admin
Nuh Violence: नूंह में कर्फ्यू तो गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144, दिल्ली-राजस्थान भी अलर्ट मोड पर
हरियाणा के नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल द्वारा निकाली गई ब्रजमंडल 84 कोस शोभा यात्रा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ। नूंह के नल्हड़ स्थित नलहेश्वर महादेव मंदिर से यात्रा शुरू होते ही नारेबाजी और पथराव होने लगा। बताया जा रहा है कि नूंह-मेवात में हुई हिंसा में 24 ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं, दो होमगार्ड समेत तीन लोगों की मौत की खबर है। Trending Videos नूंह में कर्फ्यू तो गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144नूंह-मेवात में हुई हिंसा ने धीरे-धारे आसपास के जिलों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में भी हालात सही नहीं हैं। जहां नूंह में कर्फ्यू लगा दिया गया है, वहीं बाकि तीनों जिलों में धारा 144 लागू है। वहीं दिल्ली, राजस्थान भी अलर्ट मोड पर हैं। गुरुग्राम के बाद फरीदाबाद के सभी स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश दिया गया है। सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रहा है। सोहना, मानेसर और पटौदी में इंटरनेट बंदसोहना, मानेसर और पटौदी में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। मेवात में इंटरनेट बंद है। नूंह में कर्फ्यू लगा है। गुरुग्राम के जिलाधीश एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने जिले में कानून का पालन कराए जाने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-144 लागू की है। इस विषय में सोमवार शाम जिलाधीश की ओर से निर्देश जारी किए गए। अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां नूंह पहुंचीअर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां नूंह पहुंच गई हैं। छह कंपनियां और भी पहुंचेंगी। वहीं नूंह के आसपास के सभी जिलों में भी हालात सामान्य हैं। फरीदाबाद,पलवल और गुरुग्राम में एहतियात के तौर पर धारा 144 लगाई गई है। इन जिलों में कहीं पर कर्फ्यू नहीं लगाया गया है। वहीं सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, कुछ ही देर में सोहना में पीस कमेटी की बैठक होगी। रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियां मिलींहरियाणा सरकार ने नूंह जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार से रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियां मांगी थीं। केंद्र सरकार ने 20 कंपनियां भेज दी हैं। इन कंपनियों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जा रहा है।
नूंह हिंसा के बाद गुरुग्राम की मस्जिद में लगाई आग, नायब इमाम की हत्या, कई नूंह हिंसा के बाद गुरुग्राम की मस्जिद में लगाई आग, नायब इमाम की हत्या, कई गिरफ़्तारगिरफ़्तार
इस हमले में मस्जिद के इमाम की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. मस्जिद की प्रबंधन समिति के चेयरमैन असलम ख़ान ने बीबीसी से कहा, ”इस हमले में मस्जिद के इमाम मोहम्मद साद की मौत हो गई है.” गुरुग्राम के डीसीपी ईस्ट नीतीश अग्रवाल ने बीबीसी से इस हमले की पुष्टि की है. उन्होंने कहा, “मस्जिद के नायब इमाम की हमले में मौत हुई है. इस घटना के संबंध में एफ़आईआर दर्ज की गई है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.” डीसीपी के मुताबिक़, “जिस समय मस्जिद पर हमला हुआ, पुलिस बल वहाँ सुरक्षा में तैनात थे लेकिन हमलावरों की संख्या बहुत ज़्यादा थी और उन्होंने अचानक गोली चला दी थी. पुलिस घटना से जुड़े वीडियो जुटा रही है और हमलावरों की पहचान की जा रही है. कुछ संदिग्ध हमलावरों को हिरासत में भी लिया गया है.” डीसीपी के मुताबिक़ समूचे गुरुग्राम में बीती रात की इस घटना के बाद से सांप्रदायिक हिंसा की कोई ख़बर नहीं है. इमाम साद के भाई शादाब अनवर ने बीबीसी से बात करते हुए बताया, “मैं अपने भाई का बस चेहरा ही देख पाया हूँ. अभी हम मोर्चरी पर हैं. मेरे भाई पिछले सात महीने से इस मस्जिद के इमाम थे. मेरे भाई की उम्र महज़ 22 साल थी.” शादाब ने बीती रात साढ़े 11 बजे साद से बात की थी. वो बताते हैं, “हम मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. आज मेरे भाई को वापस घर लौटना था. उसका टिकट था. मैंने उसे फ़ोन करके समझाया कि अभी माहौल ठीक नहीं है. जब तक हालात सामान्य ना हो मस्जिद से बाहर ना निकले.
राजनीति के महत्वपूर्ण विषय
इस ब्लॉग में हम राजनीति के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे और उनके प्रभाव को समझेंगे।
व्यापार और अर्थव्यवस्था की खबरें
इस ब्लॉग में हम व्यापार और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरें प्रस्तुत करेंगे और उनका विश्लेषण करेंगे।
मनोरंजन की दुनिया
इस ब्लॉग में हम मनोरंजन की दुनिया के बारे में चर्चा करेंगे और नवीनतम फिल्मों, टीवी शोज, और म्यूजिक की खबरें प्रस्तुत करेंगे।
स्वास्थ्य और जीवनशैली
इस ब्लॉग में हम स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़ी जानकारी और सुझाव प्रस्तुत करेंगे।
बच्चों के नाश्ते में मरी छिपकली निकलने के बाद करीब एक दर्जन बच्चे बीमार
कटनी जिले की रंगनाथ नगर वेद पाठशाला में बच्चों के नाश्ते में मरी छिपकली निकलने के बाद करीब एक दर्जन बच्चे बीमार हो गए। यहां वेद पुराण की पढ़ाई करने वाले छात्रों के खाने में छिपकली निकली। जिसके बाद 13 छात्र उल्टी और सिर दर्द की समस्या के चलते जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। बता दें कि इस वेद पाठशाला में जिले के अलावा बाहर से भी आकर भी बहुत से बच्चे पढ़ाई करते हैं। कलेक्टर अवि प्रसाद ने इस पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है।
भास्कर अपडेट्स:गुजरात AAP संयोजक गोपाल इटालिया दिल्ली में हिरासत में लिए गए, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक गोपाल इटालिया को दिल्ली में हिरासत में ले लिया गया है। इटालिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए गोपाल इटालिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। यहीं से दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस उन्हें सरिता विहार थाने लेकर गई है।इधर, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW ) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक गोपाल इटालिया को दिल्ली में हिरासत में ले लिया गया है। इटालिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए गोपाल इटालिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। यहीं से दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस उन्हें सरिता विहार थाने लेकर गई है।इधर, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW ) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक गोपाल इटालिया को दिल्ली में हिरासत में ले लिया गया है। इटालिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए गोपाल इटालिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। यहीं से दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस उन्हें सरिता विहार थाने लेकर गई है।इधर, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW ) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
MP : CM के सामने हंगामा किया तब हुई बुजुर्ग की सुनवाई
बैतूल। आठ एकड़ जमीन के लिए एक बुजुर्ग को रिश्तेदारों ने कागजों में मार डाला और उसकी जमीन हड़प ली। ये बुजुर्ग अब खुद को जिंदा साबित करने के लिए पिछले 17 साल से सिस्टम से लड़ रहा है। चौंकाने वाली ये कहानी बैतूल में मुलताई तहसील के तांईखेड़ा गांव के तिलकचंद धाकड़ की है। जो दिसंबर 2004 से सरकार के राजस्व रिकॉर्ड में मर चुके हैं। इसके बाद फौतीनामा के जरिए उसके नाम की संपत्ति दूसरों के नाम स्थानांतरित हो गई। पीड़ित ने न्याय पाने के लिए हाल में ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में हंगामा कर न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़ित ने दैनिक भास्कर से साझा किया जिंदा होने के बाद भी मृत घोषित होने का पूरा किस्सा… पटवारी, पत्नी और बेटे पर FIR दर्ज इस मामले को लेकर CM शिवराज की सभा में हंगामे के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आई। मुलताई पुलिस ने पटवारी हरिदास क्षीर सागर और पूनम उइके के साथ ही किसान की पत्नी सावित्री बाई और बेटे राजू किराड़ के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। FIR में कहा गया है कि दोनों पटवारियों ने नामांतरण प्रकरण की सूक्ष्म जांच किए बिना फौती नामांतरण दर्ज कर दिया था। इस नामांतरण के समय संशोधन पंजी में किसान की पत्नी सावित्री और बेटे राजू के हस्ताक्षर भी होना पाया गया। इसके अलावा दोनों ने किसान के मृत होने के संबंध में एक झूठा शपथ पत्र भी दिया था, जिसके आधार पर इन चारों पर FIR की गई है। शिकायतें 60, सुनवाई कहीं नहीं तिलकचंद के बेटे विजय धाकड़ का कहना है कि तहसील कार्यालय से लेकर सीएम ऑफिस तक करीब 60 बार शिकायत कर चुके हैं। 24 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में पेंडिंग है। विजय धाकड़ का कहना है कि मूलरूप से वह किराड़ समाज का है। 2004 में उसके पिता को रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया था। रिश्तेदारों ने षड्यंत्र कर प्रशासन को गुमराह कर 8 एकड़ जमीन फौतीनामा के आधार पर किसी और के नाम स्थानांतरित करा दिया। षड्यंत्रकारों ने उनके पास जमीन नहीं छोड़ी। अब उन्हें दूसरों की मजदूरी करने के लिए छोड़ दिया। सिविल न्यायालय में चल रहा मामला मुलताई SDM हरसिमरन प्रीत कौर ने बताया कि तिलकचंद धाकड़ का मामला सिविल न्यायालय में चल रहा है। जांच में पता चला कि 2004 में फौतीनामा गलत हुआ है। उस समय एक पटवारी हरिदास श्रीसागर ने ये फौतीनामा किया था। उसमें हस्ताक्षर हरिदास के नहीं हैं, बल्कि एक ट्रेनी महिला पटवारी हरिदास से ट्रेनिंग ले रही थी, उसने हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने यह भी बताया कि 2018-19 में SDM कार्यालय मुलताई से फौती नामांतरण निरस्त कर दिया गया था। मामले में दूसरे पक्ष ने कमिश्नर कार्यालय में अपील कर दी थी। इस कार्यालय के आदेश के बाद फौतीनामा आज भी अस्तित्व में है। सीएम के सामने भी किया हंगामा 12 फरवरी को बैतूल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कार्यक्रम था। तिलकचंद धाकड़ और उसके बेटे विजय धाकड़ सीएम से मिलने आए थे। जब मिलने नहीं दिया गया, तो जमकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद से ही तिलकचंद धाकड़ का मामला सुर्खियों में आ गया। जिसके बाद आनन-फानन में FIR की कार्रवाई की गई है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने हंगामे का वीडियो ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा था।
MP के 3 युवाओं के लिए मसीहा बने सोनू सूद
रीवा। कोरोना काल में मसीहा बनकर उभरे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अब भी दिल खोलकर लोगों की मदद कर रहे हैं। अब उन्होंने MP के तीन युवाओं के ऑर्गन ट्रांसप्लांट का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। तीनों गरीब घर से है। सोनू ने 13 फरवरी को रीवा से तीनों को सूरत बुलवाकर वहां किरण हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। ऑर्गन ट्रांसप्लांट के बाद तीनों को नई जिंदगी मिल सकेगी। अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंजबिहारी ने बताया कि बिजलीकर्मी के जले हाथों, किसान के कटे हाथ और एक्सीडेंट में पैर खो चुके युवक का इलाज सूरत में हो रहा है। तीनों ने शासन-प्रशासन से मदद मांगी, पर किसी ने नहीं सुनी। युवाओं को इलाज मिल जाए तो एक बार फिर अपने घरों की जिम्मेदारी उठा सकेंगे। कुंज बिहारी ने सोनू सूद को ट्वीट कर इलाज के लिए मदद मांगी थी। हादसे में खोया पैर देवतालाब (रीवा) के प्रवीण तिवारी ने बताया कि 8 फरवरी 2021 को वह हादसे का शिकार हो गए थे। डॉक्टरों ने पैर काट दिया। मध्यप्रदेश में सही इलाज नहीं मिला तो एक साल से रायपुर एम्स में इलाज करा रहा था। अभी तक शासन से कोई मदद नहीं मिली। अब सूरत में पैर लगेगा। थ्रेसर से कट गया था हाथ नईगढ़ी (रीवा) के कमलाकर कुशवाहा ने कहा कि सालभर पहले थ्रेसर से हाथ कट गया था। सरपंच ने कुंज बिहारी तिवारी से संपर्क किया। फिर सोनू सूद तक हमारी बात पहुंचाई। उम्मीद है कि हाथ लगते ही हमारा जीवन सही हो जाएगा। हम फिर से उसी तरह कार्य करने लगेंगे। बिजली लाइन पर काम करते हुए झुलसे दोनों हाथ लौआ (रीवा) निवासी यदुवंश प्रसाद विश्वकर्मा का कहना है कि वह बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी थे। लाइन पर काम करते समय हादसे का शिकार हो गए। जिससे दोनों हाथ झुलस गए। बिना हाथ घर चलाना मुश्किल हो रहा है। रीवा के जनप्रतिनिधियों में दूरदर्शिता की कमी है। नहीं तो दूसरे शहरों में न भटकना पड़ता।
MP : कौन बनेगा नया डीजीपी , दो नाम सबसे आगे
भोपाल। मध्यप्रदेश में अगला पुलिस महानिदेशक कौन होगा, इसको लेकर अभी उच्चस्तर पर ही मंथन चल रहा है। वर्तमान डीजीपी विवेक जौहरी के कार्यकाल को खत्म होने में अब एक महीने का समय भी नहीं बचा है। बावजूद इसके नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव अभी तक यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन UPSC को नहीं भेजा जा सकता है। आमतौर पर राज्य सरकार द्वारा डीजीपी की नियुक्ति के लिए यूपीएससी को आईपीएस अफसरों के नाम का पैनल तीन महीने पहले भेज दिया जाता है। सोशल मीडिया पर पैनल यूपीएससी को भेजे जाने की सूचना वायरल हो रही है। इसका गृह मंत्रालय ने खंडन किया है। गृह विभाग के एसीएस राजेश राजौरा ने कहा कि डीजीपी के लिए नामों की जानकारी यूपीएससी को भेजे जाने का प्रकरण उच्च स्तर पर विचाराधीन है। इसलिए यूपीएससी को नामों का पैनल अभी प्रेषित नहीं किए गए हैं। सोशल मीडिया पर इससे विपरीत प्रसारित की जा रही जानकारी तथ्यहीन है। आईपीएस सुधीर सक्सेना रेस में आगे वर्तमान डीजीपी विवेक जौहरी का कार्यकाल 4 मार्च को पूरा होने वाला है। सूत्रों के अनुसार नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर फाइल मुख्यमंत्री सचिवालय स्तर पर ही मूवमेंट पर है। मप्र का डीजीपी बनने की रेस में 1987 बेच के आईपीएस अधिकारी सुधीर सक्सेना और पवन जैन का नाम सबसे आगे चल रहा है। सक्सेना वर्तमान में दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं पवन जैन डीजी होमगार्ड्स हैं। 30 वर्ष की सेवाएं पूरी कर चुके अफसरों के नाम भेजे जाते हैं राज्य सरकार द्वारा 30 वर्ष की सेवाएं पूरी कर चुके आईपीएस अफसरों के नाम यूपीएससी को भेजे जाते हैं। इसमें उन सभी अफसरों के नाम भेजे जाते हैं, जिनकी सेवाएं न्यूनतम 6 महीने शेष हों। इसके बाद दिल्ली से प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य सरकार डीजीपी की नियुक्ति का आदेश जारी करेगी। सरकार द्वारा भेजी गई वरिष्ठता के आधार पर यूपीएससी तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल राज्य सरकार को वापस भेजती है। इससे से किसी एक को डीजीपी नियुक्त किया जाता है।
गुना में सगाई से मना किया तो किया किडनैप, भीड़ ने पीटकर छुड़ाया
गुना। इंदौर से गुना आए लड़कों ने एक सेल्सगर्ल को कार में डालकर ले जाने की कोशिश की। आरोपी दिनदहाड़े लड़की को कार में डालकर ले जाना चाह रहे थे। भीड़ ने लड़की को बचाया। दो आरोपियों को पकड़कर पीट दिया। पकड़े गए युवकों को कोतवाली ले जाया गया। लड़की बाइक शोरूम में जॉब करती है। घटना सोमवार सुबह की है। गुना के सिरसी इलाके की रहने वाली 23 साल की सेल्सगर्ल शहर की न्यू सिटी कॉलोनी में किराए से रहती है। लड़की के मामा दुर्गा अलावा ने बताया कि पिछले साल उसकी भांजी के रिश्ते की बात धार के रहने वाले दिनेश दुड़बे से चल रही थी। दिनेश इंदौर में बिजली कंपनी में ड्राइवर है। जब रिश्ता पसंद नहीं आया तो सगाई के लिए लड़की वालों ने मना कर दिया। सोमवार को दिनेश दुड़बे, उसका भाई, तीन और साथियों के साथ कार से गुना आए। गाड़ी उनके इंदौर के सेठ की थी। लड़की घर से शोरूम जाने के लिए निकली थी, तभी नानाखेड़ी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने लड़कों ने कार अड़ाकर उसे रोक लिया। लड़की ने तुरंत अपने मामा को फोन कर लोकेशन बता दी। जैसे ही लड़कों ने उसे पकड़कर कार में बिठाने की कोशिश की, उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।
इमरान खान के सांसद की उम्र 49 साल, 18 वर्षीय युवती से रचाई शादी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) में इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पीटीआई के सांसद और पॉपुलर टेलीविजन होस्ट डॉ आमिर लियाकत हुसैन (Dr Aamir Liaquat Hussain) ने 18 वर्षीय लड़की के साथ तीसरी बार शादी रचा ली है. 49 वर्षीय हुसैन ने 18 वर्षीय सईदा दानिया शाह (Syeda Dania Shah) से बुधवार को निकाह किया. इमरान की सत्ताधारी पार्टी के सांसद की इस शादी को लेकर पड़ोसी मुल्क में खूब चर्चा हो रही है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि जिस दिन आमिर ने शादी रचाई, उसी दिन पाकिस्तानी सांसद ने अपनी दूसरी पत्नी को तलाक भी दिया था. डॉ आमिर लियाकत हुसैन ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई पत्नी को लेकर लिखा, ‘पिछली रात 18 साल की सईदा दानिया शाह के साथ शादी रचाई है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘वह दक्षिण पंजाब के लोधरण के एक सम्मानीय नजीब उत तरफैन सादात परिवार से ताल्लुक रखती हैं.’ पाकिस्तान सांसद ने अपने पोस्ट में अपनी तीसरी पत्नी के तारीफों के पुल बांधें. उन्होंने आगे कहा, ‘सईदा बेहद प्यारी, खूबसूरत, सिंपल और डार्लिंग हैं. मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करना चाहूंगा कि वो हमारे लिए दुआ करें. मैंने अभी-अभी जिंदगी के बुरे समय को पीछे छोड़ा है. वो गलत फैसला था.’ आमिर लियाकत हुसैन की दूसरी पत्नी ने क्या कहा? महीनों की अटकलों के बाद बुधवार को इमरान की पार्टी के सांसद की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री तुबा आमिर ने पुष्टि की कि उन्होंने हुसैन से तलाक लेने का फैसला किया है. इसके लिए अर्जी डाल दी गई है. इंस्टाग्राम पर एक बयान साझा करते हुए तुबा ने खुलासा किया दोनों लोग 14 महीने पहले ही अलग हो चुके हैं. सुलह की कोई उम्मीद नहीं होने का हवाला देते हुए तुबा ने आगे कहा कि उन्होंने अदालत से तलाक लेने का विकल्प चुना है. तुबा आमिर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘बहुत भारी मन से मैं आप सभी लोगों को मेरे जीवन में हो रही घटनाओं के बारे में बताना चाहती हूं. मेरे करीबी परिवार और दोस्तों को पता है कि 14 महीने पहले अलग होने के बाद यह स्पष्ट हो गया था कि हमारे बीच सुलह की कोई उम्मीद नहीं थी. इसलिए मैंने अदालत से तलाक को लेने का विकल्प चुना.’ उन्होंने बयान में आगे कहा गया, ‘मैं यह बता नहीं कर सकती हूं कि ये कितना कठिन रहा है, लेकिन मुझे अल्लाह और उसके प्लान पर भरोसा है. मैं सभी से अपील करूंगी कि इस कठिन समय में मेरे फैसले का सम्मान किया जाए.’