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने की आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति।

संतोष सिंह तोमरभोपाल। मध्यप्रदेश के भिंड और जबलपुर जिले में दो दिन पहले खाली हुए पुलिस अधीक्षक पद पर नए आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग के निर्देश पर गृह विभाग ने शुक्रवार को दोनों जिलों में एसपी के नियुक्ति की घोषणा कर दी है। आदित्य प्रताप सिंह (I.P.S.) को जबलपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। वहीं, डॉ. असित यादव (I.P.S.) को भिंड जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। बता दें कि दोनों जिलों के एसपी को चुनाव आयोग के निर्देश के बाद हटाया गया था। इससे पहले जबलपुर में तुषारकांत विद्यार्थी और भिंड में मनीष खत्री पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे। 2011 बैच के आईपीएस हैं दोनों पुलिस अधीक्षकजबलपुर पुलिस अधीक्षक बनाये गए आदित्य प्रताप सिंह 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं। इससे पहले वो हरदा और धार जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। वहीं, डॉ.असित यादव भी 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। भिंड जिले का एसपी बनाए जाने से पहले वो उमरिया और बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके थे। मौजूदा समय में वे सेनानी 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना में पदस्थ थे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए गृहविभाग की द्वारा जारी आदेश में जल्द से जल्द कार्यभार संभालने को कहा गया है। कांग्रेसी नेताओं की शिकायत पर हुआ बदलावभिंड व जबलपुर दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं की तरफ से चुनाव आयोग के पास शिकायत आई थी। इन शिकायतों के साथ ही आयोग ने उनके कार्यकाल के बैकग्राउंड के देखते हुए हटाने का निर्देश जारी किया था। जिसके बाद बुधवार को देर रात गृहविभग ने आर्डर जारी किया था। बता दें कि आचार संहिता लगने के बाद राज्य सरकार के पास अधिकारियों के तबादले का अधिकार नहीं होता है बल्कि चुनाव आयोग के निर्देश पर ही अधिकारियों का ट्रांसफर या नई नियुक्ति की जाती है।

राजमाता विजया राजे सिंधिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

Vijyaraje Scindia; Gwalior; Madhya Pradesh;

Vijaya Rajje Scindia was paid homage by all the BJP leaders, including Prime Minister Narendra Modi.

प्रियदर्शनी राजे और महाआर्यमन ने किया राजमाता का पुण्य स्मरण।

Priyadarshni Raje; Gwalior News; Gwalior

Priyadarshini Raje and Maharyaman performed the holy remembrance of the queen mother. विजयाराजे सिंधिया की 104वीं जयंती पर अम्मा महाराज की छत्री में श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे सैकड़ों नेता।प्रियदर्शनी राजे और महाआर्यमन ने किया राजमाता का पुण्य स्मरण” संतोष सिंह तोमरग्वालियर। जनसेवा के लिए राजपथ से लोकपथ का मार्ग चुनने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 104वीं जयंती गुरुवार को मनाई गई।राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के अवसर पर सिंधिया परिवार की ओर से प्रियदर्शनी राजे और महाआर्यमन सिंधिया ने कटोराताल थीम रोड स्थित छत्री परिसर में पहुंचकर करुणा की मूर्ति राजमाता विजयराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते भागदौड़ में व्यस्त केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिन की शुरुआत अपनी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए की। श्री सिंधिया ने अपने बचपन की एक फोटो ‘जिसमें उनकी दादी विजयाराजे सिंधिया उन्हें अपनी गोद में लिए हुए हैं।’ सोशल मीडिया X (एक्स) पर शेयर करते हुए लिखा “अपने सीधे-सरल स्वभाव और लोकसेवा के प्रति समर्पण के कारण मेरी आजीअम्मा आज भी मध्य प्रदेश और देश के कण-कण और जन-जन के दिलों में बसती हैं। राष्ट्र सेवा को अपनी प्राथमिकता मानने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी भारतीय जनसंघ एवं भाजपा की आधार स्तंभ थी, जिन्होंने भारतीय राजनीति को एक नई पहचान देने का कार्य किया। वह आज भी हर घड़ी प्रकाशपुंज की भांति मेरा मार्गदर्शन करती हैं। उनकी जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका आशीर्वाद सदैव मेरे मध्य प्रदेश पर बना रहे, यही प्रार्थना है।”छत्री परिसर में सुबह से आदरांजलि अर्पित करने वालों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। दोपहर तक ग्वालियर-चंबल अंचल के अनेक नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शां को जीवन में अपनाकर राजमाता के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

शाहपुर पुलिस 15 लाख रुपए कीमत के 1118 गांजे के पौधे (230 किलो) जप्त किए

बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब, हथियार व मादक पदार्थों के क्रय विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग की जा रही है थाना शाहपुर पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती पकड़ने में सफलता प्राप्त मिली है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह के मार्गदर्शन में शाहपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। थाना शाहपुर पर उपनिरीक्षक अजय सिंह चौहान को जंगल में पहाड़ी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई, आरोपी के विरुद्ध थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 1198/23 धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं उसके कब्जे के खेत से अवैध रूप से लगाए गए कुल 1118 गांजे के पौधे जो वजन में 230 किलोग्राम कीमती करीबन 15.00 लाख रुपए के मिले जिन्हें विधिवत जप्त किया गया।

स्कूटी में शराब रखकर कर रहा था ग्राहक का इंतजार कोतवाली पुलिस ने दबोचा लगभग 18000 की अवैध शराब जप्त

मनमोहन नायक कटनी । जिले में अवैध शराब का व्यापार फल फूल रहा है कार्यवाही होने के बाद भी निरंतर यह सिलसिला जारी है हालांकि समय-समय पर कार्यवाही की जाती है इसी कड़ी में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में भ्रमण व चैकिंग की जाकर आदर्श आचार संहिता में जारी दिशा निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज सुबह करीब 05-05.30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खिरहनी फाटक ब्रिज के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की स्कूटी में अवैध रूप से शराब रखे हुए है और किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली कटनी से सउनि. प्रमोद गौतम को हमराह स्टाफ के रवाना किया गया। पुलिस के वाहन को देखकर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा गाड़ी से भागने का प्रयास किया गया परंतु टीम के द्वारा घेराबंदी करके उसे पकड़ा गया। संदेही व्यक्ति सफेद रंग की एक्टिवा गाड़ी क्र. MP21MP0154 साथ में लिए था। संदेही से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम विजय शंकर उर्फ राजुकमार निषाद पिता दयाषंकर निषाद उम्र 50 वर्ष नि. नई बस्ती जयनारायण निषाद के घर के पास कटनी का होना बताया। संदेही की तलाषी लेने पर एक्टिवा गाड़ी में सामने की तरफ एक बोरी में 150 पाव प्लेन देषी मदिरा एवं 150 पाव लाल मसाला देषी शराब कुल 300 पाव देषी मदिरा कीमती 18000 रू के पाए गए। आरोपी से शराब कब्जे में रखने के संबंधी दस्तावेजों की मांग किए जाने पर कोई भी दस्तावेज होना नही बताया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का घटित करना पाए जाने पर मौके पर ही समक्ष स्वतंत्र गवाहान के अवैध मदिरा को सीलबंद कर, अपराध में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा क्रमांक MP21 MP 0154 एवं आरोपी को थाना लाया गया। आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 718/2023 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेष किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम- विजय शंकर उर्फ राजुकमार निषाद पिता दयाषंकर निषाद उम्र 50 वर्ष नि. नई बस्ती जयनारायण निषाद के घर के पास कटनी बरामद माल व कीमत- 150 पाव देषी प्लेन व 150 पाव देषी मसाला कुल 300 पाव कीमती 18000 रू एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क्र. MP21 MP 0154 कीमती 80000 रू अवैध शराब पर की गई कार्यवाही

लापरवाही पड़ी महंगी सचिव को थमाया नोटिस, कोताही बरतने को लेकर शिक्षा विभाग में चार लोगों को स्पष्टीकरण देने को कहा

मनमोहन नायक कटनी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रशाद द्वारा मंगलवार को विजयराघवगढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत देवरी मझगवां में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही नहीं किया जाना पाये जाने पर अनुविभागीय अधिकारी और रिटर्निंग ऑफीसर विजयराघवगढ़ महेश मंडलोई ने ग्राम पंचयत देवरी मझगवां के सचिव हरिशंकर अवस्थी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सचिव को जारी कारण बताओ नोटिस में जवाब 24 घंटे के अंदर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। समयावधि में मातृत्व अवकाश स्वीकृत नहीं किये जाने के कारण विधानसभा निर्वाचन 2023 के सफल क्रियान्वयन हेतु 18 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न होनें के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा तीन प्राचार्य सहित एक संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी कारण बताओं नोटिस मंे पुष्पलता लोघी प्राथमिक शिक्षक शाला प्राथमिक शाला पटोरीखुर्द द्वारा 19 जून से 16 दिसंबर तक कुल 180 दिवस का मातृत्व अवकाश में होने संबंधी आवेदन बिना सक्षम स्वीकृति आदेश के 22 सितंबर को प्रस्तुत किया गया है। किंतु प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंहुडी बाकल विकासखण्ड बहोरीबंद द्वारा प्राथमिक शिक्षक श्रीमती पुष्पलता लोघी का समयावधि मे मातृत्व अवकाश स्वीकृति आदेश जारी नहीं किये जाने के कारण आयोजित 1 दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण में व्यवधान उत्पन्न होनें के कारण इसी तरह पूजा डेहरिया प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक कन्या शाला पहाडी द्वारा 19 सितंबर से 18 मार्च 2024 तक का मातृत्व अवकाश स्वीकृत होने संबंधी आवेदन बिना सक्षम स्वीकृति आदेश के 16 सितंबर को दिया गया। किंतु प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय पिपरौंध विकासखण्ड कटनी द्वारा प्राथमिक शिक्षक श्रीमती पूजा डेहरिया का समयावधि मे मातृत्व अवकाश स्वीकृति आदेश जारी नहीं किये जाने के कारण आयोजित 1 दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण में व्यवधान उत्पन्न हुआ। नीतू वर्मा उच्चतर माध्यमिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरौंध द्वारा 24 जुलाई से 180 दिवस तक मातृत्व अवकाश में होने संबंधी आवेदन 21 सितंबर को दिया गया। किंतु प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय पिपरौंध विकासखण्ड कटनी द्वारा प्राथमिक शिक्षक श्रीमती पूजा डेहरिया का समयावधि मे मातृत्व अवकाश स्वीकृति आदेश जारी नहीं किये जाने के कारण आयोजित 1 दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण में व्यवधान उत्पन्न होनें का लेख किया गया है। जबकि पूनम तिवारी प्राथमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला पडखुरी तहसील विजयराघवगढ़ द्वारा 2 सितंबर से 28 फरवारी 2024 तक का मातृत्व अवकाश में होनें संबंधी आवेदन 20 सितंबर को कार्यालय कलेक्ट्रेट में दिया गया था। विधानसभा निर्वाचन 2023 के सफल क्रियान्वयन हेतु 18 से 23 सितंबर तक एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण पूर्व से नियत होनें एवं कार्यालय प्रमुख को सूचना देने के पश्चात भी 18 सितंबर को श्रीमती पूनम तिवारी का मातृत्व अवकाश संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवराकला द्वारा स्वीकृत कये जाने से 1 दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण में व्यवधान उत्पन्न हुआ।

इंदौर, केयर सीएचएल अस्पताल की पहली मंजिल के ICU में लगी भीषण आग

इंदौर। बुधवार रात करीब रात 9.30 बजे की है। घटना के समय उस वार्ड में पांच और पहली मंजिल पर 35 मरीज भर्ती थे। शार्ट-सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए । मरीजों को अन्य वार्ड में शिफ्ट करने के साथ ही आग बुझा ली गई थी। कुछ मरीजों को कैज्युलटी में शिफ्ट किया गया। हालत को नियंत्रण करने में करीब आधे घंटे घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। केयर सीएचएल अस्पताल की पहली मंजिल के ICU वार्ड में भीषण आग लग गई। जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वार्ड में धुआं भरने से लोगों को सांस लेने में मुश्किल होने लगी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आ पहुंची तब बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आयकर विभाग की टीम ने शहर के घी कारोबारी के ठिकानों पर की छापेमारी

ग्वालियर, आचार सहिंता लगते ही आयकर विभाग सक्रिय है, आयकर विभाग की टीम ने शहर के घी कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की, आयकर विभाग की टीम के अधिकारी घी कारोबारी के घर और फैक्ट्री पर अलग अलग दस्तावेज खंगाले है। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर में मैना वाली गली ऑफिस, मालनपुर फैक्ट्री पर आयकर विभाग की टीम आज बुधवार सुबह घी कारोबारी एवं मोहन ट्रेडिंग कंपनी के संचालक मोहन लाल के ठिकानों पर छापा मारा , टीम ने मैना वाली गली में मोहन ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस पर कार्रवाई की वहीं दूसरी टीम मालनपुर स्थित फैक्ट्री पर छापा मारने पहुँची है।

ग्वालियर आ रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण, अतुल प्रधान व रविन्द्र भाटी को मुरैना पुलिस ने हिरासत में लिया।

संतोष सिंह तोमर ग्वालियर। ग्वालियर गुर्जर ओबीसी एवं अन्य समुदाय द्वारा कथित रूप से किया जा रहे जेल भरो आंदोलन में शामिल होने के लिए आ रहे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण को उनके अन्य साथियों के साथ मुरैना में ही हिरासत में ले लिया गया है। ग्वालियर में आंदोलन में शामिल होने के लिए आ रहे थे। चद्रशेखर रावण को मध्य प्रदेश राजस्थान के बॉर्डर यानी चंबल की राजघाट पर हिरासत में ले लिया है। अभी मुरैना और ग्वालियर पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर वार्तालाप कर रहे हैं, लेकिन चंद्रशेखर रावण आंदोल में जाने के लिए अड़े हुए हैं। हम आपको बता दें की कुछ दिन पहले ग्वालियर में आयोजित गुर्जर महापंचायत के दौरान ग्वालियर कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे गुर्जर समाज के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय में जमकर पथराव व तोड़फोड़ करने के साथ ही शहर में कई स्थानों पर उपद्रवियों ने जमकर हंगामा और मारपीट की थी। जिसमे कई पुलीसकर्मियों को चोटें भी आईं थीं और पुलिस को इन उपद्रवियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करने के साथ ही बल प्रयोग भी करना पड़ा था। इस हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने गुर्जर समाज के कई नेता व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए थे। इन मामलों में पुलिस ने करीब दो दर्जन से से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उपद्रवियों पर हुई कार्यवाही को खिलाफ भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण और यूपी के विधायक अतुल प्रधान व राजेन्द्र सिंह भाटी ने ग्वालियर में आज हजारों लोगों को साथ लेकर जेल भरो आंदोलन की घोषणा की थी। मध्य प्रदेश में लागू चुनाव आचार संहिता के चलते पुलिस प्रशासन ने धारा 144 लगा रखी है। आचार संहिता का उलंघन करते हुए होने वाले इस आंदोलन को प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी है। इस आंदोलन के विरोध में पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार की सुबह से ही कड़ी मुस्तैदी की जा रही थी। ग्वालियर की सीमाओं से लगे हुए अन्य जिलों से भी संपर्क साधा जा रहा था। तभी पुलिस को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण के मुरैना की तरफ से आने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने मुरैना पुलिस से सूचना का आदान प्रदान करते हुए चंद्रशेखर रावण, रविंद्र भाटी, अतुल प्रधान को चंबल नदी के पास से ही हिरासत में ले लिया है। मुरैना पुलिस ने इन्हें सराय छोला थाना क्षेत्र के अल्लाबेली चौकी पर बने चेकिंग पॉइंट पर ही हिरासत कर लिया था। उनसे पूछताछ की जा रही है। चंबल के राजघाट पर ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल और ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। इसके बाद चंद्रशेखर रावण और अतुल प्रधान आदि से मुरैना और ग्वालियर का पुलिस प्रशासन बातचीत कर रहा है, लेकिन बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर रावण ग्वालियर में आने के लिए अड़ा हुआ है। मौके पर 1000 की संख्या में पुलिस बल मौजूद है। अगर चंद्रशेखर रावण ग्वालियर में आने की जिद करता है, तो प्रशासन उसकी गिरफ्तारी कर सकता है।

रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर ने महादेव ऐप घोटाले में आरोपों का किया ज़ोरदार खण्डन।

दिल्ली – श्री रवि उप्पल और श्री सौरभ चंद्राकर हाल ही में महादेव बुक सट्टेबाजी एप्लिकेशन को लेकर गंभीर आरोपों में घिरे हैं, उन्होंने कथित सट्टेबाजी रैकेट के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। वे ग़लत आरोप लगाए जाने और इस ऑपरेशन के मास्टरमाइंड के रूप में चित्रित किए जाने पर गहरा खेद व्यक्त करते हैं। उनका दावा है कि ये दावे पूरी तरह से निराधार हैं और कानून का पालन करने वाले दो नागरिकों की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका मानना है कि जांच अपर्याप्त है और सच्चाई सामने लाने के बजाय यह बलि का बकरा बनाने पर केंद्रित है। वे इस बात पर ज़ोर देते हैं कि केवल एक आरामदायक जीवनशैली जीने का मतलब यह नहीं है कि वे अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। प्रतिष्ठा क्षति और अनुचित उत्पीड़न के मद्देनजर, श्री उप्पल और श्री चंद्राकर ने इस मामले की परिश्रमपूर्वक जानकारी जुटाई है। उनके निष्कर्ष, विश्वसनीय सूत्रों से सावधानीपूर्वक प्राप्त किए गए, स्पष्ट रूप से महादेव बुक सट्टेबाजी एप्लिकेशन के पीछे के संचालक के रूप में श्री सुभम सोनी की ओर इशारा करते हैं। विश्वसनीय दस्तावेजों और सूत्रों के अनुसार, श्री सोनी सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में पंजीकृत ‘महादेवबुक मार्केट्स लिमिटेड’ नामक कंपनी के माध्यम से काम करते हैं। वह ‘मा-हादेवबुक मार्केट्स लिमिटेड बोर्ड’ में शेयरधारक और निदेशक का पद संभालते हैं, जो निर्णायक रूप से उन्हें इस ऑपरेशन के प्रमुख वास्तुकार के रूप में स्थापित करता है। श्री उप्पल और श्री चंद्राकर के पास अपनी बेगुनाही के दावों का समर्थन करने वाले पर्याप्त सबूत हैं, जिन्हें वे आवश्यकतानुसार प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं।उन्होंने सभी मीडिया आउटलेट्स और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इन तथ्यों पर विचार करने, प्रचलित नैरेटिव को सुधारने का आग्रह किया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet