LATEST NEWS

MP : 10वीं की छात्रा से होटल में PNB के चीफ मैनेजर ने किया दुष्कर्म

इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने 16 वर्षीय दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में 53 वर्षीय पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक परविंदर सिंह जमवाल को पकड़ा है। वह मोहाली में पीएनबी में मुख्य प्रबंधक है। पुलिस ने आरोपी को छात्रा की मदद से इंदौर बुलवाया। रविवार को वह फ्लाइट से इंदौर पहुंचा। इधर, छात्रा भी टैक्सी से उसे लेने एयरपोर्ट पहुंच गई। यहां छात्रा को देखकर आरोपी उसकी टैक्सी में बैठ गया। उसमें पहले से सिपाही ड्राइवर बनकर बैठा था। जैसे ही टैक्सी टाइमिंग नाके पर चिट्ठी देने के लिए रुकी, तभी ड्राइवर ने लॉक खोल दिया और उसमें दो सिपाही और चढ़ गए। तुकोगंज थाना प्रभारी कमलेश शर्मा के मुताबिक, आरोपी का नाम परविंदर सिंह जमवाल है। वह मोहाली में पीएनबी में मुख्य प्रबंधक है। इसके खिलाफ दसवीं की छात्रा ने 20 दिसंबर को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया था कि वह दो साल पहले इंदौर में पदस्थ था। आरोपी के घर सहेली की मां काम करती थी। वह एक-दो बार सहेली के साथ उसकी मां से मिलने गई थी। इस बीच आरोपी ने पढ़ाई के लिए लोन दिलाने का झांसा दिया। फिर दोस्ती कर गोवा घुमाने ले गया। अगस्त 2020 में इंदौर की संतूर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। यहां आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसने दो बार और संबंध बनाए। घटना से दुखी रहने लगी थी छात्रा, पूछने पर टीचर को बताया टीआई के मुताबिक, आरोपी ने लोन दिलाने का झांसा देकर छात्रा से पिछले साल अगस्त में दुष्कर्म किया। घटना के बाद से छात्रा दुखी रहने लगी थी। टीचर ने उससे पूछा तो वह रोने लगी और आत्महत्या की बातें करने लगी। टीचर ने परिवार से संपर्क किया। इसके बाद परिजन ने केस दर्ज कराया। ट्रांसफर होने के बाद भी था छात्रा के संपर्क में इंदौर से ट्रांसफर होने के बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल कर संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। यह बात जब छात्रा ने पुलिस को बताई तो पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए प्लान बनाया। इसके बाद छात्रा ने उससे संपर्क किया। आरोपी बोला- उसने छात्रा को 20 हजार रु. भी दिए आरोपी का कहना है कि उसने छात्रा को मदद के लिए 20 हजार भी दिए। आरोपी को पकड़ने में टीआई कमलेश शर्मा की टीम की एसआई मीना, आरक्षक किशोर सांवलिया, लोकेश गाथे, शैलेंद्र चौहान और रीना मालवीय की अहम भूमिका थी।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा था, साढ़े चार माह बाद खुला राज

कानपूर। उत्तर प्रदेश में कानपुर पुलिस ने रविवार को साढ़े चार माह पूर्व हुए एक हत्याकांड का खुलासा किया। इस प्रकरण में मृतक की पत्नी व हत्या करने में मदद करने वाले आरोपी को पकड़ा है। जबकि महिला का प्रेमी पहले से जेल बंद है। पुलिस के अनुसार, मृतक पति को पत्नी के नाजायज रिश्तों की जानकारी हो गई थी। इसलिए उसने पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खुद लिखाई थी। आरोपित महिला का प्रेमी पहले से जेल में है। बीते साल 5 अक्टूबर की वारदात थाना घाटमपुर के बसंत बिहार मोहल्ले में रहने वाले रवि मोहन 5 अक्टूबर 2020 को अचानक लापता हो गए थे। उसकी पत्नी रेनू ने थाने में पति के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे दिन यानी 6 अक्टूबर को रवि मोहन का शव बांदा के बदेहदू गांव में नहर के पास पड़ा मिला था। जानकारी मिलने के बाद चाचा ने शव की शिनाख्त की थी। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए रवि के मकान में रहने वाले महेंद्र कुमार उर्फ मोनू पर शक जताया था। पुलिस ने जांच के बाद महेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। क्राइम ब्रांच को मिली जांच तो सही दिशा में बढ़े कदम लेकिन रवि मोहन के परिजनों ने पुलिस की जांच पर असंतोष जताते हुए DIG कानपुर से शिकायत की। जिसके बाद पूरा मामला क्राइम ब्रांच को दे दिया गया था। रविवार को क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया कि रवि मोहन की पत्नी रेनू ने अपने प्रेमी महेंद्र के साथ मिलकर पहले अपने पति को मौत के घाट उतारा और फिर अपने गुनाह को छिपाने के लिए घाटमपुर में फर्जी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पति पत्नी में होता था झगड़ा एसपी क्राइम डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रेनू ने अपने पति रवि मोहन की 5 अक्टूबर को ही अपने प्रेमी महेंद्र कुमार के साथ मिलकर घर में हत्या कर दी थी। उसके बाद महेंद्र अपने रिश्तेदार भोले के साथ रवि के शव को घाटमपुर से ले जाकर बांदा में फेंक आया था। इसी दौरान रेनू ने पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके लापता होने की सूचना दी थी। जांच पड़ताल जैसे-जैसे आगे बढ़ी रेनू और मोनू के संबंधों के बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद जब रेनूू से पूछताछ की गई तो वह पहले पुलिस को गुमराह करती रही। लेकिन फिर रेनू ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसके महेंद्र से अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी रवि मोहन को हो गई थी और आए दिन झगड़ा करता था। जिससे तंग आकर रवि मोहन को रास्ते से हटाने की योजना महेंद्र व चंद प्रकाश के साथ मिलकर बनाई थी और फिर समय मिलते ही रवि मोहन की हत्या कर दी थी।

सड़क हादसे में घायल युवक को देख मंत्री सिलावट ने रोका काफिला, अस्पताल पहुंचवाया

इंदौर . रविवार रात करीब पौने 9 बजे शिप्रा बरलई ब्रिज के समीप एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की नजर सड़क पर लगी भीड़ पर पड़ी। उन्होंने गाड़ियां रुकवाई और घटनास्थल पर पहुंच गए। मंत्री ने देखा कि युवक की हालत गंभीर है और उसे इलाज की जरूरत है। उन्होंने तत्काल अपने फॉलो वाहन के जरिए घायल को अस्पताल पहुंचवाया। सिलावट ने खुद ना केवल घायल को उठाया बल्कि वाहन का गेट भी खुद ही खोला। घर पहुंचने के बाद भी उन्होंने फोन पर युवक के संबंध में जानकारी ली। दरअसल वे अपनी विधानसभा से वापस इंदौर लौट रहे थे। तभी सड़क पर भीड़ देखकर अचानक रुके और लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया।

बड़ी खबर : सिक्किम में भारत-चीन की झड़प:चीन के 20 सैनिक घायल, 4 भारतीय जवान भी जख्मी

नई दिल्ली। भारत-चीन में तनाव के बीच दोनों देशों के सैनिकों के बीच एक बार फिर झड़प की खबर है। सूत्रों के मुताबिक चीन ने LAC पर घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय जवानों ने रोका तो चीनी सैनिकों ने हाथापाई शुरू कर दी। भारतीय सेना ने इसका जवाब देते हुए चीन के सैनिकों को खदेड़ दिया। झड़प में चीन के 20 सैनिक घायल हो गए। भारत के भी 4 जवान जख्मी हुए हैं। घटना 3 दिन पहले सिक्किम के नाकुला की बताई जा रही है। 17 दिन पहले भी घुसपैठ हुई थी 8 जनवरी को चीन के एक सैनिक को भारतीय सीमा में घुसने के बाद हिरासत में ले लिया गया था। घटना पूर्वी लद्दाख के पैगॉन्ग त्सो लेक के दक्षिणी हिस्से की थी। भारत ने 2 दिन बाद चीनी सैनिक को लौटा दिया था। चीन ने सफाई दी थी कि उसका सैनिक गलती से भारतीय इलाके में चला गया। इससे पहले अक्टूबर में भी चीन के सैनिक ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। अक्टूबर में डेमचोक सेक्टर में एक चीनी सैनिक को हिरासत में लिया गया था। 21 अक्टूबर को इसे चुशूल-मॉल्डो मीटिंग पॉइंट पर चीनी अफसरों को सौंप दिया गया था। वह दो दिन भारतीय सेना की हिरासत में रहा था। बातचीत की आड़ में चीन घुसपैठ की कोशिश कर रहा चीन एक तरफ आर्मी और डिप्लोमेटिक लेवल पर बातचीत कर रहा है। दूसरी तरफ घुसपैठ की कोशिश से बाज नहीं आ रहा। पूर्वी लद्धाख में तनाव के बीच भारत-चीन की सेनाओं के बीच 9वें राउंड की बातचीत रविवार को मोल्दो में 15 घंटे चली। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में भारत ने कहा कि विवाद वाले इलाकों से सैनिक हटाने और तनाव कम करने के प्रोसेस को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब चीन पर है। ऐसा कहने की वजह यह मानी जा रही है कि चीन बार-बार अपनी बात से पीछे हट जाता है।

MP : पुलिस ने घर नहीं जाने दिया यौन शोषण पीड़ित का शव, एसआईटी जांच

भोपाल : उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़ित की मौत के बाद पुलिस और प्रशासन ने परिवार को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी वही कहानी दोहराई गई है। यहां प्यारे मियां यौन शोषण मामले में पीड़ित लड़की की मौत के बाद पुलिस गुरुवार को गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार कराने की तैयारी में थी। पुलिस पीड़ित का शव लेकर श्मशान पहुंच भी गई थी। लेकिन, ऐन वक्त पर परिवार के लोगों का तीखा विरोध देखकर पुलिस परिवार को श्मशान लेकर गई। इधर भोपाल के DIG इरशाद वली ने दावा किया है कि अंतिम संस्कार परिवार की सहमति से ही हुआ है। इस पूरी घटना से सीएम शिवराज बहुत नाराज हुए और अफसरों को जमकर फटकार लगाकर एसआईटी से जांच करवाने का ऐलान किया। प्यारे मियां यौन शोषण केस की पीड़ित पिछले छह महीने से बालिका गृह में रह रही थी। नींद की गोलियों के ओवरडोज से उसकी मौत हुई। पीड़ित की मां का कहना है, ‘मेरी बेटी तो चली गई। अब जांच से क्या होगा? अब किसके लिए इंसाफ चाहिए? हमने केवल एक घंटे के लिए शव घर लाने की इजाजत मांगी थी। लेकिन, पुलिस और प्रशासन ने आखिरी बार बेटी को जी भर के देखने का मौका भी नहीं दिया।’ पीड़ित की मां बोलीं- हमसे जबर्दस्ती साइन कराए पीड़ित की मां ने आरोप लगाया, ‘पुलिस ने हमसे कहा कि शव को घर ले जाना है, तो पोस्टमॉर्टम के फाॅर्म पर साइन कीजिए। हमने उन पर भरोसा करके साइन कर दिए। बाद में पता चला कि बेटी का अंतिम संस्कार करने ले जा रहे हैं। मैं आखिरी बार बेटी के घर आने की राह देखती रही। लेकिन, पुलिस ने जिंदगी भर का दर्द दे दिया।’ पुलिस ने कहा था- बॉडी घर जाने पर दंगा हो सकता है पीड़ित की मां ने कहा, ‘मेरी बेटी बिना कसूर के छह महीने से दूर थी। उसे बालिका गृह में रखा गया था। परिवार की किसी महिला तक को उससे मिलने नहीं दिया गया। जब वह नहीं रही, तब भी धोखा हुआ। पहले हमें भरोसा दिलाया कि बॉडी घर आएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद अफसर बोले कि बॉडी सीधे श्मशान जाएगी। घर पर शव ले जाने पर दंगा हो सकता है।’ महिलाओं को बस में भरकर श्मशान ले गई पुलिस हमीदिया अस्पताल में मौजूद पीड़ित के परिवार ने जब पुलिस के इस रवैये का विरोध किया, तो महिला पुलिस पीड़ित के घर पहुंची। घर पर मौजूद महिलाओं को पुलिस बस में बैठाया गया। उन्हें हमीदिया अस्पताल ले जाने की बात कहकर भदभदा श्मशान घाट ले जाया गया। महिलाओं ने इस पर आपत्ति जताई, तो पुलिस ने उन्हें डपट दिया। डरी-सहमी महिलाएं पुलिस का विरोध नहीं कर सकीं और आखिरी बार बेटी को घर लाने की मां की इच्छा सिसकियों के बीच दबी रह गई।

MP : 10वीं की छात्रा और 11वीं के छात्र ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाया, फिर रेलवे ट्रैक पर दे दी जान

सागर। एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने बीती रात ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों शुक्रवार को घर से स्कूल के लिए निकले थे। इसके बाद वापस घर नहीं लौटे, दोनों के बैग स्कूल में ही रखे मिले। बीती रात करीब साढ़े तीन बजे दोनों ने सानौधा थाने के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस को ट्रैक पर सुसाइड नोट व मंदिर में चढ़ाया हुआ प्रसाद भी रखा मिला है। सुसाइड नोट में दोनों ने एक-दूसरे से प्रेम करने की बात कही है। इसी वजह से जान दी। दोनों आपस में दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सानौधा पुलिस, एफएसएल की टीम व रेलवे पुलिस मौके पर जांच कर रही है। सानौधा टीआई रवि भूषण पाठक ने बताया कि गिदवानी गांव में रहने वाले नाबालिग प्रेमी युगल 11वीं का छात्र आकाश (परिवर्तित नाम) और 10वीं की छात्रा ज्योति (परिवर्तित नाम) दोनों शुक्रवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकले थे। वे करीब एक किलोमीटर दूर स्थित मुहली गांव की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में पढ़ते थे। शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोनों घर नहीं लौटे और अपना बैग स्कूल में ही छोड़कर वहां से गलगल टोरिया स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां मेले में शाम का समय व्यतीत करने के बाद मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। शाम के समय मंदिर के पुजारी ने भी दोनों को वहां बैठे हुए देखा। दोनों करीब 4 घंटे तक मंदिर के आसपास रहे और फिर वहां से निकल आए। इसके बाद रात करीब साढ़े तीन बजे दोनों ने मंदिर से आधे किलोमीटर दूर स्थित रेलवे ट्रैक पर जाकर जान दे दी। फोटो के पीछे लिखा सुसाइड नोट पुलिस को रेलवे ट्रैक से मंदिर में चढ़ाया हुआ प्रसाद व पत्थरों से दबा हुआ सुसाइड नोट मिला है। दोनों ने कोरा कागज न होने से फोटो के पीछे सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें लड़की ने लिखा है कि मैं आकाश से प्यार करती हूं। मेरे घर वालों की कोई गलती नहीं है। हम दोनों शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुहली से भागकर आए हैं। गलगल टोरिया के मेले में 22-1-2021 को हम दोनों अपने मर्जी से मर रहे हैं। हम दोनों के घर वालों की कोई गलती नहीं है। तो वहीं लड़के ने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे घर वालों की कोई गलती नहीं है। सुसाइड नोट के अलावा अन्य कागज भी पुलिस को ट्रैक पर पत्थर से दबे हुए मिले हैं। शुरू की जांच घटना की सूचना सबसे पहले रेलवे को मिली। ट्रेन चालकों ने सुबह ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद सुबह से सानौधा थाना टीआई, एफएसएल की टीम व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई रविभूषण पाठक ने बताया कि घटना के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। मौके से सुसाइड नोट व मंदिर में चढ़ाया हुआ प्रसाद मिला है। जांच के दौरान एसआई जीपी वर्मा, आरपीएफ का स्टाफ, एफएसएल टीम भी मौजूद रही। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत प्रदेश के कई हिस्सों से आए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को मजबूर बनाना चाहती है और नए कृषि बिलों के जरिए उन्हें बिजनेसमैनों के हवाले करना चाहती है। इंदौर शहर अध्यक्ष बोले- मेरी तो कलाई टूट गई इंदौर के कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि हम लोग जवाहर चौक पर जुटे थे। यहां से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हुए राजभवन की ओर बढ़े। हमें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। जवानों ने रोशनपुरा से आगे जाने से रोक दिया। हम कुछ समझ पाते इससे पहले ही पानी की बौछार पड़ने लगी। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसी दौरान पुलिस ने डंडा बरसाना शुरू कर दिया। बचने के लिए मैं पीछे हटा, तो तीन लाठी पीठ पर और एक लाठी कलाई में लगी। यहां से बचकर निकला तो एक व्यक्ति ने मुझे अपनी दुकान में बैठाया।

MP में किसानों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां भांजीं

BHOPAL : किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को भोपाल में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अगुआई में कार्यकर्ता भोपाल के जवाहर चौक पर जुटे। उन्हें राजभवन तक मार्च निकालना था।रोशनपुरा के पास ही कांग्रेसियों को रोक लिया गया। पुलिस ने लाठियां भांजी और वॉटर कैनन भी चलाई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्धन समेत 20 नेताओं को गिरफ्तार किया गया। कमलनाथ ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों किसान भाइयों और कांग्रेसजनों पर शिवराज सरकार के इशारे पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। आंसू गैस के गोले छोड़े और वॉटर कैनन भी चलाई।’  प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत प्रदेश के कई हिस्सों से आए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को मजबूर बनाना चाहती है और नए कृषि बिलों के जरिए उन्हें बिजनेसमैनों के हवाले करना चाहती है। इंदौर के कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि हम लोग जवाहर चौक पर जुटे थे। यहां से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हुए राजभवन की ओर बढ़े। हमें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। जवानों ने रोशनपुरा से आगे जाने से रोक दिया। हम कुछ समझ पाते इससे पहले ही पानी की बौछार पड़ने लगी। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसी दौरान पुलिस ने डंडा बरसाना शुरू कर दिया। बचने के लिए मैं पीछे हटा, तो तीन लाठी पीठ पर और एक लाठी कलाई में लगी। यहां से बचकर निकला तो एक व्यक्ति ने मुझे अपनी दुकान में बैठाया।

MP : कलेक्टर के पास युवक का आवेदन, मैं बेरोजगार, रोजगार न मिलने पर… मैं भी करूंगा अपराध

छतरपुर। एमपी के छतरपुर जिले में एक युवक ने जिला कलेक्ट्रेट में एक अजीबोगरीब आवेदन दिया है। आवेदन के बाद से अधिकारी हैरान और परेशान हैं। युवक बेरोजगार है और कलेक्टर को आवेदन लिख आपराधिक घटनाओं के लिए अनुमति मांगी है। दरअसल, लवकुश नगर क्षेत्र के अटकोहा में रहने वाले एक बेरोजगार युवक मन हर्ष गोस्वामी ने जिला कलेक्ट्रेट में पहुंच कर अजीबोगरीब आवेदन दिया है। युवक ने अपने आवेदन में लिखा कि वह एक बेरोजगार और रोजगार की तलाश में है। अगर मुझे रोजगार नही मिलता तो मैं भी लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दूंगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। आवेदन देकर मांगी स्वीकृति युवक ने आवेदन देकर सरकार से अपराध करने की अनुमति मांगी है। युवक ने आवेदन में लिखा कि वह एक बेरोजगार है। कक्षा दसवीं के बाद उसने आईटीआई इस उम्मीद से की थी कि उसे नौकरी मिलेगी। लेकिन बेरोजगारी इतनी ज्यादा है कि वह जैसे कई युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, जिसकी वजह से लगातार चोरी डकैती हत्या एवं रेप जैसी घटनाएं हो रही है और अगर उसे भी नौकरी नहीं मिली तो वह भी यही करेगा और उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। शिकायत शाखा ने लगाई सील युवक ने पहले तो अपना आवेदन जिला कलेक्ट्रेट में एडीएम पद प्रभारी बी बी गंगेले को दिया। उसके बाद शिकायत शाखा में पहुंचकर बकायदा उस आवेदन की रिसीविंग भी ली। इस मामले में सबसे बड़ी और सोचने वाली बात यह है कि शिकायत शाखा में जब युवक आवेदन देने गया तो किसी ने उसका आवेदन नहीं पढ़ा और न ही किसी ने यह जानने की कोशिश की कि उसने इस तरह का आवेदन क्यों लिखा है।

MP : एक तरफ बेटियों से दरिंदगी की वारदातें, दूसरी तरफ मार दूंगा, टांग दूंगा जैसे बयान

भोपाल। मार दूंगा, टांग दूंगा, माफिया व अपराधी एमपी छोड़कर चलें जाएँ, मामा अब पूरे फॉर्म में है। इस प्रकार की फर्जी बातें करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयानों का प्रदेश के लोग उपहास उड़ा रहे हैं। क्योंकि शिवराज के राज में बेटियों से दरिन्दगीं की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। किसान आत्महत्या किये जा रहे हैं। जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं। लेकिन सीएम शिवराज इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे। सरकार सूबे में लगातार एंटी माफिया मुहिम चलाने का ढिंढोरा पीट रही है। लेकिन दूसरी और मध्यप्रदेश में बहन और बेटियों की अस्मत तार-तार हो रही है। पिछले एक हफ्ते के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिले में 5 से ज्यादा बलात्कार और हत्या की वारदात हुई हैं। ज्यादातर मामलों में नाबालिग बच्चियों को शिकार बनाया गया है। हर नई घटना पुरानी से ज्यादा डरावनी होती है।ऐसे में सवाल है। अब क्या करें बेटियां।? 11 जनवरी, खंडवा 13 साल की बच्ची के साथ रेप बच्ची की हत्या कर शव को छत पर रखा 17 जनवरी, उमरिया 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप 24 घंटे के अंदर पीड़िता के साथ 9 बार गैंगरेप 18 जनवरी, बैतूल 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म रेप के बाद बच्ची को पत्थर के नीचे दफनाया 20 जनवरी, मुरैना 22 वर्षीय युवती के साथ दरिंदगी परिचित के युवक और उसके दोस्तों ने किया दुष्कर्म 22 जनवरी, इंदौर इंदौर में गैंगरेप : 15 साल की छात्रा को ड्रग्स और शराब की लत लगाई, नशा देकर 2 महीने तक करते रहे रेप ये केवल चंद घटनाएं नहीं बल्कि उन तमाम घटनाओँ की कड़ी हैं, जो मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों में घटी है। ये घटनाएं बताती हैं कि मध्यप्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। लगातार बढ़ती हुई बलात्कार की घटना बताती है, कि हैवानों के हौसले कितने बुलंद हो चुके है। उनके आगे कानून व्यवस्था भी बौनी साबित हो रही है। महज एक हफ्ते के दौरान उमरिया जैसे छोटे शहर से लेकर इंदौर जैसे मेट्रो शहर में मासूम बच्चियों पर शैतानी इरादों का कहर टूटा। कुछ साल पहले हुए निर्भया कांड के बाद रेप से जुड़े कानून को और सख्त किया गया है, पर इसके बाद भी बलात्कार के मामले कम नहीं, बल्कि बढ़े ही हैं। महज एक हफ्ते के दौरान सूबे में लगातार हुए बलात्कार और हत्या की घटनाओं ने कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। वहीं, पुलिस अधिकारियों के पास एक ही जवाब है, कि जांच की जा रही है। प्रदेश में हत्या और बलात्कार की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट के जरिए शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला है। कमलनाथ ने आरोप लगाया है, कि प्रदेश में बहन-बेटियों को लगातार गुमराह किया जा रहा है। अलग-अलग जिले में हुए विभत्स घटनाओं ने प्रदेश को शर्मसार किया है.. तो उसे लेकर सियासी बयानबाजी भी हो रही है। बहरहाल बच्चियों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार बढ़-चढ़कर दावे तो जरूर करती है। पर रेप की हर नई घटना उसके दावे की पोल खोल देती है और सवाल खड़ी करती है। क्या यही है मध्यप्रदेश के चुस्त कानून-व्यवस्था की मिसाल।

MP : कोरोना में आया फ्री राशन 51 हजार परिवारों को बांटा ही नहीं, 80 लाख रु. का घाेटाला

इंदौर। महू के बाद अब इंदौर में बड़ा राशन घोटाला उजागर हुआ है। राशन दुकान संचालकों ने अफसरों से मिलीभगत कर 51 हजार गरीब परिवारों के हक का करीब ढाई लाख किलो से ज्यादा अनाज बांटा ही नहीं। यह राशन कोरोनाकाल में आया था। कलेक्टर ने बताया कि तकरीबन 80 लाख रुपए का घोटाला हुआ है। इस घोटाले में सरकारी राशन दुकानदार भरत दवे, श्याम दवे और प्रमोद दहीगुडे के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निलंबित खाद्य अधिकारी आरसी मीणा सहित 31 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। यह है पूरा मामला कलेक्टर मनीष सिंह ने मंगलवार को बताया कि भरत दवे और प्रमोद दहीगुडे के साथ इनके परिचितों के बारे में शिकायतें मिली थीं। इनके द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में या तो सामग्री दी ही नहीं जा रही या फिर कम वितरित हो रही है। इस पर 12 दुकानों को चिन्हित किया गया। 12 जनवरी को इन पर टीम ने दबिश देकर रिकार्ड एवं पीओएस मशीन जब्त कीं। उसी दिन टीम ने इन दुकानों में संग्रहित राशन सामग्री का भौतिक सत्यापन किया। जांच में अप्रैल 2020 से ही खाद्यान्न, शक्कर, नमक, दाल और केरोसिन की मात्रा कम या ज्यादा मिली। कई अनियमितताएं और भी पाई गईं। इस पूरे मामले में मास्टरमाइंड भरत दवे पर्दे के पीछे रहकर अपने रिश्तेदारों और परिचितों के नाम से राशन दुकानें संचालित कर सरकारी अनाज की हेराफेरी कर रहा था। 51 हजार परिवारों के राशन पर डाका टीम ने जब दुकानों का रिकार्ड देखा तो इसमें गेहूं 185625 किलो, चावल 69855 किलो, नमक 3169 किलो, शक्कर 423 किलो, चना दाल 2201 किलो, साबुत चना 1025 किलो, तुअर दाल 472 किलो, केरोसीन 4050.5 लीटर में गड़बड़ी मिली। माफियाओं ने 185625 किलो गेहूं और 69855 किलो चावल कुल मिलाकर 255480 किलो खाद्यान्न जिसकी कीमत 79,04,479 रुपए है, का गबन किया। प्रति व्यक्ति 5 किलो के मान से माफियाओं ने 51096 हितग्राहियों को राशन से वंचित किया। इसके अतिरिक्त मिट्टी का तेल (केरोसिन), नमक, शक्कर, चना दाल, साबुत चना, तुवर दाल में भी गबन किया। इन्होंने गरीबों को उचित जानकारी नहीं होने पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का राशन वितरित ही नहीं किया। ये सिर्फ मात्र हर महीने मिलने वाला राशन ही देकर उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक सत्यापन पीओएस मशीन में कर दे रहे थे। गरीबों का राशन बचा कर बाजार में बेच रहे थे।

MP : पांच दोस्तों ने मिलकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया, बोरे में भरकर पटरी किनारे फेंका, जलाने की कोशिश

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती ने पांच युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपियों ने उसे चाकू मारने की कोशिश की और बोरे में भरकर पटरी किनारे फेंककर चले गए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। आईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि घटना भागरीथपुरा इलाके में स्थित रेलवे ट्रैक के पास की है। युवती ने बताया कि वह पाटनीपुरा क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने जाती है। मंगलवार शाम यहां से लौटते समय उसे अक्षय नामक दोस्त मिला। उसके साथ एक युवक और था। युवती का आरोप है कि दोनों ने बातों-बातों में उसे कुछ सुंघाया और बाइक पर बैठाकर भागीरथपुरा रेलवे ट्रैक के पास ले गए। बोरे में बंद कर जलाने की कोशिश भी की रेलवे ट्रैक पर पहले से तीन लोग मौजूद थे, जो उनका इंतजार कर रहे थे। सभी ने मिलकर युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर युवकों ने पीड़िता पर हमला कर दिया और बारी-बारी से रेप किया। युवती का आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद उन्होंने चाकू से हमला किया और बोरे में बंद कर उसे आग के हवाले करने की भी कोशिश की। इसके बाद सभी मौके से भाग गए। दुष्कर्म के बाद अस्पताल लेकर पहुंचा मंगेतर युवती ने बताया कि आरोपियों के मौका ए वारदात से भागने के बाद वह जैसे-तैसे बोरे से बाहर आई और अपने दोस्त को कॉल किया। मौके पर पहुंचा दोस्त ने उसे अस्पताल पहुंचाया। युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे युवक ने बताया कि वह उसका मंगेतर है। जल्दी दोनों शादी होने वाले हैं। एक आरोपी की पहचान उजागर पीड़िता के दोस्त (मंगेतर) ने बताया कि उसे रात को युवती का फोन आया। जिसके बाद वह अपने दोस्त के साथ मौके पर पहुंचा और युवती को लेकर अस्पताल आया। उसकी हालत गंभीर थी और वह बेसुध अवस्था में मिली। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान और युवक के बताए अनुसार पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। एक युवक का नाम अक्षय बताया जा रहा है, जो घटनास्थल वाले थाना क्षेत्र का है।

MP : दुष्कर्म कर पत्थरों में दबाया; जबड़ा-दांत टूटे, दिमाग में खून का थक्का जमा

बैतूल। सारनी के पास जांगड़ा गांव में चाचा ही 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत पर उतर आया। अपने खेत की मोटर बंद करने आई बच्ची को दरिंदे ने पाइप लगाने के बहाने बुलाया। फिर दो खेतों के बीच गुजर रहे नाले में उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने दरिंदे सुशील को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची भोपाल के एक निजी स्कूल की नौवीं की छात्रा है। कोरोनाकाल में जांगड़ा से दो किमी दूर के गांव छूरी स्थित स्कूल में पढ़ाई कर रही है। जनवरी में मध्य प्रदेश में दरिंदगी की यह चौथी घटना है। उमरिया, रीवा और सीधी में बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं हुई हैं।  आरोपी को चाचा कहती थी बच्ची आरोपी सुशील वर्मा (45) को बच्ची चाचा कहती थी और उसका खेत बगल में ही है। आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात के बाद बच्ची के चेहरे और पेट पर पत्थर से वार किए। बच्ची को मरा समझकर बड़े पत्थरों से दबाकर अपने घर चला गया। उधर, जब बच्ची घर नहीं लौटी तो उसकी दो बहनें और पिता खेत पर पहुंचे। बच्ची को आवाज लगाने पर उसके कराहने की आवाज आई। रात के अंधेरे में टॉर्च की रोशनी में देखा तो वह पत्थरों में दबी थी। परिजन उसे निकालकर घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचे। बच्ची की हालत देखते हुए उसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बच्ची का जबड़ा और दांत टूट गए हैं। मस्तिष्क में खून का थक्का जमा है। पेट में खून है, जिसे इंजेक्शन से निकाला जा रहा है। गले में नाखून के निशान हैं। गाल और कान में टांकें लगाए गए हैं। खून की उल्टियां हो रही हैं। पिता बोले- रोजाना की तरह स्कूल से लाैट कर मोटर बंद करने गई थी बच्ची के पिता ने बताया, ‘ मेरी बेटी रोजाना स्कूल से लौट कर खेत पर मोटर बंद करने जाती है। सोमवार शाम को घर से एक किलोमीटर दूर खेत पर गई थी। पौन घंटे तक लौट कर नहीं आई तो मैं बाइक से खेत पर देखने गया। वहां कोई नहीं दिखा तो सोचा कि वह खेत के रास्ते घर चली गई होगी। मैं बाइक से रोड के रास्ते आ गया। वापस घर गया, लेकिन बच्ची घर पर नहीं थी। फिर उसकी दो बड़ी बहनों को लेकर बाइक से खेत पर पहुंचा। तब तक अंधेरा हो गया था। हम मोबाइल की रोशनी में आवाज लगाने लगे। तब एक तरफ से किसी के कराहने की हल्की सी आवाज आई। उस तरफ गए तो बच्ची की हालत देख कलेजा फट गया। लहूलुहान बच्ची पत्थरों में दबी हुई थी। कपड़े अस्त-व्यस्त पड़े थे। उसे निकाल कर मैं और एक बेटी घोड़ाडोंगरी हॉस्पिटल गए। डेढ़ घंटे में उसको हाेश आया तो बाेली सुशील चाचा ने मेेरे साथ जबरदस्ती की है। पाइप लगाने के लिए बुलाया और नाले में ले जाकर गंदा काम करने लगे। मना किया तो मारा। उसके बाद क्या हुआ, होश नहीं। सुबह हम बच्ची को लेकर नागपुर भागे। खून की उल्टियां कर रही है। टांके लगे हैं, शरीर पर नाखून के निशान हैं। उसकी ऐसी हालत करने वाले को फांसी होना चाहिए।’ एसपी से बोली महिला- उसे तो गोली मार दो मंगलवार शाम को एसपी सिमाला प्रसाद घटनास्थल पहुंची। ग्रामीणों से जानकारी ली। एक महिला से एसपी कहने लगीं कि हम आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएंगे। महिला ने गुस्से में कहा-उसे तो आप गोली मार दो।

फिर कर्ज लेगी शिवराज सरकार, 10 माह के कार्यकाल में 17,500 करोड़ रुपए कर्ज लिया

भोपाल. कर्ज में डूबी शिवराज सरकार फिर एक हजार करोड़ का कर्ज़ लेने जा रही है. यह इस नए साल का पहला कर्ज़ होगा. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि कर्ज़ लेना एक निरंतर प्रक्रिया है क्योंकि चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, आपदा जैसी चीजों पर खर्च होता है. हमारी सरकार किसानों , गरीबों और आम आदमी सभी का ध्यान रखती है. कई जन हितैषी योजना हम चला रहे हैं. बजट में सभी का ध्यान रखा जाएगा. संबल जन हितैषी योजना है. इससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक को लाभ पहुंचेगा. 2 लाख 8 हजार करोड़ का कर्ज़ कर्ज़ लेने का ये पिछले साल अप्रैल से लेकर अब तक 18वां मौका है. इससे पहले 20 दिसंबर को 2 हजार करोड़ रुपए का कर्ज खुले बाजार से लिया गया था. बीजेपी सरकार अपने 10 माह के कार्यकाल में 17,500 करोड़ रुपए कर्ज ले चुकी है. इस तरह मप्र सरकार पर कुल कर्ज का बोझ 2 लाख 8 हजार करोड़ रुपए हो चुका है. सरकार मार्च 2021 तक 1373 करोड़ रुपए का कर्ज और ले सकती है. वित्त विभाग ने 1 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. मध्य प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार ने एक माह पहले खुले बाजार से 2,373 करोड़ का अतिरिक्त कर्ज लेने की अनुमति दे दी है. हर साल राजस्व में 10 से 12% की वृद्धि की जाती है, लेकिन मौजूदा वित्तीय वर्ष में राज्य को करीब 7 हजार करोड़ रुपए कम राजस्व मिला है. इसी तरह केंद्र से जीएसटी में राज्य की हिस्सेदारी का 6900 करोड़ रुपए कम मिला है.

MP : BJP की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, सिंधिया समर्थक दरकिनार

भोपाल. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है. हालांकि बीजेपी की घोषित इस नई प्रदेश कार्यकारिणी में सिंधिया समर्थकों को जगह नहीं मिली है. लेकिन महाकौशल का खास ध्यान रखा गया है. इसमें जबलपुर से 4 चेहरे शामिल किए गए हैं. नयी टीम में 7 मोर्चा अध्यक्ष,12 नये उपाध्यक्ष, 12 मंत्री और कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. अखिलेश जैन को नड्डा ने कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है.प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर लोकेंद्र पाराशर को बरकरार रखा गया है.रजनीश अग्रवाल प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं. ये है नयी टीम -अखिलेश जैन प्रदेश कोषाध्यक्ष -अनिल जैन कालूहेड़ा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष -राघवेंद्र शर्मा प्रदेश कार्यालय मंत्री -लोकेंद्र पाराशर प्रदेश मीडिया प्रभारी 7 नये मोर्चा अध्यक्ष -माया नारोलिया महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाई गयीं. -दर्शन सिंह चौधरी किसान मोर्चा अध्यक्ष -भगत सिंह कुशवाहा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष -वैभव पवार युवा मोर्चा अध्यक्ष -कैलाश जाटव अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष -कल सिंह भाबर अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष -रफत वारसी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष टीम वीडी में नये उपाध्यक्ष -सांसद संध्या राय – पूर्व विधायक मुकेश चौधरी – कांत देव सिंह – योगेश ताम्रकार – सुमित्रा वाल्मिकी – आलोक शर्मा – सीमा सिंह – जीतू जिराती -गजेंद्र पटेल – बहादुर सिंह सोंधिया – चिंतामणि मालवीय – पंकज जोशी ये बने प्रदेश मंत्री मदन कुशवाहा, ललिता यादव, रजनीश अग्रवाल, लता वानखेड़े, प्रभु दयाल कुशवाहा, राजेश पांडे, मनीषा सिंह, आशीष दुबे, नंदनी मरावी, राहुल कोठारी, संगीता सोनी, जयदीप पटेल.

BHOPAL : सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति हटाने पर भिड़ गए मंत्री और पूर्व मंत्री

भोपाल . भोपाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति दूसरी जगह शिफ्ट करने पर विवाद खड़ा हो गया. बीजेपी (BJP) सरकार इसे हटवा रही थी और कांग्रेसी विरोध कर रहे थे. बात इतनी बढ़ी कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और पूर्व मंत्री पी सी शर्मा भिड़ गए. दरअसल मामला सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति दूसरी जगह शिफ्ट की जा रही थी. मंत्री विश्वास सारंग का कहना था कि मूर्ति को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है. रोटरी छोटी होने से यहां ट्रैफिक जाम हो जाता था. मूर्ति हटाने से रोटरी बड़ी की जा सकेगी और ट्रैफिक व्यवस्था ठीक की जाएगी. इससे ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और ओवर ब्रिज के ट्रैफिक को भी मदद मिलेगी. मूर्ति शिफ्टिंग रास नहीं आयी मूर्ति दूसरी जगह शिफ्ट करना कांग्रेस को पसंद नहीं आया. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति हटाने का विरोध किया. उनका कहना था कि बीजेपी के नेता क्रांतिकारियों का अपमान कर रहे हैं.बात और विवाद बढ़ा तो बहस होने लगी.पीसी शर्मा के समर्थन में कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान और मनोज शुक्ला सामने आ गए. कांग्रेसियों ने जमकर मौके पर नारेबाजी की. । आपस में काफी देर तक गहमागहमी के बाद मामला शांत हुआ और पीसी शर्मा के साथ दूसरे नेता मौके से रवाना हुए. हालात की नज़ाकत को देखते हुए मौके पर पहले ही काफी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था. अब अर्जुन सिंह की मूर्ति हटेगी मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर क्रांतिकारियों का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा नानके पेट्रोल पंप चौराहे से चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति हटाकर अर्जुन सिंह की मूर्ति लगा दी गई. यह मामला कोर्ट में भी गया था और इसके बाद विवाद खड़ा होने पर कांग्रेस सरकार में इस मूर्ति का अनावरण नहीं हो सका.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet